Category: हल्द्वानी

  • उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी के तीन दिन के आउटरीच कार्यक्रम का हुआ शुभारम्भ।

    उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी के तीन दिन के आउटरीच कार्यक्रम का हुआ शुभारम्भ।

    हल्द्वानी—   उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन केंद्र द्वारा तीन दिवसीय आउटरिच प्रोग्राम का उद्घाटन सिन्थिया सिनियर सेकेन्‍ड्री स्‍कूल, हल्‍द्वानी में किया गया l

    कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन के साथ हुआ. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य व्यक्तित्व विकास से संबंधित जानकारियां देना एवं विश्वविद्यालय में चल रहे पाठ्यक्रमों के प्रचार-प्रसार के बारे में बताना था l

    कार्यक्रम में महिला अध्ययन केंद्र की समन्वयक प्रो0 रेनू प्रकाश द्वारा विद्यार्थियों को व्‍यक्तित्‍व विकास के सम्‍बन्‍ध में बताया तथा विद्यालय का आभार प्रकट किया।

    वही सहायक प्रध्‍यापक डॉ0अखिलेश सिंह ने छात्रों को प्रवेश तथा विश्‍वविद्यालय में सं‍चालित पाठ्यक्रमों से सम्‍बन्धित जानकारी दी।

    डॉ0 नागेन्‍द्र गंगोला ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को व्‍यक्तित्‍व विकास के सम्‍बन्‍ध में व्यापक जागरूक किया जिससे भविष्य में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को व्यक्तित्व विकास एवं कम्यूनिकेशन स्किल से लाभ प्राप्त होगा l

    विश्वविद्यालय के हल्‍द्वानी क्षेत्र की सहायक क्षेत्रीय निदेशक रेखा बिष्ट द्वारा सभी प्रतिभागियों को विश्वविद्यालय में चल रहे विभिन्न विषयों की उपयोगिता व प्रवेश की जानकारी दी गई।

    डॉ0 नमीता बर्मा द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया तथा सभी अध्यापकों एवं विद्यार्थियों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्‍ठ शिक्षक एवं प्राचार्य द्वारा उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का आभार प्रकट किया l

  • उच्च शिक्षा के प्रसार में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने बढ़ाया एक और कदम।

    उच्च शिक्षा के प्रसार में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने बढ़ाया एक और कदम।

    हल्द्वानी—  अपनी यात्रा के सफल बीस वर्ष का उत्सव मना रहे उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने आज एक और उपलब्धि की ओर कदम बढ़ाया। उच्च शिक्षा को भारतीय सेना तक पहुंचाने के लिए  बंगाल इंजीनियरिंग ग्रुप एवं केंद्र और उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के बीच रुड़की में समझौता पत्र पर दोनों संस्थानों की ओर से हस्ताक्षर किए गए।

    विश्वविद्यालय के कुलाधिपति और राज्य पाल ले. जनरल श्री गुरमीत सिंह की पहल पर सेना के रेजिमेंट मुख्यालयों में विशेष केंद्र खोले जाने की यह प्रक्रिया आरम्भ की गई।

    बंगाल इंजीनियरिंग ग्रुप एवं केंद्र मुख्यालय में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो नवीन चंद्र लोहनी और कमांडेंट ब्रिगेडियर के पी सिंह की उपस्थिति में कुलसचिव और केंद्र के प्रशिक्षण अधीक्षक द्वारा एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।

    इस अवसर पर समारोह में उपस्थिति अधिकारियों का स्वागत करते हुए क्षेत्रीय सेवाओ के निदेशक प्रोफेसर  गिरिजा पांडे ने कहा कि यह विशेष केंद्र न केवल सैन्य अधिकारियों को उच्च शिक्षा की सुविधा उपलब्ध कराएगा बल्कि आधुनिक दौर में सेना द्वारा अर्जित किए गए ज्ञान का लाभ लेकर अनेक कौशल विकास से जुड़े पाठ्यक्रमों को विकसित करने की पहल भी करेगा।

    समारोह में उपस्थित सेनाधिकारियों को संबोधित करते हुए कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय लक्ष्य  उन लोगों तक पहुंचना है, जो अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए उच्च शिक्षा पाना चाहते है। सेना के जवान और अधिकारी इस विशेष अध्ययन केंद्र के खुलने से अपने परिसर में ही उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। विश्वविद्यालय इस समय स्नातक और परास्नातक स्तर के अनेक पाठ्यक्रम चला रहा है जिसका लाभ सैनिक और उनके परिवार के सदस्य ले सकते हैं।

    विश्वविद्यालय ने शहीद सैनिकों की विधवाओं को फीस में छूट देने की योजना भी इस केंद्र के माध्यम से बनाई है।  उन्होंने आशा व्यक्त की, कि राज्य के युवाओं को विशेष रूप से सैनिकों और उनके परिवारों को उच्च शिक्षा से जोड़ने और राज्य की आकांक्षाओं के अनुरूप कौशल विकसित करने के साथ साथ दूरस्थ इलाकों तक गुणवत्तापूर्ण रोजगारपरक शिक्षा पहुंचाने में यह विशेष केंद्र मील का पत्थर साबित होंगे।

    उन्होंने कहा कि गढ़वाल राइफल्स और कुमाऊं रेजिमेंट के साथ भी इस तरह का एमओयू किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। कमांडेंट ब्रिगेडियर के पी सिंह ने  इस प्रयास की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि सेना के जवानों- अधिकारियों को अपनी शैक्षणिक योग्यता को बढ़ाने का अवसर प्राप्त होगा। सेवा निवृत होने वाले सैनिकों को  अपना कौशल विकास करने का भी मौका मिलेगा।

    इस विशेष केंद्र का संचालन केंद्र के सुप्रीटेंडेंट ट्रेनिंग कर्नल अभिषेक पोखरियाल  के नेतृत्व में शिक्षा अधिकारी लेफ्टीनेंट कर्नल मधुर गुलेरिया द्वारा किया जाएगा।

  • हकीकत,,, फिल्मी अंदाज में –बेतालघाट S.I अनीश का एक्शन वीडियो वायरल, जब तन गयी पिस्तौलें..।

    हकीकत,,, फिल्मी अंदाज में –बेतालघाट S.I अनीश का एक्शन वीडियो वायरल, जब तन गयी पिस्तौलें..।

    नैनीताल—- : नैनीताल जिले के बेतालघाट में पंचायत चुनाव के दौरान हुई गोलीबारी की घटना में शामिल तीन फरार आरोपियों को उत्तराखंड पुलिस ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के भीरा कस्बे से गिरफ्तार कर लिया है।

    इस कार्रवाई का नेतृत्व नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) प्रहलाद नारायण मीणा की अगुवाई में किया गया।

    जानकारी के अनुसार, तीनों आरोपी बुधवार सुबह करीब 11 बजे भीरा कस्बे के मेन मार्केट स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवाइयां खरीद रहे थे। तभी पहले से सतर्क बेतालघाट पुलिस टीम ने उन्हें घेर लिया। गिरफ्तारी के समय दोनों ओर से पिस्तौलें तन गईं, जिससे कुछ देर के लिए बाजार में अफरा-तफरी मच गई।

    थानाध्यक्ष अनीस अहमद के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई को पुलिस महकमे में बड़ी सफलता माना जा रहा है। इस दौरान आरोपियों के पास से एक थार गाड़ी भी बरामद की गई है, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

    सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी बेतालघाट क्षेत्र में हुए पंचायत चुनाव के दौरान गोलीबारी की घटना में शामिल थे।

    इस गोलीकांड ने चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित किया था और मामला चुनाव आयोग तक पहुंचा था, जिसके बाद से उत्तराखंड पुलिस इनकी लगातार तलाश कर रही थी।

    बेतालघाट पुलिस द्वारा पहले ही इस मामले में 6 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब तीन और की गिरफ्तारी के बाद कुल 9 आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा चुका है।

     

    पुलिस की इस कार्रवाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग पुलिस के साहसिक कदम की जमकर तारीफ कर रही है। खास तौर पर SSP प्रहलाद नारायण मीणा और थानाध्यक्ष अनीस अहमद की सूझबूझ और फुर्ती को लेकर प्रशंसा हो रही है।

    पुलिस ने आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच स्थानीय भीरा थाने में पूछताछ के लिए रखा है। इसके बाद उन्हें नैनीताल लाकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • संस्कृत भाषा का पूरे विश्व मे एक अलग महत्व, छात्र संस्कृत के ज्ञान को विश्व के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुचाये –पुरन लाल साह

    संस्कृत भाषा का पूरे विश्व मे एक अलग महत्व, छात्र संस्कृत के ज्ञान को विश्व के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुचाये –पुरन लाल साह

    हल्द्वानी— प्रान्तीय नगर उद्योग व्यापार मंडल एवं काव्य रत्नम रेलवे बाजार हल्द्वानी में श्रीमती कल्पना वाष्णेय की स्मृति मे आयोजित कार्यक्रम मे विगत वर्ष उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित संस्कृत परीक्षा की तालिका मे उच्च दशम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को श्रीमती कल्पना वार्ष्णेय स्मृति सम्मान पत्र तथा अंग वस्त्र पहना कर सम्मानित किया गया।

    कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश कोषाध्यक्ष पूरन लाल साह ने कहा कि पुरे विश्व मे संस्कृत भाषा का अपना अलग महत्व है जिसकी व्याख्या करना अपने आप मे एक कठिन कार्य है विधार्थी संस्कृत भाषा के इस महत्व को हर इंसान को देनिक जीवन मे उपयोग करने मे मदद करे और संस्कृत को विश्व की उच्च पटल पर पहुचाये।

    विशिष्ट अतिथि डॉक्टर गोपाल दत्त त्रिपाठी ने कहा कि हमें संस्कृत के साथ साथ अन्य प्रतिस्पर्धात्मक क्रियाओं पर भी परिश्रम करना चाहिए।

    कार्यक्रम संयोजक और प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्कृत विद्यालयों के विकास के लिए सरकार को ठोस कदम उठाकर कटिबद्ध रहना होगा।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए समाजसेवी और प्रख्यात कवि अशोक वार्ष्णेय ने कहा कि इस वर्ष हम प्रादेशिक स्तर पर विद्यालयों में व्याख्यान माला कार्यक्रम आयोजन करा कर विद्यार्थियों की प्रतिभा को सामने लाना होगा।

    कार्यक्रम मे प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता और डॉक्टर नवीन चन्द्र बेलवाल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि जिन छात्रों ने परीक्षा मे उच्च स्थान प्राप्त किया है उसमे उनके समस्त गुरुजन की भूमिका अग्रणी है अतः छात्रों के साथ साथ गुरुजन भी बधाई के पात्र है ।

    मनोजकुमार पाण्डेय ने सभी आगुन्तकों का अभिवादन कर मंचासीन अतिथियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर मोहित जोशी ने किया।

    कार्यक्रम मे मुख्य रूप से नवीन वर्मा ,राजीव अग्रवाल, वीरेंद्र गुप्ता भोलानाथ केसरवानी, लोकेश वार्ष्णेय, हृदयेश गुप्ता ,गौरांग वार्ष्णेय, अरूणा अग्रवाल, राम बाबू, बबीता अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, जानकी त्रिपाठी,रजनी बेलवाल, तृप्ति वार्ष्णेय, पावनी वार्ष्णेय ,डॉक्टर कैलाश सनवाल, डॉक्टर भारत भूषण पांडे सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

  • हल्द्वानी में योगा ट्रेनर ज्योति मेर हत्याकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार।

    हल्द्वानी में योगा ट्रेनर ज्योति मेर हत्याकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार।

    हल्द्वानी—-  हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र में बीते 30 जुलाई को हुई महिला योग प्रशिक्षक ज्योति मेर की रहस्यमयी मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है।

    नैनीताल जिले की पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड की परतें खोलते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

    आज बहुद्देशीय भवन मे प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने इस जघन्य अपराध का खुलासा करते हुए बताया कि ज्योति मेर की हत्या उसके ही फिटनेस सेंटर में काम करने वाले अभय कुमार उर्फ राजा ने की थी।

    ज्योति मेर (35 वर्ष)मूल रूप से जोधपुर, राजस्थान की निवासी थीं, जो हल्द्वानी के जे के पुरम, छोटी मुखानी में आशा पांडे के घर की तीसरी मंजिल पर किराए पर रह रही थीं।

    वह अजय योगा एंड फिटनेस सेंटर, झटड स्कूल के पास, मुखानी में बतौर योगा ट्रेनर काम कर रही थीं।

    31 जुलाई 2025 की सुबह लगभग 6 बजे, ज्योति की मित्र निशा जोशी ने ज्योति की मां को फोन कर सूचना दी कि ज्योति अपने कमरे में बेसुध हालत में पड़ी है। जब परिवारजन मौके पर पहुंचे, तो ज्योति जमीन पर अचेत पड़ी थी। जांच में सामने आया कि, सिर के पिछले हिस्से में सूजन थी, गले और हाथों पर दबाव व खरोंच के निशान मौजूद थे।

    परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए योगा सेंटर के संचालक अजय यदुवंशी और उसके छोटे भाई अभय यदुवंशी उर्फ राजा पर आरोप लगाया था। इस आधार पर थाना मुखानी में दिनांक 03/08/2025 को धारा 103(1)/3(5) ठछे के अंतर्गत केस दर्ज किया गया।

    एसएसपी नैनीताल के नेतृत्व में जांच टीमों ने घटनास्थल और आसपास केसीसीटीवी फुटेज खंगाले।

    फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति को मौके से निकलते हुए देखा गया, जिसकी पहचान अभय कुमार उर्फ राजा (24 वर्ष), निवासी गोल चौक वाल्मीकि नगर, पश्चिमी चंपारण, बिहार के रूप में हुई।

    पुलिस टीमें उसकी तलाश में नेपाल तक पहुंचीं और अथक प्रयासों के बाद दिनांक 19 अगस्त 2025 को उसे नगला तिराहा, हल्द्वानी के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

    पुलिस पूछताछ में आरोपी अभय ने अपना जुर्म कबूल किया। उसने बताया कि अजय योगा फिटनेस सेंटर में प्रबंधन से संबंधित सभी जिम्मेदारियाँ वही संभालता था, लेकिन धीरे-धीरे ज्योति मेर ने यह ज़िम्मेदारियाँ अपने हाथ में ले लीं।

    अभय और ज्योति के बीच भाई-बहन जैसा रिश्ता था, लेकिन ज्योति और अजय के बीच अवैध संबंधों ने स्थितियों को जटिल बना दिया था।

    अभय ने स्वीकार किया कि इसी कारणवश उसने ज्योति को अपने कमरे में जाकर दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी और फिर मौके से फरार हो गया।

    हत्या के बाद वह टैक्सी से बनबसा और फिर नेपाल भाग गया।

    पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त दुपट्ट भी बरामद कर लिया है, जो अपराध को प्रमाणित करने में मुख्य सबूत है।

  • शहरी विकास निदेशालय, देहरादून द्वारा मध्य प्रदेश राज्य में कार्य/नवाचार के अध्ययन हेतु चार दिवसीय एक्सपोजर विजिट के लिये 18 सदस्यीय जनप्रतिनिधि/अधिकारियों का दल गया भोपाल।

    शहरी विकास निदेशालय, देहरादून द्वारा मध्य प्रदेश राज्य में कार्य/नवाचार के अध्ययन हेतु चार दिवसीय एक्सपोजर विजिट के लिये 18 सदस्यीय जनप्रतिनिधि/अधिकारियों का दल गया भोपाल।

    भोपाल-हल्द्वानी-काठगोदाम–  आज भोपाल में शहरी विकास निदेशालय देहरादून द्वारा मध्य प्रदेश राज्य में कार्य/नवाचार के अध्ययन हेतु चार दिवसीय Exposure Visit के लिये 18 सदस्यीय जनप्रतिनिधि/अधिकारियों का दल ने प्रतिभाग किया।

    महापौर  गजराज बिष्ट ने बताया कि महापौर, अध्यक्ष नगर पालिका/पंचायत एवं अधिकारी ने आर.सी.वी.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी भोपाल में प्रतिभाग किया,

    जिसमें मध्य प्रदेश एवं भोपाल नगर निगम के प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा भोपाल इंदौर से स्वच्छ नगर निगम में हो रहे प्रोजेक्ट की जानकारी दी तथा प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, कर संग्रह प्रणाली, अमृत योजना विषय पर विस्तृत चर्चा की।

