Category: हल्द्वानी

  • मंत्री ने की समीक्षा बैठक, हल्द्वानी के 22 पार्कों की बदलेगी सूरत…..

    मंत्री ने की समीक्षा बैठक, हल्द्वानी के 22 पार्कों की बदलेगी सूरत…..

    हल्द्वानी- हल्द्वानी शहर के 22 पार्कों की सूरत बदलेगी। नैनीताल शहर में पार्किंग निर्माण का काम तेज होगा। शुक्रवार को शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने नैनीताल जिला विकास प्राधिकरण की समीक्षा बैठक में तेजी से काम करने के निर्देश दिए। बैठक में मंत्री ने कहा, प्राधिकरण के तहत 17 करोड़ रुपये के विकास कार्य किए जा रहे हैं। हल्द्वानी के 22 पार्कों के जीर्णोद्धार होगा, जिसमें से पहले फेज में आठ पार्कों की डीपीआर तैयार की जाएगी। 12 पार्किंग स्थल बनाए जा रहे हैं।

     

    हल्द्वानी में ठंडी सड़क के समीप लगभग चार करोड़ 13 लाख की लागत से पार्किंग का निर्माण कार्य, गरमपानी के समीप लगभग दो करोड़ 51 लाख की लागत से 70 वाहनों की क्षमता के पार्किंग स्थल का निर्माण हो चुका है। साथ ही रेस्टोरेंट, सिंधी चौक के समीप 22 लाख की लागत से 26 वाहनों की क्षमता की पार्किंग, कलक्ट्रेट, नैनीताल के समीप 12 करोड़ 69 लाख की लागत से 192 वाहनों की क्षमता के पार्किंग स्थल का निर्माण कार्य और सातताल के समीप दो करोड़ की लागत से 70 वाहनों की क्षमता वाले पार्किंग स्थल का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है।

     

    कहा, नैनीताल में सैलानियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला विकास प्राधिकरण नए पार्किंग स्थलों के निर्माण पर कार्य कर रहा है। कहा, हल्द्वानी के अंतर्गत आवासीय प्रोजेक्ट के कार्य भी किए जाएं। इसके लिए भूमि की तलाश की जा रही है।

  • बहुत चर्चित यूट्यूब को लॉरेंस बिश्नोई गेंग के नाम से 2 करोड़ की फिरौती मांगने वाला आरोपी पुलिस ने मात्र 12 घण्टे में किया गिरफ्तार…

    बहुत चर्चित यूट्यूब को लॉरेंस बिश्नोई गेंग के नाम से 2 करोड़ की फिरौती मांगने वाला आरोपी पुलिस ने मात्र 12 घण्टे में किया गिरफ्तार…

    हल्द्वानी- जाने-माने युटुबर सौरभ जोशी से 2 करोड़ की फ्रूटी की मांग करने वाले गिरफ्तार कर लिया हल्द्वानी के यूट्यूब पर सौरभ जोशी को 12 घंटे पहले जान से मारने की धमकी देकर 2 करोड़ की फ्रूटी की मांग की गई थी जिसकी सूचना सौरभ जोशी द्वारा कोतवाली हल्द्वानी में दी गई, सौरभ जोशी ने  अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तरहरीर दें कर बताया की अज्ञात ने खुद को लॉरेन्स विश्नोई गैंग का सदस्य बताकर धमकी भरा पत्र भेजा ओर दो करोड़ रूपये की फिरौती की मांग की,

     

    और पैसे न देने पर वादी व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। तहरीर  के आधार पर पुलिस ने एफआईआर न0 399/2024 धारा 308(4), 351(3),351(4) बीएनएस बनाम करन विश्नोई पंजीकृत किया गया। अभियोग की विवेचना उ0नि0 भुवन सिंह राणा द्वारा सम्पादित की जा रही है।  आपको बता दें उपरोक्त रंगदारी के मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा संबंधित अधिकारियों को तत्काल मामले का खुलासा करने तथा आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिये गये।

     

