हल्द्वानी–अब ठगों ने व्हाट्सएप के जरिये लोगों से ठगी का नया तरीका निकाला है। इसमें किसी भी व्यक्ति को व्हाट्सएप पर अनजान नंबर से मैसेज भेजकर एक लिंक शेयर किया जाता है।
साइबर अपराधी लोगों से धोखाधड़ी करने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं।
इसी तरह अब ठगों ने व्हाट्सएप के जरिये लोगों से ठगी का नया तरीका निकाला है। इसमें किसी भी व्यक्ति को व्हाट्सएप पर अनजान नंबर से मैसेज भेजकर एक लिंक शेयर किया जाता है।
इस मैसेज को जब तक आप सिर्फ पढ़ते हैं, तब तक तो सब ठीक रहता है, लेकिन जैसे ही लिंक पर क्लिक करते हैं तो व्हाट्सएप हैक हो जाता है।
साइबर विशेषज्ञों के मुताबिक, यह मैसेज एप्लीकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस (एपीआई) होता है। इससे साइबर अपराधी व्यक्ति के अकाउंट को हैक करके ऑपरेट करना शुरू कर देते हैं। इसके बाद व्यक्ति के परिचितों और परिवार के सदस्यों को मैसेज भेजे जाते हैं।
इसके अलावा आजकल एक नया ट्रेंड आया है, आपको शादी के निमंत्रण कार्ड भेज ,आपकों लिंक ओपन करने को लिखा जाएगा, जैसे ही आप लिंक ओपन करेंगे,तो आपका व्हाट्सएप हैक हो जाएगा, इसलिए अनजान नम्बर से आने वाले निमंत्रण स्वाकार ना करे, वरना नुकसान उठाना पड़ सकता हैं।
यूजर से ऐसे मांगे जाते हैं पैसे–
इसमें यूजर के नाम पर मुश्किल में होने और अकाउंट में तकनीकी दिक्कतें आने की बात कहकर पैसे मांगे जाते हैं। ऐसे में जानकार मदद की भावना से पैसे दे देते हैं और साइबर अपराधी पैसा ऐंठकर निकल जाते हैं।
साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर प्रदेशभर से ऑनलाइन वित्तीय ठगी की हर रोज 300 से अधिक शिकायतें आ रही हैं। इसमें व्हाट्सएप कॉल से ठगी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
सावधानी ही आपका बचाव है। सावधान रहें ,सुरक्षित रहे।।

