Category: हल्द्वानी

  • विधायक सुमित हृदयेश का तीखा तेवर, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को बताया अनुचित….

    विधायक सुमित हृदयेश का तीखा तेवर, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को बताया अनुचित….

    हल्द्वानी – अतिक्रमण के नाम पर की जा रही प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर हल्द्वानी विधायक श्री सुमित हृदयेश ने एक बार फिर कड़ा विरोध जताया है। गुरुवार, 26 जून 2025 को उन्होंने आवास विकास स्थित पंचेश्वर मंदिर परिसर में प्रशासन द्वारा लगाए गए आपत्ति कैंप का निरीक्षण किया और स्थानीय निवासियों को भेजे जा रहे नोटिसों पर गहरी नाराजगी व्यक्त की।

    विधायक हृदयेश ने कैंप में स्वयं अपनी आपत्ति दर्ज कराते हुए प्रशासन के रवैये को “एकतरफा” और “जनविरोधी” बताया। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को परेशान करने की साजिश है।

    उन्होंने कहा, “प्रशासन बिना किसी स्पष्ट आधार के नोटिस थमा रहा है। इससे पहले भी मैंने सुभाष नगर के आपत्ति कैंप में दर्जनों आपत्तियाँ अधिकारियों के समक्ष रखी थीं, और उनसे लिखित जवाब माँगा था, लेकिन आज तक कोई उत्तर नहीं दिया गया है।”

    विधायक ने अधिकारियों को चेतावनी भरे शब्दों में कहा, “हल्द्वानी की ज़मीनी सच्चाई जाने बिना कोई भी बाहरी अधिकारी यहाँ अपनी मनमर्जी नहीं चला सकता। यह ‘गुंडा राज’ अब और नहीं चलेगा।”

    अपने व्यक्तिगत जुड़ाव को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा, “मैंने इन गलियों में अपना बचपन बिताया है, यहाँ का हर परिवार मेरी अपनी तरह है। चाहे जो भी हालात हों, मैं किसी गरीब का आशियाना नहीं उजड़ने दूँगा। प्रशासन लाख कोशिश कर ले, मैं जनता के साथ खड़ा हूँ और हमेशा खड़ा रहूँगा।”

    विधायक सुमित हृदयेश ने प्रशासन को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक सभी आपत्तियों का निस्तारण पारदर्शी तरीके से नहीं हो जाता, तब तक किसी भी प्रकार की तोड़फोड़ की कार्रवाई करना सरासर अन्याय होगा। उन्होंने कहा कि जनता के हितों के खिलाफ कोई भी निर्णय स्वीकार्य नहीं होगा और जरूरत पड़ने पर वे सड़क से सदन तक आवाज़ उठाएंगे।

  • सांसद ने कार दुर्घटना में घायलों का अस्पताल में जाना हालचाल, बेहतर इलाज के दिए निर्देश।

    सांसद ने कार दुर्घटना में घायलों का अस्पताल में जाना हालचाल, बेहतर इलाज के दिए निर्देश।

    हल्द्वानी—   नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित ट्रांसपोर्ट नगर के पास तीनपानी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि परिवार के तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

    यह हादसा उस समय हुआ जब उनकी कार अनियंत्रित होकर सिंचाई नहर में जा गिरी।

    इस हृदय विदारक घटना पर पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल-उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद  अजय भट्ट ने गहरा दुख व्यक्त किया है। सांसद भट्ट ने इस दुखद समाचार को अत्यंत पीड़ादायक बताया और कहा कि परिवार की इस प्रकार की क्षति अपूरणीय है।

    सांसद  भट्ट को घटना की जानकारी मिलते ही सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे, जहां घायल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और उनका हालचाल जाना।

    उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि घायलों का उपचार प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए और किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए।

    इस दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है। स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि भी घटना पर गहरा शोक व्यक्त कर रहे हैं। सांसद भट्ट ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

  • हरिद्वार ने जीती राज्य स्तरीय अंडर 17 बालक हॉकी प्रतियोगिता।

    हरिद्वार ने जीती राज्य स्तरीय अंडर 17 बालक हॉकी प्रतियोगिता।

    हल्द्वानी—   अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के उपलक्ष में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर 17 बालक हॉकी प्रतियोगिता हरिद्वार ने जीत ली है।

    बुधवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम में विजेताओं को सम्मानित किया।

    कार्यक्रम की मुख्य अतिथि खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि पहले खेल को उपेक्षा की नजर से देखा जाता था, लेकिन अब युवा बड़ी संख्या में इसे करियर विकल्प के रूप में चुन रहे हैं।

    खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश सरकार ने आउट ऑफ टर्न सरकारी नौकरी, खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना, नौकरियों में पदक विजेताओं को 4% आरक्षण जैसी योजनाओं के जरिए खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम किया है।

    खेल मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को सैन्य भूमि के साथ खेल भूमि बनाने की दिशा में सरकार ने जरूरी बुनियादी काम कर दिए हैं और अब इस लक्ष्य को प्राप्त करने की जिम्मेदारी खिलाड़ियों के युवा कंधों को उठानी होगी।

    खेल मंत्री रेखा आर्या ने प्रतियोगिता में पहले तीन स्थानों पर रही टीमों हरिद्वार, पिथौरागढ़ और टनकपुर के खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

    इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मंडल अध्यक्ष मधुकर श्रोतिय, दर्जा धारी राज्य मंत्री नवीन वर्मा, सुरेश पांडे, हरीश मनराल, रविन्द्र वाली, हेम पाण्डेय, राहुल आर्य, रेवाधर बृजवासी आदि उपस्थित रहे।

  • मानसून की दस्तक़ के साथ ही  हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा ,, नहर में गिरी कार, मासूम समेत चार लोगों की मौत।

    मानसून की दस्तक़ के साथ ही हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा ,, नहर में गिरी कार, मासूम समेत चार लोगों की मौत।

    हल्द्वानी—  मानसून की दस्तक के साथ ही हल्द्वानी में आज सुबह से हो रही मूसलधार बारिश ने शहर में कई जगह जल भराव की स्थिति हो गयी है। वही एक बड़े और दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है।

    रामपुर रोड से मंडी बाईपास को जोड़ने वाले लिंक रोड पर फायर ब्रिगेड ऑफिस के पीछे बहने वाली नहर में एक कार अनियंत्रित होकर गिर गई और पानी के तेज बहाव में आ गई ।

    सूचना पर पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू रेस्क्यू कर कार में फंसे लोगों को बाहर निकल गया।

    एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि कार में कुल सात लोग सवार थे, इस दर्दनाक हादसे में एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई है और तीन लोगों का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

     

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाहन संख्या UK06 AX 8728 में सवार सभी लोग ग्राम बरा, किच्छा, उधम सिंह नगर के निवासी थे और सुशीला तिवारी अस्पताल से वापस गांव लौट रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

    मृतकों की पहचान नीतू (34 वर्ष), कमला देवी (51 वर्ष), राकेश (32 वर्ष) और चार दिन के एक नवजात के रूप में हुई है। वहीं, रामा (27 वर्ष), रमेश (39 वर्ष) और वाहन चालक श्यामलाल (40 वर्ष) घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    मुख्य अग्निशमन अधिकारी नैनीताल गौरव किरार ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि नहर में गिरा वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था और फंसे लोगों को निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

    घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।हादसे की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ने इस ह्रदयविदारक हादसे की जांच शुरू कर दी है।

  • बौर जलाशय में डूबा सेना का जवान, देर शाम से जारी रहा सर्च ऑपरेशन….

    बौर जलाशय में डूबा सेना का जवान, देर शाम से जारी रहा सर्च ऑपरेशन….

    हल्द्वानी – रिपोर्टर मुजाहर खान खानहल्द्वानी में सेना की आर्मी  सप्लाई कोर में तैनात जवान की बौर जलाशय में डूबकर मृत्यु हो गई। मृतक तीन साथियों के साथ बौर जलाशय घूमने आया था। देर शाम मृत्यु की सूचना के बाद एसडीआरएफ,जल पुलिस  और नागरिक पुलिस ने शव बरामदगी के लिए संयुक्त सर्च आपरेशन चलाया, लेकिन रात को शव बरामद नहीं हो सका। जिसके बाद आज सोमवार को एनडीआरएफ नए सिरे से तलाशी अभियान शुरू किया जिसके बाद जवान का शव बरामद हो गया। पुलिस के मुताबिक आर्मी सप्लाई कोर,हल्द्वानी में नायक पद पर तैनात 25 वर्षीय हिमांशु मिश्रा तीन आर्मी जवानों हवलदार दीनदयाल,नायक लवप्रीत सिंह व संजय कुमार के साथ अपराह्न बौर जलाशय में घूमने आया था। इस दौरान बौर जलाशय में घूमने के दौरान हिमांशु नहाने के लिए जलाशय के माइल स्टोन नंबर 8-5 पर उतर गया।

    इस दौरान पानी के गहरे प्रवाह में आकर फंसने से जवान जलाशय की तलहटी में समा गया। यह देऽ साथियों में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में सूचना स्थानीय पुलिस चौकी को दी गई। सूचना पर चौकी प्रभारी विजेंद्र कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने मृतक के साथियों से जरूरी जानकारी हासिल की। इसी बीच सूचना को मृतक के आर्मी हेड क्वार्टर हल्द्वानी को भी दी गई। इस बीच जल पुलिस प्रभारी प्रशांत कुमार व एसडीआरएफ प्रभारी सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में सर्च आपरेशन चलाया गया। ढाई घंटे सर्च ऑपरेशन के जद्दोजहद के बाद अंधेरा होने के कारण सर्च अभियान रोकना पड़ा। सोमवार को पुनः सर्च अभियान चलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद जवान का शव बरामद कर लिया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष मुकेश मिश्रा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। हल्द्वानी से भी आर्मी से अधिकारी पहुंच गए है।

  • बिड़ला स्कूल के पास हिंसा का तांडव: 25 लोगों ने चार युवकों को बनाया निशाना….

    बिड़ला स्कूल के पास हिंसा का तांडव: 25 लोगों ने चार युवकों को बनाया निशाना….

    हल्द्वानी। शहर के टीपीनगर क्षेत्र में सोमवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां बिड़ला स्कूल के पास कार में सवार चार युवकों पर अचानक 20 से अधिक युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने कार रोकते ही एक युवक को गोली मार दी और अन्य दो पर ईंटों से ताबड़तोड़ वार किए। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल है, जबकि दो अन्य युवकों को सिर में गंभीर चोटें आई हैं।

    घटना उस समय हुई जब चारों युवक – हरीश मेहरा, भाष्कर बोरा, गणेश दरम्वाल और नीरज भगत – किसी निजी कार्य से मुखानी की ओर जा रहे थे। कार जैसे ही बिड़ला स्कूल के पास पहुंची, दो बाइक सवार युवकों ने रास्ता रोक लिया और इसी दौरान घात लगाए करीब 20–25 युवक झाड़ियों से निकलकर उन पर टूट पड़े।

    हमले में भाष्कर को दो गोलियां लगीं – एक कमर में और दूसरी पैर में। वहीं हरीश और गणेश के सिर पर ईंटों से वार कर घायल किया गया। कार के शीशे और बॉडी को भी हमलावरों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। नीरज किसी तरह मौके से भाग निकला और पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत एसटीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल भाष्कर को हायर सेंटर रेफर किया गया।

    पुलिस के अनुसार घटना के पीछे आपसी रंजिश की आशंका है। घायलों के परिजनों ने आरोप लगाया है कि हमलावरों में एक स्थानीय हिस्ट्रीशीटर भी शामिल है, जिसकी तलाश की जा रही है। कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार यादव ने बताया कि कुछ संदिग्धों की पहचान कर ली गई है और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

  • हल्द्वानी के पॉश एरिया में तड़तड़ाई गोलियां, तीन घायल।

    हल्द्वानी के पॉश एरिया में तड़तड़ाई गोलियां, तीन घायल।

    हल्द्वानी—हल्द्वानी शहर के हल्दुपोखरा रोड (बिरला स्कूल के पीछे) शाम को खुलेआम बदमाशी की वारदात सामने आ रही है।जिसमे जमकर ईंट पत्थर और फायरिंग की घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए।

    घटना में तीन युवक घायल बताए जा रहे हैं जिसमें एक की गोली लगने से स्थिति गंभीर है। कार सवार युवकों पर हमले और फायरिंग ने पूरे शहर में दहशत फैला दी। घटना में तीन युवक से घायल हुए, जिनमें से एक को गोली लगी है।

    बताया जा रहा है । चार युवक कार से घूमने निकले थे, जब अचानक 10-15 हमलावरों ने उन्हें घेर लिया।हमलावरों के पास ईंट, पत्थर और हथियार थे। उन्होंने कार पर हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर डाला।

    इस दौरान हमलावरों द्वारा फायरिंग में भास्कर बोरा को दो गोलियां लगीं, जबकि हरीश सिंह मेहरा और गणेश दरम्वाल को पीटा गया। हमलावर  धमकी देकर मौके से फरार हो गए।

    एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, युवकों की कार को घेरकर पहले उन्हें बुरी तरह पीटा गया, फिर अचानक गोली चलाई गई।जिससे इलाके में भगदड़ मच गई।

    भास्कर बोरा(गोली लगने से गंभीर) को हायर सेंटर रेफर किया गया। वहीं हरीश और गणेश का सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

    एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि दो गुटों के बीच पुरानी दुश्मनी के चलते यह हमला हुआ। अभी तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं हुई, लेकिन पुलिस ने हमलावरों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।

    मामले में हल्द्वानी के चर्चित आईटीआई गैंग की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है।

    पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। जल्द ही हमलावरो के  गिरफ्तार होने की उम्मीद है।

  • कालाढूंगी विधानसभा मे जनसंघ के संस्थापक, महान राष्ट्रभक्त डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के अवसर पर एक संगोष्ठी का हुआ आयोजन।

    कालाढूंगी विधानसभा मे जनसंघ के संस्थापक, महान राष्ट्रभक्त डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के अवसर पर एक संगोष्ठी का हुआ आयोजन।

    हल्द्वानी—   आज कालाढूंगी विधानसभा के फुलदेई बैंक्वेट हॉल में जनसंघ के संस्थापक, महान राष्ट्रभक्त डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

    महान नेता और राष्ट्र भक्त श्याम प्रसाद मुखर्जी के विचारों को आत्मसात करने को बताया गया। अपने समय की सबसे कठिन परिस्थितियों में उन्होंने देशहित और देशहित की राजनीति की। जो प्रेरणा स्रोत हैं।

    डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रहित में किए गए योगदान को याद करते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने की प्रेरणा इस कार्यक्रम से ली गई।

    इस अवसर पर वहां पूर्व दर्जा राज्यमंत्री प्रकाश हरबोला ,जिला महामंत्री नवीन भट्ट , जिला कोषाध्यक्ष प्रताप बोरा , कमल नयन जोशी , मण्डल अध्यक्ष कंचन उप्रेती , संदीप सनवाल , दलीप सिंह नेगी , महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अल्का जीना , जिलाध्यक्ष मिडिया प्रभारी विनोद मेहरा , मोहन पाठक ,निवर्तमान जिलाध्यक्ष पंचायत उपाध्यक्ष आंनद सिंह दरमवाल , जिला सोशल मीडिया सह संयोजक श्रुति तिवारी एवं भारतीय जनता पार्टी के समस्त सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • हल्द्वानी में  उत्साह पूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस।

    हल्द्वानी में उत्साह पूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस।

    हल्द्वानी—  हर साल मनाए जाने वाले योग दिवस पर आज हल्द्वानी में बडे उत्साह के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया, इस योग दिवस की थीम हैं, “एक पृथ्वी,एक स्वास्थ”।

    योग दिवस को विभिन्न संगठनों ने जगह जगह योग शिविरों का आयोजन किया। जहाँ भाजपा संगठन के लोगो ने  योग शिविर का आयोजन किया जिसमें बड़ी संख्या में जन भागीदारी रही।

    योग शिविरों में जहाँ  स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी बढ़ चढ़ कर हिसा लिया।

    इन शिविरों में  विधायक बंसीधर भगत, जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, रंजन वरगली, प्रतिभा जोशी, दिनेश खुल्बे, प्रकाश हरबोला, जिला सोशल मीडिया सह संयोजक श्रुति तिवारी, भुवन आर्या, राजेश पंत, कार्तिक हरबोला, प्रदेश संगठन महामंत्री राजेंद्र बिष्ट, दिलीप नेगी,  मधुकर श्रोत्रिय, नीरज बिष्ट, रोहित दुमका, आदि बड़ी संख्या में लोगो ने प्रतिभाग किया।

  • उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने सपनों का प्रदेश बनाने के लिए सभी क्षेत्रीय पार्टियों से एकजुट होने की अपील की है।

    उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने सपनों का प्रदेश बनाने के लिए सभी क्षेत्रीय पार्टियों से एकजुट होने की अपील की है।

    हल्द्वानी—   उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए , राज्य की अवधारणा के अनुरूप नीति बनाने के लिए क्षेत्रीय पार्टियों से एकजुट होने की अपील की है।

    उत्तराखंड राज्य की दिन प्रतिदिन होती बदहाल स्थिति को देखते हुए उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने उत्तराखंड की क्षेत्रीय पार्टियों एवं जनपक्षधर संगठनों को एकजुट करने , 2027 विधानसभा चुनाव में क्षेत्रीय पार्टियों एवं जन संगठनों का राजनीतिक मोर्चा बनाने को लेकर 21- 22 जून 2025 शनिवार व रविवार को सांय 4 बजे से अग्रवाल सभा भवन रामनगर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया है।

    उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के प्रधान महासचिव प्रभात ध्यानी, केंद्रीय महासचिव दिनेश उपाध्याय ,केंद्रीय कोषाध्यक्ष विनोद जोशी, राज्य आंदोलनकारी पान सिंह नेगी ने 21- 22 जून को रामनगर में होने वाली बैठक के लिए नैनीताल हल्द्वानी में क्षेत्रीय पार्टियों,जन संगठनों , अधिवक्ताओं व बुद्धिजीवियों से जनसंपर्क किया तथा उन्हें बैठक में आने का आमंत्रण दिया।

    उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के प्रधान महासचिव प्रभात ध्यानी ने प्रेस को जारी बयान में बताया है कि राज्य निर्माण आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाली उत्तराखंड की जनता चाहती है कि उत्तराखंड की क्षेत्रीय पार्टियां अपने मतभेद एवं अहम को त्याग कर चुनाव में एकजुट होकर सत्ता हासिल कर शहीदों के सपनों को साकार करें।

    जन भावनाओं का सम्मान करते हुए उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने 21 -22 जून को अग्रवाल सभा भवन रामनगर में क्षेत्रीय पार्टियों, जन संगठनों ,बुद्धिजीवियों की एक बैठक का आयोजन किया है, जिसमें कांग्रेस (इंडिया गठबंधन) व भाजपा (एनडीए गठबंधन) के खिलाफ 2027 विधानसभा चुनाव में क्षेत्रीय पार्टियों का मोर्चा बने जो उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 में बहुमत हासिल कर उत्तराखंड में सरकार बना कर शहीदों के सपनों तथा राज्य की अवधारणा को साकार करें।

    उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के प्रधान महासचिव प्रभात ध्यानी ने बताया कि पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी पार्टी ,केंद्रीय पदाधिकारी उत्तराखंड के क्षेत्रीय पार्टियों एवं जन संगठनों से मिलकर उन्हें बैठक में आने का आमंत्रण दिया है।

    प्रभात ध्यानी ने बताया कि बैठक में शामिल होने के लिए उत्तराखंड क्रांति दल , स्वराज हिंद फौज , भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी, उत्तराखंड देवभूमि पार्टी, राष्ट्रीय रीजनल पार्टी, उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा, उत्तराखंड महिला मंच सहित विभिन्न जन संगठनों एवं बुद्धिजीवियों से संपर्क किया है। आम लोगों व बुद्धिजीवीयों ने उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की इस मुहिम को सही समय पर उठाया गया कदम बताया है।