Category: हल्द्वानी

  • उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय एवम स्कूल ऑफ कंप्यूटर साइंस एंड आईटी ने क्षेत्रीय शिक्षण संस्थानों में प्रचारात्मक शैक्षणिक दौरा किया आयोजित।

    उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय एवम स्कूल ऑफ कंप्यूटर साइंस एंड आईटी ने क्षेत्रीय शिक्षण संस्थानों में प्रचारात्मक शैक्षणिक दौरा किया आयोजित।

    हल्द्वानी—-   उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, स्कूल ऑफ कंप्यूटर साइंस एंड आईटी ने सोमवार को क्षेत्रीय शिक्षण संस्थानों में एक प्रचारात्मक शैक्षणिक दौरा आयोजित किया।

    इस दौरान विश्वविद्यालय की टीम ने एमएसएमई (MSMSE) टेक्नोलॉजी सेंटर कनिया (रामनगर), एसआईएमटी एवं आईएमटी (काशीपुर), एससी गुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (काशीपुर) तथा ड्रोन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (रुद्रपुर) का भ्रमण किया।

    टीम ने विद्यार्थियों को कंप्यूटर साइंस KE स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों जैसे एम.सी.ए., एम.एससी.(आईटी), एम.एससी.(सीएस), बी.सी.ए. आदि के साथ-साथ वोकेशनल स्टडीज़ के प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों की जानकारी दी और उनके व्यावसायिक लाभ पर प्रकाश डाला।

    इसके अतिरिक्त, SWAYAM प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध डिजिटल फॉरेंसिक्स और वेब टेक्नोलॉजी जैसे ऑनलाइन पाठ्यक्रमों से जुड़ने के लिए भी विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया ।

    इसी के साथ विद्यार्थियों के लिए ‘स्वयं पोर्टल’ पर गुणवत्तापूर्ण ऑनलाइन पाठ्यक्रम निःशुल्क उपलब्ध हैं। यह भारत सरकार का एक ऑनलाइन शिक्षा मंच हैयह दौरा विद्यार्थियों में तकनीकी शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उन्हें डिजिटल युग की आवश्यकताओं के अनुरूप करियर निर्माण के लिए प्रोत्साहित करने में सहायक सिद्ध होगा।

    इस कार्यक्रम में डॉ. एस. गुणवंत, श्रीमती ललिता, सुश्री हिमानी, डॉ. बलविंदर सिंह, डॉ. आनंद पटवाल, श्री मयंक पांडे तथा श्री शमशेर सिंह सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे ।

  • हल्द्वानी रोडवेज के पास फैली दुर्गंध,,,, तलाशी के दौरान खंडहर में मिली लाश।

    हल्द्वानी रोडवेज के पास फैली दुर्गंध,,,, तलाशी के दौरान खंडहर में मिली लाश।

    हल्द्वानी—   हल्द्वानी रोडवज से सटी तहसील परिसर के खंडहर में लाश मिलने से  हड़कंप मच गया।

    रविवार के दिन हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन में तेज दुर्गंध आने से लोगों ने निकट तहसील परिसर में किसी जानवर के मरे होने की संभावना जताई। जिसकी बाद कछ लोग ने वहां तलाश शुरू करी। तलाशी के दौरान वहां स्थित खंडहर में सड़ी गली लाश दिखी।

    जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तहकीकात शुरू कर दी। जांच में पता चला कि मृतक का नाम मनोज बेलवाल है जो कि हल्द्वानी बेस अस्पताल में एम्बुलेंस ड्राइवर था।

    बताया जा रहा है पत्नी के निधन के बाद से ही मनोज अवसाद में रहने लगा और शराब का आदी हो गया था। पिछले दो सालों से वह ड्यूटी पर भी नहीं गया था।

    सूचना के मिलते ही मनोज के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मनोज मुख्य रूप से बेतालघाट निवासी बताया जा रहा है। मनोज की पत्नी का निधन भी पांच वर्ष पूर्व हो गया था। और एक बेटी है जो अपने मामा के साथ रहती है।

    पुलिस के मुताबिक शव करीब सात दिन पुराना बताया जा रहा है मौत की वजह पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा। फिलहाल मौके पर फॉरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया है।

  • गोली लगने से किसान की मौत, हादसा या आत्महत्या..?

    गोली लगने से किसान की मौत, हादसा या आत्महत्या..?

    .हल्द्वानी—  हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित हरिपुर लालमणि गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब पंचायत घर के पास एक 55 वर्षीय किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई।

    मृतक की पहचान कुन्दन बोरा पुत्र स्व. बालादत्त बोरा के रूप में हुई है, जो मूलतः पुश्तैनी किसान थे और गन्ना सेंटर क्षेत्र में अपने परिवार के साथ निवास करते थे।

    घटना रविवार दोपहर की बताई जा रही है, जब कुन्दन बोरा अपने घर में ही मौजूद थे। इसी दौरान अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी, जिससे आस-पड़ोस में हड़कंप मच गया। लोग जब मौके पर पहुंचे तो कुन्दन खून से लथपथ अवस्था में पड़े थे।

    कई सवालों के घेरे में घटना, पुलिस जांच में जुटी—-

    गोली कैसे चली? किसने चलाई? यह आत्महत्या थी या फिर हत्या? इन सवालों के जवाब अभी तक सामने नहीं आ सके हैं। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी (सीओ) व कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं।

    पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

  • हल्द्वानी में फिर सड़क हादसा: बस के अगले हिस्से में फंसा युवक, दर्दनाक मौत..।

    हल्द्वानी में फिर सड़क हादसा: बस के अगले हिस्से में फंसा युवक, दर्दनाक मौत..।

    हल्द्वानी—-    उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर में रविवार शाम एक हृदय विदारक सड़क दुर्घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया।

    काठगोदाम थाना क्षेत्र के गौलापार स्थित खेड़ा चौराहे के पास, एक वोल्वो बस और स्कूटी की आमने-सामने की टक्कर में 27 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह हादसा उस समय हुआ जब एक वोल्वो बस काठगोदाम की ओर तेज रफ्तार में आ रही थी, जबकि सामने से आ रही स्कूटी पर सवार युवक लालकुआं की दिशा में बढ़ रहा था।

    ताज रेस्टोरेंट के सामने हुए इस टक्कर में स्कूटी बस के अगले हिस्से में इस कदर फंस गई कि युवक को बाहर निकालने के लिए बस और स्कूटी के पार्ट्स को कटर से काटना पड़ा।

    मृतक की पहचान बिंदुखत्ता के इंदिरानगर द्वितीय निवासी पूरन सिंह टाकुली के रूप में हुई है, जो वर्तमान में दिल्ली में एक निजी कंपनी में कार्यरत था। बताया जा रहा है कि पूरन सिंह आज ही दिल्ली से हल्द्वानी इंटरव्यू देने आया था। उसने काठगोदाम से किराए पर स्कूटी ली और बिंदुखत्ता की ओर लौट रहा था, लेकिन दुर्भाग्यवश रास्ते में ही उसकी इस दुर्घटना में  जीवनलीला समाप्त हो गई।

    स्थानीय लोगों और पुलिस द्वारा तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया, लेकिन युवक की स्थिति अत्यंत गंभीर थी। काफी देर तक वह बस के अंदर फंसा रहा और तड़पता रहा। जब तक उसे बाहर निकाला गया, तब तक उसने दम तोड़ दिया।

    हादसे की सूचना मिलते ही काठगोदाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस द्वारा प्रारंभिक जांच में ओवर स्पीड को इस दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है।

    इस हादसे के चलते नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिसे बाद में पुलिस ने यातायात के लिए सुचारु कर दिया।

    पूरन सिंह की मौत की खबर सुनकर उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उन्हें यह भी ज्ञात नहीं था कि वह आज हल्द्वानी आया हुआ है। एक होनहार युवक, जो अपने करियर के लिए प्रयासरत था, इस तरह अनहोनी का शिकार हो जाएगा, यह किसी ने नहीं सोचा था।

    मृतक युवक की पहचान पूरन सिंह टाकुली(27) बिन्दुखत्ता इंदिरा नगर के रूप में हुई है।

  • सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल की महिला कार्यकारिणी का हुआ विस्तार, पूनम जोशी को प्रदेश उपाध्यक्ष और मुन्नी बिष्ट को प्रदेश कोषाध्यक्ष की मिली जिम्मेदारी।

    सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल की महिला कार्यकारिणी का हुआ विस्तार, पूनम जोशी को प्रदेश उपाध्यक्ष और मुन्नी बिष्ट को प्रदेश कोषाध्यक्ष की मिली जिम्मेदारी।

    हल्द्वानी—  सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल के कार्यालय में एक कार्यक्रम किया गया।

    जिसमें सभी सदस्यों पदाधिकारी की सहमति से सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल की नयी प्रदेश की महिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।

    जिसमे प्रदेश प्रभारी महिला सीमा बत्रा की सहमति से
    पूनम जोशी , हल्द्वानी निवासी को प्रदेश मे उपाध्यक्ष की और मुन्नी बिष्ट , हल्द्वानी निवासी को प्रदेश कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी से मनोनीत किया गया।

    आप दोनों को सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल की पूरी टीम. बधाई शुभकामनाएं देती है आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता है ।

  • भाजपा ने फूंका कांग्रेस विधायकों का पुतला।

    भाजपा ने फूंका कांग्रेस विधायकों का पुतला।

    हल्द्वानी—-  गैरसैंण में हुए विधानसभा सत्र के दौरान अमर्यादित अचारण का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस विधायकों का पुतला दहन किया।

    भाजपा ने कहा कि वर्तमान में आपदा से निपटने के लिए कांग्रेस को सरकार का सहयोग करना चाहिए। लेकिन, वह अमर्यादित आचरण कर विधानसभा सत्र में व्यवधान पैदा कर रहे हैं।

    शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधपार्क में पुतला दहन किया। वक्ताओं ने कहा कि गैरसैंण में विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस विधायकों ने जिस तरह का अमर्यादित आचरण प्रदर्शित किया, वह लोकतंत्र की हत्या है।

    भाजपा ने कहा कि राज्य सरकार ने उत्तराखंड की जनभावनाओं के अनुरूप गैरसैंण में विधानसभा सत्र आयोजित किया। लेकिन, कांग्रेस विधायकों ने जनहित के मुद्दों और विकास से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा करने के बजाय अमर्यादित आचरण से विधानसभा सत्र में व्यवधान पैदा किया।

    भाजपा ने कहा कि कांग्रेस विधायकों को हंगामा करने के बजाय आपदा के इस क्षण में सरकार के साथ कांधे से कांधा मिलाकर चलना चाहिए था ।

    इस मौके पर भाजपा विधायक बंसीधर भगत, विधायक मोहन सिंह बिष्ट, जिला महा मंत्री रंजन बरगली, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र बिष्ट, जिलाउपाध्यक्ष दिनेश खुल्बे, महिला मोर्चा जिला महामंत्री पूनम जोशी,पनराम, रविन्द्र बाली, दर्जा प्राप्तमंत्री रेनू अधिकारी, शंकर कोरंगा आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता  आदि मौजूद रहे।

  • हल्द्वानी में 23 और 24 अगस्त को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का मनेगा पहला प्रकाश पर्व।

    हल्द्वानी में 23 और 24 अगस्त को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का मनेगा पहला प्रकाश पर्व।

    हल्द्वानी—-  राजेंद्र नगर_राजपुरा गली नंबर 2, हल्द्वानी स्थित गुरुद्वारा *श्री गुरु दुख निवारण साहिब* में  दिनांक 23 व 24 अगस्त , दिन शनिवार व रविवार को, *साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी* का पहला प्रकाश पर्व बड़े ही उत्साह व हर्ष के साथ मनाया जाएगा,

    जिसमें सिख पंथ के प्रसिद्ध कीर्तनीये जत्थे व कथा वाचक भारत के विभिन्न प्रांतो से हल्द्वानी में पधार रहे हैं, जो की गुरबाणी रस से व गुरु ग्रंथ साहिब जी के उपदेशों से संगत को निहाल करेंगे l

    24 अगस्त दिन रविवार को समागम सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक गुरुद्वारा साहिब में मनाया जाएगा l समागम के दौरान दोपहर 12:00 बजे से गुरु के अटूट लंगर वरतेंगे l

    आज गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने गुरुद्वारा परिसर के हाल में आयोजित सभा में, हल्द्वानी व निकटवर्ती क्षेत्र वासियों के लिए समागम में पहुंचाने हेतु अपील की  गई, तथा बड़ी संख्या में लोगो के आने की अपील की गई हैं

    इस सभा में गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के मुख्य सेवादार स. रणजीत सिंह, उप मुख्य सेवादार स .फतेह सिंह, जनरल सेक्रेटरी स. हरविंदर सिंह व स. परमजीत सिंह, प्रवक्ता स. इंद्रजीत सिंह व मीडिया प्रभारी स . हरप्रीत सिंह, अन्य संगत जन के साथ सेवा हेतु उपस्थित थे l

  • हल्द्वानी के दमुवाढूंगा में निर्माण और जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक।

    हल्द्वानी के दमुवाढूंगा में निर्माण और जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक।

    नैनीताल—  हल्द्वानी की दमुवाढूंगा क्षेत्र स्थित ग्राम जवाहर ज्योति में किसी भी प्रकार के नए निर्माण, भूमि की खरीद-फरोख्त, अतिक्रमण या सीमांकन में बदलाव पर रोक लगा दी गई है।

    यह आदेश एसडीएम राहुल शाह ने उत्तर प्रदेश भू-राजस्व अधिनियम, 1901 की धारा-48 के तहत 21 अगस्त 2025 को जारी अधिसूचना के अनुपालन में जारी किया है।

    गांव में भूमि सर्वेक्षण और अभिलेखों के अद्यतन (रिकॉर्ड ऑपरेशन) की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इस दौरान अवैध निर्माण और अतिक्रमण रोकने के लिए यह प्रतिबंधात्मक कदम उठाया गया है।

    एसडीएम ने आदेश में स्पष्ट किया है कि..

    अगली सूचना तक क्षेत्र में किसी भी प्रकार का नया निर्माण, भूमि क्रय-विक्रय या सीमांकन परिवर्तन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

    क्षेत्रीय राजस्व अधिकारी और लेखपाल नियमित निगरानी करेंगे।

    स्थानीय पुलिस को आदेश के सख्त अनुपालन के निर्देश दिए गए हैं।

    उल्लंघन की स्थिति में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध विधिसम्मत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है और अगले निर्देश तक प्रभावी रहेगा।

  • नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के कामगारों के बढ़ा मानदेय।

    नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के कामगारों के बढ़ा मानदेय।

    लालकुआं—-   नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के प्रशासनिक भवन में अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में प्रबंध कमेटी की बैठक आयोजित हुई।

    बैठक में संस्था हित से जुड़े कई अहम निर्णय सर्वसम्मति से पारित किए गए।

    बैठक में अति कुशल श्रेणी के कामगार का मानदेय ₹15,500 से बढ़ाकर ₹25,000, कुशल श्रेणी का ₹14,000 से ₹23,000, अर्ध कुशल श्रेणी का ₹13,000 से ₹22,000 तथा अ कुशल श्रेणी का मानदेय ₹12,000 से बढ़ाकर ₹21,500 कर दिया गया।

    इसके अतिरिक्त संस्था में कार्यरत सभी कामगारों को, चाहे वे फिलिंग लेबर हों या गार्ड, दीपावली से पूर्व दो जोड़ी वर्दी और जूते उपलब्ध कराए जाएंगे। वहीं, स्कूटी और मोटरसाइकिल हेतु कामगारों को अब ₹1,00,000 तक का फंड भी उपलब्ध कराया जाएगा।

    -साथ ही कर्मचारी हित को ध्यान में रखते हुए तथा कर्मचारियों के मनोबल को ध्यान में रखते हुए

    -भवन ऋण को ₹2 लाख से बढ़ाकर ₹5 लाख करने को मंजूरी दे दी गई है जो इसी सत्र से लागू होगा

    -नियमित कर्मचारियों की पदोन्नति व डी.ए. तथा सातवें वेतन आयोग का एरियर जारी करना,

    -वार्षिक अधिवेशन हेतु एक हजार क्षमता वाले हॉल के निर्माण करने का निर्णय लिया गया है

    दुग्ध उत्पादन को 1.10 लाख लीटर से बढ़ाकर 1.50 लाख लीटर करने के लिए कार्य योजना बनाने तथा विपणन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए विशेष योजना बनाने का निर्णय लिया गया है

    10 करोड़ की साइलेज परियोजना व 11 करोड़ की प्रोत्साहन राशि जून तक प्राप्त होने पर प्रदेश के यशस्वी दुग्ध मंत्री आदरणीय सौरभ बहुगुणा जी एवं प्रदेश के मुखिया यशस्वी मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी जी का आभार व्यक्त किया गया।

    बैठक में कर्मचारियों के EPF का 35 लाख रुपये गवन करने पर सिद्धि इंटरप्राइजेज के खिलाफ न्यायिक कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया है, सिद्दी एंटरप्राइजेज पर बकाया ₹1.02 करोड़ जीएसटी न जमा करने पर फर्म से वसूली एवं कानूनी कार्रवाई का निर्णय भी लिया गया।

    इसके अलावा बिंदुखत्ता स्थित हरीश पवार स्कूल की टीम को राष्ट्रीय स्तर पर तीसरी बार फुटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर ₹35,000 का चेक प्रदान किया गया। आगामी वार्षिक अधिवेशन की तिथि 25 सितम्बर से 15 अक्टूबर के बीच तय की गई।

    इस अवसर पर प्रबंध कमेटी सदस्य श्री किशन सिंह बिष्ट श्रीमती हेमा देवी, श्रीमती दीपा रैकवाल, कृष्ण कुमार शर्मा, श्रीमती दीपा बिष्ट ,गोविन्द मेहता , पुष्पा देवी, , खष्टी देवी, आनन्द नेगी, साथ ही सामान्य प्रबंधक डॉ. पी.एस. नागपाल, प्रभारी वित्त उमेश पठालनी , प्रभारी प्रशासन/विपणन संजय सिंह भाकुनी, प्रभारी उपार्जन सुभाष बाबू, प्रभारी A.H. डॉ रमेश मेहता ,सुरेश चंद्र प्रभारी स्टोर परचेज खलील अहमद उपस्थित रहे।

  • कलेक्ट्रेट में पंचायत चुनाव मतगणना फुटेज का हुआ ऑब्जरवेशन, समिति हाईकोर्ट में रखेगी बात।

    कलेक्ट्रेट में पंचायत चुनाव मतगणना फुटेज का हुआ ऑब्जरवेशन, समिति हाईकोर्ट में रखेगी बात।

    नैनीताल—  उत्तराखण्ड ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष/उपाध्यक्ष पद की मतगढ़ना के सी.सी.टी.वी.फुटेज देखने के लिए बनाई गई समिति ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में वीडियो का लगभग 3 घंटे तक अवलोकन किया। व्यवस्थाओं से संतुष्ठ दिखे सदस्यों ने कहा न्यायालय में अपनी बात रखेंगे।

    गुरुवार सवेरे 11 बजे न्यायालय से बनाई समिति कलेक्ट्रेट पहुंची और ट्रेजरी के डबल लॉक से वीडियो फुटेज निकालकर जिलाधिकारी सभागार में देखने के लिए ले गई।

    एस.पी. डॉ.जगदीश चंद्रा की सुरक्षा व्यवस्था में भारी पुलिस बल के बीच समिति के अलावा मीडिया व अन्य को भी अंदर जाने की अनुमाती नहीं दी गई।

    इस समिति में सरकारी अधिवक्ताओं की तरफ से ए.ए.जी. जी.एस.विर्क, अधिवक्ता अवनेंद्र प्रताप सिंह और अधिवक्ता राजीव बिष्ट विपक्ष की तरफ से व.अधिवक्ता अवतार सिंह रावत, व.अधि.देवेंद्र पाटनी और अधिवक्ता त्रिभुवन फर्त्याल, इसके अलावा नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल, पराजित प्रत्याशी पुष्पा नेगी और निर्वाचन आयोग के अधिवक्ता संजय भट्ट ने जिलाधिकारी की मौजूदगी में मतदान व मतपत्र गिनती का वीडियो फुटेज देखा।

    नवनियुक्त जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर उन्होंने पूरी सी.सी.टी.वी.और वीडियो फुटेज देखी। वो इससे संतुष्ट हैं और अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय में अपना पक्ष रखेंगी।

    वरिष्ठ अधिवक्ता अवतार सिंह रावत ने बताया कि न्यायालय के निर्देशों पर बैलेट पेपर(मतपत्र)से छेड़छाड़ मामले में मतगढ़ना स्थल का सी.सी.टी.वी.फुटेज देखने गए थे।

    जिलाधिकारी की अच्छी व्यवस्थाओं के बीच उन्हें वोटिंग, वोट अलग अलग करना और फिर वोटों की गिनती दिखाई गई। कहा की अब वो न्यायालय में अपनी बात रखेंगे।