Category: हल्द्वानी

  • काठगोदाम – रानीबाग पुल के पास खिसका पहाड़, भूस्खलन से भीमताल मार्ग बंद।

    काठगोदाम – रानीबाग पुल के पास खिसका पहाड़, भूस्खलन से भीमताल मार्ग बंद।

    हल्द्वानी—-   नैनीताल के रानीबाग पुल के समीप पहाड़ी से मलवा गिरने से अल्मोड़ा समेत अन्य पहाड़ी क्षेत्रों को जाने वाला मोटर मार्ग बाधित हो गया।

    नैनीताल जिले के रानीबाग में भीमताल की तरफ जाने वाले मोटर मार्ग में भूस्खलन कैमरे में कैद हुए है। पुल के पास मार्ग पहाड़ी से मलवा आने के बाद  बंद हो गया है।

    आज सवेरे हल्द्वानी-भीमताल मोटर मार्ग में पहाड़ी से भरभराकर मलुवा आ गया। इससे दोनों तरफ कई किलोमीटर तक जाम लग गया।

    इस मोटरमार्ग के बन्द होने के बाद पहाड़ी क्षेत्रों को जाने वाले यात्रियों को ज्यूलिकोट, गेठिया और भूमियाधार होते हुए लंबा मार्ग लेना पड़ रहा है।

    इस शॉर्ट मार्ग से भीमताल के स्कूलों के छात्र छात्रा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी करने वाले कर्मचारी, पर्यटक व पहाड़ों के यात्री बड़ी संख्या में सफर करते है ।

    सूचना के बाद काठगोदाम पुलिस मौके पर पहुंच गई। मार्ग बंद होने के बाद लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सूचना दे दी गई है।

    लगभग चार-पांच घंटे से पहाड़ी से आए मलवे को हटाने में हुई देरी के कारण, फिलहाल सभी गाड़ियों को दूसरे रूट से डाइवर्ट किया गया है।

  • कंप्यूटर साइंस विभाग की पहल: तकनीकी शिक्षा की ओर।

    कंप्यूटर साइंस विभाग की पहल: तकनीकी शिक्षा की ओर।

    हल्द्वानी—-  उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, स्कूल ऑफ कंप्यूटर साइंस एंड आईटी द्वारा 27 अगस्त 2025 को एक विशेष प्रचारात्मक शैक्षणिक दौरे का आयोजन किया गया।

    इस दौरे के अंतर्गत टीम ने राजकीय महाविद्यालय सितारगंज, के.आई.टी.एम. ग्रुप, राजकीय पॉलीटेक्निक, खटीमा एवं राजकीय इंटर कॉलेज, डॉ. ए.पी.जे. कॉलेज, टनकपुर का भ्रमण किया और विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा एवं रोजगारोन्मुखी कौशल से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

    कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय की टीम ने विद्यार्थियों को कंप्यूटर विभाग द्वारा संचालित स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा एवं प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों जैसे MCA, M.Sc. (Cyber Security) तथा M.Sc.(IT) के साथ साथ स्कूल ऑफ वोकेशनल स्टडीज़ के प्रमाण पत्र पाठ्यक्रमों की उपयोगिता और व्यावसायिक महत्व पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।

    इसकेअतिरिक्त, टीम ने विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के संकाय द्वारा स्वयं (SWAYAM) मंच पर उपलब्ध ऑनलाइन पाठ्यक्रमों से भी अवगत कराया। SWAYAM MOOC पाठ्यक्रम भारत सरकार के शिक्षामंत्रालय के SWAYAM पोर्टल पर ऑनलाइन माध्यम से निःशुल्क उपलब्ध हैं, जिनमें क्रेडिट ट्रांसफर की सुविधा भी होती है।

    विद्यार्थियों को बताया गया कि ये पाठ्यक्रम उनके तकनीकी ज्ञान, डिजिटल दक्षता और रोजगार कौशल को विकसित कर उनके भविष्य को और अधिक सशक्त बना सकते हैं।

    यह आयोजन विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के महत्व को समझाने और डिजिटल युग की अपेक्षाओं के अनुरूप उन्हें सशक्त बनाने का एक उपयोगी माध्यम सिद्ध हुआ।उक्त कार्यक्रम में डॉ. नीलिमा बुधानी, डॉ. शिल्पा गुनवंत एवं श्रीमती ललिता बिष्टआदि उपस्थित रहीं।

  • कॉलेज में गर्माया माहौल, छात्र ने पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल….

