Category: हल्द्वानी

  • परिवहन विभाग की प्रवर्तन कार्यवाही में 71 वाहनों के चालान, 18 सीज।

    परिवहन विभाग की प्रवर्तन कार्यवाही में 71 वाहनों के चालान, 18 सीज।

    हल्द्वानी–आज परिवहन विभाग के द्वारा चेकिंग अभियान में 71 वाहनों के चालान कर 18 वाहनों को सीज किया गया जिसमें 15 भार वाहन और 03 ऑटो सम्मिलित है ।

     

    आज परिवहन विभाग के प्रवर्तन टीमों के द्वारा हल्द्वानी- लालकुआं , हल्द्वानी- रुद्रपुर, हल्द्वानी -गोलापर व हल्द्वानी -भीमताल /नैनीताल मार्ग पर चेकिंग अभियान संचालित किया।

     

    परिवहन अधिकारी श्री गुरुमुख सिंह, श्री आशुतोष डिमरी एवं श्री एपी गुप्ता के द्वारा हल्द्वानी क्षेत्र के अंतर्गत भार वाहनों में ओवरलोडिंग, फिटनेस, टैक्स, रिफ्लेक्टर, सीटबेल्ट, परमिट आदि के उपयोग में प्रवर्तन कार्रवाई की गई।

  • कांग्रेस ने फूंका मोदी सरकार का पुतला”बताया विफल सरकार।

    कांग्रेस ने फूंका मोदी सरकार का पुतला”बताया विफल सरकार।

    हल्द्वानी- बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के लिए कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार ठहराते हुए मंगलवार को जिलेभर में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन करते हुए उनके पुतल फूंके। भवाली। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी पर मामले में चुप्पी साधने का आरोप लगाते हुए उनका पुतला दहन किया।

     

    साथ ही केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर नाराजगी जाहिर की। इस दौरान महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट, कंचन सुयाल, सुजान सिंह रजवार मौजूद रहे।

  • बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार का हल्द्वानी में विरोध, सडक पर उतरे हजारों लोग्……

    बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार का हल्द्वानी में विरोध, सडक पर उतरे हजारों लोग्……

    हल्द्वानी- बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे अत्याचार के विरोध में मंगलवार को हल्द्वानी की सड़कों पर हिंदू संगठनों के हजारों लोग उतरे। विभिन्न धर्मों और संगठनों के लोगों ने आक्रोश रैली निकाली। प्रदर्शनकारियों ने हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर केंद्र सरकार से कार्रवाई की मांग की। साथ ही आक्रोश रैली में एक रहोगे तो सेफ रहोगे के नारे लगाए गए। पुलिस प्रशासन की ओर से आक्रोश रैली को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

     

    प्रदर्शनकारियों ने कमिश्नर के माध्यम से राष्ट्रपति को पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन भेजा। हिंदूओं पर अत्याचार करने वाले बांग्लादेशियों पर कड़ी कारवाई की मांग की। रैली में निवर्तमान मेयर जोगेंद्र रौतेला, बंशीधर भगत, बेला तोलिया, अनिल डब्बू, नीरज शारदा, प्रदीप बिष्ट राजेंद्र सिंह बिष्ट, चंदन बिष्ट विनोद मेहरा, लखन सिंह निगतिया, राहुल जोशी समेत हजारों लोग थे।

  • सशक्त एकता उधोग व्यापार मंडल ने फूंका बांग्लादेश सरकार का पुतला, 10 को होने वाली रैली को सफल बनाने का किया आवाहन।

    सशक्त एकता उधोग व्यापार मंडल ने फूंका बांग्लादेश सरकार का पुतला, 10 को होने वाली रैली को सफल बनाने का किया आवाहन।

    हल्द्वानी–आज दिनांक 9/12/2024को बांग्लादेश में हो रहे हिन्दू अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे अत्याचार और उनके संवैधानिक व अंतराष्ट्रीय अधिकारों के उल्लंघन व अंतराष्ट्रीय अधिकारों के उल्लंघन पर व धार्मिक स्थलों व्यापारीयो के प्रतिष्ठानो पर तोड़फोड़ महिलाओं बच्चियों पर क्रुरता यौन उत्पीडन पर, सशक्त एकता उधोग व्यापार मंडल उत्तराखंड विरोध करता है ।

     

