
हल्द्वानी– विदित हो कि आज कल उत्तराखंड में नगर निगमों के चुनावी रण में सभी पार्टियों के कैंडिडेट उतरे हुए हैं, जिसमे हर वर्ग और संप्रदाय के लोग भाग ले रहे हैं,, इस समर में कुछ चुनिन्दा लोगो से परिचित होने का मौका मिला,,,,
उसमें प्रथम भाग में आज जिस शख्शियत ने मिल रहे हैं,,
वो है पूनम जोशी,,,,,,

एक सम्भ्रांत परिवार की उच्च शिक्षा प्राप्त शालीन महिला।
यूँ तो पूनम जोशी जी किसी परिचय की मोहताज नही है,
बर्तमान समय में हल्द्वानी में नगर निगम चुनाव में वो वार्ड नम्बर 2 से भाजपा की प्रत्याशी हैं। पूनम जोशी एक मृदुभाषी , मिलनसार और सभी के दुःख सुख में शामिल होने वाली सामाजिक महिला है। सभी की परेशानियों को सुन सहजता से निकारण करने का प्रयास करती है।
एक लंबा राजनीतिक अनुभव लिए हुए है पूनम जोशी। लगातार भाजपा महिला मोर्चा के महत्वपूर्ण पदों पर तैनाती के साथ, आजकल महिला मोर्चा , नैनीताल के जिला महामंत्री के पद पर कार्यरत है।
वर्तमान समय मे वह काठगोदाम/हल्द्वानी नगर निगम चुनाव में वार्ड नम्बर 2 की पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ रही है। उम्मीद है उनकी सहजता, सरलता और कार्य करने का अनुभव वहाँ की जनता के काम आएगा। जीत दर्ज कर वो विकास कार्यों में एक मील का पत्थर साबित करेगी। मेरी शुभकामनाएं उनके साथ है।।
