Category: हल्द्वानी

  • हैलो हल्द्वानी के माध्‍यम से जलवायु चेतना को लेकर चलेगा अभियान।

    हैलो हल्द्वानी के माध्‍यम से जलवायु चेतना को लेकर चलेगा अभियान।

    हल्द्वानी–उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के सामुदायिक रेडियो ‘हैलो हल्द्वानी’ ने पूरे जोश और संकल्प के साथ विश्व रेडियो दिवस मनाया।

     

    इस साल की थीम “जलवायु परिवर्तन और रेडियो” को केंद्र में रखते हुए, रेडियो स्टेशन ने जलवायु जागरूकता को अपनी प्राथमिकता बनाने का निर्णय लिया है।

     

     

    इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ओ.पी.एस. नेगी, जो स्वयं भौतिकी के प्रोफेसर हैं, ने कहा,ग्लोबल वार्मिंग अब भविष्य की चुनौती नहीं, बल्कि हमारे दरवाजे पर दस्तक दे चुकी हकीकत है।

     

     

    बदलता मौसम, बढ़ती गर्मी और अनियमित बारिश खतरे की घंटी बजा रहे हैं। ऐसे में ‘हैलो हल्द्वानी’ रेडियो की भूमिका और अहम हो जाती है। हमारा प्रयास रहेगा कि जलवायु परिवर्तन को सिर्फ बहस का मुद्दा न रहने दिया जाए, बल्कि इसके प्रति जन जन को जागरुक किया जाए।

     

     

    रेडियो निदेशक प्रो. (डॉ.) गिरिजा प्रसाद पांडे ने इस अवसर पर कहा कि रेडियो न सिर्फ सूचनाओं का माध्यम है, बल्कि बदलाव का भी माध्‍यम है।

     

    उन्‍होंने कहा कि हमें स्टूडियो से बाहर निकलकर समुदाय के बीच जाकर जागरूकता फैलानी होगी, और ‘हैलो हल्द्वानी’ इसके लिए पूरी तरह तैयार है।” इस अवसर पर रेडियो प्रभारी प्रो. (डॉ.) राकेश चंद्र रयाल ने कहा,”हम सिर्फ आज नहीं, बल्कि पूरे साल जलवायु परिवर्तन से जुड़े कार्यक्रमों को प्राथमिकता देंगे, ताकि हर वर्ग इस गंभीर समस्या को समझे और समाधान का हिस्सा बने।”

     

     

    इस मौके पर रेडियो हैलो हल्दवानी के आरजे अनिल नैनवाल और आरजे सुनीता भट्ट ने जलवायु परिवर्तन पर विशेष कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

     

    कार्यक्रम की खास पेशकश में वल्र्ड वाइड फंड फॉर नेचर (WWF) के जलाशय, नदियाँ और वाटर रिसोर्स मैनेजमेंट विंग के निदेशक डॉ. नितिन से विशेष चर्चा की गई। उन्होंने कहा,”अगर हमें अपनी नदियाँ, जलाशय और वेटलैंड्स बचाने हैं, तो हमें अपने स्तर पर पहल करनी होगी।

     

     

    जल संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज का कर्तव्य भी है।” ‘हैलो हल्द्वानी’ रेडियो इस मिशन के साथ आगे बढ़ रहा है कि जलवायु चेतना केवल एक दिन की चर्चा बनकर न रह जाए, बल्कि सालभर इसकी गूंज सुनाई दे।

     

     

    सामुदायिक रेडियो ‘हैलो हल्द्वानी’ – ज्ञान और जागरूकता की आवाज

    उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का सामुदायिक रेडियो ‘हैलो हल्द्वानी’ (91.2 MHz), शिक्षा और सामाजिक जागरूकता का सशक्त माध्यम है। यह प्रातः 10:30 से सायं 4:30 तक प्रतिदिन प्रसारित होता है और कुल 6 घंटे की अवधि में शैक्षिक व सामुदायिक दोनों तरह के कार्यक्रमों का प्रसारण करता है।

     

    शैक्षिक और सामुदायिक संतुलन

    40% कार्यक्रम विश्वविद्यालय के लगभग 80,000 शिक्षार्थियों के लिए विषयगत व्याख्यान और अकादमिक चर्चाओं पर केंद्रित होते हैं।

    60% कार्यक्रम स्थानीय समुदाय की भागीदारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित होते हैं।

  • शानदार समापन के लिए सज गया गौलापार, लगभग 15000 लोगों के बैठने के किए गए हैं इंतजाम।

