Category: देहरादून

  • कार्यस्थल पर महिला कर्मचारियों का किया उत्पीड़न तो होगी कड़ी कार्रवाई , पहले विभागीय आईसीसी कमेटी में करें शिकायत, निवारण ना मिले तो महिला आयोग का दरवाजा खटखटाएं- कुसुम काण्डवाल

    कार्यस्थल पर महिला कर्मचारियों का किया उत्पीड़न तो होगी कड़ी कार्रवाई , पहले विभागीय आईसीसी कमेटी में करें शिकायत, निवारण ना मिले तो महिला आयोग का दरवाजा खटखटाएं- कुसुम काण्डवाल

    देहरादून–  डी ए वी (पी जी) महाविद्यालय, देहरादून के दीनदयाल सभागार में “कार्य स्थल पर यौन उत्पीड़न के लिये गठित आन्तरिक शिकायत समिति (आई.सी.सी.) हेतु दिशा निर्देश” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

     

     

    डी.ए.वी. पीजी महाविद्यालय की आई.सी.सी. द्वारा आयोजित इस कार्यशाला का उद्घाटन उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष द्वारा किया गया। कार्यशाला में महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को मा० उच्चतम न्यायालय द्वारा” विशाखा एवं अन्य बनाम राजस्थान एवं अन्य (JT1997 (7) SC384)” में निर्धारित कार्य स्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम, निषेध एवं निवारण के प्रति जागरूक किया गया।

     

     

    कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने कहा कि यह बहुत ही सराहनीय पहल है ऐसी कार्यशाला का आयोजन सभी संस्थानों को कराना चाहिए। उन्होंने बताया कि आज के समय मे ऐसे अनेक मामले सामने आ रहे है जिनमे महिलाओं का कार्यस्थल पर विभिन्न प्रकार से उत्पीड़न किया जाता है, कही महिला को मानसिक तौर पर कही उसके कार्यो को लेकर या उसकी मजाक बनाकर उस पर तंज कसे जाते है या कही तो महिला कर्मचारी का शारीरिक (सेक्सुअल) तौर पर भी उत्पीड़न किया जाता है।

     

     

    उन्होंने कहा मैं उन लोगो को यह बता देना चाहती हूं कि यदि किसी के भी द्वारा इस प्रकार का कृत्य किया जाएगा तो वह यह ध्यान रखें कि उन्हें बख्शा नही जाएगा उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

     

    वहीं उन्होंने कहा कि यदि ऐसा किसी के साथ भी होता है कि उसका कार्यस्थल में उत्पीड़न किया गया है तो सबसे पहले वह विभागीय आईसीसी कमेटी में शिकायत करे, और यदि उन्हें उस शिकायत का निवारण उस कमेटी से ना मिले तो वह पीड़िता महिला आयोग का दरवाजा खटखटा सकती है।

     

     

    उन्होंने बताया कि में उत्तराखण्ड में पहली बार महिलाओं के सर्वागीण विकास एवं उत्थान के लिये महिला नीति बनाई गयी है। दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं को विधिक सहायता दिलाने हेतु सक्षम अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। महिला स्वयं को कमजोर न समझे आयोग उनके साथ हर संभव मदद के लिए खड़ा है।

     

     

    डी.ए.वी. पीजी कॉलेज की आई.सी.सी. कमेटी की अध्यक्ष प्रो० सविता रावत ने महाविद्यालय में गठित कमेटी का विवरण एवं कार्य का लेखा प्रस्तुत किया। प्रो० सुनील कुमार, प्राचार्य ने महाविद्यालय में अनुशासन एवं सकारात्मक वातावरण बनाये रखने हेतु कालेज प्रशासन एवं विभिन्न समितियों द्वारा किये जा रहे प्रयासों का उल्लेख किया। साथ ही सभी से अपेक्षा की कि इन मानकों के प्रति सजग रहेंगे।

     

     

    कार्यशाला की रिसोर्सपर्सन अंजना गुप्ता, उपमुख्य प्रोबेसन अधिकारी, महिला कल्याण विभाग ने मा० उच्चतम न्यायालय द्वारा निर्धारित निर्देशों एवं कार्य स्थल पर यौन उत्पीड़न अधिनियम 2013 (रोकथाम, निशेध एवं निवारण) के अनुरूप संस्थानों में गठित आन्तरिक शिकायत समिति के उद्देश्य, यौन उत्पीड़न की परिभाषा दिशा-निर्देशों को लागू करने हेतु शक्तियां एवं जिम्मेदारी पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रो० शिखा नागलिया एवं डा० प्रतिमा सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया।

     

     

    कार्यक्रम में श्रीमती बलवीर उनियाल (एन.जी.ओ.) प्रतिनिधि, प्रो० अशोक श्रीवास्तव, प्रो० एच०एस० रंधावा, प्रो० सविता भट्ट, प्रो रश्मि त्यागी, डा० रामविनय सिंह, डा० ओनिमा शर्मा, डा० पीयूश मिश्रा, डा० अनूप मिश्रा, डा० एम.एम. जस्सल, डा० रवि दीक्षित, प्रो० कौशल कुमार, प्रो० राखी उपाध्याय प्रो० पूनम मिश्रा, डा० रीना तिवारी, डा० रूपाली बहल, श्री जी०के० सिंह, श्री दिनेश गौड़, श्री महेन्दर सिंह एवं छात्र/छात्राऐं कार्यशाला में उपस्थित रहे।

  • धामी सरकार के तीन वर्ष उपलब्धियों से भरे,  3 साल बेमिसाल, हर वायदे पर खरी उतरी सरकार।

    धामी सरकार के तीन वर्ष उपलब्धियों से भरे, 3 साल बेमिसाल, हर वायदे पर खरी उतरी सरकार।

    देहरादून– उतराखंड की बागडोर संभाल रहे युवा मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी राज्य मे पहले और देश के उन प्रमुख मुख्यमंत्रियों की कतार मे खड़े है जिनके फैसलों और वायदों पर शत प्रतिशत खरा उतरने वालों के रूप मे सर्वाधिक चर्चा होती है।

     

     

    जनता की नब्ज टटोलकर निर्णय लेने वाले धामी के कार्यकाल मे दर्जनों ऐसे निर्णय सामने आये, जिनका बेमन से विपक्ष ने विरोध जताया, लेकिन जनता ने न केवल उसे सराहा, बल्कि समय समय पर उप चुनाव, निकायों मे इन पर सहमति की मुहर तक लगायी।

     

    आज तेजी से आगे बढ़ रहे उत्तराखण्ड मे सीएम धामी और विकास एक दूसरे के पूरक बन गए हैं।

     

     

    अपने वायदे के अनुसार सीएम धामी के दृढ़ इच्छा शक्ति से राज्य में समान नागरिक संहिता लागू हो चुकी है। मातृ शक्ति को अधिकार संपन्न बनाने और सामाजिक भेदभाव को समाप्त करने की दिशा मे उनकी पहल का देश भर मे स्वागत किया गया। खुद पीएम मोदी ने उनकी इस पहल की मुक्त कंठ से प्रसंसा की, बल्कि नजीर भी बताया।

     

     

    राज्य मे वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत अब पात्र पति व पत्नी दोनों को लाभ मिल सकेगा। सड़क, स्वास्थ्य, कनेक्टिविटी तथा आम जन तक राहत पहुंचाने वाले फैसले अमल मे लाये गए। वृद्धावस्था, निराश्रित विधवा भरण पोषण अनुदान तथा दिव्यांग पेंशन योजना के अंतर्गत प्रदत्त दर 1200 रूपये प्रतिमाह में 200 रूपये की वृद्धि की गई है। अब इनमें प्रतिमाह 1400 रूपये पेंशन प्राप्त हो रही है ।

     

    चारधाम सर्किट में आने वाले सभी मंदिरों और गुरूद्वारों में भौतिक ढांचे और परिवहन सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।

     

     

    कुमायूं के प्राचीन मंदिरों को भव्य बनाने के लिये मानसखण्ड मंदिर माला मिशन की शुरूआत होगी। मिशन मायापुरी के अंतर्गत हरिद्वार को योग की अंतरराष्ट्रीय राजधानी और विश्व में आध्यात्मिक पर्यटन के लिये सबसे बड़े स्थलों के रूप में बदलने के लिये उच्च गुणवत्ता वाले बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जाएगा। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में रोपवे नेटवर्क निर्माण के लिये पर्वत माला परियोजना प्रारम्भ की गई है ।

     

    नगरीय क्षेत्रों में ट्रेफिक समस्या को दूर करने के लिये पार्किंग सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। सर्फेस पार्किंग के साथ ही मल्टीस्टोरी पार्किंग, केविटी पार्किंग व टनल पार्किंग भी विकसित किये जाने की योजना प्रारंभ हुई है।

     

     

    उत्तराखण्ड के ग्रामीण क्षेत्रों में 4 जी/5 जी मोबाईल नेटवर्क एवं हाई स्पीड ब्राडबैंड व फाइबर इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध करायी जानी प्रस्तावित है।

     

    पीएम किसान सम्मान निधि योजना की तर्ज पर एक सीएम किसान प्रोत्साहन निधि की शुरूआत होगी।

    हिम प्रहरी योजना के अंतर्गत राज्य के भूतपूर्व सैनिकों एवं युवाओं को अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं के निकटवर्ती जिलों में बसने के लिये सभी आवश्यक सहायता प्रदान की गई हैं ।

     

    जीरो टॉलरेंस के तहत भ्रष्टाचार पर रोक लगाने हेतु भ्रष्टाचार मुक्त एप-1064 का शुभारम्भ किया गया है । पर्यावरण मित्रों का एक दिन का मानदेय बढ़ाकर 500 रूपये कर दिया है। प्रदेश के सभी अंत्योदय कार्ड धारकों को प्रति वर्ष तीन गैस सिलेंडर मुफ्त दिया जा रहे हैं ।

     

    इससे संबंधित लाभार्थियों की संख्या 1 लाख 84 हजार 1 सौ 42 होंगे तथा इस पर कुल 55 करोड़ रू. का व्यय भार होगा। गेंहू खरीद से संबंधित हर वर्ष की तरह कृषकों को प्रति क्विंटल 20 रू. बोनस देने का निर्णय दिया गया है।

     

    गन्ना मूल्य भुगतान के लिये गन्ना विभाग को धन की आवश्यकता होगी तो उसकी प्रतिपूर्ति सरकार करेगी। यदि इस शुल्क को देने के लिये धन की आवश्यकता होगी तो सरकार वित्तीय सहायता देने की योजना बनाई गई है ।

     

     

    धामी सरकार ने वीर सैनिकों सम्मान को बढ़ावा देने का भी कार्य किया इसके उत्तराखण्ड राज्य के वीरता पदक से सम्मानित सैनिकों को देय एकमुश्त अनुदान में वृद्धि की गई।

     

    परमवीर चक्र 30 लाख से 50 लाख, अशोक चक्र 30 लाख से 50 लाख, महावीर चक्र 20 से 35 लाख, कीर्ति चक्र 20 लाख से 35 लाख, वीर चक्र और शौर्य चक्र 15 से 25 लाख और सेना गैलेन्ट्री मेडल 07 लाख से 15 लाख, मैन्सइनडिस्पेच 03 लाख से 10 लाख की गयी।

     

    कोविड 19 की अवधि में चिकित्सा विभाग के अंतर्गत आउटसोर्स के माध्यम से स्वीकृत पद से अधिक तैनात कार्मिकों के संबंध में निर्णय लेने हेतु मंत्रीमण्डलीय उपसमिति का गठन किया गया।

     

     

    सरकारी खर्चे को कम करने की दिशा में कदम उठाते हुए सीएम ने राजधानी में होटल या अन्य निजी स्थानों पर आयोजित होने वाले सरकारी कार्यक्रमों को मुख्य सेवक सदन में आयोजित किए जाने हेतु मुख्य सचिव को निर्देशित किया, साथ ही सभी जनपदों में भी यही कार्यप्रणाली लागू करने के लिए कहा है।

     

    एमएसएमई 2015 की नीति के तहत सब्सिडी प्राप्त करने हेतु पहले से पूर्व पंजीकृत होना जरूरी था, किन्तु जानकारी के अभाव में इससे सम्बन्धित लगभग 100 लाभार्थी सब्सिडी वंचित रह गये थे। इन लाभार्थियों को भी छूट देते हुए सब्सिडी देने की मंजूरी दी गयी है।

     

    एमएसएमई के अन्तर्गत प्लॉट ऑफ सैड के बिक्री को सर्कल रेट से लिंक करने की मंजूरी दी गयी है। केदारनाथ पुनर्निर्माण मास्टर प्लान बनाने वाली फर्म को सोनप्रयाग में भी मास्टर प्लान बनाने को मंजूरी दी गयी है।

     

     

    ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रो में मोबाईल टॉवर से सम्बन्धित टॉवर से सम्बन्धित फीस निर्धारण से सम्बन्धित समस्या का निराकरण किया गया है। अब भारत सरकार द्वारा निर्धारित गाईडलाईन के कारण फीस निर्धारण विलम्ब होने से मोबाईल सेवा बाधित नही होगी।