    कॉलेज में गर्माया माहौल, छात्र ने पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल….

    हल्द्वानी – एमबीपीजी कॉलेज में मंगलवार को छात्रों के दो गुटों के बीच हुई हाथापाई के बाद पुलिस ने कॉलेज परिसर और आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी थी। इसी बीच बुधवार को आईडी कार्ड दिखाने की बात पर पुलिसकर्मी और एक छात्र के बीच बहस हो गई।

    छात्र ने पुलिस पर बदसलूकी का आरोप लगाते हुए प्राचार्य से इसकी शिकायत की। घटना की जानकारी मिलते ही कॉलेज का माहौल गर्मा गया। स्थिति को देखते हुए चुनाव सेल भी सतर्क हो गया है और कॉलेजों में गाइडलाइन जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है।

  • सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज में चौंकाने वाली चोरी: इलाज के पैसे उड़ाए, फिर मंदिर में हाथ जोड़े और हो गए फरार ..।

    सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज में चौंकाने वाली चोरी: इलाज के पैसे उड़ाए, फिर मंदिर में हाथ जोड़े और हो गए फरार ..।

    हल्द्वानी—-   हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल (STH) में चोरी की और चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। बीमार बेटे का इलाज कराने पहुंचे एक पिता का रुपयों से भरा बैग दो शातिर चोर पार कर गए।

    हैरान करने वाली बात यह रही कि चोरी के बाद दोनों आरोपी अस्पताल परिसर में बने मंदिर में जाकर हाथ जोड़ते और घंटी बजाते दिखाई दिए। यह पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

    पीड़ित श्याम सिंह, नैनीताल जिले के गरमपानी, खैरना निवासी हैं। उनका जवान बेटा तनुज रावत गंभीर बीमारी से जूझ रहा है, जिसे 22 अगस्त को ऑपरेशन के लिए STH में भर्ती कराया गया था।

    श्याम सिंह इलाज के लिए बड़ी मुश्किल से 25 हजार रुपये नकद के साथ-साथ बेटे के स्कूल सर्टिफिकेट, राशन कार्ड, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज अपने बैग में लेकर आए थे।

    घटना रविवार तड़के करीब पांच बजे की है। श्याम सिंह जब वार्ड में बेटे की देखभाल करते हुए थककर सो गए, तभी दो चोर अस्पताल में दाखिल हुए और मौका पाकर उनका बैग लेकर चंपत हो गए। बैग में बेटे के इलाज के लिए लाया गया नकद और सभी जरूरी कागजात थे।

    सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा गया कि चोरी के तुरंत बाद चोरों में से एक अस्पताल परिसर में स्थित मंदिर के सामने रुकता है, हाथ जोड़कर भगवान को धन्यवाद देता है और मंदिर की घंटी भी बजाता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे आमजन में नाराज़गी और चिंता दोनों है।

    घटना के बाद श्याम सिंह ने तत्काल मेडिकल चौकी में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। चौकी प्रभारी बीएस मेहता ने बताया कि चोरों की पहचान के लिए सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों के चेहरे स्क्रैच के रूप में कई स्थानों पर भेजे गए हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

    श्याम सिंह का कहना है कि मामला सिर्फ पैसों की चोरी तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके बेटे के इलाज से जुड़े जरूरी दस्तावेज भी चोर साथ ले गए हैं। उन्होंने प्रशासन से चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

    कुमाऊं भर से इलाज के लिए आने वाले सैकड़ों लोगों की आमद से पैक रहने वाले सुशीला तिवारी अस्पताल में ये घटना कोई पहली नहीं है। इससे पहले भी STH में चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं।

    लगातार हो रही ऐसी वारदातों ने अस्पताल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आम जनता और मरीजों के तीमारदारों में डर और चिंता का माहौल है। लोगों का कहना है कि अस्पताल में आए दिन होने वाली इस तरह की घटनाओं पर अब कठोर कदम उठाए जाने चाहिए।

  • नैनीताल पंचायत चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बिगड़ने की मजिस्ट्रियल जांच शुरू, जनता भी दे सकती हैं सबूत..।

    नैनीताल पंचायत चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बिगड़ने की मजिस्ट्रियल जांच शुरू, जनता भी दे सकती हैं सबूत..।

    नैनीताल—  जनपद नैनीताल के पंचायत चुनाव-2025 के दौरान हुई कानून-व्यवस्था से जुड़ी घटनाओं की मजिस्ट्रियल जांच अब आधिकारिक रूप से आरंभ हो गई है।