    भोपाल इंदौर में चल रहे प्रोजेक्ट रिस्काइल हब के माध्यम से एकत्र कचरे को पृथक पृथक घर, दुकान ,मंदिर से संग्रह करके उनसे विभिन्न रोजगार एवं आर्थिक लाभ लिया जा रहा है।

    जिससे प्रत्येक वर्ष आय में वृद्धि हो रही है तथा नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में कारगर हुआ है, उसको विस्तार से बताया तथा कल विभिन्न प्रोजेक्ट को स्थान का भ्रमण कर दिखाया जायेगा।

    प्रशिक्षण में हल्द्वानी-काठगोदाम महापौर गजराज बिष्ट के साथ साथ महापौर रुद्रपुर विकास शर्मा, महापौर पिथौरागढ़ कल्पना देवलाल, महापौर कोटद्वार शैलेन्द्र रावत, महापौर श्रीनगर आरती भण्डारी, अध्यक्ष नगर पालिका बाड़ाहाट भूपेंद्र चौहान, टिहरी मोहन रावत, टनकपुर विपिन कुमार, बागेश्वर सुरेश खेतवाल, रुद्रप्रयाग संतोष रावत, रानीखेत अरूण रावत, मसूरी मीरा सक्लानी, अधिशासी अधिकारी लालकुआं राहुल कुमार सिंह, मसूरी रजनीश डोबरियाल, नैनीताल विनोद जीना, आई.ई.सी. एंव कैपेसिटी बिल्डिंग एक्सपर्ट विमला मखलोगा एवं प्रशिक्षण समन्वयक अनिल मिश्रा रहे।

  • उत्तराखंडी फिल्म “बोल्या काका” और “दून एक्सप्रेस” उत्तराखंड के साथ भारत के कई राज्य में जल्द होगी रिलीज – हेमंत पांडे।

    उत्तराखंडी फिल्म “बोल्या काका” और “दून एक्सप्रेस” उत्तराखंड के साथ भारत के कई राज्य में जल्द होगी रिलीज – हेमंत पांडे।

    हल्द्वानी—  उत्तराखंड में इन दिनों फिल्मों और वेब सीरीजों की शूटिंग जोर-शोर से चल रही है।

    आज अपनी फ़िल्मों की प्रेस वार्ता के लिए हॉलीवुड एक्टर हेमंत पांडे हल्द्वानी शहर के प्रतिष्ठान होटल प्राइड मे पहुंचे ।

    हॉलिवुड एक्टर हेमंत पांडे ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि सितंबर तक बोल्या काका और दून एक्सप्रेस फिल्म बहुत जल्दी उत्तराखंड के साथ-साथ भारत के कई और सिनेमा हॉल में रिलीज होने जा रही है।

    बोल्या काका फिल्म जी बी म्यूजिक ट्रेडिंग एंड सर्विस प्रोवाइडर के बैनर तले यह फिल्म बनी है। इसके प्रोड्यूसर प्रशांत कुमार और डायरेक्टर और स्टोरी राइटर शिव नारायण सिंह रावत  हैं ।

    हेमंत पांडे ने बताया डायरेक्टर शिव नारायण सिंह रावत को फिल्म इंडस्ट्री का 50 साल का अनुभव है उन्होंने बॉलीवुड,साउथ इंडियन और उत्तराखंड में फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत काम किया है।

    फिल्म में उनके को स्टार सुमन गौड़,विपिन सेमवाल, मोहित घिल्डियाल,शिवानी कुकरेती,अशोक नेगी, यशोदा जोशी,लक्ष्मी कुमोला, दिनेश बुराड़ी,उर्मिला कंडवाल,मातबर सिंह,भारत सिंह पिंडर आदि हैं फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर विनोद चौहान, गीतकार और कंपोजर द्रुपद लक्की फिल्म के एडिटर राजन अय्यर है।

    बोल्या काका( हेमंत पांडे) फिल्म में सूत्र धार के रूप में काम कर रहे हैं बोल्या काका फिल्म बनाने का मकसद उत्तराखंड की ज्वलंत समस्याओं को समाज और जनता के बीच में पहुंचाना एक ऐसे व्यक्ती के द्वारा जो स्वयं हमारे प्रदेश में रोहिंग्या घुसपैठियों का शिकार बने ।

    हेमंत पांडे ने बताया दून एक्सप्रेस फिल्म में भी उनका उत्तराखंड के पॉलिटिकल लीडर का एक अहम किरदार है। यह फिल्म उत्तराखंड की 10 साल की लड़की के संघर्ष और महिला सशक्तिकरण के ऊपर बनी है इसके प्रोड्यूसर दीपक पांडे और ममता पांडे है।

    एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर जगजीवन कन्याल ,एसोसिएट प्रोड्यूसर R P घिल्डियाल हैं।फिल्म के राइटर और डायरेक्टर अनुग्रह अग्निहोत्री हैं दून एक्सप्रेस में को एक्टर रितिका शर्मा,अनुग्रह अग्निहोत्री,अंकित परिहार,दीपक पांडे, संयोगिता ध्यानी,रिया शर्मा कई कलाकार है। कई सारे प्रोजेक्ट्स में इस समय उनका ध्यान केंद्रित है जो उनके आने वाले प्रोजेक्ट हैं

    डायरेक्टर शिव नारायण सिंह रावत ने बताया फिल्म को और उत्तराखंड भाषा को सुरक्षित करने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाना चाहिए

    हाल ही में बंगाल सरकार ने अपनी बंगला भाषा को सुरक्षित रखने के लिए बंगला भाषा में बनी फ़िल्मों को प्रदेश के में हर फिल्म थिएटर में एक सुरक्षित प्राइम टाइम शो दिया जाए, मैं चाहता हूं कि हमारी उत्तराखंड सरकार भी इसी तरह का कानून लागू करे , जिसे की हमारी बन रहीं उत्तराखण्डी फ़िल्मों को प्राइम टाइम में थिएटर में प्रदर्शित किया जाए..

    प्रधानमंत्री जी द्वारा Vocal for Local कि तर्ज़ पर उत्तराखंड की भाषाओं को सुरक्षित और संरक्षित रखने की और एक कदम अभी हाल में ही 15 अगस्त को हमारे देश के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  ने भी प्रादेशिक भाषाओं को सुरक्षित रखने के लिए कदम उठाने की बात कही मेरे खयाल से हमारी उत्तराखंड की फ़िल्में जो कि हमारी प्रादेशिक भाषाओं में बनती है, उनको सुरक्षित करने के लिए प्रधानमंत्री  के Vocal for local संदेश के द्वारा हम अपनी लोकल प्रादेशिक भाषाओं को भी सुरक्षित और संरक्षित रख सकते हैं ।

    हमारे युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी भी उत्तराखंड के हर सिनेमा हॉल पर प्राइम टाइम पर फिल्म का प्रीमियम लगवाए जिससे उत्तराखंड की संस्कृति का कलर को बढ़ावा मिल सके , और हमें उत्तराखंडायों को हमारा हक मिल सके जिससे हमारे उत्तराखंड के युवाओं को रोजगार तो मिलेगा उसे रोजगार के साथ एक नई पहचान भी मिलेगी।

    फिल्म दून एक्सप्रेस के प्रोड्यूसर दीपक पांडे ने बताया बोल्या काका फिल्म और उनके डायरेक्टर शिवनारायण सिंह रावत  से उनका विशेष लगाव है। बोल्या काका उत्तराखंड की सुपरहिट फिल्म बनेगी और उसके बाद बहुत ही जल्द उत्तराखंड के साथ-साथ भारत के कई राज्यों में‘ दून एक्सप्रेस’ फिल्म भी रिलीज होगी जो‘ पांडे एंटरटेनमेंट एंड प्रोडक्शन’ के बैनर तले बना रही है। प्रोड्यूसर दीपक पांडे ने बताया हम उत्तराखंडी होने के नाते उत्तराखंड की सभी फिल्मों को सहयोग व प्रमोट करेंगे।

    उत्तराखंड के प्रतिभावान प्रोड्यूसर और डायरेक्टर हमसे जुड़कर हमारी टीम का सहयोग ले सकते है।हम उत्तराखंड की हर फिल्म के लिए भारत के हर सिनेमा हॉल तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे और उत्तराखंड की फिल्मों के माध्यम से उत्तराखंड के खूबसूरत मंदिर,बड़े– बड़े हिमालय,पहाड़, नदियां,झरने,पेड़,पक्षी, खानपान, रहन-सहन,पहनावा,  संस्कृति और बोली भाषा को उत्तराखंड के
    साथ–साथ भारत के हर राज्य के कोने–कोने तक तक पहुंचने का कार्य मिलकर करेंगे।

    आज हॉलीवुडसाउथ,पंजाब, भोजपुरी, वेस्ट बंगाल की फिल्म इंड्रस्टी बड़े-बड़े कीर्तिमान स्थापित कर रही है।

    हमें उत्तराखंड सरकार मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी का सपोर्ट मिला है अब यह मौका हमारे हाथ में है। हमें उत्तराखंड के हर उत्तराखंडी को जगाना है और उत्तराखंड की संस्कृति को आगे बढ़ाना है और साथ ही उत्तराखंड फिल्म इंडस्ट्री को भी आगे ले जाकर कई युवाओं को रोजगार दिलाना है।

    डायरेक्टर अनुग्रह अग्निहोत्री ने बताया कि उन्होंने ‘दून एक्सप्रेस’ मूवी जो ‘पांडे एंटरटेनमेंट एंड प्रोडक्शंस’ के बैनर तले और नई वेब सीरीज TALASH का निर्माण ON FILMS और Nithin Entertainment द्वारा किया जा रहा है।

    जिसके प्रोड्यूसर सोहेल आलम,जफर खान और भूषण छाबड़ा  है। एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर दीपक पांडे है।

    अनुग्रह अग्निहोत्री दोनों फिल्मों के डायरेक्टर और लेखक के साथ दोनों ही फिल्मों में मुख्य किरदार में है।आज उत्तराखंड में फिल्म इंडस्ट्री को सरकार के द्वारा बढ़ावा मिल रहा है जिससे वे गदगद है और धामी सरकार को धन्यवाद देते हैं।

  • विधुत विभाग की कार्यशैली से  व्यापारियों में रोष, दी आंदोलन की चेतावनी।

    विधुत विभाग की कार्यशैली से व्यापारियों में रोष, दी आंदोलन की चेतावनी।

    हल्द्वानी—  कालाढूंगी सब स्टेशन के अधिकारियों की गलत कार्यशैली स्मार्ट मीटर जबरन थोपे जाना, बिजली कटौती, झूलते तार और क्षतिग्रस्त पोल को सही किए जाने इत्यादि विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने अधिशासी अभियंता से मुलाकात कर वृहद आंदोलन की चेतावनी दी।

    प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारी विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार से मिले और उनकी आम जन की प्रमुख समस्याओं से अवगत करवाया।

    प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेन्द्र गुप्ता ने कहा कि कालाढूंगी सब स्टेशन के अधिकारियों का आम जन और व्यापारियों के प्रति व्यवहार सही नहीं हे विद्युत समस्याओं के प्रति वह बेहद लापरवाही करते हे तथा शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया जाता हैं।

    महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने बाजारों में अनावश्यक विद्युत कटौती को बंद करने की जोरशोर से मांग की और प्री पैड मीटर की विश्वसनीयता सही होने तक रोक लगाने की मांग की।

    पूरे देश में इसका पुरजोर विरोध हो रहा हैं, तो कोई वजह जरूर होगी अतः जनहित में राज्य सरकार इस प्री पैड मीटर पर रोक लगाए।

    युवा अध्यक्ष कुंदन रावत ने सुशीला तिवारी कैंसर अस्पताल के पास बिजली के तारों में पेड़ो की डाली आने के कारण और तारों के लटकने के कारण कोई बड़ी दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है ,अतः जनहित में पेड़ो की लैपिंग कार्य करवाया जाय तथा शहर में मुख्य सड़को में कई पोल क्षतिग्रस्त हुए हे अतः जनहित में उनको बदला जाए।

    व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारियों ने अधिशासी अभियंता से कहा कि व्यापार मंडल की इन सभी सुझावों को शीघ्र से शीघ्र पूरा किया जाय, अन्यथा संगठन विभाग के खिलाफ उग्र आंदोलन को बाध्य होगा, इस पर अधिशासी अभियंता ने व्यापार मंडल को आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाएगा।

    आज अधिशासी अभियंता मिलने वालों में प्रदेश संगठन प्रभारी विरेंद्र गुप्ता, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुरन लाल साह ,महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, जिला महामंत्री प्रज्ञान भारद्वाज, युवा अध्यक्ष कुंदन बिष्ट ,चमन गुप्ता ,श्रीमती रेखा वर्मा ,संजय वर्मा ,अमरजीत सिंह ,मिक्की चड्ढा, कमल वर्मा, योगी गिरी गोस्वामी, चेतन जायसवाल, राहुल सागर, अभिषेक वर्मा ,गणेश बिष्ट आदि कई व्यापारी थे।

  • सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल ने किया महिला कार्यकारणी का गठन, इनको दी अहम जिम्मेदारी।

    सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल ने किया महिला कार्यकारणी का गठन, इनको दी अहम जिम्मेदारी।

    हल्द्वानी—  सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल कोर कमेटी व महिला प्रदेश प्रभारी सीमा बत्रा  की संतुती पर कार्यालय में कार्यक्रम किया गया।

    जिसमें सभी सदस्यों पदाधिकारी की सह सहमति से सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल की नयी प्रदेश की महिला कार्यकारिणी का गठन किया गया !

    जिसमे सब की सर्व सह समिति से प्रगति जैन को प्रदेश अध्यक्ष भीमताल मेहरा गांव और ज्योति अवस्थि हल्द्वानी को प्रदेश महामंत्री मनोनीत किया गया!

    सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल आप दोनों के उज्जवल भविष्य की कामना करता है !

  • जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए पड़े मतो की हुई गढ़ना, कोर्ट में होगा फ़ैसला।

    जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए पड़े मतो की हुई गढ़ना, कोर्ट में होगा फ़ैसला।

    नैनीताल—- — इत्तराखण्ड में नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की वोटिंग मामले में जिलाधिकारी ने स्थिति साफ करते हुए बताया कि नियमावली का पालन करते हुए उन्होंने रात तीन बजे वीडियो रिकॉर्डिंग और प्रत्याशियों की उपस्थिति में मतों की गड़ना कर ली है।

    गुरुवार शाम पांच बजे तक हुए जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनावों के बाद निर्वाचन के दिशानिर्देशों पर जिला प्रशासन ने रात तीन बजे मतदान कर लिया।

    कड़ी सुरक्षा और कई कैमरों की निगरानी में वोटों की गिनती की गई। कुल 22 जिला पंचायत सदस्यों द्वारा किए गए वोटों की गिनती हुई।

    जिलाधिकाररी और जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया से कहा कि एस.एस.पी.ने अपहरण मामले में जांच रिपोर्ट दाखिल नहीं कि है। कहा कि मतदान का समय 5 बजे खत्म हो गया था।

    आयोग को पूरे हालातों से अवगत कराया गया, तो वहां से दिशानिर्देशों के क्रम में पंचायत अध्यक्ष नियमावली के अनुसार निर्णय लेने को कहा गया। नियमावली में जिला निर्वाचन अधिकारी को चुनाव स्थगित या निरस्त करने का अधिकार नहीं है। बताया कि उसमें मतदान के पश्चात मतगढ़ना करने का उल्लेख है।

    डी.एम.के अनुसार आयोग के नियमानुसार ऑब्जर्वर की उपस्थिति में वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ काउंटिंग कराई गई। मतों के बॉक्स को सील कर स्ट्रांग रूम में रखा गया है और 18 अगस्त को उच्च न्यायालय में सुनवाई के दौरान सारी बात को रखा जाएगा।

    जिलाधिकारी ने बताया कि उनकी तरफ से सभी चार प्रत्याशियों को विभिन्न माध्यमों से सूचित किया गया था। कुछ पहुंचे जिनके सामने पूरी कार्यवाही अमल में लाई गई। उन्होंने ये भी कहा कि आयोग को विस्तृत रिपोर्ट भेजी गई है।