Category: हल्द्वानी

  • गुलाबघाटी और रानी बाग में लगने वाले जाम से शीघ्र मिलेगी निजात, प्लान तैयार।

    गुलाबघाटी और रानी बाग में लगने वाले जाम से शीघ्र मिलेगी निजात, प्लान तैयार।

    हल्द्वानी—  गुलाब घाटी, रानीबाग में लगने वाले जाम से शीघ्र निजात मिलेगी, इन स्थानों में सड़क में सुधारीकरण कार्य कर सड़क को चौड़ा किया जाऐगा, एन एच द्वारा शीघ्र डीपीआर तैयार कर कार्य किया जाएगा।

     

     

    कलसिया नाले में अधिक भार क्षमता का मॉडल ब्रिज बनकर होगा तैयार, इस हेतु अलग से परियोजना तैयार कर कार्य किया जाएगा।

     

     

    केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने बुधवार को सर्किट हाउस में सड़कों से जुड़ी समस्या, संचालित परियोजनाओं के संबंध में केद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय, लोक निर्माण विभाग और राज्य सरकार के अधिकारियों के बैठक की थी।

     

     

    वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल मा. केंद्रीय राज्य मंत्री ने हल्द्वानी से कैंची धाम तक पर्यटन सीजन में लग रहे जाम की स्थिति के समाधान के निर्देश दिए थे।

     

    बैठक में उक्त समस्या के तत्कालीक समाधान हेतु जिलाधिकारी वंदना ने मुख्य रुप से रानीबाग, गुलाब घाटी में लगने वाले जाम से मुक्ति हेतु इन दोनों स्थानों में सड़क सुधारीकरण और कलसिया नाले पर स्थाई पुल का निर्माण आदि के संबंध में मंत्री अजय टम्टा को अवगत कराया था। जिससे जाम से जुडी समस्या से पूरी तरह से निजात मिल सके।

     

    केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा के निर्देश क्रम में बुधवार देर शाम एनएच के अधिकारी, जिला प्रशासन की टीम ने रानीबाग गुलाब घाटी से ज्योलीकोट तक सर्वे और निरीक्षण कर सड़क चौड़ीकरण और अन्य संभावनाओं को भी तराशा।

     

     

    इसी क्रम में बुधवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी विवेक रॉय के नेतृत्व में एन एच और प्रशासन की टीम ने रानीबाग तक सड़क का निरीक्षण कर जाम से निजात दिलाने की संभावना को तलाश किया।

     

    अधिशासी अभियंता एनएच प्रवीण कुमार ने अवगत कराया कि रानीबाग में तत्काल सुधार के लिए हल्द्वानी-रानीबाग-नैनीताल पुल के कुछ आगे सड़क के दोनों ओर करीब 100 मीटर लम्बाई में 3 मीटर तक सड़क की मरम्मत व सुधारीकरण कर सड़क का चौड़ीकरण किया जा सकता है।

     

    बताया कि भीमताल भवाली मार्ग में 20-25 मीटर जिसमें कोई ड्रैनेज नहीं आता है, उसको मलवा भरकर या रबर स्टैंड कर सड़क को लेवल में लाया जा सकता है।

     

     

    जिससे वाहनों की आवाजाही सुचारु रूप से हो सके।इस पर भी शीघ्र कार्य किया जाएगा। इसके अतिरिक्त *गुलाब घाटी में निरीक्षण में उन्होंने बताया कि गौला नदी से रिवर बैक से सुरक्षा दीवार बनाकर तकनीकी रूप से सुरक्षा दीवार तैयार कर गुलाब घाटी में सड़क को चौड़ी करने हेतु प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।

     

     

    उन्होंने अवगत कराया कि इससे सड़क की चौड़ाई बढ़ने की अपार सम्भावना है। अधिशासी अभियंता एन एच ने अवगत कराया कि कलसिया में अधिक भार क्षमता का माडल ब्रिज बनाए जाने हेतु सड़क परिवहन विभाग के उच्चधिकारीयों द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर भेजा जा रहा है।

     

     

    जिसके लिए एडीजी सुदीप चौधरी और अन्य मंत्रालय की टीम के अधिकारीयों द्वारा जल्द स्वीकृति की बात कही है। इस दौरान उप जिलाधिकारी नवाजिश खलीक आदि मौजूद रहे।

  • हिंदुओं के संघार पर हल्द्वानी  के लोगो मे आक्रोश, फूका आतंकवाद का पुतला।

    हिंदुओं के संघार पर हल्द्वानी के लोगो मे आक्रोश, फूका आतंकवाद का पुतला।

    हल्द्वानी—   एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू सदस्य योगिता बनोला के नेतृत्व में संस्था पदाधिकारियों ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में इस्लामिक आतंकवादियों के द्वारा हिंदुओं के किए गए नरसंहार विरोध में हल्द्वानी बुद्ध पार्क में इस्लामिक आतंकवाद का पुतला फूंककर भारत सरकार से तुरन्त इस्लामिक आतंकवादियों को मौत के घाट उतारकर जहन्नुम भेजने की मांग की।

     

    इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू सदस्य पूर्णिमा रजवार ने संयुक्त रूप से कहा कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में इस्लामिक आतंकवादियों ने हिन्दू सैलानियों से नाम पूछ पूछकर पैंट उतरा उतराकर प्राइवेट पार्ट चेककर हिंदुओं को पहचानने के लिए कलमा सुनने के नाम पर जिस तरह से हिन्दू सैलानियों को बहुत ही बर्बरता से गोली मारकर हिंदुओं का जो नरसंहार किया है वो अत्यंत पीड़ादायक है, जिसे देखकर भारतीयों की अंतरात्मा को झकझोर कर रख दिया है।

     

     

    इसलिए भारत की आन बान शान के साथ खिलवाड़ करने वाले मानवता द्रोही इस्लामिक आतंकवादियों को किसी भी कीमत में बख्शा जाना नहीं चाहिए और भारत सरकार बिना देर किए तुरन्त सभी मानवता द्रोही इस्लामिक आतंकवादियों को मौत का वास कराकर जहन्नुम भेज दे , जिससे भारत देश को आतंकवाद मुक्त देश बनाया जा सके।

     

     

    इस दौरान पुतला फूकने में एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू,  संरक्षक हरीश चन्द पाण्डेय, रुपेन्द्र नागर उपाध्यक्ष लोकेश कुमार साहू सचिव नन्दकिशोर आर्या विधिक सलाहकार पंकज तिवारी मनीष साहू मार्गदर्शक बिश्नोई गुप्ता पूर्णिमा रजवार योगिता बनोला अलका टंडन राशि जैन कुसुम बोरा खुशी नागर पूजा जोशी उर्वशी बोरा जया जोशी सुचित्रा जायसवाल सुमन वार्ष्णेय कल्पना भंडारी मन्ना परगई प्रियंका देवल रश्मि शर्मा तारा टकवाल कमलेश बागड़वाल मनदीप कौर मीना जोशी एकता पाण्डेय मोनिका आर्या सुनीता जायसवाल बरखा शर्मा जानकी रैगाई मीना पाण्डेय गौरी शर्मा सुधा जायसवाल सुशील साहू मुकेश जोशी रजत दिवाकर नन्दकिशोर आर्या रवि गुप्ता तुषार रस्तोगी सर्थिक मण्डल संजय सिंह भोजक सुरेश चन्द्र अमन कुमार आकाश गुप्ता विनीत कुमार जानकी कश्यप रॉबिन भारती दीपक कुमार अमित गोस्वामी उमेश राणा मुकेश साहू सुशील राय मुकेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

  • पहलगाम में आतंकी हमला निन्दनीय, सरकार आतंकवाद और आतंकवादियों के मददगारों पर बिना देरी किए करे ठोस कार्यवाही —प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल

    हल्द्वानी—  प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने पहलगाम में आतंकी हमले की घोर निंदा की हैं, और सभी मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की हैं।

     

    संगठन के प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण और प्रदेश संगठन प्रभारी विरेंद्र गुप्ता ने कहा जिस प्रकार से आतंकवादियों ने बेकसूर लोगों की जान ली हैं, केंद्र सरकार को आतंकवादियों और उनको मदद करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करनी चाहिए। जिससे भविष्य में कोई आतंकवादी इस प्रकार का जघन्य अपराध करने की कभी दुस्साहस नहीं कर सके।

     

     

    आतंकी हमले की निंदा करने वालों में प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण, महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता , प्रदेश संयोजक धर्म यादव, प्रदेश सह संयोजक देवेश अग्रवाल , प्रदेश उपाध्यक्ष शकील अहमद, राकेश, टीटू, सुभाष मोंगा, पार्षद राजेन्द्र मुन्ना, संरक्षक पुरन पाठक, भगवान सहाय, धर्मेंद्र गुप्ता, ऋषभ पाठक, चमन गुप्ता, पियूष गोयल, अस्मित गुजराल, नुसरत सिद्दिकी, संजय वर्मा, रामप्रसाद कश्यप, कुंदन रावत आदि रहे।

  • “हल्द्वानी में गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, लाखों की कीमत के सिलिंडर और रीफिलिंग मशीन जब्त”

    “हल्द्वानी में गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, लाखों की कीमत के सिलिंडर और रीफिलिंग मशीन जब्त”

    हल्द्वानी- हल्द्वानी के वनभूलपुरा क्षेत्र के लाइन नंबर 8 में अवैध तरीके से गैस की कालाबाजारी का मामला सामने आया है खाद्य पूर्ति विभाग की छापेमारी के दौरान मौके से तीन बड़े सिलिंडर और पाँच छोटे सिलिंडर बरामद किए गए इसके अलावा गैस रीफिलिंग में इस्तेमाल की जाने वाली मशीन भी जब्त की गई है इस कार्रवाई में जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार बर्मन के साथ क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी दिव्या पांडे, विजय जोशी और पूर्ति निरीक्षक अरुण खुल्बे समेत विभाग की पूरी टीम शामिल रही। टीम ने एक ऑटो को भी मौके पर पकड़ा, जो इस अवैध रीफिलिंग में इस्तेमाल हो रहा था, लेकिन उसका चालक मौके से फरार हो गया जिला पूर्ति अधिकारी का कहना है कि इस पूरे मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग द्वारा की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और प्रशासन की सक्रियता एक बार फिर देखने को मिली है।

  • आतंकी हमले के मद्देनजर सतर्क नैनीताल पुलिस, चप्पे चप्पे पर नजर।

    आतंकी हमले के मद्देनजर सतर्क नैनीताल पुलिस, चप्पे चप्पे पर नजर।

    नैनीताल–  पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड महोदय के निर्देशों पर एसएसपी नैनीताल  के निर्देशन में नैनीताल में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है।

    सभी राजपत्रित अधिकारी/थाना/ चौकी प्रभारी एवं पुलिस बल द्वारा हर चौक, बस अड्डा, और पर्यटन स्थलों पर चैकिंग अभियान जारी है।

    सभी भीड़भाड़ वाले इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। आम नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की तलाशी ली जा रही है।

    लोगों से शांति बनाए रखने और सतर्क रहने की अपील की जा रही है। सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को दें।

  • उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में “कौशल शिक्षा, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं भारतीय ज्ञान प्रणाली में विश्वविद्यालय की भूमिका” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला हुईं सम्पन्न।

    उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में “कौशल शिक्षा, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं भारतीय ज्ञान प्रणाली में विश्वविद्यालय की भूमिका” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला हुईं सम्पन्न।

    हल्द्वानी—  उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी एवं भारतीय शिक्षण मंडल, उत्तराखंड के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन विश्वविद्यालय परिसर में किया गया।

     

     

    यह कार्यक्रम भारतीय क्षण मंडल के 56वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित किया गया।

     

    कार्यशाला का विषय था कौशल शिक्षा, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं भारतीय ज्ञान प्रणाली में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की भूमिका”।

     

    कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ओ.पी.एस. नेगी ने की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय नई शिक्षा नीति के अनुरूप कौशल आधारित शिक्षा, भारतीय ज्ञान परंपरा और डिजिटल परिवर्तन को आत्मसात करते हुए आगे बढ़ रहा है।

     

    उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि विश्वविद्यालय में छात्र संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप पाठ्यक्रम निर्माण की दिशा में कई महत्त्वपूर्ण पहल की गई हैं।

     

     

    उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में विशेष शिक्षा में कौशल आधारित विशेष बी.एड. पाठ्यक्रम है तथा विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार भी प्राप्त हुआ है, जो इसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

