Category: हल्द्वानी

  • हीरा नगर में बीमारी से परेशान युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट।

    हीरा नगर में बीमारी से परेशान युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट।

    हल्द्वानी—-  उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर से दुखद खबर सामने आ रही है, हीरानगर में 24 वर्षीय एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद मृतक सृजल जोशी के घर मे कोहराम मचा हुआ है।

    प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सृजल ने अपने निवास स्थान के बाथरूम में गला रेत कर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले उसने यूट्यूब पर एक पोस्ट अपलोड की थी और कनाडा में रह रहे अपने बड़े भाई से फोन पर बात भी की थी। बताया जा रहा है कि वह बीमारी के चलते परेशान था, जिसका जिक्र उसने पोस्ट में भी किया है।

    मौत की सूचना मिलते ही परिजनों ने उसे तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    मृतक सजल जोशी के पिता राहुल जोशी आरएसएस से जुड़े हुए हैं। जिसके चलते शहर के बीजेपी के बड़े नेता और पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

    पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

  • सेवा पखवाड़ा अभियान के रूप में मनाया जाएगा प्रधानमंत्री मोदी का जन्म दिन, हुई कार्यशाला।

    सेवा पखवाड़ा अभियान के रूप में मनाया जाएगा प्रधानमंत्री मोदी का जन्म दिन, हुई कार्यशाला।

    हल्द्वानी—-   आज भारतीय जनता पार्टी जिला नैनीताल द्वारा यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय  नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिन (17 सितम्बर से 2 अक्टूबर, गांधी जयन्ती) के उपलक्ष्य में होने वाले सेवा पखवाड़ा अभियान के निमित कुमाऊँ संभाग कार्यालय हल्द्वानी में जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया।

    कार्यशाला का प्रारम्भ द्वीप प्रज्वलन व वंदेमातरम के साथ हुआ। कार्यशाला में जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट द्वारा सभी पदाधिकारियो से सेवा पखवाड़ा अभियान को प्रत्येक मण्डल एवं बूथ पर सफल बनाने का आवाहन किया गया।

    मुख्य वक्ता के रूप में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के प्रदेश सह-संयोजक श्री गुंजन सुखीजा द्वारा दिनांक 16 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा को प्रस्तुत किया गया।

    कार्यशाला में जिले के समस्त पदाधिकारियो को सम्बोधित करते हुए श्री गुंजन सुखीजा ने बताया कि जिले में 17 सितम्बर को जिला स्तर पर वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा इसके अतिरिक्त बूथ स्तर पर स्वच्छता अभियान, जिला और सामुदायिक केन्द्रो पर स्वास्थ्य शिविर, वरिष्ठ जनो संग प्रबुद्ध संवाद का आयोजन किया जाएगा।

    इसी क्रम में युवा मोर्चा द्वारा नमो मैराथन, दिव्यांग जनो संग भेट एवं सम्मान कार्यक्रम, विकसित भारत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन (सरकार द्वारा) किया जाएगा।

    कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नैनीताल श्री प्रताप सिंह बिष्ट द्वारा की गई, कार्यशाला का संचालन सेवा पखवाड़ा जिला संयोजक नैनीताल श्री दिनेश खुल्बे जी द्वारा किया गया।

    कार्यशाला में प्रदेश महामंत्री  राजेन्द्र सिंह बिष्ट , जिला प्रभारी राजेश कुमार , कालाढूंगी विधायक  बंशीधर भगत , नैनीताल विधायक श्रीमती सरिता आर्य , लालकुओं विधायक  मोहन सिंह बिष्ट , प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा  शशांक रावत , जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दीपा दर्मवाल , भीमताल ब्लाक प्रमुख  हरीश बिष्ट . दर्जा राज्य मंत्री  सुरेश भट्ट,  दिनेश आर्य , जिला महामंत्री  रंजन बर्गली,  विनीत अग्रवाल, जिला उपाध्यक्षा सुश्री प्रतिभा जोशी, श्रीमती प्रगति जैन, जिला उपाध्यक्ष  दयाकिशन पोखरिया,  प्रताप बोरा,  गणेश रावत , जिला मंत्री  प्रकाश आर्य ,  प्रताप रैक्वाल ,  मनोज भट्ट ,  पुष्कर जोशी ,  कुंदन सिंह चिलवाल , श्रीमती रुक्मणी बचकेती, जिला कोषाध्यक्ष  आशीष मल्होत्रा , जिला कार्यालय मंत्री  हेमन्त बिष्ट , सह कार्यालय मंत्री  पंकज अधिकारी जी, जिला मीडिया  नितिन राणा, जिला सह मीडिया  विनोद तिवारी , जिला सह मीडिया  संजय डोर्बी , जिला आ०टी०  अमित चौधरी, जिला सोशल मीडिया  संजय पाण्डे , जिला सोशल मीडिया  रत्नेश साह, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा कार्तिक हर्बोला , जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती अल्का जीना  आदि सभी मंडलो की अध्यक्ष, महामंत्री एवं ज्येष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • बनभूलपुरा में 19 वर्षीय युवक पकड़ा गया 20 प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ….

