Category: हल्द्वानी

  • सरकार कर रही महिलाओं को शसक्त बनाने का कार्य।

    सरकार कर रही महिलाओं को शसक्त बनाने का कार्य।

    हल्द्वानी—   मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में  प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया जा रहा है ।

     

    जो भी केंद्र सरकार की योजनाएं  हैं और जो भी राज्य सरकार की योजनाएं आज जन-जन तक पहुंचाई जा रही है। जिससे हर वर्ग को लाभ मिल रहा है और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और सशक्त बनाने के लिए सरकार द्वारा मुद्रा लोन दिया जा रहा है,

     

     

    जिससे महिलाएं  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के कार्यों की सराहना  कर रही हैं।

     

     

    रेनू अधिकारी ने बताया कि  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह  जी के नेतृत्व में दिन-रात कार्य किया जा रहा है, और हर महिला को कार्य करने का मौका मिल रहा है, जिससे महिलाएं सशक्त और आत्म निर्भर हो रही है।

  • जानिए अब किस नाम से जाना जाएगा कटघरिया चौराहा,,,,

    जानिए अब किस नाम से जाना जाएगा कटघरिया चौराहा,,,,

    हल्द्वानी—   आज महापौर गजराज सिंह बिष्ट द्वारा श्री 1008 बाबा हैड़ाखान जी की स्मृति में  कठघरिया चौराह का नाम श्री 1008 बाबा हैड़ाखान चौक एवं कठघरिया मंदिर से चंबल पुल तक रोड़ का नाम श्री 1008 बाबा हैड़ाखान मार्ग के नाम से रक्खा तथा उद्घाटन किया।

     

    उद्घाटन में बाबा हैड़ाखान मंदिर समिति अध्यक्ष खुशाल पंत, जिला महामंत्री नवीन भट्ट, मंडल महामंत्री चन्द्रप्रकाश, पार्षद मनोज भट्ट, मनोज जोशी, जिला मंत्री कमल किशन पाण्डेय, प्रमोद बोरा, प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा विपिन पाण्डेय, दिनेश सुयाल, भुवन सुयाल, भुवन भट्ट, बालम देवका, धनश्याम सुयाल उपस्थित रहे।

  • मेयर गजराज खुद उतरे शहर की सफाई में, जांनिये कहाँ,,,,,

    मेयर गजराज खुद उतरे शहर की सफाई में, जांनिये कहाँ,,,,,

    हल्द्वानी—  हल्द्वानी के नए मेयर गजराज सिंह बिष्ट पूरी तरह से शहर की रंगत बदलने में जुटे हुए नजर आ रहे है, इसी क्रम में आज महापौर गजराज सिंह बिष्ट द्वारा स्वच्छता सफाई अभियान पखवाड़ा के तहत वार्ड 38 के अंतर्गत ब्लाॅक आफिस के बाहर सफाई कार्य किया।

     

    महापौर गजराज बिष्ट ने कहा कि हमारा ध्येय शहर को बेहतर सुरक्षित स्वच्छ बनाना है। इस मुहिम के तहत मानसून से पूर्व शहर के सभी ड्रेनेज को साफ करना है। जिससे जल भराव की स्थिति से निपटा जा सके।

     

     

    अभियान में जिला महामंत्री नवीन भट्ट, पार्षद मनोज भट्ट, मनोज जोशी, स्वास्थ्य अधिकारी मनोज काण्डपाल उपस्थित रहे।

  • नगर निगम हल्द्वानी,,अब नही दिखेगा कूड़े का ढेर, ना आएगी बदबू।

    नगर निगम हल्द्वानी,,अब नही दिखेगा कूड़े का ढेर, ना आएगी बदबू।

    हल्द्वानी–  गौला पर ट्रेचिंग ग्राउंड से अब कूड़े का ढेर गायब हो जाएगा और वहां के रहने वाले बाशिंदों को अब बदबू भी नही आएगी। क्योकि बृहस्पतिवार की मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने  कूड़े को साफ करने के लिए लीगेसी वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट का उद्धघाटन किया।

     

    मेयर ने कहा कि इस प्लांट से कूड़े को पीसकर मिट्टी बना दिया जाएगा, जिसका प्रयोग भरान के लिए किया जायेगा।

     

    उन्होंने कहा कि निगम और एनटीपीसी के बीच हुए समझौते के तहत भविष्य यहां एक और प्लांट भी लगाया जाएगा। लीगेसी प्लांट की एक मशीन करीब 1000 मिटरिक टन कूूूड़ा प्रतिदिन निस्तारण करेगी।

     

    इस मौके पर नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि कूड़े का निस्तारण करने के लिए कंपनी के साथ 6.88 करोड़ का अनुबंध किया गया हैं। जिससे यहां पर उपस्थित  1.39 लाख मीट्रिक टन कूड़े का निस्तारण किया जा सकेगा।

     

    हल्द्वानी में भवाली, भीमताल, नैनीताल और लालकुआं पंचायतों का कूड़ा भी हल्द्वानी आता हैं,  प्लांट में इस कूड़े का निस्तारण भी किया जाएगा। इस प्लांट से निगम की बड़ी समस्या हल होती नजर आ रही हैं।

     

    कूड़े के निस्तारण के दौरान जो प्लास्टिक का कचरा निकलेगा, कंपनी उसे अलग कर अपने साथ ले जायेगी तथा दूसरे प्लांट में उसका ट्रीटमेंट किया जाएगा।

  • वीकेंड के अवसर पर हल्द्वानी का यातायात प्लान।

    वीकेंड के अवसर पर हल्द्वानी का यातायात प्लान।

    हल्द्वानी— साप्ताहिक बंदी पर  हल्द्वानी का यातायात  दिनांक 18-04-2025 से 20-04-2025 तक इस तरहरहेगा,, वीकेंड के दौरान यात्रा रूट में पर्यटक वाहनों का दबाव अत्याधिक होने पर निम्न यातायात प्लान प्रभावी रहेगा।

    हल्द्वानी एवं काठगोदाम क्षेत्र के लिए ट्रैफिक प्लान-

     

    –वीकेंड के दौरान यात्रा रूट में भारी वाहनों का आवागमन समय 06:00 बजे से 22:00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।

     

    — मैदानी क्षेत्र से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त पर्यटक वाहन तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार होते हुए नारीमन से अपने गंतव्य को जाएंगे।

     

    — कालाढूंगी रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहन थाना मुखानी क्षेत्र में ऊँचापुल तिराहा से चौफला चौराहा से चम्बल पुल तिराहा के मध्य रोड के बांई ओर रोकें जायेंगे।

     

    — तीनपानी, मंडी, टीपी नगर से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहनों को थाना बनभूलपुरा क्षेत्र में गौलापार,आरटीओ फिटनेस सेंटर के सामने डिवाइडर से पीछे रोड के बांई ओर रोके जायेंगे।

     

    — चोरगलिया रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहन चौकी खेडा क्षेत्र में खेड़ा चौराहा के आस -पास रोड के बांई ओर रोके जायेंगे।

     

     

    — पर्वतीय क्षेत्र से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन समय 06:00 बजे से 22:00 बजे तक जनपद सीमा पर रोके जायेंगे।

     

    रोडवेज व KMOU बसें व टैक्सी वाहन अपने निर्धारित रूट से चलेंगी और हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त वाहन भीमताल तिराहा से वाया ज्योलिकोट होते हुए जाएंगे।

     

    काठगोदाम क्षेत्र में यातायात का दबाव अत्यधिक होने पर समय 15.00 बजे बाद कैंची धाम की ओर से आने वाले समस्त पर्यटक वाहन नंबर 01 बैंड ज्योलिकोट से रूसी बाईपास द्वितीय से डायवर्ट होकर रूसी बाईपास प्रथम होते हुए वाया कालाढुंगी से अपने गन्तब्य को जायेंगे व तल्लीताल की ओर से आने वाले वाहन रूसी-2 हल्द्वानी रोड से रूसी-1 कालाढूंगी रोड, मंगोली होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे।

     

    नगर नैनीताल एवं कैंचीधाम के लिए ट्रैफिक प्लान–

     

    –नगर नैनीताल के अन्दर पार्किंग स्थल भर जाने पर कालाढूंगी की ओर से आने वाले समस्त पर्यटक वाहनों को शहर के बाहर अस्थायी पार्किंग रूसी-1 व नारायण नगर कालाढुंगी रोड़ में रोक कर पार्क कराया जायेगा एवं वहां से शटल सेवा के माध्यम से नैनीताल भेजा जायेगा।

     

    हल्द्वानी की ओर से आने वाले समस्त पर्यटक वाहनों को अस्थायी पार्किंग रूसी-2 हल्द्वानी रोड़ में पार्क कराया जायेगा एवं वहां से शटल सेवा के माध्यम से नैनीताल भेजा जायेगा।

     

    –नैनीताल एवं नम्बर-1 बैण्ड ज्योलिकोट की ओर से आने वाले एवं भवाली, कैंचीधाम की ओर जाने वाले समस्त पर्यटक वाहनों को रातीघाट मार्ग सैनेटोरियम भवाली पर पार्क कराया जायेगा व भवाली सैनेटोरियम से शटल सेवा के माध्यम से कैंचीधाम भेजा जायेगा।

     

     

    –हल्द्वानी-भीमताल मार्ग से आने वाले समस्त पर्यटक वाहनों को विकास भवन भीमताल से संचालित शटल सेवा के माध्यम से कैंचीधाम, भवाली भेजा जायेगा।

     

     

    समस्त पर्यटकों /आमजनमानस एवं वाहन चालकों से अनुरोध है कि वे उपरोक्त रूट प्लान का अनुसरण करते हुए नैनीताल, भवाली, कैंची धाम, मुक्तेश्वर, अल्मोड़ा व रानीखेत की ओर यात्रा करने का कष्ट करें।

  • अवैध मदरसों की सीलिंग पर एसपी सिटी ने दी सख्त ब्रीफिंग”

    अवैध मदरसों की सीलिंग पर एसपी सिटी ने दी सख्त ब्रीफिंग”

    हल्द्वानी- वनभूलपुरा क्षेत्रान्तर्गत स्थित अवैध मदरसो के सत्यापन/सीलिंग कार्यवाही किये जाने हेतु कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी में लगे पुलिस बल को ब्रीफ किया गया। सभी को मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने एवं शालीनता पूर्वक व्यवहार करते हुए निर्धारित मानकों के आधार पर कार्यवाही करते हुए कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था स्थापित करने के निर्देश दिए गए। ब्रीफिंग के दौरान श्री ए०पी० बाजपेई सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी, श्रीमती ऋचा सिंह नगर आयुक्त, श्री नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी, श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल सीओ लालकुआं, श्री राजेश कुमार यादव प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी, श्री नीरज भाकुनी थानाध्यक्ष बनभूलपुरा समेत अन्य पुलिस बल मौजूद रहे।

  • उत्तराखंड़ में संगठन विस्तार, किसान मंच ने चंदन सिंह को बनाया प्रदेश उपाध्यक्ष।

    उत्तराखंड़ में संगठन विस्तार, किसान मंच ने चंदन सिंह को बनाया प्रदेश उपाध्यक्ष।

    हल्द्वानी/अल्मोडा—   उत्तराखंड में किसानों की समस्याएं दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं, लेकिन उनकी आवाज़ अब पहले की तरह सुनाई नहीं देती। पहाड़ों के खेत आज भी सिंचाई, बीज, बाजार और मूलभूत कृषि संसाधनों की कमी से जूझ रहे हैं।

     

