Category: देहरादून

  • सीएम धामी बोले – “भाजपा अफवाहों से नहीं, कार्यशैली से चलती है….

    सीएम धामी बोले – “भाजपा अफवाहों से नहीं, कार्यशैली से चलती है….

    देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को भाजपा की प्रांतीय परिषद बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा में निर्णय अफवाहों या आलोचनाओं पर नहीं, बल्कि कार्यकर्ता की निष्ठा, कार्यशैली और समर्पण के आधार पर लिए जाते हैं। उन्होंने खुद को इसका जीवंत उदाहरण बताते हुए कहा कि भाजपा ने उन्हें अवसर दिया और आज वे संगठन की शक्ति से राज्य का नेतृत्व कर रहे हैं। “मैं कम बोलने में विश्वास रखता हूं, हमारा काम बोलेगा और जब काम बोलेगा, तो कुछ कहने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।” – सीएम धामी

    भट्ट के दोबारा अध्यक्ष बनने पर बधाई

    मुख्यमंत्री ने महेंद्र भट्ट को एक बार फिर भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी और कहा कि उनके नेतृत्व में भाजपा का संगठन मजबूत हुआ है।
    उन्होंने कहा, “भट्ट ने संवाद, समर्पण और सहजता से कार्यकर्ताओं को जोड़ा और संगठन को जीवंतता दी।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि भट्ट प्रदेश अध्यक्ष मात्र नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में भागीदार भी हैं।

    अफवाहों से नहीं डगमगाता भाजपा का नेतृत्व

    धामी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की योग्यता और संघर्ष को पहचानती है, चाहे कितनी भी फैब्रिकेटेड न्यूज या अफवाहें फैलाई जाएं।

    “हम स्प्रिंग की तरह हैं – जितना दबाव बढ़ा, उतना ही ऊपर उठे,” – उन्होंने अपने राजनीतिक सफर का उल्लेख करते हुए कहा।

    विपक्ष पर तीखा हमला

    पंचायत चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा,

    “पहले कहा जा रहा था चुनाव नहीं कराए जा रहे, अब कह रहे हैं मौसम खराब है। असल में विपक्ष का माहौल ही खराब हो गया है।”

    2029 तक का विजन साफ

    सीएम धामी ने कहा कि भाजपा न केवल 2027 का विधानसभा चुनाव, बल्कि 2029 के लोकसभा चुनाव में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रचंड जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की नींव हैं और उन्हीं के बल पर पार्टी भविष्य की हर चुनौती को अवसर में बदलेगी।

  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुनाव एवं राष्ट्रीय परिषद में नामांकन की प्रक्रिया संपन्न ,, अध्यक्ष पद पर राज्य सभा सदस्य महेंद्र भट्ट ने किया नामांकन।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुनाव एवं राष्ट्रीय परिषद में नामांकन की प्रक्रिया संपन्न ,, अध्यक्ष पद पर राज्य सभा सदस्य महेंद्र भट्ट ने किया नामांकन।

    देहरादून—-   भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुनाव एवं राष्ट्रीय परिषद में नामांकन की प्रक्रिया आज संपन्न हो गई है।

    जिसमें राज्यसभा सांसद  महेंद्र भट्ट ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया, जिसके प्रस्ताव मुख्यमंत्री  पुष्कर धामी समेत पूर्व मुख्यमंत्री और सभी सांसदों द्वारा किया गया।

    कल होने वाली प्रांतीय बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक की मौजूदगी में सभी नामों का ओपचारिक अनुमोदन किया जायेगा।

    प्रदेश चुनाव अधिकारी  खजान दास द्वारा प्रेस ब्रीफिंग में अब तक हुई चुनाव प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संगठन पर्व की पूर्व निर्धारित अधिसूचना के अनुशार, आज पार्टी मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष के लिए  महेंद्र भट्ट एवं 8 राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के लिए नामांकन प्रक्रिया सम्पन्न की गयी।

    जिसमें सुबह 10 से 12 बजे तक नामांकन का समय निर्धारित था, जिसमें  महेंद्र भट्ट द्वारा एकमात्र उम्मीदवार के रूप में फार्म दाखिल किया।

    इस दौरान 5 सेटों में दाखिल उनके नामांकन पत्र में 10 अलग अलग प्रस्तावकों ने हस्ताक्षर किए।

