Category: देहरादून

  • देहरादून के मियाँवाला में एक और ट्रांसजेंडर ने किया रेस्टोरेंट ‘ रेक्सा कैफे ‘ का शुभ आरंभ।

    देहरादून के मियाँवाला में एक और ट्रांसजेंडर ने किया रेस्टोरेंट ‘ रेक्सा कैफे ‘ का शुभ आरंभ।

    देहरादून–।देहरादून में एक और ट्रांसजेंडर ने उद्यमिता की तरफ अपने कदम रखते हुए अपना रेस्टोरेंट शुरू किया।

     

    अदिति शर्मा बताती हैं कि कहीं न कहीं हमें समाज में स्वीकार्यता मिल रही है और मेरा समाज भी हमें आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहा है।

     

    इस अवसर पर कैफे का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री रविन्द्र सिंह आनंद जी द्वारा किया गया।

  • मेजर जनरल (रि.) भुवन चंद्र खण्डूड़ी जी की ब्रेन सर्जरी सफल,आई सी यू से आए बाहर।

    मेजर जनरल (रि.) भुवन चंद्र खण्डूड़ी जी की ब्रेन सर्जरी सफल,आई सी यू से आए बाहर।

    देहरादून–देहरादून स्थित सीएमआई अस्पताल में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री मेजर जनरल (रि.) भुवन चंद्र खण्डूड़ी जी की ब्रेन सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न हुई है।

     

     

    यह सर्जरी प्रसिद्ध न्यूरोसर्जन डॉ. महेश कुड़ियाल के नेतृत्व में उनकी विशेषज्ञ टीम द्वारा की गई। बाबा सिद्धबली जी के आशीर्वाद और डॉक्टरों के प्रयासों से श्री खण्डूड़ी जी अब आईसीयू से बाहर आ गए हैं और तेजी से स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं।

     

     

    परिवारजनों ने सभी शुभचिंतकों, समर्थकों और डॉक्टरों की टीम के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत स्थिर है और वे जल्द ही अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौट आएंगे।

     

     

    सभी उत्तराखंड वासियों की ओर से मेजर जनरल (रि.) भुवन चंद्र खण्डूड़ी जी के शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

  • पुलिस ने बाजपुर क्षेत्र से करीब 6 लाख रूपये की चरस के साथ एक नशा तस्कर को किया गिरफ्तार……….

    पुलिस ने बाजपुर क्षेत्र से करीब 6 लाख रूपये की चरस के साथ एक नशा तस्कर को किया गिरफ्तार……….

    .   STF की  एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स टीम उत्तराण्ड का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार जनपद उधमसिंहनगर के  थाना बाजपुर क्षेत्र से करीब 6 लाख रूपये की चरस के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार।

    .    STF की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स, कुमाऊं यूनिट, रुद्रपुर, उत्तराण्ड द्वारा एक अंतर्राज्यीय तस्कर से बरामद की गयी काफी बड़ी मात्रा में चरस की खेप ।

    .   पकड़े गये नशा तस्कर से करीब 01 किलो 260 ग्राम चरस बरामद, जिसकी आंकी गई कीमत करीब 6 लाख रुपए।

    .   STF( एंटी नार्कोटिक्स) उत्तराखण द्वारा गत वर्ष 2024 मे कुल 62 नशा तस्करो को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 07.225 किलोग्राम स्मैक, 24 किलो 458 ग्राम चरस, 5.322 किलोग्राम अफीम, 300 किलोग्राम डोडा पोस्त,  77 किलो 350 ग्राम गांजा, 1600 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन,  एम०डी० 07 ग्राम मादक द्रव्यों की बरामदगी की गयी है।

    .   STF( एंटी नार्कोटिक्स) उत्तराखड द्वारा वर्ष 2024 मे बरामद मादक द्रव्यों की कीमत करीब 23 करोड 25 लाख है

