Category: देहरादून

  • प्रदेश की स्पोटर्स लिगेसी पॉलिसी जल्द लागू होगी : रेखा आर्या ।।    नेशनल गेम्स के बाद का लिगेसी प्लान तैयार , ट्रेनिंग के अलावा 1300 करोड़ के खेल ढांचे की देखभाल भी करेगी अकादमी।

    प्रदेश की स्पोटर्स लिगेसी पॉलिसी जल्द लागू होगी : रेखा आर्या ।। नेशनल गेम्स के बाद का लिगेसी प्लान तैयार , ट्रेनिंग के अलावा 1300 करोड़ के खेल ढांचे की देखभाल भी करेगी अकादमी।

    देहरादून—   जल्द ही हमारे प्रदेश में 23 खेल अकादमी वजूद में आने वाली हैं जो हर साल 920 एलीट एथलीट तैयार करेंगी,  जबकि हर अकादमी में 1000 वॉक इन एथलीट भी तैयारी कर सकेंगे।

     

    नेशनल गेम्स के दौरान सरकार ने जिस लिगेसी प्लान की घोषणा की थी उसकी रुपरेखा तैयार कर ली गयी है।

     

    बुधवार को खेल मंत्री रेखा आर्या के कैंप कार्यालय में खेल विभाग के अ​​धिकारियों के साथ आयोजित बैठक में इस पर चर्चा की गयी।

     

    खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि नेशनल गेम्स की तैयारी के समय प्रदेश में खेल के बुनियादी ढांचे में कुल 517 करोड रुपए की लागत से विभिन्न स्टेडियम तैयार किए गए थे। इसके अलावा राष्ट्रीय खेल कराने के लिए कुल 31 खेल विधाओं में तकरीबन 94 करोड रुपए की लागत से अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल उपकरण भी खरीदे गए थे।

     

     

    इस सब को मिलाकर फिलहाल प्रदेश के खेल विभाग के पास लगभग 1300 करोड रुपए की परिसंपत्तियां जमा हो गई है इन सभी परिसंपत्तियों की देखभाल और इनके संचालन के लिए यह लिगेसी प्लान तैयार किया गया है।

     

     

    इसके तहत प्रदेश के विभिन्न शहरों में कुल 23 खेल अकादमी बनाई जाएंगी। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इन अकादमियों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुख्य कोच और जूनियर कोच तैनात होंगे। साथ ही स्पोर्ट्स साइंस एक्सपर्ट, फिजियोथैरेपिस्ट, कंडीशनिंग कोच, डाइट स्पेशलिस्ट और साइकाइटि्रस्ट भी तैनात किए जाएंगे ।

     

     

    यह सभी प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्पर्धाओं के लिए तैयार होने में मदद करेंगे। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि लिगेसी प्लान को जल्द से जल्द लागू करने का प्रयास किया जा रहा है।

     

    बैठक में विशेष सचिव अमित सिन्हा, खेल निदेशक प्रशांत आर्य, अजय अग्रवाल, संजीव पौरी आदि मौजूद रहे।

     

    प्रधानमंत्री मोदी के फिट इंडिया अभियान से प्रेरणा लेकर उत्तराखंड में भी इसी तरह का फिट उत्तराखंड मूवमेंट शुरू करने की तैयारी है।

     

    इसे भी खेल विभाग के लिगसी प्लेन का हिस्सा बनाया गया है। इसमें दूर-दूर के गांव और कस्बों के लोगों को खेलों के प्रति जागरूक किया जाएगा और उन्हें नियमित रूप से खेलों में हिस्सा लेने के लिए बढ़ावा दिया जाएगा।

     

    इसके लिए प्रदेश भर के 18000 स्कूल कॉलेज के खेल मैदानों का इस्तेमाल किया जाने की योजना है। बताया गया है कि स्कूल टाइमिंग के बाद के घंटों में यहां खेलकूद की गतिविधियां आम जनता के लिए नियमित रूप से आयोजित की जाएगी।

     

     

    इतना है  उत्तराखण्ड प्रदेश का खेल ढांचा– ,बहुउ‌द्देशीय हॉल -28 , स्टैंडियम और मिनी स्टेडियम – 52, खेल के मैदानों और हॉलों की कुल संख्या – 155, शूटिंग रेंज की कुल संख्या-1 , एथलेटिक ट्रैक (सिंथेटिक) की कुल संख्या – 5, पर्वतारोहण केंद्रों की कुल संख्या – 1, लॉन-बाल मैदानों की कुल संख्या – 1, एस्ट्रो टर्फ (हॉकी) की कुल संख्या – 2, जिम की कल संख्या – 55, वेलोड्रोम की कुल संख्या – 1, साहसिक प्रशिक्षण संस्थानों की कुल संख्या – 1

  • स्थापना दिवस पर गांव चलो अभियान, विचार गोष्ठी जैसे कार्यक्रम आयोजित करेगी भाजपा  ,, वृहद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम के लिए प्रदेश टोली का गठन।

    स्थापना दिवस पर गांव चलो अभियान, विचार गोष्ठी जैसे कार्यक्रम आयोजित करेगी भाजपा ,, वृहद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम के लिए प्रदेश टोली का गठन।

    देहरादून—   भाजपा परिवार अपने स्थापना दिवस को गांव बस्ती चलो अभियान, विधानसभा स्तर पर विचार गोष्ठी, घर घर ध्वजारोहण के साथ व्यापक रूप में मनाने जा रही है।

     

    सप्ताह भर चलने वाले इन कार्यक्रमों के संचालन के लिए प्रदेश टोली का गठन किया गया है जो जिले एवं मंडल स्तरीय टीम बनाकर अधिक से अधिक जनसहभागिता को सुनिश्चित कराएंगे।

     

     

    राष्ट्रीय अध्यक्ष  जे पी नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष  महेंद्र भट्ट के निर्देश पर पार्टी 6 अप्रैल को अपना स्थापना दिवस, प्रदेश में बड़े स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मनाने वाली है।

     

    जिसके तहत स्थापना दिवस पर सभी पार्टी कार्यालयों और कार्यकर्ताओं के घरों पर पार्टी का झंडा फहराया जाएगा।

     

    जिसमें कार्यकर्ताओं से अपेक्षा की गई है कि झंडे के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर #BJP4ViksitBharat हैशटैग के साथ अधिकता से पोस्ट करेंगे।

     

     

    जनपद स्तर पर संगठन और सरकार से जुड़ी उपलब्धियों पर प्रदर्शनी तैयार करके उन्हें प्रदर्शित किया जाएगा। वहीं 6 अप्रैल अथवा 7 अप्रैल को प्रत्येक बूथ पर प्राथमिक सदस्यों को एकत्रित होंगे और पार्टी स्थापना दिवस मनाएंगे।

     

     

    इसके बाद 8 अप्रैल और 9 अप्रैल को विधानसभा स्तर पर सभी सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

     

     

    जिसमें 3 वक्ताओं द्वारा 3 विषय प्रस्तुत किए जाएंगे जिसमें भाजपा की चुनावी सफलता एवं संगठनात्मक विस्तार, भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा लाया गया परिवर्तन, प्रधानमंत्री के रूप में माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के साथ लगभग 11 वर्षों में विकसित भारत की ओर यात्रा प्रमुख हैं।

     

     

    वहीं स्थापना दिवस कार्यक्रमों के क्रम में 10 अप्रैल से 12 अप्रैल के बीच मंडल अध्यक्ष के स्तर से ऊपर के सभी नए और पुराने भाजपा पदाधिकारियों, जिला पंचायत सदस्यों और पार्षदों के स्तर से ऊपर के सभी निर्वाचित प्रतिनिधि ‘गांव बस्ती चलो अभियान में भाग लेंगे।

     

     

    इस दौरान प्रत्येक कार्यकर्ता पूरे दिन न्यूनतम 8 घंटे के लिए गांव, मोहल्ला या सेवा बस्ती का दौरा करेंगे। जिसमें उन्हें गांव, बस्ती, बूथ में रात्रि विश्राम को प्राथमिकता देनी है।

     