    जिस आदेश के क्रम में श्री प्रकाश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी व श्री नितिन लोहनी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में तथा श्री राजेश कुमार यादव प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा तत्काल पंजीकृत अभियोग में उपलब्ध साक्ष्यों एवं वादी की तहरीर के आधार पर आरोपी की सुरागरसी–पतारसी करने हेतु मुखबिर मामूर किये गये तथा वादी को दी गयी धमकी भरे पत्र का मुख्य स्त्रोत ज्ञात कर तमाम सीसीटीवी कैमरे खंगालकर आरोपी के ठिकाने का इनपुट प्राप्त किया गया।

     

    पुलिस टीम द्वारा आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु एक कुशल योजना बनाकर मात्र 12 घण्टे के अन्दर ही ओलिविया कालोनी के पास गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्याया0 के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- अरूण कुमार पुत्र पूरन सिहं, निवासी- थानपुर पो0ओ0- डावरी थाना फेजगंज तह0 बिसौली जिला बदायूं उ0प्र0, (उम्र 19 वर्ष)। तस्दीक– आरोपी की सुरागरसी-पतारसी के दौरान आरोपी के सम्भावित ठिकानों पर दबिश दी गयी तो पुलिस टीम को तस्दीक के दौरान यह जानकारी प्राप्त हुई

     

    कि आरोपी इससे पूर्व जिला मौहाली के जिरकपुर क्षेत्र में स्थित रेडिसन होटल में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। होटल में नौकरी में शिकायत मिलने पर होटल प्रबन्धक द्वारा अभियुक्त को नौकरी से निकाल दिया गया जिस कारण आरोपी ने अधिक पैसा कमाने के लालच में शॉर्टकट ट्रिक अपनाई और यू-ट्यूबर को धमकी देकर पैसे की रंगदारी की गयी ।

    गिरफ्तारी टीम–

    1- उ0नि0 भुवन सिंह राणा – चौकी प्रभारी मण्डी।

    2- उ0नि0 जगदीप सिंह नेगी – चौकी प्रभारी टीपीनगर ।

    3- उ0नि0 संजीत राठौर – प्रभारी एसओजी।

    4- हे0कानि0 इसरार नवी –  सर्विलांस सैल।

    5- हे0कानि0 ललित श्रीवास्तव  – एसओजी।

    6- कानि0 चन्दन नेगी – एसओजी।

    7- कानि0 अरविन्द  बिष्ट  – एसओजी।

    8- कानि0 ललित मेहरा – कोतवाली हल्द्वानी।

    नोट- एसएसपी नैनीताल द्वारा घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस टीम को 2500/- रूपये की धनराशि से पुरष्कृत करने की घोषणा की गयी है।

  • 2024 का आखिरी सुपरमून आसमान में दिखेगा आज, ‘सेवन सिस्टर्स’ का अद्भुत नजारा, जानें कब और कैसे देखें,,,

    2024 का आखिरी सुपरमून आसमान में दिखेगा आज, ‘सेवन सिस्टर्स’ का अद्भुत नजारा, जानें कब और कैसे देखें,,,

    हल्द्वानी–आज रात, 15 नवंबर 2024 को, साल का आखिरी सुपरमून दिखेगा, जो रात के आकाश को अद्भुत चमक से भर देगा.

     

    यह न सिर्फ एक सुपरमून होगा बल्कि इसे और भी खास बनाएगा ‘सेवन सिस्टर्स’ तारा समूह, जिसे प्लीएडीज़ (Pleiades) भी कहा जाता है।

     

    भारत में यह अद्भुत नजारा 15-16 नवंबर की रात को देखा जा सकेगा.

     

    सुपरमून भारतीय समयानुसार रात 2:58 बजे से अपने चरम पर रहेगा.