     

    उत्तराखण्ड की आय को 05 वर्ष में दोगुना करने के लिए विभिन्न विभागों से रिपोर्ट लिया जाएगा एवं उत्तराखण्ड की आय को दोगुना करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर का कन्संलटेन्सी ऐजेंसी नियुक्त की जाएगी।

     

    यूकेएसएससी की लगभग 7 हजार पदों पर गतिमान भर्ती प्रक्रिया को यूकेपीएससी के माध्यम से संपन्न किया जाएगा। रोजगार के लिए सजग धामी सरकार मे 20 हजार से अधिक युवा सरकारी नौकरियां पा चुके हैं।

     

    महिलाओं को सरकारी नौकरियों के क्षैतिज आरक्षण का कानून बनाया गया है। वहीं खेलों को बढ़ावा दे रही धामी सरकार ने खेल पुरस्कार राशि बढायी है।

     

    प्रदेश के सांस्कृतिक सरंक्षण के लिए सरकार प्रदेश में धर्मान्तरण सम्बंधित कानून लायी है। युवाओं के हक पर डाका डालने वाले नकल माफिया को सलाखों के पीछे धकेलकर सरकार देश का सबसे सख्त “नकल विरोधी कानून” लायी।

     

    दंगारोधी कानून तथा लैंड जिहाद पर कार्रवाई कर 144. 5 हजार एकड़ से अधिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया गया।

     

    सरकार प्रदेश के धार्मिक स्थलों को दिव्य और भव्य स्वरूप देने के लिए केंद्र के सहयोग से कई योजनाओं पर कार्य कर रही है।

     

    यमुनोत्री केदारनाथ और हेमकुंड मे रोपवे के साथ ही आदि कैलाश और ओम पर्वत शिखर के लिए हेलीकॉप्टर सेवा तथा चारधाम के नाम के प्रयोग के विरुद्ध सख्त कानून भी लायी है।

     

     

    प्रदेश मे मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत की गयी है जिसमे 123. DBT से 241 छात्रों के खाते में ₹33 लाख 52 हजार रुपये भेजे गए। पीएचडी करने वाले 100 मेधावी विद्यार्थियों को प्रतिमाह ₹5000 की छात्रवृत्ति प्रदान की जायेगी।

     

     

    प्रदेश की जमीन की रक्षा के लिए सख्त भू कानून धामी सरकार ने अपने वायदे के मुताबिक विस से पास करा लिया।

     

    अब तक गैर प्रयोजन उपयोग मे लायी गयी भूमि को सरकार मे निहित करने का प्रावधान इस कानून मे किया गया है। पर्वतीय क्षेत्रों मे अब कृषि भूमि को कोई बाहरी व्यक्ति नही खरीद पायेगा।

  • आंगनबाड़ी  कार्यकर्ता मिनी कर्मचारी संगठन उत्तराखंड, की प्रदेश एवं जिला कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष  रेखा नेगी के नेतृत्व में निदेशालय मे विभागीय अधिकारीयों से की मुलाक़ात।

    आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मिनी कर्मचारी संगठन उत्तराखंड, की प्रदेश एवं जिला कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी के नेतृत्व में निदेशालय मे विभागीय अधिकारीयों से की मुलाक़ात।

    देहरादून–  आगनबाड़ी कार्यकर्ती/ सेविका /मिनी कर्मचारी संगठन, उत्तराखंड, की प्रदेश एवं जिला कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रेखा नेगी के नेतृत्व में निदेशालय मे विभागीय अधिकारीयों से मुलाक़ात हुई ।

     

    जिसमें  मुख्यमंत्री के ओ एस डी  इंदरजीत कढ़ाकोटी , निदेशक  प्रंशात आर्य , उपनिदेशक  विक्रम सिंह ,डी पो ओ  मोहित चौधरी , डी पी ओ उदय प्रताप सिंह , सी डी पी ओ नीतू फ्लोरिया  एवं प्रदेश के सभी पदाधिकारी बैठक में मौजूद रहे ।

     

     

    जिसमें काफी विचार एव अपनी मागों को मानदेय बढ़ोतरी को लेकर संगठन ने अपनी बात को रखा, संगठन अपनी बात पर अड़े रहने पर निदेशक महोदय द्वारा राज्य सरकार से 140 रुपए की बढ़ोतरी को लेकर विभागीयस्तर से प्रस्ताव तैयार कर माननीय मंत्री जी के सामने प्रस्तुत करने का प्रस्ताव रखा गया  हैं।

