Category: देहरादून

  • मिनी कर्मचारी संगठन उत्तराखंड की बैठक उज्जवल होटल रेस्टोरेंट देहरादून में रखी गई……

    मिनी कर्मचारी संगठन उत्तराखंड की बैठक उज्जवल होटल रेस्टोरेंट देहरादून में रखी गई……

    देहरादून- आंगनबाड़ी कार्यकर्ती/ सेविका/  मिनी कर्मचारी संगठन उत्तराखंड  की बैठक उज्जवल होटल रेस्टोरेंट देहरादून में रखी गई जिसमें पूर्व  9, 10, 2024 को   सभी प्रदेश कमेटी, जिला कमेटी,एव ब्लॉक कमेटी, भंग होने के कारण  आज पुनः आंगनबाड़ी कार्यकत्री सेविका/ मिनी /कर्मचारी संगठन उत्तराखंड   संगठन की कमेटी का गठन किया गया

     

    जिसमें संगठन की संरक्षक एवं संयोजक के रूप में श्रीमती रेखा नेगी ने पूरे प्रदेश में सभी को पूर्व में संगठन की रणनीति एवं कार्य प्रणाली को देखते हुए संगठन में निस्वार्थ भाव से जोड़ने का आवान किया था और कहा था कि जितने भी लोग उनके समर्थन में इस संगठन के हित में काम करना चाहते हैं उनका स्वागत है इसी श्रृंखला में श्रीमती रेखा नेगी को पूरे प्रदेश से  लिखित पत्र एवं फोनो से अपने समर्थन के पत्र प्राप्त हुए

    जिसमें पिथौरागढ़ जिले से 478 लोगों का,चंपावत 703 लोगों का,

    हरिद्वार से 1162 लोगों का

    उधम सिंह नगर से 894 लोगों का

    बागेश्वर से 700 लोगों का

    पौडी से 1200 लोगों का

    टेहरी से 1376 लोगों का

    उत्तरकाशी से 1436 लोगों का

    देहरादून से 849 लोगों का

    चमोली से 500 लोगों का

    रुद्रप्रयाग से 982 लोगों का

    का लिखित समाचार पत्र संगठन को प्राप्त हुआ है जिससे 10280 लिखित पत्र एवं 7000 एसएमएस द्वारा संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया गया है जिस कारण संगठन ने 2010 के बाद फिर से कार्य को सुचारु रूप से करने के लिए सभी नए सदस्यों को धन्यवाद दिया और जल्द ही ब्लॉक इकाई से कमेटी बनाने की बात को रखते हुए संगठन को नई कार्यप्रणाली से चलाने के लिए सभी को सहयोग प्रदान करने की अपील करी, रेखा नेगी ने कहा कि संगठन बहुत धैर्य एवं अच्छी सोच के साथ चलना बहुत जरूरी है इसलिए उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपनी बात को रखते हुए संगठन की नियमावली के तहत चलना एवं संगठन के हित में कार्य न करने पर उनको सगठन से निष्कासित भी किया जा सकता है

     

    इन्हीं सब बातों को सार्वजनिक करते हुए रेखा नेगी ने संगठन को नई दिशा और दशा में लाने के लिए संघर्षरत रहकर अपना फैसला सुनाया और कहा कि जब तक मेरी सांस चलेगी तब तक अपनी बहनों के लिए लड़ती रहेगी इन्हीं शब्दों के साथ सभी ने उनका समर्थन किया और संगठन की नींव रखने के साथ-साथ उन्होंने भविष्य में संगठन को आगे बढ़ाने और अपने संगठन को मजबूत करने की कसम भी खाई जिसमें रेखा नेगी टेहरी से श्रीमती पुष्पा सजवान, श्रीमती  सरोजिनी  अण्थ्वाल, श्रीमती बीना तडियाल, पौडी से श्रीमती बिमला भट्ट देहरादून से आशिया बागेश्वर से श्रीमति कमला दानू,भावना,आदि बहुत सारे लोग शामिल थे।

  • स्थापना दिवस पर महिलाओं को मिलेगी मजबूती की सौगात, कैबिनेट में पेश होगा महिला नीति का प्रस्ताव……

    स्थापना दिवस पर महिलाओं को मिलेगी मजबूती की सौगात, कैबिनेट में पेश होगा महिला नीति का प्रस्ताव……

    देहरादून- राज्य महिला नीति-2024 को नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर महिलाओं के लिए समर्पित की जा सकती है। महिला कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को महिला नीति के ड्राफ्ट की समीक्षा की और कई महत्वपूर्ण बिंदुओं को नीति में शामिल करने का सुझाव दिया। बैठक में मंत्री ने महिला सशक्तीकरण और बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए

     

    कि महिला नीति में सभी पहलुओं को शामिल करके शीघ्र प्रस्ताव तैयार किया। ये प्रस्ताव नौ नवंबर से पहले कैबिनेट के सामने पेश करने की कोशिश है, ताकि कैबिनेट की मुहर लगने के बाद राज्य स्थापना दिवस पर महिलाओं को समर्पित किया जा सके।

  • देहरादून स्थित कार्यालय में रखी गई हरिद्वार की समीक्षा बैठक……

    देहरादून स्थित कार्यालय में रखी गई हरिद्वार की समीक्षा बैठक……

    देहरादून- देहरादून स्थित कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती काजल सिंह द्वारा जिला हरिद्वार की समीक्षा बैठक रखी गई। जिसने जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा अग्रवाल द्वारा समीक्षा प्रस्तुत की गई जिसका अवलोकन प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती काजल सिंह द्वारा किया गया जिसमें महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती काजल सिंह द्वारा जिला हरिद्वार को और मजबूती के साथ संगठन निर्माण के लिये कहा गया

     

    तथा 2027 विधान सभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया कि जिला हरिद्वार की समस्त महिला कार्यकारिणी को भंग किया जाये तथा अति शीघ्र ही नई कार्यकारिणी का गठन किया जाये। पूर्व में जो भी पदाधिकारी रहे उनको नई जिम्मेदारी प्रदान की जायेगी।

  • शिवसेना ने हरिद्वार जिले की समस्त महिला कार्यकारणी को किया भंग।

    शिवसेना ने हरिद्वार जिले की समस्त महिला कार्यकारणी को किया भंग।

    देहरादून—देहरादून स्थित कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती काजल सिंह द्वारा जिला हरिद्वार की समीक्षा बैठक रखी गई।

     

    जिसने जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा अग्रवाल द्वारा समीक्षा प्रस्तुत की गई, जिसका अवलोकन प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती काजल सिंह द्वारा किया गया।

     

     

    जिसमें महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती काजल सिंह द्वारा जिला हरिद्वार को और मजबूती के साथ संगठन निर्माण के लिये कहा गया ,तथा 2027 विधान सभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया कि जिला हरिद्वार की समस्त महिला कार्यकारिणी को भंग किया जाये।

     

    तथा अति शीघ्र ही नई कार्यकारिणी का गठन किया जाये। पूर्व में जो भी पदाधिकारी रहे उनको नई जिम्मेदारी प्रदान की जायेगी।

  • रालोद सदस्यता ग्रहण समारोह हुआ संपन्न ,, गोविंद वाधवा बने देहरादून महानगर अध्यक्ष।

    रालोद सदस्यता ग्रहण समारोह हुआ संपन्न ,, गोविंद वाधवा बने देहरादून महानगर अध्यक्ष।

    देहरादून–आज दिनांक 13 अक्टूबर को राष्ट्रीय लोकदल प्रदेश कार्यालय सुभाष रोड 5 बेनी बाजार पर सदस्यता ग्रहण समारोह विधिवत रूप से प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय राजेंद्र पंत जी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ ।

     

    मंच का संचालनअनुपम खत्री जी प्रदेश महासचिव व मुख्य प्रवक्ता के द्वारा किया गया। अनुपम खत्री ने राष्ट्रीय लोकदल की विचारधारा और उत्तराखंड में रालोद की जरूरत पर प्रकाश डाला। राजेंद्र पन्त के नेतृत्व में किये जा रहे कार्यों का विस्तार से वर्णन किया।

     

    अनुपम खत्री ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल मजदूर, किसानों और जरूरतमंद लोगों की पार्टी है *जय जवान जय किसान* के नारे को बुलंद करने वाली सभी वर्गों और जातियों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करने के लिए तत्पर रहने वाली पार्टी है।

     

    प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेंद्र पन्त ने अपने व्याख्यान में स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय लोक दल एनडीए का घटक दल है और प्रदेश में सरकार के साथ प्रदेश के हितों पर कामों को करने के लिए आई है।

     

    उत्तराखंड की अस्मिता की रक्षा और मूल निवास के अधिकारों के लिए रालोद तत्पर है। भले ही रालोद का एनडीए के साथ गठबंधन किया हो लेकिन हमने आत्म समर्पण नहीं किया है।

     

    हम प्रदेश सरकार के साथ वार्ता करके हर जनहित के कार्य को संभव करने का प्रयास करेंगे लेकिन अगर वार्ता से काम नहीं बना तो हम आंदोलन करने के लिए बाध्य रहेंगे। प्रदेश के हित हमारे लिए सर्वोपरि हैं। बेरोजगार लड़कों पर हुए सभी मुक़दमों को सरकार तुरंत वापस करवाए।

     

    आज सदस्यता ग्रहण समारोह में लगभग 200 लोगों ने सदस्यता ली। जिन्होंने रालोद का दामन थामा जिसमें मुख्य रूप से गोविंद वाधवा उर्फ गोविंद हिंदुस्तानी जिनको महानगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंप गई है।

     

     

    गोविंद वाधवा उर्फ़ गोविन्द हिंदुस्तानी कई संगठनों के प्रमुखों के साथ कार्यक्रम में उपस्थित थे इसके अलावा सुरेंद्र रावत जो 2022 में रायपुर से विधानसभा प्रत्याशी रहे हैं।

     

     

    समाजसेवी और कई संगठनों में कार्य कर चुकी सुनीता साहनी, प्रेम लता, संतोष यादव, रविंद्र पाल, सोनिया धीमान, राहुल, आरती चौधरी, श्री कल्याण सिंह रावत जी, अशोक चौहान जी, प्रीतम नेगी जी,,रेखा शर्मा जी, आशा शर्मा जी, मीना प्रजापति जी, पंकज पवार जी, नंदन प्रसाद, नरेंद्र राणा जी, राजेश, गीता, अनमोल, उज्जवल नायक और दर्जनों की संख्या में आये लोग नेरालोद की सदस्यता ली।

     

    कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित अतिथियों में मयंक रघुवंशी, संदीप जी, ललित शर्मा, करन शर्मा, प्रेमलता, रवि मालवा, साजिद मिर्जा ने भी अपने विचार पार्टी पटल पर रखे।

     

    गोविंद वाधवा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने आज तक सनातन की लड़ाई लड़ी। पूर्व में युवा वाहिनी के अध्यक्ष के तौर पर उन्होंने कई सामाजिक काम किये और अब राष्ट्रीय लोकदल के साथ स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी की विचारधारा पर चलते हुए सर्व समाज के लिए काम करने हेतु तत्पर रहेंगे।

     

    कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पन्त, प्रदेश महासचिव अनुपम खत्री, अशोक चौधरी, पप्पू मेजर चौहान, प्रदेश सचिव उदयवीर चहल, कार्यकारिणी सदस्य अनिल देवरानी, संजय टीटोरिया, सुरेश पाल, जय रस्तोगी, युद्ध वीर सिंह सुरेंद्र यादव, गोविंद अधिकारी, मोहिनी चौधरी, उज्ज्वल नायक आदि सैकड़ो समर्थक मौजूद रहे।

  • 28 जनवरी 2025 से 14 फ़रवरी 2025 तक राज्य में आयोजित होंगे राष्ट्रीय खेल…….

