Category: हल्द्वानी

  • ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में प्लेसमेंट सम्मान समारोह 2025: छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया….

    ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में प्लेसमेंट सम्मान समारोह 2025: छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया….

    हल्द्वानी – आज ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी के अकादमिक ब्लॉक में वार्षिक प्लेसमेंट सम्मान समारोह 2025 के दौरान प्लेसमेंट हासिल करने वाले अपने मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। इस गौरवपूर्ण आयोजन में विश्वविद्यालय के सम्मानित संकाय सदस्य, गर्वित माता-पिता, उद्योग जगत के पेशेवर और विश्वविद्यालय नेतृत्व एक साथ शामिल हुए, ताकि भविष्य के इन कर्णधारों की सफलता की कहानियों का अभिनंदन कर सकें। समारोह का सबसे महत्वपूर्ण क्षण तब आया जब व्यक्तिगत उत्कृष्ट प्रदर्शनों को सम्मानित किया गया। इनमें बी.टेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की छात्रा नेहा भट्ट ने एटलसियन में ₹61.99 लाख के असाधारण पैकेज के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया।

    अन्य उल्लेखनीय प्लेसमेंट में शामिल रहे:

    बी.टेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की काजल भट्ट, जिन्होंने इंफोसिस में ₹9.50 लाख का पैकेज प्राप्त किया। एमबीए फाइनेंस की छात्रा श्रेया सनवाल, जिन्हें सीमेंस एनर्जी में ₹9.00 लाख का पैकेज मिला। बी.कॉम के छात्र अरलिन कौर और आकांक्षा रावत, दोनों को कोडिंग निंजा में ₹8.00 लाख का पैकेज मिला। बीसीए के छात्र सुमन पांडे, तन्मय प्रताप सिंह, मीनाक्षी जोशी, और विनिता कोरांगा, सभी को कोडिंग निंजा में ₹8.00 लाख के पैकेज के साथ प्लेसमेंट मिला।

    इस अवसर पर, निदेशक डॉ. एम.सी. लोहानी ने छात्रों की कड़ी मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए कहा, “हमें अपने छात्रों पर बेहद गर्व है जिन्होंने अपनी प्रतिभा और दृढ़ संकल्प से ये शानदार प्लेसमेंट हासिल किए हैं। यह उनकी कड़ी मेहनत और हमारे विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान किए गए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रमाण है। हम भविष्य में भी ऐसे ही मील के पत्थर छूने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

    यह उत्सव एक आनंदमय केक-कटिंग समारोह और उन कई छात्रों के सम्मान के साथ संपन्न हुआ, जिन्होंने अपनी प्लेसमेंट यात्रा में अनुकरणीय प्रदर्शन और समर्पण का प्रदर्शन किया। हृदयस्पर्शी भाषणों से लेकर प्रेरणादायक यात्राओं के वर्णन तक, प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्हों के वितरण तक, यह समारोह इस बात का प्रबल प्रमाण था कि ग्राफिक एरा वास्तव में सपनों को हकीकत में बदल देता है।

  • वन विभाग ने की बड़ी कार्यवाही, 22 हेक्टेयर जमीन पर लिया कब्जा।

    वन विभाग ने की बड़ी कार्यवाही, 22 हेक्टेयर जमीन पर लिया कब्जा।

    हल्द्वानी—  तराई पश्चिम वन प्रभाग की आमपोखरा रेंज की पश्मि शिवनाथपुर बीट मे गुज्जरों द्वारा 22 हेक्टेयर जमीन पर अतिक्रमण कर लिया गया था।

    आज वन विभाग ने इस अतिक्रमण की गयी लगभग 22 हेक्टेयर वन भूमी से अतिक्रमण को हटाकर  कब्जे मे लिया गया।

    इस संयुक्त कार्यवाही के दौरान तराई पश्चिम वन प्रभाग की समस्त रेंज का स्टाफ, राजस्व स्टाफ, पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा ।

  • हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में परीक्षा के दौरान छात्र का प्रश्नपत्र छीनकर भागा युवक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल….

    हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में परीक्षा के दौरान छात्र का प्रश्नपत्र छीनकर भागा युवक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल….

    हल्द्वानी – स्थित मोतीराम बाबूराम गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज (एमबीपीजी कॉलेज) में एक चौंकाने वाली घटना घटी। सुबह 9 से 12 बजे के बीच बीए द्वितीय सेमेस्टर की अर्थशास्त्र परीक्षा के दौरान एक बाहरी युवक परीक्षा कक्ष संख्या 20 में घुसा और एक छात्र का प्रश्नपत्र छीनकर भाग गया। प्राध्यापकों और कॉलेज गार्डों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह सफलतापूर्वक फरार हो गया। इस अप्रत्याशित घटना से परीक्षा कक्ष में अफरातफरी मच गई और अन्य परीक्षार्थी भी सहम गए।

    कॉलेज प्रशासन ने बताया कि उन्होंने परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को पत्र भेजकर चार कांस्टेबल की मांग की थी, लेकिन कोई पुलिसकर्मी तैनात नहीं किया गया। इस घटना ने कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन ने पुलिस को मामले की जानकारी देने और आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही है।

    इस घटना के बाद, परीक्षा दे रहे छात्र को दूसरा प्रश्नपत्र प्रदान किया गया, जिससे वह परीक्षा पूरी कर सका। कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की अराजकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह घटना उच्च शिक्षा संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्था की गंभीरता को दर्शाती है। कॉलेज प्रशासन और पुलिस विभाग को मिलकर ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।

  • हल्द्वानी में स्नैचिंग गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया….

    हल्द्वानी में स्नैचिंग गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया….

    हल्द्वानी – SSP NAINITAL प्रहलाद मीणा के कड़े निर्देश पर एसओजी एवं मुखानी पुलिस ने पति-पत्नी सहित 03 स्नैचरों को किया गिरफ्तार, चैन व मंगलसूत्र बरामद वादिनी बसंती देवी पत्नी एचडी पाण्डे निवासी विला प्रियदर्शनी विहार गैर वैशाली विठौरिया न० 1 थाना मुखानी जनपद नैनीताल द्वारा शिकायत दी कि कुछ अज्ञात संदिग्ध महिलाओ द्वारा वादिनी की सोने की चेन तथा अन्य दो व तीन महिलाओ गले के मंगलसूत्र चोरी कर लिया गया है, तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर मुकदना एफ. आई.आर न0 122/25 धारा 304 बी.एस.एस पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना उ0नि0 मनोज अधिकारी प्रभारी चौकी लामाचौड के सुपुर्द की गयी।

    मुकदमा उपरोक्त घटना के कुशल अनावरण हेतु प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा विशेष टीम गठन के निर्देश दिये गये। जिस क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी प्रकाश चन्द्र के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण मे टीम का गठन किया गया। थानाध्यक्ष मुखानी दिनेश जोशी व एसओजी प्रभारी संजीत राठौड़ के नेतृत्व मे पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी के अवलोकन से 03 संदिग्ध महिलायो व एक गाडी न0 डी.एल 01 ZC9704 प्रकाश में आयी व मिलने वाले सभी सम्भावित स्थानों में तलाश व अन्य पूछताछ के माध्यम से आज दिनांक 22.05.2025 को गुसाईपुर तिराहे के पास से 03 संदिग्ध अभियुक्तगणो चोरी की गयी पीली धातु की 02 चैन एवं 01 मंगलसूत्र के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

    पूछताछ पर अभियुक्त गणो द्वारा बताया गया कि हम कैचीधाम धूमने आये थे जिसमे उनको ऑन लाईन पता चला कि ऊँचापुल बालकनाथ मंदिर पर भागवत हो रही है जिसमे हम सब बालकनाथ मंदिर ऊँचापुल मुखानी पहुँचे जहाँ पर भीड भाड का फायदा उठाकर 02 चैन व 01 मंगलसूत्र चोरी कर फरार हो गये। वर्तमान मे अभियुक्तो गणो की एक सहयोगी भावना पत्नी चन्द्रकान्त निवासी कल्याणी पूर्वी दिल्ली उम्र 35 वर्ष फरार है जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।अभियुक्ता मयूरी व सुशील कुमार आपस मे पति-पत्नी है इससे पूर्व भी दोनो हिमाचल प्रदेश के थाना कालाअम्ब जिला सिरमौर से वर्ष 2022 मे चैन स्नैचिंग मे जेल जा चुके है।

    गिरफ्तारी-

    1-मयूरी पत्नी सुशील कुमार निवासी 16/368 कल्याणपुरी दिल्ली पूर्वी उम्र-34वर्ष

     2-संतोष पत्नी अनिल निवासी 12/253 कल्याणपुरी दिल्ली पूर्वी उम्र-48 वर्ष

     3-सुशील कुमार पुत्र जगदीश निवासी 16/368 कल्याणपुरी दिल्ली पूर्वी उम्र 35 वर्ष

    बरामदगी-

    02 चैन पीलीधातु,

    01 मंगल सूत्र पीलीधातु,      स्विफ्ट- डीएल-1 ZC 9704

    एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु 2500 रूपये के ईनाम से पुरूस्कृत करने की घोषणा की है।

    पुलिस टीम-

    1-उ0नि0 दिनेश चन्द्र जोशी (थानाध्यक्ष मुखानी)

    2- उ0नि0 संजीत राठौर (प्रभारी एस.ओ.जी.)

    3- उ0नि0 मनोज अधिकारी (प्रभारी लामाचौड)

    4-हे0 कानि० ललित कुमार (एस.ओ.जी.)

    5-कानि0 संतोष बिष्ट (एस.ओ.जी.)

    6-कानि0 अरविन्द (एस.ओ.जी.)

    7-कानि0  बलवंत बिष्ट

    8-कानि0 रविन्द्र खाती

    9-कानि0 अनूप तिवारी

    10-म0का0 सुनीता चन्द्र

  • हर बच्चे को शिक्षा का अधिकार: सारथी फाउंडेशन ने हल्द्वानी में 60 बच्चों को दी शिक्षण सामग्री….

    हर बच्चे को शिक्षा का अधिकार: सारथी फाउंडेशन ने हल्द्वानी में 60 बच्चों को दी शिक्षण सामग्री….

    हल्द्वानी – शिक्षा का अभाव गरीबी का कारण बनता है दूसरी ओर, शिक्षा की कमी गरीबी को कायम रख सकती है और आर्थिक विकास में बाधा डाल सकती है। जब व्यक्तियों के पास शिक्षा तक पहुँच नहीं होती है, तो वे रोजगार पाने या अपने लिए आर्थिक अवसर बनाने के लिए आवश्यक कौशल और ज्ञान प्राप्त नहीं कर पाते। इसी कमी को दूर कर हर गरीब बच्चे को शिक्षा प्राप्त करने मै कठिनाई न हो इस उद्देश्य से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सारथी फाउंडेशन समिति द्वारा  शिक्षण सामग्री के वितरण का कार्य किया जा रहा है इसी सिलसिले मै आज खालसा नेशनल बालिका इंटर कॉलेज हल्द्वानी के प्राइमरी कक्षा के 60 बच्चों को शिक्षण सामग्री एवं स्टेशनरी का वितरण किया गया।

    आज के कार्यक्रम का शुभारम्भ नानकमत्ता गुरुद्वारा समिति के प्रमुख महासचिव सरदार अमरजीत सिंह बोपराई एवं खालसा स्कूल की प्रधानाचार्या कमला शैल के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।अपने सम्बोधन मै सरदार अमरजीत सिंह बोपराई ने सारथी फाउंडेशन द्वारा गरीब बच्चों को जिस तरीके से हर साल शिक्षण सामग्री का वितरण किया जाता है उसकी बहुत प्रशंसा की और कहा कि  जिस तरह से सारथी संस्था काम कर रही है उसी तरह से और संस्थाओं को भी गरीब बच्चों की मदद कर उन्हें शिक्षा प्राप्त कर आर्थिक संपन्न होने मै अपना योगदान देना चाहिए।

    संस्था के अध्यक्ष नवीन पंत ने स्कूल प्रशासन का विशेष रूप से जितेंद्र अधिकारी के सहयोग को सराहा और सभी संस्था के पदाधिकारी,सदस्यों का आभार व्यक्त किया और सभी से शिक्षा की इस मुहिम को आगे बढ़ाने का लक्ष्य तय कर संकल्प लिया।आज संस्था में भगवती धपोला एवं आभा रौतेला को संस्था का आई कार्ड पहना कर संस्था मै सम्म्मिलित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को सम्बोधित करने वालों में संरक्षक योगेश चन्द्र पाण्डे, ग्रीस चन्द्र लोहनी, समन्वयक दीक्षा पन्त पाण्डे,डां जाकिर हुसैन,जय प्रकाश प्रमुख रूप से थें, कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने भी अपने अपने विचार व्यक्त कर कविता पाठ कर अपने भविष्य की योजनाएं साझा की कार्यक्रम का संचालन सचिव ज्ञानेंद्र जोशी ने किया,

    वितरण कार्यक्रम मै संस्था अध्यक्ष नवीन पंत,सचिव ज्ञानेंद्र जोशी,समन्वयक दीक्षा पंत पांडे,योगेश पांडे,गिरीश लोहनी,जाकिर हुसैन,केतन जायसवाल,हेमा जोशी,भावना जोशी,पूजा पंत,रंजना जोशी,बीना जोशी,बबिता टकवाल,भावना पांडे,उमा जोशी,रुपाली गोस्वामी,दया पंत,भवानी सूठा,जयप्रकाश,संतोष गौड़,भगवती धपोला,आभा रौतेला,रेखा पंत,कल्पना जोशी,जीतेन्द्र अधिकारी, मोहिता कांडपाल,गुरुमीत कौर,सरिता अधिकारी,हंसा शर्मा,मंजीत कौर आदि उपस्थित रहे।

  • गफूर बस्ती में जीजा की हत्या: तीन साले गिरफ्तार…. 

    गफूर बस्ती में जीजा की हत्या: तीन साले गिरफ्तार…. 

    हल्द्वानी – गफूर बस्ती में सोमवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना घटी, जब तीन भाइयों ने अपने जीजा की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। मृतक युवक उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले का निवासी था और डेढ़ महीने पहले हल्द्वानी आया था।

    घटना का विवरण

    मृतक की पहचान अमरीका (27 वर्ष) के रूप में हुई है, जो बाराबंकी के दरियाबाग क्षेत्र का निवासी था। वह अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ गफूर बस्ती में रह रहा था। सोमवार रात किसी बात को लेकर उसके तीन साले ने उसे इतनी बुरी तरह पीटा कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अमरीका जैसे-तैसे अपनी मौसी मुरेली के घर राजपुरा पहुंचा और पूरी घटना बताई। अगली सुबह वह चक्कर खाकर गिर पड़ा और उसे बेस अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    पुलिस कार्रवाई

    पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर उसे मृतक की मौसी की सुपुर्दगी में दे दिया। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि युवक के साथ मारपीट की जानकारी मिलने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। इस मामले में युवक के तीनों साले से पूछताछ की जा रही है।

  • अपहरण कांड का सनसनीखेज खुलासा, 50 लाख की फिरौती हेतु की गई साजिश का पर्दाफाश,  मुखानी पुलिस ने 3 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद।

    अपहरण कांड का सनसनीखेज खुलासा, 50 लाख की फिरौती हेतु की गई साजिश का पर्दाफाश, मुखानी पुलिस ने 3 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद।

    हल्द्वानी—-  गिरीश चन्द्र लोहनी निवासी तल्ली बमौरी गली न01 मुखानी नैनीताल की लिखित तहरीर पर कि कुछ अज्ञात व्यक्तियो द्वारा वादी के पुत्र तुषार लोहनी उम्र 27 वर्ष का अपरहण कर फरीदाबाद ले जाया गया हैं, व उसके साथ मार पीट करने व गाली गलौज करने सम्बन्धित तहरीर दी गई।

    इस निर्देश के अनुपालन में थानाध्यक्ष मुखानी  दिनेश जोशी के नेतृत्व में विशेष गिरफ्तारी टीम गठित की गई।

    गठित टीम द्वारा सीसीटीवी के अवलोकन व लोकेशन के आधार पर बांदा शहर मे जाकर अभियुक्त गणो कपिल व आलोक तिवारी के पते पर घटना मे सम्मिलित मुन्ना कुरैशी निवासी तावडू हरियाणा, दयाशंकर तिवारी पुत्र स्वर्गीय राम प्रताप तिवारी निवासी महखोर कोतवाली देहात जनपद बांदा व अंकुश कुमार पुत्र आछे लाल निवासी कृपालपुर व विनय प्रताप पुत्र विशाल निवासी कृपालपुर थाना बसरेहर जनपद इटावा का नाम प्रकाश मे लाते हुये अभियोग मे धारा 140(2)/190/61(2) बी.एन. एस की वृद्धि करते हुये तुषार लोहनी को अत्तरा शहर बांदा से दिनाँक 11/05/2025 को बरामद किया गया।

    अभियुक्तगणो के घर मे दविश देकर 3 अभियुक्त  को उनके घरो के गिरफ्तार किया गया। अन्य की तलाश जारी है।

    अभियुक्तगणो के पूछताछ पर बताया गया कि आलोक तिवारी से 50 लाख के लेन देन होने के कारण अभियुक्त  द्वारा तुषार लोहनी को अपरहण किया गया था, जिसके लिये आलोक तिवारी द्वारा कृपालपुर इटावा मे शादी के दौरान अंकुश व विनय से मुलाकात कर तथा एक पुराने परिचित मुन्ना कुरैशी के साथ मिलकर एक उद्देश्य से अपहरण की योजना बनाकर दिनांक 06/05/25 को बावर्ची रेस्टोरेन्ट कालाढूंगी रोड से अपरहण कर बांदा व चित्रकूट मे अगल अलग तिथि मे अलग अलग स्थानो पर रखकर 50 लाख रूपये की मांग की।

  • हल्द्वानी पुलिस और एसओजी ने नशे के खिलाफ अभियान में दो तस्करों को पकड़ा, 50 नशीले इंजेक्शन बरामद….

    हल्द्वानी पुलिस और एसओजी ने नशे के खिलाफ अभियान में दो तस्करों को पकड़ा, 50 नशीले इंजेक्शन बरामद….

    हल्द्वानी – मा0 मुख्यमंत्री महोदय उत्तराखण्ड के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 के विजन को साकार करने हेतु प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा जनपद नैनीताल में मादक पदार्थाे की तस्करी/अवैध नशा को रोकने हेतु सभी थाना/चौकी एवं एसओजी प्रभारी को तस्करों के विरूद्व कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं।

    निर्देश के क्रम में प्रकाश चन्द्र, अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी व नितिन लोहनी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी एवं सूजी प्रभारी संजीत राठौड़  के नेतृत्व कोतवाली हल्द्वानी व वनभूपुरा में 79  नशीले इंजेक्शन बरामद कर 02 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया है।

    कोतवाली हल्द्वानी-

    पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान भट्ट क्रेन सर्विस पानी की टंकी के पास तीनपानी हल्द्वानी से अभियुक्त मौ0 शाहिद पुत्र मो0 साबिर निवासी जाम बाजार ग्राम सोमाली थाना बहेड़ी जिला बरेली उ0प्र0 उम्र 26 वर्ष हाल निवासी सलीगअहमद के मकान में गौजाजाली सती कॉलोनी के सामने बनभूलपुरा जिला नैनीताल के कब्जे से  45 अदद नशीले इंजेक्शन REXOGESIC BHUPRENORPHINE बरामद कर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना हल्द्वानी पर एफआईआर नं0 151/25 धारा-8/22/29 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।

     

    बरामदगी का विवरण – 45 अदद नशीले अवैध इंजेक्शन REXOGESIC BHUPRENORPHINE

     

    गिरफ्तारी टीम –

    1- उ0नि0 प्रेम राम विश्वकर्मा-चौकी मण्डी कोतवाली हल्द्वानी

    1. उ0नि0 संजीत राठौर- प्रभारी एसओजी
    2. हे0कानि0 ललित श्रीवास्तव- एसओजी
    3. कानि0 ललित मेहरा चौकी मण्डी कोतवाली हल्द्वानी

     

     

    दूसरा मामला-

    पुलिस टीम द्वारा अभि0 मौ0 फिरोज  पुत्र  अहमद रजा निवासी मलिक का बगीचा निकट पानी की टंकी वार्ड न0 31 थाना बनभूलपुरा नैनीताल उम्र 28 वर्ष को नशे के इन्जेक्शनो की तस्करी करते हुऐ वहद्  ला0 न0 10 जुनैद के घऱ के नीचे शटर के पास थाना बनभूलपुरा से 18 अदद  Buprenorphine व 16 अदद AVIL Pheniramine  Maleate  इन्जेक्शन कुल 34 इन्जेक्शन के साथ गिरफ्तार किया गया है। उक्त के विरुद्ध थाने में मु0 FIR NO- 138/25 U/S  8/22 एनडीपीएस एक्ट  पंजीकृत किया गया है। उपरोक्त अभियुक्त वर्ष 2023 मे भी पूर्व मे एनडीपीएस एक्ट के तहत एंव थाना बनभूलपुरा मे हुई आगजनी व दगें मे भी  जेल जा चुका है ।

      

     पुलिस टीम-

    1- थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी

     2- उ0 नि0 मनोज यादव

     3- कानि0 सुच्चा सिह

     2- कानि0 नरेन्द्र गिरी

  • सुराज सेवा दल ने स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का किया पुतला दहन।

    सुराज सेवा दल ने स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का किया पुतला दहन।

    हल्द्वानी—  ।स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का  सुराज सेवा दल के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क हल्द्वानी में पुतला दहन किया

    कुमाऊं मंडल अध्यक्ष विशाल शर्मा ने बताया कि शिक्षा और स्वास्थ्य में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है, निजी स्कूलों की मनमानी के आगे अभिभावक व विद्यार्थी घुट रहे हैं ।

    सरकारी अस्पताल रेफर सेंटर बन गए हैं, सहकारिता भगवान भरोसे चल रही है ,विरोध करने पर झूठे मुकदमे लिखकर दबाया जा रहा है ।

    तानाशाही के आगे ईमानदारी बोनी होती जा रही है, मंत्री से मिलने के लिए इतने प्रोटोकॉल हैं कि आम जनता मिल ही नहीं पाती।

    उनके दरबार केवल उद्योगपति व भ्रष्टाचारियों के लिए खुला है। मास्टर साहब एक शिक्षक होने के साथ एक जनता भी हैं और उन्होंने जनमंच पर अपनी बात शिष्टता पूर्वक रखी ,लेकिन उत्तराखंडी होने का उन्हें दंड देने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है और उन्हें नोटिस थमा दिया गया है।

    अगर गुरु जी के साथ कोई भी अनहोनी हुई या गुरु जी की नौकरी पर कोई प्रश्न चिन्ह लगा तो सुराज सेवा दल गुरु जी के साथ खड़ा रहेगा और धन सिंह को इस्तीफा देना पड़ेगा।

    प्रदर्शन करने वालों में जिला अध्यक्ष डी के भट्ट, कीर्ति दुमका,दीपक दुमका ,चन्द्र शेखर भट्ट ,नीता जोशी ,सीमा कौर ,दिव्या ,आकाश प्रशांत सनवाल ,सुनीता भट्ट विजय तिवारी, अमरिंदर सिंह, बहादुर सिंह बिष्ट, विनोद पाठक, पी एस बिष्ट विष्णु दत्त उपाध्याय, लोकमनी, गोविंद सिंह, उमेश चंद पाठक, नुसरत वारसी अमित चौहान, मीनाक्षी रावत, ज्योति, निखिल,शशि सिंह ,पूजा ,सीमा, जे एस नयाल,हरीश  दीप वर्मा, नीरज बगडवाल , आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे

  • सुराज सेवा दल ने किया पुतला दहन: धन सिंह रावत के खिलाफ प्रदर्शन….

    सुराज सेवा दल ने किया पुतला दहन: धन सिंह रावत के खिलाफ प्रदर्शन….

    हल्द्वानी – स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का पुतला दहन सुराज सेवा दल के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने  बुद्ध पार्क  हल्द्वानी  में  पुतला दहन किया कुमाऊं मंडल अध्यक्ष विशाल शर्मा ने बताया कि शिक्षा और स्वास्थ्य में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है निजी स्कूलों की मनमानी के आगे अभिभावक व विद्यार्थी घुट रहे हैं सरकारी अस्पताल रेफर सेंटर बन गए हैं सहकारिता भगवान भरोसे चल रही है विरोध करने पर झूठे मुकदमे लिखकर दबाया जा रहा है तानाशाही के आगे ईमानदारी बोनी होती जा रही है मंत्री से मिलने के लिए इतने प्रोटोकॉल हैं कि आम जनता मिल ही नहीं पाती उनके दरबार केवल उद्योगपति व भ्रष्टाचारियों के लिए खुला है मास्टर साहब एक शिक्षक होने के साथ एक जनता भी हैं और उन्होंने जनमंच पर अपनी बात शिष्टता पूर्वक रखी लेकिन उत्तराखंडी होने का उन्हें दंड देने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है

    और उन्हें नोटिस थमा दिया गया है अगर गुरु जी के साथ कोई भी अनहोनी हुई या गुरु जी की नौकरी पर कोई प्रश्न चिन्ह लगा तो सुराज सेवा दल गुरु जी के साथ खड़ा रहेगा और धन सिंह को इस्तीफा देना पड़ेगा प्रदर्शन करने वालों में जिला अध्यक्ष डी के भट्ट, कीर्ति दुमका,दीपक दुमका ,चन्द्र शेखर भट्ट ,नीता जोशी ,सीमा कौर ,दिव्या ,आकाश  प्रशांत सनवाल ,सुनीता भट्ट विजय तिवारी, अमरिंदर सिंह, बहादुर सिंह बिष्ट, विनोद पाठक, पी एस बिष्ट विष्णु दत्त उपाध्याय, लोकमनी, गोविंद सिंह, उमेश चंद पाठक, नुसरत वारसी अमित चौहान, मीनाक्षी रावत, ज्योति, निखिल,शशि सिंह ,पूजा ,सीमा, J.S.NAYAL, HARISH KANDPAL, DEEP VERMA, NEERAJ BAGADWAL , आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे