Category: देहरादून

  • 20 सूत्रीय कार्यक्रम के क्रियान्वयन में राज्य के जिले के क्रम में जानिए कौन से जिले ने मारी बाजी,,,,

    20 सूत्रीय कार्यक्रम के क्रियान्वयन में राज्य के जिले के क्रम में जानिए कौन से जिले ने मारी बाजी,,,,

    देहरादून–   ज्योति प्रसाद गैरोला जी माननीय उपाध्यक्ष बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति उत्तराखंड सरकार के द्वारा प्रगति प्रतिवेदन फरवरी से अप्रैल 2024 -25 का कार्मिक रिपोर्ट जारी की।

     

    ज्योति प्रसाद गैरोला जी ने बताया कि इस रिपोर्ट के अनुसार बागेश्वर प्रथम, उधम सिंह नगर द्वितीय एवं पौड़ी तृतीय स्थान पर जिले के अनुसार रहे हैं।

     

    मैं बागेश्वर जिले के समस्त अधिकारियों को शुभकामनाएं देता हूं कि उनके द्वारा अपने जिले में काम को आधार मानते हुए उत्तम कार्य किया है।

     

    देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के माध्यम से प्रत्येक राज्य में जिले के अनुसार लाभकारी योजनाओं को पहुंचना ही सरकार का प्रथम उद्देश्य है।

     

    प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में यह कार्य निरंतर चल रहे हैं, जहां एक और प्रदेश का चौमुखी विकास हो रहा है, वही मोदी जी के कथन अनुसार आने वाला दशक उत्तराखंड राज्य का दशक होगा , इस उद्देश्य के साथ धामी सरकार लगातार आम जनमानस को सरकार की योजनाओं से जोड़ने का काम कर रही है ।

     

    प्रत्येक जिला अच्छा कार्य कर रहा है लेकिन कार्य की सूचक अनुसार प्रथम स्थान बागेश्वर जिले को प्राप्त हुआ है।

     

    देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्प के अनुसार 2047 तक इस देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए प्रत्येक राज्य अपनी कार्यशैली के अनुसार अपनी अहम भूमिका निभाएगा। हमारा उत्तराखंड प्रदेश लगातार इस उद्देश्य के साथ काम कर रहा है। हमारी सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने पर पिछले दिनों प्रत्येक विधानसभा में बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया गया था जिनके माध्यम से लाखों लोगों को सुविधाओं का लाभ प्राप्त हुआ।

     

    वहीं दूसरी ओर महिलाओं को सशक्त मजबूत बनाते हुए धामी सरकार के द्वारा महिला समूह को उनके रोजगार देने के उद्देश्य से लाखों की धनराशि के रूप में सहायता देने का काम भी किया है।

  • जन अधिकार पार्टी -जनशक्ति पार्टी द्वारा जनहित के लिए उठाई आवाज पर एक्शन मोड में आये अधिकारी प्रदेश सचिव प्रियंका रानी

    जन अधिकार पार्टी -जनशक्ति पार्टी द्वारा जनहित के लिए उठाई आवाज पर एक्शन मोड में आये अधिकारी प्रदेश सचिव प्रियंका रानी

    देहरादून- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून जिसे स्मार्ट सिटी का नाम भी दिया गया है।वही स्मार्ट सिटी आज बहुत हीं दुर्भाग्य पूर्ण स्थिति में है। राजधानी में नेताओं और मंत्रियो को जनता के मुद्दों से कोई सरोकार नहीं। जन अधिकार पार्टी-जनशक्ति द्वारा लगातार लोगो के बीच जाकर जनहित के मुद्दे उठाये जा रहे है। इसी क्रम में प्रदेश सचिव प्रियंका रानी द्वारा कुछ दिन पूर्व राजीव गांधी कॉम्लेक्स देहरादून के शौचालय में गंदगी, टूट-फूट व बदबू को लेकर आवाज उठाई गई थी। जिस पर जन अधिकार पार्टी- जनशक्ति द्वारा अधिकारियों से वार्तालाप कर शौचायलयों की सफाई करते हुए दुरुस्त रूप से सुचारू करने को कहा गया उक्त परिसर में 4 शौचालय हैं और चारों की स्थिति बहुत दुर्गम है।

     

    निरीक्षण करने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष ललित श्रीवास्तव व प्रदेश सचिव प्रियंका रानी जिन्होंने निरक्षण में देखा कि दो शौचालय विधिवत रूप से साफ व मरम्मत कर सुचारू रूप से जनता के लिए चालू कर दिए गए हैं और दो शौंचालयों में सफाई मरम्मत का कार्य चालू है। जल्द ही इनका भी कार्य पूरा होते ही सुचारू रूप से जनता के लिए चालू कर दिया जाएगा। जिस पर जन अधिकार पार्टी जनशक्ति के प्रदेश अध्यक्ष ललित श्रीवास्तव प्रदेश सचिव प्रियंका रानी व तमाम कार्यकर्ताओं ने आवास विकास सचिव प्रकाश चंद्र दुमका जी को उक्त सफाई के कार्यों में विशेष सहयोग दिए जाने के लिए पुष्प गुच्छ देकर आभार व्यक्त किया। साथ ही उक्त कार्य में सहयोग किए जाने वाले अधिकारीयों  कर्मचारीयों व मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण प्रशासन का धन्यवाद किया।

  • महिला आयोग सख्त,,,  नाबालिगों के साथ दुर्व्यवहार के आरोपियों के विरुद्ध हो कड़ी दंडात्मक  कार्रवाई : कुसुम काण्डवल

    महिला आयोग सख्त,,, नाबालिगों के साथ दुर्व्यवहार के आरोपियों के विरुद्ध हो कड़ी दंडात्मक कार्रवाई : कुसुम काण्डवल

    देहरादून—   सोशल मीडिया पर जनपद बागेश्वर के कपकोट की वायरल वीडियो जिसमें 16-17 वर्षीय दो नाबालिगों के साथ चार युवक बेरहमी से पिटाई करते नजर आ रहे है तथा उन्हें गन्दी गालियां दे रहे है साथ ही पीड़िता जो डरी और सहमी हैं, नाबालिगों को मुर्गा बनाया हुआ है।

     

     

    उक्त वीडियो के सोशियल मीडिया में वायरल होने के बाद राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने स्वतः संज्ञान लिया है। उन्होंने उक्त वीडियो को देखने के बाद कहा कि यह प्रकरण अत्यंत गंभीर व चिंताजनक है कि पहाड़ के दूरस्थ व ग्रामीण क्षेत्रों में भी इस प्रकार के मामले सामने आ रहे है।उन्होंने मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक बागेश्वर चंद्रशेखर घोडके से फोन पर वार्ता करते हुए इस निन्दनीय घटना में सख्त कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए है।

     

     

    नाबालिगों के साथ इस प्रकार से दुर्व्यवहार के आरोपियों के विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्रवाई होनी चाहिए किसी भी हाल में कोई भी आरोपी बख्शा नही जाना चाहिए।

     

     

    मामले में पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है तथा उक्त में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी दो आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही दोनों पीड़ित नाबालिगों की काउंसलिंग कराई गई है।

     

     

    मामले में आयोग अध्यक्ष ने निर्देश दिए है कि यह निर्मम व निन्दनीय वीडियो सोशल मीडिया से तुरंत हटना चाहिए, ताकि किशोरियों को भविष्य में किसी दिक्कत का सामना न करना पड़े व उनकी पहचान के कारण क्षवि धूमिल न हो।

     

     

    आरोपियों ने इस प्रकार से घटना को अंजाम देकर सोशल मीडिया में इस वीडियो को डालकर समाज में गलत संदेश एवं आपराधिक मानसिकता को बढ़ावा देने का काम किया है। चारों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

  • खुशखबरी,,,,,   ग्रामीण क्षेत्र की 7000 आंगनबाड़ी/सहायिका को नियुक्ति पत्र मई में : रेखा आर्या ।

    खुशखबरी,,,,, ग्रामीण क्षेत्र की 7000 आंगनबाड़ी/सहायिका को नियुक्ति पत्र मई में : रेखा आर्या ।

    देहरादून—   प्रदेशभर में लगभग 7000 आंगनबाड़ी और सहायिका पदों पर भर्ती 20 अप्रैल तक पूरी कर ली जाएगी और मई की शुरुआत में इन सभी को नियुक्ति पत्र सौंपें जाएंगे।

     

    मंगलवार को विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक के बाद महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने यह जानकारी दी।

     

    विधानसभा भवन स्थित सभागार में आयोजित बैठक में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने विभाग की सभी योजनाओं की समीक्षा की। रेखा आर्या ने बताया कि प्रदेश की महिला नीति लगभग तैयार कर ली गई है और अगली कैबिनेट बैठक में इसे रखा जाएगा।इसके साथ ही मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना में किए गए संशोधनों को भी कैबिनेट से जल्द अप्रूव कराया जाएगा।

     

    उन्होंने बताया कि प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में लगभग 7000 पदों पर आंगनबाड़ी और सहायिका की भर्ती की प्रक्रिया चल रही है।बैठक में उन्होंने इस प्रक्रिया को 20 अप्रैल तक पूरे करने के निर्देश अधिकारियो को दिए।

     

     

    महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री ने बताया कि नई नियुक्त होने वाली कार्यकत्रियों को मई महीने के आरंभ में नियुक्ति पत्र दिए जाने का लक्ष्य रखा गया है।

     

    आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की कार्यशैली में सुधार के लिए विभाग उन्हें नया मोबाइल हैंडसेट और सिम देने जा रहा है। यह सिम आंगनबाड़ी केंद्र को अलाट होगा और उस केंद्र पर जो भी महिला कार्यरत होगी वह उसके जरिए सभी कामकाज निपटाएगी।

     

     

    आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को रिचार्ज के लिए ₹2000 दिए जाते हैं और विभाग उनके इंटरनेट डाटा के खर्च को भी वहन करेगा।

     

     

    बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को अन्य लाभ देने पर भी विचार विमर्श किया गया। मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि आंगनबाड़ी कल्याण कोष से उनकी बेटी की शिक्षा, बेटी के विवाह के लिए और साथ ही कभी कोई हादसा होने की सूरत में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के परिवार को आर्थिक सुरक्षा दी जाए, इसका खाका जल्द तैयार करें।

     

     

    इसके अतिरिक्त बैठक में महालक्ष्मी किट योजना, बाल पोषण योजना, महिला पोषण योजना, नंदा गौरा योजना जैसी सभी विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

     

     

    महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि प्रदेश के 6 जनपदों में 50 बेड के नए महिला आवासीय छात्रावास बनाने को स्वीकृति मिल गई है उन्होंने बताया कि इन छात्रावासों का निर्माण कार्य जल्द शुरू करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

     

     

    बैठक में विभागीय सचिव चंद्रेश यादव, निदेशक प्रशांत आर्य, उपनिदेशक विक्रम सिंह, मोहित चौधरी आरती बलोदी एवं अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे

  • खिलाड़ी पर बचपन से इन्वेस्ट करने से मिलेंगे स्टार : रेखा आर्या  ,,, मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना की चयन प्रक्रिया का किया निरीक्षण।

    खिलाड़ी पर बचपन से इन्वेस्ट करने से मिलेंगे स्टार : रेखा आर्या ,,, मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना की चयन प्रक्रिया का किया निरीक्षण।

    देहरादून—   खेल मंत्री रेखा आर्या ने मंगलवार को देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में चल रहे खिलाड़ी चयन शिविर का निरीक्षण किया।

     

    इस शिविर के जरिए मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के लाभार्थियों का चयन किया जा रहा है।

     

    मंगलवार सुबह खेल मंत्री पवेलियन ग्राउंड पहुंची और उन्होंने शिविर में भाग लेने आए बच्चों और उनके अभिभावकों से बातचीत की।

     

    खेल मंत्री ने विभाग के अधिकारियों से कहा कि जनपद में इस योजना के तहत जितने अधिकतम बच्चों के चयन का लक्ष्य दिया गया है उसमें एक भी खिलाड़ी का चयन कम नहीं होना चाहिए।

     

    खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि अगर हम खिलाडियों पर उसके बचपन से ही इनवेस्ट करेंगे तभी भविष्य में हमें बड़े स्टार खिलाड़ी मिल सकते हैं।

     

    इस अवसर पर खेल मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि चयन प्रक्रिया किसी भी सूरत में 30 अप्रैल तक पूरी कर दी जाए, इसके बाद मई महीने की शुरुआत से ही लाभार्थी खिलाड़ी बच्चों को प्रोत्साहन राशि डीबीटी के माध्यम से भेजी जा सके।

     

    इस अवसर पर ऐसे खिलाड़ी भी मौजूद थे जो विगत वर्षों में इस योजना का लाभ लेते रहे हैं। उन्होंने बातचीत के दौरान मंत्री को बताया कि योजना के तहत माहवार पैसा मिलने से उन्हें अपने गेम पर फोकस करने और उसके लिए जरूरी उपकरण खरीदने में काफी मदद मिली है।

     

    इस दौरान विभागीय अधिकारी श्री संजीव पौरी, DSO रविंद्र भंडारी व बच्चे और उनके अभिवावक मौजूद रहे I

  • रालोद (उत्तराखंड) ने अपने नवयुक्त पदाधिकारीयों को प्रेषित किये मनोनयन पत्र।

    रालोद (उत्तराखंड) ने अपने नवयुक्त पदाधिकारीयों को प्रेषित किये मनोनयन पत्र।

    देहरादून—  – रालोद उत्तराखंड के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश के विभिन्न पदाधिकारीयों को मनोनीत पत्र देते हुए प्रदेश महासचिव पविन्द्र चौधरी, प्रदेश सचिव आरती जैसवाल एवं जिला अध्यक्ष देहरादून(पछवादून)के लिए राष्ट्रीय लोकदल ने सुशील कुमार पर विश्वास जताया है,

     

     

    बैठक में उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पन्त ने मनोनयन पत्र देते हुए सभी से आग्रह किया कि संगठन विस्तार के लिए सभी पदाधिकारी एवं सभी सम्मानित सदस्यों को पूर्ण रूप से समर्पित होकर कार्य करना पड़ेगा ।

     

    संगठन ने प्रदेश महासचिव पविन्द्र चौधरी , प्रदेश सचिव आरती जैसवाल एवं जिला अध्यक्ष के तौर पर सुशील कुमार पर पूर्ण रूप से भरोसा जताया है,

     

    उन्होंने ने कहा कि मैं समस्त नव नुक्त पदाधिकारीयों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ एवं शीर्ष नेतृत्व का तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूँ एवं आशा करता हूं कि सभी समस्त नवनियुक्त पदाधिकारीगण भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी की विचारधाराओं एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह जी के मार्गदर्शन में चलकर राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय जयंत चौधरी जी के हाथों को मजबूत करने का काम करेंगे।

     

    प्रदेश संगठन महासचिव अशोक चौधरी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की एवं उन्होंने बताया कि संगठन ने जिन भी पदाधिकारीयों पर विश्वास जताया है मैं आशा करता हूं कि उनके नेतृत्व में संगठन का गांव से लेकर शहर तक विस्तार होगा।

     

    नव नुक्त पदाधिकारीयों ने संगठन के प्रति अपने विचार व्यक्त किए एवं शीर्ष नेतृत्व का हार्दिक आभार जताया ।

     

    कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश मीडिया प्रभारी सुंदर सिंह रावत,महानगर अध्यक्ष महेंद्र सिंह बिष्ट,वरिष्ठ महिला नेत्री कुसुम ठाकुर, पिंकी अग्रवाल, मीना देवी, गोविंद सिंह अधिकारी, संतोष यादव, अमर पुडीर आदि सहित सभी सम्मानित सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारीयों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।

  • अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल विभाग ने किया था कार्यक्रम , खिलाड़ियों संग मंत्री रेखा आर्या ने खेला हॉकी मैच,,,;          अब अंतरराष्ट्रीय फलक पर छाने की तैयारी करें खिलाड़ी : रेखा आर्या

    अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल विभाग ने किया था कार्यक्रम , खिलाड़ियों संग मंत्री रेखा आर्या ने खेला हॉकी मैच,,,; अब अंतरराष्ट्रीय फलक पर छाने की तैयारी करें खिलाड़ी : रेखा आर्या

    देहरादून—। रविवार को अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने क्रॉस कंट्री दौड़ और हॉकी व फुटबाल के मैत्री मैच के विजेताओं को सम्मानित किया। यह आयोजन खेल विभाग द्वारा पेवेलियन ग्राउंड में किया गया था।

     

    समापन अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि 38 वे राष्ट्रीय खेलों ने हमारे प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर तो अपना नाम रोशन कर दिया है, लेकिन अब अंतरराष्ट्रीय फलक पर छाने की तैयारी में जुटना होगा।

     

    खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि 2036 के ओलंपिक के लिए हमने कम से कम 40 एथलीट तैयार करने की प्लानिंग की है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हाल ही में हमारा खेल लिगेसी प्लान तैयार हुआ है और इसे अमली जामा पहनाया जा रहा है।

     

     

    खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को जल्द ही नौकरी दी जाएगी, इसकी प्रक्रिया चल रही है। खेल मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार युवा खिलाड़ियों को निखारने और उनका भविष्य उज्जवल करने के लिए प्रतिबद्ध है।

     

     

    इस अवसर पर विशेष खेल सचिव अमित सिन्हा, संयुक्त खेल निदेशक अजय अग्रवाल, स्पोर्ट्स कॉलेज के प्राचार्य राजेश मंमगाई, उपनिदेशक शक्ति सिंह, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अनवर आदि मौजूद रहे।

  • पत्नी के प्राइवेट पार्ट में नुकीले हथियार से वार का मामला अत्यंत दुःखद, निन्दापुर्ण , हमले के आरोपी को मिलेगी कड़ी सजा : कुसुम कण्डवाल

    पत्नी के प्राइवेट पार्ट में नुकीले हथियार से वार का मामला अत्यंत दुःखद, निन्दापुर्ण , हमले के आरोपी को मिलेगी कड़ी सजा : कुसुम कण्डवाल

    देहरादून— देहरादून के पटेलनगर में पत्नी के प्राइवेट पार्ट में नुकीले हथियार से हमले के मामले उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने स्वतः संज्ञान लिया है। उन्होंने मामले में दुख प्रकट करते हुए कहा कि यह अत्यंत निन्दनीय घटना है।

     

     

    उन्होंने मामले में एसपी देहात जया बलूनी व सीओ सिटी से फोन पर वार्ता करते हुए मामले की जानकारी ली है तथा उन्होंने मामले के आरोपी के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के घटिया मानसिकता के व्यक्ति को कठोर दण्ड मिलेगा।

     

     

    उन्होंने कहा कि जैसी जानकारी पीड़िता के परिवार से मिल रही है उसके आधार पर प्रतीत होता है कि इस घटना को उसने पूरी प्लानिंग के तहत अंजाम दिया है। क्योंकि पत्नी के साथ इस प्रकार से दुर्व्यवहार उसकी आपराधिक प्रवत्ति को दर्शाता है।

     

     

    उन्होंने एसपी देहात जया बलूनी को निर्देशित करते हुए कहा कि मामले में पुलिस को गंभीर जांच करनी चाहिए क्योंकि ऐसी मानसिकता के अपराधी समाज के लिए खतरा है, आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

     

    वही आयोग अध्यक्ष ने कहा कि वो स्वयं भी पीड़िता से मुलाकात करेंगी और इस निंदनीय मामले में गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी आरोपी को किसी भी हाल में बख्शा नही जाएगा।

  • सरकार ने जन कल्याण योजनाओ में तेजी लाने के लिए सौपे दायित्व, जानिए किसको क्या मिली जिम्मेदारी,,,,,

    सरकार ने जन कल्याण योजनाओ में तेजी लाने के लिए सौपे दायित्व, जानिए किसको क्या मिली जिम्मेदारी,,,,,

    देहरादून—  सरकार की जनकल्याणरी  योजनाओं में तेज़ी लाने के लिये मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनहित में विभिन्न महानुभाव को विभागीय दायित्व सौंपे गये है। सौंपे गये विभागीय दायित्वों से प्रदेश में विभागीय जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आयेगी , तथा उनके प्रभावी अनुश्रवण में भी मदद मिलेगी।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए सूचना महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा निम्न प्रकार से महानुभावों को दायित्व सौंपे गये हैं –

    1. बलवीर घुनियाल उपाध्यक्ष, जड़ी-बूटी सलाहकार समिति

    2. सुरेन्द्र मोघा उपाध्यक्ष, उत्तराखंड पशु कल्याण बोर्ड

    3. भुवन विक्रम डबराल उपाध्यक्ष, जड़ी-बूटी सलाहकार समिति

    4. सुभाष बर्थवाल उपाध्यक्ष, राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद

    5. पुनीत मित्तल उपाध्यक्ष, नगरीय पर्यावरण संरक्षण परिषद
    6. गिरीश डोभाल उपाध्यक्ष, प्रदेशीय मौन परिषद

    7. गीताराम गौड उपाध्यक्ष, उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद

    8. डा. जयपाल उपाध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य उच्च शिक्षा उन्नयन समिति

    9. देशराज कर्णवाल उपाध्यक्ष, समाज कल्याण योजनाएं एवं अनुश्रवण समिति

    10. अजीत चौधरी उपाध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य किसान आयोग।

    11. प्रताप सिंह पंवार उपाध्यक्ष, राज्य औषधीय पादप बोर्ड
    12. जगत सिंह चौहान उपाध्यक्ष, राज्य स्तरीय लघु सिंचाई सलाहकार समिति

    13. गीता रावत अध्यक्ष, राज्य स्तरीय सतर्कता समिति

    14. शंकर कोरंगा उपाध्यक्ष, राज्य स्तरीय जलागम परिषद

    15. महेश्वर सिंह महरा उपाध्यक्ष, चाय विकास सलाहकार परिषद

    16. सरदार मनजीत सिंह सह अध्यक्ष, प्रदेश स्तरीय गन्ना विकास सलाहकार समिति

    17. नवीन वर्मा उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष, वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद्

    18. अशोक नबयाल उपाध्यक्ष, उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद

     

    इस दायित्व को मिलने के बाद जनहित से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन में ज्यादा तेजी आने की उम्मीद हैं।

  • लाजवाब प्रयास;—   खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोकार्पण, नेशनल गेम्स के दौरान इस्तेमाल पानी की खाली बोतलों से बनी है बेंच,,   पर्यावरण संरक्षण का बेंचमार्क है “रीसाइकिल्ड बेंच” :- रेखा आर्या

    लाजवाब प्रयास;— खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोकार्पण, नेशनल गेम्स के दौरान इस्तेमाल पानी की खाली बोतलों से बनी है बेंच,, पर्यावरण संरक्षण का बेंचमार्क है “रीसाइकिल्ड बेंच” :- रेखा आर्या

    देहरादून—   38 वे राष्ट्रीय खेलों के दौरान इस्तेमाल की गई पानी की खाली बोतलों को रिसाइकल कर बेंच बना दी गई है। शुक्रवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में इन बैंचों का लोकार्पण किया।

     

     

    इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय खेल ग्रीन गेम्स की थीम पर आयोजित करने का ऐलान किया था और इस दिशा में कई नूतन पहल की थी।

     

    इनमें से यह भी एक पहल थी। जिन पानी की बोतलों का इस्तेमाल खिलाड़ियों व अन्य लोगों ने किया, उन खाली बोतलों को सभी आयोजन स्थलों से एकत्र करके रीसायकल किया गया और फिर उनसे इन बैंचों का निर्माण किया गया है।

     

     

    खेल मंत्री ने बताया कि फिलहाल 10 बेंच तैयार होकर महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में पहुंच गई है और उन्हें छात्रों के इस्तेमाल के लिए स्थापित कर दिया गया है। जल्द ही 20 और बेंच तैयार होकर आ जाएंगी।

     

     

    खेल मंत्री रेखा आर्या ने इस अवसर पर कहा कि इस पहल के जरिए उत्तराखंड ने खेलों के जरिए भी पर्यावरण संरक्षण करने की दिशा में एक बेंचमार्क स्थापित किया है।

     

     

    इस अवसर पर स्पोर्ट्स कॉलेज के छात्र खिलाड़ियों ने भी खेल अभ्यास, खेल प्रतियोगिता के दौरान जो स्पोर्टस वेस्टैज निकलता है, उसके रचनात्मक और रीसाइकिल्ड उपयोग करने की शपथ ली। इस अवसर पर विशेष खेल सचिव अमित सिन्हा, खेल निर्देशक प्रशांत आर्य, स्पोर्ट्स कॉलेज के प्राचार्य राजेश मंमगाई आदि मौजूद रहे।

     

    प्लास्टिक की बोतलों को  कार्यक्रम से पहले 9 जनपदों और 13 आयोजन स्थलों पर सूचना, शिक्षा और जागरूकता अभियान चला कर इकठ्ठा किया गया, इसके अलावा ⁠मिशन जीरो प्लास्टिक बोतल अपशिष्ट के लिए आयोजन स्थलों का दौरा किया गया और टीमों को शिक्षित किया गया । 200 से अधिक कूड़ा बीनने वाले और 100 सफाई कर्मचारियों के सहयोग से यह प्लास्टिक की ख़ाली बोतलें एकत्र की गई। प्लास्टिक वेस्टैज की स्रोत पर, पिकअप स्थल पर और डंप यार्ड पर जियो टैगिंग की गई।

     

    राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के दौरान कुल 3,00,000 बोतलें एकत्र करके रीसायकल की गई , जिससे 9870 किलोग्राम कार्बन उत्सर्जन बचाया गया,  ⁠2,67,000 (लगभग) मेगा जल ऊर्जा की बचत हुई।