    और बंगलादेश सरकार का पुतला दहन कर भारत सरकार से गहरी चिंता व्यक्त करते हुए मांग करता है हिन्दू, बौद्ध,सिख, ईसाई,और अन्य संगठनों के सम्मान के लिए ठोस कदम उठाए और विश्व संगठनों से मिलकर ठोस कार्रवाई करें।

     

     

    प्रदेश अध्यक्ष लाखन सिंह निगल्टिया ने कहा की लगातार हो रहे अत्याचार को सहन करना बर्दाश्त से बाहर है बांग्लादेश पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए यह मामला विश्व स्तर पर उठाना चाहिए और कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

     

     

    प्रदेश महामंत्री ने कहा की बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर लगातार हो रहे अत्याचार विपक्ष घटनाएं महिलाओं और बच्चियों का यौन शोषण व्यापारी भाइयों के प्रतिष्ठानों को तोड़कर खत्म करने की कोशिश औऱ धार्मिक स्थलों को तोड़ना ,

     

    इसकी सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल भर्त्सना करता है, और विश्व स्तर पर मांग करता है, की बांग्लादेश पर दंडनीय कार्रवाई हो और जो आतंकवादी प्रवृत्ति के लोग हिंदू अल्पसंख्यकों पर ज़ुल्म ढाह रहे हैं उन्हें चिन्हित कर कार्रवाई हो,।

     

    महिला प्रदेश प्रभारी सीमा बत्रा ने कहा एक तरफ विश्व नारी शक्ति की बात करता है वहीं बांग्लादेश पर लगातार कृत्य किए जा रहे हैं जुल्म किया जा रहे हैं बच्चों पर जुल्म किया जा रहे हैं जो सहनीय नहीं है को सरकारों से मांग करते हैं इस पर ठोस कार्रवाई की जाए,

     

    कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष लाखन सिंह निगल्टिया व प्रदेश महामंत्री भुवन चंद्र भट्ट,के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।

     

    प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश थुआल, प्रदेश सचिव चंदन बिष्ट, प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रताप जोशी, प्रदेश प्रवक्ता संजय त्यागी,जिलाध्यक्ष नैनीताल नरेश पाण्डे,प्रदेश महिला प्रभारी सीमा बत्रा, महिला प्रदेश महामंत्री ज्योति अवस्थी, जिला प्रभारी संजय बिष्ट, सह प्रभारी राहुल जोशी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यतरूण वानखेड़े,प्रदेश प्रभारी गंगा साही, मंडल मुखानी अध्यक्ष भुवन सागुडी, कैलाश बिष्ट दीपक जोशी,बालम जोशी हर स्वरूप पाल,हिमांशी पडलिया, तरनजीत कौर,मंजू भट्ट, युवा प्रदेश सचिव दीप जोशी,युवा शहर अध्यक्ष सज्जन बत्रा, मयंक गोस्वामी,आयुश नागर, शेखर शर्मा, आदि लोग सम्मिलित हुए।।

  • बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ रैली/प्रदर्शन के दौरान यातायात डायवर्जन प्लान एवं पार्किंग व्यवस्था,  जानिए कहाँ और कैसे,,,,

    बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ रैली/प्रदर्शन के दौरान यातायात डायवर्जन प्लान एवं पार्किंग व्यवस्था, जानिए कहाँ और कैसे,,,,

    हल्द्वानी–दिनांक 10/12/2024 को बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ रैली/प्रदर्शन के दौरान यातायात डायवर्जन प्लान एवं पार्किंग व्यवस्था—

    यह डायवर्जन प्लान दिनांक 10/12/2024 को प्रातः 10:00 बजे कार्यक्रम प्रारंभ होने से कार्यक्रम समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।

     

    प्रदर्शन रैली एम बी इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर कुल्यालपुरा तिराहा से एम बी पी जी कॉलेज तिराहा नैनीताल रोड से दाहिनी तरफ वाली रोड से तिकोनिया चौराहा तक जाएगी।

     

    पर्वतीय क्षेत्र से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहन रैली के डिग्री कॉलेज से तिकोनिया चौराहा के मध्य होने पर नारीमन तिराहा, कॉलटैक्स तिराहा / हाईडिल तिराहा से डायवर्ट गौलापार, पनचक्की तिराहा होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे व अन्य शेष वाहन सौरव होटल कट से ठंडी सड़क होते हुए तिकोनिया और महारानी होटल तिराहा से डायवर्ट होकर सरस्वती रेस्टोरेंट तिराहा से दोनहरिया तिराहा होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे।

