Category: हल्द्वानी

  • वीकेंड पर आ रहे है हल्द्वानी, तो जान ले यह ट्रेफिक प्लान।

    वीकेंड पर आ रहे है हल्द्वानी, तो जान ले यह ट्रेफिक प्लान।

    हल्द्वानी– वीकेंड  पर आने वाली गाड़ियों के निम्नवत प्रोग्राम इस प्रकार हैं,  दिनांक 05/04/2025 व 06/04/2025 को वीकेंड के दौरान शनिवार-रविवार को शहर हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले वाहनों हेतु निम्न यातायात प्लान प्रभावी रहेगा।

     

    ◼️ वीकेंड के दौरान शनिवार-रविवार को यात्रा रूट में भारी वाहनों का आवागमन समय सुबह 10:00 बजे से रात 10 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।

     

    ◼️ आवश्यक सेवा वाले भारी वाहनों का भी (जैसे सब्जी, फल, ईंधन, गैस, दूध आदि)दोपहर 2  बजे से रात 10 बजे तक यात्रा रूट में आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।

     

    ◼️ कालाढूंगी रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहन थाना मुखानी क्षेत्र में ऊँचापुल तिराहा से चौफला चौराहा से चम्बल पुल तिराहा के मध्य रोड के बांई ओर रोकें जायेंगे।

     

    ◼️ तीनपानी, मंडी, टीपी नगर से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहनों को थाना बनभूलपुरा क्षेत्र में गौलापार, गौलापुल से पहले आरटीओ फिटनेस सेंटर के सामने डिवाइडर से पीछे रोड के बांई ओर रोकें जायेंगे।

     

    ◼️ चोरगलिया रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहन चौकी खेडा क्षेत्र में खेड़ा चौराहा के आस -पास रोड के बांई ओर रोके जायेंगे।

     

    ◼️ पर्वतीय क्षेत्र से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहनों को समय सुबह 10:00 बजे से रात 10 बजे तक जनपद सीमा पर रोका जाएगा, और भवाली से आने वाले भारी वाहनों को नम्बर 01 बैण्ड से रूसी बाईपास से भेजा जाएगा , भीमताल से आने वाले भारी वाहन पुलिस चौकी सलड़ी क्षेत्र में अमृतपुर मोड़ से अंदर पार्क किया जायेगा।

     

    ◼️ रविवार को शाम 3  बजे से नैनीताल और भवाली के मस्जिद तिराहा होकर मैदानी क्षेत्र को जाने वाले समस्त पर्यटक वाहन/मालवाहक वाहन- नंबर वन बैण्ड व रूसी बाईपास द्वितीय से डायवर्ट होकर वाया कालाढूंगी से अपने गंतव्य को जाएंगे। रोडवेज व के एम ओ यू बसें व टैक्सी वाहन अपने निर्धारित रूट से चलेगी।

  • आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा, गुणवत्तापूर्ण निर्माण पर जोर।

    आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा, गुणवत्तापूर्ण निर्माण पर जोर।

    हल्द्वानी– आयुक्त/सचिव मा. मुख्यमंत्री दीपक रावत की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में कुमाऊं मण्डल में कार्यदायी संस्था पेयजल निगम द्वारा 5 करोड़ से अधिक लागत की योजनाओं के कार्यों की समीक्षा आयोजित की गई।

     

     

    समीक्षा के दौरान आयुक्त ने कार्यदायी संस्थाओं को अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूरा कर हैंडओवर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

     

    उन्होंने कहा कि कार्यदायी संस्था निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान रखें। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। साथ ही आयुक्त ने संस्थानों के परिसरों को हरित (ग्रीन) बनाने पर जोर दिया और निर्देश दिए कि वर्षाकाल में सभी भवन परिसरों में पौधारोपण किया जाए।

     

     

    समीक्षा के दौरान जी॰एम॰ पेयजल निगम, मृदुला सिंह, ने बताया कि जनपद नैनीताल में 5 करोड़ से अधिक के 8 कार्य प्रगतिशील हैं तथा कुछ कार्य पूर्ण हो चुके हैं।

     

    उन्होंने बताया कि 90 बैड का अत्याधुनिक चिकित्सालय मोतीनगर हल्द्वानी में तैयार हो चुका है, भवन हस्तांतरण की कार्यवाही गतिमान है।

     

    इसके साथ ही काठगोदाम बस टर्मिनल का कार्य 60 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है, समयावधि में कार्य को पूर्ण कर लिया जाएगा। साथ ही रामनगर बस टर्मिनल का कार्य भी गतिमान है, उसे भी समय से पूर्ण कर लिया जाएगा।

     

     

    उन्होंने बताया कि भीमताल में 10 बैड का आयुर्वेदिक चिकित्सालय भवन का कार्य भी पूर्ण हो चुका है।

     

     

    उन्होंने बताया कि हल्द्वानी सुशीला तिवारी चिकित्सालय में परीक्षाकक्ष, अथवा टीबी चिकित्सालय के लिए 60 बैड भवन निर्माण का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है।

     

     

    महाप्रबंधक श्रीमती सिंह ने बताया कि गौलापार हल्द्वानी में परिवहन विभाग के लिए चालक प्रशिक्षण केन्द्र, आरटीओ कार्यालय आदि जिस भूमि पर बनने थे, उक्त भूमि पर रेलवे द्वारा आपत्ति दर्ज की गई है जबकि शासन स्तर से धनराशि आवंटित हो चुकी है। जिस पर आयुक्त ने आरटीओ हल्द्वानी से दूरभाष पर वार्ता कर निर्देश दिए कि उक्त भूमि में आपत्ति है तो अन्यत्र भूमि तलाशी जाए ताकि कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जा सके।

     

     

    मण्डल में सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा देने हेतु हॉकी टर्फ, फुटबॉल ग्राउंड, एथलीट ट्रैकिंग ग्राउंड का कार्य गतिमान है। जिसके अंतर्गत हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम गौलापार में हॉकी टर्फ ग्राउंड का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

     

    साथ ही रुद्रपुर में फुटबॉल ग्राउंड का कार्य भी गतिमान है तथा चम्पावत व पिथौरागढ़ में भी एथलीट ट्रैकिंग ग्राउंड का कार्य भी गतिमान है।

     

    महाप्रबंधक पेयजल निगम ने बताया कि मण्डल में जनपद ऊधमसिंह नगर में 5 करोड़ से अधिक धनराशि के 9 कार्य, जनपद अल्मोड़ा में 3 कार्य, जनपद चम्पावत में 10 कार्य तथा पिथौरागढ़ में 5 कार्य संचालित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि जनपद बागेश्वर में 5 करोड़ के कम लागत से कार्य संचालित हो रहे हैं।

     

     

    बैठक में संयुक्त निदेशक अर्थसंख्या राजेन्द्र तिवारी के साथ ही कुमाऊं मण्डल के कार्यदायी संस्था पेयजल निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर उपस्थित थे।

  • तराई ईस्ट डिवीजन,  उत्तराखंड में दुर्लभ फिशिंग कैट का बचाव और पुनर्वास।

    तराई ईस्ट डिवीजन, उत्तराखंड में दुर्लभ फिशिंग कैट का बचाव और पुनर्वास।

    सितारगंज—  एक उल्लेखनीय संरक्षण प्प प्रयास के तहत गंभीर रूप से संकटग्रस्त फिशिंग कैट को हल्द्वानी उत्तराखंड के तराई ईस्ट डिवीजन में गंभीर स्थिति में बचाया गया।

     

    यह प्रजाति जो वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की अनुसूची के अंतर्गत सनरछित है, इस क्षेत्र में बहुत कम देखी जाती है।

     

    जिसके इस बचाओ अभियान का महत्व और भी बढ़ जाता है।

     

    बाराकोली सितारगंज रेंज के सतर्क कर्मचारियों द्वारा नियमित गश्त के दौरान एक संकटग्रस्त बिल्ली को देखा गया। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए इसके जीवित रहने  को सुनिश्चित करने के लिए तुरंत कदम उठाए गए।

     

     

    इस बिल्ली को तुरंत एक विशेष चिकित्सा केंद्र में लाया गया, जहां इसे एक वन्यजीव के लिए समर्पित पशु चिकित्सको की पेशेवरों की टीम द्वारा आधुनिक चिकित्सा शैली के द्वारा देखभाल की गई।

     

     

    फ़िसिंग कैट के शकल पुनर्वास और इसके प्राकृतिक आवास में पुनः छोड़ने से क्षेत्र के वन और वन्यजीव विभागों के  समर्पित प्रयासों और अटूट प्रतिबद्धता को उजागर किया गया।

     

    इस इस अभियान में पश्चिम सर्कल के मुख्य वन संरक्षक तराई  ईस्ट के  प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) नैनीताल के प्रभारी बन अधिकारी (डीएफओ), चिकित्सा स्टाफ और  बाराकोली ,सितारगंज रेंज के कर्मियों का विशेष और महत्वपूर्ण योगदान रहा।

     

    फ़िसिंग कैट एक मध्यम आकार की जंगली बिल्ली होती है जो मुख्य रूप से। आर्द्रभूमि यानी वेटलैंड से जुड़ी होती है। भारत में  इस वन प्रजाति की उपस्थित मुख्य रूप से पूर्वी और दक्षिणी क्षेत्रों में दर्ज की गई है, जबकि उत्तराखंड जैसे राज्यों में इसकी उपस्थिति बहुत दुर्लभ मानी जाती है। और अब तक केवल कुछ ही बार इसका दस्तावेजी करण किया गया है।

     

    विशेष रूप से ग्रेटर कॉर्बेट लेंड स्केप में इस दुर्लभ प्रजाति का   फोटोग्राफिक प्रमाण अक्टूबर 2023 में दर्ज किया गया था।

     

    इससे पहले व्यापक सर्वेक्षणों के बावजूद कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में इस प्रजाति को दर्ज नहीं किया गया। इससे इस खोज का महत्व और बढ़ जाता है।

     

    अंतरराष्ट्रीय। प्रकृति संरक्षण संघ (वीपीएन) ने फ़िसिंग कैट  को संकटग्रस्त  की श्रेणी में सूचीबद्ध किया गया है । जो इस वन्यजीवों के लुप्त होने के उच्च जोखिम को इंगित करता है।

     

    इसके अस्तित्व के लिए सबसे बड़ा खतरा आर्द्ध भूमि का  विनाश, प्रदूषण और मानवीय अतिक्रमण के कारण इनके आवासों की हानि है ।

     

    एक सफल बचाव और पुनर्वास उत्तराखंड के वन और वन्य जीव प्राधिकरण की राज्य की समृद्ध व्यवस्था को संरक्षित करने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

     

    यह आर्द्रभूमि परिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण के महत्व को भी उजागर करता है जो कि फ़िश कैट  और कई अन्य प्रजातियों के अस्तित्व के लिए आवश्यक है।

  • अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष  के उपलक्ष्य में हल्द्वानी में  “एम्पोवरिंग वुमन थ्रो कोऑपरेटिव” कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

    अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के उपलक्ष्य में हल्द्वानी में “एम्पोवरिंग वुमन थ्रो कोऑपरेटिव” कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

    हल्द्वानी—  अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष (IYC-2025) के अवसर पर हल्द्वानी नगर निगम परिसर में“Empowering Women through Cooperatives” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

     

     

    यह कार्यक्रम महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण पर केंद्रित था। इस अवसर पर उत्तराखंड के सहकारिता, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं उच्च शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में भाग लिया।

     