    बनभूलपुरा में 19 वर्षीय युवक पकड़ा गया 20 प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ….

    हल्द्वानी – प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में जनपद में  नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत प्रकाश चंद्र पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी नैनीताल, नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा सुशील कुमार प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा के नेतृत्व में  पुलिस टीम द्वारा बनभूलपुरा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान अभियुक्त अनस अंसारी पुत्र खलील उर रहमान निवासी वार्ड नंबर 21 ख्वाजा कम्युनिकेशन के पीछे बड़ी रोड इंदिरा नगर थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल उम्र 19 वर्ष  को  प्रतिबंधित 10 इंजेक्शन Buprenorphine व 10 इंजेक्शन  Avil, मोटरसाइकिल UK04AG4490  में परिवहन करने हुए गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना बनभूलपुरा पर FIR No-219/2025 धारा 8/22/29/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है। बनभूलपुरा पुलिस द्वारा अभियुक्त से पूछताछ पर बताए अवैध इंजेक्शन के स्रोत हिमांशु नाम के व्यक्ति की तलाश की जा रही है

    गिरफ्तारी टीम –

     1-उप निरीक्षक मोनी टम्टा

    2-कानि0 सुनील कुमार

    3-कानि0 यासीन

    4-कांस्टेबल लक्ष्मण राम

  • जैन समाज द्वारा प्रदूषण पर्व (दस लक्षण धर्म) की समाप्ति, उत्तम क्षमा दिवस पर  दिगंबर जैन मंदिर में श्रीजी का हुआ अभिषेक।

    जैन समाज द्वारा प्रदूषण पर्व (दस लक्षण धर्म) की समाप्ति, उत्तम क्षमा दिवस पर दिगंबर जैन मंदिर में श्रीजी का हुआ अभिषेक।

    हल्द्वानी—   जैन समाज, हल्द्वानी द्वारा प्रदूषण पर्व (दस लक्षण धर्म) की समाप्ति उत्तम क्षमा दिवस पर जैन मंदिर चौराहा स्थित दिगंबर जैन मंदिर में प्रातः काल श्रीजी का अभिषेक, शांति धारा एवं पूजन के पश्चात उत्तम क्षमा वाणी पर्व मनाया गया।

    जिसमें अनेक वक्ताओं ने उत्तम क्षमा पर अपने विचार रखें।
    इसके पश्चात श्री जी की शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए पुनः जैन मंदिर पर आकर संपन्न हुई। दशलक्षण पर्व मै दश दिन सांगानेर से आए आए हुए आचार्य श्री ऋषि जैन जी द्वारा कराई गई।

    वात्सल्य भोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ समस्त समाज में बढ़ चढ़कर भागीदारी की अभिषेक जैन जेके जैन दीपक जैन राशि जैन, जेपी जैन संजय जैन शोभित जैन विपुल जैन पीहूप जैन,यश जैन, अमितजैन,पार्थजैन,प्रियांशु,हिमांशु,भावना,मधु,निधि,
    मोना,मंजू,ज्योति,,अलका,मोहित जैन सौम्य ,सिल्की,संजय जैन संजीव जैन सुधीर जैन तुषार जैन तृप्ता सहित सकल जैन समाज उपस्थित रहा

    हल्द्वानी में जैन समुदाय ने पर्यूषण पर्व के समापन पर बाजार में निकाली श्रीजी की शोभायात्रा।

    जैन समाज ने मनाया क्षमावाणी पर्व, भव्य शोभायात्रा में गूंजे “अहिंसा परमो धर्म” के नारे।

    शोभायात्रा के दौरान मार्ग में चौक-चौराहों पर युवाओं ने “अहिंसा परमो धर्म के नारे लगाकर वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया।

    श्रद्धालुओं ने पालकी में सवार श्रीजी की आरती उतारकर विश्व कल्याण की कामना की। इस दौरान सभी ने जाने-अनजाने में हुई गलतियों के लिए एक-दूसरे से क्षमा मांगी।

  • ट्रेंडिंग में डील और शादी का झांसा ,, हल्द्वानी के कारोबारी को लगा 14 लाख का चूना ।

    ट्रेंडिंग में डील और शादी का झांसा ,, हल्द्वानी के कारोबारी को लगा 14 लाख का चूना ।

    हल्द्वानी—  उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक व्यापारी को ऑनलाइन डेटिंग ऐप टिंडर पर दोस्ती के बाद प्यार और शादी का झांसा देकर साइबर ठगों ने 14 लाख रुपये से अधिक की चपत लगा दी।

    महिला ने खुद को पेशेवर ट्रेडर बताया और हाई प्रॉफिट का लालच देकर कारोबारी को फर्जी ट्रेडिंग वेबसाइट पर निवेश कराने को मजबूर किया।

    पीड़ित की शिकायत पर हल्द्वानी पुलिस ने मामला दर्ज कर इसे साइबर क्राइम सेल को सौंप दिया है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. पीड़ित को ऑनलाइन ट्रेडिंग के लिए उकसाने के बाद चपत लगाई है।

    पीड़ित व्यापारी का कहना है कि उसकी टिंडर पर एक युवती से बातचीत शुरू हुई, जिसने अपना नाम “रिचा” बताया. जल्द ही दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई और रिचा ने शादी का प्रस्ताव रख दिया लेकिन एक शर्त के साथ: “अगर आप मेरे साथ ट्रेडिंग करेंगे तभी मैं शादी करूंगी.”

    युवती ने कारोबारी को बताया कि वह हर दिन ट्रेडिंग से लाखों रुपये कमा रही है और उसे भी इसी प्लेटफॉर्म पर निवेश करने को कहा।

    रिचा ने कारोबारी को एक वेबसाइट लिंक भेजा और उस पर अकाउंट बनवाया. पहली बार में 25 हजार रुपये की ट्रेडिंग कराई गई, जिससे कारोबारी को $17 का मुनाफा दिखाया गया. इसके बाद रिचा ने भरोसे में लेकर धीरे-धीरे रकम बढ़वाई. कुछ ही हफ्तों में व्यापारी ने कुल 14 लाख रुपये ट्रेडिंग के नाम पर ट्रांसफर कर दिए।

    जब कारोबारी ने वेबसाइट से पैसे निकालने की कोशिश की, तो उससे पहले 30% टैक्स जमा करने को कहा गया. टैक्स देने के बाद दोबारा 20% और टैक्स मांगा गया. इस पर व्यापारी को संदेह हुआ और जब उसने पड़ताल की तो पता चला कि पूरी ट्रेडिंग वेबसाइट और प्रोफाइल फर्जी थीं।

    हल्द्वानी कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि व्यापारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले को साइबर थाने को स्थानांतरित कर दिया गया है. साइबर पुलिस इस पूरे ठगी नेटवर्क की जांच कर रही है।

    पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे सोशल मीडिया या डेटिंग ऐप्स पर किसी अजनबी से वित्तीय लेन-देन करने से पहले पूरी जांच-पड़ताल करें. खासतौर पर जब कोई व्यक्ति रिश्ते, शादी या व्यापार में निवेश के लिए पैसे मांगे, तो सतर्क रहें और तुरंत पुलिस को सूचित करें।

  • कल्याणम स्पेशल स्कूल में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का हुआ सम्मान।

    कल्याणम स्पेशल स्कूल में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का हुआ सम्मान।

    हल्द्वानी—-   कल्याणम स्पेशल स्कूल, कुसुमखेड़ा में शिक्षक दिवस का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में किया गया।

    कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि  सुरेश चन्द्र कपिल, विशिष्ट अतिथि डॉ. सिद्धार्थ पोखरियाल एवं विद्यालय संरक्षक श्री श्याम सिंह नेगी द्वारा दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके बाद विद्यालय के दिव्यांग बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी अतिथियों का अभिनंदन किया।

    बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य एवं समूह गीत ने सभी को भावविभोर कर दिया।

    कार्यक्रम में जन कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री सुरेश चन्द्र कपिल और डॉ. सिद्धार्थ पोखरियाल ने विशेष शिक्षकों और विद्यालय स्टाफ को उनके अथक परिश्रम व समर्पण के लिए प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार भेंटकर सम्मानित किया।

    सम्मान समारोह के दौरान अभिभावकगण भावुक हो उठे और शिक्षकों की सराहना की।

    अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि श्री कपिल ने कहा कि – “विशेष शिक्षक समाज में मार्गदर्शक दीपक की तरह हैं, जो विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का कार्य कर रहे हैं। यह कार्य केवल शिक्षा नहीं बल्कि सच्ची सेवा है।”

    विशिष्ट अतिथि डॉ. पोखरियाल ने कहा कि – “विशेष शिक्षा बच्चों की छिपी हुई प्रतिभा को उजागर करती है और यह कार्य शिक्षक ही कर सकते हैं।”

    विद्यालय संरक्षक श्री श्याम सिंह नेगी ने कहा कि – “कल्याणम स्पेशल स्कूल दिव्यांग बच्चों के लिए आशा की किरण है, और यह तभी संभव है जब शिक्षक पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे हों।”

    समारोह में बच्चों ने “गुरु वंदना”, कविताएँ और नृत्य प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें शिक्षकों के प्रति आभार और प्रेम स्पष्ट झलक रहा था। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका प्रभा बिष्ट ने किया।

    अंत में विद्यालय की नीतिका अंडोला ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि – “कल्याणम परिवार सदैव शिक्षकों के सम्मान और उनके योगदान को सर्वोपरि मानता है। शिक्षक ही समाज के वास्तविक निर्माता हैं।”

    पूरे कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, अभिभावकों और बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। समारोह ने यह संदेश दिया कि शिक्षकों का सम्मान ही सच्चे अर्थों में शिक्षा और संस्कार की परंपरा को आगे बढ़ाना है।

  • हल्द्वानी नामी गिरामी डॉक्टर की कार में लगी आग, बाल बाल बचे।

    हल्द्वानी नामी गिरामी डॉक्टर की कार में लगी आग, बाल बाल बचे।

    हल्द्वानी—  हल्द्वानी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। नीलकंठ हॉस्पिटल के मशहूर श्वांस रोग विशेषज्ञ डॉक्टर गौरव सिंघल की चलती कार अचानक भीषण आग की चपेट में आ गयी।

    गनीमत रही कि डॉक्टर सिंगल पहले ही कार से तुरंत बाहर निकल आए थे जिसके चलते बड़ा हादसा टल गया।

    प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक डॉ गौरव सिंघल आज दोपहर में रामपुर रोड स्थित अपने अस्पताल नीलकंठ हॉस्पिटल से घर को आ रहे थे, रास्ते में गांधी स्कूल वाली रोड पर मोर्चरी के सामने उनकी कार से धुआं उठने लगा। ऐसी हालत में डॉ गौरव ने गाड़ी को साइड में लगाया मुश्किल से अभी उन्हें 10 सेकंड ही हुए होंगे गाड़ी से उतरे हुए की गाड़ी में अचानक आग की लपटें उठने लगी।

    कार से आग की लपटे उठती उड़ती देख सड़क के दोनों और ट्रैफिक रुक गया मौके पर अफरा तफरी मच गई। गनीमत रही की कोई अनहोनी नहीं हुई।

    सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। और यातायात को सुचारु किया।

  • खाली प्लाट में मिली ज्वेलरी कारीगर की लाश,, जाँच में जुटी पुलिस।।

    खाली प्लाट में मिली ज्वेलरी कारीगर की लाश,, जाँच में जुटी पुलिस।।

    हल्द्वानी—   शहर के व्यस्तम रामलीला मैदान क्षेत्र में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब गुरुद्वारा के पीछे स्थित जगन्नाथ गली के एक खाली प्लॉट में एक युवक का शव बरामद हुआ।

    मृतक की पहचान सुभाष (निवासी – कोलकाता, पश्चिम बंगाल) के रूप में हुई है, जो पेशे से ज्वेलरी कारीगर था और पिछले कुछ समय से हल्द्वानी में ही रह रहा था।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।

    कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

    पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा।

  • हल्द्वानी नगर निगम में चार पार्कों के सौंदर्यीकरण की हुई शुरूआत।

    हल्द्वानी नगर निगम में चार पार्कों के सौंदर्यीकरण की हुई शुरूआत।

    हल्द्वानी/काठगोदाम—   आज उत्तराखंड सरकार द्वारा नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम के क्षेत्रांतर्गत 17 पार्क जिनका अनुमानित लागत 1285 लाख स्वीकृत हुआ।

    उनमें 4 पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास महापौर गजराज बिष्ट द्वारा वार्ड में जाकर किया गया।

    महापौर गजराज बिष्ट ने बताया कि नगर निगम के द्वारा शासन को विभिन्न पार्क के कार्य एवं निर्माण हेतु प्रस्ताव दिया गया था, जिसके लिये शासन ने 1285 लाख की स्वीकृति प्रदान की हैं।

    जिनका आज वार्ड 44 में संगम विहार, वार्ड 54 में ईको टाउन, वार्ड 41 में सिटी,वार्ड 40 में गणपति काॅलोनी के पार्कों का शिलान्यास किया।

    पार्क में निगम द्वारा ओपन जिम, बच्चों के खेल-कूद के उपकरण, मैदान का सौंदर्य आदि कार्य किया जायेगा। हम केंद्र राज्य सरकार के सहयोग से शहर के विकास के लिये निरंतर अग्रसर है।

    शिलान्यास में पार्षद सुरेंद्र मोहन नेगी, हरेन्द्र बिष्ट, चन्द्रप्रकाश, प्रमोद पंत, धीरज पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष कंचन उप्रेती, संदीप सनवाल, दीपक सनवाल, सोबन भड़, मोहित काण्डपाल, परियोजना प्रबंधक एस पी बड़ोनी, सहायक अभियंता नवल नौटियाल आदि उपस्थित रहे।

  • हल्द्वानी: जश्ने ईद-उल-मिलाद-उन-नबी जुलूस आज, इन रास्तों पर रहेगा ‘जीरो ज़ोन’।

    हल्द्वानी: जश्ने ईद-उल-मिलाद-उन-नबी जुलूस आज, इन रास्तों पर रहेगा ‘जीरो ज़ोन’।

    हल्द्वानी—-   शहर में आज ईद-उल-मिलाद-उन-नबी (बारावफात) के मौके पर निकलने वाले जुलूस को लेकर बनभूलपुरा क्षेत्र में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है।

    सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के मद्देनज़र हल्द्वानी पुलिस ने कई मार्गों को ‘जीरो ज़ोन’ घोषित करते हुए वाहनों के आवागमन पर अस्थायी रोक लगाई है।

    # देखिए – डायवर्जन प्लान की मुख्य बातें—

    यह ट्रैफिक प्लान जुलूस प्रारंभ होने के 15 मिनट पहले से लेकर जुलूस समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।

    # प्रवेश वर्जित मार्ग—-

    गौलापुल बनभूलपुरा से ताज चौराहा तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

    रेलवे स्टेशन तिराहा व ताज चौराहा से बनभूलपुरा की ओर जाने वाले वाहनों की आवाजाही पर रोक।

    मंगलपड़ाव से घास मंडी होते हुए बनभूलपुरा की ओर जाने वाले सभी वाहनों का प्रवेश वर्जित।

    तिकोनिया चौराहा, एस.डी.एम. कोर्ट तिराहा व प्रेम टॉकीज से रोडवेज पूर्वी गेट होते हुए ताज चौराहा तक किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी।

    इन्द्रानगर फाटक से मंडी गेट तथा मंडी गेट से इन्द्रानगर फाटक तक दोनों दिशाओं में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

    # वैकल्पिक मार्ग —
    जिन नागरिकों और वाहनों को उक्त प्रतिबंधित मार्गों से होकर गुजरना होता है, उन्हें आंवला गेट व तीनपानी फ्लाईओवर के वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की सलाह दी गई है।

    #पुलिस की अपील :—
    हल्द्वानी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे ट्रैफिक डाइवर्जन का पालन करें और सुरक्षा बलों को सहयोग प्रदान करें, ताकि धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण और सुरक्षित रूप से संपन्न हो सके।

     

    *नोट: नागरिकों से अनुरोध है कि आवश्यक यात्रा की योजना पहले से बना लें और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।*