    शानदार समापन के लिए सज गया गौलापार, लगभग 15000 लोगों के बैठने के किए गए हैं इंतजाम।

    हल्द्वानी— 13 फरवरी: 38वें नेशनल गेम्स के शानदार समापन के लिए गोलापुर स्टेडियम सज कर पूरी तरह तैयार है समापन समारोह शुरू होने से ठीक 24 घंटे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने निरीक्षण कर तैयारी को अंतिम रूप दिया।

     

    समापन समारोह में करीब 15000 लोगों के बैठने के इंतजाम किए गए हैं।

     

     

    निरीक्षण के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हमारे सभी मेहमानों ने माना है कि यह अब तक के सबसे भव्य राष्ट्रीय खेल हुए हैं, इसलिए हम खेलों का समापन भी शानदार तरीके से करने जा रहे हैं।

     

     

    खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने इन खेलों में अपने सारे पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं, जिससे समापन समारोह की खूबसूरती और ज्यादा बढ़ गई है।

     

     

    खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि हमारे प्रदेश के सभी पदक विजेताओं को समापन समारोह में आमंत्रित किया गया है।

     

    इसके अलावा समापन समारोह में उन सभी खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने अपने इवेंट्स में पिछले नेशनल रिकॉर्ड तोड़े हैं।

     

     

    खेल मंत्री ने बताया कि उत्तराखंड के परंपरागत योगासन का समापन समारोह में विशेष प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री और खेल मंत्री मैं फेंसिंग के पदक विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित भी किया।

     

    समापन समारोह में मशहूर बॉलीवुड सिंगर सुखविंदर और कुमाऊनी गायिका श्वेता माहरा की परफॉर्मेंस भी होगी।

     

    कार्यक्रम दोपहर 2:00 बजे से शुरू हो जाएंगे। सबसे पहले दिगारी ग्रुप और श्वेता की परफॉर्मेंस रहेगी। इसके बाद औपचारिक आयोजन करीब सवा घंटे तक चलेगा। अंत में बॉलीवुड सिंगर सुखविंदर जलवा बिखेरेंगे।

     

    रुद्रपुर की 46 वी वाहिनी पीएसी परिसर में चल रही शूटिंग प्रतियोगिता में मिक्स डबल स्किट इवेंट के विजेताओं को बृहस्पतिवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने पदक पहनाकर सम्मानित किया।

     

    खेल मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि बहुत कम समय में तैयार की गई शूटिंग रेंज को भी राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों की प्रशंसा मिलना अपने आप में एक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर आने वाले समय में शूटरों की नर्सरी बनकर उभरेगा।

  • खेल मंत्री ने समापन समारोह कार्यक्रम की समीक्षा की, प्रदेश के सभी मेडल विनर को समारोह में आमंत्रित करने के दिए निर्देश।

    खेल मंत्री ने समापन समारोह कार्यक्रम की समीक्षा की, प्रदेश के सभी मेडल विनर को समारोह में आमंत्रित करने के दिए निर्देश।

    हल्द्वानी– 12 फरवरी: खेल मंत्री रेखा आर्या ने राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश के खिलाड़ियों द्वारा किए गए प्रदर्शन को ऐतिहासिक बताया है।

     

    बुधवार को उन्होंने काठगोदाम सर्किट हाउस में उच्च अधिकारियों की बैठक लेकर समापन समारोह की तैयारी को अंतिम रूप दिया। खेल मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रदेश के सभी मेडल विनर को समापन समारोह में शामिल किया जाए।

     

     

    बैठक के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सरकार ने राष्ट्रीय खेलों को उच्च स्तरीय सुविधाओं वाला आयोजन बनाने के हर संभव प्रयास किया और इसमें सफलता भी मिली है लेकिन सही अर्थों में हमारे एथलीट्स के प्रदर्शन ने इस आयोजन को भव्य बना दिया है।

     

    खेल मंत्री ने कहा कि खेल स्पर्धाएं खत्म होने में थोड़ा ही समय बचा है और हमारे प्रदेश की टीम का पदक तालिका में ऐतिहासिक रूप से छठे या सातवें नंबर पर रहना हर प्रदेशवासी के लिए गौरव की बात है।

     

     

    इस अवसर पर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, आईजी योगेंद्र सिंह, खेल निदेशक प्रशांत आर्य, जिलाधिकारी नैनीताल वंदना चौहान, एसएसपी नैनीताल पीएस मीणा वह अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

     

    नेशनल गेम्स के अब तक के सफर की दिखेगी झलक–

    समापन समारोह में एक विशेष प्रस्तुति दी जाएगी जिसमें खेल शुरू होने से लेकर अब तक की पूरी झलक दिखेगी। इसमें प्रदेश के खिलाड़ियों की उपलब्धियां भी शामिल की जाएगी। इसके अलावा इन राष्ट्रीय खेलों में जिन खिलाड़ियों ने अपने इवेंट्स में नेशनल रिकॉर्ड ब्रेक किए हैं उन सभी को सम्मानित किया जाएगा।

     

     

    सटीक टाइमिंग के साथ होगा फुल ड्रेस रिहर्सल–

    समापन समारोह जिस समय शुरू होगा उससे एक दिन पहले ठीक उसी समय से प्रोग्राम का फुल ड्रेस रिहर्सल किया जाएगा। बैठक में अधिकारियों ने खेल मंत्री को बताया कि अगर फुल ड्रेस रिहर्सल में कोई छोटी-मोटी कमी सामने आती है तो उसे तुरंत सुधार लिया जाएगा।

     

     

    योगासन के एशियन गेम्स में शामिल होने का जश्न–

    खेल मंत्री रेखा आर्या ने विशेष रूप से निर्देशित करके समापन समारोह के दौरान कुछ मिनट के लिए योगासन के प्रदर्शन को भी शामिल करने के लिए कहा है।

     

    खेल मंत्री का कहना था कि हमारा परंपरागत खेल योगासन अब एशियन गेम्स में भी एक इवेंट के तौर पर शामिल होने जा रहा है। यह न सिर्फ उत्तराखंड बल्कि पूरे भारत के लिए गौरव की बात है।इसलिए राष्ट्रीय खेल के समापन अवसर पर योगासन का विशेष प्रदर्शन किया जाना चाहिए।

  • उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान के शिक्षार्थियों ने नगर निगम अपशिष्ट उपचार संयंत्र, 28 माइल्ड सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, गौलापार, हल्द्वानी एवं सेंचुरी पल्प एडं पेपर मिल, लालकुआँ का किया भ्रमण।

    उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान के शिक्षार्थियों ने नगर निगम अपशिष्ट उपचार संयंत्र, 28 माइल्ड सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, गौलापार, हल्द्वानी एवं सेंचुरी पल्प एडं पेपर मिल, लालकुआँ का किया भ्रमण।

    हल्द्वानी– आजकल उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के वानिकी एवं पर्यावरण विज्ञान विभाग में एम.एस.सी. (पर्यावरण विज्ञान) के तृतीय सेमेस्टर की सात दिवसीय प्रयोगात्मक कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।

     

     

    इसकी शुरुआत दिनांक 08.02.2025 से विश्वविद्यालय के तीनपानी स्थित परिसर में हो गयी हैं और यह दिनांक 14.02.2025 तक चलेगी ।

     

    वानिकी एवं पर्यावरण विज्ञान के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. एच०सी० जोशी ने बताया कि प्रयोगात्मक कार्यशाला का आयोजन वानिकी एवं पर्यावरण विज्ञान विषयों का अभिन्न अंग है और प्रत्येक सेमेस्टर के शिक्षार्थियों के लिए इसका आयोजन किया जाता है ।

     

     

    इन कार्यशालाओं का उद्देश्य महत्वपूर्ण पर्यावरणीय मुद्दों पर विज्ञान के शिक्षार्थियों को प्रयोगात्मक एवं क्षेत्रीय ज्ञान के संबंध में व्यवहारिक एवं कौशल ज्ञान का प्रशिक्षण दिया जाना है और इस प्रकार के परामर्श सत्र एवं शैक्षिक भ्रमण इन विषयों की गणुवत्ता को बनाए रखने में अत्यधिक महत्व रखते हैं।

     

     

    उन्होंने यह भी बताया कि इन कार्यशालाओं के दौरान शिक्षार्थियों को शैक्षिक दृष्टि से महत्वपूर्ण संस्थानों एवं औद्योगिक इकाईयों में भ्रमण भी कराया जाता है । इसी क्रम में कार्यशाला में प्रतिभाग कर रहे शिक्षार्थियों हेतु आज प्रथम चरण में नगर निगम अपशिष्ट उपचार संयंत्र-28 माइल्ड सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, हल्द्वानी में शैक्षिक भ्रमण आयोजित किया गया ।

     

     

    इस दौरान प्लांट के इनचार्ज श्री गौरव जायस द्वारा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की कार्यविधि की वृस्तत जानकारी शिक्षार्थियों को प्रदान की गयी। शिक्षार्थियों ने शहरी कचरे को संभालने के लिए अपनाई गई व्यापक अपशिष्ट प्रबंधन प्रक्रियाओं के बारे में, अपशिष्ट के जैविक और अजैविक वर्गीकरण, अपशिष्ट जल उपचार में शामिल प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से देखा।

     

     

     

    इस दौरान अपर सहायक अभियंता श्री नागेंद्र चन्द्रा एवं सहायक अभियंता श्री वाई. एस. लसपाल ने भी शिक्षार्थियों को संबंधित जानकारी प्रदान की। इस दौरान कैमिस्ट श्री प्रिंस सिंह, प्लांट आपरेटर श्री गोपेस मिश्रा आदि भी उपस्थित रहे।

     

     

    भ्रमण के द्वितीय चरण में शिक्षार्थियों के लिए सेंचुरी पल्प एडं पेपर मिल, लालकुआँ का भ्रमण आयोजित किया गया । यहां शिक्षार्थियों ने कच्चे माल की प्रक्रिया से लेकर अंतिम उत्पाद तक कागज निर्माण के विभिन्न चरणों के बारे में जाना।

     

     

    उन्होंने पर्यावरण के अनुकूल तकनीकों के उपयोग और उत्पादन प्रक्रिया में कड़े पर्यावरणीय मानकों के कार्यान्वयन को समझा ।

     

    सहायक प्राध्‍यापक डॉ. बीना फुलारा ने बताया कि इस अध्ययन भ्रमण के अन्तगात शिक्षार्थियों ने मिल के एफ्लुएंट ट्रीटमेंट पलांट (ई.टी.पी. यूनिट) का भी भ्रमण किया।

     

     

    इस दौरान वरिष्ठ महाप्रबंधक श्री नरेश चंद्र कफल्टया जी ने शिक्षार्थियों को ई.टी.पी. यूनिट के संबंध में जानकारी दी तत्पश्चात ई.टी.पी. यूनिट के सेक्शन प्रमुख श्री ललित जोशी एवं सीनियर एक्‍सीक्‍यूटिव श्री भरत पाण्‍डे की अगुवाई में में संपूर्ण यूनिट का भ्रमण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ और शिक्षार्थियों को यूनिट की विभिन्न कार्यशालाओं से अवगत कराया एवं विस्तृत जानकारी प्रदान की ।

     

    शिक्षार्थियों के साथ विभाग के प्राध्यापक डा. बीना फुलारा, डॉ प्रीति पंत एवं डॉ. दीप्ति नेगी ने भी प्रतिभाग किया। अंत में विभाग की सहायक प्रध्‍यापक डॉ प्रीति पंत ने सभी का धन्‍यवाद ज्ञापित किया।

  • भवाली पुलिस ने अवैध शराब के साथ ढाबा संचालक को किया गिरफ्तार…….

    भवाली पुलिस ने अवैध शराब के साथ ढाबा संचालक को किया गिरफ्तार…….

    नैनीताल- श्री प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को ड्रग्स फ्री देवभूमि-2025 अभियान के तहत प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देश के क्रम में श्री प्रकाश चन्द्र पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी नैनीताल व श्री नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में श्री दीपक सिह बिष्ट थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा नशे के विरूद्द प्रभावी कार्यवाही करते हुये दिनांक 10.02.2025 को 50-50 माल के पास गौलापार काठगोदाम पर चैकिंग के दौरान अभियुक्त मेराज के कब्जे से 17.07 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियुक्त के विरुद्ध थाना काठगोदाम में FIR  NO-17/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

    गिरफ्तारी-

    मेराज अली पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी लाइन नंबर 18 की किदवई नगर स्प्रिंगफील्ड पब्लिक स्कूल वार्ड नंबर 24 बनभूलपुरा जनपद नैनीताल उम्र 45 वर्ष

    बरामदगी-

    कुल 17.07 ग्राम अवैध स्मैक

    पुलिस टीम-

    1-थानाध्यक्ष काठगोदाम श्री दीपक सिह बिष्ट

    2- उ0नि0 कृपाल सिंह प्रभारी चौकी हैड़ाखान थाना काठगोदाम

    3- का0 टीका राम

    कोतवाली भवाली-

    निरीक्षक कोतवाली भवाली श्री उमेश कुमार मलिक के नेतृत्व में चौकी प्रभारी खैरना श्री प्रकाश सिंह मेहरा द्वारा मय हमराही टीम द्वारा जीना ढाबा संचालक को 144 पाउच देसी मसालेदार अवैध शराब गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली भवाली में 60आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

    गिरफ्तारी-

    सुरेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय दीवान सिंह निवासी ग्राम  नौगांव पोस्ट बेलगांव तहसील व जिला अल्मोड़ा उम्र 40 वर्ष

    बरामदगी-

    1- उ0नि0 प्रकाश सिंह मेहरा, चौकी प्रभारी खैरना

    2- का0 राजेंद्र सती

    3- का0 दर्शन चौधरी

  • हल्द्वानी-  घर में मिली मृत महिला……

    हल्द्वानी-  घर में मिली मृत महिला……

    हल्द्वानी- शहर के सोहनपुर बाजवाला क्षेत्र की रहने वाली 24 वर्षीय महिला की शनिवार की रात मौत हो गई। रविवार को उसका शव घर में ही बिस्तर पर पड़ा मिला था। सोहनपुर बाजवाला निवासी अर्जुन टम्टा की शादी तकरीबन ढाई साल पहले लक्ष्मी के साथ हुई थी। परिवार वालों के अनुसार लक्ष्मी अक्सर बीमार रहती थी और उसका इलाज एम्स दिल्ली में चल रहा था। रविवार की सुबह उसका शव घर में ही पड़ा मिला। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया गया।

  • बाल विद्या मंदिर के पूर्व छात्र छात्राओं ने अपने गुरुजनों के साथ माघ मास की खिचड़ी के सहभोज का किया आयोजन।

    बाल विद्या मंदिर के पूर्व छात्र छात्राओं ने अपने गुरुजनों के साथ माघ मास की खिचड़ी के सहभोज का किया आयोजन।

    हल्द्वानी–  आज हल्द्वानी के एक बैंक्वेट हॉल में भारतीय बाल विद्या मंदिर के पूर्व छात्र छात्राओंने अपने गुरुजनों के साथ माघ मास की खिचड़ी के सहभोज का आयोजन किया ।

    1974 से लेकर 1990 तक के विद्यार्थी एवं गुरुजनों ने कार्यक्रम में सिरकत करी और अपने उन पुराने दिनों को पुनः याद किया

     

    कार्यक्रम में गुरुजनों में आर पी जोशी , रमेश पांडेय , कुटोला जी , कांडपाल जी ,रमा पंत , चंपा साह , सवितेश गुरुरानी इत्यादि रहे।

     

    पूर्व छात्रों में कमल उप्रेती , कैनेडी, संदीप भंडारी, भूपेश पांडेय ,भूपेश जोशी ,आभा भैसोड़ा ,प्रकाश भट्ट नवीन पाण्डे ,सुमन ,प्रभा अशोक जैन , अमित, योगेश, रोबर्ट , भुवन थुवाल, शेखर भट्ट ,मंजुल कांडपाल प्रियंका जोशी ,ख़ज़ान पांडेय एवं कई और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

  • इंदिरानगर-शनि बाजार के बीच रेलवे क्रॉसिंग पर बनाया जाएगा ओवरब्रिज…….

    इंदिरानगर-शनि बाजार के बीच रेलवे क्रॉसिंग पर बनाया जाएगा ओवरब्रिज…….

    हल्द्वानी- इंदिरानगर-शनि बाजार के बीच रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाया जाएगा। इसकी कवायद शुरू हो गई है। लोक निर्माण विभाग ने इसका डिजाइन तैयार कर अनुमोदन (अप्रूवल) के लिए इज्जतनगर रेलवे मंडल भेज दिया है। सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय की सेतु बंधन योजना के तहत यह ओवरब्रिज बनाया जाएगा। लोनिवि ने स्थलीय निरीक्षण करने के बाद रेलवे क्रॉसिंग पर बनने वाले ओवरब्रिज की डिजाइन तैयार कर लिया है।

     

    अफसरों के अनुसार यह ओवरब्रिज एनएचएआई की गौलापार बाईपास वाली रोड पर उतरेगा। यह 36 मीटर चौड़ा होगा। डिजाइन फाइनल होने के बाद डीपीआर बनाई जाएगी। लोनिवि ने गुड़गांव की कंपनी से ओवरब्रिज का डिजाइन तैयार करवाया है। पूर्व में तैयार किए गए डिजाइन में इसकी चौड़ाई 24 मीटर थी लेकिन अब इसे बढ़ाया गया है। रेलवे अधिकारियों ने पहले वाले डिजाइन में कुछ आपत्तियां लगाई थी अब इसमें सुधार किया गया है।

  • कोतवाली हल्द्वानी पुलिस की टीम ने 01स्मैक तश्कर को 06.11 ग्राम स्मैक तस्करी करते किया गिरफ्तार…….

    कोतवाली हल्द्वानी पुलिस की टीम ने 01स्मैक तश्कर को 06.11 ग्राम स्मैक तस्करी करते किया गिरफ्तार…….

    हल्द्वानी- प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के अंतर्गत युवाओं को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सभी थाना प्रभारी को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में श्री प्रकाश चंद्र एसपी सिटी,हल्द्वानी के दिशा निर्देशन,श्री नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी नगर हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा श्री राजेश यादव, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के कुशल नेतृत्व में थाना हल्द्वानी पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थो के विरुद्ध चलाये अभियान के तहत दिनांक 07/02/25 को वरिष्ठ उपनिरीक्षक रोहताश सिंह सागर   द्वारा मय हमराही पुलिस कर्म0गण के दौराने संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान , एक व्यक्ति को 06.11ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना हल्द्वानी में NDPS Act   के अन्तर्गत अभियोग पंजिकृत किया गया है,थाना हल्द्वानी पुलिस का नशे के विरूद्ध कार्यवाही हेतु अभियान लगातार जारी है।

    गिरफ्तार अभियुक्त, हिमांशु आर्या उम्र 23 वर्ष पुत्र श्री हरीश राम निवासी पंचायत घर रामपुर रोड हल्द्वानी जिला नैनीताल

    घटनास्थल, जीतपुर नेगी जंगल गोरा पड़ाव वाई पास रोड

    बरामदगी, 06.11ग्राम अवैध स्मैक

     *गिरफ्तारी टीम–

    1- वरिष्ठ उ0नि0 श्री रोहताश सिंह सागर कोतवाली हल्द्वानी

    2-हे0कानि0 दिगम्बर सनवाल चौकी टीपी नगर

    3- कानि0 अनिल टम्टा चौकी टीपी नगर

    4-कानि0 तारा सिंह चौकी टीपी नगर

  • हल्द्वानी मेयर के निर्वाचन को कोर्ट में चुनौती, रिटर्निंग ऑफिसर समेत प्रत्याशियों को नोटिस जारी……

    हल्द्वानी मेयर के निर्वाचन को कोर्ट में चुनौती, रिटर्निंग ऑफिसर समेत प्रत्याशियों को नोटिस जारी……

    हल्द्वानी- हल्द्वानी नगर निगम में आज मेयर गजराज सिंह बिष्ट और 60 पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह होना है।वहीं कुछ ही घंटे पहले जिला एवं सत्र न्यायाधीश व चुनाव ट्रिब्युनल सुबीर कुमार के न्यायालय ने हल्द्वानी के मेयर पद के लिए हुए निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका को स्वीकार कर लिया है। रिटर्निंग ऑफिसर, शहरी विकास समेत संबंधित प्रत्याशियों को नोटिस जारी किए गए हैं। सुनवाई के लिए 18 फरवरी की तिथि नियत की गई है।कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को 71,962 मत मिले जबकि उन्हें 68,068 मत मिले हैं। 6769 मत निरस्त हुए हैं, जो जीत के अंतर से कहीं ज्यादा हैं। मतदान फार्म-19 में दर्ज मतों की संख्या और मतपेटियों से प्राप्त मतों की संख्या में भी काफी अंतर है।

     

    उन्होंने आनंदा अकादमी डहरिया मुखानी के दो बूथ, महर्षि विद्या मंदिर के दो बूथ और एक अन्य का हवाला देते हुए इस अंतर की शिकायत की है। आरोप है कि कई मामलों में गलत नाम दर्शाकर लोगों को मतदान से रोका गया। साथ ही मतदाता सूची में 25 फीसदी की गड़बड़ी है।इसके साथ ही जिला एवं सत्र न्यायाधीश व चुनाव ट्रिब्युनल सुबीर कुमार के न्यायालय में हल्द्वानी के वार्ड 11 के सभासद पद के लिए हुए निर्वाचन को भी चुनौती दी गई है। न्यायालय ने याचिका स्वीकार कर लिया है।नवाबी रोड तल्ली बमोरी निवासी भास्कर चंद्र ने याचिका में आरोप लगाया है कि विजयी प्रत्याशी के नामांकन के शपथपत्र में कई जानकारियां छिपाई गई हैं। उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले भी हैं।