    देहरादून- माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तराखंड के *ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ श्री नवनीत भुल्लर द्वारा ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के लिये STF ( एंटी नार्कोटिक्स) कुमाऊं यूनिट को उत्तराखण्ड के समस्त जनपदों में कड़ी निगरानी रखते हुये कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। उपरोक्त  आदेश के क्रम में सीओ एसटीएफ श्री आर.बी. चमोला के निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक STF (एंटी नारकोटिक्स) कुमाऊं यूनिट श्री पावन स्वरुप के नेतृत्व में कल देर शाम को उत्तराखण्ड STF की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा थाना बाजपुर क्षेत्र में स्थानीय पुलिस को साथ लेकर संयुक्त कार्यवाही करते हुए दोराहा- बाजपुर रोड के पास से एक चरस तस्कर जयनाथ पुत्र मिलाकसेन उम्र लगभग 25 साल निवासी ग्राम सरकड़ी पोस्ट ऑफिस- सैद नगर जिला. – रामपुर को गिरफ्तार किया।इसके कब्जे से कुल 01 किलो 260 ग्राम चरस बरामद हुई ।

     

    अभियुक्त जयनाथ ने पूछताछ में बताया कि वे यह चरस बाजपुर के मोहाली गांव  से लाया है, जिसको प्रयागराज कुंभ मेले मे बेचने के लिये ले जा रहा था । बाजपुर में चरस सस्ते दामों में मिल जाती है जो कुंभ मेले मे काफी महंगी बिकती है, अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह अक्सर चरस यंहा से ले जाकर यू0पी0 मे बेचता रहता । STF टीम  द्वारा पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स तस्करों के नाम की जानकारी हुई है जिन पर अलग से कार्यवाही की जायेगी। अभियुक्त का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

    अभियुक्त –

    जयनाथ पुत्र मिलाकसेन उम्र  लगभग 25 साल निवासी ग्राम सरकड़ी ,पोस्ट ऑफिस-सैद नगर ,जिला- रामपुर

    *बरामदगी*

    कुल 01 किलो 260 ग्राम चरस

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ श्री नवनीत भुल्लर द्वारा आज पुनः अपने निम्न ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे। किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी न करें। नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एस. टी. एफ उत्तराखंड से संपर्क करें। एसटीएफ लगातार ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत अपनी कार्यवाही जारी रखे रहेगी।

    एसटीएफ से संपर्क हेतु 0135-2656202, 9412029536

    STF  एंटी नार्कोटिक्स टीम –

    1. निरीक्षक पावन स्वरुप
    2. SI विपिन चंद्र जोशी
    3. SI विनोद चंद्र जोशी
    4. ASI जगवीर शरण
    5. HC मनमोहन सिंह
    6. आरक्षी वीरेंद्र चौहान
    7. आरक्षी इसरार अहमद
    8. आरक्षी मोहित जोशी

    थाना बाजपुर पुलिस टीम

    1- SI रमेश चंद्र बेलबाल

    2- आरक्षी नरेन्द्र सिंह

    3- आरक्षी गीरिजा शंकर

  • उत्तराखंड पुलिस पेंशनर्स कल्याण समिति एवं पी पी एस रिटायर्ड ऑफीसर्स वेलफेयर एसोसिएशन उत्तराखंड की वार्षिक बैठक आज  पुलिस लाइन देहरादून स्थित सभागार मे संपन्न हुई।

    उत्तराखंड पुलिस पेंशनर्स कल्याण समिति एवं पी पी एस रिटायर्ड ऑफीसर्स वेलफेयर एसोसिएशन उत्तराखंड की वार्षिक बैठक आज पुलिस लाइन देहरादून स्थित सभागार मे संपन्न हुई।

    देहरादून—उत्तराखंड पुलिस पेंशनर्स कल्याण समिति एवं पी पी एस रिटायर्ड ऑफीसर्स वेलफेयर एसोसिएशन उत्तराखंड की वार्षिक बैठक आज दिनांक 26 दिसंबर 2024 को पुलिस लाइन देहरादून स्थित सभागार में समय 10:30 बजे से प्रारंभ होकर 15:00 बजे तक संपन्न हुईं।

     