     

    हालांकि, भारत में इसे देखने का सबसे अच्छा समय 16 नवंबर की शाम सूरज ढलने के बाद होगा. जैसे ही सूर्यास्त होगा, चांद उगता हुआ नजर आएगा और अगले 20-30 मिनट तक अपनी पूरी चमक और विशालता के साथ आसमान में छा जाएग।

  • अनजान नंबर से आए लिंक पर न करें क्लिक, हैक हो सकता है आपका व्हाट्सएप, जाने क्या क्या है तरीके,,,

    अनजान नंबर से आए लिंक पर न करें क्लिक, हैक हो सकता है आपका व्हाट्सएप, जाने क्या क्या है तरीके,,,

    हल्द्वानी–अब ठगों ने व्हाट्सएप के जरिये लोगों से ठगी का नया तरीका निकाला है। इसमें किसी भी व्यक्ति को व्हाट्सएप पर अनजान नंबर से मैसेज भेजकर एक लिंक शेयर किया जाता है।

     

    साइबर अपराधी लोगों से धोखाधड़ी करने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं।

     

    इसी तरह अब ठगों ने व्हाट्सएप के जरिये लोगों से ठगी का नया तरीका निकाला है। इसमें किसी भी व्यक्ति को व्हाट्सएप पर अनजान नंबर से मैसेज भेजकर एक लिंक शेयर किया जाता है।

     

    इस मैसेज को जब तक आप सिर्फ पढ़ते हैं, तब तक तो सब ठीक रहता है, लेकिन जैसे ही लिंक पर क्लिक करते हैं तो व्हाट्सएप हैक हो जाता है।

     

    साइबर विशेषज्ञों के मुताबिक, यह मैसेज एप्लीकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस (एपीआई) होता है। इससे साइबर अपराधी व्यक्ति के अकाउंट को हैक करके ऑपरेट करना शुरू कर देते हैं। इसके बाद व्यक्ति के परिचितों और परिवार के सदस्यों को मैसेज भेजे जाते हैं।

     

    इसके अलावा  आजकल एक नया ट्रेंड आया है, आपको शादी के निमंत्रण कार्ड भेज ,आपकों लिंक ओपन करने को लिखा जाएगा, जैसे ही आप लिंक ओपन करेंगे,तो आपका व्हाट्सएप हैक हो जाएगा, इसलिए अनजान नम्बर से आने वाले निमंत्रण स्वाकार ना करे, वरना नुकसान उठाना पड़ सकता हैं।

    यूजर से ऐसे  मांगे जाते हैं पैसे–

    इसमें यूजर के नाम पर मुश्किल में होने और अकाउंट में तकनीकी दिक्कतें आने की बात कहकर पैसे मांगे जाते हैं। ऐसे में जानकार मदद की भावना से पैसे दे देते हैं और साइबर अपराधी पैसा ऐंठकर निकल जाते हैं।

     

    साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर प्रदेशभर से ऑनलाइन वित्तीय ठगी की हर रोज 300 से अधिक शिकायतें आ रही हैं। इसमें व्हाट्सएप कॉल से ठगी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

    सावधानी ही आपका बचाव है। सावधान रहें ,सुरक्षित रहे।।

  • बाल दिवस के अवसर पर सारथी  फाउंडेशन ने दिए बच्चों को उपहार।

    बाल दिवस के अवसर पर सारथी फाउंडेशन ने दिए बच्चों को उपहार।

    हल्द्वानी–आज दिनांक 14 नवंबर दिन बृहस्पतिवार को बाल दिवस के शुभ अवसर पर सारथी फाउंडेशन समिति के द्वारा छोटे छोटे बच्चों के साथ बाल दिवस का कार्यक्रम माँ जगदम्बा बैंक्विट हाल नहर कवरिंग मुखानी रोड़ हल्द्वानी में आयोजित हुआ।

     

    आज के बाल दिवस कार्यक्रम मै मुख्य अतिथि के रूप मै निवर्तमान मेयर डॉ जोगिंदर पाल सिंह रौतेला जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

     

    आज के कार्यक्रम मै बच्चों को सम्बोधित करते हुए संस्था के अध्यक्ष नवीन पंत ने कहा कि बच्चे ही देश के भविष्य है जो कल किसी न किसी रूप मै देश को अपना योगदान देंगे।

     

    अपने अतिथि सम्बोधन मै डॉ जोगेन्दर पाल सिंह रौतेला जी ने कहा कि सारथी लगातार समाज मै हर एक कार्य को बड़े ही संदेशात्मक तरीके से करते आ रहा है।

     

    मै आपके सामाजिक कार्यों की सफलता के लिए बहुत बहुत बधाई देता हूँ । साथ ही बच्चों से कहना चाहता हूँ कि बच्चे चाहे किसी भी जगह पढ़ते हूँ समाज की उन्नति के लिए ही सोचना चाहिए। साथ ही संस्था के लोगों से भी आग्रह किया कि अपने अपने मोहल्ले मै यदि आपको कोई जरूरत मंद वियक्ति को कोई भी सरकारी योजनाओं की जानकारी दे दी जाय तो वो भी बहुत बड़ी मदद हो जाती है।

     

    कार्यक्रम मै बच्चों द्वारा सुंदर कविता पाठ किया किया गया।
    अंत मै बच्चों को संस्था द्वारा शिक्षण समग्री एवं खाने की समग्री के पैकेट गिफ्ट के रूप में दिये गये।

     

    कार्यक्रम का संचालन संस्था के सचिव ज्ञानेद्र जोशी द्वारा किया गया।

    आज के कार्यक्रम मै संस्था अध्यक्ष नवीन पंत,सचिव ज्ञानेंद्र जोशी,कोषाध्यक्ष कमल जोशी,कोडीनेटर दीक्षा पंत पांडे, कानूनी सलाहकार हरीश जोशी, पदाधिकारी रंजना जोशी,गीता बेलवाल,पूजा पंत,भावना जोशी,बबिता टकवाल,भावना पांडे,कौशल्या जोशी,जानकी रैगई,संतोष गौड़,आफताब आलम,युगल मेलकनी,अर्जुन मौर्य आदि उपस्थित रहे।

  • भाजपा मंडल महामंत्री विनीत कबड़वाल की जमीन पर किसकी नजर, आखिर दिल्ली से कौन कर रहा साजिश?।

    भाजपा मंडल महामंत्री विनीत कबड़वाल की जमीन पर किसकी नजर, आखिर दिल्ली से कौन कर रहा साजिश?।

    हल्द्वानी—आज हल्द्वानी के एक निजी प्रतिष्ठान में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा किसान मोर्चा के हल्दूचौड़ मंडल महामंत्री विनीत कबड़वाल ने अपनी पुश्तैनी जमीन से हुई लाखो की तार बाड़ चोरी व जमीन अवैध रूप से कब्जाने के प्रयास में पुलिस की निष्क्रियता को लेकर गंभीर आरोप लगाए।

     

     

    विनीत का आरोप है कि उनकी मुक्तेश्वर क्षेत्र की पुश्तैनी जमीन पर भूमाफियाओं की नजर है, और दिल्ली में बैठे एक आईआरएस अधिकारी के रिश्तेदार जो महिंद्रा कोटक बैंक हल्द्वानी में मैनेजर है उन्होंने मिलकर उनकी जमीन कब्जाने की साजिश कर रहे हैं।

     

    विनीत ने कहा कि कुछ माह पहले उनकी जमीन पर लगाए गए बाउंड्री एंगल और तार चोरी कर हल्द्वानी के एक सफेदपोश नेता के संरक्षण में छिपा दिए गए। घटना के बाद उन्होंने रामगढ़ पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया, बाद में भाजपा नेताओं के हस्तक्षेप के बाद उनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ, लेकिन पुलिस द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

     

     

    विनीत का आरोप है कि भवाली चौकी इंचार्ज प्रेम विश्वकर्मा व जाच अधिकारी गुलाब सिंह कंबोज व एस आई गोविंदी टम्टा ने चोरों को बुलाकर उन पर जबरन समझौता करने का दबाव डाला और पुलिस ने इसे भूमि विवाद बनाकर मामले को दबाने की कोशिश की है जबकि उनकी 5 से 7 लाख की तार व एंगल पुलिस जब्त करने में नाकाम नजर आई है।

     

    विनीत ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि दिल्ली के अधिकारी के दबाव में पुलिस निष्क्रिय बनी हुई है और उनके पक्ष में कोई कार्रवाई नहीं कर रही।

    प्रेस वार्ता में किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष कार्तिक उपाध्याय ने विनीत कबड़वाल का समर्थन करते हुए कहा कि धामी सरकार में भाजपा के ही पदाधिकारी किसानों की जमीनें भी सुरक्षित नहीं हैं।

     

    कार्तिक उपाध्याय ने पुलिस प्रशासन पर प्रशाशनिक दबाव में काम करने का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि यदि इस मामले में जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो किसान मंच पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोलने से पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने कहा, “अगर नैनीताल पुलिस ने इस मामले को जल्द हल नहीं किया, तो किसान मंच जनपद में व्यापक आंदोलन करेगा।”

     

    मामले में सामाजिक कार्यकर्ता पीयूष जोशी ने भी इस मामले पर प्रशासन की निष्क्रियता की निंदा की। उन्होंने कहा कि राज्य में प्रशासनिक अधिकारियों पर भूमाफियाओं का दबाव है , और यह स्थिति बेहद चिंताजनक है।

     

    पीयूष जोशी ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई नहीं की और दबाव बनाने की बजाय चोरी की हुई सामग्री जब्त कर दोषियों पर कार्यवाही नही करती तो एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा व एसएसपी कार्यालय में धरना देंगे और देहरादून में डीजीपी को नैनीताल पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में अवगत कराएंगे।

     

    प्रेस वार्ता में विनीत के पिता दया किशन कबड़वाल ने अपनी पीड़ा व्यक्त की और कहा कि उनकी पुश्तैनी जमीन पर कब्जा करने की साजिशें की जा रही हैं।

     

    उन्होंने कहा कि इस जमीन के पास हेलीपैड निर्माण का प्रस्ताव है, जिसके चलते उनकी जमीन की कीमत बढ़ गई है, और इसी कारण से भूमाफिया इसे कब्जाने की कोशिश कर रहे हैं अगर ऐसा हुआ तो वह परिवार के साथ आत्मदाह करने पर मजबूर होंगे।

     

    मामले में एक और पीड़ित पंकज कबड़वाल ने कहा कि प्रशासन के निष्क्रिय रवैये के कारण उन्हें उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है।

     

    इस दौरान सभी ने एक सुर में प्रशासन से 24 घंटे के अंदर कार्रवाई की मांग की और कहा कि यदि पुलिस ने मामले में निष्पक्षता नहीं दिखाई, तो वे एसएसपी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे और जरूरत पड़ी तो आमरण अनशन पर भी बैठेंगे।

     

    विनीत कबड़वाल ने प्रेस वार्ता के अंत में चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के भीतर उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आमरण अनशन करेंगे और प्रशासन व पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।

     

    उन्होंने कहा, “यह केवल मेरी जमीन का सवाल नहीं है, बल्कि भाजपा के एक पदाधिकारी की गरिमा और एक किसान के हक का सवाल है। अगर न्याय नहीं मिला, तो हम उग्र आंदोलन करेंगे और इसकी जिम्मेदारी प्रशासन और भूमाफियाओं की होगी।”

     

    इस दौरान किसान मंच के कार्तिक उपाध्याय, भाजपा मंडल महामंत्री विनीत कबड़वाल, सामाजिक कार्यकर्ता पीयूष जोशी, पंकज कबड़वाल, तनुज कबड़वाल, किसान मकान बचाओ संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष ललित मोहन जोशी जैसे कई लोग मौजूद रहे।

  • हल्द्वानी में 16 तक रोजाना साढ़े पांच घंटे बिजली रहेगी गुल…….

    हल्द्वानी में 16 तक रोजाना साढ़े पांच घंटे बिजली रहेगी गुल…….

    हल्द्वानी- कालाढूंगी रोड चौराहा बिजलीघर से जुड़े फीडरों में विद्युतीकरण कार्य के चलते 16 नवंबर तक रोजाना साढ़े पांच घंटे बिजली गुल रहेगी। शुक्रवार से इसका क्रम शुरू हो गया है। पहले दिन बद्रीपुरा व सरस मार्केट वाले क्षेत्र में आपूर्ति बाधित रही। इससे करीब दो हजार उपभोक्ता प्रभावित हुए। इधर टीपीनगर बिजलीघर के देवलचौड़ फीडर में रामपुर रोड क्षेत्र में 11 केवी लाइन की गार्डिंग कार्य के चलते दो घंटे बिजली ठप रही।

     

    बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से सड़क से क्रॉस कर रहे तारों को सुरक्षित करने के लिए काम कराया गया। विद्युत वितरण खंड शहर के अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार ने बताया कि बिजलीघर से जुड़े बाजार क्षेत्र वाले फीडर में पुरानी केबल को बदलकर एक्सएलपीई केबल लगाने का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा सड़क चौड़ीकरण के मद्देनजर नई विद्युत लाइनों के नीचे गार्डिंग का कार्य भी किया जाना है।

     

    इसके चलते शुक्रवार से आठ दिन तक लगातार कालाढूंगी रोड चौराहा बिजलीघर के स्टेशन रोड फीडर, आजादनगर, नैनीताल रोड, गांधीनगर, कालाढूंगी रोड, बाजार क्षेत्र के फीडर से जुड़े क्षेत्रों में विद्युतीकरण के कार्य किये जाएंगे। इसके चलते सुबह 9:30 बजे से अपराह्न तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

     

  • सांसद अजय भट्ट ने दी राज्य स्थापना दिवस की बधाई।

    सांसद अजय भट्ट ने दी राज्य स्थापना दिवस की बधाई।

    हल्द्वानी–सांसद श्री भट्ट ने उत्तराखंड राज्य निर्माण के 24 वर्ष पूर्ण होने पर राज्य के संघर्ष के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शाहिद राज्य आंदोलनकारियो को नमन करते हुए प्रदेशवासियों को राज्य निर्माण के रजत जयंती वर्ष पर प्रवेश करने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

     

    श्री भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड राज्य की मजबूत नीव रखने वाले पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई को भी आज याद किया जाना आवश्यक है उनके प्रधानमंत्री रहते हुए उत्तराखंड अलग राज्य का दर्जा मिला।

     

     

    श्री भट्ट ने कहा कि विगत 24 वर्षों में राज्य आंदोलनकारियो की जन भावनाओं के अनुरूप राज्य के समग्र एवं संतुलित विकास की अवधारणा को पूरा करने के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में उत्तराखंड का चौह मुखी विकास प्रगति पर है।

     

     

    श्री भट्ट ने कहा कि आज उत्तराखंड 38 वन नेशनल गेम्स के लिए तैयार हो रहा है। पहाड़ों में ट्रेन का सपना साकार हो रहा है। स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने वाली सबसे बड़ी संस्थाएं एम्स और उसके सैटलाइट सेंटर उत्तराखंड में स्थापित हो गए हैं।

     

     

    राज्य को जोआल वेदर रोड कनेक्टिविटी से पूरे देश के साथ जोड़ा गया है। देवभूमि में चार धामों के पुनर्निर्माण के साथ ही पांचवें सैन्य धाम की स्थापना भी हमारे राज्य के विकास की अवधारणा को साकार करती है।

     

     

    श्री भट्ट ने कहा कि जॉली ग्रांट के बाद पंतनगर भी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के रूप में विकसित होने के लिए गतिमान है।

     

    राज्य में रोपवे कनेक्टिविटी से जोड़कर नई पहचान मिली है। लगातार देवभूमि में तीर्थ तन और पर्यटन के लिए देश और दुनिया से आ रहे लोगों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है जिससे राज्य की आर्थिक की पर भी सकारात्मक असर देखने को मिला है।

     

     

    श्री भट्ट ने कहा कि आज पर्वतीय क्षेत्रों में पर्यटन आयुष वेलनेस आईटी तथा ऊर्जा के क्षेत्र में लगातार निवेश हो रहा है। यही नहीं राज्य में सरकारी भर्तियों में लगातार रोजगार मिल रहे हैं।

     

    श्री भट्ट ने बताया कि आज प्रदेश में सरकारी नौकरियों में 30% का आरक्षण और सहकारी समितियां में राज्य की महिलाओं को 33% का आरक्षण रखे जाने का निर्णय राज्य आंदोलनकारी के जन भावनाओं के अनुरूप है।

     

    श्री भट्ट ने कहा कि आम जनता के सहयोग से सरकार निरंतर उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए प्रयत्नशील है। श्री भट्ट ने विगत दिनों बस दुर्घटना में हताहत हुए लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। श्री भट्ट ने रजत जयंती में प्रवेश करने पर राज्य के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की है

  • सांसद अजय भटट की अध्यक्षता में शुक्रवार को सर्किट हाउस काठगोदाम में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक हुईं सम्पन्न ।

    सांसद अजय भटट की अध्यक्षता में शुक्रवार को सर्किट हाउस काठगोदाम में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक हुईं सम्पन्न ।

    हल्द्वानी–सांसद श्री भटट ने बैठक में केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के साथ ही जनपद में विभिन्न विभागों द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। श्री भटट ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं पर अधिकारी कार्यों को गम्भीरता से लेते हुये त्वरित गति से पूर्ण कर जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक प्रत्येक दशा में पहुँचाना सुनिश्चित करें।

    सांसद श्री भटट ने अधिकारियों से कहा कि जनहित के कार्यों को प्राथमिकता से करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा जनपद में केन्द्र सरकार द्वारा संचालित जिन विकास योजनाओ पर प्रोजेक्ट बनने है उसमें जनप्रतिनिधियों को सूचना देना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा जनपद में जो योजनायें पूर्ण हो चुकी है या शिलान्यास होना है जनप्रतिनिधि को अवश्य सूचना दे ताकि सरकार द्वारा विकास योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुचे।

     

    बैठक में मण्डी परिषद के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर नाराजगी व्यक्त की। एमडी के बैठक में अनुपस्थित रहने पर मुख्य सचिव को पत्र लिखने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी को दिये। उन्होंने कहा ओखलकांडा महाविद्यालय पतलोट भवन का निर्माण कार्य मण्डी परिषद द्वारा किया गया कार्य पूर्ण हो चुका है नवनिर्मित भवन की गुणवत्ता सही नही होने से छत वर्षाकाल में टपक रही है। उन्होंने जांच के आदेश दिये।

     

    बैठक में एचपीसीएल के द्वारा हल्द्वानी शहर मे गैस पाईप लाईन की प्रगति पर सांसद ने गहरी नाराजगी व्यक्त की और कहा कि गैस पाईप लाईन गुणवत्ता के साथ बिछाई जाए शीघ्र की एचपीसएल के द्वारा बिछाई जा रही गैस पाईप लाईन का निरीक्षण किया जायेगा।

     

    वर्तमान में हल्द्वानी शहर में 9600 घरों को एचपीसीएल कम्पनी के द्वारा गैस कनैक्शन दे दिये गये है गैस पहुचने के पश्चात शीघ्र ही जोड दिया जायेगा।

     

    जनपद मे जलजीवन मिशन के कार्यों पर श्री भटट ने नाराजगी व्यक्त की और कहा कि सरकारी धनराशि का दुरूपयोग होने पर सम्बन्धित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जायेगी।

     

    उन्होंने कहा गौलापार मे नकैल पुल निर्माण पूर्ण हो चुका है लेकिन सडक मार्ग पर विद्युत पोल शिफ्टिंग की वजह से कार्य नही होने पर श्री भटट ने अधिशासी अभियंता विद्युत ग्रामीण को शीघ्र पोल शिफ्टिंग करने के निर्देश दिये और कहा कि जनहित के कार्याें में ढिलाई कतई बर्दास्त नही की जायेगी।

     

     

    अधिशासी अभियंता सिचाई ने बताया कि गौलापुल के पास एप्रोच रोड वर्षाकाल मे बह गई थी जिसका लगभग 24 करोड का स्टीमेट शासन को प्रेषित किया है शीघ्र ही स्टीमेट स्वीकृत होने के उपरान्त कार्य प्रारम्भ किया जायेगा।

     

    बैठक में सांसद श्री भटट द्वारा दीन दयाल उपाध्याय योजना,प्रधानमंत्री आवास,जल जीवन मिशन,प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, समग्र शिक्षा, मिड डे मील,प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, कौशल विकास, प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना, राष्टीय खाद्य सुरक्षा,दूरसंचार, रेलवे,खनन के साथ ही केन्द्र सरकार द्वारा संचालित आदि योजनाओं के बारे में अधिकारियों से विस्तृत प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली।

     

    बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में आपदा मद से सभी विभागो को धनराशि स्वीकृत कर दी है विभागो द्वारा कार्य प्रारम्भ कर दिया है।

     

    जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि जिन सडकों एवं योजनाओ के टेंडर पूर्ण हो चुके है उन पर कार्य करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा जलजीवन मिशन के तहत जिन योजनाओं के जलस्रोतो पानी की कमी होने के कारण योजनाओं पर कार्य प्रारम्भ नही हो पा रहा था जलजीवन मिशन के द्वारा 150 योजनाओं की दोबारा समीक्षा कर स्टीमेट रिवाईज कर शासन को प्रेषित किये गये है।

     

    बैठक में अध्यक्ष जिला पंचायत बेला तोलिया, विधायक डा0 मोहन सिंह बिष्ट, रामसिंह कैडा,विधायक प्रतिनिधि विकास भगत, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत,ब्लाक प्रमुख रवि कन्याल, रूपा देवी, रेखा रावत, मुकेश बेलवाल, लक्ष्मण खाती, दीपक पाण्डे के साथ ही जिलाधिकारी वंदना सिंह, नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पाण्डे, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी,जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी, अधिशासी अभियंता लोनिवि अशोक चैधरी,यूपीसीएल प्रदीप कुमार, अधिशासी अभियंता ग्रामीण (विद्युत) बेगराज , जीएस कार्की,पेयजल अशोक प्रजापति के साथ ही जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • वन तस्कर एवं वन कर्मियों पर फायरिंग करने वाले कुख्यात अपराधी संगत सिंह उर्फ संगी की पुलिस से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार……

    वन तस्कर एवं वन कर्मियों पर फायरिंग करने वाले कुख्यात अपराधी संगत सिंह उर्फ संगी की पुलिस से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार……

    हल्द्वानी-  ऊधम सिंह नगर जिले के एसएसपी मणिकांत मिश्रा के जिले को अपराध और अपराधी मुक्त करने की मुहिम में बीती देर रात वन तस्कर एवं वन कर्मियों पर फायरिंग करने वाले कुख्यात अपराधी संगत सिंह उर्फ संगी की पुलिस से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया उसे पाव में गोली लगी है। यह अपराधी फायरिंग करने का आदी बताया जाता है। इसने ही वन कर्मियों पर फायरिंग की थी।

     

    इस शातिर बदमाश के विरुद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रों में गंभीर धाराओं में दर्जनों मुकदमे दर्ज है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने चेतावनी दी है कि ऐसे कुख्यात अपराधियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। मुठभेड़ में घायल अभियुक्त संगत सिंह उर्फ संगी पुत्र कुलदीप सिंह निवासी हरिपुरा हरसान थाना बाजपुर जनपद ऊधमसिंहनगर जो थाना गदरपुर पर पंजीकृत मुकदमा एफआईआर नम्बर-232/2024 धारा-109(1)/121(2)/132/191(3)/3(5) बीएनएस व धारा-26 वन अधिनियम व थाना केलाखेड़ा पर पंजीकृत मुकदमा एफआईआर नम्बर-105/2024 धारा-121(1)/132/190/190(2) बीएनएस में वाँछित चल रहा था।

     

    पुलिस को इसकी तलाश थी। यह अभियुक्त लकड़ी चोरी व फायरिंग करने का आदी है तथा शातिर किस्म का बदमाश है। पुलिस ने इसे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार इसके विरुद्ध वन विभाग व अन्य मामलों के 51 अभियोग पंजीकृत हैं। इसका आपराधिक इतिहास भी है, लेकिन यह अपनी जमानत करा कर लगातार अपराध कर रहा था। पुलिस अब इससे पूछताछ करके इसके गैंग से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाएगी।