Category: हल्द्वानी

  • हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम में नैनीताल जनपद की नवनियुक्त कार्यकत्रियों को दिए नियुक्ति पत्र।

    हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम में नैनीताल जनपद की नवनियुक्त कार्यकत्रियों को दिए नियुक्ति पत्र।

    हल्द्वानी—    बुधवार को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने हल्द्वानी में ब्लाक सभागार में नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

    नैनीताल जनपद में कुल 484 पदों की रिक्तियां निकाली थी जिनमें से बुधवार को 36 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और 287 सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए।

    कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाकी पदों के लिए भी प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरा करके नियुक्ति पत्र प्रदान करें।

    इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इस बार ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए 7000 से ज्यादा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं की जो नियुक्ति हुई है उसमें सरकार ने पारदर्शिता की एक मिसाल कायम की है।

    भर्ती प्रक्रिया में उच्च शिक्षित लड़कियों और महिलाओं के चयन पर उन्होंने कहा कि अक्सर यह देखने में आता था कि साल 2 साल अपने बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र भेजने के बाद अभिभावक उन्हें किसी प्री प्राइमरी स्कूल में एडमिशन करा देते थे। अब आंगनबाड़ी केंद्रों में हाइली क्वालिफाइड कार्यकत्री और सहायिकाओं के मौजूद होने के चलते ऐसा नहीं होगा।

    कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि अब विभाग में आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिका के रूप में ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, बीटेक और एमटेक जैसी डिग्रियां रखने वाली लड़कियां और महिलाएं आ रही हैं, जिससे निश्चित रूप से विभाग की कार्य क्षमता और कुशलता में बढ़ोतरी होगी।

    इस अवसर पर कालाढूंगी विधायक एवं पूर्व मंत्री बंशीधर भगत, दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा, एसडीएम राहुल शाह, डीपीओ अनुलेखा बिष्ट, मंडल अध्यक्ष संदीप सनवाल, अक्षय सुयाल, गोविंद सिंह, मनीष आर्य, भरत बल्दिया, कमल रावत आदि उपस्थित रहे।

  • नशे के सौदागरों को वनभूलपुरा पुलिस ने किया गिरफ्तार।

    नशे के सौदागरों को वनभूलपुरा पुलिस ने किया गिरफ्तार।

    हल्द्वानी—  जनपद नैनीताल में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  प्रहलाद नारायण मीणा ने शख्त कार्यवाही के आदेश दे रक्खे हैं। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक  नीरज भाकुनी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा द्वारा शांति व्यवस्था,अपराध रोकथाम व अवैध मादक पदार्थों की चैकिंग अभियान के अंतर्गत एक व्यक्ति को अवैध इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया गया।

    उप निरीक्षक जगवीर सिंह मय टीम द्वारा अभियुक्त सद्दाम हुसैन पुत्र मोहम्मद महमूद निवासी इन्द्रानगर बनभूलपुरा, नैनीताल को गिरफ्तार किया गया।

    इस संबंध में थाना हल्द्वानी में एनडीपीएस एक्ट के  अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

    अभियुक्त के कब्जे से 7 इंजेक्शन ब्रुपोनोमोरफीन हाइड्रोक्लोराइड 2एमल एवं 10 इंजेक्शन फिनरामिन मेलटे(Avil) 10ml बरामद किए गए।

  • प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक जिले में वृद्धाश्रम बनाए जाने नितान्त आवश्यक– नवीन वर्मा

    प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक जिले में वृद्धाश्रम बनाए जाने नितान्त आवश्यक– नवीन वर्मा

    हल्द्वानी—  प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं की जानकारी के लिए तथा वरिष्ठ नागरिकों को दी जाने वाली योजनाओं और उनकी  समस्याओं   के निराकरण के लिए  चार  कार्यकर्ताओं को इसकी जिम्मेदारी दी हैं।

    जिससे वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं से सरकार को अवगत कराए और सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं का  लाभ वरिष्ठ नागरिकों को मिल सके।

    इसी क्रम में वृद्धाश्रमों का निरीक्षण किया जा रहा है कि सरकार द्वारा दी जाने वाली वृद्ध पेंशन योजना का लाभ उनको मिल रहा या नही। कई जगह वृद्ध आश्रमों में आधार कार्ड भी नही बने थे, अधिकारियों के कह कर वो कार्ड बनवाए जा रहे है।

    मई के अंत मे नैनीताल, अल्मोड़ा बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चम्पावत में जाकर वरिष्ठ नागरिकों से सम्पर्क किया , जिससे उनकी समस्याओं का पता किया गया।

    इसी क्रम में प्रत्येक जिले मुख्यालय में वृद्धाश्रम बनाये जाने चाहिए। महानगरों में ऐसे पार्क बनाये जाए जहाँ वो घूम फिर सके, और जिससे उनका मनोरंजन हो सके।

    वरिष्ठ नागरिकों के लिए बैंको, अस्पतालों में तथा ट्रेजरी आदि में अलग से काउंटर होनी चाहिए।

    जिला प्रशासन के साथ त्रिमासिक बैठक होनी चाहिए जिससे उनकी समस्याओं का निराकरण हो सके।

    एक अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर वरिष्ठ नागरिकों का वार्षिक सम्मेलन समाज कल्याण विभाग द्वारा होना होना चाहिए।

    वृद्ध पेंशन के आर्थिक मानको को बढ़ाए जाने की आवश्यकता है।

    समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धाश्रम और नशा मुक्ति केंद्रों का त्रिमासिक निरीक्षण होना चाहिए।

    निराश्रित वरिष्ठ नागरिकों को समितियों, ग्रामपंचायत एवं वार्ड स्तर  के अधिकारियों के चिन्हित किया जाना चाहिए ताकि सरकार उनकी आजीविका की व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

  • सीपीयू कर्मियों की मानवता से दो जीवन हुए थे सुरक्षित, आज एसएसपी ने किया सम्मानित।

    सीपीयू कर्मियों की मानवता से दो जीवन हुए थे सुरक्षित, आज एसएसपी ने किया सम्मानित।

    हल्द्वानी— कल भीमताल निवासी एक गर्भवती महिला की हालत रास्ते में अचानक बिगड़ने पर, नैनीताल पुलिस के सीपीयू के जवानों , उप निरीक्षक विक्रम सिंह और कांस्टेबल रोहित सिंह ने मानवीय संवेदनाओं और तत्परता का परिचय देते हुए वाहन को स्कॉर्ट कर सुरक्षित रूप से हल्द्वानी के एस के नर्सिंग होम पहुंचाया था, समय पर सहायता मिलने से महिला और नवजात शिशु दोनों की जान बचाई जा सकी थीं।

    इस सराहनीय और जीवनरक्षक कार्य के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  प्रहलाद नारायण मीणा ने दोनों पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

    उन्होंने कहा कि ऐसे कर्मठ और संवेदनशील पुलिसकर्मी विभाग की असली पहचान हैं। इनकी निष्ठा, मानवता और तत्पर सेवा भावना, पूरे पुलिस बल के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

    ऐसे कार्य न केवल जीवन बचाते हैं, बल्कि समाज में पुलिस के प्रति विश्वास और सम्मान को भी सशक्त करते हैं।

  • अम्बेडकर पार्क में समरसता दिवस के रूप में मनाया गया भगत सिंह कोश्यारी का जन्मदिन, मेधावी छात्रों व सेवानिवृत्त कर्मियों का हुआ सम्मान।

    अम्बेडकर पार्क में समरसता दिवस के रूप में मनाया गया भगत सिंह कोश्यारी का जन्मदिन, मेधावी छात्रों व सेवानिवृत्त कर्मियों का हुआ सम्मान।

    हल्द्वानी—   उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का जन्मदिन आज दमुवाढूंगा अम्बेडकर पार्क में उनके समर्थकों द्वारा ‘समरसता दिवस’ के रूप में धूमधाम से मनाया गया।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता गंगोलीहाट के पूर्व विधायक जोगा राम टम्टा ने की ।

    इस अवसर पर अनुसूचित वर्ग के मेधावी छात्र-छात्राओं और विभिन्न सेवाओं से सेवानिवृत्त कर्मियों को सम्मानित किया गया।

    कार्यक्रम के बाद कोश्यारी ने दमुवाढूंगा के स्थानीय निवासियों के साथ सहभोज में हिस्सा लिया, जिसने सामाजिक एकता और समरसता का संदेश दिया।

    कार्यक्रम में भगत सिंह कोश्यारी ने अपने संबोधन में कहा, “समरसता हमारी संस्कृति का मूल आधार है। यह मेरा सौभाग्य है कि मेरे जन्मदिन को समरसता दिवस के रूप में मनाकर समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर लाया गया।

    शिक्षा और सेवा समाज के विकास की नींव हैं, और आज इन मेधावी बच्चों व सम्मानित सेवानिवृत्त कर्मियों को सम्मानित करना मेरे लिए गर्व का क्षण है।” उन्होंने आगे कहा, “सहभोज का यह आयोजन हमें एक-दूसरे के करीब लाता है और सामाजिक समानता को बढ़ावा देता है।”

    आंबेडकर पार्क में आयोजित इस समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को शील्ड और रामायण की प्रतियां भेंट की गईं। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सेवानिवृत्त कर्मियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।

    कार्यक्रम में मौजूद हल्द्वानी मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने इस अवसर पर कहा, “हमारी ताकत हमारी एकता में है। इस तरह के आयोजन समाज में प्रेम और भाईचारे को मजबूत करते हैं।” यह आयोजन न केवल उनके अभिभावक भगत सिंह कोश्यारी के जन्मदिन का उत्सव था, बल्कि सामाजिक समरसता और शिक्षा को बढ़ावा देने का एक प्रेरणादायक प्रयास भी साबित हुआ है ।

    स्थानीय निवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम में भगत सिंह कोश्यारी को उनके जन्मदिन की बधाई देने के लिए दिन भर लोगों का तांता लगा रहा ।

    इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक प्रताप बिष्ट, मेयर हल्द्वानी गजराज बिष्ट, विधायक सरिता आर्या, प्रकाश रावत, चन्दन बिष्ट, दिनेश आर्या, शंकर कोरंगा, नीरज बिष्ट, आनंद दर्मवाल, मुकेश बोरा, प्रमोद तौलिया, विनोद मेहरा, महेश जोशी, विजय कुमार पप्पू, विद्या देवी, हृदेश कुमार, अरुण कुमार, मनोज रावत, पन राम, मधुकर श्रोतीय, पानसिंह मेवाड़ी, मुन्नी बिष्ट, भावना रावत, अजय रजौर, कुमुद साह, राजेंद्र कुमार मुन्ना , समेत भारी संख्या में स्थानीय जनता मौजूद रही ।

  • सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण – विकसित भारत लक्ष्य।

    सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण – विकसित भारत लक्ष्य।

    हल्द्वानी— भारतीय जनता पार्टी मुखानी मंडल (विधानसभा कालाढूंगी) द्वारा आयोजित “विकसित भारत संकल्प सभा” में केन्द्र सरकार के सेवा, सुशाशन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूरे हों पर  कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

    इस अवसर पर  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी  के नेतृत्व में देश व उत्तराखंड में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों पर चर्चा हुई।

    इस अवसर पर वहां मण्डल अध्यक्ष दलीप सिंह नेगी ,पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विन्देश गुप्ता ,आनंद सिंह दरमवाल , महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अल्का जीना ,सुमित्रा प्रसाद ,अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष भुवन आर्या ,मण्डल महामंत्री त्रिलोक निगलटिया ,मण्डल महामंत्री राजेश पंत ,प्रदेश प्रवक्ता कल्पना बोरा ,पार्षद हरेंद्र बिष्ट , मोहन पाठक ,राजेंद्र नेगी ,पार्षद अमित बिष्ट ,जिला सोशल मीडिया प्रभारी श्रुति तिवारी , भगवान सिंह बोरा ,देवकी नंदन जोशी ,अशोक कुमार , ललित भट्ट ,कुंदन सिंह बोरा , चंद्रप्रकाश उपाध्याय , नंदन सिंह भाकुनी , आनंद सिंह भाकुनी जी,कनिष्क ढींगरा जी,कमल बेलवाल जी, कुंवर सिंह नेगी , संदीप तिवारी , राजू डालाकोटी  एवं भारतीय जनता पार्टी के सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • ट्रक ड्राइवर फरार, कॉलोनी की सड़क पर घंटों अटका रहा वाहन….

    ट्रक ड्राइवर फरार, कॉलोनी की सड़क पर घंटों अटका रहा वाहन….

    हल्द्वानी – शहर के मुखानी क्षेत्र में रविवार सुबह एक बेकाबू ट्रक ने भट्ट कॉलोनी में भारी तबाही मचा दी। नहर कवरिंग रोड से लालडांठ की ओर जा रहे इस ट्रक ने 11 केवी की विद्युत लाइन के पोल और ट्रांसफार्मर के दो खंभे तोड़ दिए, जिससे कॉलोनी की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई।

    घटना सुबह करीब 6:30 बजे हुई, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि ट्रक की चपेट में कोई व्यक्ति नहीं आया, लेकिन बिजली गुल होने से कॉलोनी के 50 से अधिक परिवारों को दिनभर भीषण गर्मी और असुविधा का सामना करना पड़ा। आपूर्ति शाम 7 बजे के बाद ही बहाल की जा सकी।

    हादसे के बाद ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। 18 फीट चौड़ी कॉलोनी सड़क पर ट्रक फंसा रहा, जिससे न केवल स्थानीय निवासी बल्कि लालडांठ की ओर जाने वाले राहगीर भी जाम में फंसे रहे।

    यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता बेगराज सिंह ने बताया कि दुर्घटना में लगभग एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इस नुकसान की भरपाई ट्रक स्वामी से की जाएगी। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई और तहरीर भी सौंप दी गई है।

    स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे हादसों को रोकने के लिए भारी वाहनों की आवाजाही पर कड़ी निगरानी रखी जाए और ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

  • रक्तदान शिविर में उमड़ा उत्साह, GEHU बना प्रेरणा का केंद्र….

    रक्तदान शिविर में उमड़ा उत्साह, GEHU बना प्रेरणा का केंद्र….

    हल्द्वानी – विश्व रक्तदाता दिवस के पावन अवसर पर, एयर एनसीसी जीईएचयू (Graphic Era Hill University) हल्द्वानी ने मानवता की सेवा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया। यह पहल कॉलेज परिसर में आयोजित की गई, जिसमें छात्रों, संकाय सदस्यों और स्थानीय समुदाय के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस शिविर का कुशल संचालन हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल की अनुभवी ब्लड बैंक टीम द्वारा किया गया। टीम ने रक्त संग्रह प्रक्रिया को सुचारू और सुरक्षित तरीके से सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन किया।

    इस प्रेरणादायक पहल के परिणामस्वरूप, शिविर में कुल 40 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। यह उपलब्धि एनसीसी कैडेट्स और स्वयंसेवकों के अथक प्रयासों, साथ ही दानदाताओं की निस्वार्थ भावना को दर्शाती है। इस नेक पहल के लिए 1 यूके एयर एनसीसी पंतनगर ने एयर एनसीसी जीईएचयू हल्द्वानी की टीम की हृदय से सराहना की। उन्होंने कैडेट्स को भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेने और दूसरों को प्रेरित करने के लिए प्रोत्साहित किया।

    इस महत्वपूर्ण अवसर पर, जीईएचयू हल्द्वानी के निदेशक डॉक्टर एम सी लोहनी और एयर एनसीसी जीईएचयू हल्द्वानी ANO डॉक्टर उदित कुमार पांडेय ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने रक्तदान शिविर की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की और कैडेट्स के समर्पण की सराहना की। अपने संबोधन में, उन्होंने राष्ट्र निर्माण में एनसीसी के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला, जिसमें अनुशासन, नेतृत्व और नागरिक भावना जैसे गुणों का विकास शामिल है। उन्होंने जोर दिया कि एनसीसी कैडेट्स न केवल सीमाओं पर देश की सेवा के लिए तैयार होते हैं, बल्कि शांति काल में भी सामाजिक उत्तरदायित्वों को निभाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

  • निबकरौली बाबा के कैंचीधाम आश्रम स्थापना दिवस पर विभिन्न समाजसेवी संगठनों ने किया प्रसाद वितरण।

    निबकरौली बाबा के कैंचीधाम आश्रम स्थापना दिवस पर विभिन्न समाजसेवी संगठनों ने किया प्रसाद वितरण।

    हल्द्वानी—  कैंचीधाम आश्रम के स्थापना दिवस पर 15 जून को भवाली के आगे कैंची धाम आश्रम में विशाल मेला का आयोजन किया जाता हैं, निबकरौली बाबा के भक्त सिर्फ भारत मे ही नही, वरन पूरी दुनिया मे  हैं। जो आज के दिन आश्रम की स्थापना दिवस पर यहाँ आते हैं।

    इसी के उपलक्ष में हल्द्वानी से गुजरने वाले श्रद्धालुओं के लिए यहां के धर्मप्रेमी भक्त शरबत और लंगर का आयोजन जगह जगह करते हैं। और भक्त इनको पाकर तृप्त हो जाते है

    आज शहर के विभिन्न क्षेत्रों में इस तरह के लंगरो का आयोजन किया गया, जिसमे राजकीय मेडीकल कॉलेज गेट पर पवन नगर और उनकी मित्रमंडली ने भकतो के लिए शरबत पिलाने की व्यवस्था की थी, जिसमे उनके साथ राजीव साहू, राजू गुप्ता, शिवम जायसवाल, सूरज जौली, निहाल सक्सेना, सचिन अग्रवाल, अभय चौधरी, लककी, कुलदीप सिंह, नानू पंजाबी आदि रहे।

  • कैचीधाम आश्रम स्थापना के अवसर पर किया प्रसाद वितरण।

    कैचीधाम आश्रम स्थापना के अवसर पर किया प्रसाद वितरण।

    हल्द्वानी—   सारथी फाउंडेशन समिति के तत्वाधान मै बाबा नीब करोली महाराज जी के द्वारा कैची धाम स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर हलुआ,चना प्रसाद एवं शर्बत वितरण का कार्य शिव मंदिर मुखानी रोड हलद्वानी नियर मां जगदम्बा बैंकेट हाल के पास पर किया गया।

    जिसमें सैकड़ों की संख्या मै लोगों ने बाबा जी का प्रसाद ग्रहण किया।

    प्रसाद वितरण के दौरान नीब करोली महाराज जी के जयकारे लगा कर महोल भक्ति मय हों गया, पूजा पाठ कर कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष नवीन पन्त संस्था के पदाधिकारियों, सदस्यों द्वारा किया गया,

    कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, पूर्व दर्जा मंत्री प्रकाश हबोला, पार्षद मुकुल बलूटिया, सचिन तिवारी, जितेन्द्र मेहता, भावना शाह कुमुद, श्रुति तिवारी सहित सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया,

    आज के सेवा कार्यक्रम मे सारथी फाउंडेशन समिति के अध्यक्ष नवीन पंत,सचिव ज्ञानेंद्र जोशी,कोषाध्यक्ष कमल जोशी, संरक्षक योगेश चन्द्र पांडे,समन्वयक दीक्षा पंत पांडे,हेमा जोशी,गीता बेलवाल,रंजना जोशी,बबिता टकवाल,भावना पांडे,कौशल्या जोशी,बीना जोशी,रमा जोशी,भवानी शंकर सूठा,अजय जोशी, हरीश जोशी,अर्जुन मौर्य,पवन,युगल मेलकनी,संतोष गौड़,जिज्ञासा,कुणाल आदि ने सेवा कार्य कर उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम के समापन होने के बाद सारथी फाउंडेशन समिति द्वारा सफ़ाई अभियान किया गया,।