Category: हल्द्वानी

  • बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस 10 दिसंबर को हल्द्वानी शहर में तमाम सामाजिक संगठन करेंगे विशाल रैली।

    बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस 10 दिसंबर को हल्द्वानी शहर में तमाम सामाजिक संगठन करेंगे विशाल रैली।

    हल्द्वानी– बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस 10 दिसंबर को हल्द्वानी शहर में तमाम सामाजिक संगठन एम बी इंटर कॉलेज ग्राउंड में 10 बजे से एक विशाल रैली आयोजितकर बांग्लादेश की सरकार को हिंदू समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कठोर कदम उठाने के लिए जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपेंगे ।

     

     

    बांग्लादेश की धार्मिक सहिष्णुता एवं मानवाधिकार के लिए खतरा बन चुके बांग्लादेश के राजनीतिक माहौल में हिंदू समुदाय पर हो रहे हमले , आगजनी , हत्याएं और बलात्कार जैसी घटनाओं से आक्रोशित सामाजिक संगठनों ने आज भारतीय जनता पार्टी कुमाऊं संभाग कार्यालय में एक बैठक आयोजित कर बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर आक्रोश व्यक्त हुए आगामी 10 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के दिन विशाल रैली निकालने की योजना बनाई ।

     

    हिंदू समुदाय के तमाम सामाजिक संगठनों ने भारी संख्या में रैली में पहुंचने का आह्वाहन किया है ।

     

    बैठक में पहुंचे सामाजिक संगठनों ने अपने व्यक्तव्य में बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के पूजा स्थलों को तोड़े जाने , आगजनी की घटना को अंजाम देने , महिलाओं के साथ सामूहिक बलात्कार जैसी घटना को अंजाम देने की घोर निंदा करते हुए ,10 दिसंबर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के दिन हिंदू समुदाय पर किए जा रहे अत्याचार के विरोध में विशाल रैली के आयोजन के लिए अलग अलग सामाजिक संगठनों को जिम्मेदारियां सौंपी ,

     

    इस दौरान आम जनता से भी रैली में पहुंचने की अपील सोशल मीडिया , घर घर संपर्क एवं गोष्ठी के माध्यम से की जाएगी ।

     

    मोहल्ला स्तर पर युवाओं , महिलाओं , बुजुर्गों से संपर्क करने के लिए टोलियों का गठन किया गया है।

     

    बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार की घटनाओं को चिंताजनक बताते हुए समाज के हर वर्ग से सहभागिता करने एवं विशाल रैली में प्रतिभाग करने की अपील की गई है ।

     

     

    इस दौरान बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट , प्रशासक जिला पंचायत बेला तोलिया , प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट , विधायक कालाढूंगी बंशीधर भगत , लालकुआं मोहन सिंह बिष्ट , सुरेश भट्ट , दिनेश आर्य ,अनिल कपूर डब्बू , प्रदीप बिष्ट , चंदन बिष्ट , नवीन भट्ट समेत सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे ।

  • हल्द्वानी के कृतेश बिष्ट को मिला ईपिक अवार्ड, शहर का मान बढ़ाया……

    हल्द्वानी के कृतेश बिष्ट को मिला ईपिक अवार्ड, शहर का मान बढ़ाया……

    हल्द्वानी- हल्द्वानी के युवा उद्यमी और समाजसेवी कृतेश बिष्ट ने इंग्लैंड में प्रतिष्ठित ईपिक अवार्ड जीतकर शहर और उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। उन्हें “ इंक्लूजन  चैंपियन के रूप में यह सम्मान समानता और समावेशन के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए दिया गया।कृतेश ने अपनी संस्था  इन स्टूडेंट  के माध्यम से वंचित और ग्रामीण छात्रों के लिए शिक्षा और कौशल विकास के कई प्रभावशाली प्रोजेक्ट शुरू किए हैं। उनकी पहल स्किल पोर्टऔर इक्वल ऑपर्च्युनिएज प्रोजेक्ट हजारों छात्रों को बेहतर शिक्षा और करियर के अवसर प्रदान कर रही है।

     

    अपने भाषण में कृतेश ने कहा, “यह अवार्ड मेरे साथ उन सभी लोगों का है जिन्होंने इस सफर में मेरा साथ दिया। समावेशन सिर्फ एक लक्ष्य नहीं, हमारी जिम्मेदारी है।”हल्द्वानी के इस होनहार युवा की सफलता ने साबित किया कि छोटे शहरों से निकले युवा भी वैश्विक स्तर पर बड़ा प्रभाव डाल सकते हैं। कृतेश ने अपनी सफलता को अपने शहर और देश को समर्पित करते हुए युवाओं को प्रेरित किया कि वे अपने सपनों को साकार करने के लिए मेहनत और लगन से काम करें। बिष्ट  रीवा एनक्लेव फेस 2, बिठौरिया नंबर 1,  हल्द्वानी के

    श्री दिनेश बिष्ट  ( अध्यक्ष एस जे बी एम फाउंडेशन) तथा

    चंद्रिका बिष्ट, डिजाइनर सुवर्णा एंटरप्राइजेज की पुत्र है ।उनकी

    बहिन गौरी बिष्ट स्नातक पंतनगर विश्वविद्यालय में अध्ययन  रत है।

    कृतेश बिष्ट पूर्व स्टूडेंट आर्यमान विक्रम बिरला स्कूल हल्द्वानी,

    स्नातक : दिल्ली विश्वविद्यालय,

    स्नातकोत्तर : बर्मिंघम विश्वविद्यालय , ब्रिटेन में अध्ययन कर रहे है । कूटा अध्यक्ष प्रॉफ ललित तिवारी एवं  महासचिव डॉ विजय  कुमार   ने  बधाई दी।

  • अभिनव भारत के तत्वधान में युवा सम्मेलन कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

    अभिनव भारत के तत्वधान में युवा सम्मेलन कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

    हल्द्वानी–अभिनव भारत के तत्वधान में आज तल्ली बमोरी स्थित एक बैंकट हॉल में युवा सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    कार्यक्रम के सयोजक कौस्तूभानंद जोशी ने सभी युवाओं का स्वागत किया।

     

    कार्यक्रम में युवक और युवतियों ने अपने कार्यक्रम संयोजक कौस्तूभानंद जोशी से और कई प्रकार के सवाल पूछे, जिनका  जोशी ने मुस्कुराते हुए अपनी निराले अंदाज में सभी को जवाब देकर संतुष्ट किया।

     

    कार्यक्रम संयोजक और मुख्य वक्ता जोशी ने कहा राजनीति में समाजिक धर्म को आगे रखते हुए हम सबको कार्य करना चाहिए।

     

    जोशी ने कहा की युवाओं में ही परिवर्तन करने और कराने की क्षमता होती है।

     

    उन्होंने कहा कि युवाओं को लक्ष्य की पूर्ति तक विश्राम नहीं लेना चाहिए, अपने लक्ष्य की ओर प्रतिदिन नए जोश के साथ काम करना चाहिए।

     

    कार्यक्रम में 911 युवा उपस्थित थे और नगर निगम हल्द्वानी क्षेत्र के सेकड़ो युवक और युवतियों ने प्रतिभाग किया।

    कार्यक्रम में उपस्थित कनिष्क ढींगरा रक्षित तिवारी विशु शर्मा दीपांशु शर्मा करण श्रीवास्तव पंकज तिवारी मनीष चंद्र गौरव यादव अक्षय पांडे मनोज बिष्ट हर्ष शर्मा आदि रहे।

  • लालकुआं पुलिस ने शराब की तस्करी कर रहे 01 व्यक्ति को कुल 100 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ किया गिरफ्तार……

    लालकुआं पुलिस ने शराब की तस्करी कर रहे 01 व्यक्ति को कुल 100 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ किया गिरफ्तार……

    लालकुआं- श्री प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 के अंतर्गत युवाओं को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सभी थाना प्रभारी को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में श्री प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन, श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल, क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में,

     

    श्रीमान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं श्री दिनेश सिंह फर्त्याल के दिशा निर्देशन में 2 किलोमीटर फाटक के सामने जंगल में से अभियुक्त सोहेल भारती पुत्र इशाचरण निवासी पश्चिमी घोड़ानाला 2 किलोमीटर लालकुआं उम्र 35 वर्ष को कच्ची शराब के साथ रंगे हाथों पकड़ा कुल 100 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। उक्त के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

    पुलिस टीम-

    1- कांस्टेबल आनंदपुरी

    2- कांस्टेबल तरुण मेहता

    3- कांस्टेबल प्रहलाद सिंह

  • किसान मकान बचाओ संघर्ष समिति ने एस डी एम को दिया ज्ञापन, ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्यों में लगाये भ्रष्टाचार के आरोप।

    किसान मकान बचाओ संघर्ष समिति ने एस डी एम को दिया ज्ञापन, ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्यों में लगाये भ्रष्टाचार के आरोप।

    हल्द्वानी–उत्तराखंड में एक दिन पूर्व ही पंचायत का कार्यकाल खत्म हुआ , और प्रशासक कई जगह नियुक्त कर दिए गए हैं तो कहीं होने वाले हैं।

     

    लेकिन कार्यकाल खत्म होते ही गांव में पंचायत के कार्यकाल और इस दौरान हुए भ्रष्टाचार को लेकर चर्चा हर दुकान गली-गली में है,विशेष कर यह चर्चा गांव के भीतर चल रही है कि जो सोलर लाइट गांव में पंचायत द्वारा लगाई गई ,उसमें एक बड़ा घोटाला हुआ है।

     

    बाजार में 6000 से 7000 मूल्य की सोलर लाइटों को पंचायत द्वारा दुगनी कीमत में खरीदा गया है ऐसा चर्चाओं में कहा जा रहा है।

     

    इन चर्चाओं पर विराम लगे इस उद्देश्य से किसान मकान बचाओ संघर्ष समिति ने हल्द्वानी उप जिला अधिकारी को एक पत्र सौंपा है,जिसमें समिति द्वारा हल्द्वानी उप जिलाधिकारी से पंचायतों द्वारा गांव में लगी सोलर लाइट के व्यय की जांच किए जाने की मांग करी है।

     

    किसान मकान बचाओ संघर्ष समिति के संस्थापक एवं किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष कार्तिक उपाध्याय ने बताया कि पिछले 5 साल में गांव की जो सरकार रही, उनके द्वारा किस गांव में कितनी सोलर ऊर्जा लाइट लगाई गई,किस कंपनी से खरीदी गई,किस मद से लगाई गई एवं उक्त सोलर लाइट की बाजार कीमत कितनी है इसकी जांच करने का अनुरोध उप जिलाअधिकारी से किया गया है।

     

    समिति ने एसडीएम को लिखे पत्र में यह स्पष्ट किया है कि समिति किसी भी पंचायत प्रतिनिधि अधिकारी पर किसी तरह के भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगा रही है,परंतु गांव के भीतर यह आम चर्चा है इसलिए जागरूक समिति के संस्थापक होने के कारण उन्होंने जांच की मांग की है , ताकि यह खुलासा हो सके कि क्या गांव के भीतर सोलर ऊर्जा लाइट लगाने में भ्रष्टाचार हुआ है अन्यथा नहीं, और यदि भ्रष्टाचार हुआ है तो उसकी उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के प्रति कार्यवाही की जाए।

     

     

    उपाध्याय ने कहा कि जांच इसलिए भी आवश्यक है ताकि ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों व राज्य सरकार की छवि गांववासियों के बीच धूमिल ना हो और अफवाह न उड़े, लेकिन यदि भ्रष्टाचार हुआ है तो कार्यवाही भी जरूरी हैं।

     

    उप जिलाअधिकारी ने आश्वस्त किया है कि सीडीओ के माध्यम से इसकी जांच कराई जाएगी और जिसकी जानकारी समिति को पत्राचार के माध्यम से भेज दी जाएगी जिसको लेकर समिति संस्थापक ने एसडीएम परितोष वर्मा जी का आभार व्यक्त किया।

     

    अब देखना होगा कि यह जांच कब तक होती हैं और क्या वाकई दुगनी कीमत में सोलर लाइट पंचायतों द्वारा खरीदी गई हैं ।

    यदि ऐसा होता हैं तो इस भ्रष्टाचार का खुलासा आवश्यक हैं, और कार्यवाही भी।

  • हल्द्वानी से फरार 01 अभियुक्त को पुलिस ने अवैध देशी शराब के साथ किया गिरफ्तार……..

    हल्द्वानी से फरार 01 अभियुक्त को पुलिस ने अवैध देशी शराब के साथ किया गिरफ्तार……..

    हल्द्वानी- संक्षिप्त विवरण:- श्री प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा सभी अधीनस्थों को जनपद के थानों में पंजीकृत अभियोगों में फरार वारंटी अभियुक्तों की शतप्रतिशत गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा अवैध नशे पर अंकुश लगाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

     

    जिस आदेश के क्रम में श्री प्रकाश चन्द्र एसपी सिटी हल्द्वानी व श्री नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में श्री राजेश यादव प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी के नेतृत्व में मा0न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारण्टों की शत्-प्रतिशत तामिली किये जाने संबंधी आदेशों के अनुपालन में हल्द्वानी कोतवाली में दर्ज अभियोग से संबंधित 01 फरार वारंटी को गिरफ्तार किया गया।

    ➡️ वारण्टी अभियुक्त का विवरण

     ▪️ मनोज कुमार पुत्र किशन लाल निवासी खामबंगला वार्ड न0-10 कालाढुंगी रोड, हल्द्वानी जनपद नैनीताल ।

    गिरफ्तारी टीम

    1- उ0नि0 विजय कुमार–चौकी प्रभारी हीरानगर।

    2- कानि0 ललित नाथ–चौकी हीरानगर।

    ➡️ कोतवाली हल्द्वानी पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त अखिल रजवार पुत्र आनन्द रजवार उम्र -38 वर्ष निवासी हरिपुर पूर्णानन्द जी0जी0आई0सी0 स्कूल के पास गौरापडाव हल्द्वानी जनपद नैनीताल को 55 पव्वे अंगूर देशी मसालेदार अवैध शराब के साथ हल्द्वानी मण्डी परिसर स्थित बन्द पडी कैन्टीन न0-13 के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

    गिरफ्तारी टीम:–

    1- उ0नि0 भुवन सिहं राणा– चौकी प्रभारी मण्डी।

    2- कानि0 02 अरूण राठौर– चौकी मण्डी

  • पुलिस सतर्क, उड़े ड्रोन तो दिखे घरों की छत पर पत्थर, जानिए कहाँ?..

    पुलिस सतर्क, उड़े ड्रोन तो दिखे घरों की छत पर पत्थर, जानिए कहाँ?..

    मुजफ्फरनगर–संभल बवाल के बाद अलर्ट, ड्रोन उड़े तो घरों की छतों पर दिखे जमा किए गए पत्थर; Video यूपी के संभल जिले में हुए बवाल के मामले में मुजफ्फनगर जिला की पुलिस भी अलर्ट मोड पर है।

     

     

    सोमवार को खालापार क्षेत्र में एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापति ने पुलिस के साथ पैदल मार्च किया।

     

    ड्रोन उड़ाकर आसपास क्षेत्र के घरों की छतों की निगरानी कराई। घरों की छतों पर पत्थर रखे दिखाई दिए।

     

    पुलिस ने सात घरों की छतों से ईंट, पत्थरों और अन्य निर्माण सामग्री को उतरवा दिया। खुफिया विभाग टीम ने भी गोपनीय रूप से कुछ क्षेत्रों की निगरानी शुरू की है।

     

     

    एसएसपी अभिषेक सिंह ने जिला पुलिस को अलर्ट रहने के आदेश दिए थे।

     

    एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापती ने सोमवार को सहायक पुलिस अधीक्षक व्योम बिंदल और पुलिस बल के साथ शहर के बाजारों, मुख्य चौराहों, संवेदनशील स्थानों और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

     

    ड्रोन कैमरों की सहायता से खालापार, अंबा विहार, किदवई नगर, कृष्णापुरी आदि क्षेत्र के घरों की छतों को देखा गया।

     

    एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस ने नगर के आधा दर्जन इलाकों में निगरानी बढ़ाई है।

     

    खुफिया विभाग टीम भी सतर्क है। मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस की टीम सादा कपड़ों में तैनात की है।

     

    सोशल मीडिया पर पुलिस ने बढ़ाई निगरानी–

    पुलिस अधिकारियों ने लोगों से वार्ता कर कहा कि पुलिस सोशल मीडिया की निगरानी कर रही है।

     

    सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भडकाऊ, अशोभनीय पोस्ट शेयर न करें। किसी भी भ्रामक पोस्ट की पुष्टि पुलिस-प्रशासन से करे। किसी भी कानून विरोधी गतिविधि का हिस्सा ना बने।

  • भारतीय जनता पार्टी सम्भाग कार्यालय में निकाय चुनाव की तैयारियो को लेकर समीक्षा बैठक सम्पन्न।

    भारतीय जनता पार्टी सम्भाग कार्यालय में निकाय चुनाव की तैयारियो को लेकर समीक्षा बैठक सम्पन्न।

    हल्द्वानी—आज भारतीय जनता पार्टी सम्भाग कार्यालय में निकाय चुनाव की तैयारियो को लेकर समीक्षा बैठक सम्पन् हुई,

     

     

    जिसमें विधायकों मेयर प्रदेश व जिलाक मंडल पदाधिकारीयों से बूथों व संगठन की रूपरेखा के लिए चिन्तन बैठक की और सभी से जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने बात कर आगे के लिए रूपरेखा तैयार कर चुनाव की तैयारियों में जुट जाने के लिए कहा गया है।

     

     

    प्रताप बिष्ट जी ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा संगठन में हमारे कार्यकर्ता लगा रहता है और संगठन को मजबूत करना व चुनाव के लिए तैयार बैठे हैं ।

     

     

    बैठक में प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, प्रदेश उत्तराखंड मंडी समिति अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू , प्रदेश सह कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल, निवर्तमान मेयर जोगेन्दर रौतेला, जिला महामंत्री रंजन बर्गली व नवीन भट्ट, प्रतिभा जोशी, भुवन भट्ट,विनीत अग्रवाल, राजेंद्र सिंह नेगी,धन सिंह बिष्ट,किशोर जोशी, पंकज अधिकारी,धीरज पाण्डे,।

  • केदारनाथ उपचुनाव में महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नोटियाल की प्रचंड जीत पर महिला मोर्चा ने मुखानी चौराहा हल्द्वानी में किया मिष्ठान वितरण।

    केदारनाथ उपचुनाव में महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नोटियाल की प्रचंड जीत पर महिला मोर्चा ने मुखानी चौराहा हल्द्वानी में किया मिष्ठान वितरण।

    हल्द्वानी–  केदारनाथ उपचुनाव में महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नोटियाल दीदी जी प्रचंड जीत पर महिला मोर्चा द्वारा मुखानी चौराहा हल्द्वानी में मिष्ठान वितरण किया गया।

     

    जिसमें जिला अध्यक्ष अलका जीना जी प्रदेश मंत्री रेनू अधिकारी जी , नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा राशि जैन जी ,प्रदेश प्रवक्ता कल्पना बोरा जी ,जिला महामंत्री महिला मोर्चा प्रभारी श्री नवीन भट्ट जी,जिला महामंत्री पूनम जोशी जी,जिला उपाध्यक्ष सीमा बत्रा जी जिला मीडिया प्रभारी विनीता वर्मा जी हल्द्वानी नगर अध्यक्ष राशि जैन जी, बीनू जायसवाल भावना गुप्ता जी जशोदा सोठियाल जी, पार्वती भट्ट जी, उपस्थित रहे।

  • अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास पहुंचना भाजपा की प्रचंड जीत का आधार:- प्रताप बिष्ट

    अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास पहुंचना भाजपा की प्रचंड जीत का आधार:- प्रताप बिष्ट

    हल्द्वानी—महाराष्ट्र और केदारनाथ चुनाव की जबरदस्त विजय के अवसर पर भाजपा कार्यालय हल्द्वानी में आज सायं 4:50 बजे जिला जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट जी प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी, द्वारा कार्यकर्ताओ के साथ मिष्ठान वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

     

     

    जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट जी ने कहा लगातार जनता का भरोसा भारतीय जनता पार्टी पर बढ़ता जा रहा है देश के प्रधानमंत्री और हमारे संगठन की एकजुटता व प्रतियेक कार्यकर्ता की मेहनत रंग लाई।

     

     

    प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट जी ने कहा भारतीय जनता पार्टी का संगठन जनता हितों के लिए काम करता है निरंतर संगठन जनता के संपर्क में रहता है और हमारे देश के प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री पर विश्वास व जनता के काम आज चुनाव की जीत है।

     

     

    प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी ने कहा की पार्टी लगातार संगठित व सुशासन व लगातार जनता के कामों के लिए हमारी सरकारें संकल्प बद्ध है आज हमें आज बहुत खुश होना चाहिए हमारे देश के प्रधानमंत्री मोदी जी देश व विदेश में उनकी व देश की मान प्रतिष्ठा लगातार बढ़ रही है।

     

    भाजपा सम्भाग कार्यक्रम में मिष्ठान वितरण कार्यक्रम मे जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी, जिला महामंत्री रंजन बर्गली व नवीन भट्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, गीता ठाकुर,किशोर जोशी, , हरिमोहन अरोड़ा, प्रतिभा जोशी,  श्रुति तिवारी, रेनू अधिकारी, प्रमोद तोलिया,भुवन जोशी,भुवन भट्ट, विष्णु सक्सेना, मोहन पाठक, योगेश रजवार , नीरज बिष्ट, संदीप गौड़, गोपाल भट्ट प्रशांत वर्मा, अंशुल पाण्डे, आदि लोग मौजूद रहे।