Category: हल्द्वानी

  • हल्द्वानी में आरएसएस ने किया विशाल एकत्रीकरण कार्यक्रम का आयोजन – प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेंद्र जी ने स्वयंसेवकों को किया संबोधित।

    हल्द्वानी में आरएसएस ने किया विशाल एकत्रीकरण कार्यक्रम का आयोजन – प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेंद्र जी ने स्वयंसेवकों को किया संबोधित।

    हलद्वानी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने एचएन इंटर कॉलेज में विशाल एकत्रीकरण कार्यक्रम किया।

     

    इसमें हल्द्वानी क्षेत्र के 1800 से अधिक स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया।

     

    आयोजन में स्वयंसेवकों ने दंड, शारीरिक, घोष, नियुद्ध एवं संचलन का सुंदर प्रदर्शन किया।

     

     

    मुख्य वक्ता संघ के प्रांत प्रचारक डाॅ. शैलेंद्र जी ने कहा कि आरएसएस की 99 वर्षों की साधना का परिणाम है कि आज फिर से हिंदू समाज स्वयं खड़ा होने लगा है। लेकिन समाज के सामने चुनौतियां भी कम नहीं है।

     

    उत्तराखंड में दिन प्रतिदिन बांग्लादेशी रोहिंग्या घुसपैठ की वजह से होता जनसंख्या असंतुलन चिंतनीय है। हमें बांग्लादेश, जम्मू कश्मीर, पश्चिम बंगाल आदि स्थानों पर हुई घटनाओं और अत्याचारों से सबक लेने की जरूरत है।

     

    डॉ. शैलेंद्र जी ने कहा कि आने वाले दिन चुनौती भरे हैं और इनका सामना करना है। अपने आस-पास घट रही छोटी बढ़ी घटनाओं के प्रति सजग रहना होगा, समाज तोड़ने वाली ताकतों को पहचान कर उन्हें बेनकाब करना होगा। इसके लिए हर व्यक्ति को जागृत करना होगा।

     

    उन्होंने कहा कि अपने परिवार तक ही सीमित न रहें, बल्कि संपूर्ण राष्ट्र का चिंतन करें। साथ ही संपूर्ण हिंदू समाज को साथ लेकर ही ऐसी शक्तियों का सामना करना होगा। आज कुछ देशविरोधी ताकतें भारत विरोधी व हिंदू विरोधी नेरेटिव स्थापित कर रही हैं। ऐसे लोगों को उचित जवाब देने की जरूरत है।

     

    उन्होंने हिंदू धार्मिक यात्राओं, उत्सव व मेलों को मजबूती देने की आवश्यकता पर जोर दिया। सामाजिक समरसता व समाज में अंग्रेजों के समय से स्थापित भेदभाव को समाप्त करना होगा। मंदिर, पानी, श्मशान के संबंध में कई भेदभाव बाकी हैं इन्हें शीघ्र वह समाप्त होना चाहिए।

     

    संघ की शाखाओं व वस्तियों के माध्यम से वंचित समाज तक पहुंचना होगा। कई लोग आज महापुरुषों को भी जाति के रूप में बांटने की कोशिश कर रहे हैं। इस परंपरा को समाप्त करना होगा।

     

     

    श्रृष्टि के साथ संबंधों का आचरण अपने घर से पानी बचाकर, प्लास्टिक हटाकर व आसपास हरियाली बनाकर कर सकते हैं।

     

    शादी की वर्षगांठ में एवं महत्वपूर्ण अवसरों पर एक पौधा लगाने की आदत जीवन में लानी होगी।

     

    हमारे जीवन में स्वदेशी का भाव रहे, स्वभाषा का आग्रह रहे, स्वावलंबन बढ़े। वोकल फॉर लोकल सिर्फ बोलने के लिए नहीं बल्कि उसका पालन भी हो।

     

     

    नागरिक अधिकारों की बातें तो हम सभी करते हैं लेकिन हम सब नागरिक कर्तव्य भूल जाते हैं उन्हें याद करने की आवश्यकता है हेलमेट लगाना, रेड लाइट जंप न करना ,बुजुर्गों का आदर करना यह हमारी आदत में आना आवश्यक है।

     

    उन्होंने कहा कि संघ की शताब्दी वर्ष तक हमे प्रांत के प्रत्येक गांव तक पहुंचना होगा,जन जन को इस राष्ट्र निर्माण के कार्य से जोड़ना होगा।

     

    इस मौके पर प्रांत संघचालक डॉ. बहादुर सिंह बिष्ट, जिला संघचालक डॉ. नीलंबर भट्ट, नगर संघचालक विवेक कश्यप, प्रांत सह व्यवस्था प्रमुख भगवान सहाय, प्रांत सहप्रचार प्रमुख डॉ. बृजेश बनकोटी, प्रांत सहबौद्धिक प्रमुख राजेश जोशी, विभाग प्रचारक इंद्रमोहन, जिला प्रचारक जितेंद्र, योगेंद्र, जिला कार्यवाह गोधन सिंह धौनी, नगर कार्यवाह प्रकाश आदि मौजूद रहे।

  • पोषण माह का हुआ समापन।

    पोषण माह का हुआ समापन।

    हलद्वानी–दिनांक 01 सितम्बर 2024 से शुरू हुए सातवें पोषण माह की इस बार की थीम “सुपोषित किशोरी, सशक्त नारी”के अंतर्गत परियोजना हल्द्वानी ग्रामीण, नैनीताल में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा लगातार विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसका समापन आज 30 सितम्बर 2024 को हल्द्वानी के अग्रसेन भवन में किया गया।

     

     

    कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती बेला तोलिया, माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष एवम विशिष्ठ अतिथि ब्लॉक प्रमुख श्रीमती रूपा देवी रहीं।

     

     

    पोषण माह के दौरान समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण से संबंधित कार्यक्रमों में मुख्य रूप से एनीमिया, वृद्धि निगरानी, पूरक आहार, पोषण भी पढ़ाई भी, बेहतर प्रशासन, पारदर्शिता और कुशल सेवा वितरण के लिए प्रौद्योगिकी, समग्र पोषण के थीम पर विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गई,

     

    जिसमें सही पोषण के लिए जागरूकता बढ़ाने के लिए कई तरह के प्रयास किए गए, विशेषकर किशोरी एवम महिलाओं को ध्यान में रखकर।

     

     

    आज के कार्यक्रम में विभाग द्वारा 27 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई हुई जिसमें उनको पोषण युक्त टोकरी प्रदान की गई, 30 कुपोषित बच्चों को पोषण किट वितरण, 30 बच्चों को ड्राइंग किट, महिलाओं के लिए अनीमिया जांच एवम हेल्थ कैंप लगाया गया, कार्यकर्तियों द्वारा पोषण गीत, कविताएं, नाटक एवम छोटे बच्चों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम किए गए।

     

     

    साथ ही अच्छा कार्य कर रही कार्यकर्ताओं एवम सहायिकाओं को पुरुस्कृत किया गया।

     

     

    श्रीमती बेला तोलिया द्वारा बताया गया को पोषण माह का समग्र लक्ष्य जनसमुदाय तक स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता संबंधित व्यापक प्रचार प्रसार, प्रभावी व्यवहार परिवर्तन, पोषण के विषय में जागरूकता बढ़ाना, आहार पद्धतियों में सुधार करना तथा बच्चों, किशोरों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं सहित कमज़ोर समूहों के बीच कुपोषण से निपटना है।

     

     

     

    श्रीमती रूपा देवी द्वारा अपने संबोधन में कहा गया की सही पोषण से ही देश को कुपोषण एवम एनीमिया मुक्त बनाया जा सकता हैं।

     

    बाल विकास परियोजना अधिकारी शिल्पा जोशी ने पोषण माह के बारे में बताया एवम सबको कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

     

    कार्यक्रम का संचालन सुपरवाइजर प्रियंका ने किया।कार्यक्रम में जानकी भट्ट,मीना आर्या, चंद्रा मेहरा, मीना गरखाल,मनीषा,नीलम नाथ,सुशीला ग्वाल,पूनम गोस्वामी और कविता रिमझियाल सुपरवाइजर उपस्थित रही।

  • छह नए प्रोफेसरों मिले उत्तराखंड मुक्त विस्वविद्यालय को, उच्च गुणवत्ता युक्त शिक्षा को मिलेगी धार।

    छह नए प्रोफेसरों मिले उत्तराखंड मुक्त विस्वविद्यालय को, उच्च गुणवत्ता युक्त शिक्षा को मिलेगी धार।

    हलद्वानी– उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में सोमवार को कार्यपरिषद की 41वीं बैठक कुलपति प्रो. ओपीएस नेगी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें छह एसोसिएट प्रोफेसरों की प्रोफेसर पद पर पदोन्नति पर मुहर लगाई गई। इसके अलावा एक असिस्टेंट प्रोफेसर को एसोसिएट प्रोफेसर पद पर प्रोन्नत किया गया है।

     

    कुलसचिव खेमराज भट्ट ने बताया कि इतिहास में डा. मदन मोहन जोशी, पत्रकारिता एवं मीडिया अध्ययन विद्याशाखा में डा. राकेश चंद्र रयाल, शिक्षाशास्त्र में डा. डिगर सिंह फसर्वाण, वाणिज्य में डा. गगन सिंह, प्रबंधन में डा. मंजरी अग्रवाल, कंप्यूटर विज्ञान में डा. आशुतोष भट्ट की पदोन्नति प्रोफेसर पद पर कर दी गई है।

     

    इसके अलावा योग विभाग में डा. भानु प्रकाश जोशी को असिस्टेंट से एसोसिएट प्रोफेसर पद पर पदोन्नति दी गई है। कुलसचिव ने बताया कि आठ क्षेत्रीय कार्यालयों का पुनर्गठन किया गया। इसमें बागेश्वर को समाप्त कर रानीखेत क्षेत्रीय कार्यालय में मर्ज कर दिया गया है तथा चमोली व रुद्रप्रयाग जिले के लिए कर्णप्रयाग में नया क्षेत्रीय कार्यालय स्थापित किया गया है।

     

    विश्वविद्यालय में कार्यरत नियमित शिक्षकों को अर्जित अवकाश का नगदीकरण का लाभ दिए जाने हेतु पूर्व में गठित समिति की संस्तुतियों को अनुमोदित किया गया।

     

    विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यूजीसी के दिशा-निर्देश के अनुसार राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत यूओयू में प्रोफेसर आफ प्रैक्टिस नियुक्त किए जाने के संबंध में चर्चा की गई।

     

     

    कंप्यूटर विज्ञान के प्राध्यापक डा. जितेंद्र पांडे को शंघाई ओपन यूनिवर्सिटी चाइना के 2024 एसओयू इंटरनेशनल विजिटिंग स्कॉलर प्रोग्राम के लिए चयन की सूचना से परिषद को को अवगत कराया गया।

     

    विश्वविद्यालय की विद्यापरिषद की 29वीं बैठक की संस्तुतियाें केा अनुमोदित किया गया। इसके अलावा परीक्षा समिति व वित्त समिति की 18वीं बैठक की संस्तुतियों को भी अनुमोदन दिया गया।

  • हल्द्वानी- कांग्रेस ने निकाली जनाक्रोश रैली, दिग्गज नेता प्रदेश सरकार पर हुए हमलावर……

    हल्द्वानी- कांग्रेस ने निकाली जनाक्रोश रैली, दिग्गज नेता प्रदेश सरकार पर हुए हमलावर……

    हल्द्वानी- जिला कांग्रेस के आह्वान पर जिले भर के कांग्रेसियों ने हल्द्वानी में एमबी इंटर कॉलेज के मैदान से जनाक्रोश रैली निकाली, जो नैनीताल रोड होते हुए जिलाधिकारी के कैंप कार्यालय तक पहुंची। लेकिन जिलाधिकारी के कैंप कार्यालय से लगभग 200 मीटर पहले पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रैली को रोक लिया था। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग पर चढ़कर उसे पार कर लिया और जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंचाने ने सफल रहे।

     

    इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। रैली में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक सुमित हृदयेश, उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी समेत कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल हुए। कांग्रेस ने दुष्कर्म, हत्या, लूट-डकैती, भ्रष्टाचार, महंगाई, रोजगार, अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, स्थानीय मुद्दों को लेकर जनाक्रोश रैली निकाली है। इस दौरान सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ गई।

  • हल्द्वानी बेस अस्पताल के डायलिसिस सेंटर में पानी का संकट, बढ़ी परेशानी

    हल्द्वानी बेस अस्पताल के डायलिसिस सेंटर में पानी का संकट, बढ़ी परेशानी

    हल्द्वानी- बेस अस्पताल हल्द्वानी के डायलिसिस केंद्र में लगातार पानी की किल्लत बनी हुई है। रविवार को भी टैंकरों की व्यवस्था के कारण मरीजों को डायलिसिस के लिए इंतजार करना पड़ा। केंद्र प्रभारी के अनुसार नए पेयजल कनेक्शन से पानी की सप्लाई शुरू नहीं हुई है। इस कारण दिक्कत हो रही है। डायलिसिस केंद्र में अप्रैल से पानी की समस्या बनी हुई है। टैंकर से पानी की व्यवस्था कर मरीजों का डायलिसिस किया जा रहा है। इससे मरीजों को इंतजार करना पड़ता है।

     

    मरीजों की दिक्कत को देखते हुए जिला प्रशासन ने जल संस्थान को नया कनेक्शन देने के निर्देश दिए थे। केंद्र के लिए नया कनेक्शन तो लग गया लेकिन पानी चालू नहीं हुआ है। वर्तमान में केंद्र में रोजाना 65 मरीजों का डायलिसिस होता है। डायलिसिस केंद्र प्रभारी महेंद्र बिष्ट ने बताया कि 10-12 दिन से पानी की समस्या हो रही है। रविवार को जल संस्थान के तीन और दो निजी टैंकर मंगवाकर डायलिसिस किया गया।

  • शहीदे आजम भगत सिंह की जयंती पर किया रक्तदान शिविर का आयोजन।

    शहीदे आजम भगत सिंह की जयंती पर किया रक्तदान शिविर का आयोजन।

    हलद्वानी– अभ्युदय एक परिवर्तन संस्था द्वारा आज सरदार भगत सिंह जी की जयंती के उपलक्ष पर एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन  जन मिलन केंद्र रामलीला ग्राउंड शीश महल में किया गया।

     

     

    जिसमें सभी लोगों ने स्थानीय लोगों के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया रक्तदान शिविर में लगभग 50 लोगों ने रक्तदान किया रक्तदान- महादान और रक्तदान- जीवनदान के विषय को चरित्राथ किया।

     

     

    संस्था के संरक्षक भुवन जोशी एवं अध्यक्ष श्रीमान विनोद तिवारी जी द्वारा सबको हार्दिक धन्यवाद दिया गया।

     

     

    कार्यक्रम में भुवन तिवारी,गोपाल भट्ट, अरुण कुमार, तरुण बजेठा ,नीरज तिवारी ,गोकुल बोरा,देवेश भट्ट रंजीत बिष्ट आदि का सहयोग मिला।

  • हल्द्वानी- सम्मोहित कर आशा कार्यकर्ता का मंगलसूत्र और कान के टॉप्स लूटे……

    हल्द्वानी- सम्मोहित कर आशा कार्यकर्ता का मंगलसूत्र और कान के टॉप्स लूटे……

    हल्द्वानी- मंगल पड़ाव चौकी क्षेत्र स्थित नल बाजार में शुक्रवार को एक आशा कार्यकर्ता को सम्मोहित कर दो युवकों ने लूट लिया। घटना के 10 मिनट बाद आशा कार्यकर्ता होश आई तो पता चला कि आरोपी युवक कानों के टॉप्स और मंगलसूत्र को लेकर गायब हो गए। जानकारी के अनुसार, एक आशा कार्यकर्ता शुक्रवार शाम को नल बाजार गई थीं। एक युवक ने उसके पास आकर कहीं का पता पूछा।

     

    कुछ ही पल में पीछे से दूसरा युवक आया और उसने महिला को पांच सौ रुपये का नकली नोट दिखाया। इसके बाद आशा कार्यकर्ता बेसुध सी हो गई और उसे कुछ समझ में नहीं आया। युवकों के कहने पर महिला ने कानों के टॉप्स और मंगलसूत्र उतारकर उन्हें दे दिए। इसके बाद आरोपी नकली नोट और पत्थर के चार टुकड़े महिला के हाथ पर बांध गए।

  • हल्द्वानी- खतरे में गौलापार स्टेडियम,नदी से लगे 250 मीटर के हिस्से में भू-धंसाव, सड़क का चार मीटर हिस्सा गौला में समाया…..

    हल्द्वानी- खतरे में गौलापार स्टेडियम,नदी से लगे 250 मीटर के हिस्से में भू-धंसाव, सड़क का चार मीटर हिस्सा गौला में समाया…..

    हल्द्वानी- गौलापार स्टेडियम फिर खतरे की जद में आ गया है। बृहस्पतिवार रात हुई बारिश के चलते नदी से लगे 250 मीटर के हिस्से में भू-धसाव हो रहा है। गेट नंबर दो को जोड़ने वाली सड़क और ड्रेनेज का चार मीटर हिस्सा नदी में समा चुका है। पश्चिमी छोर की पार्किंग के छह मीटर के दायरे में दरारें भी आ गई हैं। शुक्रवार शाम को बारिश का सिलसिला फिर शुरु होने से स्टेडियम को और अधिक नुकसान होने की आशंका बनी है।

     

    बीते दो साल में गौला नदी स्टेडियम की 2.4 हेक्टेयर जमीन को निगल चुकी है। 12 सितंबर को गौला नदी का जलस्तर बढ़ने पर स्टेडियम के किनारे के 400 मीटर के हिस्से को भारी नुकसान हुआ था। एप्रोच रोड और पार्किंग का बड़ा हिस्सा नदी में समा गया था। नदी की सुरक्षा के लिए बने तटबंध भी बह गए थे। अभी तक स्टेडियम की सुरक्षा के लिए कोई कार्य नहीं किए गए हैं। सिंचाई विभाग नदी का जलस्तर कम होने का इंतजार कर रहा है। वहीं बरसात ने एक बार फिर खेल विभाग की भूमि को नुकसान पहुंचाना शुरु कर दिया है।

     

    गौलापार स्टेडियम को रोशन करने के लिए लगी हाईमास्क और ग्राउंड लाइटें भी खतरें की जद में है। एक ग्राउंड लाइट किसी भी वक्त गौला नदी में समा सकती है। नदी से स्टेडियम की दूरी मात्र 15 मीटर रह गई है। यदि गौला नदी का जलस्तर एक बार फिर बड़ा तो करोड़ों की लागत से बना स्टेडियम भी नदी की जद में आ सकता है।

  • हल्द्वानी- ओवरहेड टैंक के लिए खोदा गया गड्ढा: बरसात का पानी भरने से लोगों की उड़ी नींद, डर से रातभर जागते रहे लोग…..

    हल्द्वानी- ओवरहेड टैंक के लिए खोदा गया गड्ढा: बरसात का पानी भरने से लोगों की उड़ी नींद, डर से रातभर जागते रहे लोग…..

    हल्द्वानी- हल्द्वानी के छड़ायल स्थित कृष्णा विहार में ओवरहेड टैंक बनाने के लिए खोदा गया गड्ढा बृहस्पतिवार रात दहशत का सबब बन गया। रात हुई बारिश से गड्ढे में जलभराव होने से आसपास के करीब छह मकानों समेत ओवरहेड टैंक और पंपहाउस भी खतरे की जद में आ गया है। अनहोनी के डर से लोग घरों से बाहर निकल आए और रातभर खतरे की स्थिति का जायजा लेते रहे। शुक्रवार को मौके पर पहुंचे विभागीय अधिकारियों का स्थानीय लोगों ने घेराव किया और निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

     

    उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी (यूयूएसडीए) की ओर से कृष्णा विहार में ओवरहेड टैंक के निर्माण के लिए करीब 900 वर्ग फीट के दायरे में बड़ा गड्ढा खोदा गया है। बृहस्पतिवार रात साढ़े 12 बजे से बारिश शुरु होने पर गड्ढे में जलभराव होने लगा। स्थानीय लोगों ने फोन से संपर्क कर एक दूसरे को खतरे से आगाह किया। भू-धंसाव के कारण रात तीन बजे बिजली का पोल भी गिर गया और संपर्क मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गया है। प्रभावित लता मनराल ने बताया कि बारिश होने के कारण रात 12 बजे से मिट्टी गिरने लगी थी।

     

    इससे मेरे मकान को खतरा हो गया है। रात दो बजे से छाता ओढ़कर बाहर खड़े हुए हैं। स्थानीय मीना बनकोटी ने बताया कि खतरे के डर से सारी रात सो नहीं पाए। आस-पास के मकानों को खतरा हो गया है। बिजली का पोल गिरने पर सभी लोग घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय हरीश चंद्र जोशी ने बताया कि गड्ढे के कारण ओवरहेड टैंक को खतरा हो गया है। टैंक के नीचे से मिट्टी लगातार गिर रही है।

     

    इससे जनहानि की आशंका है। टैंक की सुरक्षा प्राथमिक स्तर पर की जाए। मिट्टी गिर रही है और मकान की नींव दिखने लगी है। बारिश के कारण गड्ढे में पानी भर गया था और मिट्टी गिरने लगी थी। गड्ढे से पानी निकाल दिया गया है। कांट्रेक्टर एजेंसी को कहकर टीम बढ़ा दी गई है। मिट्टी गिरने से बचाव के लिए शुक्रवार रात से सुरक्षात्मक कार्य कर दिए जाएंगे। सुबह तक सुरक्षात्मक कार्य पूर्ण कर लिए जाएंगे।

     

  • हल्द्वानी- एमबीपीजी महाविद्यालय में लगीं सैनेटरी पैड मशीन…..

    हल्द्वानी- एमबीपीजी महाविद्यालय में लगीं सैनेटरी पैड मशीन…..

    हल्द्वानी- एम.बी.पी.जी. महाविद्यालय में छात्राओं की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए 5 सेनेटरी मशीनें और 3 डिस्पैच मशीनें स्थापित की गई हैं। यह पहल पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष गौरव सम्मल के प्रयासों और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के सहयोग से संभव हो पाई। इस अवसर पर गौरव सम्मल ने महाविद्यालय की छात्राओं की ओर से मंत्री रेखा आर्या का आभार प्रकट किया।

     

    कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य नरेंद्र सिंह बनकोटि ने भी मंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि मंत्री रेखा आर्या महिलाओं के हित में कार्य करने को प्राथमिकता देती हैं, और उनकी सजगता उन्हें प्रदेश की ‘आइरन लेडी’ बनाती है। मशीनों की स्थापना से महाविद्यालय की छात्राओं को स्वच्छता और स्वास्थ्य सुविधाओं में काफी राहत मिलेगी।