    28 जनवरी 2025 से 14 फ़रवरी 2025 तक राज्य में आयोजित होंगे राष्ट्रीय खेल…….

    देहरादून- 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन 28 जनवरी से 14 फरवरी 2025 के बीच किए जाने का ऐलान कर दिया गया है। इसे लेकर 25 अक्टूबर 2024 को प्रस्तावित भारतीय ओलंपिक संघ की आम सभा की बैठक में इसका पूरा कार्यक्रम जारी किया जायेगा। राष्ट्रीय खेलों के साथ ही विंटर नेशनल गेम का आयोजन भी उत्तराखण्ड में किया जायेगा।

     

    खेलों की तिथि की घोषणा होने के बाद राज्य की खेल मंत्री रेखा आर्या ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताया और कहा कि खेल जगत में एक अभूतपूर्व स्थान हासिल कर रहे उत्तराखण्ड के लिए यह एक स्वर्णिम अवसर है। उन्होंने खेलों की मेज़बानी के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय खेल मंत्री मनसुखभाई मंडाविया और भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्षा डॉ पीटी उषा जी का आभार प्रकट किया।

     

    रेखा आर्या ने कहा कि हम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में इन खेलों का सफल आयोजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और देवभूमि उत्तराखण्ड हर खिलाड़ी के स्वागत हेतु प्रतीक्षारत है। खेल मंत्री बोलीं कि आयोजन को लेकर तैयारियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं और सरकार का लक्ष्य इन खेलों को अभी तक हुए सभी खेलों में सबसे भव्य बनाने का है। उन्होंने इस आयोजन को प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए भी golden opportunity बताया और कहा कि इस से राज्य खेल इंफ़्रास्ट्रक्चर और खिलाड़ियों के मनोबल को एक नया आयाम मिलेगा।

  • जीवन दायनी दवाओं का नशे के रूप में  उपयोग करने के दुष्प्रभावों के बारे में किया जागरुक।

    जीवन दायनी दवाओं का नशे के रूप में उपयोग करने के दुष्प्रभावों के बारे में किया जागरुक।

    देहरादून–माननीय उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं माननीय जिला न्यायाधीश/ अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून श्री प्रेम सिंह खिमाल के निर्देशानुसार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून श्रीमती सीमा डुँगराकोटी द्वारा आज दिनांक 07.10.2024 को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कौलागढ़, देहरादून में एक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया, जिसमे पराविधिक कार्यकर्ता श्री उमेश्वर सिंह रावत उपस्थित रहे।

     

     

    उक्त शिविर में अधोहस्ताक्षरी द्वारा विभिन्न विषयों जैसे नालसा (नशीली दवाओं के दुरुपयोग और नशीली दवाओं के खतरे के उन्मूलन के पीड़ितों के लिए कानूनी सेवाएं), योजना, 2015, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम (PoSH) अधिनियम, नालसा (मानसिक रूप से बीमार और मानसिक रूप से विकलांग व्यक्तियों के लिए कानूनी सेवाएं) योजना, 2015, नालसा टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 आदि विषयों पर उपस्थित प्रतिभागियो को विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

     

     

    शिविर में उपस्थित छात्राओं को नशे से संबंधित जानकारी दी गई तथा उन्हे नशे से होने वाले दुष्प्रभाव (शारीरिक मानसिक आर्थिक नुकसान) के बारे में तथा पॉक्सो अधिनियम,साइबर अपराध के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई ।

     

     

     

    शिविर में नशे के दुष्प्रभाव के संबंध में पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गईं, जिसमें विजेताओं को सम्मानित किया गया ।

     

     

    उक्त शिविर में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शिवानी पेटवाल तथा श्रीमती अनुपमा ममगाई, श्रीमती सीखा उनियाल, श्रीमती अंजना बिष्ट उपस्थित रहे। उक्त शिविर में लगभग 100 से अधिक विद्यार्थियो द्वारा प्रतिभाग किया गया।

  • प्रदेश में 4 अक्टूबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ, खिलाड़ियों पर होगी ईनामों की बारिश,रिकॉर्ड तोड़ने वाले खिलाड़ियों को मिलेगा 1 लाख का इनाम।

    प्रदेश में 4 अक्टूबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ, खिलाड़ियों पर होगी ईनामों की बारिश,रिकॉर्ड तोड़ने वाले खिलाड़ियों को मिलेगा 1 लाख का इनाम।

    देहरादून– आज खेल निदेशालय देहरादून में युवा कल्याण एवं खेल मंत्री रेखा आर्या ने प्रदेश के समस्त जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की ।

     

     

    बैठक में युवा कल्याण एवं खेल मंत्री रेखा आर्या ने प्रदेश में प्रस्तावित खेल महाकुंभ 2024 के आयोजन और तैयारी के संबंध में सभी जनपदों के जिला अधिकारियों से वर्चुअल बैठक कर जरूरी दिशा- निर्देश दिए।

     

     

    मंत्री रेखा आर्या ने कहा 4 अक्टूबर से प्रदेश में खेल महाकुंभ का शुभारंभ होगा , जिसकी शुरुआत न्याय पंचायत स्तर से 4 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक होगा , इसी प्रकार न्याय पंचायत स्तर के बाद विकासखंड स्तर के खेल 25 अक्टूबर से 15 नवंबर 2024 तक इसी क्रम में जनपद स्तर के खेल 16 नवंबर से 10 दिसंबर 2024 तक और राज्य स्तर के खेल 15 दिसंबर से शुरू करने के समस्त जिलाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिए हैं।

     

     

    खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा खेल महाकुंभ में 14 से 23 वर्ष तक के खिलाड़ी प्रतिभा कर सकते हैं । साथी ही मंत्री रेखा आर्या ने कहा यह हमारे मुख्यमंत्री उदयीमान और मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के लाभार्थी खिलाड़ियों के लिए भी सुनहरा अवसर है और इसके अतिरिक्त इस खेल महाकुंभ में उत्तत्तराखंड बोर्ड के विद्यालयों समेत प्रदेश के सभी विद्यालयों के खिलाड़ी इसमें प्रतिभा कर सकते हैं ।

     

     

    बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार भी दिया जाएगा खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा विजेता खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार समेत मेडल और प्रमाण पत्र भी वितरित किए जाएंगे। साथ ही सबसे ज्यादा मैडल लाने वाले जनपद के जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा।

     

     

    खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा खेल महाकुंभ में बेहतरीन प्रदर्शन कर राष्ट्रीय खेलों का रिकॉर्ड तोड़ने वाले खिलाड़ियों को 1 लाख का नगद पुरस्कार दिया जाएगा।

     

    साथी ही खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए अपना “हुनर ए जोहर” दिखाने का यह सुनहरा अवसर है और निश्चित ही प्रदेश के खिलाड़ी खेल महाकुंभ से आर्थिक रूप से तो सशक्त होंगे ही साथ ही उनकी खेल क्षमताएं भी विकसित होंगी और सुनहरा भविष्य भी बनेगा।

     

     

    इस अवसर पर समस्त जिलों के जिलाधिकारी , विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा ,निदेशक खेल जितेन्द्र कुमार सोनकर ,अपर निदेशक अजय कुमार अग्रवाल ,संयुक्त निदेशक शक्ति सिंह समेत युवा कल्याण एव खेल विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

  • मंत्री रेखा आर्या ने वात्सल्य योजना के लाभार्थियों को डी. बी. टी. के माध्यम से ट्रांसफर की 3 करोड़ 42 लाख की धनराशि।

    मंत्री रेखा आर्या ने वात्सल्य योजना के लाभार्थियों को डी. बी. टी. के माध्यम से ट्रांसफर की 3 करोड़ 42 लाख की धनराशि।

    देहरादून– आज महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने विधानसभा के सभागार में विभाग की समीक्षा बैठक की जिसमें संबंधित विभागों के कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

     

     

    बैठक के दौरान मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 11,386 लाभार्थियों को डी.बी.टी के माध्यम से जुलाई एवं अगस्त माह के लिए 3 करोड़ 41 लाख 58 हज़ार रुपये की धनराशि वितरित की। मंत्री रेखा आर्या ने इस अवसर पर ख़ुशी व्यक्त की और लाभान्वित हो रहे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

     

     

    बैठक में मंत्री रेखा आर्या ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा पर सर्वोच्च बल देते हुए इसे हर स्तर पर सुनिश्चित करने और उत्तराखण्ड को महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए सबसे सुरक्षित प्रदेश बनाने की दिशा में अधिकारियों को कार्य करने के लिए निर्देशित किया। इसके अतिरिक्त बैठक में महिला कल्याण संस्थाओं के नियमित निरीक्षण को बढ़ाने व वहां पर सुविधाओं को सुचारू बनाए रखने पर भी चर्चा की गई।

     

     

    बैठक में इस विषय पर भी चर्चा की गई कि वात्सल्य योजना के अंतर्गत अपात्र हो चुके लाभार्थियों को हटाया जाए और इसके लिए तकनीक की भी सहायता ली जाए।

     

     

    मंत्री रेखा आर्या ने कहा भारत सरकार की आंगनवाड़ी कम क्रैच योजना पर भी तेज़ी से काम करने के निर्देश दिए और नवरात्रों में मॉडल क्रैच क्रियाशील करने हेतु विभाग को निर्देशित किया।

     

     

    आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय के विषय पर जानकारी देते हुए मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि कार्यकत्रियों के जुलाई तक के मानदेय का भुगतान का विभाग के द्वारा किया जा चुका है और शेष बचे भुगतान की भी प्रक्रिया तेजी से जारी है।

     

     

    मंत्री रेखा आर्या ने आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती पर अधिकारियों के सुस्त रवैया को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा कि विभाग भर्ती प्रक्रिया को तेज कर जल्द से जल्द रिक्त पदों को भरने का काम करे।

     

    इन विषयों से इतर बैठक में नंदा गौरव योजना समेत महिला कल्याण और उत्थान से जुड़ी अन्य गतिमान योजनाओं पर भी चर्चा की गई।

    बैठक में निदेशक महिला कल्याण प्रशांत आर्य, उपनिदेशक विक्रम सिंह, सी.पी.ओ मोहित चौधरी, अंजना गुप्ता, राजीव नयन, उदय प्रताप सिंह, नीतू फुलारा समेत विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

  • मंत्री रेखा आर्या बोलीं- युवा शक्ति से ही सुनिश्चित होगी प्रदेश की प्रगति……

    मंत्री रेखा आर्या बोलीं- युवा शक्ति से ही सुनिश्चित होगी प्रदेश की प्रगति……

    देहरादून- युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल निदेशालय देहरादून में  युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या की अध्यक्षता में हुई बैठक में पीआरडी जवानों के रजिस्ट्रेशन एवं प्रोत्साहन राशि संबंधी, युवक एवं महिला मंगल दल को स्वावलंबी बनाने के संबंध में

     

    महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा पीआरडी जवानों के लिए की गई घोषणाओं में से अधिकांश घोषणाओं के शासनादेश सितंबर माह में निकला है जिसमें उनके चार धाम यात्रा के दौरान 50 रुपए प्रो