     

     

    दोनहरिया तिराहा/पानी की टंकी तिराहा/तिकोनिया चौराहा/डिग्री कॉलेज तिराहा /महारानी कट/ कलावती चौराहा से कुल्यालपुरा को आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

     

     

    रैली के दौरान डिग्री कॉलेज तिराहा से तिकोनिया चौराहा के मध्य पड़ने वाले विभिन्न कटों से कोई भी वाहन मेन रोड में प्रवेश नहीं करेगा।

     

    जब रैली तिकोनिया चौराहा पर पहुंचेगी तो दोनों तरफ सड़क में यातायात बाधित होने की दशा में सिंधी चौराहे से नैनीताल रोड की ओर आने वाले वाहन कालाढुंगी तिराहा से डायवर्ट होकर नवाबी रोड और मुखानी चौक से नैनीताल रोड की ओर जाएंगे ।

     

    रामपुर रोड से आने वाले वाहन आईटीआई तिराहा से डायवर्ट होकर धान मिल तिराहा से मुखानी चौक व नवाबी रोड तिराहा होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे व शेष अन्य वाहनों को नैनीताल बैंक तिराहा पर रोका जायेगा।

     

    तिकोनिया चौराहा से नैनीताल रोड की ओर जाने वाले समस्त वाहन तिकोनिया चौराहा से डायवर्ट होकर दाहिने तरफ वाली रोड से जाएंगे ।

     

    पार्किंग व्यवस्था—

    •रैली में सम्मलित होने वाले पदाधिकारी / आयोजनकर्ताओं/ मीडियाकर्मियों / पुलिस/प्रशासन के वाहन एम०बी० इंटर कॉलेज मैदान व एम०बी० डिग्री कॉलेज मैदान में पार्क किये जायेंगे।

     

    रैली में सम्मलित होने वाले व्यक्तियों के वाहन परख इमेजिंग सेंटर ठंडी सड़क/महिला डिग्री कॉलेज में पार्क किये जायेंगे।

  • एक दिवसीय स्पोकन ट्यूटोरियल आई.आई.टी., बॉम्बे के कौशल आधारित पाठ्यक्रमों का वर्चुअल जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

    एक दिवसीय स्पोकन ट्यूटोरियल आई.आई.टी., बॉम्बे के कौशल आधारित पाठ्यक्रमों का वर्चुअल जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

    हल्द्वानी– आज दिनाकं 09/12/2024 को कंप्यूटर विज्ञान विद्याशाखा, उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय व स्पोकन टुटोरिअल आई. आई. टी. बॉम्बे के सहयोग से उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के सत्र 2024-25 के सभी शिक्षार्थियों हेतु एक दिवसीय स्पोकन ट्यूटोरियल आई.आई.टी., बॉम्बे के कौशल आधारित पाठ्यक्रमों का वर्चुअल जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गय ,

     

     

    इस वर्चुअल जागरूकता कार्यक्रम में स्पोकन टुटोरियल आई. आई. टी. बॉम्बे की ट्रेनिंग मेनेजर श्रीमती वर्षा ने स्पोकन ट्यूटोरियल आईआईटी, बॉम्बे व स्पोकन ट्यूटोरियल आईआईटी, बॉम्बे के कौशल आधारित पाठ्यक्रमों के उद्देश्य के बारे में बिस्तार पूर्वक बताया,

     

     

    वर्चुअल जागरूकता कार्यक्रम में कंप्यूटर विज्ञान विद्याशाखा के निदेशक प्रोफेसर जीतेंद्र पांडे ने स्पोकन ट्यूटोरियल आईआईटी, बॉम्बे के कौशल आधारित पाठ्यक्रमों के उपयोग व शिक्षार्थियों के लिए ये पाठ्यक्रम कैसे उपयोगी सिद्ध हो सकते है के बारे में बताया व प्रोफेसर आशुतोष कुमार भट्ट ने स्पोकन ट्यूटोरियल आईआईटी, बॉम्बे के कौशल आधारित पाठ्यक्रमों को कैसे शिक्षार्थियों तक पहुचे ताकि शिक्षार्थी अधिक से अधिक लाभ्वान्ति हो सके के बारे में बताया डा0 बालम सिंह दफौटी ने कौशल आधारित पाठ्यक्रमों के प्रशिक्षण व प्रक्रिया के बारे में विस्तार पूर्वक शिक्षार्थियों को बताया ।

