Category: देहरादून

  • मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश भर मे होंगे संकल्प से सिद्धि तक कार्यक्रम ।

    मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश भर मे होंगे संकल्प से सिद्धि तक कार्यक्रम ।

    देहरादून—  भाजपा “मोदी सरकार के 11 साल “संकल्प से सिद्धि तक’ कार्यक्रम के माध्यम से व्यापक जनसहभागिता से मनाने जा रही है।

    जिसके तहत सभाओं के माध्यम से विकसित भारत का संकल्प लिया जाएगा। इसके साथ ही पत्रकार वार्ता, कार्यशालाएं, विकास प्रदर्शनी, विधानसभा स्तर पर केंद्रीय योजनाओं के पंजीकरण शिविरों का भी आयोजन किया जायेगा।

    कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए रविवार को प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद  महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में प्रदेश स्तरीय वर्चुअल कार्यशाला आयोजित हुई ।

    कार्यशाला में राष्ट्रीय महामंत्री उत्तराखंड प्रभारी  दुष्यंत गौतम , सह प्रभारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा वर्मा प्रदेश महामंत्री संगठन  अजेय कुमार द्वारा कार्यक्रम के सफल संचालन के विस्तार से जानकारी दी गई ।

    कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए  कुलदीप कुमार के नेतृत्व में 4 सदस्य प्रदेश समिति गठित की गई है।

    9 जून को मोदी सरकार के शानदार 11 साल पूर्ण होने जा रहे हैं। देश के यशस्वी एवं दूरदर्शी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने इस कार्यकाल में अनेकों उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त की है।

    विकास, विरासत और जनकल्याण के सिद्धांत पर आगे बढ़ते हुए भारत अब विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था बन गया है और विकसित भारत बनने जा रहा है। लिहाजा राष्ट्रीय अध्यक्ष  जे पी नड्डा के निर्देश पर केंद्र की 11 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित संकल्प से सिद्धि तक, राष्ट्रव्यापी अभियान चलाने जा रही है।

    जिसे प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में राज्यभर में विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रमों से जनसभागिता के साथ मनाया जाएगा।

    इन कार्यक्रमों के संचालन के लिए 4 सदस्य जिला समिति तथा 3 सदस्य मण्डल समिति का गठन किया गया है।

    तैयारी के क्रम में प्रदेश की वर्चुअल कार्यशाला के बाद 4 -6 जून तक जिला स्तर पर प्रत्यक्ष कार्यशालाये संपन्न की जाएंगी।

    इसी क्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा 8 जून को दिल्ली में तथा मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष द्वारा 9 जून को देहरादून में प्रेस वार्ता को संबोधित किया जायेगा।

    इसी तरह “मोदी सरकार के 11 साल “संकल्प से सिद्धि तक’ विषय पर जिला स्तर पर 10, 11 जून को प्रेस वार्ता आयोजित की जाएगी। वहीं प्रत्येक जिले में प्रोफेशनल मीट भी आयोजित की जाएगी, जिसमें 3 वक्ता सरकार की उपलब्धियों से संबंधित तीन विषयों पर अपनी बात रखेंगे।

    इस अभियान के महत्वपूर्ण कार्यक्रम में प्रत्येक मण्डल में 12 से 14 जून तक ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ आयोजित की जायेगी। जिसमें उपस्थित जनसमूह के साथ विकसित भारत के लिए संकल्प लिया जाएगा।

    वहीं 15-17 जून शक्तिकेन्द्र अनुसार शहरों में मोहल्ला चौपाल और ग्राम पंचायत केंद्रों में पंचायत चौपाल भी आयोजित की जाएंगी।

    उनमें भी उपस्थित लोगों द्वारा विकसित भारत का संकल्प लिया जाएगा और मोदी सरकार की उपलब्धियों का पत्रक घर-घर वितरित किया जाना जायेगा।

    इसके अतिरिक्त विधानसभावार केन्द्र प्रायोजित योजनाओं हेतु पंजीकरण शिविर लगाए जाएंगे। वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान भारत योजना का पंजीकरण 100 प्रतिशत सुनिश्चित करने हेतु घर-घर पहुंचा जाएगा।

    इन कार्यक्रमों मे विधायक, पूर्व विधायक, दायित्वधारी, मेयर, नगर पालिका/पंचायत अध्यक्ष, पार्षद, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख एवं जिला पंचायत सदस्यों अग्रणी भूमिका निभायेंगे।

    डिजिटल प्रतियोगिता जिसमें सभी जिलों में लंबे और छोटे वीडियो एवं चित्रात्मक ग्राफिक्स संबंधित प्रतियोगिता आयोजित की जानी हैं। वहीं सभी जिला केंद्रों पर एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएंगी।

    इन सभी कार्यक्रमों के संचालन के लिए पार्टी द्वारा प्रदेश समिति का गठन किया गया है। जिसमें संयोजक के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष  कुलदीप कुमार, सह संयोजक के तौर पर सरकार में दायित्वधारी  विनय रुहेला,  रेनू अधिकारी एवं  कुंदन परिहार को जिम्मेदारी दी गई है।

    वर्चुअल कार्यशाला ने समस्त प्रदेश पदाधिकारी , कार्यक्रमों की प्रदेश समिति के सदस्य सभी जिलाध्यक्ष , कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए जिलों में गठित जिलो की समितियों के सदस्य वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे ।

  • व्यापारियों की एकजुटता से व्यापार रहेगा सुरक्षित, देहरादून और हरिद्वार में संगठन का होगा विस्तार।

    व्यापारियों की एकजुटता से व्यापार रहेगा सुरक्षित, देहरादून और हरिद्वार में संगठन का होगा विस्तार।

    देहरादून—- प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के मुख्य संरक्षक विनय गोयल ने देहरादून स्थित अपने कार्यालय में व्यापारियों के सम्मुख कहा कि कारोबार की मजबूती के लिए व्यापारियों में पूर्व की भांति आपसी एकजुटता जरूरी हैं।

    जिसकी वजह से व्यापारी शासन प्रशासन के नाजायज उत्पीड़न से सुरक्षित रहता हैं और राज्य की सरकार व्यापारियों की आवाज पर व्यापारी हितों के निर्णय लेने में देरी नहीं करती हैं।

    विनय गोयल ने बताया कि राज्य के सभी क्षेत्रों के व्यापारियों की समस्याओं को सूची बनाई जाएगी, जिसके लिए प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री  पुष्कर धामी से मिलकर निराकरण की मांग करेंगे।

    प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेन्द्र गुप्ता ने कहा कि संगठन की मजबूती हेतु और राजधानी देहरादून में अपना प्रतिनिधित्व हेतु प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल शीघ्र ही देहरादून और हरिद्वार जिले की इकाईयों की भी घोषणा की जाएगी।

    वीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि पूरे राज्य भर में कई दशकों से ईमानदारी पूर्वक व्यापारी हितों के लिए संघर्षरत व्यापारी नेताओं का चयन कर , उन्हें व्यापारी रत्न से नवाजा जाएगा।

    सभा में उपस्थित प्रमुख लोगो में प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के मुख्य संरक्षक विनय गोयल प्रदेश संगठन प्रभारी विरेंद्र गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष शिव कश्यप विकास गुणवंत विनोद गोयल राजेन्द्र कुमार मानिक चंद्र आदि कई प्रमुख व्यापारी मौजूद थे

  • मुख्यमंत्री  ने “अहिल्या स्मृति मैराथन” एक विरासत-एक संकल्प कार्यक्रम में किया प्रतिभाग।

    मुख्यमंत्री ने “अहिल्या स्मृति मैराथन” एक विरासत-एक संकल्प कार्यक्रम में किया प्रतिभाग।

    देहरादून— मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पवेलियन ग्राउण्ड, देहरादून में “अहिल्या स्मृति मैराथन” एक विरासत-एक संकल्प कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

    मुख्यमंत्री ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने स्वयं भी युवाओं के साथ मैराथन में दौड़कर सबका उत्साहवर्धन किया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में जागरूकता और एकता लाने के साथ स्वस्थ समाज का भी निर्माण करते हैं।

    इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  महेंद्र भट्ट, महामंत्री (संगठन)  अजेय कुमार, मेयर  सौरभ थपलियाल, महानगर अध्यक्ष  सिद्धार्थ अग्रवाल, विधायक  भरत चौधरी, दायित्वधारी श्री अनिल डब्बू, श्री श्याम अग्रवाल, श्री हेम बजरंगी, भाजपा युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष  देवेंद्र सिंह बिष्ट एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

  • चकराता के टाइगर फॉल में बड़ा हादसा, 2 लोगो की मौत।

    चकराता के टाइगर फॉल में बड़ा हादसा, 2 लोगो की मौत।

    देहरादून— चकराता के टाइगर फॉल में हुआ बड़ा हादसा, झरने के साथ पेड़ नीचे गिर गया । जिसकी चपेट में आकर दो नहा रहे पर्यटकों  की मौत मौत हो गई और चार पर्यटक घायल हो गए।

    चकराता में यह झरना प्रसिद्ध पर्यटक स्थल हैं , तथा यह पर बड़ी संख्या में पर्यटकों का आना होता रहता है। आज टाइगर फाॅल में नहाते समय यह  दर्दनाक हादसा हो गया,

    जब पर्यटक यहां नहा रहे थे तो झरने के पानी के साथ पहाड़ी से एक बड़ा पेड़ पर्यटकों के ऊपर आ गिरा और यह ह्रदय विदारक घटना हो गई।

    मृतकों में स्थानीय गीताराम जोशी (48) और दिल्ली के शाहदरा निवासी अलका आनंद (55) की हुई मौत हो गई।

    खबर लिखें जाने तक अपडेट हो रही हैं।

  • उत्तराखण्ड सूचना कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन,  कैलाश रावत बने अध्यक्ष, अंकित कुमार  महामंत्री।

    उत्तराखण्ड सूचना कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन, कैलाश रावत बने अध्यक्ष, अंकित कुमार महामंत्री।

    देहरादून– उत्तराखण्ड सूचना कर्मचारी संध (मुख्यालय) की नई कार्यकारिणी के वर्श 2025-26 हेतु चुनाव संपन्न हुई।

    सूचना विभाग के उप निदेशक ममनोज कुमार श्रीवास्तव द्वारा चुनाव अधिकारी के रूप में संघ के चुनाव संपन्न कराये गये।

    चुनाव अधिकारी मनोज श्रीवास्तव, सहायक चुनाव अधिकारी  विजय कुमार, रामसिंह परजोली की देखरेख में संघ के चुनाव संपन्न हुए।

    चुनाव नतीजों को घोशित करते हुए चुनाव अधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अध्यक्ष पद पर  कैलाश रावत, उपाध्यक्ष पद पर संयुक्त रूप से  प्रशांत रावत,  संजय कुमार, महामंत्री पद पर  अंकित कुमार, संयुक्त मंत्री पद पर श्रीमती पारूल, कोशाध्यक्ष पद पर  राकेश कुमार धीवान, संगठन मंत्री पद पर  सत्येंन्द्र बिजल्वाण, संयोजक/ऑडिटर पद पर  अरूण कुमार, प्रचार मंत्री पद पर  बहादुर सिंह कन्याल, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में  बालम सिंह नगरकोटी को निर्वाचित घोशित किया गया है।

    चुनाव अधिकारी  श्रीवास्तव ने बताया कि अध्यक्ष पद पर  कैलाश रावत को 52 मत एवं  मनोज शुक्ला को 17 मत, उपाध्यक्ष पद पर संयुक्त रूप से  प्रशांत रावत,  संजय कुमार को 34-34 मत, महामंत्री पद पर  अंकित कुमार को 51 एवं  चेतन पाण्डेय को 18 मत, संगठन मंत्री पद पर  सत्येंन्द्र बिजल्वाण को 45 एवं  नरेन्द्र सिंह सजवाण को 24 मत प्राप्त हुए।

    इसके साथ ही संयुक्त मंत्री पद पर श्रीमती पारूल, कोशाध्यक्ष पद पर  राकेश कुमार धीवान, संयोजक/ऑडिटर पद पर  अरूण कुमार, प्रचार मंत्री पद पर  बहादुर सिंह कन्याल, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में  बालम सिंह नगरकोटी निर्विरोध निर्वाचित घोशित किया गया है।

    नव निर्वाचित अध्यक्ष  कैलाश रावत ने कहा कि नई कार्यकारिणी द्वारा एक स्वर में संकल्प लिया गया कि विभागीय कार्मिकों से संबंधित मुद्दों पर कार्यवाही किये जाने हेतु उच्च स्तर पर वार्ता की जायेगी।

    जल्द ही एक मांग पत्र तैयार कर उच्चाधिकारियों को दिया जायेगा। विभाग से यह भी मांग की जायेगी कि जल्द से जल्द विभाग का पुनर्गठन किया जाय।

    नव निर्वाचित महामंत्री  अंकित कुमार ने कहा कि विभागीय हित में ठोस कार्ययोजना तैयार कर इस बात पर जोर दिया जायेगा कि जनपदीय कार्यालयों में ढांचा बढ़ाया जाय। नव निर्वाचित कार्यकारिणी द्वारा सभी कार्मिक साथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

  • भृस्टाचार के विरुद्ध चले निरंतर अभियान– मुख्यमंत्री

    भृस्टाचार के विरुद्ध चले निरंतर अभियान– मुख्यमंत्री

    देहरादून—  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्चाधिकारियों को निर्देश दिये कि भ्रष्टाचार के विरूद्ध निरंतर अभियान चलाया जाए।

    टोल फ्री नम्बर 1064 का व्यापक स्तर पर प्रचार किया जाए। मुख्यमंत्री ने धर्मांतरण से संबंधित मामलों में की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

    उन्होंने कहा कि सभी जनपदों में सत्यापन अभियान लगातार जारी रखने के साथ ही संदिग्ध गतिविधि अथवा व्यक्ति की जानकारी मिलने पर तत्काल और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये हैं कि आधार कार्ड और अन्य सरकारी दस्तावेजों को बनाने समय उनका सही प्रकार से सत्यापन किया जाए। गलत दस्तावेज जारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि अतिक्रमण के विरुद्ध चल रहे अभियान को निरंतर जारी रखा जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि जो भूमि अतिक्रमण से मुक्त कराई जा चुकी है, वहां दोबारा अतिक्रमण न हो।

    शत्रु संपत्तियों पर हुए अतिक्रमण का भी विस्तृत आंकलन कर उसकी जानकारी प्रस्तुत की जाए।

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकारी भवनों के निर्माण कार्यों में स्थानीय श्रमिकों को प्राथमिकता देने के साथ ही भवनों के निर्माण में राज्य की सांस्कृतिक पहचान और पारंपरिक पर्वतीय वास्तुशैली को प्रमुखता दी जाए।

    अधिकारियों को बॉर्डर क्षेत्रों में भी सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश भी उन्होंने दिए हैं।

    बैठक में प्रमुख सचिव  आर. मीनाक्षी सुंदरम, अपर पुलिस महानिदेशक वी.मुरूगेशन,  ए.पी. अंशुमन, सचिव  विनोद कुमार सुमन, उपाध्यक्ष एमडीडीए  बंशीधर तिवारी उपस्थित थे।

  • सीएम ने जाना सीएम हेल्पलाइन का मिजाज।

    सीएम ने जाना सीएम हेल्पलाइन का मिजाज।

    देहरादून—  सीएम हेल्पलाइन 1905 पर दर्ज होने वाली शिकायतों के निस्तारण के लिए दिए जाने वाले निर्देशों पर विभाग कितनी तत्परता से काम कर रहे हैं, यह जांचने के लिए मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को कई आवेदकों से बातचीत कर फीडबैक लिया।

    इस दौरान सभी शिकायतकर्ताओं ने बताया कि मुख्यमंत्री के पिछले दिशा-निर्देश के बाद अब उनकी शिकायतों का निस्तारण हो चुका है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।

    मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गत दिनों सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा की थी। इसमें कुछ प्रकरण ऐसे थे, जिनमें मुख्यमंत्री ने विभागों को तय समय सीमा के भीतर निस्तारण के निर्देश दिए थे।

    इन्हीं प्रकरणों में विभागों के स्तर से क्या कार्रवाई की गई, यह जानने के लिए मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्चाधिकारियों के साथ बैठक के दौरान कई शिकायतकर्ताओं से बातचीत की।

    पहले मामले में उत्तरकाशी निवासी लक्ष्मी देवी ने शिक्षा विभाग से पारिवारिक पेंशन नहीं लग पाने की शिकायत की थी। सीएम से बातचीत में उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के पिछले दिशा-निर्देश के बाद विभाग ने उनकी पारिवारिक पेंशन स्वीकृत कर दी है।

    इसी तरह रुद्रप्रयाग निवासी जगदम्बा प्रसाद नौटियाल ने शिक्षा विभाग से मेडिकल बिलों का भुगतान नहीं हो पाने की शिकायत की थी। बुधवार को उन्होंने भी सीएम पुष्कर सिंह धामी को बताया कि मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद लंबित बिलों का भुगतान हो गया है।

    इसी तरह उद्यान विभाग से रिटायर्ड नैनीताल निवासी बहादुर सिंह बिष्ट ने भी सीएम पुष्कर सिंह धामी को बताया कि सीएम के गत दिशा-निर्देशों के क्रम में विभाग ने उनका जीपीएफ का भुगतान कर लिया है। सभी शिकायतकर्ताओं ने इसके लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है।

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी न सिर्फ सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज होने वाली शिकायतों की समीक्षा कर रहे हैं, बल्कि वह बैठकों के बाद होने वाली कार्रवाई पर भी संवेदनशीलता के साथ नजर बनाए हुए हैं।

    इसी क्रम में सीएम अब पुनः शिकायतकर्ताओं से वास्तविक फीडबैक ले रहे हैं। इससे विभागों पर भी शिकायतों के निस्तारण में तत्परता दिखाने का दबाव बन रहा है।

    इस अवसर प्रमुख सचिव  आर. के सुधांशु, सचिव  शैलेश बगोली, अपर पुलिस महानिदेशक  ए.पी.अंशुमन, गढ़वाल कमिश्नर  विनय शंकर पांडेय, उपाध्यक्ष एमडीडीए  बंशीधर तिवारी उपस्थित थे।

  • श्रय रोग ( टीबी ) से सावधानी, दूर करे यह बीमारी: ऋतु खण्डूडी भूषण।

    श्रय रोग ( टीबी ) से सावधानी, दूर करे यह बीमारी: ऋतु खण्डूडी भूषण।

    कोटद्वार— विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार बेस हॉस्पिटल में कोटद्वार विधानसभा के श्रय रोग से पीड़ित लोगों को 2 महीने का राशन वितरण कर उनकी स्वास्थ्य की जानकारी ली ।

    उन्होंने बताया कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के श्रय रोग मुक्त हो देश के संकल्प को साकार करने के लिए उनकी जय दुर्गा सामाजिक संस्था द्वारा कोटद्वार विधानसभा के 10 श्रय रोगियों को गोद लिया गया है जिसमें उनकी देख रेख का जिम्मा विधानसभा अध्यक्ष ने खुद लिया है ।

    अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने बताया कि श्रय रोग से हमें बचाया जा सकता है हमे सफाई का ध्यान रखना चाहिए , अपने आसपास गंदगी नहीं होनी देनी है और स्वास्थ्य शरीर के लिए स्वच्छ भोजन पानी भी जरूरी है । अध्यक्ष खण्डूडी ने पीड़ितों को श्रय रोग में काम आने वाली राशन जैसे अंडे , प्रोटीन आदि दिया ।

    कोटद्वार हॉस्पिटल में पहुंचते ही अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने एक व्यक्ति को घायल अवस्था में देखा , उन्होंने अपना कार्य छोड़ पहले उनकी स्वास्थ्य की जानकारी ली , उन्होंने बताया कि वृद्ध अवस्था और गर्मी के कारण उन्हें चक्कर से आ रहे है , अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने तुरंत चिकित्सकों को उन्हें देखने को कहा ।

  • वित्त आयोग ने सराहा उत्तराखंड का वित्तीय प्रबंधन, वित्तीय चुनौतियों को लेकर जागरूकः डा पनगढ़िया

    वित्त आयोग ने सराहा उत्तराखंड का वित्तीय प्रबंधन, वित्तीय चुनौतियों को लेकर जागरूकः डा पनगढ़िया

    देहरादून—  उत्तराखंड के दौरे पर आए 16 वें वित्त आयोग ने उत्तराखंड के वित्तीय प्रबंधन को सराहा है।

    आयोग के अध्यक्ष डा अरविंद पनगढ़िया ने कहा कि किसी भी विकासशील राज्य में यदि संतुलित राजकोषीय घाटा है, तो यह बुरी स्थिति नहीं है। हां, यह घाटा ज्यादा ना होने पाए, इसका ध्यान रखना जरूरी है।

    उन्होंने कहा-वित्तीय चुनौतियों को लेकर उत्तराखंड जागरूक है और सही तरीके से काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य अपनी आमदनी को बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। इसमें बढ़ोत्तरी की पूरी संभावना है।

    सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में डा पनगढ़िया ने कहा कि उत्तराखंड की प्रति व्यक्ति आय अच्छी है। यह राष्ट्रीय औसत से अधिक है। इसको और बढ़ाया जा सकता है।

    उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि आज तक जितने आयोग बने हैं, उन्होंने हिमालयी राज्यों की विशिष्ट भौगोलिक स्थितियों को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएं की हैं।

    उन्होंने केंद्र और राज्यों के बीच कर बंटवारे की व्यवस्था को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि संवैधानिक व्यवस्था और आवश्यकताओं के अनुरूप कर से प्राप्त आय केंद्र और राज्यों के बीच विभाजित करने के लिए वित आयोग विधि और सूत्र निर्धारित करता है।

    डा पनगढ़िया ने कहा कि केंद्र व राज्यों के बीच कर विभाजन के लिए आयोग ने जो सूत्र प्रस्तुत किया है, उसमें राजस्व हिस्सेदारी के निर्धारण के लिए पैमाने तय किए गए हैं।

    जनसांख्यिकी प्रदर्शन (कम प्रजनन दर के आधार पर ) को 12.5 प्रतिशत, आय के अंतर को 45 प्रतिशत, जनसंख्या व क्षेत्रफल प्रत्येक के लिए 15 प्रतिशत, वन एवं पारिस्थितिकी के लिए दस प्रतिशत, कर एवं राजकोषीय प्रबंधन को 2.5 प्रतिशत रखा गया है।

    एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि स्थानीय निकायों और पंचायतों के विकास के लिए बजट आवंटन के दौरान पूरा ध्यान रखा जाता है। यह राज्यों पर भी निर्भर करता है कि वह अवमुक्त बजट के हिसाब से कैसे काम करते हैं।

  • मुख्यमंत्री ने 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ अरविंद पनगढ़िया एवम प्रतिनिधिमंडल का किया स्वागत|

    मुख्यमंत्री ने 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ अरविंद पनगढ़िया एवम प्रतिनिधिमंडल का किया स्वागत|

    देहरादून— 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया के नेतृत्व वाली इस टीम में आयोग सदस्य श्रीमति एनी जॉर्ज मैथ्यू,  मनोज पांडा,  सौम्या कांतिघोष आयोग के सचिव  ऋत्विक पांडे, संयुक्त सचिव  केके मिश्रा, संयुक्त निदेशक सुश्री पी अमरूथावर्षिनी उपस्थित थे।

    मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में होने वाली बैठक में राज्य सरकार वित्त आयोग के समक्ष अपने प्रस्ताव रखेगी।

    इसके बाद वित्त आयोग नगर निकाय, पंचायत प्रतिनिधियों और राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक करेगी।

    इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री  सुबोध उनियाल, मुख्य सचिव श् आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव  आर के सुधांशु, सचिव वित्त दिलीप जावलकर सहित वित्त विभाग के अधिकारी मौजूद रहे |