Category: देहरादून

  • प्रधानमंत्री के दौरे से पहले बड़ी सौगात,, केदारनाथ और हेमकुंड रोप वे को मिली मंजूरी: भट्ट

    प्रधानमंत्री के दौरे से पहले बड़ी सौगात,, केदारनाथ और हेमकुंड रोप वे को मिली मंजूरी: भट्ट

    देहरादून–। भाजपा ने केंद्रीय कैबिनेट में केदारनाथ और हेमकुंड रोप वे की मंजूरी पर खुशी जताते हुए इसे पीएम दौरे की बड़ी अग्रिम सौगात बताया है।

     

    प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने भक्तों की भगवान से दूरी कम करने वाले इन परियोजनाओं के लिए पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया है। वहीं इसे स्थानीय पर्यटन व्यवसायियों के लिए स्वर्णिम युग लाने वाला बताया।

     

     

    भट्ट ने पीएम के दौरे के लिए उत्तरकाशी रवाना होने के दौरान केंद्र से आई इस सूचना को इन पावन धामों की तस्वीर बदलने वाला बताया।

     

     

    उन्होंने कहा कि 2014 में पीएम बनने के बाद से केंद्र सरकार ने देवभूमि में अनेक ऐतिहासिक विकास के कार्य किए हैं। जिसमें श्री बद्रीनाथ श्री केदारनाथ धाम में हो रहे पुनर्निर्माण और सौंदर्यीकरण के प्रोजेक्ट ने वहां की भव्यता और दिव्यता को अधिक अलौकिक बनाया।

     

    इसी तरह ऑल वेदर रोड समेत अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण से अभूतपूर्व सुधार हुए, जिससे चार धाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या नित नए रिकार्ड बना रही है।

     

     

    उन्होंने कहा कि मोदी जी ने श्री केदारनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की कठिन पैदल यात्रा में श्रद्धालुओं को होने वाली तकलीफों का अहसास किया। यही वजह है कि उन्होंने पर्वतमाला योजना में दोनों स्थानों में रोपवे प्रोजेक्ट निर्माण की घोषणा की थी। इसके बाद प्रोजेक्ट से जुड़े तमाम सर्वे और भौतिक रिपोर्टों को पूरा किया गया और अब जब पीएम मोदी आ रहे हैं तो उनके संज्ञान में जनता से किया यह वादा याद रहा। उन्होंने कहा कि जब भी पीएम देव भूमि आते हैं तब कोई न कोई सौगात देकर जाते हैं,

     

    लेकिन इस बार मोदी ने आने से पहले ही इसकी घोषणा कर देवभूमिवासियों का फिर से दिल जीत लिया है।

     

     

    उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट से दोनों पावन स्थलों की दूरी घंटों से मिनटों में बदलने वाली है। लिहाजा हम कह सकते हम कि उनकी कैबिनेट की इस एक मंजूरी से भक्तों की अपने भगवान से दूरी कम करने वाली है।

     

    ये दोनों प्रोजेक्ट श्रद्धालुओं की सुगमता के साथ स्थानीय पर्यटन व्यवसाय के लिए स्वर्णिम युग लेकर आएगा। उन्होंने कहा, डबल इंजन सरकार के इस डबल सौगात के लिए प्रत्येक देवभूमिवासी प्रधानमंत्री का सदैव ऋणी रहेगा।

  • नेशनल गेम्स की कामयाबी पर खेल मंत्री हैदराबाद में देगी प्रेजेंटेशन , अगले नेशनल गेम्स के लिए खिलाड़ियों को तैयार करने की रणनीति पर किया विचार विमर्श।

    नेशनल गेम्स की कामयाबी पर खेल मंत्री हैदराबाद में देगी प्रेजेंटेशन , अगले नेशनल गेम्स के लिए खिलाड़ियों को तैयार करने की रणनीति पर किया विचार विमर्श।

    देहरादून— उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों को किस तरह इतनी कामयाबी से कराया अब देश के सभी राज्य सरकारे इसे जानेंगी।

     

    खेल मंत्री रेखा आर्या 7 और 8 मार्च को हैदराबाद में इस पर प्रेजेंटेशन देंगी। मंगलवार को हुई बैठक में इसकी रूपरेखा तय की गई।

     

     

    विधानसभा भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित खेल विभाग के अधिकारियों की बैठक के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या बताया कि सात- आठ मार्च को तेलंगाना के हैदराबाद में एक मंथन शिविर आयोजित किया जा रहा है।

     

     

    इस शिविर में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडावीया के अलावा सभी राज्यों के खेल मंत्री भी शामिल होंगे। इसके अलावा इसमें पूर्व ओलंपियन और विभिन्न खेलों के कोच भी शिरकत करेंगे। खेल मंत्री रेखा आर्या नें बताया कि उन्हें भी इस मंथन शिविर में उत्तराखंड की तरफ से प्रेजेंटेशन देनी है।

     

     

    प्रेजेंटेशन में इसका पूरा विवरण होगा कि किस तरह उत्तराखंड में 38 वे राष्ट्रीय खेलों का इतना सफल और भव्य आयोजन किया है। इसके अलावा 2028 में लॉस एंजेलिस में होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए देश के विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों को तैयार करने की रणनीति पर भी मंथन किया जाएगा।

     

     

    मंगलवार को हुई बैठक में खेल मंत्री ने प्रेजेंटेशन की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया। इसके अलावा बैठक में खेल मंत्री ने अधिकारियों को 2027 में होने वाले अगले राष्ट्रीय खेलों लिए प्रदेश के खिलाड़ियों को अभी से तैयार कैसे किया जाए इसकी रणनीति बनाने के निर्देश दिए।

     

     

    उन्होंने कहा कि हमारे पास जो अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल उपकरण हैं, हमारे खिलाड़ी को वह सभी उपकरण अभ्यास के लिए उपलब्ध होने चाहिए। बैठक में इसके अलावा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की दिशा में हुई प्रगति की समीक्षा की गई। खेल मंत्री ने कहा कि यूनिवर्सिटी को यूजीसी समेत अन्य संस्थाओं से मान्यता की जरूरत होगी उसकी प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए।

     

     

    बैठक में विशेष खेल सचिव अमित सिन्हा, खेल निदेशक प्रशांत आर्य, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश ममगाई मौजूद रहे।

  • उत्तराखंड: ब्लैकमेल की साजिश में बुजुर्ग की नृशंस हत्या, 50 हजार के इनामी दंपत्ति को अमृतसर से दबोचा

    उत्तराखंड: ब्लैकमेल की साजिश में बुजुर्ग की नृशंस हत्या, 50 हजार के इनामी दंपत्ति को अमृतसर से दबोचा

    देहरादून– पटेल नगर क्षेत्र से लापता हुए बुजुर्ग की नृशंस हत्या के मामले में फरार चल रहे 25-25 हजार रुपये के इनामी दंपत्ति को पुलिस ने पंजाब के अमृतसर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दंपत्ति ने बुजुर्ग को ब्लैकमेल करने की साजिश रची थी, लेकिन जब बुजुर्ग को इसकी भनक लगी, तो उन्होंने उसकी बेरहमी से हत्या कर शव के टुकड़े कर नहर में फेंक दिया। पुलिस की लगातार जांच और दबिश के बाद आखिरकार दोनों मुख्य आरोपियों को पकड़ लिया गया।

    गुमशुदगी से हत्या के खुलासे तक का पूरा मामला

    7 फरवरी 2025 को पीठावाला, चंद्रमणि पटेल नगर निवासी श्यामलाल के लापता होने की रिपोर्ट उनकी बेटी निधि राठौर ने दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि श्यामलाल अपनी मोटरसाइकिल से घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि बुजुर्ग एक महिला के घर जाते हुए दिखाई दिए, लेकिन वापस नहीं लौटे। शक गहराने पर पुलिस ने उक्त महिला गीता और उसके पति हिमांशु चौधरी की तलाश शुरू की, लेकिन दोनों फरार पाए गए। इसके बाद पुलिस ने अन्य संदिग्धों को हिरासत में लिया और पूछताछ के दौरान सनसनीखेज जानकारी सामने आई।

    ब्लैकमेल की साजिश और नृशंस हत्या

    जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि गीता और हिमांशु ने बुजुर्ग को ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठने की साजिश रची थी। इसके लिए उन्होंने अलग से एक कमरा किराए पर लिया और बुजुर्ग को वहां बुलाया। योजना के तहत, हिमांशु चुपके से बुजुर्ग का अश्लील वीडियो बनाने की कोशिश कर रहा था, ताकि बाद में उसे ब्लैकमेल कर मोटी रकम वसूली जा सके। हालांकि, जैसे ही श्यामलाल को इस साजिश की भनक लगी, उन्होंने इसका विरोध किया। जब वे बचने के लिए चिल्लाने लगे तो गीता और हिमांशु ने मिलकर उनकी हत्या कर दी। हत्या के बाद पकड़े जाने के डर से दोनों ने शव के टुकड़े किए और प्लास्टिक के बैग में भरकर देवबंद की साखन नहर में फेंक दिया।

    20 फरवरी को शव के अवशेष बरामद, जांच में आई तेजी

    पुलिस ने 20 फरवरी को बुजुर्ग के शव के अवशेष बरामद किए और जांच में तेजी लाई। हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने लगातार आरोपियों की तलाश जारी रखी और कई राज्यों में छापेमारी की। आखिरकार, पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर दंपत्ति को पंजाब के अमृतसर से गिरफ्तार कर लिया।

    आरोपियों पर कसा शिकंजा, पुलिस कर रही गहन पूछताछ

    देहरादून पुलिस ने दोनों आरोपियों को उत्तराखंड लाकर विस्तृत पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस दंपत्ति के खिलाफ पहले भी कोई आपराधिक मामला दर्ज है या नहीं। इसके अलावा, पुलिस उन पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है कि क्या इस तरह की और घटनाओं में ये आरोपी संलिप्त थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने बताया कि दोनों आरोपियों को जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा और सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि इस जघन्य अपराध में शामिल किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

  • पदक विजेताओं को नौकरी देने की कवायद शुरू,  खेल मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को तेजी से कार्यवाई के दिए आदेश।

    पदक विजेताओं को नौकरी देने की कवायद शुरू, खेल मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को तेजी से कार्यवाई के दिए आदेश।

    देहरादून—28 फरवरी।* प्रदेश सरकार ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने की कवायद शुरू कर दी है।

     

    खेल मंत्री रेखा आर्या ने शुक्रवार को अधिकारियों की बैठक बुलाकर तेजी से कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए।

     

     

    खेल मंत्री के कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि पदक विजेताओं के जॉब ऑफर का प्रस्ताव तैयार जल्द कैबिनेट में लाने के लिए कहा गया है।

     

    खेल मंत्री ने बताया कि इस प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा सरकार ने पदक विजेताओं के लिए जो नगद इनाम राशि की घोषणा की थी, उस पर अमल की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को खिलाड़ियों की नगद इनाम राशि उन्हें जल्द से जल्द दिलवाने के लिए कहा है।

     

    बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश में अब जितनी खेल अवस्थापनाएं, स्टेडियम, ऑडिटोरियम, मल्टीपरपज हॉल, साइकलिंग वैलोड्रोम, शूटिंग रेंज आदि तैयार हो गई हैं, उनकी देखरेख व संचालन आदि के लिए भी नीति बनाने की जरूरत है।

     

     

    खेल मंत्री ने अधिकारी से कहा कि इसका लेगेसी प्लान तैयार करके इस दिशा में तेजी से कदम उठाएं। बैठक में विशेष खेल सचिव अमित सिन्हा, खेल निदेशक प्रशांत आर्य समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

     

     

    टीम इवेंट के हर खिलाड़ी को मिलेगी नौकरी–

    राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने कुल 103 मेडल जीते हैं। इनमें से जो मेडल टीम इवेंट में आए हैं, उन टीमों के हर खिलाड़ी को सरकारी नौकरी दी जाएगी।

     

    इस कोटे में सरकारी नौकरी के लिए खिलाड़ी के पास उत्तराखंड का मूल निवास या स्थाई निवास सर्टिफिकेट होना आवश्यक है।

     

    खास बात यह है कि गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को 4200 ग्रेड पे वाली नौकरी दी जाएगी ,जबकि सिल्वर या ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को ₹2800 या ₹2000 ग्रेड पे वाली नौकरी ऑफर की जाएगी। खिलाड़ियों को यह नौकरियां ज्यादातर खेल और युवा कल्याण विभाग व पुलिस विभाग में दी जाएंगी।

     