     

    कार्यकम का संचालन डा0 बालम सिंह दफौटी द्वारा किया गया, कार्यकम में कंप्यूटर विज्ञान विद्याशाखा के आशीष जोशी व अन्य शिक्षक उपस्थित रहे ।

  • राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन (रजिं) द्वारा बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे अत्याचार और उनके संवैधानिक व अंतराष्ट्रीय अधिकारों के उल्लंघन पर ध्यान आकर्षण और रोष व्यक्त किया।

    राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन (रजिं) द्वारा बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे अत्याचार और उनके संवैधानिक व अंतराष्ट्रीय अधिकारों के उल्लंघन पर ध्यान आकर्षण और रोष व्यक्त किया।

    हल्द्वानी–आज अतिथि रेस्टोरेंट में भारत (सरकार द्वारा निबंधित) राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन रजिं द्वारा बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे अत्याचार और उनके संवैधानिक व अंतराष्ट्रीय अधिकारों के उल्लंघन पर ध्यान आकर्षण किया।

     

    हम हल्द्वानी जनपद के नैनीताल उत्तराखंड की नागरिक गण मानव अधिकार मंच के अंतर्गत बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों पर बढ़ते अत्याचार और मानवाधिकार हनन की घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए यह ज्ञापन प्रस्तुत करते हैं कि बांग्लादेश में हिंदू और बौद्ध और इसी अल्पसंख्यक धार्मिक कट्टरपंथियों के अत्याचारों का लगातार शिकार हो रहे हैं ।

     

    धार्मिक स्थलों पर हमले बढ़ रहे हैं जहां 59% हिंसा धार्मिक स्थलों को निशाना बनाती है और 69 मंदिरों वह अन्य पूजा स्थलों पर अनुष्ठानों के दौरान हमले किए गए हैं।

     

    कट्टरपंथियों द्वारा अल्पसंख्यक महिलाओं के खिलाफ जबरन धर्माांांतरणण अपहरण और बलात्कार जैसी घटनाएं आम हो चुकी हैं ।

     

     

    बच्चों को शिक्षा और सुरक्षित जीवन से वंचित किया जा रहा है । साथ ही सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहरों का व्यवस्थित विनाश जारी है ।

     

     

    यह स्थिति बांग्लादेश के संविधान के अनुच्छेद 27 28 31 41 और 42 का उल्लंघन है जो कानून के समक्ष समानता धार्मिक स्वतंत्रता और संपत्ति के अधिकार की गारंटी देता है।

     

    इसके अलावा यह अंतरराष्ट्रीय कानूनी जैसे सार्वभौमिक मानवाधिकार UDHR 1948 और अंतर्राष्ट्रीय नागरिक और राजनीतिक अधिकार संधिICCPR,1966 का भी गंभीर हनन है हम चाहते हैं कि भारत सरकार बांग्लादेश सरकार पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाए।

     

    भारत सरकार संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के माध्यम से यह सुनिश्चित करें कि बांग्लादेश सरकार धार्मिक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाऐ।

     

    संयुक्त राष्ट्र द्वारा स्वतंत्र जांच आयोग का गठन
    संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषदUNHRC और अन्य अंतरराष्ट्रीय निकायों द्वारा एक स्वतंत्र जांच आयोग गठित किया जाए जो बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों पर हो रही अत्याचारों की निष्पक्ष और विस्तृत जांच करें।

     

    अपराधियों पर कठोर कार्रवाई–

    बांग्लादेश सरकार पर यह सुनिश्चित करें की धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा और भेदभाव में शामिल कट्टरपंथियों को न्याय के दायरे में ले जाए और उन्हें कठोर सजा दी जाए।

    पुनर्वास औरमुआवजा–

    हिंसा और उत्पीड़न से प्रभावित अल्पसंख्यक समुदायों के पुनर्वास के लिए बांग्लादेश सरकार विशेष योजनाएं बनाई और उनके आर्थिक सामाजिक व सांस्कृतिक नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजा प्रदानकरें।

     

    महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए,
    महिलाओं और बच्चों के खिलाफ पेट्रोल पंथ्यों द्वारा जबरन धर्मांतरण अपराह्न और हिंसा को रोकने के लिए बांग्लादेश सरकार प्रवाही कदम उठाए महिला और बाल दमन निवारण अधिनियम 2000 अन्य प्रशासन की कानों का कठोरता से पालन सुनिश्चित किया जाए.

     

    हम आपसे निवेदन करते हैं कि आप इन मुद्दों पर विचार करें और बांग्लादेश में सभी धार्मिक अल्पसंख्यक क्यों हिंदू बौद्ध ईसाई और अन्य समुदाय के अधिकारों का सम्मान की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाएं।

     

    कार्यक्रम की राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्षता श्रुति गोलवलकर, राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन जिला प्रवक्ता राजेश जोशी, विवेक कश्यप, अध्यक्ष वरिष्ठ जन कल्याण भुवन भास्कर, पूर्व सैनिक मेज़र बी,एस, रौतेला, पूर्व अर्धसैनिक बल दरबान सिंह बौरा, क्षैत्रिय संरक्षक भारत विकास परिषद भगवान सहाय, पंजाब जन कल्याण समिति,प्रदीप कक्कड़,समाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र सिंह बिष्ट, प्रताप बिष्ट, चंदन बिष्ट, सशक्त एकता उधोग व्यापार मंडल प्रदेश महामंत्री भुवन भट्ट, समाजिक कार्यकर्ता चंदन बिष्ट, प्रदीप लोहनी, उमेश साह,डा नवीन शर्मा, आदि लोग शामिल हुए।

  • अर्धनग्न होकर शरीर पर कालिख पोतकर वीडियो बनाते पहुंचा शनि बाजार, बनभूलपुरा पुलिस ने किया गिरफ्तार…….

    अर्धनग्न होकर शरीर पर कालिख पोतकर वीडियो बनाते पहुंचा शनि बाजार, बनभूलपुरा पुलिस ने किया गिरफ्तार…….

    SSP NAINITAL ने कहा सार्वजनिक स्थानों में शर्मिंदगी का माहौल उत्पन्न करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

    हल्द्वानी- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा ने सभी थाना प्रभारी को निर्देशित किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर अश्लीलता का प्रदर्शन करने और अराजकता का माहौल उत्पन्न करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ तुरंत और सख्त कार्यवाही की जाय। इसी क्रम में बनभूलपुरा थाना अध्यक्ष श्री नीरज भाकुनी द्वारा 01 युवक के विरुद्ध सार्वजनिक स्थान पर अर्धनग्न होकर यूट्यूब में प्रसिद्धि पाने के चक्कर से वीडियो बनाने वाले पर कार्यवाही की गई है।

     

    शहर हल्द्वानी में आज शनि बाजार में एक युवक जो कि यूट्यूब पर प्रसिद्ध होने के लालच में सार्वजनिक स्थान पर अर्धनग्न होकर वीडियो बना रहा था, जिससे समाज में शर्मिंदगी का माहौल बना हुआ था, घटना का संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष वनभूलपुरा श्री नीरज भाकुनी द्वारा पुलिस ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए रवि गुप्ता पुत्र स्वर्गीय धर्मपाल गुप्ता उम्र-25 वर्ष निवासी TRV स्कूल दुर्गा कॉलोनी बरेली को नियमानुसार उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है।

     

    एसएसपी नैनीताल ने इस मामले में कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए सभी से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह के अपमानजनक कृत्य न करें, जिससे किसी भी महिला या नागरिक को असहज या शर्मिंदा महसूस हो। नैनीताल पुलिस ने यह भी चेतावनी दी कि ऐसे कृत्य करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

  • ऑनलाइन गेमिंग/सट्टा- समाज को बर्बाद करने का मकड़जाल, जानिए क्यों और कैसे?

    ऑनलाइन गेमिंग/सट्टा- समाज को बर्बाद करने का मकड़जाल, जानिए क्यों और कैसे?