     

    डॉ. रावत ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश को पहली बार सहकारिता मंत्रालय प्राप्त हुआ है। इस ऐतिहासिक कदम के तहत केंद्र सरकार ने वर्ष 2025 को “सहकारिता का वर्ष” के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।

     

     

    उन्होंने साझा किया कि इस दौरान पूरे प्रदेश में सहकारिता को बढ़ावा देने के लिए 1,100 कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें 10 सहकारी मेले और सभी बैंकों में 2-3 विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

     

     

    उन्होंने बताया की उत्तराखंड सरकार का लक्ष्य है कि 2 लाख महिलाओं को “लखपति दीदी” बनाया जाए, जिसमें से 50,000 महिलाएं केवल नैनीताल जिले से होंगी।उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे अपनी समितियों से जुड़ें और सचिव से संपर्क कर नए प्रोजेक्ट प्राप्त करें।

     

     

    महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता प्रदान करने के लिए सरकार ने 5 लाख रुपये तक के ऋण की ऑनलाइन व्यवस्था शुरू की है, जिससे वे सरलता से वित्तीय सहायता प्राप्त कर सकती हैं। इसके अलावा, सरकार हर ग्राम सभा में सहकारी समितियों का विस्तार कर रही है, जिसमें 33% महिलाओं के लिए आरक्षण दिया गया है।

     

     

    डॉ. रावत ने सहकारिता के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और इस पहल को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

     

     

    कार्यक्रम के दौरान विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूहों (SHGs) और सहकारी संस्थाओं को सहयोग देने पर चर्चा हुई। महिलाओं को प्रेरित किया गया कि वे अपनी सहकारी समितियों से जुड़ें और सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं।

     

     

    सरकार इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है ताकि सहकारिता के माध्यम से महिलाओं और किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सके।

     

    इस अवसर पर महापौर गजराज सिंह ने भी अपने सम्बोधन में राज्य में सरकार द्वारा सहकारिता के क्षेत्र में किए रहे कार्यों, योजनाओं के बारे में अवगत कराया।

     

     

    इस दौरान विभिन्न स्वयं सहायता समूह को तकरीबन 40 लाख रुपए के आर्थिक सहायता चेक भी वितरीत किए गए। साथ ही सहकारी बैंकिंग के क्षेत्र में बेहतर काम कर रही महिला अधिकारियों को सम्मानित भी किया गया।

     

    इस अवसर पर जिले में सहकारिता एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला समूहों, फेडरेसन सहित विभिन्न विभागों की महिला अधिकारियों को सम्मानित किया गया। जिला महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र पल्लवी गुप्ता, मुख्य कृषि अधिकारी रितु कुकरेती, जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत, सूचना अधिकारी मीडिया सेंटर प्रियंका जोशी,।

     

    कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, विधायक बंशीधर भगत, दर्जा राज्य मंत्री डॉ. अनिल कपूर डब्बू, दिनेश आर्या, सीडीओ अशोक कुमार पांडे, जिला सहकारी बैंक के निवर्तमान अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी, बीजेपी युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत एवं बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, सहकारी बैंक के कर्मचारी और कई गणमान्य लोगों उपस्थित रहे।

  • भ्रमण पर हल्द्वानी पहुंचे प्रदेश के स्वास्थ मंत्री, ने किया 541.89 लाख की लागत से बनने वाले परीक्षा भवन का शिलान्यास।

    भ्रमण पर हल्द्वानी पहुंचे प्रदेश के स्वास्थ मंत्री, ने किया 541.89 लाख की लागत से बनने वाले परीक्षा भवन का शिलान्यास।

    हल्द्वानी—  नैनीताल जिले के हल्द्वानी भ्रमण पर पहुंचे प्रदेश के मा. मंत्री चिकित्सा, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, उच्च शिक्षा, सह‌कारिता, विद्यालयी शिक्षा, संस्कृत शिक्षा उत्तराखण्ड सरकार डा. धनसिंह रावत ने इन्दिरा प्रियदर्शनी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी में 541.89 लाख की लागत से बनने वाले परीक्षा भवन का शिलान्यास किया।

     

     

    इस अवसर पर अपने संबोधन में माननीय मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अनेक विकास कार्य किए जा रहे है। राज्य में 18 डिग्री कालेजों में परीक्षा भवन बनाए जा रहे है। एक भवन साढ़े पांच करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है। उससे विद्यार्थी एक ही हाल में बैठकर परीक्षा दे सकते है। तथा उक्त का उपयोग बहुउद्देशीय रूप में होगा। इसके अतिरिक्त प्रदेश में 25 डिग्री कालेजों को मॉडल डिग्री कालेज के रूप में तैयार किया जा रहा है।

     

    उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के प्रत्येक विकास खंड में डिग्री कॉलेज खुल गया है। हल्द्वानी गौलापार स्थित डिग्री कॉलेज भवन का निर्माण भी शीघ्र प्रारम्भ हो जाएगा।

     

    25 डिग्री कालेजों में छात्रावास बना रहे है। 18 डिग्री कालेज बनकर तैयार हो गए है। उच्च शिक्षा में अनेक गुणवत्तायुक्त कार्य हो गए है। कई स्थानों में नियमित फैकल्टी नियुक्ति हो जाने के कारण गेस्ट फैकल्टी प्रभावित हो गए हैं। उनके लिए नए पद सृजित किए जा रहे हैं।

     

    उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नई शिक्षा निति के मामले में उत्तराखंड वर्तमान में देश के 3 प्रमुख राज्यों में शामिल है। इसे प्रथम स्थान पर लाए जाने हेतु कार्य किया जा रहा है।

     

     

    मा. उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि महाविद्यालय में छात्र छात्राओं के साथ ही प्राध्यापक को भी वर्षभर 180 दिन उपस्थित रहना अनिवार्य है। सरकार द्वारा प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में शत प्रतिशत फैकल्टी दी जा रही है। शत प्रतिशत प्राध्यापक दे दिए गए हैं। अभी डीपीसी कर पदोन्नति दी जा रही है। जो डीपीआर को फोरगो करेगा। उस सेवा काल में फिर पदोन्नति का लाभ नहीं मिलेगा।

     

    सरकार द्वारा यह कठोर निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में विगत आठ वर्षों में 42 डीपीसी हो गई है। इसके साथ ही 25 फीसदी प्राचार्य लोक सेवा आयोग से भर्ती किए जा रहे हैं। बाहरी ज्ञान देने के लिए फैकल्टी को अन्य राज्यों में भेजकर भ्रमण कराया जा रहा है। ताकि वह अधिक ज्ञान अर्जित कर सकें। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में शत प्रतिशत फर्नीचर व पुस्तक उपलब्ध करा दी गई हैं।

     

     

    कार्यक्रम में बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, दर्जा राज्य मंत्री डॉ. अनिल कपूर डब्बू, दर्जा मंत्री दिनेश आर्या, निदेशक उच्च शिक्षा अंजू अग्रवाल, महिला डिग्री कॉलेज प्राचार्य आभा शर्मा सहित विभिन्न गणमान्य व्यक्ति, अध्यापक, छात्र छात्राएं आदि उपस्थित रहे।

  • संसार को आगे न बढ़ा कर धर्म को आगे बढ़ाए,, दिगम्बर संत प्रसन्न सागर जी महाराज

    संसार को आगे न बढ़ा कर धर्म को आगे बढ़ाए,, दिगम्बर संत प्रसन्न सागर जी महाराज

    हल्द्वानी— अहमदाबाद से बद्रीनाथ की तीर्थ यात्रा पर दिगंबर संत अंतर्मन 108 श्री प्रसन्न सागर जी महाराज संसंघ हल्द्वानी में विराजमान हुए,, आज प्रातः 4:30 बजे दीप आराधना  आचार्य श्री के संग की गई।

     

    उसके पश्चात प्रातः 8:00 बजे आचार्य श्री संसंघ पैदल बिहार करते हुए रेलवे बाजार स्थित दिगंबर जैन मंदिर में आचार्य श्री का भव्य स्वागत किया गया।

     

    जैन मंदिर , हल्द्वानी में आचार्य श्री के सानिध्य में श्री जी का अभिषेक एवं शांति धारा की गई इसके पश्चात आहारचार्य संपन्न हुआ। दोपहर 2:30 बजे से गुरु पूजा, रिद्धि-सिद्धि विधान एवं आचार्य श्री का प्रवचन हुआ।

     

     

    दिगंबर जैन कलश मंदिर हल्दीचोड़ से चलकर महाराज विद्या पुष्प आज सुबह वहां से चलकर रेलवे बाजार दिगंबर जैन मंदिर में उनका आगमन हुआ ।

    चतुर्विध संघ के समक्ष 64 रिद्धि मंत्रों से आराधना हुई ।
    तत्पश्चात आचार्य श्री ने अपने उद्बोधन में संसार को बढ़ाने पर न जोर देकर धर्म को बढ़ाने पर जोर दिया ।

     

    संसार उतना ही बढ़ाया जितना आवश्यक हो । संसार बढ़ाने के चक्कर में कहीं धर्म न छूट जाए। सत्य अहिंसा अपरिग्रह अस्तेय ब्रह्मचर्य पर उन्होंने बताया कि किस प्रकार उनके चतुर्भुज संघ में इस भव के भी रिश्तेदार दीक्षा लेकर धर्म की राह पर आगे बढ़ रहे हैं , और वात्सल्यपूर्वक पूरा संघ अष्टापद बद्रीनाथ की यात्रा पर अग्रसर है । तत्पश्चात शाम को संघ का बिहार रानी बाग को रवाना हो गया।

     

  • सट्टे पर पुलिस का कड़ा प्रहार ,  2 सटोरियों को किया गिरफ्तार, मौके से सट्टा-पर्ची व एक लाख रुपये बरामद।

    सट्टे पर पुलिस का कड़ा प्रहार , 2 सटोरियों को किया गिरफ्तार, मौके से सट्टा-पर्ची व एक लाख रुपये बरामद।

    हल्द्वानी—  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद में जुआ / सट्टा के कारोबार की रोकथाम के दृष्टिगत सभी थाना प्रभारियों/एसओजी प्रभारी को सघन चैकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं

     

    इसी क्रम में  नीरज भाकुनी एवं एसओजी प्रभारी  संजीत राठौड़ के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा देखरेख शान्ति व्यवस्था/गस्त के दौराने 2 अभियुक्तों को सट्टा लगाते  हुऐ मय सट्टा पर्ची, पैन, गत्ता व नकदी 1,00900/- रुपये के साथ वहद् फर्नीचर लाइन, कुक्कू मेडिकोज के पास से गिरफ्तार किया गया।

     

    जिसके विरुद्व थाने में मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया हैं।।

    इस घटना में जो दो अभियुक्त ग्रिफ्तार हुए हैं उनमें से एक शहजाद पुत्र स्व0 असगर अली निवासी गफूर बस्ती किदवई नगर थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल उम्र 42 वर्ष हैं तथा दूसरा मौ0 कलीम पुत्र मो0 सलीम निवासी लाइन नम्बर 17 गफूर हलवाई के पास थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल का रहने वाला है जिसकी उम्र 35 वर्ष हैं।

  • पढ़ाई का नया सेशन शुरू, किताबे नदारद, कैसे हो पढ़ाई?

    पढ़ाई का नया सेशन शुरू, किताबे नदारद, कैसे हो पढ़ाई?

