हल्द्वानी- हल्द्वानी में हॉक ड्यूटी में तैनात उपनिरीक्षक ईश्वर सिंह राणा एवं कांस्टेबल रोहित सिंह को चेकिंग के दौरान काठगोदाम क्षेत्र में एक पर्स मिला। पर्स में लगभग ₹9000 एवं महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे थे एवं व्यक्ति का आशीष कुमार नाम से ड्राइविंग लाइसेंस एवं सी.आर.पी.एफ का आईडी कार्ड भी था। सीपीयू टीम द्वारा आशीष के ड्राइविंग लाइसेंस के नंबर के माध्यम से चालान मशीन द्वारा उसका मोबाइल नंबर निकालकर संपर्क स्थापित किया और जवान का पर्स वापस लौटाया गया। सीआरपीएफ जवान ने पुलिस को धन्यवाद व्यक्त किया और उनकी जनसेवा के लिए कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की।
Category: हल्द्वानी
-

नैनीताल पुलिस ने CRPF जवान का हजारों रुपए एवं दस्तावेजों से भरा पर्स वापस लौटाया, चेहरे पर आयी मुस्कान।
हल्द्वानी— हल्द्वानी में हॉक ड्यूटी में तैनात उपनिरीक्षक ईश्वर सिंह राणा एवं कांस्टेबल रोहित सिंह को चेकिंग के दौरान काठगोदाम क्षेत्र में एक पर्स मिला।
पर्स में लगभग ₹9000 एवं महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे थे एवं व्यक्ति का आशीष कुमार नाम से ड्राइविंग लाइसेंस एवं सी.आर.पी.एफ का आईडी कार्ड भी था।
सीपीयू टीम द्वारा आशीष के ड्राइविंग लाइसेंस के नंबर के माध्यम से चालान मशीन द्वारा उसका मोबाइल नंबर निकालकर संपर्क स्थापित किया और जवान का पर्स वापस लौटाया गया।
सीआरपीएफ जवान ने पुलिस को धन्यवाद व्यक्त किया और उनकी जनसेवा के लिए कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की।
-

पारंपरिक भोजन में तकनीक का समावेश,, गृह विज्ञान विभाग ने भविष्य की थाली पर की चर्चा।
हल्द्वानी—- उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग (स्वास्थ्य विज्ञान विद्याशाखा) द्वारा “Next Generation of Future Food and Science Behind Traditional Food System” विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के सेमिनार हॉल में किया गया, जिसमें विषय विशेषज्ञों एवं शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11 बजे माननीय कुलपति प्रो० ओ० पी० एस० नेगी, मुख्य अतिथि प्रो० सुनील पारीक (डीन, स्नातकोत्तर अध्ययन एवं निदेशक, आईक्यूएसी, निफ्टेम, कुंडली, हरियाणा) तथा अन्य विशिष्ट अतिथियों के आगमन के साथ हुआ।
इसके उपरांत दीप प्रज्वलन, विश्वविद्यालय कुलगीत और अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान हुआ। निदेशक स्वास्थ्य विज्ञान विद्याशाखा प्रो० जीतेन्द्र पांडे द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया। मैनेजमेंट में प्रोफेसर डा. मंजरी अग्रवाल के मुख्य अतिथि का परिचय देने के बाद व्याख्यान सत्र प्रारंभ हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रो० सुनील पारीक ने बताया कि आधुनिक समय में भोजन की पूरी व्यवस्था एक बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रही है। अब बिना किसी पारंपरिक कृषि पद्धति के भी भोजन को फैक्ट्री आधारित प्रणाली द्वारा तैयार किया जा सकता है। यह प्रक्रिया न केवल तेज़ है, बल्कि इसमें पोषण के स्तर को बनाए रखना भी संभव होता है।
