Category: हल्द्वानी

  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, सेवा भारती द्वारा दिनाँक 02 अक्टूबर गाँधी जयंती के अवसर पर मनाये जा रहे सेवा सप्ताह के तहत हल्द्वानी की आठ सेवा बस्तियों में निशुल्क चिकित्सा शिविर का किया आयोजन।

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, सेवा भारती द्वारा दिनाँक 02 अक्टूबर गाँधी जयंती के अवसर पर मनाये जा रहे सेवा सप्ताह के तहत हल्द्वानी की आठ सेवा बस्तियों में निशुल्क चिकित्सा शिविर का किया आयोजन।

    हलद्वानी—राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, सेवा भारती द्वारा दिनाँक 02 अक्टूबर गाँधी जयंती के अवसर पर मनाये जा रहे सेवा सप्ताह के तहत हल्द्वानी की आठ सेवा बस्तियों में निशुल्क चिकत्सा शिविर लगाए गए जिनमें अब तक कुल 1559 लाभार्थियों नें अपने स्वास्थ्य की जाँच कराते हुए शहर के वरिष्ठ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया व निशुल्क दवाइया वितरित की गई।

     

    शिविर में खून, शुगर, इ सी जी, कॉलेस्ट्रॉल, बीपी, आँखों सहित विभिन्न प्रकार की जांचे निशुल्क की गई व जरुरतमंदो को निशुल्क दवाइयां देते हुए आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया।

     

    आज क्वीन्स पब्लिक स्कूल दमुआढूँगा में लगाए गए निशुल्क शिविर का उद्घाटन संघ के माननीय जिला संघचालक डॉ नीलाम्बर भट्ट, विद्यालय प्रबंधक आर पी सिंह, पूर्व कमिश्नर जोगा राम टम्टा नें भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया उक्त चिकित्सा शिविर में 508 लोगों नें स्वास्थ्य परिक्षण करा वरिष्ठ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया व शिविर में आये लाभार्थियों को निशुल्क दवाइयां प्रदान की गई।

     

     

    इससे पूर्व 29 सितम्बर को टंगर बस्ती शीशमहल, जे डी एम स्कूल दमुआढ़ूंगा, जी आई सी कटघरिया, जी आई सी नारायण नगर कुसुमखेड़ा, डालाकोटी निवास देवलचोड़, प्राथमिक विद्यालय जीतपुर नेगी व रेनबसेरा राजपुरा में निशुल्क शिविर लगाए जा चुके हैं तथा दिनांक 6 अक्टूबर 2024 को दो अन्य शिविर वेलेजली लौज व डहरिया में लगाए जायेंगे।

     

     

    वहा भी लोगों की निशुल्क समस्त आवश्यक स्वास्थ्य जांचे कर चिकित्साकीय परामर्श के साथ दवा का वितरण किया जायेगा।

     

    शिविर में डॉ नीलाम्बर भट्ट, डॉ भागीरथी जोशी, डॉ कौशल अरोरा, डॉ पी सी फूलोरिया, डॉ एन के मेहता, डॉ टी डी रखोलिया, डॉ मोहन तिवारी, डॉ समीर वर्मा, डॉ बीना बोरा, डॉ रक्षित गोलवलकर, डॉ मनोज जोशी, डॉ बी एस बनकोटी, डॉ जयश्री तिवारी, डॉ अजय कांडपाल, डॉ विजय जोशी, डॉ उषा भट्ट, डॉ कार्तिकेय भट्ट, डॉ डी सी पंत, डॉ भारतभूषण, डॉ अनिल अग्रवाल, डॉ योगेश नागेंद्र, डॉ देवाशीष गुप्ता, डॉ रोहित गोयल, डॉ विजय पंत सहित शहर के दर्जनों चिकित्सकों नें अपनी सेवाएं प्रदान की साथ ही सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज के 48 प्रशिक्षु चिकित्सकों नें शिविर में सहयोग प्रदान किया।

     

    कार्यक्रम में क्षेत्र सेवा प्रमुख धनिराम, प्रान्त प्रचारक डॉ शैलेन्द्र, सह प्रान्त प्रचारक चंद्रशेखर, सह प्रान्त बौद्धिक प्रमुख राजेश जोशी, विभाग प्रचार प्रमुख उमेश शाह, जिला सेवा प्रमुख मोहन दुर्गापाल, सेवा भारती के जिला अध्यक्ष आनंद सिंह भाकुनी, प्रान्त सह मंत्री यशपाल, रमेश मनराल, गिरीश तिवारी, सूरज प्रकाश, कमलेश त्रिपाठी, तनुज गुप्ता, गौरव गुप्ता, अरुण आर्य, हेमा पांडे, सुदर्शन सिंह राणा, नवीन जोशी, ललित भट्ट, मनोज भट्ट, कमल कपिल, दीपक बिष्ट, नवीन जलाल, पवन जोशी, आनंद मेऱ, महेश सहित अनेक स्वयंसेवकों नें प्रतिभाग किया।

  • नगर निगम सभागार में केन्द्रीय राज्यमंत्रीअजय टम्टा ने सत्य-अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और महान स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

    नगर निगम सभागार में केन्द्रीय राज्यमंत्रीअजय टम्टा ने सत्य-अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और महान स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

    हलद्वानी—राष्ट्रपिता महांत्मा गांधी जयन्ती 2 अक्टूबर के अवसर पर नगर निगम सभागार हल्द्वानी में स्वच्छता अभियान में प्रदेश वासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश केन्द्रीय राज्यमंत्री सडक परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा दिया गया।

     

     

    नगर निगम सभागार में केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री टम्टा ने सत्य-अहिंसा के पुजारी जननायक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और महान स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

     

    अजय टम्टा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 साल पहले 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के खास मौके पर स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत की थी और आज इस मिशन को 10 साल पूरे हो गए हैं।

     

    उन्होने कहा भारत स्वच्छ रहे सुन्दर रहे इसमें प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी के कारण ही आज हम इस मुकाम पर पहुचे हैं। आज देश में शतप्रतिशत सभी के पास शौचालय है यह भी स्वच्छ भारत मिशन की एक अहम कडी है।

     

    मंत्री ने सभी लोगों को इस अभियान में शामिल होने का आह्वान करके स्वच्छता अभियान एक राष्ट्रीय आंदोलन का रूप ले चुका है।

     

     

    स्वच्छ भारत अभियान के संदेश ने लोगों के अंदर उत्तरदायित्व की एक अनुभूति जगा दी है। अब जबकि नागरिक पूरे देश में स्वच्छता के कामों में सक्रिय रूप से सम्मिलित हो रहे हैं।

     

    उन्हांने कहा कि स्वच्छ भारत एक ‘जन-आंदोलन’ का रूप ले चुका है क्योंकि इसे जनता का अपार समर्थन मिला है। बड़ी संख्या में नागरिकों ने भी आगे आकर साफ-सुथरा भारत बनाने का प्रण किया है।

     

    कार्यक्रम में स्वच्छता ग्रीन रेटिंग प्रणाली के अन्तर्गत जनपद के होटल एवं होम स्टे स्वामियों को पुरस्कृत किया गया। जिसमे त्रिशूल पार्वती होम स्टे,देव दीप होम स्टे,अशोका नैनी रिसोर्ट,क्रास विन्द होम स्टे,त्रिशुल ऑचर्ड रिसोर्ट, सिलिंग आचर्ड तथा अशोका टाइगर ट्रेल रिसोर्ट को पुरस्कृत किया गया।

     

    स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत मल्ला निगलाट, गेठिया,शशबनी, फत्ताबंगर,मनकंठपुर, जमराडी, दाडिमा तथा कानियां ग्राम पंचायतों को भी पुरस्कृत किया गया साथ ही स्वच्छ भारत मिशन के अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता चन्दन नयाल, बीना गुसाई तथा दयमंती बिष्ट को भी पुरस्कृत किया गया।

     

    कार्यक्रम में अध्यक्ष जिला पंचायत बेला तोलिया, विधायक एवं पूर्व मंत्री बंशीधर भगत, दर्जा राज्यमंत्री डा0 अनिल कूपर डब्बू, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट,ब्लाक प्रमुख रूपा देवी, निर्वतमान मेयर डा0 जोगेन्द्रर पाल सिंह रौतेला,पूर्व राज्यमंत्री अजय राजौर के साथ ही नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पाण्डे व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

  • 22 वें दिन भी जारी रहा किसान मकान बचाओ संघर्ष समिति का धरना।

    22 वें दिन भी जारी रहा किसान मकान बचाओ संघर्ष समिति का धरना।

    हलद्वानी– किसान मकान बचाओ संघर्ष समिति का हल्द्वानी रिंग रोड परियोजना के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन 22वें दिन भी जारी रहा।

     

     

    आज धरना स्थल पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवम लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई गई इस दौरान सभी ने धरने पर बैठकर महात्मा गांधी जी के सत्याग्रह को याद किया।

     

     

    इस दौरान किसान मकान बचाओ संघर्ष समिति के संस्थापक अध्यक्ष कार्तिक उपाध्याय ने कहा की  गांधी व्यक्ति नहीं,विचार हैं और विचार ना मरा करते हैं ना ही ख़त्म किए जा सकते हैं।

     

     

    भारत के कई इतिहासकार अलग अलग तरह से महात्मा गांधी जी के व्यक्तित्व को लिख चुके हैं,जिन्हें हम पढ़ते हैं तो इच्छा होती हैं एक बार काश गांधी जी को सामने से देख पाते।

     

     

    गांधी जी की स्पष्ट सोच थी जब भारत इन अंग्रेजों से आजाद होगा तो उसकी सबसे मजबूत सरकार और ताकत गांव में होगी,गांधी जी कहते थे,मैं ऐसा आजाद भारत देखना चाहता हूं जहां गांव में बसा हुआ हर व्यक्ति यह कह सके की ये मेरा भारत हैं इस भारत को आगे कैसे बड़ाना हैं,इसके लिए नीतियां कैसे बनानी हैं यह सरकार नहीं स्वयं ग्रामवासी तय करेगा।

     

    लेकिन आज हालत आप देख सकते हैं बिल्कुल विपरीत हैं ग्रामीण किसानों को किसी योजना परियोजना के लिए सरकार द्वारा उतारने से पूर्व बताना तो छोड़िए उनके खेतों में भूमाफियाओं की तरह पिलर सरकारें गड़वा रही हैं।

     

     

    एक दिन यही कि सरकार में बैठे हुए लोग अपने गांव के ग्रामीणों को मानसिक रूप से प्रताड़ित करेंगे ,उनकी जमीनों में लगी फसलों को अपने भू माफिया रूपी अधिकारियों और मजदूरों से कुचलवा रहें हैं। गांधी जी की आत्मा रोती होगी,रोती होगी।

     

    एक किताब में मैंने यह पढ़ा की महात्मा गांधी जी अपने साथ दो धोतियां लेकर चलते थे एक दिन जब उन्होंने अपने ग्रामीण इलाकों में देखा कि गांव के बच्चे नंगे घूम रहे हैं तो उन्होंने यह कहकर दूसरी धोती का त्याग कर दिया कि जब तक मेरे गांव के बच्चों के पास तन ढकने के लिए कपड़ा नहीं तब तक मुझे दूसरी धोती की आवश्यकता नहीं।

     

    आज धरना स्थल से गांधी जी को नमन करते हुए यह कह सकता हूं कि मेरे अंदर उन्हीं की जीवनियां पढ़कर शायद यह ताकत हो की टेंट लगाने की सरकार के खिलाफ और उस तानाशाह सरकार के खिलाफ हिम्मत कर पाया हूं ।

     

    जो संविधान के सारे नियमों का उल्लंघन करते हुए उत्तराखंड के हल्द्वानी भाबर के छोटे किसान(छोटे किसान अर्थात जिनके पास खेती करने के लिए बहुत बड़ी एक्कड़ो के हिसाब से भूमि नहीं बल्कि कुमाऊं के द्वार हल्द्वानी में कुछ बीघा का या एक दो एकड़ जमीन है,वरना जानता हूं किसान तो सारे एक समान मजबूत ताकत रखते हैं मजबूत अधिकार रखते हैं) के खेतों में गिद्धों की तरह नजर डाली हुई हैं,दिन रात बैठा हूं।

     

    वही आज जयंती है परम आदरणीय लाल बहादुर शास्त्री जी की जिन्होंने इस देश को जय जवान जय किसान का नारा दिया,लेकिन दुर्भाग्य देखिए भारत देश को अंग्रेजों से आजाद करने वाले इन महानायकों के नारों का भी आज की वर्तमान सरकारें महत्व खत्म करने का प्रयास कर रहीं हैं,एक तरफ अग्निवीर जैसे विनाशकारी योजना से सेना में भर्ती होने के लिए तपस्या करने वाले युवाओं के मनोबल को तोड़ा हैं कई युवा आज फौज के सपने खत्म कर बैठने लगे हैं।

     

    वहीं किसानों के हरे खेतों में सरकार और अधिकारियों ने गिद्धों भरी नज़र डाल रही है हमारे महानायक जिन किसानों की जय जयकार करते थे,आज की सरकार है उन्हें ही उजाड़ने में लगी हुई है,इतना बदल चुका है अंग्रेजों से आजाद होने के बाद मेरा भारत महान।

     

    इस दौरान आनंद सिंह दरमवाल,ललित मोहन जोशी,नवीन चंद्र,निक्की दुर्गापाल,भरत दुर्गापाल,गुलशन दानी,दीपक बजवाल,त्रिभवन चंद्र,दक्ष बिष्ट,मनीष उपाध्याय सहित अन्य मौजूद रहें।

  • हल्द्वानी- गर्भवती हथिनी को बस ने मारी टक्कर, सड़क पर लगा जाम; मौके पर वन विभाग की टीम पहुची……

    हल्द्वानी- गर्भवती हथिनी को बस ने मारी टक्कर, सड़क पर लगा जाम; मौके पर वन विभाग की टीम पहुची……

    हल्द्वानी- हल्द्वानी के बेलबाबा और एस मोड़ के बीच बस ने गर्भवती हथिनी को टक्कर मार दी। हादसे के हथिनी गंभीर रूप से घायल हो गई। इस दौरान सड़क पर जाम लग गया। सूचना पर वन अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने बस को सीज कर दिया है। घायल हथिनी का उपचार किया जा रहा है।

     

  • कुमाऊं संभाग कार्यालय में आर. सुब्रमण्यम की किताब पर हुई विचार गोष्ठी।

    कुमाऊं संभाग कार्यालय में आर. सुब्रमण्यम की किताब पर हुई विचार गोष्ठी।

    हलद्वानी–  आज भाजपा कुमाऊं संभाग विभाग कार्यालय में आर सुब्रमण्य द्वारा भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पर लिखित किताब पावर विथइन: द लीडरशिप लिगेसी आफ नरेंद्र मोदी पर आयोजित विचार गोष्ठी में मुख्य वक्ता नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद अजय भट्ट जी रहे।

     

     

    कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने करी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, दर्जा राज्य मंत्री दीपक मेहरा, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, जिला संयोजक सेवा पखवाड़ा लाखन निगल्टिया ,प्रकाश रावत, गीता ठाकुर, चंदन बिष्ट, नवीन भट्ट, रंजन बरगली, प्रगति जैन, योगेश रजवार, निवर्तमान मेयर डॉक्टर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, गजराज बिष्ट, कार्तिक हरबोला, नन्हे कश्यप ,संदीप कुकसाल, भुवन आर्य आदि लोग रहे।

  • उत्तराखंड के सूचना महानिदेशक, बंशीधर तिवारी अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान हल्द्वानी पहुँचे……

    उत्तराखंड के सूचना महानिदेशक, बंशीधर तिवारी अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान हल्द्वानी पहुँचे……

    हल्द्वानी- उत्तराखंड के सूचना महानिदेशक, बंशीधर तिवारी अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान हल्द्वानी पहुँचे, जहाँ उन्होंने सूचना विभाग जा कर शहर के सभी पत्रकारों से तमाम मुद्दों को लेकर संवाद किया वही सूचना महानिदेशक, बंशीधर तिवारी ने कहा कि वे पत्रकारों से संवाद स्थापित करने के लिए हल्द्वानी में अब महीने में एक बार सूचना विभाग के कार्यालय आया करेंगे ।

     

    वही डीजी सूचना ने बताया कि अब से उत्तराखंड के पत्रकार कल्याण कोष की राशि को 5 करोड़ से बड़ा कर 10 करोड़ कर दिया है वही उन्होंने कहा कि उनकी तरफ से पत्रकारों की तमाम समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया । तो वही उन्होनें पत्रकारों की मान्यता की नियमावली में संशोधन का भी आश्वासन दिया

  • हल्द्वानी- 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए आधुनिक बिजलीघर बनेगा……

    हल्द्वानी- 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए आधुनिक बिजलीघर बनेगा……

    हल्द्वानी- 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए आईटीआई की जमीन पर गैस इंसुलेटेड सबस्टेशन (जीआईएस) का निर्माण किया जाएगा। 33 केवीए क्षमता वाले बिजलीघर के निर्माण के लिए विभाग ने करीब 10 करोड़ की लागत से प्रस्ताव तैयार किया है। जमीन हस्तांतरण और बिजलीघर के निर्माण का प्रस्ताव जल्द ही शासन को भेजा जाएगा। शहर में बिजली उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ने से ओवरलोडिंग और लो वोल्टेज की समस्या रहती है।

     

    पीक टाइम में फॉल्ट और ट्रिपिंग के कारण अक्सर बिजली गुल रहती है। इस समस्या को दूर करने के लिए आईटीआई परिसर में जीआई तकनीक पर आधारित बिजलीघर स्थापित किया जाएगा। नए बिजलीघर में 12.5 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर लगेंगे। इस बिजलीघर में मुखानी, धानमिल, हीरानगर, डहरिया, जजफार्म, पीलीकोठी फीडर स्थापित किए जाएंगे। नया बिजलीघर बनने से टीपीनगर और कमलुवागांजा बिजलीघरों का लोड कम होगा।

    जीआईएस बिजलीघर के फायदे
    – सुरक्षा के लिहाज से उपयुक्त
    – कम स्थान लेने के कारण भीड़ वाले इलाकों में निर्माण संभव
    – सामान्य बिजलीघर के मुकाबले 50 फीसदी कम लागत
    – 20 साल तक रखरखाव की जरूरत नहीं होगी
    निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए आईटीआई परिसर में 33 केवी के जीआईएस का निर्माण किया जाएगा। इसका लाभ क्षेत्र के 20 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। सुरक्षा के दृष्टिगत पहले चरण में चहारदीवारी का निर्माण किया जाएगा।

  • हलद्वानी पहुँच सूचना महानिदेशक ने मीडिया सेंटर में पत्रकारों से करी वार्ता, जाना  पत्रकारों से जुड़ी समस्याओं को।

    हलद्वानी पहुँच सूचना महानिदेशक ने मीडिया सेंटर में पत्रकारों से करी वार्ता, जाना पत्रकारों से जुड़ी समस्याओं को।

    हलद्वानी–उत्तराखंड के सूचना महानिदेशक, बंशीधर तिवारी अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान हल्द्वानी पहुँचे, जहाँ उन्होंने सूचना विभाग जा कर शहर के सभी पत्रकारों की समस्याओं जुड़े तमाम मुद्दों को लेकर बातचीत  की। तथा समस्याओं को हल करने का आस्वाशन दिया।

     

    श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला अध्यक्ष सर्वेंद्र बिष्ट ने हमेशा की तरह संवाद के दौरान पत्रकारों की तमाम छोटी बड़ी समस्याओं से अवगत कराया।

     

    जिसमें मान्यता के सरलीकरण और पेंशन जैसे मुद्दों को सूचना महादेशक महानिदेशक के सामने रखते हुए जल्द से जल्द  निदान करने का आग्रह किया।

     

     

    डीजी सूचना ने सभी पत्रकारों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए पत्रकार हितों में सभी समस्याओं के निदान की बात कही है।

     

    सूचना महानिदेशक, बंशीधर तिवारी ने कहा कि वे पत्रकारों से संवाद स्थापित करने के लिए हल्द्वानी में अब प्रत्येक महीने में एक बार सूचना विभाग के कार्यालय आया करेंगे ।

     

     

    वही डीजी सूचना ने बताया कि अब से उत्तराखंड के पत्रकार कल्याण कोष की राशि को 5 करोड़ से बढ़ा कर 10 करोड़ कर दिया गया हैं।

     

     

    उनकी तरफ से पत्रकारों की तमाम समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया ।

     

    वही उन्होनें पत्रकारों की मान्यता की नियमावली में संशोधन कर सरलीकरण का आश्वासन भी दिया साथ ही पत्रकारों की पेंशन को लेकर भी समयावधि में भी संशोधन की बात कही है।

  • हल्द्वानी- स्काडा सिस्टम से होगी पेयजल व्यवस्था की स्मार्ट मॉनिटरिंग, पेयजल लाइन लीक होने पर मिलेगी सूचना

    हल्द्वानी- स्काडा सिस्टम से होगी पेयजल व्यवस्था की स्मार्ट मॉनिटरिंग, पेयजल लाइन लीक होने पर मिलेगी सूचना

    हल्द्वानी- हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की सुपरवाइजरी कंट्रोल एंड डेटा एक्विजिशन (स्काडा) सिस्टम से स्मार्ट मॉनिटरिंग की जाएगी। इससे घरों में पानी का प्रेशर कम होने या पेयजल लाइन लीक होने की तुरंत सूचना मिलेगी। पेयजल समस्याओं के निवारण और जल संरक्षण के लिए स्काडा सिस्टम कारगर साबित होगा। उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी (यूयूएसडीए) पेयजल व्यवस्था की निगरानी के लिए सभी घरों के वाटर मीटर, ट्यूबवेल, वॉल्व, टंकी आदि जगहों पर चिप-सेंसर लगाने के साथ मॉनिटरिंग के लिए कंट्रोल रूम स्थापित करेगा।

     

    कंप्यूटर की एक कमांड पर पेयजल वितरण प्रणाली काम करेगी। स्काडा सिस्टम से हर घर में पानी की ऑनलाइन निगरानी होगी। इसके लिए हर घर की एक जीएमएस आईडी बनाई गई है। इसमें परिवार के सदस्यों की संख्या समेत सभी जरूरी जानकारियां फीड की गई है। इसके माध्यम से घर आने वाले पानी की मात्रा, खपत, प्रेशर और पेयजल समस्या की जानकारी ऑनलाइन मिल सकेगी। पेयजल समस्या का भी शीघ्र समाधान किया जा सकेगा।

  • हल्द्वानी- दहशत बनकर अस्थायी पुल के ऊपर से बहा पानी, सांसत में रही लोगों की जान; रोकी गई आवाजाही…..

    हल्द्वानी- दहशत बनकर अस्थायी पुल के ऊपर से बहा पानी, सांसत में रही लोगों की जान; रोकी गई आवाजाही…..

    हल्द्वानी- गौला नदी में 22 सितंबर से बनाई जा रही अस्थायी सड़क से सोमवार को वाहनों की आवाजाही शुरू हुई। इस बीच सिंचाई विभाग के गौला बैराज से पानी छोड़ने के कारण नदी का जलस्तर बढ़ गया। इससे वहां से गुजर रहे वाहन चालकों में अफरातफरी मच गई। वाहन चालक किसी तरह तेज रफ्तार से नदी आर-पार करने लगे। तेज बहाव से कोई जानमाल की हानि नहीं हुई लेकिन आ अस्थायी सड़क के लिए डाली गई मिट्टी और पत्थर बह गए।

     

    अगर बहाव बढ़ता तो बड़ा हादसा हो सकता था। भाजपा ने सिंचाई विभाग के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सोमवार को गौला नदी में बनाई जा रही 1.5 किमी लंबी अस्थायी सड़क से वाहनों की आवाजाही शुरू कराई गई। वाहनों की आवाजाही के दौरान गौला बैराज से सिल्ट साफ करने के लिए बैराज के गेट खोलने के कारण अचानक नदी का जलस्तर बढ़ गया। जलस्तर बढ़ने से अस्थायी सड़क से आवाजाही कर रहे दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों में अफरातफरी मच गई।

     

    अफरातफरी मचने से पूर्व करीब 150 वाहनों सड़क से आवाजाही कर चुके थे। पहाड़ों में बारिश की संभावना से नदी का जलस्तर न बढ़े, इसलिए जिला प्रशासन ने रात के वक्त इस सड़क से वाहनों की आवाजाही बंद कर दी है। मंगलवार को जलस्तर सामान्य रहने के बाद इसे यातायात के लिए खोला जाएगा। भाजपा नेता मुकेश बेलवाल का कहना है कि सिंचाई विभाग को इस तरह बिना चेतावनी के पानी नहीं छोड़ना चाहिए था।

     

    गनीमत रही कि पानी के बहाव से अस्थायी सड़क की मिट्टी और कुछ पत्थर बहे। बाल-बाल हादसा टल गया। उन्होंने पुलिस से सिंचाई विभाग के खिलाफ कर्रवाई करने की मांग की है।