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री दीपम सेठ पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड रहे ।

     

    कार्यक्रम में सर्वश्री पुष्पक ज्योति पूर्व पुलिस महानिरीक्षक अध्यक्ष उत्तराखंड पुलिस पेंशन कल्याण समिति , श्री जगदीश सिंह भंडारी अध्यक्ष पीपीएस रिटायर्ड वेल्फेयर एसोसिएशन (पूर्व SP City – हल्द्वानी) और श्री गणेश चंद्र पम्त,. संगठन,सचिव श्री जगदीश चंद्र आर्य ,उपाध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह असवाल ,श्री बी बी डी जुयाल श्री डी पी जुयाल ,श्री श्रीधर बडोला ,, श्री जी पी नैनवाल आदि लगभग ( 200 ) सदस्य उपस्थित रहे ।

     

     

    गत वर्ष की बैठक की समीक्षा करने के पश्चात , पुलिस विभाग के वर्ष 2024 में स्वर्गवास हुए 10 साथियों की स्मृति में दो मिनट का शोक व्यक्त किया।

     

    उत्तर प्रदेश से आये 4 सदस्यों जिन्होंने उत्तराखंड पी पी यश एसोसिएशन की सदस्यता ग्रहण की,का सभागार में स्वागत किया गया तथा उन्हें मोमेंटो भेंट किए गये l

     

    श्री डी पी जुयाल, श्री रमेश चंद्र जोशी , श्री गीता प्रसाद नैनवाल श्री गणेश पन्त को उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया ।

     

    कार्यक्रम का संचालन श्री प्रकाश चन्द्र देवली द्वारा किया गया व कार्यक्रम राष्ट्रीय गीत बन्दे मातरम से शुरू किया गया।

     

    कार्यक्रम का शुभारंभ सम्बोधन करते हुए श्री जगदीश चन्द्र आर्य सचिव द्वारा विगत सम्मेलन में सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं अधिकारियों की समस्याओं के निराकरण के संबंध में प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया जिसमें अधिकांश का समाधान होना बताया गया। एक दो सदस्यों के समाधान की प्रक्रिया गतिमान है इस बर्ष 75 नये सदस्य बनाये गये जो अब संख्या 1100 तक पहुंच गई है।

     

    श्री श्रीधर बडोला सचिन पी पी एस आफिसर्स एसोसिएशन उत्तराखंड द्वारा अपने संगठन की ओर से किए गए कार्यक्रम एवं लाभान्वित सदस्यों के बारे में समस्याओं के निराकरण से अवगत कराया गया।

     

    श्री कुलदीप सिंह असवाल उपाध्यक्ष कल्याण समिति उत्तराखंड द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस पत्रिका में कुछ लाभदायक जिसमें मुख्यतः चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के शीघ्र भुगतान एवं क्रियान्वयन की सरलता के संबंध में अपने वक्तव्य दिए जिसे समारोह में सभी द्वारा सराहा गया।

     

    श्री पुष्पक ज्योति अध्यक्ष उत्तराखंड पुलिस पेंशन कल्याण समिति द्वारा जिला स्तर पर चिकित्सा प्रतिपूर्ति के संबंध में एक अलग डेस्क बनाने व माह में गोश्वारा व्यवस्था बनाने,माह में थाना स्तर पर पेंशनर की बैठक बुलाने ,व त्रैमासिक स्तर पर जिला पुलिस अधीक्षक के स्तर से बैठक बुलाने ,सेवानिवृत्ति सदस्य की मृत्यु होने पर स्थानीय थाने से एक प्रतिनिधि को भेजने आदि की व्यवस्था अपनाने का सुझाव दिया गया।

     

    श्री जगदीश भंडारी अध्यक्ष पीपीएस एसोसिएशन ने पुलिस महानिदेशक एवं समस्त अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया गया एवं पुलिस पेंशनर की समस्याओं से DGP साहब को अवगत कराया गया lपूर्व अध्यक्ष श्री गणेश चंद्र पंत द्वारा भी विभिन्न विषयों पर आने वाली समस्याओं का निराकरण व समाधान के संबंध में अपने वक्तव्य दिए ।

     

    अंत में श्री दीपम सेठ पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड द्वारा संगठन एवं सभी को आश्वस्त किया की आप लोगों की सभी समस्याओं का तरीके से निराकरण किया जाएगा l

     

    उन्होंने आने वाले समय मे साइबर फ्रॉड संबंधित अपराधों के संबंध में पुलिस पेंशनरस की कार्यशाला आयोजित कराने पर बल दिया l

     

    श्री इंद्रजीत सिंह रावत संपादक सतमुख पत्रिका द्वारा मुख्य अतिथि के कर कमलों द्वारा “शतमुख” पत्रिका का विमोचन करवाया गया।

     

    मुख्य अतिथि द्वारा सफल अधिवेशन हेतु समस्त आयोजकों को धन्यवाद दिया एवं प्रसन्नता व्यक्त की l

  • देहरादून के प्रमुख भाजपा नेता व वरिष्ठतम व्यापारी विनय गोयल प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मण्डल के प्रमुख संरक्षक और हरिद्वार व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष तथा  व्यापारी नेता शिव कुमार कश्यप प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए।

    देहरादून के प्रमुख भाजपा नेता व वरिष्ठतम व्यापारी विनय गोयल प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मण्डल के प्रमुख संरक्षक और हरिद्वार व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष तथा व्यापारी नेता शिव कुमार कश्यप प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए।

    देहरादून– देहरादून के प्रमुख भाजपा नेता व वरिष्ठतम व्यापारी विनय गोयल प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मण्डल के प्रमुख संरक्षक और हरिद्वार व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष तथा तेज तर्रार व्यापारी नेता शिव कुमार कश्यप प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए ग (प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल)।

     

    प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के संचालक मंडल ने संगठन की मजबूती हेतु देहरादून के वरिष्ठतम व्यापारी और भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल को मुख्य संरक्षक और हरिद्वार व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष शिव कुमार कश्यप को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया हैं।

     

    संगठन के प्रदेश प्रभारी विरेन्द्र गुप्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि विनय गोयल देहरादून मे व्यापारियों के प्रमुख चेहरा होने के साथ- साथ उत्तराखण्ड वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष और शिव कुमार कश्यप व्यापारी राजनीति मे उत्तर प्रदेश के प्रमुख व्यापारी नेता श्याम बिहारी मिश्रा व बनवारी लाल कन्छल के समय से सक्रिय है।

     

    वीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि संगठन पूरे प्रदेश में व्यापारी हितों की सोच रखने वाले लोगों को संगठन में स्थान देकर सम्मान देगा जिससे व्यापारी राजनीति को मजबूती प्रदान होगी और जिससे व्यापारियों का पक्ष मजबूत होगा और अपने को सुरक्षित महसूस कर सकेंगे।

     

    दोनों पदाधिकारियों के मनोनयन पर केंद्रीय संयोजक डा धर्म यादव प्रदेश अध्यक्ष सुभाष मोंगा प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल प्रदेश संगठन प्रभारी विरेन्द्र गुप्ता सह संयोजक देवेश अग्रवाल संरक्षक प्रकाश हर्बोला भगवान सहाय जिला अध्यक्ष राजेश पूरी जिला महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण डा0 प्रमोद गोल्डी राकेश टीटू सूरज पांडेय गौरव अग्रवाल राजेंद्र मुन्ना चमन गुप्ता शकील सिद्दकी रामप्रसाद कश्यप पुरन लाल साह पीयूष गोयल संजय वर्मा अमरजीत सिंह नुसरत सिद्दिकी नितिन दुआ नीरज शर्मा आदि ने हर्ष व्यक्त किया हैं।

  • उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मीनाक्षी राणा यंग वुमेन साइंटिस्ट अचिवमेंट अवार्ड-2024 से सम्मानित।

    उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मीनाक्षी राणा यंग वुमेन साइंटिस्ट अचिवमेंट अवार्ड-2024 से सम्मानित।

    देहरादून–उत्तराखण्ड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केन्द्र (यूसर्क) देहरादून द्वारा दिनांक 19 दिसम्बर 2024 को युवा महिला वैज्ञानिक कॉनक्लेव-2024 का आयोजन देहरादून स्थित आई.आर.डी.टी. सभागार में किया गया।

     

     

    इस कार्यक्रम में यूसर्क द्वारा राज्य स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अप्लाइड साइंस, स्टेम, सामाजिक विज्ञान, परम्परागत विज्ञान आदि में युवा महिला वैज्ञानिकों को सम्मानित किया गया |

     

    उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मीनाक्षी राणा यंग वुमेन साइटिस्ट अचिवमेंट अवार्ड-2024 से सम्मानित हुई | इन्हे यह सम्मान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरुमीत सिंह (सेवानिवृत्त) और निदेशक यूसर्क प्रो. अनिता रावत के द्वारा दिया गया |

     

    डॉ. मीनाक्षी राणा पूर्व मे भी कई राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित हो चुकी है, जिनमें ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च ऑफ द ईयर-2023 अवार्ड’, ‘नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज, इंडिया (NASI)’ का सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति पुरस्कार, ‘यूकोस्ट यंग साइंटिस्ट अवार्ड’, ‘स्प्रिंगर पुरस्कार’ आदि शामिल हैं।

     

     

    उनकी इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. ओपीएस नेगी, कुलसचिव श्री खेमराज भट्ट, डायरेक्टर विज्ञान विद्याशाखा प्रो. पीडी पंत, भौतिक विज्ञान विभाग कार्यक्रम समन्वयक प्रो. कमल देवलाल आदि ने बधाई दी है|

  • पीआरडी जवानों की बेटियों की शादी में मदद करेगी सरकार- रेखा आर्या

    पीआरडी जवानों की बेटियों की शादी में मदद करेगी सरकार- रेखा आर्या

    प्रांतीय रक्षक दल की स्थापना दिवस पर कैबिनेट मंत्री ने की घोषणा

    रिटायर्ड जवानों के लिए प्रशिक्षण केंद्र जल्द होगा शुरू

    मृतक आश्रितों और घायल पीआरडी जवानों को वितरित किए सहायता राशि के चेक

    देहरादून- 11 दिसंबर – भविष्य में प्रांतीय रक्षक दल के जवानों की बेटियों की शादी में सरकार 50,000 रुपये की मदद करेगी।  इसके अलावा रिटायर होने वाले पीआरडी जवानों के व्यावसायिक प्रशिक्षण के लिए एक केंद्र भी जल्द ही शुरू किया जाएगा। यह घोषणाएं बुधवार को युवा कल्याण निदेशालय मैदान ननूरखेड़ा में आयोजित प्रांतीय रक्षक दल स्थापना दिवस की रैतिक परेड में खेल व युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने की ।  इसके पहले उन्होंने रैतिक परेड का निरीक्षण किया और विभागीय मंत्री के तौर पर परेड की सलामी ली।

     

    रैतिक परेड के आयोजन में पहुंची कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सबसे पहले खुले वाहन में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया ।  इसके बाद परेड ने मंच के सामने तेज चाल चलते हुए कैबिनेट मंत्री को सलामी दी इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि पहले प्रांतीय रक्षक दल का स्थापना दिवस नियमित रूप से नहीं मनाया जाता था, लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने 2022 से यह तय किया कि हर साल स्थापना दिवस मनाया जाएगा उन्होंने मंच से ही स्थापना दिवस के आयोजन हर जिले में करने के निर्देश में विभाग के अधिकारियों को दिए उन्होंने कहा कि  चाहे चुनाव हो या चार धाम यात्रा, या फिर कहीं कानून व्यवस्था की समस्या हो, हर जगह पीआरडी के जवानों ने बढ़ चढ़कर भागीदारी निभाई और राज्य के लिए अपना योगदान किया है

     

    आगामी साल राज्य का रजत जयंती स्थापना वर्ष है और इसमें भी पीआरडी जवानों की भागीदारी महत्वपूर्ण होगी उन्होंने कहा कि सरकार ने पीआरडी जवानों के हित में वे फैसले किए जिनकी लंबे समय से मांग की जा रही थी एक्ट में संशोधन करके हमारी सरकार ने सेवा की आयु सीमा 18 से 60 वर्ष कर दी। मानदेय भी बढ़कर 650 रुपए प्रतिदिन किया गया है। मंत्री ने कहा कि  मानदेय में 2027 से पहले फिर बढ़ोतरी होगी यह लगभग निश्चित है मंत्री ने कहा कि महिला पीआरडी जवानों को प्रसूति अवकाश नहीं मिलता था और लंबे समय से चल रही यह मांग भी सरकार ने एक्ट में संशोधन करके पूरी कर दी है ।  अब महिला जवानों को 180 दिन का प्रसूति अवकाश मिलेगा और इस दौरान कोई वेतन कटौती भी नहीं होगी ‌।

     

    उन्होंने कहा कि सरकार पीआरडी जवानों के परिवारों के हर सुख दुख में उनके साथ खड़ी है और इसीलिए यह फैसला किया गया है कि पीआरडी जवानों के बच्चों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पीआरडी जवानों की बेटियों की शादी में सरकार 50,000 रुपए की मदद देगी ।  इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न घटनाओं में मृतकों के  के आश्रितों और घायल हुए पीआरडी जवानों को 1.5 लाख रुपये तक के चेक भी प्रदान किए, इस मद में कुल 15 लाख रुपये की धनराशि वितरित की गयी। इस अवसर पर  विधायक उमेश शर्मा काऊ ने कहा कि पीआरडी जवानों के लिए विभागीय मंत्री रेखा आर्य का कार्यकाल ऐतिहासिक रहा है

     

    और उन्हें उम्मीद है कि आगे भी वे जवानों के हित में बड़े निर्णय करेंगी। इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा ने संशोधित एक्ट में पीआरडी जवानों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में चर्चा की।  परेड में पहले स्थान पर रही दरबान सिंह नेगी वाहिनी स्थापना दिवस के अवसर पर हुई शानदार परेड में  प्रांतीय रक्षक दल की कुल 10 वाहिनी शामिल हुई। उनके प्रदर्शन के आधार पर विक्टोरिया क्रॉस दरबान सिंह नेगी वाहिनी को प्रथम स्थान पर घोषित किया गया। दूसरे स्थान पर वीर माधो सिंह भंडारी वाहिनी और तीसरे स्थान पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस वाहिनी रही। कार्यक्रम के अंत में कैबिनेट मिनिस्टर रेखा आर्या ने  परेड कमांडरों को सम्मानित किया। अब तक 101 मृतक आश्रितों को मिली नौकरी स्थापना दिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि 2022 से अब तक सरकार पीआरडी जवानों के कुल 101 मृतकाश्रितों को नौकरी दे चुकी है ।

     

    उन्होंने कहा कि पहले इस तरह की कोई सुरक्षा पीआरडी जवानों को नहीं मिलती थी । उन्होंने कहा आगे भी सरकार ड्यूटी करते हुए घायल होने या जान गंवाने वाले जवानों के परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से खड़ी रहेगी। इन्हें दी गई सहायता राशि स्थापना दिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने विभिन्न घटनाओं में जान कुर्बान करने वाले जवानों के मृतकाश्रितों को डेढ़ लाख और एक लाख की सहायता राशि की चेक प्रदान किए। इनके अलावा विभिन्न घटनाओं में घायल होने वाले जवानों को भी 50-50 हजार की सहायता राशि की चेक दिए गए ।  सहायता पाने वालों में पूजा थापा, दर्शनी देवी, मीना देवी, विक्रा देवी, सुमन देवी रजनी देवी, ललित सिंह, पार्वती देवी, राजेंद्र प्रसाद, हरीश चंद, गौतम, सुरेश मनवाल, गगनदीप सिंह और रेनू शामिल रहे।

     

    सेवा पूरी करने वालों को मिले चेक कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने प्रांतीय रक्षक दल में 3650 दिन की सेवा पूरी करके रिटायर होने वाले जवानों को भी 1 लाख रुपये सहायता राशि के चेक प्रदान किए। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के समय आर्थिक सहायता मिलने से उन्हें आगे का जीवन यापन करने में और व्यवसाय आदि करने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में विधायक उमेश शर्मा काऊ,सचिव अमित सिन्हा, संयुक्त निदेशक अजय अग्रवाल, उपनिदेशक शक्ति सिंह, राजेश ममगाई सहित PRD जवान व उनके परिजन उपस्थित रहेI

  • पहली बार मिलेगा रिटायर्ड पीआरडी जवानों को सम्मानजनक राशि व मृतक आश्रित परिजनों को आर्थिक सहायता राशि -रेखा आर्या

    पहली बार मिलेगा रिटायर्ड पीआरडी जवानों को सम्मानजनक राशि व मृतक आश्रित परिजनों को आर्थिक सहायता राशि -रेखा आर्या

    देहरादून- प्रदेश सरकार में युवा कल्याण एवं खेल मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून स्थित राष्ट्रीय खेल सचिवालय में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी संबंधित विषयों पर विभागीय अधिकारियों संग समीक्षा बैठक की मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ 28 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा और हमारा प्रयास है की स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का भी शिलन्यास मोदी जी के करकमलों से हो। मंत्री ने कहा हमारी कैबिनेट द्वारा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी एक्ट पारित किया गया था

     

    जिसको गवर्नर साहब के द्वारा कुछ आपत्तियों के साथ विधायी को लौटायी गई थी जिसके संबंध में आज प्रमुख सचिव विधायी से वार्ताकर एक्ट के संशोधन में हो रही देरी को जल्द से जल्द निराकरण कर विधायी को अध्यादेश के रूप में विभाग को भेजेने को कहा है और विभाग दिसम्बर माह में अध्यादेश को गवर्नर हाउस भेजा जाएगा और हमको उम्मीद है एक्ट में संशोधन कर जल्द अधिसूचाना के रूप में परिवर्तित होगा मंत्री रेखा आर्या ने कहा बैठक में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की भूमि हस्तांतरण संबंधी बिंदुओं पर भी अधिकारियों से जानकारी ली गई है जिसमे हमको जानकारी मिली है

     

    की हस्तांतरण की कार्रवाई पी.सी.सी.एफ स्तर पर है और बहुत जल्द भारत सरकार तक पहुंचेगी और हम भारत सरकार में इस विषय को प्रमुखता से रखेंगे ताकि उसकी सैद्धांतिक सहमति मिल जाए और उसका भी शिलन्यास प्रधानमंत्री मोदी जी के हाथों की करवाया जाएगा इसके अतिरिक्त मंत्री रेखा आर्या ने कहा आगामी 11 दिसंबर पीआरडी के स्थापना दिवस के दिन ऐसा पहली बार होगा जब विभाग द्वारा रिटायर्ड पीआरडी जवानों को समानजनक धनराशि दी जाएगी इसके साथ ही पीआरडी मृतक आश्रितों को भी आर्थिक सहायता धनराशि दी जाएगी

     

    उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि मुख्यमंत्री धामी जी को इस समारोह में आमंत्रित कर पीआरडी जवानों के लिए कुछ घोषणा करवायी जाए बैठक में मंत्री रेखा आर्या के साथ प्रमुख सचिव विधायी धनंजय चतुर्वेदी,विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा,नोडल अधिकारी लोक निर्माण विभाग मुकेश परमार,निदेशक खेल एवं युवा कल्याण प्रशांत आर्य, समेत विभाग के आला अधिकारी मौजूद रहे ।

  • आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ने अज्ञात कारणों से दिया इस्तीफा।

    आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ने अज्ञात कारणों से दिया इस्तीफा।

    देहरादून–आज़ाद अली , प्रदेश उपाध्यक्ष ने अपने  निजी कारणों की वजह से दिनांक 01-12-2024 दिन रविवार समय प्रातः 10:30 बजे आम आदमी पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष पद एवं पार्टी की प्राथमिक सदस्य्ता से इस्तीफा दे दिया।

    अज्ञात करनोवको वजह से अफवाहों का बाजार गर्म हैं।।

  • नंदा देवी तुल्य बेटियों के लिए “नंदा गौरा योजना” का बढ़ाया गया अवसर, जल्द करें आवेदन: रेखा आर्या

    नंदा देवी तुल्य बेटियों के लिए “नंदा गौरा योजना” का बढ़ाया गया अवसर, जल्द करें आवेदन: रेखा आर्या

    देहरादून— उत्तराखंड सरकार ने बेटियों को बड़ी राहत दी है। शासन ने नंदा गौरा योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए आवेदन करने की तिथि को 30 नवंबर 2024 से बढ़ा कर 31 दिसंबर 2024 तक कर दी है।

     

    जिससे पात्र लाभार्थी अब नंदा गौरा योजना का लाभ लेने के लिए 31 दिसंबर तक आवेदन कर सकते है। जिसके आदेश जारी कर दिए गए है।

     

     

    बता दें कि राज्य सरकार की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से संचालित की जाने वाली नंदा गौरा योजना में वित्तीय वर्ष 2024-25 में आवेदन मांगे गए हैं।

     

    इस योजना के तहत इंटर उत्तीर्ण करने के बाद छात्राओं को 51 हजार रुपए की धनराशि उच्च शिक्षा हेतु प्रदान की जाती है। इस योजना के लिए पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2024 थी जिसे अब महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या के निर्देशों के क्रम में 31 दिसंबर 2024 (1 माह) तक बढ़ा दिया गया है।

     

     

    बता दें कि उक्त तिथि तक पोर्टल में उपलब्ध सूचना के आधार पर अब तक लगभग 18032 आवेदन पत्र प्राप्त हुये है। इस सम्बन्ध में जनप्रतिनिधियों/आम जन द्वारा आवेदन आमंत्रण समयावधि बढाये जाने का अनुरोध किया गया है, इस सम्बन्ध में महिला सशाक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या की ओर से भी समयावधि बढाये जाने के निर्देश दिये गये है।

     

    इसी क्रम में शैक्षिक सत्र 2023-24 में 12वीं उत्तीर्ण करने वाली बालिकाओं के आवेदन करने की तिथि 31 दिसम्बर, 2024 तक विस्तारित की जाती है, इस विस्तारित तिथि में नये आवेदन दिनांक 20 दिसंबर, 2024 तक ही स्वीकार किये जायेंगें तथा उक्त तिथि तक प्राप्त आवेदनों में सुधार करने हेतु 21 दिसंबर, 2024 से 31 दिसंबर, 2024 तक का समय प्रदान किया जायेगा।

     

     

    इसके अतिरिक्त जन्म लेने वाली बालिकाओं हेतु शासनादेश में निहित प्राविधान के अनुसार आवेदन करने की समयसीमा बालिका के जन्म से 06 माह के अन्दर किये जाने की व्यवस्था यथावत लागू रहेगी।

     

     

    महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा, कि इससे प्रदेश की उन पात्र नंदा देवी तुल्य बेटियों को राहत मिलेगी जो किसी वजह से इसके लिए जरूरी प्रमाण पत्र नहीं बना पाई हैं।

     

     

    उन्होंने कहा कि राज्य में कई पात्र बालिकाएं जरूरी प्रमाण पत्र न बन पाने से आवेदन नहीं कर पा रही थी।

     

    मंत्री रेखा आर्या ने सभी पात्र नंदा देवी तुल्य बालिकाओं एवं उनके अभिभावकों को उनकी छूटे हुई पात्र बालिकाओं के प्रमाण पत्रों को जल्द पूरा कर आवेदन करने की अपील की है।