    ट्रायल की तारीखें जल्द घोषित करें–

    बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को मुख्यमंत्री खिलाड़ी उदीयमान उन्नयन योजना और मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के लिए नए खिलाड़ियों का चयन करने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया है।

     

    खेल मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि शिक्षा विभाग के कैलेंडर को ध्यान में रखते हुए हर जिलों के अधिकारियों से चर्चा कर जल्द ट्रायल की तारीखें घोषित करें। खेल मंत्री ने कहा कि इसके लिए अगले सत्र में स्कूल कॉलेज खुलने का इंतजार ना किया जाए, बल्कि अभी से इसकी प्रक्रिया पूरी कर ली जाए।

  • मार्गदर्शक निपुर्ण शिक्षकों और  होनहार छात्रों को किया सम्मानित।

    मार्गदर्शक निपुर्ण शिक्षकों और होनहार छात्रों को किया सम्मानित।

    देहरादून— निपुण भारत मिशन के अन्तर्गत राज्यस्तरीय निपुण विद्यार्थी प्रतियोगिता राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद देहरादून में आयोजित हुई।

     

     

    जिसमें 13 जिलों के टॉपर छात्रों ने प्रतिभाग किया। जिसमें अल्मोड़ा प्रथम, बागेश्वर द्वितीय और पिथौरागढ़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

     

     

    संकुल स्तर से ब्लॉक और जिले में आयोजित गणित और हिन्दी की परीक्षा के प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रदेश के 13 छात्रों को निपुण विद्यार्थी तथा उनके मार्गदर्शक निपुण शिक्षकों को महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा डॉ. आलोक शेखर तिवाड़ी और राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा डॉ कुलदीप गैरोला द्वारा सम्मानित किया गया।

     

     

    निपुण शिक्षक छात्र जोड़ी दीपक ऐठानी व गौरव, राजीव मासीवाल व तथागत, सन्तूदास व आदित्य, माधुरी रावत व शिवाली, दीपा तिवाड़ी व दनिका, ममता गुप्ता व हर्षवर्धन, महेश भट्ट व दीक्षा, खुशीराम व गरिमा, संध्या पाण्डे व संजय, अर्चना बगवाड़ी व सिद्धार्थ, संदीप राणा व सिद्धिका, भुवनेश्वरी रावत व कार्तिक, नीलम अग्रवाल व कृष्णा आदि शिक्षक व छात्रों को सम्मानित किया गया।

     

    इस अवसर पर संयुक्त निदेशक डॉ.गैरोला, अपर निदेशक एससीईआरटी प्रदीप रावत, सहायक निदेशक डॉ.बिजलवान, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के पदाधिकारी, समस्त फैकल्टी, शिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे।

  • लीगल अवेयरनेस प्रोग्राम के तहत पोस्को पर पॉलिटेक्निक की छात्राओं को किया जागरूक।

    लीगल अवेयरनेस प्रोग्राम के तहत पोस्को पर पॉलिटेक्निक की छात्राओं को किया जागरूक।

    देहरादून–, 25 फरवरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून द्वारा बीएस नेगी महिला पॉलिटेक्निक की छात्राओं को पॉश पोस्को के बारे में बताया गया।

     

    इस अवसर पर नीतिश चंद्र भदुला असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल द्वारा छात्राओं को वर्कप्लेस पर होने वाले उत्पीड़न एवं उनसे संबंधित कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।

     

     

    इस जागरूकता शिविर में एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसका शीर्षक था गुड टच बेड टच। साथ ही आज बाल श्रम पर पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। इन प्रतियोगिताओं में 64 छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की। इस अवसर पर उमेश्वर रावत पीएलपी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भी मौजूद रहे।

     

     

    श्री रावत ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के बारे में जानकारी दी। महिला पॉलिटेक्निक की प्रधानाचार्य नमिता ममगाई तत्वाधान में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

     

     

    सभी शिक्षक कर्मचारी एवं छात्राएं भी उपस्थित रहे। निबंध प्रतियोगिता में अंजली जोशी, फैशन डिजाइन अंतिम वर्ष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। तनिष्का गुप्ता बीएससी आईटी द्वितीय वर्ष ने द्वितीय स्थान एवं वर्णिका रावत फैशन डिजाइनिंग प्रथम वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में वर्णिका फैशन डिजाइनिंग प्रथम वर्ष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उर्वशी गुप्ता टीडी प्रथम वर्ष द्वितीय स्थान एवं हिमानी माकन बीएससी आईटी अंतिम वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

  • भाजपा संगठन चुनाव का कार्य हुआ तेज, 20 विधानसभा के 104 मण्डल अध्यक्षों के नाम पर हुई चर्चा।

    भाजपा संगठन चुनाव का कार्य हुआ तेज, 20 विधानसभा के 104 मण्डल अध्यक्षों के नाम पर हुई चर्चा।

    देहरादून— भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा मंडल अध्यक्षों के नामों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में आज 6 जिलों की 20 विधानसभा के पर्यवेक्षकों द्वारा तैयार 104 मंडलों के नामों के पैनल पर चर्चा हुई।

     

     

    प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में इस दौरान प्रदेश महामंत्री संगठन श्री अजेय कुमार, प्रदेश चुनाव अधिकारी एवं राजपुर विधायक श्री खजान दास और प्रदेश महामंत्री श्री आदित्य कोठारी , खिलेंद्र चौधरी उपस्थित रहे।

     

     

    संगठन पर्व के अंतर्गत आज से प्रारंभ हुई पूर्व निर्धारित यह प्रक्रिया तीन दिन 17,18,19 फरवरी तक चलने वाली है। जिसमें जनपदवार अलग अलग विधानसभा में भेजे गए पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट पर विस्तृत विचार विमर्श किया जा रहा है।

     

     

    इस दौरान प्रदेश नेतृत्व द्वारा सभी पर्यवेक्षकों से उनके द्वारा तैयार मंडल अध्यक्ष दावेदारों के पैनल पर चर्चा की गई। वहीं संबंधित मंडल और जनपद के सामाजिक क्षेत्रीय और वर्गों के समीकरण पर भी विचार किया गया।

     

     

    उन्होंने जानकारी दी कि आज पहले दिन पार्टी के जिन सांगठनिक जिलों में मंडल अध्यक्ष के नाम पर चर्चा पूरी हुई, उसमें उत्तरकाशी के गंगोत्री, यमुनोत्री और पुरोला विधानसभा, चमोली जिले की बद्रीनाथ, कर्णप्रयाग, थराली विधानसभा, रुद्रप्रयाग की केदारनाथ और रुद्रप्रयाग विधानसभा, टिहरी की नरेंद्र नगर, टिहरी, प्रताप नगर, देवप्रयाग, धनौल्टी और धनसाली विधानसभा पौड़ी की श्रीनगर, चौबट्टाखाल और पौड़ी विधानसभा, कोटद्वार की लैंसडाउन कोटद्वार और यमकेश्वर विधानसभा शामिल हैं। कुल मिलाकर आज इन सभी जिलों के 104 मंडलों में अध्यक्ष के नामों पर चर्चा की गई।

     

    कहा, संगठन चुनाव के निर्धारित कार्यक्रम अनुशार 20 फरवरी तक मंडल अध्यक्ष की घोषणा किया जाना निश्चित है। तदुपरांत 20 से 28 फरवरी के मध्य जिला अध्यक्षों के चुनाव प्रक्रिया संपन्न की जाएगी।

  • बोर्ड एग्जाम के लिए जा रहे बच्चों को विधानसभा के बजट सत्र के वजह से ट्रैफिक में कोई परेशानी ना हो ~ ऋतु खण्डूडी भूषण

    बोर्ड एग्जाम के लिए जा रहे बच्चों को विधानसभा के बजट सत्र के वजह से ट्रैफिक में कोई परेशानी ना हो ~ ऋतु खण्डूडी भूषण

    देहरादून–आगामी 18 फरवरी 2025 से देहरादून में शुरू होने वाले पंचम विधानसभा के बजट सत्र की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर उत्तराखंड विधान सभा अध्यक्ष, ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज विधान सभा भवन में शासन, पुलिस प्रशासन और विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।

     

    इस बैठक में विधानसभा सत्र के सुचारू संचालन के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

     

     

    विधान सभा अध्यक्ष ने बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष निर्देश दिए। उन्होंने विधानसभा सचिवालय और पुलिस विभाग के अधिकारियों को सख्त आदेश दिए कि विधानसभा परिसर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद हो और किसी भी तरह की सुरक्षा चूक न हो।

     

     

    बैठक में विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि आगामी विधानसभा सत्र पहली बार ई-नेवा (नेशनल ई विधान एप्लिकेशन) के अंतर्गत भी संचालित हो रहा है। इस संदर्भ में उन्होंने आई.टी.डी.ए. को कुछ विशेष निर्देश दिए।

     

    सभी सदस्यों की टेक्नोलॉजी सहायता के लिए दो इंजीनियरों को सत्र अवधि में विधानसभा भवन में नियुक्त करने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही, इंटरनेट सेवा में सुधार हेतु विधानसभा सचिवालय को निर्देश दिए गए कि नेटवर्क की बैंडविड्थ स्पीड बढ़ाई जाए और इंटरनेट सेवा प्रदाता कंपनियों के प्रतिनिधियों को सत्र के दौरान विधानसभा भवन में मौजूद रहने का निर्देश दिया गया। साथ ही, पूरे विधानसभा परिसर में वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया।

     

     

    विधानसभा अध्यक्ष ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सत्र के दौरान प्रवेश पत्र के बिना विधानसभा परिसर में वाहन लाने की अनुमति नहीं होगी। इसके अतिरिक्त, विधायकों की संस्तुति पर एक आगंतुक को और मंत्रियों की संस्तुति पर दो आगंतुकों को प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे।

     

     

    विधानसभा सत्र के दौरान विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षा भी आयोजित हो रही है, इस बात को ध्यान में रखते हुए, विधानसभा अध्यक्ष ने स्कूल बसों या अन्य किसी भी साधन से परीक्षा केंद्रों को जा रहे परीक्षार्थियों एवं एम्बुलेंस की आवाजाही में कोई व्यवधान उत्पन्न न होने के लिए सख्त निर्देश दिए।

     

    उन्होंने विशेष रूप से परीक्षा के लिए जा रहे बच्चों के लिए व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात की, जिसमे ट्रैफिक एडवाइज़री, स्कूलों को एडवाइज़री सुनिश्चित करें ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

     

     

    इसके साथ हीं ऋतु खण्डूडी भूषण ने सदन में अनुशासन बनाये रखने के लिए सभी के मोबाइल फ़ोन के इस्तेमाल पर रोक लगाई है।

     

     

    विधानसभा अध्यक्ष ने जानकारी दी कि सत्र की पूरी कार्यवाही की वीडियो रिकॉर्डिंग और वेबकास्टिंग सूचना एवं लोक संपर्क विभाग तथा इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी एंड डेवलपमेंट एजेंसी (आ.ई.टी.डी.ए.) द्वारा की जाएगी, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि विधानसभा की कार्यवाही जनता तक पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंच सके।

     

     

    बैठक में विधानसभा अध्यक्ष ने अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। चिकित्सा विभाग को भी आवश्यक चिकित्सा दल, दवाइयां और एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए। इसके साथ ही, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, स्वच्छ पेयजल और सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

     

    मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव मुख्यमंत्री शैलेश बगोली, डीएम देहरादून सवीन बंसल, एस ई यूपीसीएल वीके सिंह, वीएस डोगरा जल संस्थान,एडीजी ऐ.पी अंशुमान, आईजी सिक्योरिटी के. एस नग्याल, एसएसपी देहरादून अजय सिंह, राजीव स्वरूप, वी के सुमन, उत्तम सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।

  • खेल मंत्री रेखा आर्य ने मांगी थी खेलों से पहले मनौती,  सफल आयोजन पर किया टपकेश्वर महादेव और मां गंगा का पूजन।

    खेल मंत्री रेखा आर्य ने मांगी थी खेलों से पहले मनौती, सफल आयोजन पर किया टपकेश्वर महादेव और मां गंगा का पूजन।

    हरिद्वार/देहरादून–: 38 में राष्ट्रीय खेलों की सफल और भव्य आयोजन के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने शनिवार को टपकेश्वर महादेव और हर की पौड़ी पहुंचकर पूजा अर्चना की।

     

    उन्होंने खिलाड़ियों की सफलता के लिए खेल शुरू होने से पहले दोनों धार्मिक स्थलों पर पूजा करके मनौती मांगी थी।

     

     

