Category: देहरादून

  • पुलिस सतर्क, उड़े ड्रोन तो दिखे घरों की छत पर पत्थर, जानिए कहाँ?..

    पुलिस सतर्क, उड़े ड्रोन तो दिखे घरों की छत पर पत्थर, जानिए कहाँ?..

    मुजफ्फरनगर–संभल बवाल के बाद अलर्ट, ड्रोन उड़े तो घरों की छतों पर दिखे जमा किए गए पत्थर; Video यूपी के संभल जिले में हुए बवाल के मामले में मुजफ्फनगर जिला की पुलिस भी अलर्ट मोड पर है।

     

     

    सोमवार को खालापार क्षेत्र में एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापति ने पुलिस के साथ पैदल मार्च किया।

     

    ड्रोन उड़ाकर आसपास क्षेत्र के घरों की छतों की निगरानी कराई। घरों की छतों पर पत्थर रखे दिखाई दिए।

     

    पुलिस ने सात घरों की छतों से ईंट, पत्थरों और अन्य निर्माण सामग्री को उतरवा दिया। खुफिया विभाग टीम ने भी गोपनीय रूप से कुछ क्षेत्रों की निगरानी शुरू की है।

     

     

    एसएसपी अभिषेक सिंह ने जिला पुलिस को अलर्ट रहने के आदेश दिए थे।

     

    एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापती ने सोमवार को सहायक पुलिस अधीक्षक व्योम बिंदल और पुलिस बल के साथ शहर के बाजारों, मुख्य चौराहों, संवेदनशील स्थानों और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

     

    ड्रोन कैमरों की सहायता से खालापार, अंबा विहार, किदवई नगर, कृष्णापुरी आदि क्षेत्र के घरों की छतों को देखा गया।

     

    एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस ने नगर के आधा दर्जन इलाकों में निगरानी बढ़ाई है।

     

    खुफिया विभाग टीम भी सतर्क है। मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस की टीम सादा कपड़ों में तैनात की है।

     

    सोशल मीडिया पर पुलिस ने बढ़ाई निगरानी–

    पुलिस अधिकारियों ने लोगों से वार्ता कर कहा कि पुलिस सोशल मीडिया की निगरानी कर रही है।

     

    सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भडकाऊ, अशोभनीय पोस्ट शेयर न करें। किसी भी भ्रामक पोस्ट की पुष्टि पुलिस-प्रशासन से करे। किसी भी कानून विरोधी गतिविधि का हिस्सा ना बने।

  • दीपम सेठ बने उत्तराखंड के 13वें डीजीपी।

    दीपम सेठ बने उत्तराखंड के 13वें डीजीपी।

    देहरादून—दीपम सेठ उत्तराखंड के 13वें डीजीपीबन गए हैं। गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। एडीजी दीपम सेठ ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटकर सोमवार को मूल कैडर ज्वाइन किया। ज्वाइन करते ही उन्हें पुलिस के 13वें मुखिया की जिम्मेदारी भी दी गई।

     

     

    दीपम सेठ 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। और वर्ष 2019 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे। अभी उनकी प्रतिनियुक्ति अवधि पूरी नहीं हुई थी कि शासन ने उन्हें वापस बुलाने के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा था।

     

    पत्र के एक दिन बाद ही केंद्र ने उन्हें रिलीव भी कर दिया। बता दें कि एडीजी दीपम सेठ उत्तराखंड कैडर के वर्तमान में सबसे वरिष्ठ अधिकारी हैं। पिछले साल पूर्व डीजीपी अशोक कुमार के सेवानिवृत्त होने के बाद सेठ के वापस आने की चर्चाएं हुई थीं।

     

    सरकार ने उनका नाम भी डीजीपी के पैनल में शामिल करते हुए यूपीएससी को भेजा था। लेकिन, वह प्रतिनियुक्ति से वापस नहीं आए थे। ऐसे में सभी जरूरी अर्हताएं पूरी करने वाले अधिकारियों में एडीजी अभिनव कुमार का नंबर आ गया था।

     

    उन्होंने पिछले साल 30 नवंबर की शाम को प्रदेश के 12वें डीजीपी (कार्यवाहक) के रूप में पुलिस की कमान संभाली थी। लेकिन, पिछले दिनों फिर से डीजीपी के चयन के लिए एक पैनल यूपीएससी भेजा गया। मगर, इस पैनल में अभिनव कुमार का नाम शामिल नहीं था।

     

    पिछले दिनों कार्यवाहक डीजीपी अभिनव कुमार ने गृह सचिव को पत्र लिखकर यहां डीजीपी का चयन यूपी की तर्ज पर करने की सिफारिश की थी। उन्होंने मौजूदा उत्तराखंड पुलिस एक्ट के नियमों का हवाला भी दिया था। इसमें दो साल के लिए शासन की समिति ही डीजीपी का चयन कर सकती है। लेकिन, अब एकाएक गृह विभाग की ओर से केंद्र सरकार को शुक्रवार को पत्र लिखकर आईपीएस दीपम सेठ को वापस भेजने की मांग की थी।

     

    इस मांग को केंद्र सरकार ने भी अगले ही दिन स्वीकृत कर लिया और सेठ को शनिवार को रिलीव कर दिया गया। अब एडीजी दीपम सेठ सोमवार को दून आकर अपना मूल कैडर ज्वाइन करेंगे। सूत्रों के अनुसार ज्वाइन करने के बाद उन्हें पुलिस की कमान सौंपने की तैयारियां भी की जा रही हैं। इस संबंध में शासन स्तर पर सारी औपचारिकताएं भी पूरी कर ली हैं।

    रिपोर्ट शम्मी मेहर

  • एसएसपी ने वाहन चालकों को बताएं यातायात के नियम।

    एसएसपी ने वाहन चालकों को बताएं यातायात के नियम।

    रुद्रपुर– -आज प्रातः डीडी चौक पर यातायात चौपाल का आयोजन किया गया। जहां वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने दो पहिया, तिपहिया और चौपाहिया वाहन चालकों को यातायात के नियमों से अवगत कराया।

     

     

    उन्होंने कहा कि सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करना आवश्यक है, ताकि सड़क हादसों से बचाव हो सके और यातायात व्यवस्थित रूप से सुचारू हो।

     

     

    एसएसपी ने कहा कि दोपहिया वाहन चालक हेलमेट का प्रयोग करें, और 2 से अधिक सवारी न बैठाएं तथा बाइक चलाते हुए मोबाइल का प्रयोग बिल्कुल ना करें और सभी वाहन चालक अपने-अपने वाहनों का लाइसेंस अपने पास रखें ।

     

     

    उन्होंने कहा कि गाड़ी के मूल कागजात अवश्य रखें और पार्किंग स्थल पर ही अपना वाहन खड़ा करें।

     

    अनावश्यक रूप से सड़कों के इधर-उधर अपने वाहन न खड़ा करें। उन्होंने कहा की जल्दबाजी में वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास न करें और तेज गति से वाहन ना चलाएं साथ ही अपने वाहनों में प्रेशर हॉर्न का बिल्कुल भी प्रयोग ना करें।

     

     

    एसएसपी ने कहा कि वाहन चलाते समय मादक पदार्थों का प्रयोग ना करें और मादक पदार्थ का प्रयोग कर वाहन ना चलाएं, साथ ही गलत दिशा में वाहनों को ना मोड़ें ।इससे हादसा होने का खतरा बढ़ जाता है।

     

     

    उन्होंने कहा कि कोई भी निजी बस ,टेंपो ,ई रिक्शा में क्षमता से अधिक सवारी न बैठाएं।

     

     

    एसएसपी ने सभी अभिभावकों को भी सचेत किया कि वह नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने दें। उन्होंने कहा कि चौपाहिया वाहन चलाते समय बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें तथा रेड लाइट को जंप ना करें।