    हल्द्वानी—  अप्रैल के आते ही पढ़ाई का नए सेशन की शुरुआत हो जाती हैं। नए शैक्षणिक सत्र की  शुरुआत तो गई पर  बाजार में जरूरी किताबे अभी तक किताब विक्रेताओं के यहां नही पहुँची हैं।

     

    जिससे नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत दूभर हो गई हैं। किताबे न मिलने से अभिवाहक़ और बच्चे परेशान है। जबकि निजी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चो को 20 अप्रैल तक का वक़्त दिया गया हैं।

     

     

    सरकारी और निजी स्कूलों में एनसीईआरटी की किताबें लागूं हैं। सरकारी स्कूलों में हर साल  निःशुल्क किताबें उपलब्ध कराई जाती हैं। निजी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को हर साल नई किताबें लेनी पड़ती हैं।

     

    नया  सत्र शुरु होते ही  निजी स्कूलों के विद्यार्थियों को किताब विक्रताओं के यहां  जाना होता हैं तथा वहाँ पर भीड़ लग जाती हैं। आलम यह हैं इस सत्र की शुरूआत हो जाने के बावजूद चार,पांच, छह, सात और आठ की किताबें नहीं मिल रही हैं।

     

     

    क़िताब विक्रेताओं से बात करने पर पता चला कि एन सी ई आर टी  ने कई कक्षाओ से सिलेबस में बदलाव किया है इसी लिए किताबे आने में देरी हो रही हैं।  शीघ ही इन क्लास की किताबे बाजार में आ जाएंगी।

  • काठगोदाम पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार।

    काठगोदाम पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार।

    हल्द्वानी—  नैनीताल  पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वालों पर अंकुश लगाने हेतु सभी सर्किल/थाना/चौकी प्रभारियों को कुशल रणनीति के तहत सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

     

    इसी क्रम  दीपक बिष्ट थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा  चैकिंग के दौरान कैनाल रोड से पालीसीट शिव मंदिर के पास काठगोदाम से अभियुक्त भुवन चंद्र मेवाड़ी पिता स्वर्गीय मोती सिंह मेवाड़ी निवासी जवाहर ज्योति दमुवाढूगा को 26अध्धे अंग्रेजी शराब रॉयल चैलेंज व्हिस्की के साथ गिरफ्तार किया गया।

     

    उसके विरुद्ध थाना काठगोदाम में मुकदमा  पंजीकृत  किया गया।

  • उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की निर्मला देवी ने पैरा लॉन बॉल नेशनल चैंपियनशिप में मचाया धमाल ।

    उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की निर्मला देवी ने पैरा लॉन बॉल नेशनल चैंपियनशिप में मचाया धमाल ।

    हल्द्वानी—  पैरा इंडियन लॉन बॉल फेडरेशन द्वारा यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सूरजमल विहार, नई दिल्ली में आयोजित प्रथम पैरा लॉन बॉल नेशनल चैंपियनशिप (28-29 मार्च 2025) में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की बाह्य कार्मिक निर्मला देवी ने शानदार प्रदर्शन कर एक स्वर्ण और दो कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

     

     

    उनके इस अभूतपूर्व प्रदर्शन पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ओ.पी.एस. नेगी ने बधाई देते हुए गर्व जाहिर किया।

     

    दिल्ली में दो दिवसीय इस चैंपियनशिप में निर्मला देवी ने लॉन बॉल प्रतियोगिता के महिला युगल में स्वर्ण पदक, महिला एकल में कांस्य पदक, और मिश्रित युगल में भी कांस्य पदक जीतकर उत्तराखंड का नाम रोशन किया।

     

     

    इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में उत्तराखंड से 36 खिलाड़ियों ने भाग लिया और कुल 40 पदक जीतकर प्रदेश की खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत 10 राज्यों के खिलाड़ी हिस्सा लेने पहुंचे थे।

     

    निर्मला देवी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय और पूरे राज्य को गौरवान्वित कर दिया है। उनकी सफलता भविष्य के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी.