Category: हल्द्वानी

  • हल्द्वानी में स्कूटी से शराब तस्करी का मामला, पुलिस ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा….

    हल्द्वानी में स्कूटी से शराब तस्करी का मामला, पुलिस ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा….

    हल्द्वानी – प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के अंतर्गत युवाओं को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सभी थाना प्रभारी को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन, नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में राजेश यादव प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी के कुशल नेतृत्व में थाना हल्द्वानी पुलिस चौकी हीरानगर पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये अभियान के तहत  को दौराने चेकिंग उप निरीक्षक कृपाल सिंह हमराही कांस्टेबल ललित नाथ के रुद्राक्ष वाटिका  हीरानगर के पास  से अभियुक्त  सौरभ गुप्ता पुत्र हरीश गुप्ता निवासी- धनपुरी हल्द्वानी नैनीताल को 05 पेटी 240 क्वाटर अवैध माल्टा मार्का देशी मसालेदार शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

    अवैध शराब के परिवहन हेतु इस्तेमाल स्कूटी एक्टिवा को अंतर्गत धारा 72 आबकारी अधिनियम कब्जा पुलिस दिया गया।

    गिरफ्तारी टीम –

    1- उ0नि0 कृपाल सिंह

    2- का0 ललित नाथ गोस्वामी

  • “हरित ज्योति” के तहत नगर निगम द्वारा पशु-पक्षियों के लिए प्याऊ की स्थापना की।

    “हरित ज्योति” के तहत नगर निगम द्वारा पशु-पक्षियों के लिए प्याऊ की स्थापना की।

    हल्द्वानी—   विकास आर्थिक विद्यार्थी हल्द्वानी इकाई द्वारा  “हरित ज्योति” पहल के अंतर्गत नगर निगम द्वारा प्रदत्त प्याऊ को शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर स्थापित किया गया।

    इस पहल का उद्देश्य पशु-पक्षियों को गर्मी के मौसम में आसानी से पानी एवं दाना उपलब्ध कराना है, साथ ही पर्यावरण संरक्षण और प्राणिमात्र के प्रति संवेदनशीलता को बढ़ावा देना है।

    इस अवसर पर हल्द्वानी के महापौर  गजराज सिंह बिष्ट  ने छात्र-छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा, युवाओं का यह सामाजिक सहयोग समाज और प्रकृति के बीच सहअस्तित्व का संदेश देता है।

    सेवा भाव से किए गए ऐसे प्रयास न केवल पशु-पक्षियों की मदद करते हैं, बल्कि समुदाय को जागरूक भी बनाते हैं। उन्होंने छात्रों को भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यों से जुड़े रहने का आह्वान किया।

    छात्र-छात्राओं ने स्वयं प्याऊ को रंग-बिरंगी पेंटिंग से सजाया और इसे कॉलेज परिसर, शहर के पार्कों तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर रखा, साथ ही, उन्होंने समय-समय पर इन प्याऊ में पानी और दाना भरने की जिम्मेदारी भी साझा की।

    छात्रों ने बताया कि यह पहल उन्हें प्रकृति और जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशील बनने का अवसर देती है।

    कार्यक्रम में अन्य विशिष्ट अतिथियों ने भी छात्रों को प्रोत्साहित किया,

    जिनमें कार्यक्रम में केशव बिल्जबान , विभाग संगठन मंत्री
    , संतोष , जिला संगठन मंत्री, कौशल बिरखानी , विभाग संयोजक, कु. हिमानी गोस्वामी , प्रांत संयोजक SFD सम्मलित रहे।

    सभी ने छात्रों के सामूहिक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज में नैतिकता और पर्यावरणीय चेतना को मजबूत करते हैं।

    हरित ज्योति जैसी पहल के माध्यम से संगठन मानव और प्रकृति के बीच सामंजस्य बनाने की दिशा में कार्य करने में मदद मिलती हैं।

  • पुलिस का सत्यापन एवं चैकिंग अभियान जारी,  बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर 12 भवन स्वामियों के विरुद्ध की कार्यवाही, 293 का किया सत्यापन।

    पुलिस का सत्यापन एवं चैकिंग अभियान जारी, बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर 12 भवन स्वामियों के विरुद्ध की कार्यवाही, 293 का किया सत्यापन।

    नैनीताल—- नैनीताल पुलिस का चैकिंग और सत्यापन अभियान जारी है, जिससे अपराधों में कमी लायी जा सके।

    इस अभियान के अंतर्गत जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में निवास कर रहे किरायेदारों, बाहरी व्यक्तियों, दुकानदारों, होटलों, ढाबों एवं निर्माण स्थलों पर कार्यरत श्रमिकों का सत्यापन कराया जा रहा है।

    बिना सत्यापन किरायेदारों को निवास कराने वाले मकान मालिकों के विरुद्ध भी लगातार कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

    आज पुलिस द्वारा  कुल 293 सत्यापन किये गए, सत्यापन न करने पर चालानी कार्यवाही 51 व्यक्तियों पर की गई, जिनसे 9750 रुपये जुर्माना वसूला गया।

    इसके अलावा  12 भवन  स्वामी चालान  का चालान किया गया,  जिसमे 6 लालकुआ क्षेत्रसे  तथा 6 काठगोदाम क्षेत्र से है ,जिनसे कुल  ₹1,20,000 जुर्माना वसूला गया।

    इसके अतिरिक्त डॉग स्क्वायड टीम की सहायता से संदिग्ध स्थानों की गहनता से तलाशी ली गई।

    थाना कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्रान्तर्गत कालीचौड़, बेलबाबा मंदिर, रोडवेज बस अड्डा, रेलवे स्टेशन बाजार हल्द्वानी एवं काठगोदाम रेलवे स्टेशन क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

    डॉग स्क्वायड की भूमिका अपराध की रोकथाम एवं साक्ष्य संकलन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण  होती हैं।

    पुलिस द्वारा  जनपदवासियों से अनुरोध किया गया है कि किरायेदारों, कामगारों, घरेलू सहायकों तथा बाहरी व्यक्तियों का समय से सत्यापन अवश्य कराएं। सत्यापन न कराना दंडनीय अपराध है।

  • हल्द्वानी: जय सिंह दीवान विहार में चोरी की वारदात, चोरों ने एक लाख नकदी और जेवरात उड़ाए

    हल्द्वानी: जय सिंह दीवान विहार में चोरी की वारदात, चोरों ने एक लाख नकदी और जेवरात उड़ाए

    हल्द्वानी- मुखानी के जय सिंह दीवान विहार में मकान मालिक शादी में गंगोलीहाट गए थे। इस बीच मौका पाकर चोर एक लाख नकदी के अलावा कीमती सामान ले गए। आठ मई को हुई घटना में पुलिस ने शुक्रवार को मुकदमा दर्ज किया है। जयसिंह दीवान विहार निवासी हरिश्चंद्र पाठक ने बताया कि उनके घर में शादी समारोह था। इस पर परिवार के लोगों के साथ वह आठ मई को पिथौरागढ़ जनपद के गंगोलीहाट चले गए। वहां से वापस लौटे तो घर की खिड़की की जाली कटी और ग्रिल कटी हुई थी। वहीं से चोर अंदर घुसे और घटना को अंजाम दिया। घर से लगभग एक लाख रुपये नकद, एक तोले से ज्यादा जेवर चोरी हुए हैं। घर में चोरों ने तोड़फोड़ भी की। घर से औजार आदि सामान भी उठाकर ले गए हैं। पुलिस मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश में जुट गई है।

     

  • समान नागरिक सहिंता पर जागरूकता के लिए हुआ यूं ओ यू में वेबनार।

    समान नागरिक सहिंता पर जागरूकता के लिए हुआ यूं ओ यू में वेबनार।

    हल्द्वानी—  उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा, समान नागरिक संहिता,उत्तराखंड 2024, विषय पर जागरूकता हेतु सफल वेबिनार का आयोजन किया गया।

    जिसमें विशिष्ट वक्ता प्रोफेसर हरबंश दीक्षित जी ने समान नागरिक संहिता के विभिन्न आयामों से प्रतिभागियों को रूबरू करवाया व विचारों की उत्कृष्ट श्रृंखला के साथ वेबिनार को सफल बनाया। साथ ही समस्त विश्वविद्यालय परिवार,शोधार्थी,छात्र व देश के कई राज्यों से संबद्ध प्रबुद्ध जनों ने कार्यक्रम को शोभायमान किया व परिचर्चा का हिस्सा बन लाभ अर्जित।

    कार्यक्रम  कुलपति महोदय, कुलसचिव महोदय निदेशक विधिविद्या-शाखा विभाग प्रोफेसर कमल देवलाल व समन्वयक,डाॅ दीपांकुर जोशी  के निर्देशन में संचालित किया गया।

    सुश्री स्वाति उपाध्याय,सुश्री अंशु जोशी,  दिग्विजय सिंह पथनी, सुश्री ऋतंबरा नैनवाल ने कार्यक्रम के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया।

  • महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिलेंगे 2 लाख,  75% सब्सिडी के साथ।

    महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिलेंगे 2 लाख, 75% सब्सिडी के साथ।

    हल्द्वानी— उत्तराखंड़ सरकार  राज्य की महिलाओं को स्वरोजगार के जरिये आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एकल महिला स्वरोजगार योजना को मंजूरी दी गई है,

    जिसके तहत जरूरतमंद महिलाओं को स्वरोजगार के लिए दो लाख रुपये तक की सहायता राशि दी जाएगी।

    विशेष यह है कि मंजूर की गई राशि का 75 फीसदी हिस्सा सरकारी की तरफ़ से सब्सिडी के रूप में दिया जाएगा, यानी लाभार्थी महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए सिर्फ 25 फीसदी राशि ही लगानी पड़ेगी।

    इस योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में 30 करोड़ रुपये की सहायता देने का प्रावधान किया गया है।

    महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यह योजना एकल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

    पहले वित्तीय वर्ष में दो हजार महिलाओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है।

    अगले वित्तीय वर्ष के लिए योजना की प्रगति का आकलन करने के बाद लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने पर विचार होगा।

    योजना के ड्राफ्ट के अनुसार, उत्तराखंड की एकल महिलाओं से तात्पर्य ऐसी महिला से है जो निराश्रित, अविवाहित (जो परिवार पर अश्रित न हो), विधवा, परित्यक्ता, तलाकशुदा, किन्नर, अपराध एवं एसिड हमले से पीड़ित निराश्रित महिलाएं व जिन महिलाओं के बच्चे अवयस्क या अविवाहित पुत्री हो या जो अकेले ही अपना व अवयस्क बच्चों के पालन पोषण की जिम्मेदारी वहन कर रही हो व आर्थिक रूप से कमजोर हो। ऐसी एकल महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा।

    प्रदेश में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए पहले से ही कई योजनाएं चल रही हैं, लेकिन एकल महिलाओं को सशक्त करने की सबसे ज्यादा जरूरत समझी गई है, इसलिए यह सहायता योजना विशेष रूप से मंजूर की गई है।

  • आरएसएस ने मनाया नारद जयंती समारोह, पत्रकारो को किया सम्मानित।

    आरएसएस ने मनाया नारद जयंती समारोह, पत्रकारो को किया सम्मानित।

    हल्द्वानी–   राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचार विभाग द्वारा एमबीपीजी कॉलेज, हल्द्वानी के एलबीएस सभागार में नारद जयंती एवं पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

    उच्च शिक्षा निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) कमल कुमार पांडे जी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम का मुख्य वक्ता सह क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख  तपन जी, प्रांत संघचालक डॉ. बीएस बिष्ट , व्यवसायी रितेश गुप्ता , सह प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ. बृजेश बनकोटी , हेम पांडे , जिला संघचालक डॉ. नीलांबर भट्ट , एमबीपीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. नरेंद्र सिंह बनकोटी  ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

    मुख्य वक्ता  तपन जी ने कहा कि देवर्षि नारदजी आद्य पत्रकार के रूप में जाने जाते हैं। तीनों लोकों में संवाद करने के साथ ही वह उचित सुझाव और समाधान भी देते थे।

    नारदजी की संवाद शैली में लोक-मंगल का भाव था। प्रथम हिंदी समाचार पत्र उदंत मार्तण्ड भी आद्य पत्रकार नारदजी के पत्रकारीय आदर्शों से प्रेरित था।

    इससे ज्ञात होता है कि भारत का विचार और परंपरा हमेशा से ही विश्व कल्याण की रही है। संस्कृति और संस्कार हमें सबसे अलग बनाने हैं, यही हमारा आधार है।

    हिन्दुत्व किसी के खिलाफ नहीं है, बल्कि सभी पूजा पद्धतियों का सम्मान करते हैं। यही भारत का मूल विचार भी है।

    तपन जी ने कहा कि हिन्दुत्व एक जीवन जीने की शैली है। भारत में विभिन्न प्रकार के लोग रह सकते हैं और विविधता में एकता हमारे विशिष्ट परंपरा है।

    ऐसा भारत भूमि के अलावा अन्य स्थानों पर नहीं देखा जा सकता है। कहा जाता है कि भारत विविध संस्कृतियों का देश है, बल्कि ऐसा नहीं है हम विविधता का उत्सव मनाते हैं।

    हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत को समझना होगा। साथ ही मैं नहीं हम का भाव लेकर आगे बढ़ना होगा।

    सभी को अपना मानना होगा। धर्म के मूलभाव को समझना होगा जो सभी को जोड़ने वाला है। उन्होंने कहा जो समाज अपने पैरों पर खड़े होता है और अपनी धरोहर को साथ लेकर आगे बढ़ता वह हमेशा एक सबल समाज होता है।

    तपन जी ने कहा कि कई बार भारत को बदलने की कोशिश हुई, बाहरी शक्तियों ने कई प्रयास किए, लेकिन ऐसा करने सफल नहीं हुए। इसकी बड़ी वजह, क्योंकि भारत की व्यवस्था सत्ता आधारित नहीं बल्कि समाज आधारित रही है।

    सत्ता परिवर्तन नहीं ला सकती, लेकिन बदलाव में सहयोग कर सकती है। परिवर्तन तो समाज ही लेकर आता है। इसके कई उदाहरण भी हैं। ऐसे भारत को समझने, बढ़ाने की ओर ध्यान दे।

    मुख्य अतिथि सचिव मुख्यमंत्री एवं कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने समाज में नवचेतना लाने में मीडिया की भूमिका को अहम बताया। उन्होंने कहा आधुनिकीकरण के साथ सूचना प्रेषण और प्राप्त करने के तरीके भी बदल गए।

    तकनीकी विकास के साथ समाचार काफी तेजी से प्राप्त हो रहे हैं। दूरस्थ क्षेत्रों की जानकारी भी आसानी से मिल रही है। तह सूचना क्रांति को दर्शाता है।

    इधर, पत्रकारिता क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया गया।

    इसमें दैनिक जागरण से सुरेन्द्र सिंह नेगी  और दीप सिंह बिष्ट , अमर उजाला से चंद्रेश पांडे , भारत समाचार से दिनेश पांडे , हास्य यूट्यूबर पवन जोशी पहाड़ी , बागेश्वर से सीमा खेतवाल , अल्मोड़ा से नवीन बिष्ट , ऊधमसिंह नगर से ललित राठौर  को सम्मानित किया गया।

    कार्यक्रम का संचालन जिला प्रचार प्रमुख एडवोकेट प्रदीप लोहनी ने किया।

    कार्यक्रम में सह प्रांत व्यवस्था प्रमुख भगवान सहाय, विभाग प्रचारक इंद्रमोहन , जिला प्रचारक जीतेंद्र , जिला कार्यवाह राहुल जोशी , नगर संघ चालक विवेक कश्यप , दर्जा राज्यमंत्री सुरेश भट्ट, दर्जा राज्यमंत्री शांति मेहरा, दर्जा राज्यमंत्री दिनेश आर्या, विधायक लालकुआं डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, सह जिला प्रचार प्रमुख भूवन जोशी, नगर प्रचार प्रमुख डॉ. नवीन शर्मा, धीरेश पांडे, अनुज गुप्ता, आनंद मेर, आशीष सत्यवली, बीडी भट्ट, भूपेंद्र रावत, दीपिका नेगी, जीवन कुमार, अजय कुमार, संजय कुमार, गोपाल गंगोला, गिरीश गोस्वामी, प्रो. डिगर सिंह फर्स्वाण, डॉ. गोपाल गौनिया , डॉ. राजेन्द्र क्वीरा, डॉ . अरविंद भट्ट, आदि उपस्थित थे।

  • जिला खनिज फाउंडेशन न्यास प्रबंधन समिति हुई की बैठक।

    जिला खनिज फाउंडेशन न्यास प्रबंधन समिति हुई की बैठक।

    हल्द्वानी—   जिला खनिज फाउंडेशन न्यास प्रबंधन समिति की शासी परिषद की बैठक शनिवार को जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय हल्द्वानी में संपन्न हुई।

    बैठक में खनिज न्यास निधि के अंतर्गत विभिन्न प्रस्तावों को स्वीकृत प्रदान की गई।

    जिसमें खनिज प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षा एवं पेयजल सुविधाएं विकसित करने हेतु विभिन्न प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की गई।

    शिक्षा में सुधार व आवश्यक व्यवस्थाओं से सम्बंधित 49 कार्यों को तथा पेयजल से सम्बंधित 9 कार्यों को मंजूरी प्रदान की गई, जिनके अनुरूप सम्बंधित विभागों को धनराशि आवंटित की जाएगी।

    इस बार खनिज न्यास की धनराशि को खनन क्षेत्रों में स्थित जीर्ण शीर्ण विद्यालयों के पुनर्निर्माण तथा आंगनवाड़ी केंद्रों के भवन और अन्य मूलभूत आवश्यकताओं में खर्च किए जाने को प्राथमिकता दी गई ।

    जिलाधिकारी ने विभाग को जनपद के ऐसे सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों के प्राक्कलन देने के निर्देश दिए जिनमें भवन तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का अभाव है ।

    इसके अतिरिक्त बैठक में विगत वर्षों में जिन विभागों द्वारा खनिज न्यास निधि के अंतर्गत विभिन्न कार्यों हेतु धनराशि ली गई थी, उससे किए गए कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने इन विभागों को शीघ्र ही उपभोग प्रमाण पत्र फोटोग्राफ एवं थर्ड पार्टी परीक्षण रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए , ताकि इन विभागों को अवशेष 25% की धनराशि शीघ्र अवमुक्त की जा सके।

    इस सम्बन्ध में 15 दिन में रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

    जिलाधिकारी ने कहा कि जिन विभागों द्वारा खनिज न्यास निधि से कराए गए कार्यों के उपभोग प्रमाण पत्र वह थर्ड पार्टी निरीक्षण आख्या फोटोग्राफ सहित रिपोर्ट उपलब्ध करा दी गई है ऐसे विभागों को अवशेष 25% की धनराशि शीघ्र अवमुक्त करा दी जाय, इस सम्बन्ध में जिला खान अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए।

    बैठक में समिति द्वारा शिक्षा और पेयजल के क्षेत्र में विभिन्न कार्यों को खनन न्यास निधि से स्वीकृति प्रदान की गई।
    बैठक में विधायक भीमताल राम सिंह कैड़ा, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी, जिला खान अधिकारी ताजवार सिंह नेगी सहित विभिन्न कार्यकारी संस्थाओं के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

  • मुख्यमंत्री की अगुआई में हुई भव्य तिरंगा यात्रा।

    मुख्यमंत्री की अगुआई में हुई भव्य तिरंगा यात्रा।

    हल्द्वानी—  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी शहर के मिनी स्टेडियम से शहीद पार्क तक निकलने वाली तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में पहुंचे।

    जहां तिरंगा लेकर हजारों लोगों के साथ सीएम ने इस तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया।

    यह यात्रा हाल ही में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा सफलतापूर्वक चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक विजय को समर्पित की जा रही है।

    भारतीय सेना जिंदाबाद और भारत माता की जय के नारे के साथ शुरू हुई इस यात्रा में स्कूली बच्चों, एन सी सी और युवाओं व पूर्व सैनिक सहित देश भक्ति में लीन हजारों लोग ने भाग लिया।

    यह यात्रा शहीद पार्क तक गई, जहां उत्तराखंड के वीर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

  • तिरंगा यात्रा के मद्देनजर जिला अधिकारी ने सुरक्षा का लिया जायजा।।

    तिरंगा यात्रा के मद्देनजर जिला अधिकारी ने सुरक्षा का लिया जायजा।।

    हल्द्वानी— शनिवार को प्रातः हल्द्वानी में माननीय मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आयोजित होने जा रही तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा के आयोजन के दौरान सुरक्षा एवं यातायात आदि व्यवस्था सहित निर्धारित प्रोटोकॉल के मद्देनज़र आवश्यक व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जिलाधिकारी वंदना ने देर सांय यात्रा मार्ग मिनी स्टेडियम हल्द्वानी से
    तिकोनिया चौराहा -शहीद स्मारक स्थल का पैदल भ्रमण कर की जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया।

    इस दौरान जिलाधिकारी ने यात्रा मार्ग में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने तिरंगा यात्रा समाप्ति स्थल शहीद स्मारक स्थल में माननीय मुख्यमंत्री जी के संबोधन कार्यक्रम हेतु की जा रही विभिन्न तैयारियों,टेंट, बैरिकेडिंग आदि व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में भी अधिकारीयों से जानकारी लेते हुए सभी व्यवस्थाओं को ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिए।

    इस दौरान जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को संपूर्ण यात्रा मार्ग में विशेष सफाई व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    इस दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक राय सिटी मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई, नगर आयुक्त ऋचा सिंह सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।