    हल्द्वानी–आजकल सब कुछ ऑनलाइन होता जा रहा है, जहां इसे फायदे है वहां नुकसान भी बहुत है।

     

    एक तरफ हमे ऑनलाइन से तमाम सुविधाएं जैसे सभी प्रकार की जानकारी, कोई भी समान इत्यादि आसानी से उपलब्ध हो जाता है, परन्तु इसके दुष्परिणाम भी बड़ी सांख्या में नजर आने लगे है।

     

     

    ऑनलाइन फ़्रॉड  का एक खतरा तो था ही, अब ऑनलाइन गेमिंग/ जुएं ने परिवारों को आर्थिक रूप से तबाह करना शुरू कर दिया है, । जिस पर अभी तक किसी का ध्यान नही गया हैं।

     

     

    जिसकी लत / आदत लगनी शुरू हो गई हैं। समाचार पत्रों में लगभग प्रत्येक दिन ऑनलाइन गेमिंग से घरों में होने वाले वित्तिय नुकसान के दुष्परिणाम के समाचार आते रहते हैं।

     

     

    कम उम्र के बच्चे सबसे ज्यादा इसका शिकार हो रहे है। खासकर जिनके माता पिता ने A T M या ऑनलाइन पैसा निकालने की सुविधा जिनको प्रदान कर दी हैं।वो जाने अनजाने या व्यस्तताओं के कारण अपने बच्चों को एटीएम दे देते हैं।

     

    ऑनलाइन गेमिंग/जुएं के खतरे यही से शुरू होते हैं। बच्चा अगर ऑनलाइन गेमिंग में लिप्त हैं , तो लगातार जीतने  के प्रयास में हारता चला जाता हैं और फिर जीतने की अभिशाला भी प्रबल होती जाती है, और धीरे धीरे अपने माता पिता की जमापूंजी ऑनलाइन गेम में गवां देता है।

     

     

    इस प्रकार एक परिवार वितीय रूप से तबाही के कगार पर पहुँच जाता है। कभी कभी अपने इस हार को छुपाने के लिए बच्चे बड़ा अपराध करने से गुरेज नही करते, कई बार यह बच्चो को आत्महत्या तक ले जाती हैं।

     

    भारत मे ऑनलाइन सट्टेबाजी का बाजार पच्चीस हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का हो चुका है। ऑनलाइन गेमिंग भी लगभग इतने ही रूप में उपस्थित है।

     

    ऑनलाइन गेमिंग पर लगभग हर साल पचास हजार करोड़ रुपए ख़र्च किये जाते है, यह आकंडा भारत के एजुकेशन बज़ट से भी बड़ा है।

     

    ऑनलाइन गेमिंग/ सट्टा के तीन प्रकार होते है-
    -पहला ऑनलाइन कसीनो- यह भी घर बैठे ताश या अन्य तरीके से खेला जाता है।

    -दूसरा गेम- क्रिकेट ,फूटवॉल , हॉकी आदि खेलों पर हार जीत या खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सट्टा लगता हैं।

    -तीसरा गेम- साधारण से खेल जैसे तीन पत्ती, लूडो, शतरंज इत्यादि खेल आते हैं, इसमें दो लोग आपस मे खेलकर अपनी जीत हार पर सट्टा लगाते हैं।

     

    इसके मुख्यतः बढ़ने का कारण, इसकी आसानी से उपलब्धता और भी बिना किसी की नजर में आए हुए। जिससे पहचान सार्वजनिक नही हो पाती हैं।

    हमारे समाज मे जुआ खेलना/ सट्टेबाजी को अच्छा नही मानते है, इसीलिए लोग खुलेआम जुआ या सट्टेबाजी से परहेज करते है।

    लेकिन जब वही मोबाइल फोन या लैपटॉप से ऑनलाइन सट्टेबाजी करता है, तो किसी को इसकी खबर नहीं लगती।

     

    ऑनलाइन सट्टेबाजी करवाने में बडी कंपनियाँ बेहद संगठित तरीके से अपने माया जाल में लोगो को फंसा लेती हैं। तथा यह कंपनियाँ ऐसे प्रचारित करती हैं, जैसे कि लड़के लड़कियां भी घर के कमाऊं सदस्य हैं।

     

    इसमें बहुत बड़ा योगदान विशेष व्यक्तियों से प्रचार का भी हैं। जिसमे कंपनी बड़े खिलाड़ियों औऱ बॉलीवुड के कलाकारों से प्रचारित करवाती हैं, अपने सट्टेबाजी के गेमों को।

     

    विडंबना यह हैं कि इस पर कोई रोक टोकं भी नही है। और ना ही लग पा रही हैं। आर्थिक जोखिम का जुमला बता कर यह कंपनियां इतिश्री कर लेती हैं।

    तीसरा यह कि इनको रोकने के लिए कोई भी कारगर या ठोस व्यवस्था भी नही है।

    देश मे सट्टेबाजी/ जुएँ को रोकने का कानून सन 1867 में बना था। इसके अनुसार जुएं को सरकार और प्रशासन सख्ती से रोक सकता है, और सजा भी दे सकता है।

     

    परंतु यह क़ानून स्पष्ठ नही है, क्योकि यह गेम ऑफ स्किल और गेम ऑफ चांस को अलग अलग मानता है।

     

    स्किल गेम शतरंज जैसे खेल हैं, जिसमे कौशल का इस्तेमाल होता हैं, इसके विपरीत जिसमे पाशे या लॉटरी का इस्तेमाल होता हैं जो पूरी तरह किस्मत पर आधारित होता हैं यह गेम ऑफ चांस हैं।

     

    किस्मत और कौशल का अतंर बहुत बारीक होता हैं । इसी का फायदा उठाते हुए ऑनलाइन सट्टेबाजी/गेमिंग ने अपने पांव पसार लिए है।

     

    ऐसी कंपनियां देश के बाहर भी सक्रिय है।

    ऑनलाइन गेमिंग/ सट्टेबाजी की लत जिस प्रकार समाज मे फ़ैलती जा रही हैं, यह समाज और सरकार के लिए चिंता का विषय होनी चाहिये।

    इस समस्या का समाधान क्या होना चाहिए-

    सबसे पहले इसको नियंत्रित करने वाले क़ानूनों को बर्तमान परिस्थितियों के हिसाब से संशोधित किया जाना चाहिए, जिससे मनमानी ना होने पाएं। वर्तमान में उनपर कोई रोकटोक नहीं हैं।

    बच्चों और युवकों को इस प्रकार की सट्टेबाजी से दूर रखना चाहिए। इस पर लगने वाले पैसों पर भी नियंत्रण की आवश्यकता है।

    ऑनलाईन गेमिंग मनोरंजन का साधन हो सकते है पर आमदनी का साधन नही होना चाहिए।

     

    यह सभी को पता होना चाहिए कि इस ऑनलाइन सट्टेबाजी में सदा सट्टा खिलाने वाला ही जीतता हैं।

    ऑनलाइन सट्टेबाजी/गेमिंग के विस्तृत फ़ैलाव को देखते हुए स्कूलों में इनके दुष्प्रभावों के लिए जागरूकता अति आवश्यक हैं।

    जो लोग इसकी लत के शिकार हो गए हैं ,वहां एनजिओ या सरकारी तौर पर इससे बचने के उपाय बताना चाहिए, जो आज एक अतिआवश्यक कदम हैं।

    कई बार बच्चें अभिवाहको को बड़ी वित्तीय चोट पहुँचा देते हैं और पता तब चलता है जब वित्तीय नुकसान हो चुका होता हैं।

    सट्टेबाजी/ऑनलाइन गेमिंग परिवार और समाज दोनों को खोखला कर रही हैं। जिस पर रोक लगना अतिआवश्यक हैं।

    कंपनियां इसका प्रचार बहुत चमकीले तरीके से करती हैं, जिसको रोकने की आवश्यकता है, देश के लोगो को आज इससे बचाने की जरूरत है,

    कल कही बहुत देर ना हो जाये।।।।

  • देर रात जिलाधिकारी ने किया भ्रमण, लोगो से जानी  ,क्या है परेशानी ??

    देर रात जिलाधिकारी ने किया भ्रमण, लोगो से जानी ,क्या है परेशानी ??

    हल्द्वानी–जिलाधिकारी वंदना सिंह ने गुरुवार को देर रात पैदल भ्रमण कर नगर निगम के वार्ड संख्या 50,51, 52 और 53 का निरीक्षण किया,

     

    इस दौरान छोटी मुखानी, वसंत विहार, गणेश विहार, जेके पुरम, रूपनगर, जज फार्म सहित कई इलाकों में स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी को बिजली, पानी, सिंचाई गूल, स्ट्रीट लाइट, नालियों पर अतिक्रमण सहित विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। डीएम ने विभागों के अधिकारियों को सभी समस्याओं के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।

     

    स्थानीय लोगों ने बताया कि अतिक्रमण के कारण सड़क में आवाजाही बाधित होता और जाम की समस्या बनती है, नगर पर लोगों के कब्जे के कारण कॉलोनी में जलभराव होता है ।

     

    डीएम ने राजस्व विभाग, सिंचाई विभाग, नगर निगम और लोक निर्माण विभाग को सरकारी संपत्ति पर लोगों के द्वारा किए गए अतिक्रमण को चिन्हित करते हुए करवाई के निर्देश दिए।

     

     

    गुरुवार देर रात जिलाधिकारी वंदना सिंह ने नगर निगम के वार्ड संख्या 50, 51, 52 और 53 में स्थानीय लोगों और अधिकारियों के साथ पैदल भ्रमण के लिए निकली।

     

    इस दौरान छोटी मुखानी बसंत बिहार में जिलाधिकारी ने देखा कि कॉलोनी में नालिया साफ नहीं की गई है। उनमें कूड़ा और कचरा भरा हुआ है साथ ही नालियों में स्लैप ऊबड़ खाबड़ स्थिति में है जिससे दुर्घटना की संभावना है। जिस पर जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग और नगर निगम को नालियों की सफाई, स्लैप को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए।

     

    उसके पश्चात जिलाधिकारी को गणेश विहार के लोगों द्वारा बताया गया कि उनके क्षेत्र में पिछले तीन दिन से लगातार पानी आ रहा है। जबकि अक्सर पेयजल किल्लत बनी रहती है। साथ ही जल संस्थान का लाइनमैन अधिकतर नशे की हालत में रहता है। जिस पर जिलाधिकारी ने पेयजल संस्थान और नलकूप विभाग के अधिकारियों को गणेश विहार की पेयजल समस्या के तत्काल निदान के निर्देश दिए। इसके अलावा लाइनमैन को तत्काल बदलने के निर्देश दिए।

     

     

    इसी प्रकार रूपनगर में भी जिलाधिकारी को सिंचाई विभाग की गूल में न सिर्फ कूड़ा कचरा मिला बल्कि आस पास अतिक्रमण भी दिखा, लोगों ने दिखाया कि नाली के बीच से पाइप डालकर फाइबर केबल डाली गई है, जिससे नाली बंद हो जाती है जलभराव होता है, जिस पर उन्होंने सिंचाई विभाग और नगर निगम को नाली की साफ सफाई करवाने और केबल एजेंसी के माध्यम से नाली से पाइप शिफ्ट करवाने के आदेश दिए और मुख्य नगर आयुक्त से कहा कि जल्द अतिक्रमण पर नोटिस देते हुए व्यवस्था सुधारने की कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान जिला अधिकारी ने कई स्थानों पर पेयजल लाइनों के लीकेज भी देखें।

     

    जिसे सड़कों पर गड्ढे भी हो गए। जिलाधिकारी ने जल संस्थान को पानी के लीकेज को बंद करने के निर्देश दिए। क्षेत्र में कई परिवारों के घर के किचन का पानी सीधा सड़क पर आ रही है ऐसे परिवारों को चिन्हित करते हुए कारवाई के निर्देश दिये।

     

    जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि लोगों द्वारा बताई गई समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जाए।

     

    जज फार्म में सिंचाई विभाग को नहर की मरम्मत के साथ हो सफाई करने के निर्देश दिए। इसके लिए नगर निगम और राजस्व विभाग को संयुक्त रूप से सर्व कर कारवाई के निर्देश दिए।

    स्थानीय लोगों ने लाइट, पानी, पार्क, ट्रांसफार्मर बदलवाने, अतिक्रमण हटवाने, पेड़ों की लॉपिंग के साथ कई समस्याएं जिलाधिकारी को बताई, डीएम ने साथ चल रहे विभागीय अधिकारियों की टीम को सभी समस्याओं पर तत्काल समयबद्ध रूप से कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

    मौके पर निवर्तमान मेयर डॉ जोगिंदर पाल सिंह रौतेला, नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, ईई लोनिवि अशोक चौधरी, जलसंस्थान रविशंकर लोशाली, उप जिलाधिकारी परितोष वर्मा, उप नगर आयुक्त तुषार सैनी, तहसीलदार सचिन कुमार सहित स्थानीय जनता मौजूद रहे।