Category: हल्द्वानी

  • रकसिया बरसाती नाले की मरमत कार्य के कारण गैस गोदाम रास्ता हुआ बन्द।

    रकसिया बरसाती नाले की मरमत कार्य के कारण गैस गोदाम रास्ता हुआ बन्द।

    हल्द्वानी—-  हर साल रकसिया नाला जो चंबल पुल काठगोदाम से प्रेमपुर लोषज्ञानी गांव की तरफ़ बहता है , बारिश के दिनों में भयंकर  तबाही मचाता है, और लोगो के घरों में कई कई फिट पानी घुस जाता हैं,

    जिसके लिए प्रसाशनिक अमले को काफी जद्दोजहद उठानी पडती हैं, इसी को ध्यान में,रखकर पिछले कुछ महीनों से उस नाले को जंगल तक पहुचाने का काम चल रहा है, जिससे बारिश आने से पहले ही नाला कवरिंग का काम पूरा हो सके।

    इसी को ध्यान में रखकर काफी तेजी से यह काम चल रहा है, जिसका समय समय पर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा निरीक्षण भी किया जाता रहा हैं, अब इस नाले की कवरिंग का काम  शहर की एक प्रमुख सड़क तक पहुँच गया हैं  और जहां पर यह सड़क पर मिलता हैं वो प्रेमपुर लोषज्ञानी चौराहा कहलाता हैं,

    यह गैस गोदाम रोड एक मिनी  बाइपास की तरह है जिस पर काफी यातयात रहता हैं,  रस्किया नाले की वजह से अब इसकी खुदाई शुरू हो गई हैं जिसकी वजह से इस सड़क को काम होने  कुछ समय के लिए  बंद कर दिया गया हैं।

    जिसकी वजह से इस सड़क पर चलने वालो को परेशानी का सामना रना पड़ रहा।  परन्तु यह कुछ समय कर लिए है, लोगो  को बाढ़ की विभीषिका से बचाने के लिए नाले का बनना भी अतिआवश्यक हैं।

    इसी को ध्यान रखते हुए स्थानीय विद्यालय बंसीधर भगत  ने यहां निरीक्षण भी किया, तथा काम को अतिशीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया, जिससे इस क्षेत्र में रहने वाले लोगो को ज्यादा दिन परेशानी का सामना ना करना पड़े।

  • विमान हादसे में मृतको की आत्मा की शांति के लिए एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने दी श्रंद्धाजलि।

    विमान हादसे में मृतको की आत्मा की शांति के लिए एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने दी श्रंद्धाजलि।

    हल्द्वानी—  एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू सदस्य योगिता बनोला के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान क्रैश में मृतक नागरिकों के आत्मा की शांति के लिए संस्था के पदाधिकारियों ने हल्द्वानी पटेल चौक , बेलवाल पार्क में कैंडल जलाकर दो मिनट का मौन व्रत रखकर विमान हादसे में मृतक नागरिकों को श्रद्धांजलि दी।

    इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था कोषाध्यक्ष बलराम हालदार सदस्य मनीष साहू ने संयुक्त रूप से कहा कि अहमदाबाद से लंदन के लिए जा रहा एयर इंडिया का विमान उड़ान भरते ही अचानक क्रैश होने से देश विदेश सहित 266 निर्दोष नागरिकों की मृत्यु की खबर बहुत ही हृदयविदारक है।

    इस अकल्पनीय असहनीय पीड़ादायक हादसे ने हम सब की आत्मा को झकझोर कर रख दिया, जिससे पूरा देश अत्यंत व्यथित और दुखी है।

    हम भगवान से प्रार्थना करते है कि इस विमान हादसे में मृतक नागरिकों की आत्मा को अपने श्री चरणों में रखकर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते है , साथ ही भारत सरकार से मांग करते है कि इस विमान हादसे की बहुत ही गंभीरता के साथ जांच हो और जो भी दोषी पाया जाए उस पर कठोर से कठोर सजा हो , और भविष्य में ऐसी कोई अनहोनी घटना ना घटे इसके लिए ठोस नीति बनाई जाए जिससे भविष्य में अनहोनी घटना से बचा जा सके।

    इस दौरान श्रद्धांजलि देने में एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू, कोषाध्यक्ष बलराम हालदार, समाजसेवी मनीष पंत, हेमंत कुमार साहू, अतुल जायसवाल, कपिल अग्रहरि, पूर्णिमा रजवार, योगिता बनोला, प्रीति आर्या, अलका टंडन, रेनू कांडपाल, सुमन वार्ष्णेय ,खुशबू जायसवाल ,आभा गोस्वामी ,सीमा बत्रा, मीना सती मन्ना परगई जया जोशी तारा टकवाल सोनिया अग्रवाल मीरा श्रोत्रिय, काजल खत्री, लीला भंडारी ,बेबी गोयल ,हेमा कार्की, प्रीति टंडन ,नंदिनी देवल ,यश गुप्ता, मनीष साहू ,राकेश बेलवाल ,चंद्रशेखर बंसल ,महेश साहू, संदीप यादव, सूरज मिस्त्री, मुकेश साहू ,नन्दकिशोर आर्या, धर्मेंद्र साहू ,अमन कुमार, जानकी कश्यप, विशाल अग्निहोत्री ,अमित गोस्वामी, दीपक प्रजापति, सुशील राय, मुकेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे

  • सेवा, सुशासन, और गरीब कल्याण के संकल्प से सिद्धि तक केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर हुई प्रोफेसनल मीट।

    सेवा, सुशासन, और गरीब कल्याण के संकल्प से सिद्धि तक केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर हुई प्रोफेसनल मीट।

    हल्द्वानी— भारतीय जनता पार्टी जिला नैनीताल ने आज  सेवा, सुशासन, और गरीब कल्याण के संकल्प से सिद्धि तकप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के बेमिसाल 11साल पूर्ण होने पर प्रोफेशनल मीट आयोजित की गई ,

    जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग राज्यमंत्री अजय टम्टा , राज्य सरकार में दर्ज मंत्री ओम प्रकाश जमदग्नि , एवं जिला नैनीताल प्रभारी राजेश कुमार मौजूद रहे ।

    भारत ने पिछले 11 वर्षों (2014-2025) में विकास, सुशासन, और गरीब कल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हासिल की है।

    इस अवधि में उनकी सरकार ने “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, और सबका प्रयास” के मूल मंत्र को अपनाकर समाज के हर वर्ग, विशेष रूप से अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति, तक विकास के लाभ पहुंचाने का प्रयास किया है।

    प्रोफेशनल मीट में डॉक्टर , इंजीनियर , वकील , प्रगतिशील किसान , स्कूल संचालक , समाजसेवी , पर्यावरण विद , समेत अलग अलग क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले लोग शामिल रहे ,अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट करने वाले प्रबुद्ध लोगों को केंद्रीय राज्य मंत्री ने इस दौरान सम्मानित भी किया ।

    इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा मोदी सरकार के इन 11 वर्षों की प्रमुख उपलब्धियों, नीतियों, और योजनाओं के क्रियान्वयन से ये 11 वर्ष सेवा, सुशासन, और गरीब कल्याण के संकल्प को सिद्धि तक ले जाने का प्रतीक बन चुके हैं।

    उन्होंने कहा समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंची मोदी सरकार ने “अंत्योदय” के सिद्धांत को अपनाया, जिसका लक्ष्य समाज के सबसे गरीब और वंचित वर्गों तक विकास के लाभ पहुंचाना है। इस दिशा में कई योजनाएं और पहल शुरू की गईं, जिन्होंने करोड़ों भारतीयों के जीवन को बेहतर बनाया।

    प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराए गए हैं। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में किफायती आवास प्रदान कर सरकार ने बेघर और झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों को सम्मानजनक जीवन दिया।

    प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2016 में शुरू की गई इस योजना के तहत 10 करोड़ से अधिक गरीब महिलाओं को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन प्रदान किए गए। इससे धुआं मुक्त रसोई सुनिश्चित हुई, जिसने महिलाओं के स्वास्थ्य और जीवन स्तर को बेहतर बनाया।

    प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना इस योजना के तहत 80 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। विशेष रूप से कोविड-19 महामारी के दौरान इस योजना ने गरीबों को भुखमरी से बचाया और उनकी खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित की।

    आयुष्मान भारत योजना 50 करोड़ से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने वाली इस योजना ने गरीब परिवारों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया। इससे गरीबों को गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक बोझ से राहत मिली।

    पिछले 10 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं। यह भारत के इतिहास में गरीबी उन्मूलन की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है।

    2 अक्टूबर 2014 को शुरू किए गए इस मिशन ने स्वच्छता कवरेज को 2014 में 38% से बढ़ाकर 2019 में 100% तक पहुंचाया। 12 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण कर कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को खुले में शौच मुक्त (ODF) घोषित किया गया।

    पारदर्शिता और दक्षता का नया युगमोदी सरकार ने सुशासन को अपनी नीतियों का आधार बनाया, जिसमें पारदर्शिता, जवाबदेही, और तकनीक का उपयोग शामिल है। सरकार ने प्रशासन को सरल, कुशल, और जन-केंद्रित बनाने के लिए कई कदम उठाए।
    डिजिटल क्रांति के तहत सरकार ने तकनीक को हर घर तक पहुंचाया। डिजिटल भुगतान, आधार कार्ड, और जन धन खातों के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों तक पहुंचा।

    जन धन योजना योजना ने 67 साल बाद भी बैंकिंग सुविधाओं से वंचित लोगों को वित्तीय समावेशन का अवसर प्रदान किया। करोड़ों लोगों के बैंक खाते खोले गए, जिससे प्रत्येक रुपये का अधिकतम लाभ सुनिश्चित हुआ।

    वस्तु एवं सेवा कर (GST) ने भारत को एकीकृत बाजार में बदल दिया, जिससे व्यापार और कर प्रणाली में पारदर्शिता आई।
    भारत 2014 में 11वें स्थान से 2023 तक दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया।

    नया पार्लियामेंट भवन आधुनिकता और प्राचीन संस्कृति का प्रतीक, नया संसद भवन भारत की एकता और विकास की दिशा में एक मील का पत्थर है।

    अल्मोड़ा पिथौरागढ़ लोकसभा से संसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री ने कहा पहले केंद्र सरकार से भेजा गया एक रुपया लाभार्थी तक पहुंचते-पहुंचते 15 पैसे रह जाता था। जन धन और आधार के माध्यम से अब पूरा एक रुपया सीधे लाभार्थी के खाते में जाता है।

    भारत की वैश्विक छवि में सुधार हुआ है। आज भारत को एक समान भागीदार के रूप में देखा जाता है, और उसकी बात को वैश्विक मंचों पर गंभीरता से सुना जाता है।

    अंत्योदय का संकल्पमोदी सरकार का दृष्टिकोण “अंत्योदय” पर आधारित है, जिसमें समाज के सबसे कमजोर वर्गों को सशक्त बनाना शामिल है। सरकार ने गरीबों, किसानों, महिलाओं, और युवाओं के लिए कई योजनाएं लागू कीं।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लागू की गई महत्वपूर्ण योजनाओं में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि 11 करोड़ से अधिक छोटे किसानों को प्रतिवर्ष 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।

    बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना 2015 में शुरू की गई इस योजना ने शिशु लिंग अनुपात में सुधार और महिलाओं के सशक्तीकरण को बढ़ावा दिया। “बेटा-बेटी एक समान” का मंत्र समाज में नई जागरूकता लाया।

    जल जीवन मिशन के तहत 12 करोड़ से अधिक घरों में नल से जल पहुंचाया गया, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता बढ़ी।

    आजादी के 70 साल बाद भी बिजली से वंचित 18,000 गांवों में बिजली पहुंचाई गई। यह कार्य पारदर्शी तरीके से मोबाइल ऐप और वेब डैशबोर्ड के माध्यम से जनता के सामने रखा गया।

    शिक्षा और कौशल विकास: स्किल इंडिया के तहत 1.37 करोड़ युवाओं को प्रशिक्षित किया गया। नए विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज, और आईटीआई की संख्या में वृद्धि हुई।

    स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में एम्स की संख्या 8 से बढ़कर 23 और मेडिकल सीटों की संख्या 82,466 से बढ़कर 1,52,129 हो गई।

    विकसित भारत का अमृत काल2024 के संसदीय चुनावों में तीसरी बार जीत के बाद नरेंद्र मोदी ने 9 जून 2024 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। यह जीत उनके नेतृत्व और जनता के विश्वास का प्रतीक है।

    उनका तीसरा कार्यकाल तकनीकी नवाचार, बुनियादी ढांचे के विकास, और अंतरराष्ट्रीय कूटनीति पर केंद्रित है, जिससे भारत को वैश्विक शक्ति के रूप में स्थापित करने का लक्ष्य है।

    उन्होंने कहा भारत 2030 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है।

    राष्ट्रीय सुरक्षा सीमाओं पर सुरक्षा को मजबूत किया गया, और आतंकी हमलों में कमी आई।

    स्वच्छ गंगा मिशन के तहत गंगा नदी की सफाई के लिए ठोस कदम उठाए गए, जिससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिला।

    इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट दर्जा राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार , ओम प्रकाश जमदग्नि , जिला नैनीताल प्रभारी राजेश कुमार , प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट , मेयर हल्द्वानी गजराज बिष्ट ,प्रदेश मीडिया प्रभारी चंदन बिष्ट , विधायक नैनीताल सरिता आर्या , दर्जा मंत्री शांति मेहरा , नवीन वर्मा , ट्रस्टी एपीएस भुवन उपाध्याय , आनंद डर्मवाल ,रेणु अधिकारी , विदेश गुप्ता , संयोजक दिनेश ख़ुल्बे , महामंत्री रंजन बर्गली, विनोद मेहरा , जिला सहसोशल मीडिया संयोजक श्रुति तिवारी, जिलाउपाध्यक्ष प्रतिभा जोशी, अरविंद पडियार , रत्नेश शाह , रोहित दुमका , समेत विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले सम्मानित जन मौजूद रहे ।

  • पूर्व पत्रकार एवम श्रम पत्रकार यूनियन अध्यक्ष स्व. दानिश ख़ान को पत्रकारों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि ।

    पूर्व पत्रकार एवम श्रम पत्रकार यूनियन अध्यक्ष स्व. दानिश ख़ान को पत्रकारों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि ।

    हल्द्वानी—  मीडिया सेंटर हल्द्वानी में  श्रमजीवी पत्रकार यूनियन नैनीताल के पूर्व ज़िलाध्यक्ष स्वर्गीय दानिश ख़ान की चतुर्थ पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

    सभा में पत्रकारिता जगत के अनेक वरिष्ठ और युवा पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं व गणमान्य नागरिकों ने स्व. दानिश ख़ान को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

    कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय खान के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पण और दो मिनट के मौन रखकर की गई।

    वक्ताओं ने उन्हें एक निडर, निष्पक्ष और जनपक्षधर पत्रकार बताया, जिनके जीवन का हर क्षण समाज और सच्चाई के प्रति समर्पित रहा।

    सभा को श्रमजीवी पत्रकार यूनियन नैनीताल के जिलाध्यक्ष सर्वेन्द्र बिष्ट, महामंत्री भूपेंद्र रावत, हर्ष रावत, योगेश शर्मा, नवीन सक्सेना, शेलेंद्र नेगी, शेर अफगन, डॉ. अवधेश नारायण तिवारी, राहुल सिंह दरमवाल, दीपक अधिकारी, दीप बिष्ट, मो. अज़हर सिद्दीकी, रक्षित टंडन, वंदना टंडन आर्य, अरक़म सिद्दीकी, विनोद कांडपाल, विनोद यादव, पंकज पांडेय और वीरेंद्र पाल आदि ने संबोधित किया।

    सभी वक्ताओं ने एक सुर में कहा कि दानिश खान जैसे समर्पित और ईमानदार पत्रकार बिरले ही होते हैं। उनकी लेखनी ने हमेशा निर्भीकता से सच्चाई को उजागर किया। आज के दौर में उनकी कमी खलती है, लेकिन उनका आदर्श आने वाली पीढ़ियों को राह दिखाते रहेंग।

    कार्यक्रम का समापन सामूहिक प्रार्थना और जलपान के साथ किया गया। श्रद्धांजलि सभा ने एक बार फिर यह एहसास दिलाया कि सच्चे पत्रकार कभी मरते नहीं — वे अपनी सच्चाई और सेवा के कारण अमर रहते हैं।

  • हीरालाल ने बनाया कानून को मजाक? शहीद और पूर्व सैनिक की जमीन तक पर कब्जे की कोशिश…..

    हीरालाल ने बनाया कानून को मजाक? शहीद और पूर्व सैनिक की जमीन तक पर कब्जे की कोशिश…..

    हल्द्वानी/लालकुआं – क्षेत्र के बिंदुखत्ता से दर्जनों पीड़ित लोग मंगलवार को हल्द्वानी पहुंचे, जहाँ उन्होंने रिटायर्ड पुलिस दरोगा हीरालाल आगरी पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की।

    पीड़ितों के अनुसार, हीरालाल आगरी द्वारा क्षेत्र में पूर्व सैनिक, शहीद परिवार और एससी समाज के लोगों की जमीनों पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। विरोध करने पर उन पर एससी/एसटी एक्ट के तहत झूठे मुकदमे दर्ज कर दिए जाते हैं, जिससे लोग मानसिक और सामाजिक रूप से परेशान हैं।

    इन लोगों की जमीन पर कब्जे की कोशिश:

    • पूर्व सैनिक रमेश चंद्र मिश्रा
    • प्रभात पाल
    • शहीद परिवार के मनोज सिंह खोलिया (कारगिल शहीद जीवन सिंह खोलिया के भाई)
    • विक्रम पाल सिंह, महेंद्र देवलिया, कैलाश चंद्र डालाकोटी, किशन सिंह राणा सहित कई अन्य।

    रमेश चंद्र मिश्रा का कहना है कि जब वे अपनी जमीन पर निर्माण कार्य करवा रहे थे, तो हीरालाल, उसकी पत्नी और पुत्र बलराज आगरी ने वहां आकर पत्थरबाजी, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। निर्माण कार्य कर रहे मजदूर भी भयभीत हो गए।

    पूर्व में भी कई झूठे केस

    स्थानीय लोगों ने बताया कि हीरालाल द्वारा पहले भी कई निर्दोष युवकों पर एससी एक्ट के तहत झूठे केस दर्ज कराए गए हैं, और मुकदमे वापस लेने के बदले पैसे की मांग की जाती है। यह सिलसिला लंबे समय से चल रहा है।

    शहीद के परिवार तक को नहीं छोड़ा

    कारगिल शहीद जीवन सिंह खोलिया की जमीन पर भी हीरालाल द्वारा कब्जे की कोशिश की गई है। यह बात जानकर क्षेत्रवासियों में आक्रोश है।

    एससी समाज के लोग दहशत में

    स्थानीय एससी समाज के लोग खास तौर पर हीरालाल के आतंक और उत्पीड़न से बेहद परेशान हैं। लोगों का कहना है कि हीरालाल और उसके बेटे बलराज द्वारा विक्रम पाल, प्रेम प्रकाश, रमेश कुमार पर हमले और धमकी जैसी घटनाएं आम हो चुकी हैं।

    जनता की माँग: निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई

    बिंदुखत्ता से आए पीड़ितों ने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मांग की है कि:

    • मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए,
    • झूठे मुकदमे वापस लिए जाएं,
    • हीरालाल आगरी, उसके पुत्र बलराज और भतीजे राजकुमार पर कड़ी कार्रवाई हो।

    स्थानीय जनता की एक स्वर में मांग है:

    “बिंदुखत्ता को हीरालाल के आतंक से मुक्त किया जाए।”

  • सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती टीबी मरीज की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, उपचार में लापरवाही का आरोप….

    सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती टीबी मरीज की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, उपचार में लापरवाही का आरोप….

    हल्द्वानी – हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) के मेडिसिन विभाग में टीबी से पीड़ित एक मरीज की रविवार को अचानक तबियत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। इस पर परिजनों ने अस्पताल के चिकित्सक और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

    घटना का विवरण:

    जानकारी के अनुसार, मरीज की हालत बिगड़ने पर उसे एसटीएच के मेडिसिन वार्ड में भर्ती कराया गया था। रविवार दोपहर अचानक मरीज की हालत बिगड़ी और इसके कुछ ही देर बाद उसने दम तोड़ दिया। जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया।

    परिजनों के आरोप:

    परिजनों का कहना है कि मरीज की हालत बिगड़ने के बावजूद समय पर उचित उपचार नहीं दिया गया, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। उन्होंने अस्पताल के चिकित्सक और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिम्मेदारी तय करने की मांग की।

    अस्पताल प्रशासन की प्रतिक्रिया:

    चिकित्साधीक्षक डॉ. जीएस तितियाल ने मामले की जानकारी लेकर विभाग के एचओडी से स्पष्टीकरण लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर इस मामले में लापरवाही बरती गई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    निष्कर्ष:

    यह घटना अस्पताल प्रशासन के लिए एक चुनौती बन गई है, क्योंकि इससे अस्पताल की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। अस्पताल प्रबंधन को इस मामले में पारदर्शी जांच और उचित कार्रवाई करनी होगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

    इस घटना ने अस्पतालों में मरीजों के इलाज में लापरवाही और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अस्पताल प्रशासन को इस मामले में शीघ्र और प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है।

  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा 15 दिवसीय संघ शिक्षा वर्ग, शालेय विद्यार्थी , समारोह का हुआ समापन।

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा 15 दिवसीय संघ शिक्षा वर्ग, शालेय विद्यार्थी , समारोह का हुआ समापन।

    हल्द्वानी—  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा 15 दिवसीय संघ शिक्षा वर्ग, शालेय विद्यार्थी जो एपीएस स्कूल लामाचौड़ व घोष वर्ग एम.आई .ई .टी में विगत 25मई से 9 जून 2025 संचालित किया गया है।

    आज समापन समारोहपर कार्यक्रम अध्यक्ष माननीय न्यायमूर्ति (आ. प्रा.) प्रफुल्ल चंद्र भूतपूर्व न्यायधीश उच्चतम न्यायलय व मुख्य वक्ता  राजकुमार मटाले अखिल भारतीय सह सेवा प्रमुख (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ) उपस्थित रहे।

    संघ संघ शिक्षा वर्ग की अखिल भारतीय श्रृंखला की आयाम है जहां बंधु भाव से एक साथ रहते हुए स्वयंसेवक देशभक्ति समरसता, सांघिक जीवन एवं ध्ययेवाद विचार संस्कार ग्रहण कर योग कार्यकर्ता के रूप में स्वयं को पालने का शिक्षण प्राप्त किया जाता है।

    समापन समारोह के अवसर पर स्वयंसेवकों द्वारा सामूहिक पथ संचलन तथा घोष वर्ग द्वारा उद्घघोष प्रदर्शन एवं दण्ड प्रहार, सामुहिक समता एवं योग का संघ स्थान में प्रदर्शिन किया गया।

    मुख्य अतिथि प्रफुल्ल चंद्र ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समापन समारोह में पाकर अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। उन्होंने बताया कि पिछले 100 वर्षों में भारत की संस्कृति व समाज को जोड़ने में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने महत्वपूर्ण कार्य किया है।

    आरएसएस के स्वयंसेवकों ने समाज में अनुशासन, देश प्रेम, समाज सेवा जैसे तमाम कार्यों को करने में अपना योगदान दिया है। और साथ ही राष्ट्र को विभाजन से बचाने और संपूर्ण हिंदू समाज को एकजुट रखने हेतु महत्वपूर्ण कार्य भी किया है।

    पूर्व न्यायाधीश प्रफुल्ल चन्द्र ने बताया कि जिस प्रकार परिवार संगठित रखने में प्रेम व त्याग की आवश्यकता होती है उसी प्रकार उसी प्रकार देश की एकता के लिए भी संपूर्ण हिंदू समाज को एकजूट होना अति आवश्यक है।

    समापन समारोह के मुख्य वक्ता राजकुमार मटाले, अखिल भारतीय सहसेवा प्रमुख ने अपने उद्बोधन में बताया कि आज आज भगवान बिरसा मुंडा की जयंती है हम सभी भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

    राजकुमार मटाले ने बताया कि व्यक्ति निर्माण का केंद्र संघ की शाखा है। व्यक्ति निर्माण व समाज निर्माण के लिए डॉक्टर हेडगेवार ने संघ की स्थापना की, जिसको 100 वर्ष में प्रवेश कर चुका है। हमारा देश बहुत प्राचीन देश है जिसने पूरी दुनिया को दिशा की है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद ने हमारे देश के निर्दोष लोगों की हत्या की यह बहुत ही निंदनीय है।

    आज संघ समाज व सर्वस्वीकृति वाला संगठन बन चुका है। पहले देश में संगठन में प्रतिबंध लगा दिया था लेकिन संघ के स्वयंसेवकों ने लिए मौन साधक की भांति उस प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना किया आज उसी का परिणाम है कि संघ 100 वर्ष तक पहुंच गया है।

    आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 40 से ज्यादा समाज सेवा, समाज निर्माण के संगठन हैं। संघ के द्वितीय सर्व संचालक पूज्य गुरु जी ने विश्व हिंदू परिषद की स्थापना करके देश के संतों का मार्गदर्शन प्राप्त करके संपूर्ण समाज में समरसता लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

    आज संघ शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर चुका है पूंजीवादी व साम्यवादी व्यवस्था ने परिवारों को समाप्त कर दिया है लेकिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कुटुम्ब प्रबोधन के माध्यम से परिवारों को संगठित करने हेतु कार्य कर रहा है।

    आज पूरा विश्व भारत के दर्शन भारत के चिंतन पर नजरें टिकाए हैं। सर्वे भवंतु सुखिनः सर्वे संतु निरामया: यही भारत का दर्शन और चिंतन है।

