हल्द्वानी– मनोज कुमार मन्नू , जो कि निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मेयर के पद के लिए लड़ रहे हैं, ने आज प्रेस में बताया कि यदि वो मेयर का चुनाव जीतते है तो निम्लिखित कार्य प्राथमिकता के तौर पर करेंगे,,
जैसे, भवन कर पूर्ण रूप से विधवा महिला, निराषित परिवार, दिव्यांग परिवार, तलाकशुदा, अविवाहित एवम आर्थिक रुप से पिछड़े परिवारों के लिए पूर्ण रूप से माफ कर दिया जाएगा।
नगर निगम द्वारा बसों का संचालन किया जायेगा, जिससे बड़े स्तर पर आय में वृद्धि होगी।
नगरनिगम के खाली भूखंडओ पर मार्केट का निर्माण करना और साप्ताहिक बाजारों को बड़े स्तर पर शुरू करना, जिससे निगम की आय बढे।
विज्ञापन होर्डिंग्स के पोलो का विस्तार करना।
स्वमं सहायता समूहों के के माध्यम से रोजगार के नए अवसर प्रदान करना।
शहर में व्यवस्थित पार्किंग की व्यवस्था करना।
शहर के प्रत्येक वार्ड में मोहल्ला क्लीनिक की व्यवस्था करना।
शहर के आवारा पशुओं के उपचार की व्यवस्था करना, एवम पशु एम्बुलेंस की व्यवस्था करना।
सुंदर स्वच्छ ,साक्षर हलद्वानी के लिए नगर निगम द्वारा बड़े स्तर पर प्रयास करना आदि।
मनोज कुमार द्वारा बताया गया कि उनका चुनाव जनता के द्वारा सहयोग से लड़ा जा रहा है, उनको पूरा विश्वास था कि वो निगम में मेयर का चुनाव बड़े अंतर से जीतेंगे।