     

    जिसमें अप्रैल के पहले हफ्ते में  मंत्री जी से मुलाकात का विभाग के माध्यम से  रखा जायेगा ,  दूसरी बात मानदेय जे&के के तहत मानदेय बढ़ोतरी का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाएगा ।

     

     

    इस बात का भी प्रस्ताव रखा गया सुपरवाइजर की अप्रैल में वैकेंसी निकालने का  प्रस्ताव रखा  जाएगा। आंगनवाड़ी में पद खाली होने पर उसी केन्द्र की सहायिका को उसकी शैक्षिक योग्यता के अनुसार सीनियरिटी के हिसाब से रखा जाएगा। इसका भी प्रस्ताव पारित किया और पोषण ट्रैक्टर पर विभाग द्वारा ही सैमसंग के फोन एव विभागीय से ही 1 साल का रिचार्ज किए जाने को लेकर बात पर सहमति बनी । फोन पर छोटी मोटी दिक्कत आने पर कोई भी मानदेय नहीं काटा जाएगा ,इस बात को लेकर सहमति बनी।

     

     

    अन्य विभागों द्वारा जो काम लिया जाता है उसका जो भी पैसा हमको नहीं मिल पाता है उसको विभाग द्वारा  एकत्रित कर हमको एक मुस्त धनराशि देने की बात पर सगठन ने हामी भरी , किसी भी विभाग का काम करने से पहले हमें सचिव द्वारा लिखित पत्र प्रेषित करने का भी आश्वासन मिला।

  • पीसीएस अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, जानिए कौन कहाँ हुए ट्रांसफर,,,,

    पीसीएस अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, जानिए कौन कहाँ हुए ट्रांसफर,,,,

    देहरादून– शासन ने पीसीएस अधिकारियों के ट्रांसफर के आदेश जारी कर दिए।

    देखिए लिस्ट।

  • राजधानी में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रदर्शन, सीएम आवास कूच के दौरान पुलिस से झड़प।

    राजधानी में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रदर्शन, सीएम आवास कूच के दौरान पुलिस से झड़प।

    देहरादून–आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री सेविका मिनी कर्मचारी संगठन उत्तराखंड के बैनर तले संगठन की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रेखा नेगी के नेतृत्व में प्रदेश की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका बहनों ने आज हजारों की संख्या में मुख्यमंत्री आवास कूच किया।

     

    इसमें प्रदेश भर के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में एकत्रित होकर सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए नारे बाजी की।

     

     

    आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठता (seniority) मिलने पर मानदेय बढ़ोतरी एव सुपरवाइजर पदों पर प्रतिवर्ष आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से पदोन्नति करने की मांग प्रस्तुत की।

     

     

    उन्होंने मोबाइल फोन पर ₹385 का नेट रिचार्ज करने की मांग रखी।संगठन ने रैली के माध्यम से मांग उठाई कि सहायिका की बहनों को उनके ही केंद्र में पदोन्नति प्रदान की जाए।रैली दिलाराम चौक से होते हुए हाथीबडकला पर प्रशासन द्वारा रोक दिया गया।

     

     

    जिस कारण से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और पुलिस प्रशासन के बीच काफी झड़प हुई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने रोके जाने पर खूब नारेबाजी की व सरकार पर अनदेखी करने का आरोप जडा। सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रोके गए स्थल के समीप ही धरना शुरू कर दिया।

     

     

    प्रदेश भर से आए सभी पदाधिकारी एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता माननीय मुख्यमंत्री जी से मुलाकात करने की बात को लेकर अड़ी रही।धरना स्थल पर प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी द्वारा अपनी मांगो को लेकर मांग पत्र पढा गया। रैली में प्रदेश भर से आए लोगों ने प्रतिभाग किया। जिनमें प्रमुख रूप से इनकी भागीदारी दर्ज हुई।

     

     

    श्रीमती पुष्पा सजवान कोर कमेटी मेंबर ,श्रीमती बीना तड़ियाल कोर कमेटी मेंबर,श्रीमती आसिया बेगम कोर कमेटी मेंबर,सुश्री उर्मिला तोमर कोर कमेटी मेंबर,प्रदेश कोषाध्यक्ष पद पर हरिद्वार से श्रीमती पूनम देवी ,प्रदेश संगठन मंत्री के पद पर चम्पावत से श्रीमती गोविन्दी मेहता,प्रदेश मीडिया प्रभारी के पद पर रुद्रप्रयाग से श्रीमती सुनीता भटृ, प्रदेश सदस्य के पद पर श्रीमती रुद्रप्रयाग से उपासना सेमवाल, प्रदेश सदस्य पद हेतु पौड़ी से बसंती श्रीमती रावत, प्रदेश सदस्य पद हेतु टिहरी से सरोजिनी अन्थ्वाल, प्रदेश सदस्य पद हेतु उत्तरकाशी से श्रीमती रुक्मणी सेमवाल, प्रदेश सदस्य पद हेतु देहरादून से संध्या श्रीमती नेगी, प्रदेश सदस्य पद हेतु चमोली से श्रीमती कस्तूरबा देवी, प्रदेश सदस्य पद हेतु हरिद्वार से अंजू पाल, प्रदेश सदस्य पद हेतु बागेश्वर से कुमारी भावना, प्रदेश सदस्य पद हेतु नैनीताल से कुमारी धनपा बिष्ट, प्रदेश सदस्य पद हेतु उधम सिंह नगर से कुसुम लता, जिला अध्यक्ष पौड़ी श्रीमती पूनम कैंतुरा, जिला अध्यक्ष उत्तरकाशी श्रीमती विजयलक्ष्मी नौटियाल, जिला अध्यक्ष टेहरी श्रीमती ममता
    रतूडी, जिला अध्यक्ष हरिद्वार श्रीमती रितेश चौहान, जिला अध्यक्ष रुद्रप्रयाग श्रीमती सुनीता बर्थवाल, जिला अध्यक्ष बागेश्वर श्रीमती भगवती जोशी, जिला अध्यक्ष अल्मोड़ा श्रीमती रजनी बगड़वाल, जिला अध्यक्ष चंपावत श्रीमती मीनाबोरा, जिला अध्यक्ष पिथौरागढ़ श्रीमती नीमा जोशी, जिला अध्यक्ष नैनीताल श्रीमती रेखा आर्य, जिला अध्यक्ष देहरादून श्रीमती पिंकी सिंह, जिला प्रभारी उधम सिंह नगर श्रीमती चंद्रावती, दिनीता रावत,कविता पटवाल, गीत चौधरी, कृतना शर्मा, ज्योति बिष्टआदि मौजूद रहे।

  • मुख्यमंत्री  खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन 15 मार्च से , जानिए क्या क्या मिलेगा,,,,

    मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन 15 मार्च से , जानिए क्या क्या मिलेगा,,,,

    देहरादून–  मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना और खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 मार्च से शुरू हो रहे हैं। मंगलवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने यह जानकारी दी।

     

     

    खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना में 8 वर्ष से 14 वर्ष तक के बच्चों का सेलेक्शन किया जाता है।

     

     

    इस योजना में प्रदेश के हर जनपद से कुल मिलाकर 150 बालक -150 बालिका खिलाड़ियों का चयन किया जाना है।

     

    इनमें अलग-अलग छह आयु वर्ग बनाए गए हैं और प्रत्येक आयु वर्ग में जनपदवार 25-25 बच्चों का चयन होना है।

     

    खेल मंत्री ने बताया कि चयनित बच्चों को ₹1500 प्रति माह की दर से आर्थिक सहायता दी जाएगी। जिससे यह खिलाड़ी अपने खेल के अभ्यास को सुचारू रूप से जारी रख सके।

     

    इसके साथ ही 14 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ियों के लिए खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के आवेदन भी 15 मार्च से ही शुरू हो रहे हैं। इस योजना में चयनित खिलाड़ियों को ₹2000 प्रति माह के दर से सहायता दी जाएगी।

     

    खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि आवेदन 31 मार्च की शाम 5:00 तक किया जा सकता है। खिलाड़ियों का चयन उनके बैटरी टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

     

    मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के लिए चयन प्रक्रिया 1 से 15 अप्रैल तक और खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के लिए चयन प्रक्रिया 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक जारी रहेगी।

    ऑनलाइन आवेदन के लिए इस वेबसाईट का उपयोग करें–
    www.khelouk.in

  • भाजपा(उत्तराखंड) ने जारी की अपने जिला अध्यक्षयो की लिस्ट, जाने कौन कहाँ का बना अध्यक्ष,,,,