प्रो. पारीक ने सरकार की फूड फोर्टिफिकेशन नीति पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि अब सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS), आंगनवाड़ी केंद्रों और स्कूलों में दिए जाने वाले भोजन में फोर्टिफाइड खाद्य पदार्थ (जैसे आयरन, फोलिक एसिड व विटामिन-बी12 युक्त चावल, गेहूं आदि) को ही शामिल किया जाएगा। इससे कुपोषण से लड़ने और पोषण स्तर सुधारने में मदद मिल रही है।
व्याख्यान में ग्रीन टी के नैनो रूप (Nano Green Tea), इडेबल वाटर बॉटल, और प्लांट बेस्ड मीट जैसे इनोवेटिव फूड आइडियाज़ पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बताया गया कि किस तरह वैज्ञानिक शोधों के अनुसार 52,000 से अधिक पौधों की प्रजातियों का अध्ययन कर उनके पोषण और औषधीय गुणों को पहचाना गया है, जो भविष्य के वैकल्पिक खाद्य स्रोत बन सकते हैं।
वीगन आबादी में बढ़ती रुचि को ध्यान में रखते हुए यह भी कहा गया कि मांसाहार से शाकाहार की ओर बढ़ता झुकाव न केवल जानवरों की हत्या को कम करेगा, बल्कि यह पर्यावरण पर भी सकारात्मक प्रभाव डालेगा। इससे ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में उल्लेखनीय कमी आएगी।
तकनीक की भूमिका को रेखांकित करते हुए प्रो. सुनील पारीक ने बताया कि अब रेस्त्रां में रोबोट द्वारा भोजन तैयार किया जा रहा है और ड्रोन द्वारा उसकी डिलीवरी की जा रही है।
अमेरिका जैसे देशों में श्रम की कमी के चलते यह ट्रेंड पहले से ही सक्रिय है, वहीं भारत में भी ब्लिंकिट जैसे प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से कुछ ही मिनटों में भोजन उपभोक्ताओं तक पहुँचाया जा रहा है।
इस व्याख्यान के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि पारंपरिक भोजन प्रणाली को नकारे बिना, हम उसे विज्ञान और तकनीक के साथ जोड़कर एक सतत, पोषणयुक्त और नवाचारी भविष्य की ओर अग्रसर हो सकते हैं।
कार्यक्रम के अध्यक्षीय उद्बोधन में माननीय कुलपति प्रो० ओ० पी० एस० नेगी ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा के तहत अलग अलग संकाय बनाए जाएंगे जिसमें पारंपरिक भोजन पर भी काम करने की जरूरत है जिससे उत्तराखंड के लोकल खाने को अंतरर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलायी जा सके।
कार्यक्रम का समापन कुलसचिव श्री खेमराज भट्ट द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन गृह विज्ञान विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर डा. दीपिका वर्मा ने किया। कार्यक्रम में प्रीति बोरा, मोनिका दिवेदी, पूजा भट्ट, ज्योति जोशी, समेत सभी विभागों के प्रोफेसर्स मौजूद रहे।8
-

बनभूलपुरा पुलिस ने नशीले इंजेक्शन व गोलियों के साथ 2 तस्करों को किया गिरफ्तार।
हल्द्वानी—- प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद में मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी की रोकथाम के दृष्टिगत सभी थाना प्रभारियों व एस ओ जी प्रभारी को सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए नशे के तस्करों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा देखरेख शान्ति व्यवस्था/गस्त के दौरान 2 व्यक्ति को अवैध नशे के इन्जेक्शनो के साथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम द्वारा 2 अभियुक्त। मुकीम उर्फ मामू पुत्र मौ० युसूफ निवासी सरताज मैरिज हॉल के पीछे मलिक का बगीचा थाना बनभूलपुरा उम्र 41 वर्ष तथा दूसरा रियासत पुत्र लियाकत निवासी इन्द्रानगर ठोकर थाना बनभूलपुरा उम्र 49 वर्ष को घटना स्थल उस्मान के मकान के पास, रईस हलवाई के सामने वाली गली मोहम्मदी मस्जिद इन्द्रानगर बनभूलपुरा हल्द्वानी नैनीताल को ग्रिफ्तार किया गया।