    उत्तराखण्ड शासन के गृह अनुभाग द्वारा इस जांच की जिम्मेदारी कुमाऊं मंडल के आयुक्त दीपक रावत को सौंपी गई है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना बेतालघाट क्षेत्र में भुजान-बेतालघाट-गर्जिया मोटर मार्ग पर क्षेत्र पंचायत प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख एवं कनिष्ठ उप प्रमुख के निर्वाचन के दौरान गोलाबारी की घटना सामने आई थी। वहीं, थाना तल्लीताल क्षेत्र में जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव के दिन भी कानून-व्यवस्था प्रभावित हुई थी।

    इन दोनों घटनाओं की पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने हेतु आयुक्त दीपक रावत ने जनसाधारण से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति के पास इन घटनाओं से संबंधित कोई महत्वपूर्ण जानकारी, तथ्य, साक्ष्य या व्यक्तिगत बयान हो, तो वह एक सप्ताह के भीतर जांच में सहयोग कर सकते हैं।

    साक्ष्य या बयान दर्ज कराने के लिए व्यक्ति को कार्यालय आयुक्त, कुमाऊं मंडल, नैनीताल अथवा कैम्प कार्यालय, खाम बंगला, हल्द्वानी में कार्यालय समय — पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 5:00 बजे तक स्वयं उपस्थित होना होगा।

    संपर्क सूत्र—–

    कार्यालय आयुक्त, कुमाऊं मंडल, नैनीताल – 05942-235750

    आयुक्त कैम्प कार्यालय, हल्द्वानी 05946-225589

    आयुक्त ने यह भी स्पष्ट किया है कि सभी प्राप्त जानकारी को गोपनीय रखते हुए निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाएगी।

    आमजन की भागीदारी से जांच प्रक्रिया को और अधिक सटीक व विश्वसनीय बनाया जा सकेगा।

  • चरस की खेप के साथ स्कूटी सवार तस्कर गिरफ्तार….

    चरस की खेप के साथ स्कूटी सवार तस्कर गिरफ्तार….

    हल्द्वानी – एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा, द्वारा जनपद नैनीताल में अवैध नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने हेतु सभी अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी व क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा राजेश कुमार यादव, प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी के नेतृत्व में कोतवाली हल्द्वानी की चौकी टीपी नगर पुलिस टीम द्वारा उत्तराखंड मुक्त विश्व विद्यालय के पास वाहन चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति प्रकाश सिंह नैनवाल पुत्र महेंद्र सिंह नैनवाल निवासी धौलखेड़ा बरेली रोड हल्द्वानी उम्र 28 वर्ष को उसकी स्कूटी की डिग्गी से 497 ग्राम अवैध चरस बरामद कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी में NDPS अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

    गिरफ्तारी टीम

    ▪ उ.नि. मनोज कुमार प्रभारी चौकी टीपी नगर हल्द्वानी

    ▪ हेड कांस्टेबल दिगम्बर सनवाल, चौकी टी पी नगर।

    ▪ कांस्टेबल युगल मिश्रा चौकी टीपी नगर

    ▪ कांस्टेबल प्रदीप सिंह चौकी टी पी नगर।

  • सड़क हादसा: ऑल्टो-स्कॉर्पियो की भीषण भिड़ंत, एक ही परिवार के 3 की मौत, 2 गंभीर घायल..।

    सड़क हादसा: ऑल्टो-स्कॉर्पियो की भीषण भिड़ंत, एक ही परिवार के 3 की मौत, 2 गंभीर घायल..।

    हल्द्वानी—   देर रात रामपुर रोड बेल बाबा क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे शहर को दहला दिया। हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

    जानकारी के मुताबिक परिवार के लोग अपनी बहन को देखने रुद्रपुर गए थे। देर रात घर लौटते समय उनकी ऑल्टो कार और स्कॉर्पियो में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑल्टो कार के परखच्चे उड़ गए।

    हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान हाफिज शाजिद, शाहजहां और अफसरी के रूप में हुई है। वहीं घायलों में जाहिद और मुस्कान शामिल हैं। हादसे की सूचना रात करीब 2 बजे परिजनों को मिली।

    घायलों और मृतकों को तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया। सभी हल्द्वानी बनभूलपुरा लाइन न0 17 और 18 के रहने वाले हैं.

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो कार ने तेज रफ्तार में टक्कर मारी, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

  • विश्व मानचित्र पर प्रसिद्ध नैनीताल जाने वाली अतिमहत्वपूर्ण सड़क अपनी बदहाली पर बहा रही आंसू,,,।

    विश्व मानचित्र पर प्रसिद्ध नैनीताल जाने वाली अतिमहत्वपूर्ण सड़क अपनी बदहाली पर बहा रही आंसू,,,।

    नैनीताल—  नैनीताल ,विश्व मानचित्र पर अपनी एक अलग पहचान रखता है, उत्तराखंड की महत्वपूर्ण सड़को में एक है नैनीताल हाइवे,।

    गौर करने वाली सबसे बड़ी बात यहां यह है कि उत्तराखंड हाई कोर्ट के जजों के अलावा तमाम वीवीआईपी हस्तियों का काफिला इस सड़क से होकर गुजरता है।

    यही नहीं पर्यटकों की आमद और कैंची धाम का रास्ता भी यही है और सबसे बड़ी बात आला अधिकारियों जैसे कमिश्नर, जिलाधिकारी, आईजी एवम एसएसपी जैसे बड़े अधिकारियों की आवाजाही भी इस रूट पर लगातार बनी रहती है।

    हल्द्वानी से नैनीताल रोज़मर्रा के आने जाने वाले हजारों जनपद वासियों को बहुत दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है इसके बावजूद हल्द्वानी नैनीताल हाइवे के जर्जर हालात आपके सामने हैं।

    हिचकोलेदार सफर और चोटिल होने का खतरा, हर समय बना रहता है।

    काठगोदाम से ऊपर जब हम नैनीताल की ओर चलते हैं। थोड़ी दूर चलने के बाद गुलाब घाटी वाला रास्ता बहुत खराब है और गड्ढों से भरा हुआ है यहां बाइक सवार अक्सर गिर के चोटिल भी हो रहे हैं।

    आगे रास्ते में रानीबाग क्रॉस करते ही भीमताल बैंड से थोड़ा पहले यह सड़क ही जैसे गायब हो जाती है। मानो ऐसा लगता है कि यहां सड़क है ही नहीं, बड़े-बड़े गड्ढे और उनमें भरा पानी,, सड़कों के दोनों तरफ लग रहा भीषण जाम से लोग परेशान और बेहाल हैं।

    यहां बोर्ड लगा है नैनीताल रानीखेत और भीमताल जाने के लिए मुख्य मार्ग—

    नारद न्यूज24 की टीम जब ग्राउंड पर  पहुंची,,,तो यहां से गुजरने वाले राहगिरो से सड़क का हाल जाना तो पता चला ,लोगों में खस्ताहाल सड़क को लेकर भारी रोष है। रोजमर्रा ही इस रूट से गुजरने वाले लोगों ने बताया बरसात का सीजन शुरू होने से पहले ही इस रोड पर छोटे-छोटे गड्ढे थे जो कि भरे नहीं गए।

    अब मानसून सीजन में छोटे गड्ढे बड़े और विशालकाय गड्ढों में तब्दील हो गए हैं। जिसके चलते गाड़ी चलाना दूभर हो गया है।

    खासतौर से बाइक सवारों ने जमकर अपनी भड़ास निकाली,, कहा कि रास्तों के गड्ढे फिसलन भरे हो रहे हैं जिससे गिरने का डर बना रहता है लोगों ने तो यहां तक कहा की हर साल करोड़ों की लागत से बनने वाली यह रोड आखिर इतनी जल्दी उधड़ कैसे हो जाती है। कब भरे जाएंगे गड्ढे कब मिलेगी राहत ?

    वहीं भारी वाहन वाले तो बहुत ही परेशान है उनका कहना है सलड़ी तक सड़क कई जगह से टूटी हुई है जिसके चलते भारी दिक्कतों का सामना उठाना पड़ रहा है। वाहनों को इन गड्ढों ने से बहुत नुकसान हो रहा है कभी कभी कमानी पट्टे टूट जाते हैं।

    लोगों ने सवाल किया क्या सरकारी खजाना इतना खाली हो गया की सड़कों पर टिल्ले लगवाने यानी इन गड्डो को भरने का  बजट भी नही है..?

    इस हाइवे के हालत काफी ख़राब है ना जाने सरकार कब  जागेगी।

  • नैनीताल पुलिस : एसएसपी मीणा ने किया बड़ा फेरबदल, 31 निरीक्षक/उप निरीक्षकों के तबादले।

    नैनीताल पुलिस : एसएसपी मीणा ने किया बड़ा फेरबदल, 31 निरीक्षक/उप निरीक्षकों के तबादले।

    नैनीताल—-– जिले में पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर फेरबदल करते हुए एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा (I.P.S) ने निरीक्षक एवं उप निरीक्षक स्तर के कुल 31 अधिकारियों के तबादले तत्काल प्रभाव से कर दिए हैं।

    स्थानांतरित किए गए अधिकारियों को उनके नाम के सम्मुख अंकित नए पदस्थानों पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

    स्थानांतरण सूची इस प्रकार है:—

    निरीक्षक स्तर के स्थानांतरण

    -सुशील कुमार – पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक, बनभूलपुरा।
    -उमेश कुमार मलिक – प्रभारी निरीक्षक, भवाली से प्रभारी, शिकायत प्रकोष्ठ।
    -प्रकाश मेहरा – प्रभारी चौकी खैरना से प्रभारी निरीक्षक, भवाली।
    -विजय मेहता – थानाध्यक्ष, कालाढूंगी से प्रभारी निरीक्षक, कालाढूंगी।
    -विपिन चंद्र पांडे – प्रभारी सीसीटीएनएस सम्मन सेल से प्रभारी एफएफयू/एसआईएस।
    -रजत कसाना – सीसीटीएनएस संबंध सेल से प्रभारी सीसीटीएनएस/सम्मन सेल।
    -हरपाल सिंह – प्रभारी साइबर सेल डीसीआरबी से प्रभारी एसओजी/एएनटीएफ/साइबर सेल।
    -ललिता पांडे – प्रभारी एएचटीयू से प्रभारी एएचयू/डीसीआरबी उप निरीक्षक स्तर के स्थानांतरण।
    – मनोज नयाल – वरिष्ठ उप निरीक्षक, रामनगर से थानाध्यक्ष, तल्लीताल।
    -विजय नेगी – पुलिस लाइन से थानाध्यक्ष, बेतालघाट।
    – पंकज जोशी – थानाध्यक्ष, काठगोदाम से वरिष्ठ उप निरीक्षक, कालाढूंगी।
    – विमल मिश्रा – थानाध्यक्ष, भीमताल से थानाध्यक्ष, काठगोदाम।
    – संजीत राठौड़ – प्रभारी SOG से थानाध्यक्ष, भीमताल।
    – विजय कुमार – प्रभारी चौकी धानाचुली से प्रभारी चौकी राजपुर, थाना हल्द्वानी।
    – हरजीत सिंह – थाना मुखानी से प्रभारी चौकी धारी, थाना मुक्तेश्वर।
    – मनोज सिंह – प्रभारी चौकी लामाचौड़ से प्रभारी चौकी क्वारब, थाना भवाली।
    – नरेंद्र कुमार – सम्बद्ध थाना मुखानी से प्रभारी चौकी लामाचौड़।
    – हर्ष बहादुर पाल – प्रभारी चौकी कैंची से प्रभारी चौकी खैरना, थाना भवाली।
    – रमेश चंद्र पंत – प्रभारी चौकी ओखलकांडा से प्रभारी चौकी कैंची।
    -मोहन सिंह सोन – प्रभारी एएनटीएफ से प्रभारी चौकी ओखलकांडा।
    – देवेंद्र सिंह राणा – थाना तल्लीताल से प्रभारी चौकी कोटाबाग, थाना कालाढूंगी
    – नीरज कुमार – थाना बनभूलपुरा से प्रभारी चौकी देखरेख
    23. सुनील गोस्वामी – सम्बद्ध थाना चोरगलिया से प्रभारी चौकी कुंवरपुर।
    – सुशील जोशी – थाना बनभूलपुरा से वरिष्ठ उप निरीक्षक, थाना बनभूलपुरा।
    – फिरोज आलम – साइबर सेल से एसओजी।
    – भुवन सिंह राणा – सम्बद्ध थाना हल्द्वानी से थाना हल्द्वानी।
    – रविंद्र सिंह राणा – सम्बद्ध थाना काठगोदाम से थाना काठगोदाम।
    – राजवीर सिंह नेगी – सम्बद्ध थाना भवाली से थाना भवाली।
    – प्रवीण कुमार – सम्बद्ध थाना मल्लीताल से थाना मल्लीताल।
    – निधि शर्मा – थाना कालाढूंगी से थाना चोरगलिया।
    – कुमकुम धानिक – पुलिस लाइन से थाना काठगोदाम।

    एसएसपी मीणा ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को शीघ्र अपने नए पदस्थानों पर योगदान देने और सेवा में तत्परता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

  • मुकेश बोरा के नेतृत्व में आँचल दुग्ध संघ बना उत्पादकों का सहारा

    मुकेश बोरा के नेतृत्व में आँचल दुग्ध संघ बना उत्पादकों का सहारा

    लालकुआं—  नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश बोरा लगातार दुग्ध उत्पादकों के हित में प्रतिबद्ध और सजग प्रयास कर रहे हैं। उनके नेतृत्व ने न सिर्फ़ संघ को नई ऊँचाइयाँ दी हैं, बल्कि उपभोक्ताओं और उत्पादकों दोनों का विश्वास भी जीता है।

    बीमार दुग्ध उत्पादक को मिली सहायता—धारी पलड़ा दुग्ध समिति के सदस्य के.डी. दानी, जो बीमारी और आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं, को अध्यक्ष मुकेश बोरा ने मानवीय संवेदनाओं को ध्यान में रखते हुए ₹15,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की। समिति के सदस्यों ने इस सहयोग के लिए आँचल दुग्ध संघ और अध्यक्ष मुकेश बोरा का आभार व्यक्त किया ।

    पशुओं की सुरक्षा भी प्राथमिकता–आँचल दुग्ध संघ केवल कर्मचारियों और उत्पादकों की ही नहीं, बल्कि उनके पशुओं की सुरक्षा को भी प्राथमिकता देता है। किसी दुग्ध उत्पादक के पशुओं की मृत्यु होने पर संघ आर्थिक सहयोग कर नुकसान की भरपाई करता है। यह संवेदनशीलता दर्शाती है कि संघ केवल कारोबारी साझेदार नहीं, बल्कि कठिन समय में मजबूत सहारा भी है।

    दुग्ध विकास मंत्री सौरव बहुगुणा का सहयोग–अध्यक्ष बोरा ने कहा कि मंत्री सौरव बहुगुणा के मार्गदर्शन से दुग्ध संघ को लगातार सहयोग मिलता है। उन्होंने बताया कि “जब भी कृषकों के हित की समस्या मंत्री सौरव बहुगुणा के संज्ञान में लाई जाती है, वे तत्काल निर्णय कर उसका समाधान करवाते हैं।”

    मुख्यमंत्री से अपेक्षा—उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूर्व में सचिव प्रोत्साहन राशि को मैदानी क्षेत्रों में लागू करने की घोषणा कर चुके हैं। इसी क्रम में नैनीताल दुग्ध संघ की प्रबंध कमेटी शीघ्र ही मुख्यमंत्री से भेंट कर इस योजना को लागू करने का अनुरोध करेगी।

    आँचल की पहचान – गुणवत्ता और विश्वास–मुकेश बोरा ने कहा–
    दूध उत्पादकों और उपभोक्ताओं का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूँजी है। आँचल की गुणवत्ता हमारी पहचान है और इसे हर घर तक पहुँचाना हमारा संकल्प है।

    उपलब्धियाँ और भविष्य की दिशा–कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाकर उनके मनोबल को नई ऊर्जा दी गई।

    दूध की बिक्री बढ़ाने के लिए जागरूकता रैलियाँ आयोजित की गईं, जिनसे खपत में उल्लेखनीय वृद्धि लगातार दर्ज की जा रही है ।
    ₹84 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक प्लांट का निर्माण कार्य तेज़ी से जारी है, जिससे उत्पादकों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

    गाँव-गाँव पहुँचा विश्वास–आज लालकुआं की फिज़ाओं में सिर्फ़ दूध की महक ही नहीं, बल्कि पर्वतीय क्षेत्र समेत गाँव-गाँव की उम्मीदों की खुशबू घुली है। कभी उत्पादकों के माथे पर चिंता की लकीरें थीं, अब उनके चेहरे पर मुस्कान और सीने में गर्व है। यह बदलाव संघ की आत्मीयता और अध्यक्ष मुकेश बोरा के नेतृत्व की देन है।

    इस अवसर पर मार्ग प्रभारी नीमा सा, क्षेत्र पंचायत पर्यवेक्षक प्रेम बल्लभ तिवारी, एवं सचिव पूरनचंद बेलवाल मौजूद रहे।