    जिसमें सभी सेटों के मुख्य प्रस्तावक मुख्यमंत्री  पुष्कर धामी, पूर्व मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र सिंह रावत, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं गढ़वाल लोकसभा सांसद  अनिल बलूनी, अल्मोड़ा सांसद  अजय टमटा केंद्रीय मंत्री , नैनीताल साांसदअजय भट्ट शामिल हुए।

    इसके अतिरिक्त अन्य प्रस्तावक के रूप में प्रदेश महामंत्री संगठन  अजेय कुमार, पूर्व सीएम डाक्टर रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सांसद  नरेश बंसल, श्रीमती कल्पना सैनी, टिहरी लोकसभा सांसद श्रीमती महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह, प्रदेश सरकार में कैनिनेट मंत्री  सतपाल महाराज,  गणेश जोशी,  सुबोध उनियाल, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक  विशन सिंह चुफाल, विधायक  विनोद चमोली, उमेश शर्मा काऊ,  विनोद कंडारी,  राम सिंह कैड़ा, महंत  दिलीप सिंह रावत,  बृजभूषण गैरोला प्रमुखत रहे।

    इस दौरान उन्होंने बताया कि आज  भट्ट का एकमात्र नाम प्रदेश अध्यक्ष के लिए सामने आया है। जिसकी कल प्रांतीय परिषद की बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक केन्द्रीय मंत्री  हर्ष मल्होत्रा द्वारा औपचारिक घोषणा की जाएगी। जिसमें उपस्थित प्रांतीय सदस्यों द्वारा प्रदेशाध्यक्ष के नाम का अनुमोदन किया जाएगा।

    इसमें अतिरिक्त राष्ट्रीय परिषद सदस्य के लिए कैबिनेट मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत, केंद्रीय मंत्री  अजय टम्टा, पूर्व सीएम डॉ रमेश पोखरियाल” निशंक , त्रिवेंद्र सिंह रावत,  तीरथ सिंह रावत,  अजय भट्ट, श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह, डॉक्टर कल्पना सैनी का नामांकन हुआ।

    इस पूरी संगठन चुनाव प्रक्रिया के दौरान, सह चुनाव अधिकारी  पुष्कर काला, श्रीमती मीरा रतूड़ी,  राकेश गिरी के साथ सरकार में दायित्वधारी  ज्योति गैरोला,  सुभाष बड़थ्वाल,  कुलदीप कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष  मुकेश कोली, प्रदेश कार्यालय सचिव  कौस्तुभा नंद जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी  मनवीर सिंह चौहान प्रमुख समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

  • मानसून के मद्देनजर आपदा प्रबंधन की कई जिलों में होगी मॉकड्रिल।

    मानसून के मद्देनजर आपदा प्रबंधन की कई जिलों में होगी मॉकड्रिल।

    देहरादून—   उत्तराखंड आपदा प्रबंधन विभाग मानसून के दौरान बाढ़ प्रभावित अति संवेनदशील क्षेत्रों में आपदा से निपटने एवं पूर्व तैयारी के मद्देनजर राज्य के पांच जिलों में मॉक ड्रिल करने जा रहा है।

    यह मॉक ड्रिल 30 जून सोमवार को राज्य के पांच जिलों, नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर हरिद्वार और देहरादून में आयोजित की जाएगी।

    मॉकड्रिल की पूर्व तैयारियों को लेकर सचिव आपदा प्रबंधन विभाग विनोद कुमार सुमन ने वीसी के माध्यम से इन पांचों जिले के अधिकारियों वार्ता कर जानकारी ली व इस सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिए।

    उन्होंने कहा कि संभावित बाढ़ की स्थितियों से निपटने के लिए यह मॉक ड्रिल(पूर्व अभ्यास) कराया जा रहा है, इससे जहाँ एक ओर विभागों में आपसी समन्वय बनता है, वहीं आपदा की पूर्व तैयारियों का पता चलता है, ताकि उसी के अनुरूप वास्तविक आपदा की घटना होने पर राहत एवं बचाव कार्य किए जा सकै।

    उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री ने पूर्व में आयोजित समीक्षा बैठक में निर्देश दिए थे, कि प्रदेश के संभावित बाढ़ प्रभावित जिलों में आपदा की पूर्व तैयारी को लेकर मॉक ड्रिल कर तैयारियों को परखा जाय।

    आपदा सचिव ने अवगत कराया कि मॉक ड्रिल में विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग सिनेरियो क्रिएट किया जाएगा। जिससे यह जानकारी मिल सकेगी कि जिलों में बाढ़ की स्थिति से मुकाबला करने के लिए कितनी तैयारी है। साथ ही मॉक ड्रिल के दौरान हुई कमियों को दूर भी किया जाएगा, ताकि अगर वास्तव में बाढ़ जैसी स्थिति बनती है तो उस दौरान बेहतर ढंग से राहत बचाव के कार्य किए जा सके।

    उक्त मॉकड्रिल की पूर्व तैयारी हेतु आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में नैनीताल से अपर जिला अधिकारी विवेक राय सहित आईआरएस प्रणाली के अधिकारी भी जुड़े। इस दौरान अपर जिलाधिकारी ने जिले में मॉक ड्रिल हेतु की जा रही पूर्व तैयारी की जानकारी से अवगत कराया।

    उन्होंने बताया कि जिले के अन्तर्गत तहसील हल्द्वानी अंतर्गत देवखड़ी नाला में अतिवृष्टि से सूखे नाले में अचानक जल स्तर व पानी का वेग बढ़ने से उत्पन्न की स्थिति,चोरगलिया अन्तर्गत सूर्यानाला में भारी बारिश के दौरान नंधौर जलागम क्षेत्रान्तर्गत सूर्यानाला में अचानक जल स्तर व पानी का वेग बढ़ने, रेलवे क्रांसिग के पास का क्षेत्र लालकुआं में बारिश के चलते सार्वजनिक स्थान बाजार में जल भराव की स्थिति, रामनगर स्थित वन क्षेत्र से लगा पम्मापुरी क्षेत्र में पहाड़ी क्षेत्रों में अतिवृष्टि से रिहायशी क्षेत्रों से लगे नाले में जलस्तर व पानी वेग तीव्र होने से निकटवर्ती आवासों को खतरा, रामनगर स्थित ग्राम चुकम में पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश से कोसी नदी में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने से नदी के किनारे चुकम गांव में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो सकता है, इन स्थानों राहत एवं बचाव कार्यों हेतु 30 जून को मॉकड्रिल की जाएगी।

    जिसके लिए बाढ़ सुरक्षा -घटना स्थल एवं स्टेजिंग एरिया भी बनाए गए हैं। जिसमें देवखड़ी नाला, लालकुआं रेलवे क्रासिंग क्षेत्र और तहसील हल्द्वानी चोरगलिया -सूर्यानाला क्षेत्र का स्टेजिंग एरिया तहसील परिसर हल्द्वानी, जबकि तहसील रामनगर पम्मापुरी क्षेत्र का स्टेजिंग एरिया पीएनजीपी डिग्री कालेज रामनगर, तहसील रामनगर-चुकम गांव का जीआईसी मोहान रहेगा।

  • हिमाद्री आइस रिंक में खेल मंत्री ने 20वी नेशनल चैंपियनशिप का किया शुभारंभ,,   देश भर से कुल 19 राज्यों की टीम हो रही है शामिल।

    हिमाद्री आइस रिंक में खेल मंत्री ने 20वी नेशनल चैंपियनशिप का किया शुभारंभ,, देश भर से कुल 19 राज्यों की टीम हो रही है शामिल।

    देहरादून—   देवभूमि उत्तराखंड की खेल उपलब्धियों में शुक्रवार को उस समय एक नया आयाम जुड़ गया जब हिमाद्री आइस रिंक में देश की पहली इंडोर आइस स्केटिंग नेशनल चैंपियनशिप की शुरुआत हुई। चैंपियनशिप में 19 राज्यों की टीमें हिस्सा ले रही है।

    शुक्रवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम के हिमाद्री आइस रिंक में 20वीं नेशनल शॉर्ट ट्रैक एंड फिगर स्केटिंग चैंपियनशिप 2025 का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता का समापन 30 जून को होगा।

    इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि अभी तक देश में आइस स्केटिंग की सभी नेशनल चैंपियनशिप बर्फबारी के सीजन में खुले पहाड़ी मैदानों में कराई जाती थी।

    पहली बार आइस स्केटिंग की नेशनल चैंपियनशिप इंडोर स्टेडियम में आयोजित की जा रही है। खेल मंत्री ने कहा कि यह देवभूमि उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम है।

    खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हमारा यह आइस रिंक देशभर के खिलाड़ियों के अभ्यास व ट्रेनिंग के लिए खुला है और हम चाहते हैं कि इस खेल अवस्थापना का फायदा उठाकर भारत के खिलाड़ी दुनिया भर में आइस गेम्स में देश का नाम रोशन करें।

    इस अवसर पर आइस स्केटिंग के खिलाड़ियों ने इतने सुंदर स्किल का प्रदर्शन किया कि दर्शक दांतो तले उंगली दबाने पर मजबूर हो गए। खिलाड़ियों का संतुलन, गति और मूवमेंट्स बहुत शानदार थे।

    इस अवसर पर विशेष प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा, खेल निदेशक आशीष चौहान, आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष अमिताभ शर्मा, एशियाई इवेंट कोऑर्डिनेटर क्रिस चेन, आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड के अध्यक्ष शिव पैन्यूली, जगराज साहनी आदि उपस्थित रहे।

     

    खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि आइस हॉकी की इंडियन वूमेंस टीम ने हाल ही में यूएई में आयोजित एशियाई चैंपियनशिप कप में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया है।

    यूएई रवाना होने से पहले इंडियन वूमेंस आइस हॉकी टीम की एक महीने की ट्रेनिंग हिमाद्री आइस रिंक में कराई गई थी।

    इंटरनेशनल लेवल पर ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली टीम की खिलाड़ियों ने बाद में यह माना कि उनकी तैयारी में देहरादून के हिमाद्री आइस रिंक की बड़ी भूमिका रही।

    खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उत्तराखंड का खेल ढांचा अब टीम इंडिया को इंटरनेशनल मेडल दिलाने में सहायक बन रहा है जो कि हर प्रदेशवासी के लिए गौरव की बात है।

  • भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा होगी जल्द, हर्ष मल्होत्रा बने उत्तराखंड चुनाव प्रभारी।

    भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा होगी जल्द, हर्ष मल्होत्रा बने उत्तराखंड चुनाव प्रभारी।

    देहरादून—भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करते हुए तीन राज्यों महाराष्ट्र, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्षों और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। यह नियुक्तियाँ भाजपा के राष्ट्रीय निर्वाचन अधिकारी डॉ. के. लक्ष्मण द्वारा की गई हैं।

    नियुक्त चुनाव अधिकारियों के नाम इस प्रकार हैं:

    महाराष्ट्र:– किरेन रिजिजू (केंद्रीय कैबिनेट मंत्री),

    उत्तराखंड:–  हर्ष मल्होत्रा (केंद्रीय राज्य मंत्री),

    पश्चिम बंगाल:–  रवि शंकर प्रसाद (सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री)।

    इन नियुक्त अधिकारियों को संबंधित राज्यों में संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया को पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे राज्य इकाइयों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के प्रतिनिधियों का चुनाव कराएंगे।

    उत्तराखंड में हर्ष मल्होत्रा को चुनाव प्रभारी बनाए जाने के बाद प्रदेश में नए भाजपा अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि पार्टी जल्द ही नए चेहरे की घोषणा कर सकती है।

  • सीएम हेल्पलाइन 1905 में 180 दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों के समाधान के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान।

    सीएम हेल्पलाइन 1905 में 180 दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों के समाधान के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान।

    देहरादून—  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन 1905 में 180 दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों के समाधान के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।

    6 माह से अधिक लंबित शिकायतों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि प्रकरणों का समयबद्धता से निस्तारण नहीं करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।

    उन्होने अनावश्यक रूप से जन शिकायतें फोर्स क्लोज न किये जाने के निर्देश देते हुए कहा कि सीएम हेल्पलाइन को राज्य की बेस्ट प्रैक्टिस में लाने के लिए और प्रभावी प्रयास किए जाएं।

    गुरूवार को सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन 1905 के समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक दिन पूरे राज्य में तहसील दिवस का आयोजन किया जाए।

    मुख्यमंत्री तहसील दिवस के दिन किसी एक जनपद में औचक रूप से प्रतिभाग करेंगे।

    इसी तरह एक दिन पूरे राज्य में थाना दिवस का आयोजन भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि जन समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के लिए जनता दर्शन, तहसील दिवस और बीडीसी का नियमित आयोजन किया जाए।

    पुलिस और प्रशासन द्वारा मिलकर अतिक्रमण और वेरिफिकेशन अभियान और प्रभावी रूप से चलाए जाएं। प्रत्येक जनपद में दो-दो गांवों को आदर्श ग्राम बनाने की दिशा में तेजी से कार्य किए जाएं, इसके लिए सभी जनपदों में शीघ्र नोडल अधिकारी बनाए जाएं।

    मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रदेश में जहां भी बिजली के पोल और ट्रांसफार्मर की स्थिति खराब है, उन्हें शीघ्र बदला जाए। सभी ट्रांसफार्मरों का सेफ्टी ऑडिट भी किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि कहीं कम वोल्टेज और बिजली के तार लटकने की समस्या न आए, ऐसे प्रकरण पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    मुख्यमंत्री ने सभी प्राधिकरणों से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि लोगों के घरों के नक्शे पास करने में पेंडेंसी न हो। उन्होंने कहा कि सबसे पहले टीबी मुक्त होने वाले तीन जनपदों को सम्मानित किया जाएगा।

    सीएम हेल्पलाइन पर शिकायतों के निस्तारण में अच्छा कार्य करने पर मुख्यमंत्री ने परिवहन, कृषि, समाज कल्याण, आबकारी एवं ऊर्जा विभाग की सराहना की। लोक निर्माण विभाग, भू-विज्ञान और खनन, राजस्व, गृह एवं वित्त विभाग को शिकायतों के निवारण में और तेजी लाने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए।

    सीएम हेल्पलाइन में पेयजल, स्ट्रीट लाइट के रख-रखाव, जल जीवन मिशन के तहत कनेक्शन, बिजली कटौती और बिजली के बिल से संबंधित शिकायतें अधिक आ रही हैं।

    मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान सीएम हेल्पलाइन के शिकायतकर्ताओं से बात भी की। उत्तरकाशी के उपेन्द्र सिंह रावत की पेयजल लाइन की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी उत्तरकाशी को एक सप्ताह के अंदर उनकी समस्या का समाधान करवाने के निर्देश दिए। हरिद्वार से आलम ने स्ट्रीट लाइट से संबंधित शिकायत की थी, उनकी समस्या का समाधान हो चुका है।

    देहरादून के हृदेश नेगी ने कहा कि उनकी पुलिया के निर्माण संबंधी शिकायत पर कार्य शुरू हो चुका है। चमोली के गौरव नौटियाल की पेयजल संबंधी शिकायत का भी समाधान हो चुका है। नैनीताल से देवेंद्र ने कम वोल्टेज की शिकायत का भी समाधान किया जा चुका है।

    बैठक में उत्तराखंड अवस्थापना अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष श्री विश्वास डाबर, मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव श्री आर. के. सुधांशु, डीजीपी श्री दीपम सेठ, सचिवगण, अपर सचिवगण, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष और वर्चुअल माध्यम से आयुक्त कुमाऊ श्री दीपक रावत सभी जिलाधिकारी उपस्थित थे।

  • उत्तराखंड में आफत की बारिश की चेतावनी, 28 जून तक प्रशासन हाई अलर्ट पर…. 

    उत्तराखंड में आफत की बारिश की चेतावनी, 28 जून तक प्रशासन हाई अलर्ट पर…. 

    देहरादून – उत्तराखंड में मौसम विभाग ने एक बार फिर चेतावनी जारी की है। राज्य के कई जिलों में 22 जून से 28 जून तक भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। देहरादून और नैनीताल जिलों के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर, चंपावत, अल्मोड़ा और बागेश्वर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    तेज हवाओं और भूस्खलन का खतरा

    मौसम विभाग ने चेताया है कि इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। भारी बारिश के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, सड़क अवरोध और जलभराव जैसी घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। कई संवेदनशील मार्गों को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

    प्रशासन सतर्क, आदेश जारी

    राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) के अंतर्गत कार्यरत राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसओईसी) ने सभी संबंधित जिलाधिकारियों (डीएम) को पत्र जारी कर चौकसी और तत्परता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

    सभी जिलों में आपदा प्रबंधन से जुड़े नोडल अधिकारी, आईआरएस अधिकारी, राजस्व उप निरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारी को अपने-अपने क्षेत्रों में तैनात रहने के आदेश दिए गए हैं।

