Category: हल्द्वानी

  • आर आर एस, सेवा भारती ने गांधी जयंती के उपलक्ष्य में  स्वास्थ्य शिविर का किया आयोजन।

    आर आर एस, सेवा भारती ने गांधी जयंती के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य शिविर का किया आयोजन।

    हलद्वानी–राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, सेवा भारती द्वारा दिनांक 6 अक्टूबर 2024 को गाँधी जयंती के अवसर पर मनाये जा रहे सेवा सप्ताह के तहत हल्द्वानी के वेलेजली लाज एवं डहरिया सेवा बस्तियों में निशुल्क चिकत्सा शिविर लगाए ,,

     

    जिनका उद्घाटन संघ के माननीय जिला संघचालक एवं वरिष्ठ फिजिशियन डॉ नीलाम्बर भट्ट, एवं डा0 आशुतोष पन्त नें भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

     

    शिविरों में कुल 475 लाभार्थियों नें अपने स्वास्थ्य की जाँच कराते हुए शहर के वरिष्ठ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया व सभी लोगों को निशुल्क दवाइया वितरित की गई।

     

     

    सेवा भारती के तत्वाधान में लगाए गए इन शिविरों में अब तक कुल 2034 ( दो हज़ार चौतिस) लोगों को लाभ प्रदान किया गया हैं।

     

     

    शिविर में खून, शुगर, इ सी जी, कॉलेस्ट्रॉल, बीपी सहित विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांचे निशुल्क की गई व जरुरतमंदो को निशुल्क दवाइयां देते हुए आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया।

     

     

    शिविर में डॉ नीलाम्बर भट्ट, डॉ रक्षित गोलवलकर, डॉ के सी लोहनी, डा एच एल कुशवाह, डाक्टर आर जी नौटियाल, डाक्टर कार्तिकेय भट्ट, डॉ प्रमोद जोशी सहित शहर के दर्जनों चिकित्सकों नें अपनी सेवाएं प्रदान की ।

     

     

    उक्त शिविर को में संघ के जिला सेवा प्रमुख मोहन दुर्गापाल, नगर सेवा प्रमुख गिरीश तिवारी, सेवा भारती के जिला अध्यक्ष आनंद सिंह भाकुनी, प्रान्त सह मंत्री यशपाल सहित रमेश मनराल, सूरज प्रकाश, गौरव गुप्ता, अरुण आर्य, हेमा पांडे, नवीन जोशी, ललित, नवीन जलाल, भावना पोखरिया, नीलम लोहनी आदि अनेक स्वयंसेवकों नें प्रतिभाग किया।

  • महिला सुरक्षा एवं महिलाओं के लिए भयमुक्त वातावरण बनाए जाने हेतु नैनीताल जिले में की जा रही है बेमिसाल पहल।

    महिला सुरक्षा एवं महिलाओं के लिए भयमुक्त वातावरण बनाए जाने हेतु नैनीताल जिले में की जा रही है बेमिसाल पहल।

    हलद्वानी–विगत दिनों प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री  धामी द्वारा उत्तराखंड राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए।

     

     

    माननीय मुख्यमंत्री द्वारा इस संबंध में नैनीताल जिले में एक अभिनव पहल करते हुए महिला सुरक्षा मॉडल तैयार करने के निर्देश जिला प्रशासन नैनीताल को दिए गए।

     

     

    माननीय मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नैनीताल जिले में एक अभिनव प्रयास करते हुए, जिलाधिकारी वंदना द्वारा एक कार्ययोजना तैयार करते हुए महिला अधिकारियों को शामिल करते हुए,अपर निदेशक सेवायोजन ऋचा सिंह की अध्यक्षता में बाल विकास,चिकित्सा,शिक्षा एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों की एक टीम का गठन किया गया।

     

     

    टीम द्वारा प्रथम चरण में हल्द्वानी नगर क्षेत्रान्तर्गत 40 विद्यालयों में 45 कार्यशालाओं का आयोजन कर बालिकाओं से महिला सुरक्षा के संबंध में चर्चा करते हुए उनसे सुझाव लिए गए,

     

    इस संबंध में टीम की नोडल अधिकारी अपर निदेशक सेवायोजन ऋचा सिंह ने अवगत कराया कि इन कार्यशालाओं में विद्यालय की छात्राओं ने बताया कि उन्हें अक्सर अनेक स्थानों में विभिन्न प्रकार से भय जैसा वातावरण महसूस होता है,जिसमें अंधेरे के समय नगर के विभिन्न क्षेत्रों में स्ट्रीट टाईट न होने के कारण,खाली खुली भूमि में जहाँ पर अधिक संख्या में भीड़/अराजक तत्व एकत्रित होते हैं ऐसे स्थानों से गुजरने पर,विद्यालय को जाते व आते समय तेज रफ्तार में बाइकर्स का लगातार आने जाने से,ओटो से सायं व रात्रि के समय यात्रा के दौरान चालकों का परिचय पत्र व अन्य जानकारी न होने के साथ ही विभिन्न ठेलों के समीप नशे में एकत्रित लोगों से भय महसूस होता है,इस प्रकार की बातें इन कार्यशालाओं में बालिकाओं द्वारा समिति के सदस्यों को बताई।

     

    इन सभी प्रकार की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु व एक भयमुक्त वातावरण तैयार करने हेतु जिले में एक कार्ययोजना तैयार करते हुए विभागों को जिम्मेदारी सौपी गई।

     

     

    जिसके अंतर्गत उरेडा तथा शहरी विकास विभाग द्वारा नगर के ऐसे क्षेत्र जहाँ पर अंधेरा रहता है,उन स्थानों में स्ट्रीट लाईट लगाई गई। इसके अतिरिक्त नगर में जिन-जिन स्थानों में खाली भूमि पड़ी है,उनमें निजी भूमि में संबंधित भूमि स्वामी द्वारा तथा सरकारी भूमि में संबंधित विभाग द्वारा खेतबाड़ का कार्य किया गया जो जारी है।

     

     

    इसके अतिरिक्त पुलिस विभाग द्वारा नगर के विभिन्न ठेलों व ढाबों आदि क्षेत्रों में लगातार छापेमारी की कार्यवाही करते हुए अवैध शराब की बिक्री आदि पर रोकथाम के साथ ही चालान की कार्यवाही की गई।

     

    इसी प्रकार नगर में संचालित सभी ऑटो में महिलाओं को यात्रा के दौरान भयमुक्त वातावरण बनाए जाने हेतु कार्ययोजना के अंतर्गत सभी ऑटो गाड़ी में महिला हेल्पलाइन नंबर व अन्य जानकारी अंकित करने के साथ ही प्रत्येक ऑटो चालक का एक ड्रेसकोड भी तैयार किया जा रहा है,इस संबंध में प्रशासन एवं परिवहन विभाग द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है,उक्त व्यवस्था नवंबर से लागू होगी।

     

     

    इसके अतिरिक्त पुलिस विभाग द्वारा विद्यालयों में प्रातःकाल प्रवेश व छुट्टी के समय सादी वर्दी में चैकिंग अभियान के साथ ही रात्रि में पुलिस महिला गश्त को भी बढ़ा दिया गया है।

     

    इस संबंध में जानकारी देते हुए टीम की नोडल अधिकारी ऋचा सिंह ने अवगत कराया कि कार्यशालाओं में प्राप्त इन सुझावों के आधार पर बालिकाओं को सुरक्षित माहौल दिए जाने हेतु संबंधित विभागों के लिए विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए गए । उन्होंने कहा कि यह अभियान व कार्यशालाएं लगातार जारी रहेंगे।

     

    यहां बता दें कि शनिवार को जिले के भ्रमण पर पंहुची प्रदेश की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को जिले में महिला सुरक्षा व भयमुक्त वातावरण बनाए जाने हेतु किए जा रहे इन कार्यो के बारे में जानकारी दी। इस सम्बंध में मुख्य सचिव ने कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर इस नैनीताल मॉडल को जिले के अन्य जिलों में भी लागू किया जाएगा।

  • विस्व हिन्दू महासंध की हुई हलद्वानी में बैठक, लिए महत्वपूर्ण फैसले।

    विस्व हिन्दू महासंध की हुई हलद्वानी में बैठक, लिए महत्वपूर्ण फैसले।

    हलद्वानी–  विश्व हिंदू महासंघ की एक बैठक आज हल्द्वानी डीके पार्क मे हुई , जिसकी अध्यक्षता मंडल प्रभारी कुलदीप सक्सेना ने की।

     

    सभी पदाधिकारी के साथ संगठन को आगे बढ़ाने के लिए विचार विमर्श किया गया,

    जिसमें जिसमें महिला मंडल अध्यक्ष अलका सक्सेना जी ने अपने विचार रखें,

    अंकित नगदली नगर अध्यक्ष द्वारा भी विचार रखे गए युवा नगर अध्यक्ष अर्जुन सिंह द्वारा युवाओं को संगठन से जोड़ने और आगे बढ़ाने अपना विचार रखा।

    बैठक मे उपस्थित सोनू कश्यप जिला उपाध्यक्ष, रोकी सिंह, अजय सक्सेना नगर उपाध्यक्ष, अजय सक्सेना कार्यकर्त्ता,ललित मोहन संघठन मंत्री, राजेंद्र माहेश्वरी,आदि लोग उपस्थित थे

  • मुख्यमंत्री के आदेश के बाद सड़को के गड्डे भरने का कार्य शुरू।

    मुख्यमंत्री के आदेश के बाद सड़को के गड्डे भरने का कार्य शुरू।

    हलद्वानी–  माननीय मुख्यमंत्री जी, उत्तराखंड सरकार द्वारा 15 अक्टूबर तक सड़कों को गड्ढा मुक्त करने हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग खंड, हल्द्वानी द्वारा किलोमीटर 106 से किलोमीटर 92 किलोमीटर ( जॉलीकोट से भीमताल तिराहा) तक पैच वर्क का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

     

    उक्त कार्य को शीघ्रता से पूर्ण कराए जाने हेतु जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा भी अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्गखंड हल्द्वानी को पूर्व से निर्देशित किया गया था, जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देशों के क्रम में आज पैच वर्क का कार्य प्रारंभ किया गया है, पैच वर्क के निरीक्षण एवं गुणवत्ता परीक्षण हेतु ए पी बाजपेयी, नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी द्वारा सहायक अभियंता रमेश चंद्र पांडे के साथ गतिमान कार्य का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान कार्य को शीघ्रता से इस सप्ताह के अंत तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं ।

     

     

    उक्त राष्ट्रीय राजमार्ग जनपद नैनीताल के साथ-साथ कुमाऊं का मुख्य राजमार्ग होने के कारण नरीमन चौराहे से लेकर भीमताल मोड़ तक सड़क की सतह को सुधारने हेतु रिलेइंग का कार्य भी स्वीकृत हो चुका है, जिस हेतु 110 लाख रुपए की धनराशि शासन द्वारा स्वीकृत की जा चुकी है।

     

     

    नगर मजिस्ट्रेट द्वारा उक्त कार्य भी तत्काल प्रारंभ करते हुए सप्ताह के अंत तक पूर्ण करने के निर्देश अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्गखंड लोक निर्माण हल्द्वानी को दिए गए।

  • हल्द्वानी- पढ़ने की उम्र में चंदन का पेड़ काटकर चुराया, गिरफ्तार; युवक ने कालाढूंगी रोड से काटा था पेड़……

    हल्द्वानी- पढ़ने की उम्र में चंदन का पेड़ काटकर चुराया, गिरफ्तार; युवक ने कालाढूंगी रोड से काटा था पेड़……

    हल्द्वानी- पढ़ने की उम्र में चंदन की लकड़ी की तस्करी करने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा है। 19 वर्षीय अलीबाग उर्फ समीर कालाढूंगी रोड से चंदन का एक पेड़ काटकर ले गया था। शिकायत पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। मुकदमा दर्ज करके उसे जेल भेजा गया है। मूल रूप से भीमताल निवासी हरीश चंद्र बेलवाल का शहर के कालाढूंगी मार्ग पर फर्नीचर का व्यवसाय है। बेलवाल ने एक अक्तूबर को कोतवाली में शिकायत की।

     

    बताया कि उनके प्रतिष्ठान परिसर से किसी ने चंदन का पेड़ काट लिया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। जांच के लिए हीरानगर चौकी प्रभारी एसआई विजय कुमार की टीम बनाई गई। टीम ने आरोपी की पहचान कर बृहस्पतिवार को जलालशाह की मजार के पीछे खाली मैदान में रेल की पटरी के पास अलीबाग को गिरफ्तार कर लिया।

     

    चोरी हुए पेड़ के दो गिल्ट और लकड़ी का एक टुकड़ा उससे बरामद हुआ। अलीबाग मूल रूप से मध्य प्रदेश के कटनी जिले का रहने वाला है। एसपी सिटी प्रकाश चंद ने बताया कि आरोपी बेरोजगार है। उसके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। मध्य प्रदेश से यहां आने की वजह, समय, परिवार आदि का पता लगाया जाएगा।

  • धूमधाम के साथ निकाली गई रामबारात शोभायात्रा….

    धूमधाम के साथ निकाली गई रामबारात शोभायात्रा….

    काशीपुर- काशीपुर में श्री रामलीला कमेटी के द्वारा आयोजित रामलीला में सीता स्वयंवर के मंचन का आयोजन किया गया। रामलीला देखने आए लोगों ने सीता स्वयंवर के मंचन का जमकर लुत्फ उठाया। जिसमे भगवान राम के द्वारा शिवजी का धनुष तोड़ने के पश्चात वरमाला का आयोजन हुआ। इसके बाद  काशीपुर की सड़कों पर राम बारात निकाली गई। राम बारात शोभायात्रा में काशीपुर की जनता ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और श्री राम बारात के बाराती बने।

     

    राम बारात के मौके पर सायं ढलने के साथ ही दूल्हा बने प्रभु श्रीराम सिंघासन पर सवार होकर बारात लेकर निकले। श्रीराम बारात में बाराती बनने का मौका पाकर लोग खुशी से फूले नहीं समा रहे थे। काशीपुर की सड़कों पर गाजे बाजे के साथ निकाली गई श्रीराम बारात शोभायात्रा में भगवान गणेश की झांकी के अलावा मां सरस्वती की झांकी, शिव पार्वती नृत्य, राधा कृष्ण, पंचमुखी हनुमान, दुर्गा माता की झांकी, रथ में सवार भगवान राम और लक्ष्मण और उनके गुरु की झांकी आकर्षण का केंद्र रहे।

     

    श्रीराम बारात शोभायात्रा श्री रामलीला मैदान रामनगर रोड से शुरू होकर महाराणा प्रताप चौक, नगर निगम रोड, मेन बाजार, किला बाजार चौक, गंगे बाबा चौक, मुंशी राम चौराहा, कटोराताल, चीमा चौराहा से होते हुए वापस रामलीला मैदान लाकर समाप्त हुई। इसके बाद रामलीला मैदान में संचालित रामलीला में सीता स्वयंवर का मंचन किया गया। इस मौके पर श्री रामलीला कमेटी के उपमंत्री मनोज अग्रवाल ने सीता स्वयंवर तथा राम बारात के विषय में बताया

  • हल्द्वानी में किया गया राम बारात का भव्य आयोजन……

    हल्द्वानी में किया गया राम बारात का भव्य आयोजन……

    हल्द्वानी- हल्द्वानी में उत्तराखंड की सबसे प्राचीन रामलीला में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी के विवाह पर राम बारात का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें शहर के हजारों लोगों ने शिरकत की। इस दौरान राम बारात निकलने से पूरा शहर भगवामय हो गया। राम बारात लटूरिया बाबा आश्रम से रामलीला मैदान तक गई। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर राम बारात का स्वागत किया।

     

    राम बारात में विभिन्न प्रकार की धार्मिक झांकियां भी निकाली, भगवान श्री राम की बारात पूरी तरह भक्तिमय नजर आई जिसमें शहर के हजारों लोगों ने हिंदुत्व का बीड़ा उठाया। इस दौरान सांसद अजय भट्ट सहित क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोगों ने भी राम बारात में शिरकत की।

  • दुष्कर्म एवं पॉक्सो के आरोपी भाजपा से निष्कासित मुकेश बोरा की जमानत याचिका पर नही हुई सुनवाई……

    दुष्कर्म एवं पॉक्सो के आरोपी भाजपा से निष्कासित मुकेश बोरा की जमानत याचिका पर नही हुई सुनवाई……

    हल्द्वानी- दुष्कर्म एवं पॉक्सो के आरोपी भाजपा से निष्कासित मुकेश बोरा की जमानत याचिका पर गुरुवार को सुनवाई नहीं हो पाई। पॉक्सो कोर्ट में नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष बोरा की याचिका में सुनवाई होनी थी। वहीं अब मामले में शुक्रवार को याचिका पर विचार होगा। बता दें कि मुकेश बोरा पर महिला से दुष्कर्म और पीड़िता की नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ के आरोप में लालकुआं कोतवाली में मुकदमा दर्ज है।

     

    गिरफ्तार होने के पांच दिन बाद बीते दिनों बोरा ने अपने अधिवक्ताओं के जरिए पॉक्सो कोर्ट में जमानत याचिका लगवाई थी। गुरुवार को किन्हीं कारणों के चलते याचिका पर सुनवाई नहीं हो पाई। अब शुक्रवार को जमानत याचिका पर सुनवाई होगी।

  • एमबीपीजी महाविद्यालय के गणित विभाग ने अपनी पहली विभागीय मैगजीन की लांच…..

    एमबीपीजी महाविद्यालय के गणित विभाग ने अपनी पहली विभागीय मैगजीन की लांच…..

    हल्द्वानी- एमबीपीजी महाविद्यालय के गणित विभाग ने अपनी पहली विभागीय मैगजीन लांच की है। गांधी जयंती पर प्राचार्य डॉ. एनएस बनकोटी ने मैगजीन का विमोचन किया। गणित के विद्यार्थियों के सहयोग और गणित के सहायक प्राध्यापक डॉ. नरेंद्र सिंह सिजवाली के मार्गदर्शन में मैगजीन का प्रकाशन हुआ है।

     

    यहां डॉ. कविता बिष्ट, डॉ. गोविंद सिंह बोरा, डा. सुरेंद्र सिंह धपोला, डॉ. अमित सचदेव, डॉ. नवल लोहनी, डॉ. संजय खत्री, डॉ. महेश सहित कई प्राध्यापक मौजूद रहे।

  • हल्द्वानी : कल राम बारात शोभा यात्रा के दौरान यातायात डायवर्जन प्लान

    हल्द्वानी : कल राम बारात शोभा यात्रा के दौरान यातायात डायवर्जन प्लान

    हल्द्वानी- रामबरात के चलते बृहस्पतिवार (आज) रूट डायवर्ट रहेगा। रूट डायवर्जन दोपहर 2:30 बजे से लेकर राम बरात की समाप्ति तक जारी रहेगा। नैनीताल रोड पर किसी भी तरह के वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह पाबंदी होगी। इस पाबंदी से आवश्य सेवा वाले वाहनों को मुक्त रखा गया है। डायवर्जन के अनुसार बरेली रोड से शहर में दाखिल होने वाले वाहन महात्मा गांधी इंटर कॉलेज तिराहे से आईटीआई तिराहा, कैंसर अस्पताल तिराहा, क्रियाशाला होते हुए मुखानी चौराहा होते हुए जाएंगे। रामपुर रोड से आने वाले भी इसी मार्ग का उपयोग करेंगे।

     

    कालाढूंगी रोड से शहर होकर पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले लालडांठ तिराहा से मुड़कर कॉलटैक्स तिराहा होते हुए काठगोदाम की ओर निकलेंगे। राम बारात जब कालाढूंगी तिराहा से ओके होटल तिराहा के बीच होगी तब जेल रोड तिराहा से कालाढूंगी तिराहा की ओर आने वाले वाहन नवाबी रोड तिराहा, अर्बन बैंक तिराहा से डायवर्ट होकर जाएंगे।