Category: हल्द्वानी

  • विश्व दुग्ध दिवस : आंचल ने किया भव्य समारोह।

    विश्व दुग्ध दिवस : आंचल ने किया भव्य समारोह।

    हल्द्वानी//लालकुआं—   नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लालकुआँ द्वारा विश्व दुग्ध दिवस को बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।

    इस अवसर पर आयोजित उपभोक्ता गोष्ठी में हल्द्वानी के मेयर गजराज सिंह बिष्ट और लालकुआं के पूर्व विधायक नवीन दुम्का तथा उपनिदेशक संजय उपाध्याय, तथा दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा, ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

    इस दौरान मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि आंचल डेरी ने श्वेत क्रांति के क्षेत्र में उत्तराखंड में ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया है, आज राज्य की जनता पूर्ण विश्वास के साथ यहां के दूध और दुग्ध पदार्थों का  सेवन कर रही है।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक लालकुआं नवीन दुम्का ने कहा कि कहा कि स्वर्गीय डॉ वर्गीस कुरियन द्वारा भारत में पशुपालकों और ग्रामीणों को श्वेत क्रांति की ओर अग्रसर किया।

    उन्होंने क्षेत्रवासियों एवं ग्रामीणों से डॉ कुरियन के बताए मार्ग का अनुसरण करने का आह्वान किया।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपनिदेशक संजय उपाध्याय ने दुग्ध संघ की उपलब्धियां को बताते हुए कहा कि आज संघ दुग्ध क्रांति की ओर तेजी से बढ़ रहा है तथा आने वाले समय में एक बड़ा उत्पादन बनकर वह सामने आएगा।

    दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने दूध को एक संपूर्ण आहार बताते हुए मानव स्वास्थ्य के लिए इसकी अनिवार्यता पर बल दिया।

    उन्होंने बच्चों के समग्र विकास, हड्डियों की मजबूती और बीमारियों से लड़ने की शक्ति में दूध की भूमिका पर विशेष ज़ोर दिया। उन्होंने कहा, “दूध केवल एक पेय पदार्थ नहीं है, बल्कि यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, और लाखों लोगों की आजीविका का साधन भी है।

    उपनिदेशक डेरी संजय उपाध्याय और सामान्य प्रबंधक यूसीडीएफ आर एम तिवारी ने दुग्ध उत्पादन से जुड़े किसानों और डेयरी संचालकों की कड़ी मेहनत की सराहना की।

    उन्होंने सरकार द्वारा डेयरी उद्योग को बढ़ावा देने और दूध उत्पादकों को सहायता प्रदान करने के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं पर भी प्रकाश डाला।

    उन्होंने उपभोक्ताओं को सर्वोत्तम उत्पाद सुनिश्चित करने के लिए स्वच्छ दूध उत्पादन और गुणवत्ता मानकों के पालन के महत्व पर ज़ोर दिया।

    दुग्ध संघ के सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को दही, पनीर, घी और अन्य डेयरी उत्पादों सहित दूध के विभिन्न उत्पादों के बारे में जानकारी दी।

    कार्यक्रम में दुग्ध उत्पादकों, डेयरी व्यवसाय से जुड़े लोगों और आम जनता ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया।

    कार्यक्रम का समापन कार्यक्रम  संचालक प्रबंधक प्रशासन संजय भाकुनी ने प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए किया।

    इससे पूर्व डॉ वर्गीज कुरियन के चित्र के समक्ष श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

    इस अवसर पर प्रभारी उपार्जन सुभाष बाबू, सहायक प्रबंधक वित्त उमेश पठालनी, विजय चौहान, गोविंद सिंह मेहता, कृष्ण कुमार शर्मा, दीपा रैक्वाल, दीपा देवी, हेमा देवी, शांति कोरंगा, कृपाल सिंह, विपिन तिवारी, हेमंत पाल, गीता ओझा, शांति कोरंगा, रेखा बोरा, रश्मि धामी, सुरेश चंद्र सहित बड़ी संख्या में दुग्ध उत्पादक प्रतिनिधि, कर्मचारी और अधिकारी मौजूद थे।

  • नैनीताल के जोलीकोट क्षेत्र में तालाब में डूबे युवक का शव एसडीआरएफ टीम ने रात्रि सर्च ऑपरेशन के बाद किया बरामद।

    नैनीताल के जोलीकोट क्षेत्र में तालाब में डूबे युवक का शव एसडीआरएफ टीम ने रात्रि सर्च ऑपरेशन के बाद किया बरामद।

    नैनीताल— जनपद नैनीताल के जोलीकोट क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहाँ एक 21 वर्षीय युवक की तालाब में डूबने से मृत्यु हो गई।

    घटना की जानकारी मिलते ही राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीम ने रात में ही सर्च ऑपरेशन चलाकर युवक का शव बरामद किया।

    घटना 31 मई की देर रात्रि की है, जब पुलिस चौकी जोलीकोट के माध्यम से SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक तालाब में डूब गया है।

    तत्काल सहायता की आवश्यकता को देखते हुए SDRF पोस्ट नैनीताल से उप निरीक्षक मनोज रावत के नेतृत्व में एक टीम को रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

    घटनास्थल रोड हेड से लगभग 2–3 किलोमीटर नीचे एक सुनसान और दुर्गम इलाके में स्थित तालाब था। घनघोर अंधेरा, जंगली इलाका और विषम भौगोलिक परिस्थितियाँ होने के बावजूद SDRF टीम ने मौके पर पहुँचते ही तत्परता के साथ रात्रि सर्च ऑपरेशन आरंभ किया।

    काफी मशक्कत और सतर्कता के साथ किए गए इस ऑपरेशन में अंततः युवक का शव तालाब से बरामद कर लिया गया। मृतक की पहचान जीवन रावत पुत्र  तेज सिंह रावत, उम्र 21 वर्ष, निवासी बच्चीनगर, हल्द्वानी, जनपद नैनीताल के रूप में हुई है।

    घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। SDRF टीम ने शव को आवश्यक कार्रवाई हेतु स्थानीय पुलिस को सुपुर्द कर दिया।

    इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर से यह याद दिला दिया है कि प्राकृतिक जल स्रोतों, खासकर दुर्गम क्षेत्रों में स्थित तालाबों या नदियों के आसपास अत्यधिक सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

    एसडीआरएफ द्वारा समय पर की गई कार्रवाई और विषम परिस्थितियों में साहसपूर्वक किया गया यह सर्च ऑपरेशन सराहनीय है।

    प्रशासन की ओर से जनता से अपील की गई है कि बारिश के मौसम में या ऐसे प्राकृतिक जल स्रोतों के निकट जाने से पूर्व पूरी सतर्कता बरतें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस या SDRF को सूचित करें।

  • 7 जून को खाटू श्याम के कार्यक्रम में कन्हैया मित्तल बांधेंगे भक्ति का शमा।

    7 जून को खाटू श्याम के कार्यक्रम में कन्हैया मित्तल बांधेंगे भक्ति का शमा।

    हल्द्वानी—   आगामी 7 जून को खाटू श्याम के संगीतमय कार्यक्रम में भक्ति के रंग में रंगने में सरोबार होने वाला है,

    जब प्रसिद्ध कीर्तन गायक कन्हैया मित्तल एमबी इंटर कॉलेज मैदान में श्री श्याम दरबार में  भक्ति से भरे भजनों की प्रस्तुति देंगे।

    इस भव्य आयोजन का शुभारंभ श्री श्याम युवा मित्र मंडल संस्था द्वारा आयोजित निशान यात्रा के साथ होगा, जिसके बाद श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

    इस अवसर पर भजन जगत के प्रसिद्ध नाम परविंदर पलक और विवेक शर्मा भी अपनी प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भावविभोर करेंगे।

    इस  आयोजन से हलद्वानी और आसपास के  क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करेगा।

    आयोजकों द्वारा हल्द्वानी और उसके आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं से 7 जून को शाम 7 बजे अधिक से अधिक संख्या में  एम बी इंटर कॉलेज परिसर में पहुंचकर इस भव्य संकीर्तन महोत्सव का हिस्सा बनने और लाभ उठाने की अपील की है।

  • हिन्दी पत्रकारिता दिवस ,,,   समर्पण, एकता और सहयोग जरूरी- श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, जिला अध्यक्ष,,, वरिष्ठ पत्रकारों का हुआ सम्मान।

    हिन्दी पत्रकारिता दिवस ,,, समर्पण, एकता और सहयोग जरूरी- श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, जिला अध्यक्ष,,, वरिष्ठ पत्रकारों का हुआ सम्मान।

    हल्द्वानी—   हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन नैनीताल द्वारा हल्द्वानी नगर निगम सभागार में एक विचारगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

    गोष्ठी का विषय था — “प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की समाज के प्रति जिम्मेदारी”, जिसमें शहर के अनेक वरिष्ठ पत्रकारों, संपादकों और मीडिया से जुड़े प्रतिनिधियों ने भाग लिया और विचार साझा किए।

    गोष्ठी में वक्ताओं ने मीडिया की बदलती भूमिका, समाज में इसकी जिम्मेदारी, और पत्रकारों के समक्ष आने वाली चुनौतियों पर गंभीर चर्चा की।

    वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और आज के दौर में पत्रकारों को सच्चाई और निष्पक्षता के साथ समाज के लिए कार्य करना पहले से कहीं अधिक ज़रूरी हो गया है।

    वरिष्ठ पत्रकारों ने आज के माहौल में पत्रकारिता को   चुनौतीपूर्ण बताया,  एकता और सहयोग पर पूरा जोर दिया।

    कार्यक्रम के दौरान प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के उन पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने कार्यों से पत्रकारिता जगत में विशेष पहचान बनाई है।

    सम्मान पाने वालों में नवीन सक्सेना (अमर उजाला), गोविंद बिष्ट (दैनिक जागरण), दीप बिष्ट बाबा (दैनिक जागरण), राजेश श्रीवास्तव (अमृत विचार), दीपक अधिकारी (खबर फास्ट न्यूज़), दिनेश पांडे (भारत समाचार न्यूज़), तारा जोशी (पंजाब केसरी), खालिद (हिंदुस्तान), विनोद कुमार (कशिश न्यूज़), निशा उप्रेती (JJN न्यूज़), सुमित सहित कई अन्य वरिष्ठ पत्रकार साथी शामिल रहे।

    इस मौके पर विनोद कुमार को हल्द्वानी महानगर का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया, जिसकी सभी ने सराहना की।

    कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष सर्वेंद्र बिष्ट, नगर अध्यक्ष योगेश शर्मा, महानगर महामंत्री नवीन सक्सेना, प्रदेश सचिव विजय पाल और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शेर अफगान के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

    कार्यक्रम में पत्रकारिता के वर्तमान हालात और चुनौतियों पर भी खुलकर चर्चा हुई।

    समारोह में पत्रकारों की गरिमामयी उपस्थिति और विचारों की गंभीरता ने इस आयोजन को एक स्मरणीय और सार्थक अवसर बना दिया।

  • UTSAHA 2025: DPS हल्द्वानी में 10 दिवसीय ग्रीष्मकालीन कैंप का भव्य समापन….

    UTSAHA 2025: DPS हल्द्वानी में 10 दिवसीय ग्रीष्मकालीन कैंप का भव्य समापन….

    हल्द्वानी – दिल्ली पब्लिक स्कूल हल्द्वानी में आयोजित 10 दिवसीय ग्रीष्मकालीन कैंप ‘UTSAHA 2025’ का शानदार समापन हो गया। यह कैंप प्री-नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया था, जिसमें खेल, कला, रचनात्मकता और साहसिक गतिविधियों से भरपूर अनुभव प्रदान किया गया। कैंप की शुरुआत ज़ुम्बा, डांस, फिटनेस फिएस्टा, स्विमिंग और वीआर जैसी मज़ेदार गतिविधियों से हुई, जिसने बच्चों में ऊर्जा और उत्साह भर दिया। दूसरे और तीसरे दिन में एरोबिक्स, स्केटिंग, तैराकी, पेपर क्राफ्ट, बर्ड फीडर मेकिंग और ओरिगामी जैसी गतिविधियाँ रहीं, जो उनकी रचनात्मक सोच को विकसित करने में सहायक रहीं।

    तीन दिन का साहसिक कैंप बना आकर्षण का केंद्र —

    दिन 7, 8 और 9 में बच्चों ने रोमांच से भरपूर साहसिक गतिविधियाँ कीं, जैसे: कमांडो क्रॉल और कमांडो नेट, एटीवी राइड, ऊँट की सवारी, ज़िपलाइन, बॉडी ज़ॉर्बिंग, बर्मा ब्रिज, मंकी क्रॉल, वॉटर रोलर, पैडल बोट और वॉल क्लाइंबिंग,

    जिन्होंने उनके आत्मविश्वास और टीम भावना को निखारा।

    इसके अलावा, क्ले मॉडलिंग, टी-शर्ट पेंटिंग, साइंस इज़ फन, कुकिंग विदआउट फायर, स्टोन और लीफ आर्ट, टेबल एटीकेट्स, बोर्ड गेम्स जैसी गतिविधियों ने विद्यार्थियों को आनंद के साथ सीखने का मौका दिया। समापन दिवस पर ‘कल्मिनेशन सेरेमनी’ आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागी छात्रों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। बच्चों ने फायरलेस कुकिंग, स्विमिंग, मूवी सेशन का आनंद लिया और पायजामा पार्टी के साथ पूरे कैंप को हर्षोल्लास के साथ विदाई दी।

    विद्यालय की प्रधानाचार्या ने इस अवसर पर कहा,

    “UTSAHA केवल एक समर कैंप नहीं, बल्कि बच्चों की संपूर्ण विकास यात्रा का अनुभव था।“

  • अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत उत्तराखंड राज्य की नगर निकायों के  जनप्रतिनिधियों हेतु उन्मुखीकरण प्रशिक्षण दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

    अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत उत्तराखंड राज्य की नगर निकायों के जनप्रतिनिधियों हेतु उन्मुखीकरण प्रशिक्षण दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

    हलद्वानी/काठगोदाम/लखनऊ—  आज लखनऊ में आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार एवं शहरी विकास विभाग उत्तराखंड शासन के तत्वावधान में क्षेत्रीय नगर एवं पर्यावरण अध्ययन केंद्र लखनऊ द्वारा आयोजित अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत उत्तराखंड राज्य की नगर निकायों के माननीय जनप्रतिनिधियों हेतु उन्मुखीकरण प्रशिक्षण दो दिवसीय कार्यक्रम किया गया।

    जिसका उद्घाटन डाल. निशीथ राय निदेशक क्षेत्रीय नगर एवं पर्यावरण अध्ययन केंद्र लखनऊ एवं गजराज बिष्ट समेत महापौर द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

    प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में डा. अल्का सिंह संयुक्त निदेशक क्षेत्रीय नगर एवं पर्यावरण अध्ययन केंद्र लखनऊ ने अटल नवीनीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन 2.0 परिचय उद्देश्य दिशानिर्देश एवं रिफार्म एजेण्डा पर चर्चा की एवं विस्तार से जानकारी दी।

    द्वितीय सत्र में डा. एस. डी. सिंह जी द्वारा नगर निकायों में जल स्रोत का पुर्नजीवन एवं वर्षा जल संचयन पर विस्तार से चर्चा की गयी।

    प्रशिक्षण में गयी 30 सदस्यीय दल में प्रमुख रूप से महापौर गजराज बिष्ट हल्द्वानी-काठगोदाम, महापौर सौरभ थपलियाल देहरादून, महापौर विकास शर्मा रुद्रपुर, शैलेन्द्र रावत कोटद्वार, मुक्ता मिश्रा पीसीएस संयुक्त निदेशक शहरी विकास निदेशालय समेत नगर पालिकाध्यक्ष पार्षद रहे।

  • नकली सोना बैंकों में गिरवी रखकर बैंक को चूना लगाने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार।

    नकली सोना बैंकों में गिरवी रखकर बैंक को चूना लगाने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार।

    हल्द्वानी— जनपद नैनीताल में वर्ष 2024-2025 में थाना हल्द्वानी, वनभूलपुरा व मुखानी क्षेत्रान्तर्गत स्थित बैंक आफ बड़ौदा, केनरा बैंक में कुछ लोगों द्वारा सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लिया गया।

    लेकिन बैंक आडिट के दौरान बंधक रखे गये आभूषण नकली पाये गये, जिसके परिपेक्ष्य में बैंक की ओर से उक्त थानों मुकदमें दर्ज कराये गये।

    एसएसपी नैनीताल द्वारा घटनाक्रम को  देखते हुए पुलिस और एसओजी की टीमें गठित कर छानबीन शुरु की गई।

    इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर   राजेश कुमार यादव प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी के नेतृत्व में पुलिस की टीम द्वारा पंडित दीन दयाल उपाध्याय पार्क नैनीताल रोड से अभियुक्त अभिषेक सिंह नेगी व पवन सिंह फर्सवाण के कब्जे से 6 अदद वजन करीब 111 ग्राम नकली सोने की व कूट रचित होलोग्राम अंकित चूड़ियां बरामद की गयी।

    जिनके परीक्षण पर चूड़ियों के नकली होने की पुष्टि हुयी। इस सम्बन्ध में उक्त दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध थाना हल्द्वानी में उपरोक्त मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्तगणों को माननीय न्यायालय पेश किया जायेगा।

    अभियुक्त  ने पूछताछ पर बताया गया कि उनके गिरोह में एक व्यक्ति अल्मोड़ा का व कुछ लोग दिल्ली के शामिल हैं।

    यह नकली सोना दिल्ली से बहुत कम दाम में आता है, जिस पर होलमार्क हम लोग लगवा लेते हैं ,जिससे कि इस सोने के असली होने की पहचान बैंक वाले भी नहीं कर पाते हैं और हम लोग इस नकली सोने को ऐसे बैंकों में गिरवी रखकर गोल्ड लोन ले लेते है,

    जो कि सोने की ज्यादा जाँच नहीं करते हैं और जब गोल्ड लोन से पैसा मिलता है तो उसे हम आपस में बराबर –बराबर बांट लेते है।

    अभियुक्त अखिलेश सिंह नेगी पर अलग- अलग बैंकों से लगभग 60-70 लाख रुपये के प्रापर्टी लोन, व्हीकल लोन व गोल्ड लोन लिये जाने की बात प्रकाश में आयी है जिसकी विस्तृत जानकारी की जा रही है।

    गिरफ्तार अखिलेश सिंह नेगी तर्फ अक्कू पुत्र  केसर सिंह निवासी ग्राम बसौली पोस्ट भैसोली थाना सोमेश्वर जिला अल्मोड़ा का रहने वाला है उसकी उम्र 37 वर्ष हैं।

    दूसरा अभियुक्त पवन सिह फर्सवाण पुत्र  दरवान सिंह फर्सवाण निवासी ग्राम व पोस्ट लीली थाना कपकोट जिला बागेश्वर  का रहने वाला है और उसकी उम्र 24 वर्ष हैं।