    सावधानी बरतने की अपील

    प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें, नदियों व पहाड़ी क्षेत्रों के पास न जाएं, और सरकारी अलर्ट एवं सूचनाओं पर ध्यान दें। विशेष रूप से भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में जेस्सी मशीन, जेसीबी, वायरलेस सेट व अन्य उपकरणों की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

    राज्य भर में बारिश का यह दौर अगले कई दिनों तक जारी रह सकता है। ऐसे में चालकों, यात्रियों और स्थानीय नागरिकों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है। प्रशासन ने दावा किया है कि वह पूरी तरह सतर्क है और किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार है।

  • पंचायत चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की पर्यवेक्षकों की सूची।

    पंचायत चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की पर्यवेक्षकों की सूची।

    देहरादून—-   भाजपा ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए विधानसभा वार प्रवासी कार्यकर्ताओ की सूची जारी कर दी है। ये सभी पर्यवेक्षक की भूमिका में जिला पंचायत सदस्य पद के समर्थित प्रत्याशियों के नामों का पैनल बनाएंगे और वहां चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

    प्रदेशाध्यक्ष  महेंद्र भट्ट के निर्देश पर पंचायत चुनावों की अहम जिम्मेदारी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सौंपी है। जिसमें विधानसभावार दो दो प्रवासी कार्यकर्ता, पर्यवेक्षक और चुनाव प्रबंधन दोनों का दायित्व संभालेंगे।

    वे संबंधित क्षेत्र की सभी जिला पंचायत सीटों पर पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के नामों का पैनल तैयार कर प्रदेश नेतृत्व को सौंपेंगे। साथ ही प्रत्येक प्रधान, बीडीसी सदस्य पद के लिए सक्रिय कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़वाने का प्रयास करेंगे। ये सभी प्रवासी कार्यकर्ता संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया तक क्षेत्र में चुनाव प्रबंधन का काम संभालेंगे।

    रुद्रपुर विधानसभा में चन्दन बिष्ट,  पाल राणा।

    धारचूला से गणेश भंडारी, श्रीमती कमला चुफाल,

    डीडीहाट से अशोक नांबियाल,  मनोज सामंत,

    पिथौरागढ़ से श्रीमती मीना गंगोला,  लोकेश भट्ट,

    गंगोलीहाट से  इंद्र सिंह फर्स्वाण,  ललित पंत,

    कपकोट से  देवेंद्र गोस्वामी,  खड़क सिंह टंगड़िया,

    बागेश्वर  सुरेश कांडपाल, श्रीमती चंपा आर्य,

    द्वाराहाट  से कैलाश पंत,  नरेंद्र भंडारी,

    सल्ट से प्रेम शर्मा,  दीप पांडे,

    रानीखेत से पूरन संगेला,  भूपेंद्र कांडपाल,

    सोमेश्वर से शिव सिंह बिष्ट,  ललित पटवाल,

    अल्मोड़ा से अरविंदर बिष्ट,  गौरव पांडे,

    जागेश्वर  रवि रौतेला,  कैलाश गुरुरानी,

    लोहाघाट से दर्पण कुमार,  शंकर पांडे,

    चंपावत से सतीश पांडे,  शंकर कोरंगा,

    लाल कुआं से अनिल कपूर डब्बू,  कमल नयन जोशी,

    भीमताल से महेंद्र नेगी,  प्रदीप जनौटी,

    नैनीताल  देवेंद्र ढैला,  विजय भट्ट,

    कालाढूंगी  प्रकाश हरबोला,  गोपाल रावत,

    रामनगर से गुंजन सुखीजा,  अजय राजौर,

    जसपुर से  आशीष गुप्ता, सरदार मंजीत सिंह,

    काशीपुर से विवेक सक्सेना,  समीर आर्य,

    बाजपुर से राम मेहरोत्रा,  रवि पाल,

    गदरपुर से उत्तम दत्ता,  गुरविंदर सिंह चंडोक,

    किच्छा से दिनेश आर्य,  भारत भूषण चुघ,

    सितारगंज से दान सिंह रावत,  गोपाल बोरा,

    नानकमत्ता से नेत्रपाल मौर्य,  रामपाल,

    खटीमा  दीपक मेहरा,  राम दत्त जोशी के नाम शामिल हैं।

  • उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी, आचार संहिता लागू, जानिए पूरा शेड्यूल।

    उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी, आचार संहिता लागू, जानिए पूरा शेड्यूल।