     

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. मधुकर मारुति वावरे, संयुक्त सचिव, यूजीसी-डीईबी ने कहा कि डिस्टेंस एजुकेशन राष्ट्रीय शिक्षा नीति का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है और यूजीसी-डीईबी इसे देशभर में प्रोत्साहित कर रहा है।

     

    उन्होंने उत्तराखंड के प्रति अपने विशेष लगाव को व्यक्त करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करना गर्व की बात है। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षक ही छात्र परिवर्तन के वास्तविक वाहक होते हैं, और उनका योगदान शिक्षा व्यवस्था को जीवंत बनाता है।

     

    मुख्य वक्ता श्री बी. आर. शंकरानंद, राष्ट्रीय संगठन सचिव, भारतीय शिक्षण मंडल ने कहा कि शिक्षा भयमुक्त होनी चाहिए और इसका उद्देश्य एक स्वस्थ, स्वायत्त और आत्मनिर्भर व्यक्ति का निर्माण होना चाहिए।

     

     

    उन्होंने कहा कि आज के समय में विद्यार्थियों को केवल कर्मचारी नहीं, बल्कि कर्मयोगी” बनने की ओर प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने प्रोजेक्ट आधारित शिक्षण को भी बढ़ावा देने की बात की।

    कार्यशाला में विश्वविद्यालय के शिक्षकगण, शोधार्थी, विद्यार्थी एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया।

     

    वक्ताओं ने उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की भूमिका की सराहना करते हुए आशा जताई कि विश्वविद्यालय आने वाले वर्षों में कौशल, संस्कृति और तकनीक का संतुलित केंद्र बनेगा।

     

    कार्यक्रम में प्रो. जीतेंद्र पांडे, प्रो. अशुतोष कुमार भट्ट, प्रो. डिगर सिंह फर्सवाण, प्रो. मंजरी अग्रवाल, प्रो. अरविन्द भट्ट, डॉ. बालम दफौटी, डॉ. गोपाल, ललिता, डॉ. नीलिमा, डॉ. मनोज, रिया, डॉ हिमानी आदि शिक्षकों ने कार्यशाला में प्रतिभाग किया।

     

    कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. खेमराज भट्ट द्वारा प्रस्तुत किया गया। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप कौशल शिक्षा एवं भारतीय ज्ञान प्रणाली को शिक्षा की मुख्यधारा में लाने की दिशा में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है।

  • मानसून सीजन के तहत प्रसासन ने शुरू की तैयारी, देवखडी सहित कई नालो का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश।

    मानसून सीजन के तहत प्रसासन ने शुरू की तैयारी, देवखडी सहित कई नालो का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश।

    हल्द्वानी—  मानसून सीजन की तैयारियों के क्रम में उपजिलाधिकारी हल्द्वानी राहुल शाह द्वारा हल्द्वानी तहसील अंतर्गत देवखड़ी नाला, दुर्गाली बमणी, आम पानी एवं बरेला आम नाला क्षेत्रों का संयुक्त निरीक्षण किया गया।

     

     

    इस निरीक्षण में उत्तराखंड अर्बन सेक्टर डेवलपमेंट एजेंसी (UUSDA), वन विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारी सम्मिलित रहे।

     

     

    निरीक्षण के दौरान कुल 23 प्रस्तावित चेक डैम स्थलों का भौतिक अवलोकन किया गया। UUSDA द्वारा आउटफॉल हेतु डीसिल्टिंग टैंक निर्माण के लिए निविदा आमंत्रित की जा चुकी है।

     

    उपजिलाधिकारी द्वारा वन विभाग को निर्देशित किया गया कि मानसून से पूर्व आगामी 15 दिनों के भीतर चेक डैम निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाए। साथ ही, राजस्व विभाग को निर्देश दिए गए कि नालों एवं गूल क्षेत्रों में हो रहे अतिक्रमण की त्वरित पहचान कर संबंधित व्यक्तियों को नोटिस जारी किए जाएं।

    इस निरीक्षण में राहुल शाह, उपजिलाधिकारी,  कुलदीप सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर, UUSDA , नीरज उपाध्याय, प्रोजेक्ट मैनेजर, UUSDA, संजीव कुमार, रेंजर अधिकारी, फतेहपुर रेंज एवम वन एवं राजस्व विभाग की टीम उपस्थित रही।

  • आज वनाग्नि नही हुई कोई घटना- डॉ विनय भार्गव

    आज वनाग्नि नही हुई कोई घटना- डॉ विनय भार्गव

    हल्द्वानी—  वन संरक्षक डा0 विनय भार्गव ने बताया कि जनपद में सोमवार कोे वनाग्नि की कोई घटनायें नही हुई है। उन्होंने कहा कि वन विभाग एवं जिला प्रशासन की टीमों द्वारा वनाग्नि को नियंत्रित किया गया है।

     

    वन संरक्षक ने बताया कि पश्चिमी तराई पूर्वी वन प्रभाग, तराई केन्द्रीय प्रभाग, तराई पश्चिमी वन प्रभाग, पश्चिमी रामनगर वन प्रभाग, दक्षिणी कुमाऊॅ नैनीताल वन प्रभाग, भूमि संरक्षण वन प्रभाग, नैनीताल में वनाग्नि की कोई सूचना प्राप्त नही हुई है।

     

    उन्होने स्थानीय जनता से अपील की है कि वन क्षेत्र में कोई भी अग्नि दुर्घटना होने पर विभागीय टोल फ्री नम्बर 18001804141,

    आपदा कन्ट्रोल रूम 05942-231179,

    पश्चिमी वृत्त 05946-220003 एवं

    दक्षिणी वृत्त 05946-235452 पर सूचना दे सकते हैं।

  • मेघावी छात्रो से मिले मेयर गजराज, दी शुभकामनाएं।

    मेघावी छात्रो से मिले मेयर गजराज, दी शुभकामनाएं।

    हल्द्वानी— आज महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा 2025 में प्रदेश में प्रथम स्थान लाकर हल्द्वानी शहर का नाम रोशन करने वाले छात्र जतिन जोशी एवं साथ ही साथ इंटरमीडिएट में प्रदेश में 25वां स्थान लाने पर प्रतिभा जोशी के आवास पर जाकर दोनों भाई बहन समेत परिवार को बधाई दी एवं उपहार स्वरूप श्री रामचरित मानस और श्रीमद्भागवत गीता भेंट की।

     

    विद्या भारती के विद्यालय हरगोविंद सुयाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य  खीम सिंह बिष्ट सहित समस्त अध्यापकों को भी बधाई प्रेषित की।

     

    जिन्होंने सीमित संसाधनों के पश्चात भी प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

  • सांसद को मिली सरकारी गेस्ट हाउस में शराब की बोतले, जताई कड़ी नाराजगी, कुमाऊं कमिश्नर को मौके से फोनकर दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश।

    सांसद को मिली सरकारी गेस्ट हाउस में शराब की बोतले, जताई कड़ी नाराजगी, कुमाऊं कमिश्नर को मौके से फोनकर दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश।

    हल्द्वानी—  नशे के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने रविवार को हल्द्वानी में एक बड़ा कदम उठाया।

     

    एम.बी. कॉलेज में पार्टी के एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे सांसद व पूर्व केंद्रीय अजय भट्ट अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत ठंडी सड़क स्थित लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में अधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने पहुंचे, तो वहां का दृश्य देखकर वे हैरान रह गए।

     

    गेस्ट हाउस के कमरे खुलते ही वहां शराब की खाली बोतलें, सिगरेट के खोखे , ताश की गड्डियां और कूड़े के ढेर मिले।

     

    यह दृश्य देखकर सांसद अजय भट्ट हतप्रभ रह गए और तुरंत गेस्ट हाउस के अन्य कमरों का भी निरीक्षण किया, जहां अन्य कमरों में भी हालात कुछ ऐसे ही मिले।

     

    मौके की गंभीरता को देखते हुए सांसद ने तुरंत कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत को फोन कर अपनी नाराजगी जताई और मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए ।

     

    इसके बाद तत्काल हल्द्वानी तहसीलदार मनीषा बिष्ट मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया ।

     

    सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार नशे के खिलाफ सख्त रुख अपना रही है, और ऐसे में किसी सरकारी परिसर में इस तरह की गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी उन्होंने लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता पी.एस. बृजवाल से भी फोन पर बात कर अपनी नाराजगी व्यक्त की।