    पूर्व में फर्जी गोल्ड लोन के थाना हल्द्वानी, बनभूलपुरा और मुखानी में जो 6 मुकदमें दर्ज हुये हैं और उनमें जो अभियुक्त नामजद है। उनमें से अजहर वारसी, जोया अहमद, तरुण भारद्वाज, हरजिन्दर नरुला व मोहम्मद फिरोज उक्त सभी मुकदमों में नामजद हैं उनकी जाँच भी इस मुकदमें में गिरफ्तार अभियुक्तों से की जा रही है।

    इसमें यह भी जांच की जा रही है कि इन फर्जी गोल्ड लोन के मामलों में बैंक द्वारा सोने को क्वालिटी जांचने की किस प्रकार की कार्यप्रणाली अपनाई गई है या इसमें बैंक के किसी कर्मी की संलिप्तता की जाँच हो रही है।

  • उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय को यूजीसी की धारा 12(बी) के अंतर्गत मिली मान्यता,,  अनुसंधान, अनुदान एवं शैक्षणिक प्रगति के खुलेंगे नए द्वार।

    उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय को यूजीसी की धारा 12(बी) के अंतर्गत मिली मान्यता,, अनुसंधान, अनुदान एवं शैक्षणिक प्रगति के खुलेंगे नए द्वार।

    हल्द्वानी—  उत्तराखंड राज्य के लिए यह एक अत्यंत गर्व का विषय है कि उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा यूजीसी अधिनियम की धारा 12(बी) के अंतर्गत मान्यता प्रदान कर दी गई है।

    इस मान्यता के साथ ही विश्वविद्यालय अब केंद्र सरकार, यूजीसी तथा अन्य राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से शोध परियोजनाओं, अनुदानों एवं शैक्षणिक सहयोग हेतु आवेदन एवं सहभागिता के लिए पात्र हो गया है।

    यूजीसी की धारा 12(बी) के अंतर्गत यह मान्यता केवल उन्हीं विश्वविद्यालयों को दी जाती है जो उच्च शैक्षणिक मानदंडों, प्रशासनिक पारदर्शिता, वित्तीय अनुशासन और गुणवत्तायुक्त शैक्षणिक माहौल को पूर्ण रूप से स्थापित करते हैं।

    यह मान्यता उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की शैक्षणिक साख, अनुसंधान क्षमता और नवाचार-उन्मुख दृष्टिकोण का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

    इस ऐतिहासिक अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो ओ. पी. एस. नेगी ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि-
    “यूजीसी की धारा 12(बी) के तहत प्राप्त यह मान्यता न केवल विश्वविद्यालय की एक बड़ी उपलब्धि है, बल्कि यह उत्तराखंड राज्य की दूरवर्ती, वंचित और कामकाजी जनसंख्या को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने के हमारे निरंतर प्रयासों की पुष्टि भी है।

    अब हम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शोध परियोजनाओं में भागीदारी कर सकेंगे, जिससे हमारे विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं संकाय सदस्यों के लिए नए अवसर सृजित होंगे।”

    इस मान्यता के बाद विश्वविद्यालय को निम्नलिखित प्रमुख लाभ प्राप्त होंगे:

    1. यूजीसी और अन्य केंद्रीय एजेंसियों से अनुसंधान अनुदान प्राप्त करने की पात्रता

    2. राष्ट्रीय फेलोशिप, छात्रवृत्तियों और अनुसंधान योजनाओं में विश्वविद्यालय की सहभागिता

    3. शोध-सुविधाओं एवं अधोसंरचना के विकास के लिए वित्तीय सहयोग

    4. शैक्षणिक सहयोग हेतु अन्य प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों एवं संस्थानों से MoUs की संभावना

    5. विद्यार्थियों एवं फैकल्टी को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मंच प्राप्त होना।

    उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय जो कि राज्य का एकमात्र मुक्त और दूरवर्ती शिक्षा प्रदान करने वाला विश्वविद्यालय है, ने हाल के वर्षों में डिजिटल शिक्षा, ई-लर्निंग, मूल्यपरक पाठ्यक्रमों और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण में अनेक नवाचार किए हैं।

    यह मान्यता न केवल विश्वविद्यालय के लिए बल्कि पूरे राज्य के लिए शैक्षिक उन्नयन का एक नया अध्याय है।

    इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय में हर्ष का माहौल है, इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षक तथा कर्मचारियों ने मिष्ठान वितरण किया।

  • हल्द्वानी में वन विभाग की मुहिम: ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों पर कड़ी….

    हल्द्वानी में वन विभाग की मुहिम: ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों पर कड़ी….

    हल्द्वानी – मुखबिर खास से सूचना प्राप्त होने पर कि लालकुआं उपखनिज निकासी गेट से कुछ वाहन ओवरलोडिंग निकासी कर रहे हैं. मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी वन प्रभाग, हल्द्वानी हिमांशु बागरी, उप प्रभागीय वनाधिकारी गौला अनिल कुमार जोशी के दिशा निर्देशन एवं वन क्षेत्राधिकारी गौला चंदन सिंह अधिकारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया जिसके तहत समय लगभग 12:30 बजे दि हल्द्वानी स्टोन क्रेशर लालकुआं में वाहनों की जाँच करने के दौरान एक ट्रैक्टर को जाँच हेतु रोका गया. वाहन की तोल स्टोन क्रेशर के धर्मकांटे पर करवाने पर ट्रैक्टर मय ट्राली व उपखनिज का भार 140 कुंतल पाया गया, जबकि रॉयल्टी में 108 कुंतल वजन दर्ज था

    जो निर्धारित मात्रा से लगभग 32 कुंतल अधिक पाया गया. वजन कराते समय ट्रैक्टर चालक मौके का फायदा उठाकर भाग गया.ट्रैक्टर संख्या UK04 CB 6830 को अपनी अभिरक्षा में लेकर निजी संसाधनों से मय उपखनिज के डौली रेंज परिसर लालकुआं में सुरक्षित खड़ा करवा दिया गया है. वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अज्ञात वाहन स्वामी / चालक के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही गतिमान है. टीम वन दरोगा दीप चन्द्र आर्या, हेम चन्द्र जोशी, शंकर दत्त पनेरू, वन बीट अधिकारी भुवन चन्द्र तिवारी, नीरज रावत, वाहन चालक हयात सिंह शामिल रहे.

  • चोरगलिया पुलिस ने 24 घंटे में किया बुलेट चोरी का खुलासा,  एक अभियुक्त गिरफ्तार।

    चोरगलिया पुलिस ने 24 घंटे में किया बुलेट चोरी का खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार।

    चोरगलिया—   थाना चोरगलिया में  कमलेश सुनाल  द्वारा एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसमें बताया गया कि दिनांक 16.05.2025 को लगभग 4.30 बजे उनकी दुकान के बाहर रामबाग चौराहे से एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा बुलेट मोटरसाइकिल संख्या UK04-AK-4170 चोरी कर ली गई।

    उक्त घटना के संबंध में थाना चोरगलिया में मुकदमा  पंजीकृत किया गया।

    चोरी की घटना के शीघ्र खुलासे एवं मोटरसाइकिल की बरामदगी हेतु श्री राजेश जोशी थानाध्यक्ष चोरगलिया के नेतृत्व में उ0नि0 महेन्द्र राज सिंह व पुलिस टीम द्वारा तत्परता से की गई कार्यवाही के आधार पर  अभियुक्त तुसार कुमार को चोरी की गई बुलेट मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया गया।

    गिरफ्तार अभियुक्त  तुसार कुमार पुत्र स्व. काजल उर्फ कमल निवासी मियांपुर, पोस्ट राजापुरबैनी, थाना मोहम्मदी, जिला लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश का रहने वाला हैं।

    उससे  चोरी की एक बुलेट मोटरसाइकिल संख्या UK04-AK-4170   बरामद  हो गई हैं।