    देहरादून– उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है, आज से ही हरिद्वार को छोड़कर पूरे प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई है।

    आयोग की ओर से आगामी चुनावों की विस्तृत जानकारी साझा की गई। आयोग ने बताया कि 19 जून को पंचायतों में आरक्षण प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी, जिसके बाद सचिव पंचायती राज की ओर से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई। राज्य निर्वाचन आयोग ने भी अधिसूचना को आज सार्वजनिक कर दिया है।

    अब 23 जून को सभी जिलाधिकारियों द्वारा अपने-अपने जिलों में अधिसूचना जारी करना है। नामांकन प्रक्रिया 25 जून से 28 जून तक चलेगी, जो प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होगी।

    नामांकन पत्रों की जांच 29 जून से 1 जुलाई तक की जाएगी।

    इसके बाद 2 जुलाई को उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे।

    पंचायत चुनाव दो चरणों में कराए जाएंगे। पहले चरण का प्रतीक आवंटन तीन जुलाई को होगा और मतदान 10 जुलाई को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक संपन्न होगा।

    दूसरे चरण का प्रतीक आवंटन 8 जुलाई को होगा, और मतदान 15 जुलाई को होगा। पूरी चुनाव प्रक्रिया की मतगणना 19 जुलाई 2025 को होगी।

    राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी संबंधित अधिकारियों को चुनाव की निष्पक्षता और सफल संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। वहीं, गांव से लेकर जिला स्तर तक राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं।

    हरिद्वार को छोड़कर 12 जिलों में चुनाव हो रहा है। ग्राम प्रधान, सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव होगा।

    आज से राज्य में आचार संहिता लागू कर दी गई है। मतदाता सूची आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। बागेश्वर जिले के तीनों ब्लॉक का चुनाव एक ही चरण में कराया जाएगा, जबकि देहरादून जिले के 3-3 ब्लॉक पहले और दूसरे चरण में शामिल होंगे।

    प्रथम चरण में दूरदराज के ब्लॉक शामिल किए गए हैं ताकि मानसून के प्रभाव से बचा जा सके। आपदा प्रबंधन सचिव को निर्देश दिए गए हैं कि मौसम को देखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।

    चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिकों को 10 लाख रुपये तक का बीमा कवर मिलेगा। इसका प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। राज्य में 10 हजार से अधिक मतदान केंद्र बनाए जा रहे हैं, जिनमें एक बूथ पर औसतन 750 मतदाता शामिल होंगे।

  • विश्व को भारतीय ज्ञान परंपरा का वरदान है योग : रेखा आर्या

    विश्व को भारतीय ज्ञान परंपरा का वरदान है योग : रेखा आर्या

    देहरादून—   अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर यमुना कॉलोनी स्थित अधिकारी क्लब में विभिन्न क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियों ने योगाभ्यास में हिस्सा लिया। यह आयोजन दर्जनभर से अधिक संस्थाओं के सहयोग से किया गया।

    कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने भी योगाभ्यास में लगभग 1 घंटे तक विभिन्न योगासन किए।

    प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि योग भारतीय ज्ञान परंपरा का ऐसा वरदान है जिसका लाभ आज पूरे विश्व को मिल रहा है। ऐसे दौर में जब पूरे संसार के लोग गलत जीवन शैली के कारण उत्पन्न हुए मोटापे, हृदय रोग, डायबिटीज जैसे रोगों से जूझ रहे हैं, तब योग उनके लिए आरोग्य के नए द्वार खोल रहा है।

    कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि भारत की हजारों साल पुरानी इस ज्ञान परंपरा के प्रति पूरे विश्व को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों ने जागरूक बनाया।

    इसी का परिणाम है कि आज हमारे साथ दुनिया भर के 150 से ज्यादा देशों में करोड़ों अरबों लोग योगासन कर रहे हैं।

    कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हर आयु वर्ग के लोगों को अपने दैनिक जीवन में प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट योग का समावेश करना चाहिए। इससे उन्हें चिकित्सक के पास जाने की आवश्यकता कम से कम पड़ेगी।

    उन्होंने कहा कि देश के युवा मानव संसाधन को अधिक कुशल और उत्पादक बनाने में भी योग की बड़ी भूमिका हो सकती है।

    इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, पूर्व मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार प्रभु चावला, लीना झालानी व अन्य लोग उपस्थित रहे।