    शनिवार सुबह सबसे पहले खेल मंत्री रेखा आर्या टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। वहां उन्होंने जलाभिषेक और आरती की। पूजा के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उन्होंने आयोजन से पहले टपकेश्वर महादेव को पहला निमंत्रण पत्र अर्पित करते हुए भोले का आशीर्वाद मांगा था।

     

     

    खेल मंत्री ने कहा कि उन्होंने ईश्वर से जितना मांगा था उससे कहीं बढ़कर आशीर्वाद मिला और हमारे खिलाड़ी इन खेलों में इतिहास बनाने में कामयाब रहे।

     

     

    शाम के समय खेल मंत्री रेखा आर्या हरिद्वार हर की पौड़ी पहुंची और गंगा आरती में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि मां गंगा ने राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन की चुनौती रूपी भवसागर से देवभूमि की नैया को पार लगाया है।

     

    उन्होंने कहा मां गंगा के आशीर्वाद से ही सब कुछ निर्विघ्न और सफल रूप से संपन्न हो सका।

  • भाजपा संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया के संदर्भ में कल प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का करेगी आयोजन।

    भाजपा संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया के संदर्भ में कल प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का करेगी आयोजन।

    देहरादून– भाजपा संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया के संदर्भ में कल प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन करने जा रही हैं।

     

    जिसमें केंद्रीय पर्यवेक्षक की मौजूदगी में मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश सहप्रभारी समेत पार्टी पदाधिकारी शिरकत करेंगे।

     

    वहीं पार्टी द्वारा मंडल अध्यक्षों के चुनाव हेतु विधानसभा स्तर पर पर्यवेक्षक एवं सह पर्यवेक्षकों की घोषणा भी कर दी है।

     

    पार्टी फरवरी अंत तक सभी जिलाध्यक्षों के चयन के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रही है। ताकि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में राज्य इकाई भी सहभागी बने।

     

     

    कल 9 फरवरी को देहरादून रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में इस प्रदेश कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। जिसमें केंद्रीय पर्यवेक्षक, सांसद एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, किसान मोर्चा श्री राजकुमार चाहर मुख्य वक्ता के तौर पर प्रतिभाग करेंगे।

     

    प्रदेश अध्यक्ष एवं राजसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में होने वाली इस कार्यशाला में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सह-प्रभारी श्रीमती रेखा वर्मा, प्रदेश महामंत्री संगठन श्री अजेय का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

     

    इसके अतिरिक्त कार्यशाला में पार्टी एवं मोर्चों के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश प्रदाधिकारी, जिला चुनाव अधिकारी, जिला प्रभारी व सह-प्रभारी, जिलाध्यक्ष, मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री, विधानसभा पर्यवेक्षक प्रमुखता से शामिल होंगे। इस प्रशिक्षण कार्यशाला में मंडलों एवं जिलास्तर पर होने वाली चुनाव प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

     

     

    प्रदेश अध्यक्ष  महेंद्र भट्ट ने बताया कि पार्टी का लक्ष्य है 25 फरवरी तक मंडल और फरवरी माह के अंत तक सभी जिला अध्यक्षों का चुनाव करना। वहीं हमारा प्रयास रहेगा कि प्रदेश इकाई के गठन के साथ, उत्तराखंड भाजपा भी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया में सहभागी बने।

     

    पार्टी की राष्ट्रीय स्तर पर संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया को लेकर जानकारी देते हुए कहा, देशभर में यह संगठन पर्व के रूप में उत्साह के साथ आगे बढ़ रहा है।

     

     

    निकाय चुनाव के मद्देनजर कुछ समय के लिए प्रदेश में स्थगित इस प्रक्रिया को पुनः प्रारंभ किया जा रहा है। गौरतलब है कि संगठन पर्व के तहत प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्यता के क्रम में अभी तक सभी 11729 बूथ कमेटियों का गठन किया जा चुका है।

     

     

    अब मंडल अध्यक्षों का चुनाव किया जाना है, जिसके लिए प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर सभी 70 विधानसभाओं के लिए 210 पर्यवेक्षक एवं सहप्रयवेक्षक बनाए गए हैं। मंडल के उपरांत सभी सांगठनिक जिलों में अध्यक्षों का चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। विधानसभा पर्यवेक्षक नामों की सूची अलग से संलग्न की गई है।