    भारत समस्त विश्व के समस्त प्राणियों के सुख की कामना करने वाला देश है।

    संगिनी समाज परिवर्तन व समाज निर्माण हेतु पंच परिवर्तन का विचार दिया है जिसमें सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्व: का बोथ एवं नागरिक कर्तव्य आदि का मंत्र देकर समाज के उत्थान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हिंदुओं का सामाजिक , सांस्कृतिक एवं उत्थान करने वाला संगठन है। आदर्श परिवार व्यवस्था भारत की प्राचीन पहचान रही है।

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पर्यावरण संरक्षण में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। और साथ ही संपूर्ण समाज से जल संरक्षण पेड़ लगाने एवं पॉलीथिन का प्रयोग न करने का आग्रह भी किया है।

     

    वर्ग में वर्ग के वर्गाधिकारी शिवराज, वर्ग कार्यवाह आशीष ओबराय, वर्ग पालक संजय, प्रांत प्रचारक डॉ शैलेंद्र, सहप्रांत प्रचारक चंद्रशेखर,विभाग प्रचारक इन्द्र मोहन, व्यवस्था प्रबन्धक यशपाल बिष्ट, सह प्रबन्धक प्रदीप जनौटी, आदि उपस्थित रहे।

  • हल्द्वानी पुलिस द्वारा फिल्म डायरेक्टर कवल शर्मा को मुम्बई से किया गया गिरफ्तार, जानिए क्या है वजह,,,,

    हल्द्वानी पुलिस द्वारा फिल्म डायरेक्टर कवल शर्मा को मुम्बई से किया गया गिरफ्तार, जानिए क्या है वजह,,,,

    हल्द्वानी—  कवल शर्मा को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा 1 वर्ष का करावास व रुपये-51,10,000/- की सजा के आदेश में कोर्ट में  हाजिर ना होना पड़ा भारी, हल्द्वानी पुलिस ने किया ग्रिफ्तार, वर्ष 2022 से पुलिस की पकड से फरार चल रहा था।

    एसएसपी नैनीताल के कड़े रुख के कारण हल्द्वानी पुलिस टीम द्वारा दिनांक 7.6.2025 को माननीय न्यायालय हल्द्वानी द्वारा जारी वारण्टो में वारण्टी को अभियुक्त कवल शर्मा को सिटी मॉल कम्पाउण्ड रिंग रोड थाना अम्बोली अन्धेरी मुम्बई से गिरफ्तार किया गया ।

    जिसे बाद गिरफ्तारी के मा0 न्या0 पेश कराया जा रहा है ।

    कवल शर्मा पुत्र चमन लाल शर्मा निवासी द्वारा शवीना शर्मा कृष्णा 103 एवर साईन नगर रिंग रोड़ मलाड़ वैस्ट मुम्बई  थाना शान्ताक्रुज मुम्बई, बॉलीवुड के हिन्दी फिल्म डायरेक्टर को  गिरफ्तार किया गया।

    इनके द्वारा अभी तक कुल 16 हिन्दी फिल्म बनाई है जिसमें पहली फिल्म जीते है शान से है तथा अन्य फिल्म हीरालाल पन्नालाल, नमक, जिम्मेदार, गुनाहो का देवता, उस्ताद, मर मिटेंगे, दिल्ली आई आदि है इनके द्वारा एक्टर संजय दत्त, गोविन्दा, मिथुन चक्रवर्ती, जितेन्द्र आदि अभिनेताओ के साथ काम किया है।

    इनकी मुलाकात 2013 मे स्थानीय व्यापारी की सुपर माडल लङकी से हुई थी , उस समय कवल शर्मा की एक फिल्म दिल्ली आई रिलीज होने वाली थी कवल शर्मा के पास उस समय पैसे कम थे, उसने व्यापारी की सुपर माडल लङकी से 35 लाख रुपये  उधार लिए, उक्त फिल्म रिलीज के दिन से 30 दिन के भीतर मुनाफे के साथ कुल 50 लाख रुपये वापस करने की डील के साथ लिए गये थे और उसको 50 लाख के चैक दिया था, पैसे न होने के कारण चैक बाउण्स हो गया।

    व्यापारी की सुपर माडल लङकी ने 2015 मे कवल शर्मा के खिलाफ कोर्ट मे  वाद दायर किया, जिसमे कवल शर्मा को दिनांक 17-1-2019 को मा0न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजि0 हल्द्वानी से 1 वर्ष का कारावास व 51,10,000/- जुर्माना की सजा हुई थीं,

    कवल शर्मा के द्वारा सजा के विरुद्ध मा0 न्या0 जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय नैनीताल मे अपील की और दिनांक 19.2.2019 को अपील जमानत ले ली गई।

    जिसके लिए बन्धपत्र व दो जमानतीयो का जमानत पत्र भर कर  न्यायालय को दिया गया था, न्यायालय द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश हल्द्वानी द्वारा दिनांक 9.5.2022 को कवल शर्मा की अपील को खारिज कर दी।

    उसके बाद न्यायालय से कवल शर्मा के विरुद्ध काफी सम्मन, वारण्ट व मुम्बई के लोकल अखबार मे उसको बुलाने के लिए उद्घोषणा जारी हुए , परन्तु कवल शर्मा के पास पैसे न होने व जेल के डर के कारण   न्यायालय के आदेशिकाओ का जानबूझ कर पालन नही कर पाया और न्यायालय के बुलाने पर भी कोर्ट में नही आया।

    जिसके क्रम में माननीय न्यायालय के आदेश पर कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर पंजीकृत हुई। अभियुक्त कवल शर्मा द्वारा विवेचना में सहयोग न करने पर इसके विरुद्ध गैर जमानती वारण्ट जारी किया गया। जिसके कारण कवल शर्मा की ग्रिफ्तारी हुई।

  • दर्दनाक हादसा– डूबने से एक युवक की मौत।

    दर्दनाक हादसा– डूबने से एक युवक की मौत।

    हल्द्वानी—  एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग में गधेरे में डूबने से एक युवक की मौत हो गई ।

    युवक के दोस्तों ने युवक को गधेरे में डूबता देख उसे  बचाने का प्रयास किया , लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।

    चौकी प्रभारी श्याम बोरा ने बताया कि हल्द्वानी निवासी हिमांशु पंत अपने दोस्त शिवम् बिष्ट मुखानी, राम सिंह रावत लामाचौड़, रोहित चंद्र बेलुआखान ज्योलीकोट के पास साथ मौज-मस्ती करने के लिए नलेना क्षेत्र में पहुंचे थे।

    जहां सभी लोग मौज मस्ती करने के लिए गहरे पानी में चले गए इसी बीच हिमांशु गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा तो साथियों के हाथ पांव फूल गए, बचाने का प्रयास भी असफ़ल रहा,

    जिसके बाद स्थानीय पुलिस कोसूचना दी गई। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद गधेरे में डूबे युवक के शव को बाहर निकाल कर पुलिस को सौंप दिया।

    पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है। चौकी प्रभारी श्याम बोरा ने बताया मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामभर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

  • हल्द्वानी में ईद के मद्देनजर दोपहिया वाहनों की पहाड़ों की ओर यात्रा पर रोक; पुलिस ने जारी किए निर्देश….

    हल्द्वानी में ईद के मद्देनजर दोपहिया वाहनों की पहाड़ों की ओर यात्रा पर रोक; पुलिस ने जारी किए निर्देश….

    हल्द्वानी – ईद के अवसर पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार से रविवार (6 से 8 जून 2025) तक पहाड़ी क्षेत्रों की ओर दोपहिया वाहनों की यात्रा पर रोक लगा दी है। यह निर्णय नैनीताल, भीमताल, भवाली, अल्मोड़ा और मुक्तेश्वर जैसे पर्यटक स्थलों पर बढ़ते यातायात दबाव और संभावित दुर्घटनाओं को देखते हुए लिया गया है।

    मुख्य बिंदु:

    • रूट प्रतिबंध: रामपुर रोड, बरेली रोड, चोरगलिया रोड, कालाढूंगी रोड से पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले सभी दोपहिया वाहनों को रोकने के लिए छह स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं। इनमें टांडा बैरियर, बेलबाबा, नारीमन तिराहा, भीमताल मोड़, कालाढूंगी और नैनीताल तिराहा शामिल हैं।
    • पुलिस की तैयारी: एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि सभी थाना और चौकी प्रभारी को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र में दोपहिया वाहनों की चेकिंग करें और सुनिश्चित करें कि कोई भी वाहन नैनीताल, भीमताल या अन्य पर्वतीय क्षेत्रों की ओर न जाए।
    • सुरक्षा कारण: पुलिस के अनुसार, ईद के दौरान पहाड़ी रास्तों पर दोपहिया वाहनों की संख्या में वृद्धि से हादसों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए, यह कदम सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया है।