हलद्वानी– प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलकर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।
जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अनैतिक गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से पुलिस की कार्यवाही जारी है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री प्रकाश चंद, पुलिस उपाधीक्षक श्री नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष वनभूलपुरा नीरज भाकुनी एवं एसओजी प्रभारी संजीत राठौड़ की संयुक्त टीम द्वारा दिनाक 25/10/2024 को पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान लोकेश जैन के घर टनकपुर रोड होली तिराहा के पास थाना बनभूलपुरा में जुआ खेलने वाले 07 लोगों को गिरफ्तार कर थाना बनभूलपुरा में जुआ अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है। 2,18,350 रूपये व 52 तास के पत्ते भी बरामद किए।