     

     

    उन्होंने कहा की यातायात व्यवस्था सुधारना पुलिस व यातायात पुलिस के अलावा नागरिकों की भी जिम्मेदारी है कि सभी लोग यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें।

     

     

    उन्होंने कहा कि रुद्रपुर से हल्द्वानी जाने वाले ई-रिक्शा, टेंपो और इंटरसिटी बसों में कैमरे लगाए जाने की व्यवस्था शुरू कर दी गई है, ताकि कोई भी वारदात होने पर उसकी जानकारी तत्काल मिल सके।

     

     

    उन्होंने सभी निजी बस ,ई रिक्शा और टेंपो चालकों को निर्देश दिए की सभी लोग यातायात व्यवस्था सुधारने में सहयोग दें।

     

    इस मौके पर पुलिस के आलाधिकारी, यातायात पुलिस, सीपीयू के अलावा वाहन चालक अमित वर्मा ,तेजपाल ,सूरज सिंह ,धर्मेंद्र दिवाकर, इश्तियाक अहमद, मनमोहन पाल ,नफीस अहमद, हरीश कुमार ,जुल्फिकार ,चतुर मंडल ,ओमप्रकाश समेत तमाम वाहन चालक मौजूद थे।

     

    संवाददाता—- सम्मी मेहर

  • बौद्धिक मंथन से ही हल होगी समाज की समस्याएं:, त्रिवेंद्र सिंह रावत

    बौद्धिक मंथन से ही हल होगी समाज की समस्याएं:, त्रिवेंद्र सिंह रावत

    देहरादून–देवभूमि विकास संस्थान एवं दून विश्वविद्यालय के सौजन्य से समाज में व्याप्त समस्याओं जैसे पलायन की समस्या से समाधान, हिमालय क्षेत्र की धारणीय क्षमता के अनुरूप नीति निर्माण व इकोसिस्टम सर्विसेज का मूल्यांकन एवं आकलन, भारतीय ज्ञान परंपरा एवं गुणवत्ता युक्त शिक्षा, भारतीय संस्कृति का चिरंतन प्रवाह आदि-अनादि काल से अमृत काल तक के कालखंड की व्याख्या जैसे विषयों पर दो दिवसीय बौद्धिक मंथन दिसंबर के अंतिम सप्ताह में दून विश्वविद्यालय आयोजित होगा |

     

     

    इस दो दिवसीय बौद्धिक मंथन के आयोजन की तैयारियों पर आज एक बैठक आयोजित की गयी|

     

    बैठक की अध्यक्षता करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार लोकसभा सांसद श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि समाज में व्याप्त समस्याओं के समाधान का हल वैचारिक मंथन एवं विमर्श से ही संभव है क्योंकि बुद्धिजीवी समाज लगातार इन विषयों पर शोध संचालित करने के साथ ही अनवरत अध्ययनरत रहते हैं जिस कारण वे समाज में व्याप्त समस्याओं के समाधान हेतु कारगर भी सुझाव दे सकते हैं,

     

    इसके साथ ही विमर्श के माध्यम से नीतियों के निर्माण एवं क्रियान्वयन की दिशा में भी महत्वपूर्ण विकल्प प्राप्त होंगे|

     

    श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा की देवभूमि विकास संस्थान और दून विश्वविद्यालय के सौजन्य से ‘गंग धारा: विचारों का अविरल प्रवाह’ नाम से व्याख्यान माला इस वर्ष से प्रारंभ की जा रही है और यह हर वर्ष आयोजित होगी, इस व्याख्यान माला के माध्यम से विचारों का प्रवाह गंगा जल की तरह निरंतर प्रवाहित होगा और यह समाज में व्याप्त विभिन्न प्रकार की समस्याओं के दीर्घकालीन समाधान खोजने में सहायक होगी क्योंकि व्याख्यान माला में विभिन्न विषयों के मूर्धन्य विद्वानों एवं विशेषज्ञों को आमंत्रित किया जाएगा|

     

    इस अवसर पर दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर सुरेखा डंगवाल ने कहा कि विचारों का प्रवाह किसी भी समाज की बौद्धिक उन्नति का प्रतीक है इस व्याख्यान माला के माध्यम से विश्वविद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों को शोध और अध्ययन के लिए नए आयाम एवं विषय भी प्राप्त होंगे क्योंकि बौद्धिक चिंतन की व्यापकता एवं सार्वभौमिकता नवाचार सृजनशीलता को विकसित एवं प्रोत्साहित करने में भी सहायक होती है इस प्रकार के बौद्धिक प्रयास शिक्षण संस्थानों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण के निर्माण की दिशा में भी कारगर सिद्ध होंगे क्योंकि इससे शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को भी संवाद करने का अवसर मिलता है|

     

    बैठक में प्रो दीपक भट्ट, प्रो एच सी पुरोहित, प्रो एमपीएस बिष्ट, डॉ राजेश भट्ट, डॉ अजीत पंवार, श्री सतेंद्र सिंह नेगी, श्री उमेश्वर् सिंह रावत, श्री मनोज रावत आदि उपस्थित थे|

  • खेल मंत्री रेखा आर्या और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्वलित कर युवा महोत्सव की विधिवत पूजन कर शुभारंभ किया……

    खेल मंत्री रेखा आर्या और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्वलित कर युवा महोत्सव की विधिवत पूजन कर शुभारंभ किया……

    देहरादून- युवा महोत्सव को संबोधित करते हुए खेल मंत्री रेखा आर्या ने प्रदेशवासियों को स्थापनादिवास की शुभकामनाएँ दीं । मंत्री रेखा आर्या ने कहा आज का दिन ऐतिहासिक है आज के ही दिन हर उत्तराखंडी को उत्तराखंडी कहलाने का गौरव प्राप्त हुआ और आज के ऐतिहासिक दिन युवाओं के हितेशी प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री के कर कमलों युवा महोत्सव का शानदार आग़ाज़ हुआ है मंत्री रेखा आर्या ने कहा बड़ी प्रसन्ता की बात है मुख्यमंत्री धामी ने अपने उद्बोधन में महिलाओं और युवाओं को मज़बूत और सशक़्त बनाए जाने के लिए युवा और महिला नीति की बात को रखा और हमको उम्मीद है

     

    जल्द ही हम प्रदेश के सतत् विकास के लिए महिला नीति और युवा नीति को देश की युवा एवं मातृशक्ति को समर्पित करेंगे। मंत्री रेखा आर्या ने कहा अब देवभूमि उत्तराखण्ड खेल भूमि बनने की ओर अग्रसर है जिसके लिए युवा मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश के खिलाड़ियों को चार फ़ीसदी आरक्षण, मेडल लाने वाले खिलाड़ियों को आउट ऑफ़ तक हम जाकर सरकारी नौकरी देना और उभरते हुए खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री उदीयमान व प्रोत्साहन योजना जैसी व्यवस्थाओं से जोड़कर खिलाड़ियों का रास्ता प्रशस्त करा है

     

    खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा महिलाओं को 30 फ़ीसदी आरक्षण ,राज्य आंदोलनकारियों को 10% आरक्षण देना हो, समान नागरिक संहिता और सशक्त नक़ल क़ानून बनाकर प्रदेश के युवाओं का भविष्य पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित करने जैसे तमाम ऐसे फ़ैसले हैं जो मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने लिए हैं। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा बड़े गौरव की बात है तो उत्तराखंड जैसा हमारा छोटा प्रदेश राष्ट्रीय खेल का बड़ा आयोजन करने जा रहा है और हम आश्वस्त करते हैं जिस प्रकार G 20 की बैठकों का सफल आयोजन प्रदेश में किया गया था उसी प्रकार राष्ट्रीय खेलों का आयोजन भी भव्य और दिव्य होगा जिसके साथ उत्तराखंड खेल दुनिया में एक लकीर खींचने का काम करेगा।

     

    मंत्री रेखा आर्या ने युवाओं से अपील करते हुए अपनी युवा महोत्सव और राष्ट्रीय खेलों में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कहा आगे मंत्री ने प्रदेश के खिलाड़ियों को भरोसा दिलाते हुए कहा सरकार आपके साथ है खिलाड़ी प्रदर्शन करें संसाधन सरकार विकसित करेगी। वहीं युवा महोत्सव को संबोधित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा खेल के लिए अथक प्रयास कर प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही खेल मंत्री रेखा आर्या बधाई के पात्र हैं। मुख्यमंत्री धामी ने युवा महोत्सव की सराहना करते हुए कहा इस प्रकार के आयोजन से ब्लॉक स्तर के खिलाड़ियों को सुनहरा अवसर मिलता है

     

    इन खेलों के द्वार दूरस्थ गाँव की प्रतिभावान खिलाड़ियों को भी अपना कौशल दिखाने का अवसर मिल रहा है और ब्लॉक स्तर के खिलाड़ी को राज्य और देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलता है। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री धामी ने अपनी घोषणा को दोहराते हुए कहा राष्ट्रीय खेल में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को मिलने वाली इनाम राशि के समान की धनराशि प्रदेश सरकार के द्वारा भी अतिरिक्त दिया जाएगा अपने संबोधन के उपरांत मुख्यमंत्री धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने 87 करोड़ की स्पोर्टिंग इंफ्रास्ट्रक्चर योजनाओं का लोकार्पण भी किया ,

     

    इन योजनाओं में खिलाड़ियों के लिए हॉस्टल समेत स्टेडियम के नवीनीकरण जैसे तमाम कार्य किए गए हैं जिससे प्रदेश के खिलाड़ी को एक अच्छा स्पोर्टिंग माहौल मिल पाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेशनल गेम्स वॉलंटियर्स पोर्टल का भी शुभारंभ किया। इस अवसर पर राजपुर के विधायक ख़ज़ान दास,विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा, निदेशक युवा कल्याण एवं खेल प्रशांत आर्या समेत विभाग के आला अधिकारी और युवा खिलाड़ी उपस्थित रहे ।

  • उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने  9 नवंबर को देहरादून में पुलिस भर्ती में आयु सीमा बढ़ाने के लिए किया आंदोलन का ऐलान।

    उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने 9 नवंबर को देहरादून में पुलिस भर्ती में आयु सीमा बढ़ाने के लिए किया आंदोलन का ऐलान।

    देहरादून–उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने प्रदेश के सभी बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि वे पुलिस भर्ती में आयु सीमा में छूट की मांग को लेकर 9 नवंबर को देहरादून में आयोजित हैं

     

    “करो या मरो” महारैली में शामिल हों। यह ऐतिहासिक आंदोलन गांधी पार्क से मुख्यमंत्री आवास तक किया जाएगा, जहां प्रदेश भर के हजारों युवा सरकार से अपने हक की आवाज बुलंद करेंगे।

     

    संघ का आह्वान: “अपने अधिकारों के लिए एकजुट हों”
    उत्तराखंड बेरोजगार संघ का कहना है कि राज्य में लंबे समय से रोजगार के अवसर सीमित हो रहे हैं और पुलिस भर्ती प्रक्रिया में आयु सीमा में छूट की मांग अब अनदेखी नहीं की जा सकती।

     

    बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने कहा, “यह अब सिर्फ एक आंदोलन नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य और उनके अधिकार की लड़ाई है। हम सभी युवाओं से निवेदन करते हैं कि वे अपने घरों से निकलकर देहरादून पहुंचें और इस आंदोलन को सफल बनाएं।

    बेरोजगार संघ का कहना है कि 9 नवंबर का आंदोलन युवाओं के भविष्य की दिशा तय करेगा।

    बॉबी पंवार ने यह भी कहा कि यदि सरकार ने 8 नवंबर तक उनकी मांगें नहीं मानीं, तो प्रदेश के 10 हजार से अधिक युवा मुख्यमंत्री आवास कूच करेंगे और शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज करेंगे।

     

    उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा, “अब समय आ गया है कि हम अपने अधिकारों के लिए मैदान में उतरें। हमारी मांगें जायज़ हैं और हम इस मुद्दे पर कोई समझौता नहीं करेंगे।”
    रैली का उद्देश्य और युवाओं से अपील।

     

    बेरोजगार संघ ने प्रदेश के हर जिले के युवाओं से अपील की है कि वे अपनी एकता का परिचय दें और इस आंदोलन को ऐतिहासिक बनाएं। संघ की प्रमुख मांगें हैं–

    1. पुलिस भर्ती में आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट: बेरोजगार संघ का कहना है कि पुलिस भर्ती प्रक्रिया लंबे समय बाद हो रही है और बहुत से युवा आयु सीमा के कारण इस अवसर से वंचित हो रहे हैं। अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी 5 वर्ष की छूट दी जानी चाहिए।

     

    2. महिलाओं के लिए विशेष सीटें: बेरोजगार संघ ने सरकार से 500 विशेष सीटें महिलाओं के लिए आवंटित करने की मांग की है, ताकि राज्य पुलिस बल में महिला भागीदारी बढ़ सके।

     

    युवाओं का संकल्प: “9 नवंबर को देहरादून कूच”
    संघ का कहना है कि प्रदेश के हर जिले के युवा इस आह्वान पर साथ आएं और देहरादून में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर सरकार को यह संदेश दें कि वे अपने भविष्य के साथ किसी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे। बॉबी पंवार ने कहा, “यह प्रदेश के सभी बेरोजगार युवाओं के लिए संघर्ष का समय है। जो युवा आज देहरादून पहुंचकर इस आंदोलन में शामिल होंगे, वे न केवल अपने भविष्य के लिए खड़े होंगे बल्कि हर उस साथी के लिए भी जो रोजगार की उम्मीद रखता है।”

     

    बेरोजगार संघ का संदेश है कि यह आंदोलन एक नई शुरुआत होगी और युवाओं की एकता को दिखाएगा। सभी बेरोजगार युवाओं से निवेदन है कि वे 9 नवंबर को देहरादून में इकट्ठा हों और सरकार को एकता का संदेश दें।

  • स्पर्श हिमालय महोत्सव 2024, साहित्य संस्कृति एवं कला महोत्सव के रुप में मनाया गया, समापन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रुप में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण  ने किया प्रतिभाग।

    स्पर्श हिमालय महोत्सव 2024, साहित्य संस्कृति एवं कला महोत्सव के रुप में मनाया गया, समापन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रुप में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग।

    देहरादून–स्पर्श हिमालय महोत्सव 2024 जो कि साहित्य संस्कृति एवं कला महोत्सव के रुप में मनाया जा रहा है के समापन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रुप में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने लेखक गांव थानों पंहुचकर कार्यक्रम में प्रतिभाग किया ।

     

    लेखक गांव के सभागार में समापन सत्र के उद्धघाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि गजेन्द्र शेखावत केन्द्रीय मन्त्री ,विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण विशिष्ट अतिथि , केन्द्रीय राज्य मन्त्री अजय टम्टा व कार्यक्रम संयोजक पूर्व केन्द्रीय मन्त्री डा०रमेश पोखरियाल निशंक व चिदानन्द मुनी द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया गया ।

     

     

    विधानसभा अध्यक्ष , ऋतु खण्डूडी भूषण ने अपने उद्धबोधन में कहा कि यह महोत्सव साहित्य संस्कृति कला के क्षेत्र में कार्य करने वाले साहित्यकारों, लेखकों व कलाकारों को एक नयी दिशा देने का एतिहासिक प्रयास है उत्तराखंड की भूमी तो अनेक पौराणिक धर्म ग्रन्थों की जन्मस्थली रही है इस क्षेत्र में प्रत्येक युग में कवियों, लेखकों व विद्वानों व साहित्यकारों ने अपनी कालजयी रचनाओं से इस धरा को सदैव साहित्यक आधार प्रदान किया ।

     

     

    श्रीमती खण्डूडी ने कहा कि प्रसन्नता का विषय है कि लेखक गांव की कल्पना भी उत्तराखण्ड से ही प्रराम्भ हुयी है इस आयोजन को सफल बनाने व लेखक गांव की कल्पना को आगे भी मूर्तरुप देने के लिए डा०निशंक जी का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया ।

     

    अध्यक्ष, विधानसभा ने कहा कि भविष्य में लेखक गांव ऐसा स्थल बनेगा जहां लेखकों को न केवल अपनी रचनात्मक लेखन शैली के लिए अनुकूल वातावरण मिलेगा बल्कि अपनी सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित करने का भी एक मंच मिलेगा, कार्यक्रम में विभिन्न लेखकों की पुस्तकों का विमोचन भी किया गया व अनेक लेखकों साहित्यकारों को अतिथियों द्वारा सम्मानित भी किया गया ।

     

    स्पर्श हिमालय महोत्सव 2024 के समापन सत्र में विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यक्रम में आये सभी लेखकों साहित्यकारों व कलाकारों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी कार्यक्रम में सन्तोष चोबे ,कुलाधिपति टैगोर विश्वविद्यालय, सन्तोष तनेजा अध्यक्ष संकल्प फाउंडेशन डा०ऊषा झा आरुषी निशंक निदेशक स्पर्श हिमालय फाउंडेशन आदि उपस्थित रहे। ।

  • संगठनात्मक चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, रविवार को प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का होगा आयोजन।

    संगठनात्मक चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, रविवार को प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का होगा आयोजन।

    देहरादून– संगठनात्मक चुनाव की दृष्टि से भाजपा, रविवार को प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन करने जा रही है वही अभियान को प्रदेश में गति देने के क्रम में जिला चुनाव अधिकारी एवं सह अधिकारियों की नियुक्ति भी की गई हैं।

     

     

    प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट की सहमति से प्रदेश चुनाव अधिकारी श्री खजान दास ने सभी जनपदों के लिए जिला चुनाव अधिकारी एवं सह चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

     

    जिसमें जिला चुनाव अधिकारी के रूप में उत्तरकाशी के लिए श्रीमती दीप्ति रावत, चमोली के लिए श्री संपत रावत, रुद्रप्रयाग श्री मुकेश कोली, टिहरी श्री आदित्य चौहान, देहरादून ग्रामीण श्री सुशील चौहान, देहरादून महानगर श्रीमती नीरू देवी, ऋषिकेश डॉक्टर जयपाल चौहान, हरिद्वार डॉक्टर कल्पना सैनी, रुड़की श्री शैलेंद्र बिष्ट, पौड़ी श्री विनोद रतूड़ी, कोटद्वार श्री अनिल गोयल, पिथौरागढ़ श्री गोविंद पिलख्वाल ,बागेश्वर श्रीमती मीना गंगोला, रानीखेत श्री विकास शर्मा, अल्मोड़ा श्री खिलेंद्र चौधरी, चंपावत श्री अनिल शाही, नैनीताल श्री कुंदन परिहार, काशीपुर श्री राजेंद्र बिष्ट, उधम सिंह नगर श्री कैलाश शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है ।

     

     

    संगठन पर्व के क्रम में कल रविवार, 27 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे संगठनात्मक चुनाव की प्रदेश कार्यशाला का आयोजन होटल पैसिफिक, देहरादून में होना निश्चित हुआ है।

     

    जिसमें माननीय सांसदगण, राष्ट्रीय मोर्चा पदाधिकारी व कार्यसमिति सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश संगठन चुनाव समिति, प्रदेश प्राथमिक सदस्यता अभियान समिति, प्रदेश सक्रिय सदस्यता अभियान समिति, प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष व महामंत्री, जिला प्रभारी व सह-प्रभारी, जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री, जिला चुनाव अधिकारी व सह-चुनाव अधिकारी, जिला संयोजक – प्राथमिक सदस्यता अभियान, जिला संयोजक – सक्रिय सदस्यता अभियान प्रमुख रूप से शिरकत करेंगे । कार्यशाला में पार्टी के चुनाव कार्यक्रम की आगामी रूपरेखा से संबंधित जानकारी साझा की जाएगी।

  • Untitled post 14301

    देहरादून– देहरादून में भाजपा के आई.टी. एवं सोशल मीडिया के श्रेष्ठ 100 पदाधिकारियों को सोशल मीडिया में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने पर ‘सोशल मीडिया सक्रियता पुरस्कार-2024’ से सम्मानित होनें वाले सभी कार्यकर्ताओं को राज्य सभा सदस्य महेंद्र भट्ट ने हार्दिक बधाई शुभकामनाएं दी ।

     

     

    माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा संगठन के सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया गया ।

     

    कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार जी,महामंत्री  आदित्य कोठारी जी, रुद्रप्रयाग विधायक भारत सिंह  चौधरी जी एवं प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक नवीन ठाकुर जी की उपस्थिति गरिमामई रही।

  • विकास विहार देहरादून मे बुटोला परिवार द्वारा मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव…..

    विकास विहार देहरादून मे बुटोला परिवार द्वारा मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव…..

    देहरादून- नथुवावाला विकास विहार देहरादून मे बुटोला परिवार द्वारा आयोजित भागवत महापुराण सप्ताह कथा के चतुर्थ दिवस पर  श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया साथ ही व्यास जी ने  गजेंद्र मोक्ष, समुद्र मंथन, वामन अवतरण, एकादशी व्रत महात्म्य इक्ष्वाकु वंश, गंगा अवतरण व मर्यादापुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की दिव्य कथाओ के साथ साथ भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की कथाओ के माध्यम से अपने ओजपूर्ण प्रवचनो से भक्त जनो को लाभान्वित किया  ,पीठासीन व्यास जी महाराज ने बताया कि भगवान समस्त जीवो पर दया करते है

     

    और अपने भक्तो के कल्याण के लिए शिव शंकर हलाहल विष पान कर नीलकंठ बन गए,  देवताओ को स्वर्ग लोक दिलाने के लिए भगवान वामन रूप धारण कर याचक बने, और गंगा अवतरण के लिए भक्त भागीरथ के तपस्या को सार्थक किया वही भगवान मर्यादापुरुषोत्तम श्रीराम चन्द्र के रूप मे संसार को जीवन रूपी मर्यादा का सन्देश देते है और श्रीकृष्ण वासुदेव का जीवन मे आना ही एक महत्वपूर्ण महान उपलब्धि है  ,पूजनीय व्यास जी महाराज ने भागवती कथा मे कहा कि भगवान जगत के कल्याण व अपने भक्तो का कष्ट हरने के लिए अनेकानेक रूप धारण कर अवतरित होते है

     

    इस पावन कथा मे मुख्य यजमान श्री भरत सिंह बुटोला श्रीमती जानकी बुटोला व परिवार जन यशवंत सिंह, विनय सिंह ,रूचि,वन्दना आदि कई भक्त गण उपस्थित रहे, आचार्य मंडली मे आचार्य पंडित जगत राम उनियाल पंडित विजय प्रकाश जी जी मंडप व्यवस्थापक पंडित अजय उनियाल जी, आचार्य वासुदेव उनियाल जी,  संगीतकार पंडित इन्द्र मोहन इष्ट वाल जी पंडित विवेक बडोनी जी व बहुत से गणमान्य उपस्थित हुए यह पावन कथा  26 अक्टूबर तक चलेगी