    अभियान के दौरान वे जिन गतिविधियों का प्रमुखता से संचालन करेंगे उसमें मंदिर या अस्पताल या स्कूल या गलियों में स्वच्छता अभियान चलाना, आंगनबाड़ी केन्द्र या स्कूल या पशु चिकित्सालय या प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र या पंचायत कार्यालय या किसी अन्य सरकारी संस्थान का दौरा करना, बूथ समिति की बैठक करना, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं भाजपा के झंडों के साथ सभी गलियों में यात्रा निकालना, संध्या में ग्रामीणों या निवासियों की चौपाल लगाना शामिल हैं। वहीं समुदाय के नेताओं के घर जायेंगे एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं, आपातकाल में MISA/DRI के तहत गिरफ्तार व्यक्तियों, कारसेवकों को सम्मानित करने का काम करेंगे।

     

     

    पार्टी की तरफ से इन कार्यक्रमों के संचालन के लिए प्रदेश टोली गठित की गई है, जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कुलदीप कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री कुन्दन परिहार, श्री नलिन भट्ट एवं पूर्व जिलाध्यक्ष श्री गुंजन सुखीजा के नाम शामिल हैं।

  • पोस्टर और रंगोली के द्वारा कैनवास और ज़मीन पर साहित्यिक सौन्दर्यबोध का हुआ प्रदर्शन,,,,,

    पोस्टर और रंगोली के द्वारा कैनवास और ज़मीन पर साहित्यिक सौन्दर्यबोध का हुआ प्रदर्शन,,,,,

    देहरादून— देहरादून के कन्या गुरुकुल परिसर में अंग्रेजी विभाग ने दृश्य संचार के माध्यम से रचनात्मक अभिव्यक्ति और अकादमिक शोध को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अप्रैल 01 & 02, 2025, को पोस्टर प्रस्तुति और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

     

     

    यह प्रतियोगिता विभिन्न शैक्षणिक विषयों के छात्रों के लिए खुली थी , जिसका उद्देश्य एक आकर्षक मंच को बढ़ावा देना था, जहाँ प्रतिभागी अपने साहित्यिक विश्लेषण और आलोचनात्मक विचारों को दृश्य रूप से सम्मोहक पोस्टर और रंगोली के माध्यम से प्रस्तुत कर सकें।

     

     

    कार्यक्रम की शुरुआत विभाग की शोध छात्रा इशिता भट्ट के गर्मजोशी भरे स्वागत से हुई , जिन्होंने प्रतियोगिता के लक्ष्यों और अपेक्षाओं को संक्षेप में बताया। परिसर की समन्वयिका डॉ. हेमन पाठक ने प्रतिभागियों को अपने प्रेरक शब्दों से आशीर्वाद दिया।

     

     

    सभी प्रतिभागियों ने दिए गए विषयों में अपने पोस्टर प्रस्तुत किए और रंगोली बनाई। दोनों गतिविधियों के निर्णायक मंडल में कंप्यूटर विज्ञान हिंदी अंग्रेजी ड्राइंग और संगीत विभाग के संकाय सदस्य शामिल थे। जिनमें प्रो. हेमन पाठक डॉ. निशा यादव और डॉ. रीना वर्मा डॉ. ममता यादव और डॉ. रचना पांडे शामिल थे ।

     

    जिन्होंने प्रत्येक प्रतिभागी को रचनात्मक प्रतिक्रिया प्रदान की। पोस्टरों में ब्रिटिश साहित्य के इतिहास साहित्यिक शब्दावली और आंदोलनों से लेकर साहित्यिक आलोचना तक के विषयों की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल थी।

     

    प्रतियोगिता का समापन शीर्ष प्रदर्शन करने वाले पोस्टर और रंगोली को पुरस्कार प्रदान करने के साथ हुआ। विजेताओं का चयन उनकी समग्र प्रस्तुति रचनात्मकता और उनके ज्ञान की गहराई के आधार पर किया गया।

     

    पोस्टर के लिए एम.ए. से वैदेही आर्य और बी.ए. से चंद्रवाहिनी को प्रथम पुरस्कार मिला। सोनिया, ऋषिता आर्य, तान्या, आसमा और सिया को क्रमशः दूसरा, तीसरा और सांत्वना पुरस्कार मिला।

     

    रंगोली में काजल, इशिका और आकृति, आकांक्षा और आर्य दिव्यांशी को क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा पुरस्कार मिला।

     

    आसमा, सिया और इशिका को स्वयंसेवक पुरस्कार मिले।

     

    सभी प्रतिभागियों को भागीदारी के प्रमाण पत्र दिए गए।तरनजीत कौर और कुलदीप कौर ने अपने ऊर्जावान पंजाबी नृत्य के साथ कार्यक्रम को और अधिक रोचकऔर रचनात्मक बना दिया।

     

    यह कार्यक्रम एक बड़ी सफलता साबित हुआ, जिसने न केवल रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित किया बल्कि प्रतिभागियों के साहित्यिक और प्रस्तुति कौशल को भी बढ़ाया।

     

    कार्यक्रम का समापन डॉ. रीना वर्मा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने सभी विभागों के सभी संकाय सदस्यों, जिन्होंने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई, को उनके समर्थन और मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद दिया।

  • बकाया लाभांश का भुगतान जल्द, केंद्र से मिल गया बजट….

    देहरादून – प्रदेश के किसी भी गांव में अब कम राशन सप्लाई नहीं होगा क्योंकि सभी गोदाम पर इलेक्ट्रॉनिक कांटे लगा दिए गए हैं और अब इससे तौलकर ही विक्रेताओं को राशन मिलेगा। साथ ही इसी माह से प्रदेश के दो जनपदों में नई ईपास मशीनों से राशन वितरण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। मई महीने से सभी 13 जिलों में यह व्यवस्था लागू हो जाएगी। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की मंत्री रेखा आर्या ने मंगलवार को अपने कैंप कार्यालय पर यह जानकारी दी। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि ऑल इण्डिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फैडरेशन ने अपने पत्र के माध्यम से कुछ मांगे उठाई थी जिन पर विभाग में कार्यवाही कर दी है। मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि जनपद ऊधमसिंहनगर एवं हरिद्वार के समस्त उचित दर विक्रेताओं को नवीन ईपॉस मशीनों का वितरण किया जा रहा है।

     

    फलस्वरूप माह अप्रैल 2025 से उक्त दो जनपदों में नवीन ईपॉस के माध्यम से खाद्यान्न का ऑनलाईन वितरण किया जाएगा। कुंमाऊ मंडल के समस्त जनपदों में नये सिस्टम इन्टिग्रेटर के माध्यम से नवीन ईपॉस मशीनें उपलब्ध करा दी गयीं है। अप्रैल 2025 के अन्त तक गढ़वाल मंडल के समस्त गोदामों में भी नवीन ईपॉस मशीनें उपलब्ध कराये जाने की कार्यवाही गतिमान है। मई 2025 से शेष 11 जनपदों में भी नवीन प्रणाली के अन्तर्गत ईपॉस मशीनों से खाद्यान्न का ऑनलाईन वितरण किया जायेगा। राशन विक्रेताओं की मांग को ध्यान में रखते हुये राज्य के सभी खाद्यान्न गोदामों में ईलेक्ट्रोनिक तराजू  स्थापित कर लिये गये हैं। सम्भागीय खाद्य नियन्त्रक गढ़वाल / कुमायूँ सम्भाग एवं समस्त जिला पूर्ति अधिकारियों को आवश्यकता अनुरूप अतिरिक्त ईलेक्ट्रोनिक तराजू  तत्काल क्रय किये जाने हेतु भी स्वीकृति प्रदान की गयी है।

     

    मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि भारत सरकार से कोरोना काल का “प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना” के अन्तर्गत राशन विक्रेताओं के लाभांश एवं परिवहन मद में लगभग  56 करोड़ रुपए का बजट शासन को प्राप्त हो गया है। जल्द ही जिला पूर्ति अधिकारियों को बजट आवंटित कर राशन विक्रेताओं के खातों में हस्तान्तरित कर दिया जाएगा । इसके अतिरिक्त  गेहूँ आधारित पोषाहार (WBNP) के लिए  नयी व्यवस्था बनायी गयी है। जिसमें खाद्यायुक्त कार्यालय के स्तर से जनपदों के वास्तविक मांग के अनुरूप बजट आवंटित किया जायेगा। इस योजना के लाभांश और परिवहन खर्च का बजट भी प्राप्त हो गया है जिसे विक्रेताओं को जल्द भेजा जा रहा है। राशन विक्रेताओं को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अन्तर्गत  अक्टूबर 2024 से दिसम्बर 2024 तक का लाभांश  8.63 करोड़ रूपये जनपदों को आवंटित कर दिया गया है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के समान ही राज्य खाद्य योजना में भी राशन विक्रेता को 180 रुपए प्रति कुंतल के हिसाब से लाभांश मिले इसका प्रस्ताव तैयार कर विभाग ने शासन को भेज दिया है।

      इंटरनेट डाटा का भी मिलेगा पैसा

     खाद्य आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि राशन विक्रेता खाद्यान्न के ऑनलाईन वितरण के लिए निःशुल्क नेट डाटा उपलब्ध कराने की मांग कर रहे थे। राज्य में नये सिस्टम इन्टिग्रेटर के माध्यम से राज्य के समस्त राशन विक्रेतओं को नवीन ईपॉस मशीन मय डाटा निःशुल्क उपलब्ध करायी जा रही है। भविष्य में राशन विक्रेताओं को नेट डाटा मासिक रूप से निःशुल्क प्राप्त होगा।

  • स्पोर्ट्स कल्चर अपनाने से दूर होगी कुरीतियां : रेखा आर्या,,,  ऑल इंडिया शहीद लेफ्टिनेंट गौतम टूर्नामेंट के विजेताओं को बांटे पदक।

    स्पोर्ट्स कल्चर अपनाने से दूर होगी कुरीतियां : रेखा आर्या,,, ऑल इंडिया शहीद लेफ्टिनेंट गौतम टूर्नामेंट के विजेताओं को बांटे पदक।

    देहरादून—  खेल मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को देहरादून के गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज में आयोजित ऑल इंडिया शहीद लेफ्टिनेंट गौतम टूर्नामेंट 2025 के पदक विजेताओं को पदक वितरित किए।

     

     

    इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सभी अभिभावकों को अपने बच्चों का रुझान खेलों की तरफ मोड़ना होगा। इससे न सिर्फ युवा खिलाड़ी के तौर पर अच्छा करियर बना सकेंगे, साथ ही नशे जैसी कुरीतियों और अनियमित खान-पान से पैदा होने वाली बीमारियों से निजात भी मिलेगी।

     

     

    खेल मंत्री ने कहा कि जब युवा खेल में आगे बढ़ेंगे तो उनका फिटनेस लेवल अपने आप बेहतर हो जाएगा। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेलों में जिन खिलाड़ियों ने उत्तराखंड को पदक दिलाए हैं उनकी सरकारी नौकरी के लिए विज्ञप्ति जल्द जारी की जाएगी, इसकी प्रक्रिया चल रही है।

     

     

    खेल मंत्री ने कहा कि डेढ़ दशक से लगातार आयोजित हो रहा है यह राष्ट्रीय स्तर का टूर्नामेंट निश्चित रूप से प्रदेश के खिलाड़ियों को बॉक्सिंग में आगे बढाने का काम कर रहा है। खेल मंत्री ने पदक विजेताओं को पदक वितरित किए।

     

     

    इस अवसर पर मेयर सौरभ थपलियाल, ब्रिगेडियर पीएस गुरुंग, डॉक्टर धर्मेंद्र भट्ट, कर्नल डीके प्रधान,मीनाक्षी त्यागी पदम सिंह थापा, दुर्गा थापा, प्रभा शाह आदि मौजूद रहे।

  • कन्या गुरुकल परिसर देहरादून में  रावत आई ए एस एकेडमी द्वारा करियर संबंधित दी गई जानकारी।

    कन्या गुरुकल परिसर देहरादून में रावत आई ए एस एकेडमी द्वारा करियर संबंधित दी गई जानकारी।

    देहरादून–  कन्या गुरुकुल परिसर देहरादून में रावत आई ए एस अकादेमी के डायरेक्टर श्री रावत जी के द्वारा करिअर संबंधित जानकारी प्रदान की गई.

     

    रावत जी ने परिसर की छात्राओं के कॅरिअर संबंधित कई जिज्ञासाओं का समाधान भी बताया.

     

    कार्यक्रम का स्वागत संबोधन डॉ अर्चना डिमरि ने दिया तथा धन्यवाद परिसर की समन्वयक प्रो हेमंन पाठक ने दिया.

     

    प्रो हेमंन ने बताया कि उनके परिसर में समय समय पर छात्राओं हेतु ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहने चाहिए , जिससे उन्हें अपने लिए सही करिअर का चुनाव करने मे सहायता मिलती रहे।

     

    कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की छात्राएं तथा शिक्षिकाएं बडी संख्या में उपस्थित हुए.

  • चंपावत में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का शासनादेश जारी  , खेल मंत्री ने जताया मुख्यमंत्री का आभार।

    चंपावत में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का शासनादेश जारी , खेल मंत्री ने जताया मुख्यमंत्री का आभार।

    देहरादून– प्रदेश सरकार ने चंपावत के लोहाघाट में प्रदेश के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज के निर्माण के लिए शासनादेश जारी कर दिया है। पूर्व में मुख्यमंत्री ने इस कॉलेज के निर्माण की घोषणा एक कार्यक्रम में की थी।

     

    शासनादेश जारी होने के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हिंदू नव वर्ष के प्रथम दिन और नवरात्रि के पहले दिवस पर प्रदेशभर की बालिका खिलाड़ियों के लिए यह प्रदेश सरकार का एक उपहार है।

     

     

    खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इस कॉलेज का संचालन शुरू होने के बाद प्रदेश की लड़कियों को पढ़ाई के साथ-साथ अपने खेल कौशल को संवारने में मदद मिलेगी।

     

     

    आधुनिक स्पोर्टस साइंस तकनीकों के साथ निश्चित रूप से प्रदेश की बालिका खिलाड़ियों का प्रदर्शन आने वाले वर्षों में राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय फलक पर सुधरेगा और यहां की लड़कियां भी देवभूमि को खेल भूमि बनाने में अपना अहम योगदान दे सकेंगी।

     

     

    खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि 38 वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन के बाद खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में सरकार का यह एक और महत्वपूर्ण कदम है।

     

     

    उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों में लड़कियों की संख्या अच्छी खासी रही, लेकिन इसके बावजूद अभी तक प्रदेश में लड़कियों को एक खिलाड़ी के रूप में तैयार करने के लिए समर्पित कोई बड़ा सरकारी संस्थान नहीं था। चंपावत में गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज बनने के बाद यह कमी पूरी हो जाएगी।

     

     

    खेल मंत्री रेखा आर्या ने शासनादेश जारी होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया और प्रदेश भर की महिला खिलाड़ियों को बधाई दी है।

  • ऑरो वैली आश्रम, रायवाला में किया एक शैक्षिक यात्रा का आयोजन।

    ऑरो वैली आश्रम, रायवाला में किया एक शैक्षिक यात्रा का आयोजन।

    देहरादून-  कन्या गुरुकुल परिसर, देहरादून के अंग्रेजी विभाग ने ऑरो वैली आश्रम, रायवाला के लिए एक शैक्षिक यात्रा का आयोजन किया गया।

     

     

    इस यात्रा का आयोजन अंग्रेजी विभाग की डॉ. रीना वर्मा ने किया। अंग्रेजी, मनोविज्ञान, हिंदी, अर्थशास्त्र और योग विभागों के कई स्नातक, स्नातकोत्तर और शोध छात्र इस यात्रा में शामिल हुए ।

     

    ऑरोवैली आश्रम, रायवाला के संस्थापक स्वामी ब्रह्म देव ने अपने व्याख्यान के माध्यम से श्री अरबिंदो के दर्शन के बारे में बताया एवं श्री अरबिंदो और दिव्य माँ की आध्यात्मिक जीवन शैली परिचय कराया ।

     

    पूरे अनुभव का सबसे यादगार हिस्सा स्वामी ब्रह्मदेव से मिलना था, क्योंकि उन्होंने युवा छात्रों को आध्यात्मिक परामर्श दिया और उन्हें जीवन को पूरी तरह से जीने के लिए प्रेरित किया।

     

     

    छात्रों ने आश्रम के हरे-भरे और शांत परिसर में भ्रमण का वास्तव में आनंद लिया और उन्होंने प्रसिद्ध अरबिंदो ‘यूनिवर्सिटी’ की एक झलक भी देखी, जो कि ऑरोवैली आश्रम के सदस्यों द्वारा युवा छात्रों को गुरुकुल द्वारा प्रदान किए गए मूल्यों को आगे लाने के लिए एक प्रयोग और पहल है। दोपहर में छात्रों ने हल्का सात्विक भोजन का आनंद लिया, जो वास्तव में बहुत स्वादिष्ट था और लौटते समय स्वामी ब्रह्मदेव ने सभी को अपनी पुस्तक “योगपथ” की एक प्रति सौंपी।

     

     

    इस आउटरीच क्रॉस-कल्चरल गतिविधि के माध्यम से, छात्रों के साथ-साथ संकाय सदस्य डॉ. रीना वर्मा, डॉ. बबीता शर्मा, डॉ. रचना चौहान, श्वेता त्रिपाठी, सृष्टि मलकोटी और सैजसी रावत, सभी को श्री अरबिंदो के स्वतंत्रता, शांति और एकता के दर्शन के बारे में अपने ज्ञान को समृद्ध करने का सौभाग्य मिला।

  • एस डी जी रैंकिंग में उत्तराखण्ड आया प्रथम, नैनीताल जिला बना सिरमौर।

    एस डी जी रैंकिंग में उत्तराखण्ड आया प्रथम, नैनीताल जिला बना सिरमौर।

    देहरादून– नीति आयोग द्वारा जारी एस०डी०जी० इंडिया इंडेक्स रैंकिंग वर्ष 2023-24 में उत्तराखण्ड राज्य पूरे देश में 79 अंकों के साथ प्रथम स्थान पर आया है।

     

     

    जनपदों में आपसी प्रतिस्पर्धा बनाए रखने हेतु उत्तराखंड नियोजन विभाग द्वारा जनपदवार एस०डी०जी० रैंकिंग तैयार की गई है। उक्त क्रम में सी०पी०पी०जी०जी० द्वारा वर्ष 2023-24 हेतु जारी जनपदवार एस०डी०जी० रैंकिंग में उत्तराखंड राज्य में नैनीताल जनपद ने 80 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

     

     

    जिस हेतु सोमवार को मुख्य सेवक सदन देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा नैनीताल जिले के मुख्य विकास अधिकारी अशोक पांडे को पुरस्कार प्रदान किया, तथा बधाई देते हुए सम्मानित किय।

     

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय स्तर पर सतत् विकास लक्ष्यों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा भविष्य में भी पूरे देश में राज्य को प्राप्त प्रथम रैंकिंग को यथावत बनाये रखने हेतु सभी को और अधिक कार्य किये जाने की आवश्यकता है।

  • “विश्व जल दिवस ” के अवसर पर विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का किया गया आयोजन।

    “विश्व जल दिवस ” के अवसर पर विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का किया गया आयोजन।

    देहरादून—माननीय उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश श्री प्रेम सिंह खिमाल के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून के तत्वाधान में  प्रो. रेनू शुक्ला एवं डॉ. सविता, द्वारा कन्या गुरुकुल परिसर देहरादून में उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (UCOST) द्वारा प्रायोजित रिसर्च प्रोजेक्ट के अंतर्गत “विश्व जल दिवस ” के अवसर पर विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया|

     

     

    इस अवसर पर श्रीमती सीमा डुंगराकोटी, सचिव/सिविल जज (वरिष्ठ प्रभाग), देहरादून, द्वारा जल की महत्वता पर उपस्थित छात्राओं को विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई जिसमें जल संचय, व बढ़ती हुई जल समस्या एवं इसके निस्तारण पर जानकारी दी गई।

     

     

    जिसके उपरांत डॉ. एम. मुरुगनंदम, प्रधान वैज्ञानिक, आई.सी.ए.आर., देहरादून ने छात्राओं को जल संरक्षण संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की ।

     

     

    इस अवसर पर छात्राओं ने डॉ. रचना के सहयोग से आयोजित जल संरक्षण से संबंधित पोस्टर निर्माण कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया ।

     

    इस आयोजन में पराविधिक कार्यकर्ता श्री उमेश्वर रावत, डॉ. निपुर, डॉ. हेमन, डॉ. प्रवीणा, डॉ. नीना, डॉ. रेखा सहित कई गणमान्य अतिथि एवं वो उपस्थित रही ।

     

     

    शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से प्रदान दी जाने वाली नि:शुल्क सेवा की जानकारी दी गई एवं नालसा टोल फ्री नंबर 15100 आदि पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।

     

    अंत में छात्राओं को जल संरक्षण से संबंधित परिपत्र भी वितरित किए गए एवं इसके अतिरिक्त कन्या गुरुकुल इंटर कॉलेज के प्रांगण में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।देहरादून।