    ऐसे समय पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह जी द्वारा गठित किसान मंच ने किसानों की बात को मजबूती से उठाने और संगठित संघर्ष की दिशा में उत्तराखंड में संगठन विस्तार की प्रक्रिया तेज कर दी है।

     

    इसी क्रम में किसान मंच ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए चंदन सिंह निवासी ग्राम भटकोट, चौखुटिया, जनपद अल्मोड़ा को प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष किसान पुत्र कार्तिक उपाध्याय द्वारा की गई है, जिन्होंने नियुक्ति पत्र जारी कर संगठन को मजबूत करने की दिशा में यह कदम उठाया।

     

    प्रदेश अध्यक्ष कार्तिक उपाध्याय ने कहा, उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में किसान वर्षों से उपेक्षा का शिकार हैं। जहां एक ओर देशभर में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर हमारे किसान आज भी बुनियादी सुविधाओं और कृषि यंत्रों से वंचित हैं। यह बेहद चिंताजनक है। किसान मंच शीघ्र ही पूरे राज्य में ऊर्जावान किसानों की टीम तैयार करेगा, जो सरकार और प्रशासन से सीधे संवाद कर किसानों के हक़ और अधिकारों के लिए खड़ी होगी। अब किसी भी तरह का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

     

    नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष चंदन सिंह ने अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए कहा, आज किसानों की आवाज़ मंचों से गायब होती जा रही है। राज्य की राजनीति में किसानों की समस्याएं प्राथमिकता में नहीं हैं। ऐसे में किसान मंच वह भूमिका निभाएगा, जिसकी आज जरूरत है। हम हर जरूरी मुद्दे पर आवाज़ उठाएंगे और किसानों के संघर्ष को संगठित रूप देंगे।

     

    किसान मंच की यह नियुक्ति संगठन के विस्तार और उत्तराखंड में एक नए किसान आंदोलन की शुरुआत करने के लिए किया जा रहा है, जिससे पहाड़ के किसानों को एक नया नेतृत्व और दिशा मिलेगी।

  • भीमराव अम्बेडकर जयन्ती के अवसर पर शोभा यात्रा के दौरान शहर का यातायात प्लान।

    भीमराव अम्बेडकर जयन्ती के अवसर पर शोभा यात्रा के दौरान शहर का यातायात प्लान।

    हल्द्वानी—-   अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में हल्द्वानी शहर का यह डायवर्जन प्लान दिनांक 14.4.2025 को शोभा यात्रा प्रारम्भ होने से समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।

    शोभा यात्रा का रूट मंगलपड़ाव से प्रारंभ होकर सिंधी चौराहा से कलाढुंगी तिराहा से रोडवेज चौराहा से एसडीएम कोर्ट तिराहा से होते हुए त्रिलोक पेट्रोल पंप तिराहा से प्रेम टॉकीज से रेलवे क्रासिंग से राजपुरा होते हुए तिकोनिया चौराहा से डिग्री कॉलेज तिराहा से कुल्यालपुरा चौराहा होते हुए दोनहरिया से पंचक्की चौराहा होते हुए अंबेडकर पार्क दामूवादुंगा तक होगा।

     

    रोडवेज बसों का डायवर्जन रामपुर रोड से आने वाली रोडवेज की बसें टीपीनगर तिराहा से आईटीआई तिराहा से सिंधी चौराहा होते हुए सीधे रोडवेज की ओर आ सकेंगी। जब रैली सिंधी चौराहा से रोडवेज के मध्य रहेगी तब रोडवेज की बसों को टीपीनगर तिराहा / आईटीआई तिराहा पर रोका जायेगा।

     

     

    बरेली रोड से आने वाली रोडवेज की बसें जब शोभा यात्रा मंगल पड़ाव से रोडवेज के मध्य रहेगी तब होंडा शोरूम व मेडिकल कॉलेज के सामने रोकी जाएंगे। तत्पश्चात सीधे सिंधी चौराहा होते हुए रोडवेज को आएंगी।

     

    कालाढूंगी रोड से आने वाली समस्त रोडवेज की बसें लालडॉट से मुखानी चौराहा से कालाढुंगी चौराहा होते हुए रोडवेज आ सकेंगी। जब रैली कालाढुंगी चौराहा से एसडीएम कोर्ट तिराहा के मध्य रहेगी तब रोडवेज बसें लालडॉट तिराहा से डायवर्ट होकर पनचक्की तिराहा, हाईडिल गेट तिराहा से तिकोनिया चौराहा होते हुए रोडवेज आ सकेंगी।

     

    पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाली रोडवेज / केमू की बसें नारीमन तिराहा होते हुए तिकोनिया से सीधे रोडवेज स्टेशन तक आ सकेंगी।

     

    रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी से बरेली रोड एवं रामपुर रोड की ओर जाने वाली समस्त रोडवेज बसों को रोडवेज पश्चिमी गेट से सिंधी चौराहा होते हुए बरेली / रामपुर रोड को भेजा जायेगा।

     

    रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र/कालाढूंगी रोड की ओर जाने वाली रोडवेज / केमू की बसें रोडवेज पूर्वी गेट से वर्कशॉप लाईन होते हुए प्रेम टॉकिज से तिकोनिया होते हुए डिग्री कॉलेज तिराहा / हाईडिल गेट तिराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगी। जब शोभा यात्रा एसडीएम कोर्ट तिराहा से प्रेम टॉकीज के मध्य रहेगी तब रोडवेज पश्चिमी गेट से अपने गंतव्य को जाएंगी।

     

    छोटे वाहनों का डायवर्जन बरेली रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के छोटे वाहन तीनपानी फ्लाईओवर से गौला बाईपास रोड का प्रयोग कर नारीमन तिराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगे व अन्य छोटे वाहन गांधी इंटर कॉलेज तिरहा से डायवर्ट होकर आईटीआई से क्रियाशाला होते हुए मुखानी चौराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

     

    रामपुर रोड से आने वाले समस्त प्रकार के छोटे वाहन गन्ना सेंटर / शीतल होटल तिराहा से डायवर्ट होकर तीनपानी फ्लाईओवर से गौला बाईपास रोड का प्रयोग कर नारीमन तिराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगे व अन्य वाहन आईटीआई तिराहा से डायवर्ट होकर क्रियाशाला होते हुए मुखानी चौराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

     

    कालाढूंगी रोड से आने वाले समस्त प्रकार के छोटे वाहन लालडॉट तिराहा / मुखानी चौराहा / अटल मार्ग तिराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

     

    नैनीताल रोड से आने वाले एवं मैदानी क्षेत्र (बरेली, रामपुर, रूद्रपुर, सितारगंज आदि) को जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन नारीमन तिराहा से डायवर्ट होकर गौलापार रोड का प्रयोग कर अपने गन्तब्य को जायेंगे व कालाढुंगी रोड की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन कॉलटैक्स / हाईडिल तिराहा से पनचक्की तिराहा होते हुए चम्बल पुल से लालडॉट तिराहा / ऊँचापुल तिराहा होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।

     

    जब शोभा यात्रा एसडीएम कोर्ट तिराहा से प्रेम टाकीज तिराहा होते हुए राजपुरा होते हुए तिकोनिया चौराहा के मध्य रहेगी तब-  तिकोनिया चौराहा से वर्कशॉप लाईन की ओर समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

     

    तिकोनिया से आर्मी गेट होते हुए राजपुरा की ओर समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

     

    रोडवेज पूर्वी गेट से प्रेम टाकीज की ओर समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

     

    जब शोभा यात्रा डिग्री कॉलेज से कुल्यालपुरा होते हुए अम्बेडकर पार्क के मध्य रहेगी तब तिकोनिया से कैनाल रोड होते हुए कुल्यालपुरा की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

     

    डिग्री कॉलेज से कुल्यालपुरा की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

     

    दोनहरिया से कुल्यालपुरा की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

     

    कॉलटैक्स तिराहा और हाइडिल तिराहा से पनचक्की की और समस्त वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

  • छह बेटियों के पिता की संदिग्ध हालात में मौत, सुबह पत्नी उठी तो पति साड़ी के फंदे से लटका मिला

    छह बेटियों के पिता की संदिग्ध हालात में मौत, सुबह पत्नी उठी तो पति साड़ी के फंदे से लटका मिला

    हल्द्वानी- हल्द्वानी शहर के काठगोदाम में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने शव को फंदे से उतारकर चारपाई पर लिटा दिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट ने बताया कि नंदकिशोर (44) पुत्र महेश लाल निवासी प्रतापगढ़ी काठगोदाम पत्नी सीमा और छह पुत्रियों के साथ रहता था। नंदकिशोर व उसकी पत्नी मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। सीमा ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात सभी खाना खाकर सो गए थे। तड़के चार बजे उसकी आंख खुली तो देखा कि उसके पति ने छत के कुंडे में साड़ी का फंदा लगाया था और पैर टेबल पर टिके थे। मामले की विवेचना कर रही महिला उपनिरीक्षक नीतू सिंह ने बताया कि परिजनों ने नंदकिशोर के अक्सर शराब पीकर हंगामा करने की जानकारी दी है। प्रथमदृष्टया मामला संदिग्ध नहीं लग रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

  • SOG व हल्द्वानी पुलिस की गिरफ्त में आये 02 नशे के सौदागर, भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन बरामद

    SOG व हल्द्वानी पुलिस की गिरफ्त में आये 02 नशे के सौदागर, भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन बरामद

    हल्द्वानी- मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखंड महोदय द्वारा चलाये गए ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के अंतर्गत श्री प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा जनपद में सभी थाना प्रभारी/SOG प्रभारी को अवैध मादक पदार्थओं की तस्करी करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिये गए हैं। इसी क्रम में श्री नितिन लोहनी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में श्री राजेश कुमार यादव प्रभारी निरीक्षक कोतवाली/ SOG प्रभारी श्री संजीत राठौड़ हल्द्वानी के नेतृत्व में दिनांक- 10.04.2025 को थाना पुलिस टीम व SOG टीम द्वारा चैकिंग के दौरान तीनपानी बाईपास पानी की टंकी के पास हल्द्वानी से

     02 युवकों के कब्जे से क्रमशः 40 इंजेक्शन RESTIGESIC BUPRENORPHINE HYDROCHLONDE INJECTION, एवम

    10 BENORPHINE BUPRENORPHINE इंजेक्शन बरामद कर   गिरफ्तार किया है।अभियुक्तों के विरूद्ध थाना हल्द्वानी पर एफ0आई0आर0 नं0- 108/2025 धारा 8/22/29 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत कर कार्यवाही की गई है।

     

    गिरफ्तारी-

    1-अब्दुल शमी उम्र- 25 वर्ष पुत्र मौ0 यामीन निवासी लाइन नंबर 08सरताज कबाड़ी के पीछे  थाना बनभूलपुरा जिला नैनीताल

    2- रिजवान खान उर्फ चीपड़  उम्र- 27वर्ष पुत्र अफसर खान निवासी इंद्रानगर थाना बनभूलपुरा जिला नैनीताल

    कुल बरामदगी –

    50 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन

    गिरफ्तारी टीम –

    1- उ0नि0 प्रेमराम विश्वकर्मा  चौकी इंचार्ज मण्डी

    2- उपनिरीक्षक संजीत राठौड़ SOG प्रभारी SOG

    3- हे0का0 ललित श्रीवास्तव SOG

    3- कानि0 संतोष बिष्ट SOG

    4- कानि0 चन्दन सिंह SOG

    5- कानि0 ललित मेहरा थाना हल्द्वानी