    भाजपा(उत्तराखंड) ने जारी की अपने जिला अध्यक्षयो की लिस्ट, जाने कौन कहाँ का बना अध्यक्ष,,,,

     

    देहरादून–काफी समय से बिलम्बित  भाजपा ने जारी की जिला अध्यक्षों की सूची—

    –देहरादून महानगर अध्यक्ष पद पर रिपीट हुए सिद्धार्थ अग्रवाल।

    –मीता सिंह बनाई गई पछवादून जिला अध्यक्ष।

    –नैनीताल में प्रताप सिंह बिष्ट को मिली जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी।

    –चंपावत में गोविंद सामंत को बनाया गया जिला अध्यक्ष।

    –परवादून जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल बनाए गए।

    –कोटद्वार में राज गौरव नौटियाल बने जिलाध्यक्ष।

    –उत्तरकाशी में नागेंद्र चौहान बने जिला अध्यक्ष, पहले जिला    महामंत्री की संभाल रहे थे जिम्मेदारी।

    –पिथौरागढ़ में गिरीश जोशी को बनाया गया जिला अध्यक्ष।

    –अल्मोड़ा में महेश नयाल को बनाया गया जिला अध्यक्ष।

    –बागेश्वर में बसंती देव बनी जिलाध्यक्ष।

    –टिहरी जिले के अध्यक्ष बने उदय रावत।

    –पौड़ी में कमल किशोर रावत बने जिला अध्यक्ष।

    –रुद्रप्रयाग में भारत भूषण भट्ट बने जिला अध्यक्ष।

    –चमोली में बनाए गए गजपाल बर्थवाल अध्यक्ष।

    –रुद्रपुर में कमल जिंदल को बनाया गया जिला अध्यक्ष।

    –रुड़की में डॉक्टर मधु के नाम पर लगाई संगठन ने मुहर।

    –काशीपुर में मनोज पाल बने जिलाध्यक्ष।

    –हरिद्वार और रानीखेत को छोड़कर सभी जिलों के अध्यक्षों की घोषणा।

     

  • ग्राफिक एरा में कार ने गार्ड को मारी जानबूझ कर टक्कर, जानिए क्यों,,,,

    ग्राफिक एरा में कार ने गार्ड को मारी जानबूझ कर टक्कर, जानिए क्यों,,,,

    देहरादून–  देहरादून ने आज ग्राफिक ऐरा कॉलेज में दिनदहाड़े गार्ड को कुचलने की कोशिश की गई,  मामला गर्ल फ़्रीनद से जुड़ा बताया जा रहा है।

     

    एक  लड़का अपनी महिला मित्र का विकास नगर से पीछा करते हुए आए थे। ग्राफ़िक एरा के बस ड्राइवर को बस रोकने को कहा तो ड्राइवर ने  बस रोकने से माना कर दिया , तो कार वाले उसके बस का पीछा लगातार करते रहे, और बस ड्राइवर को बार बार ओवरटेक कर रहे थे।

     

    फिर जब बस ग्राफ़िक ऐरा  की पार्किंग में पहुची तो उन्होंने अंदर घुस कर  लड़की तो अपने कार में बैठा लिया, और गार्ड्स से बतमीज़ी करने लगे। गार्ड्स अपनी ड्यूटी निभाते हुए कार वाले को लड़की तो ले जाने नहीं दे रहा था,

     

    तो  कार वाले ने गार्ड्स को कार से उड़ा कर भागने की कोशिश करने लगे तो उन्होंने बेरीगेटर लगा दिया, फिर  लड़के लड़की को गाड़ी से उतार कर गार्ड को टक्कर मार कर भागने में सफल रहे ।

     

    इस हादसे में गार्ड बहुत बूरी तरह गयल हो गया। उसे अस्पताल पहुचाया गया, जहाँ उसका इलााा चल रहा है।

     

    इस घटना से देहरादून की कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान लग गया है,  क्या देहरादून में लड़किया सेफ नहीं हैं या फिर गुंडों के हौसले इतने बुलंद हो गए है कि उन्हें पुलिस का भय नही है।

  • तेलंगाना के हैदराबाद में चिंतन शिविर में बोली खेल मंत्री

    तेलंगाना के हैदराबाद में चिंतन शिविर में बोली खेल मंत्री

    38 वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन पर उत्तराखंड की वाहवाही

    देहरादून- तेलंगाना के हैदराबाद में शुरू हुए चिंतन शिविर में उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि देश को अगर खेलों में चैंपियन पैदा करने हैं तो ग्रास रूट लेवल पर बड़ा काम करना होगा। शिविर में सभी राज्यों से आए खेल मंत्रियों ने ओलंपिक जैसी प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों का प्रदर्शन सुधारने पर विचार विमर्श किया।हैदराबाद के कन्हा शांति वनम के भवन में कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने किया।डॉ. मंडाविया ने इस बात पर जोर दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को 2036 ओलंपिक की मेजबानी करने की कल्पना की है और राज्यों से इस महत्वाकांक्षा को साकार करने में सक्रिय रूप से योगदान देने का आग्रह किया है।

     

    उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि खिलाड़ी के जीतने पर तो उसे हर जगह पूछा जाता है लेकिन जिस दौर में वह तैयारी कर रहा होता है उस वक्त खिलाड़ी के साथ खड़े होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमें प्रतिभा को हर गांव, कस्बे, शहर में स्कूल लेवल पर ही पहचानना होगा और उन्हें विशेष संरक्षण देकर निखारने का काम करना होगा।  रेखा आर्या ने कहा कि उत्तराखंड में इसी तरह की दो योजनाएं उदीयमान खिलाड़ियों को लेकर चलाई जा रही है और अब इन योजनाओं का नतीजा भी सामने आने लगा है। रेखा आर्या ने कहा कि ओलंपिक जैसे इवेंट के लिए संभावित खिलाड़ियों का चयन समय रहते करके उन्हें खेल आयोजन स्थल जैसी वास्तविक परिस्थितियों में 6 महीने कोचिंग कराई जाए तो प्रदर्शन सुधारने में मदद मिलेगी।  चिंतन शिविर के दौरान अन्य राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों से आए खेल मंत्रियों ने भी अपने विचार रखें।

     

    शुक्रवार को खेल मंत्री रेखा आर्या के संबोधन के दौरान 38वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन की चर्चा होने पर पूरे सभागार ने तालियां बजाकर खेल मंत्री और उत्तराखंड की जनता को बधाई दी। रेखा आर्या ने इस अवसर पर कहा कि उत्तराखंड में कई खेलों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल सुविधाएं तैयार की गई है और इसका फायदा दूसरे राज्यों के खिलाड़ी भी ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य को अगर ऐसी आवश्यकता है तो उत्तराखंड सरकार इसमें सहयोग के लिए हमेशा तैयार है।

  • महिला आयोग की अध्यक्ष ने देवभूमि की मातृशक्ति को दी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं, जानिए क्या संदेश दिया ऊत्तराखण्ड कि मातृ शक्ति को,,,

    महिला आयोग की अध्यक्ष ने देवभूमि की मातृशक्ति को दी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं, जानिए क्या संदेश दिया ऊत्तराखण्ड कि मातृ शक्ति को,,,

    देहरादून–उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने देवभूमि की समस्त मातृशक्ति को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा की हमारे देवभूमि की मातृशक्ति बहुत ही मेहनती है साथ ही वो हर कार्य को करने में सक्षम है।

     

     

    उन्होंने कहा कि आज हमे गर्व होता है कि उत्तराखण्ड की बेटियाँ व बहने सर्वोच्च पदों में विराजमान है। चाहे वो कोई भी क्षेत्र हो चाहे राजनैतिक क्षेत्र में देखें या सरकारी पदों में, चाहे वो खेल की बात करे या सेना की…

     

    देवभूमि की मातृशक्ति हर क्षेत्र में राज्य का नाम रौशन कर रही है। क्योंकि हमारे राज्य की अनेकों महिलाएं जो कि हमारे लिए ही नही अपितु समस्त विश्व के लिए एक मिसाल एक उदाहरण के रूप में प्रसिद्ध है,

     

    गौरा देवी, रानी कर्णावती, बछेंद्री पाल, तीलू रौतेली, कैप्टन भवानी गुरुनानी ऐसी अनेकों अनेक महिलाएं जो समाज मे प्रेरणा का स्त्रोत है। आज हमारे देश की महामहिम राष्ट्रपति एक पिछड़े व आदिवासी क्षेत्र की महिला है राज्य की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी भी अपने आप मे श्रेष्ठतम उदाहरण है।

     

     

    उन्होंने पुनः कहा मैं इस अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च 2025 के शुभ अवसर पर समस्त मातृशक्ति को शुभकामनाएं देती हूं।

     

    मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारी महिला शक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में अपनी प्रगति की नई मिसाल कायम करेंगीं।