उन पास से कुल 18 अदद इनंजेक्शन व 36 नशीली इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया गया है। इनके विरुद्ध थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गयाहैं।
-

नशे पर वार, कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति ग्रिफ्तार।
हलद्वानी/चोरगलिया— पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी है इसी क्रम में थाना चोरगलिया पुलिस टीम द्वारा दानीवंगर वन वैरियर से 500 मी0अन्दर डौली खत्ता मार्ग पर दूसरे मोड़ पर अभियुक्त मक्खन सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी धोहराडाम नजीमावाद थाना किच्छा जिला उधम सिंह नगर उम्र 30 वर्ष को पास से 210 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया किया गया।
अभियुक्त के विरूद्ध थाना चोरगलिया में मुकदमा आबकारी अधिनियम के तहत पंजीकृत किया गया है।
-

लालडाँठ रोड का बदला नाम, जानिए क्या हुआ नाम और क्यो,,,,,
हल्द्वानी— हल्द्वानी शहर के अंदर आज एक रोड का नाम नए मेयर गजराज सिंह बिष्ट जी द्वारा बदल दिया गया। लालडाँठ के नाम से जानी जाने वाली रोड को पूर्व आर्मी चीफ विपिन चन्द्र जोशी जी के नाम से नवाजा गया।
पूर्व चीफ आर्मी स्टाफ जनरल विपिन चन्द्र जोशी जी की स्मृति में आज लालडांठ से पनचक्की चौराह तक रोड को जनरल बी.सी. जोशी मार्ग के नाम से उद्घाटन किया।
जिससे जरनल विपिन चंद्र जोशी जी के नाम से बिभूषित सड़क के द्वारा हमारे वीर सैनिकों की पहचान और याद दोनों बनी रहती हैं।।
-

नगर निगम हल्द्वानी में हुआ देवी और कन्या पूजन।
हल्द्वानी— नगर निगम प्रांगण में चैत्र नवरात्र दुर्गाष्टमी के पावन पर्व पर निगम परिवार के स्वच्छता कर्मी की 101 कन्याओं का मा. प्रांत सह प्रचारक चन्द्रशेखर जी के सानिध्य में पूजन किया गया, जिसमे मेयर गजराज बिष्ट में बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया, तथा कन्याओं को प्रेमपूर्वक भोजन अर्पित किया।
पूजन में नगर आयुक्त श्रीमती ऋचा सिंह जी, नगर अध्यक्ष मधुकर श्रोत्रिय जी, जिला मंत्री प्रमोद बोरा जी, पार्षद एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
-

श्री राम नवमी शोभायात्रा के दौरान हल्द्वानी शहर का यातायात/डायवर्जन प्लान, इस प्रकार,,,,,
हल्द्वानी— श्री राम नवमी शोभायात्रा के दौरान हल्द्वानी शहर का यातायात/डायवर्जन प्लान इस प्रकार रहेगा।
(नोट-यह डायवर्जन प्लान दिनांक-06.04.2025 को शोभा यात्रा प्रारम्भ होने से समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।)
शोभा यात्रा का मार्ग- रामलीला मैदान से ओके होटल चौराहा से रोडवेज पश्चिमी गेट से तिकोनिया और वापसी में तिकोनिया से वर्कशॉप लाइन से रोडवेज पूर्वी गेट से भारद्धाज तिराहा से ताज चौराहा से मीरा मार्ग होते हुए सिंधी चौराहा से ओके होटल तिराहा से रामलीला मैदान तक रहेगा
(
शोभा यात्रा मुख्य मार्ग पर जनहित में ओके होटल से तिकोनिया तक और वापसी में सिंधी चौक से ओके होटल तक बिना रोड क्रॉस किये दाहिनी तरफ वाली रोड पर चलेगी।)
रोडवेज बसों का डायवर्जन–
◼️रामपुर रोड/बरेली रोड/कालाढुंगी रोड से आने वाली समस्त प्रकार की बसों को, जब शोभा यात्रा ओके होटल से रोडवेज चौराहा के मध्य रहेगी तब टीपी नगर तिराहा/होंडा शोरूम तिराहा/ लालडांट तिराहा पर रोका जायेगा। जो बसें शहर क्षेत्र में आ चुकी होंगी उनको मिनी स्टेडियम के सामने पार्क किया जाएगा, शोभा यात्रा जब रोडवेज पास कर लेगी तब समस्त बसें रोडवेज स्टेशन तक आ सकेंगी।◼️पर्वतीय क्षेत्र से आने वाली समस्त रोडवेज / केमू की बसें जब शोभा यात्रा ओके होटल से तिकोनिया के मध्य रहेगी तब नारीमन तिराहा से डायवर्ट होकर गौलापार रोड होते हुए तीनपानी तिराहा से सिंधी चौराहा होते हुए रोडवेज स्टेशन तक आ सकेंगी, जो बसें शहर क्षेत्र में आ चुकी होंगी उनको सौरव होटल तिराहा से डिग्री कॉलेज तिराहा के मध्य सड़क किनारे रोका जाएगा। जब शोभा यात्रा तिकोनिया चौराहा से वर्कशॉप लाईन होते हुए केमू स्टेशन के मध्य रहेगी तब समस्त बसें नारीमन तिराहा से तिकोनिया चौराहा होते हुए नैनीताल बैंक से रोडवेज स्टेशन को आ सकेंगी।
◼️रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी से रामपुर/बरेली रोड को जाने वाली रोडवेज बसें रोडवेज पूर्वी गेट से ताज चौराहा होते हुए गोलापुल से अपने गन्तब्य को जायेंगी। जब शोभा यात्रा केमू स्टेशन से ताज चौराहा के मध्य रहेगी तब समस्त रोडवेज बसे रोडवेज पश्चिमी गेट से अपने गन्तब्य को जायेंगी।
◼️रोडवेज / केमू स्टेशन हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र/कालाढुंगी रोड को जाने वाली समस्त रोडवेज / केमू की बसें रोडवेज पूर्वी गेट से वर्कशॉप लाईन होते हुए तिकोनिया से अपने गन्तब्य को जायेंगी। जब शोभा यात्रा तिकोनिया चौराहा से वर्कशॉप लाईन होते हुए केमू स्टेशन के मध्य रहेगी तब समस्त बसें रोडवेज पश्चिमी गेट होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगी।
छोटे वाहनों का डायवर्जन—-
◼️पर्वतीय क्षेत्र से मैदानी क्षेत्र की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहन जिन्हें रामपुर, रूद्रपुर, बरेली किच्छा व चोरगलिया आदि स्थानों की ओर जाना है, नारीमन तिराहा से डायवर्ट होकर गौलापार रोड का प्रयोग कर अपने गन्तब्य को जायेंगे व कालाढूंगी रोड को जाने वाले समस्त प्रकार के छोटे वाहन कॉलटैक्स / हाईडिल तिराहा से डायवर्ट होकर पनचक्की तिराहा होते हुए चम्बल पुल से लालडॉट / ऊँचापुल चौराहा होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।काठगोदाम क्षेत्र से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहन–
1. कॉलटैक्स / हाईडिल तिराहा से डायवर्ट होकर पनचक्की तिराहा से चम्बल पुल होते हुए मुखानी/लालडॉट / ऊँचापुल चौराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगे।2. महारानी होटल तिराहा से डायवर्ट होकर सरस्वती रेस्टोरेंट तिराहा होते हुए कुल्यालपुरा चौराहा / दोनहरिया तिराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगे।
3. जब शोभा यात्रा ओके होटल तिराहा से नैनीताल बैंक तिराहा के मध्य रहेगी तब नैनीताल बैंक तिराहा से डायवर्ट होकर अल्मोड़ा अर्बन बैंक तिराहा होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।
4. जब शोभा यात्रा तिकोनिया से वर्कशॉप लाइन व मीरा मार्ग में रहेगी तब नैनीताल रोड में यातायात सामान्य किया जाएगा।
◼️जब शोभा यात्रा नैनीताल बैंक से तिकोनिया चौराहा के मध्य रहेगी तब प्रेम टाकीज तिराहा / त्रिलोक पैट्रोल पप तिराहा से कोई भी वाहन मुख्य मार्ग (नैनीताल रोड) में प्रवेश नहीं करेगा।
◼️जब शोभा यात्रा तिकोनिया से वर्कशॉप लाईन होते हुए ताज चौराहा से सिंधी चौराहा के मध्य रहेगी तब सिंधी/सिटी चौराहा, कालाढुंगी चौराहा, रोडवेज चौराहा, एसडीएम तिराहा, तिकोनिया चौराहा व गौला पुल से बाजार क्षेत्र की ओर समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।
स्टेडियम रोड/ओके होटल तिराहा से संचालित होने वाले टैम्पो– नगर निगम तिराहा/बर्फ वाली गली से संचालित होंगे।
◼️शहर क्षेत्र में यातायात का दबाव अधिक होने की स्थिति में बरेली रोड से आने वाले समस्त प्रकार के वाहन गांधी इंटर कॉलेज तिराहा से डायवर्ट होकर एफटीआई तिराहा होते हुए आईटीआई तिराहा से कैंसर अस्पताल तिराहा से मुखानी चौराहा होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे। व रामपुर रोड से आने वाले समस्त प्रकार के वाहन आईटीआई तिराहा से डायवर्ट होकर कैंसर अस्पताल तिराहा से मुखानी चौराहा होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।
-

2 महिला सहित 4 नशे के तस्कर गिरफ्तार,
हल्द्वानी— जनपद में नशे के विरूद्व चलाये जा रहे अभियान के प्रभावी कार्यवाही के क्रम में निरीक्षक कोतवाली लालकुआं दिनेश सिंह फर्त्याल एवं एसओजी प्रभारी संजीत राठौड के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम दौराने संदिग्ध व्यक्ति वाहन चेकिंग के दौरान लालकुआँ क्षेत्र सुभाष नगर बैरियर में संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन चैकिंग तथा अवैध मादक पदार्थो के विरुद्ध चलाये गये संयुक्त चैकिंग अभियान कार्यवाही के तहत अभियुक्त मोहम्मद अकरम हुसैन उर्फ मुल्ला को वाहन उत्तर प्रदेश रोडवेज बस संख्या UP25FT-4177 से यात्रा कररहा था, उसके पास एक थैले के अंदर कुल 200 नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया गया है।
पूछताछ पर बताया इंजेक्शन रिहान तथा मुस्तफा निवासी बहेड़ी बरेली नामक व्यक्तियों से खरीदकर लाता है।
अभियुक्ततो के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में NDPS Act में अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त मोहम्मद अकरम हुसैन उर्फ मुला पुत्र मोहम्मद इसरार हुसैन निवासी इंदिरा नगर काबुल का बगीचा नूरी मस्जिद के पीछे वार्ड नंबर 31 थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल हैं।
एक दूसरी घटना कोतवाली हल्द्वानी की है , प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी के नेतृत्व में हल्द्वानी पुलिस टीम व एएनटीएफ टीम द्वारा चैकिंग के दौरान रामलीला ग्राउण्ड मंगलपड़ाव से 2 महिला सहित कुल- 03 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना हल्द्वानी पर एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है।ग्रिफ्तार अभियुक्त मोनिषा उम्र- 24 वर्ष पत्नी मौ0 इकरार निवासी इन्द्रानगर मौहम्मदी चौक थाना बनभूलपुरा के कब्जे से 03 ग्राम स्मैक बरामद हुई हैं
तथा सरगम गंगवार उम्र- 28 वर्ष पत्नी सन्नी गंगवार निवासी वार्ड नं0- 13 राजपुरा थाना हल्द्वानी के कब्जे से 1.80 ग्राम स्मैकबरामद हुईं है।
एवं सन्नी गंगवार उम्र- 35 वर्ष पुत्र केशव प्रसाद गंगवार निवासी वार्ड नं0- 13 राजपुरा थाना हल्द्वानी जिला नैनीताल के कब्जे से 1.70 ग्राम स्मैक बरामदहुई। इस तरह कुल बरामदगी 6.50 ग्राम अवैध स्मैक हैं।
-

स्मार्ट मीटर का किसानों और ग्रामीणों ने बहिष्कार करने का लिया फैसला, लगाया साजिश करने का आरोप।
हल्द्वानी— आज गन्ना सेंटर के रामलीला मैदान में किसान मकान बचाओ संघर्ष समिति द्वारा प्रीपेड स्मार्ट मीटर को लेकर एक खुली चर्चा आयोजित की गई,। इस बैठक में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि वे अपने घरों में स्मार्ट मीटर नहीं लगने देंगे।
संघर्ष समिति और ग्रामीणों ने यह तय किया है कि आगामी तीन दिनों में गांव-गांव और घर-घर जाकर स्मार्ट मीटर के विरोध में संयुक्त मेमोरेंडम (मेजरनामा) पर हस्ताक्षर कराए जाएंगे, जिसे उत्तराखंड सरकार के मुख्य सचिव एवं मुख्यमंत्री को प्रेषित किया जाएगा।
सरकार किसानों के घरों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाकर उन पर आर्थिक और मानसिक दबाव बनाना चाहती है।
किसानों के हितों की असुरक्षा बढ़ेगी, क्योंकि यदि किसान छह माह में फसल काटने के बाद एक साथ बिल जमा करना चाहे, तब भी सरकार उसका कनेक्शन नहीं काट सकती है।
पहले पैसा भरो, फिर बिजली लो की नीति से गांवों में अंधकार फैलाने की साजिश रची जा रहीं है।गांवों में बिजली विभाग के कर्मचारी अकेली महिलाओं को डराकर जबरन स्मार्ट मीटर लगा रहे हैं। यह कहा जा रहा है कि आज मीटर नहीं लगवाया तो भविष्य में ₹5000 देने होंगे।
किसानों की आर्थिक स्थिति दयनीय है, हर किसान कर्ज में है और उसके पास नियमित भुगतान की व्यवस्था नहीं होती। ऐसे में प्रीपेड स्मार्ट मीटर अन्यायपूर्ण है।
संघर्ष समिति ने आगे की लड़ाई में लगभग 1000 ग्रामीणों के हस्ताक्षर युक्त मेमोरेंडम को उपजिलाधिकारी हल्द्वानी के माध्यम से सरकार को सौंपा जाएगा।
यदि सरकार इस पर गंभीरता से विचार नहीं करती और गांवों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य जारी रहता है, तो संघर्ष समिति बड़े स्तर पर जन आंदोलन करेगी।
गांव के रामलीला मैदान में सरकार की इस नीति के खिलाफ महापंचायत आयोजित की जाएगी । गांव के भीतर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
“गांव में स्मार्ट मीटर न लगे, इसके लिए दो दिन पूर्व ही बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को लिखित में सूचना दी गई थी। इसके बावजूद, आज गांवों में घरों के भीतर अकेली महिलाओं को देखकर जबरदस्ती मीटर लगाए गए हैं।
यह गंभीर अन्याय है, जिसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा। संघर्ष समिति मजबूती से इस आंदोलन को लड़ेगी।”
“सरकार यदि किसानों की आर्थिक स्थिति पर नजर डाले, तो स्पष्ट होगा कि किसानों के घर में आज भी पैसा नहीं होता और वे कर्ज में डूबे हैं।
सरकार किसानों के घरों में जागरूकता के बिना जबरन स्मार्ट मीटर लगाकर गांवों को अंधकार में डालना चाहती है। संघर्ष समिति के साथ मिलकर इस अन्याय के खिलाफ व्यापक विरोध किया जाएगा।
संघर्ष समिति गांव के भीतर जागरूकता अभियान चलाएगी, ताकि ग्रामीणों को उनके अधिकारों की जानकारी हो और वे इस अन्यायपूर्ण नीति का पुरजोर विरोध कर सकें।
हम स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि यदि सरकार ने जबरन स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य बंद नहीं किया, तो इसका विरोध सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का रूप ले सकता है। इस स्थिति की संपूर्ण जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।
