Category: हल्द्वानी

  • हल्द्वानी- गौला बैराज में सिल्ट आने से शहर की पेयजल आपूर्ति प्रभावित…..

    हल्द्वानी- गौला बैराज में सिल्ट आने से शहर की पेयजल आपूर्ति प्रभावित…..

    हल्द्वानी- गौला बैराज में भारी मात्रा में सिल्ट आने पर बीते मंगलवार रात शीशमहल फिल्टर प्लांट को पानी नहीं मिल सका। इस कारण बुधवार सुबह शहर के कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रही। पहाड़ पर हो रही बारिश के कारण गौला बैराज में काफी सिल्ट आ रही है जो कि जल संस्थान के शीशमहल फिल्टर प्लांट के लिए दिक्कत बन रही है। बैराज से पानी न मिलने के कारण फिल्टर प्लांट से बुधवार सुबह पेयजल आपूर्ति प्रभावित रही।

     

    इस वजह से मुखानी, कालाढ़ूंगी, ऊंचापुल, कठघरिया, बिठौरिया समेत शहर की आधी आबादी को पेयजल संकट झेलना पड़ा। हालांकि जल संस्थान ने प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों से पानी वितरित कराया। जल संस्थान के ईई रविशंकर लौशाली ने बताया कि बुधवार सुबह कई जगह पानी की आपूर्ति प्रभावित रही। बताया कि फिल्टर प्लांट से शहर को 70 प्रतिशत तक पेयजल आपूर्ति हुई। इधर, ट्रांसपोर्ट नगर में लोनिवि की ओर से की जा रही सड़क किनारे खोदाई के दौरान पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई।

     

    इस कारण देवलचौड़ क्षेत्र में पानी का संकट पैदा हो गया। स्थानीय लोगों का कहना कि बीते चार-पांच दिनों से लीकेज है जिसे अभी तक ठीक नहीं किया जा सका है। इस बारे में जल संस्थान के एई प्रमोद पांडे ने बताया कि लीकेज को ठीक किया जा रहा है। कहा कि बृहस्पतिवार को पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।

  • मेडिकल कॉलेज के अधीन सुशीला तिवारी अस्पताल में जगह-जगह फैली गंदगी….

    मेडिकल कॉलेज के अधीन सुशीला तिवारी अस्पताल में जगह-जगह फैली गंदगी….

    हल्द्वानी- मेडिकल कॉलेज के अधीन सुशीला तिवारी अस्पताल में जगह-जगह फैली गंदगी मरीजों को स्वस्थ बनाने के बजाय बीमार कर रही है। इसके बाद भी अस्पताल प्रबंधन साफ-सफाई पर ध्यान नहीं दे रहा है। बुधवार को संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने एसटीएच की सफाई व्यवस्था को लेकर पड़ताल की। अस्पताल में प्रवेश करने के बाद वार्ड में जाने वाली सीढ़ियों पर गुटखे की पीक से दीवारों को लाल किया गया है। इन जगहों पर मक्खियां पनप रही हैं।

     

    गैलरी सहित कई अन्य स्थानों पर गंदगी बिखरी पड़ी है। इस दौरान रोगियों से बताचीत की गई तो उन्होंने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि अस्पताल में साफ-सफाई का कोई ध्यान नहीं रखा जाता है। रात में गंदगी के कारण मच्छर तंग करते हैं। साफ-सफाई के नाम पर टालमटोल किया जाता है। अस्पताल में तंबाकू, गुटखे और पानी की खाली बोतल फैली हैं। अस्पताल में आए रोगी और तीमारदार गंदगी से बचकर चल रहे हैं। अस्पताल की सीढ़ियों के पास अस्पताल स्टाफ की ओर से इस्तेमाल किए हुए गलब्ज आदि फैले हुए हैं।

  • हल्द्वानी- दो विभागों की खींचतान से अटका गौला पुल की एप्रोच रोड का काम……

    हल्द्वानी- दो विभागों की खींचतान से अटका गौला पुल की एप्रोच रोड का काम……

    हल्द्वानी- गौला पुल पर बुधवार को पूरे दिन वन विभाग और एनएचएआई की बीच एप्रोच रोड के निर्माण को लेकर खींचतान चलती रही। एनएचएआई ने विभाग पर एप्रोच रोड का निर्माण कार्य बंद कराने का अरोप लगाया। वन विभाग ने बताया कि एनएचएआई ने विभाग से कोई परमिशन नहीं मांगी है। विभागीय लड़ाई के बीच बुधवार को एप्रोच रोड का कार्य शुरू नहीं हो पाया। 14 सितंबर को आपदा आने से गौला पुल की एप्रोच रोड बह गई थी। पुल बंद होने से लाखों लोगों का आवागमन प्रभावित हो गया है।

     

    कुमाऊं कमिश्नर ने दौरा करने के बाद एप्रोच रोड को हल्के वाहनों के लिए खोलने के निर्देश दिए थे। वन विभाग ने गौला नदी में अस्थायी रास्ता बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। बुधवार को एनएचएआई ने एप्रोच रोड का निर्माण कार्य शुरू किया। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर विकास मित्तल ने बताया कि हमने निर्माण कार्य के लिए मशीनें नदी में उतारीं थीं। वन विभाग ने तुंरत काम रुकवा दिया जबकि हमारे पास प्रशासन की परमिशन थी। बावजूद वन विभाग ने हमें काम नहीं करने दिया।

     

    एनएचएआई ने 21 हजार क्यूबिक मीटर खनन की परमिशन मांगी है। एसडीएम परितोष वर्मा ने कहा कि बुधवार को वन विभाग को गलतफहमी हो गई। अवकाश के कारण बुधवार को परमिशन नहीं मिल पाई। परंतु वन विभाग ने एनएचएआई को काम करने के लिए कह दिया है। बृहस्पतिवार को वन विभाग इसकी परमिशन दे देगा। हमने वन विभाग से एप्रोच रोड के निर्माण के लिए खनन की परमिशन मांगी है। अनुमति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

  • Hitachi का ए टी एम हुआ जल कर राख।

    Hitachi का ए टी एम हुआ जल कर राख।

    हलद्वानी- आज सुबह हलद्वानी में छाड़ैल चौराहे पर स्थिति हितैची का एटीएम पूरी तरह से जल गया।

    मौके पर फायर बिग्रेड मौजूद। शार्ट सर्किट की आसंका जताई जा रही है। खबर किखे जाने तक नुकसान का आकलन नही हो सका था। और जांच जारी थी।

     

  • अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल का हुआ विस्तार, राजीव लोचन बने कुमाऊँ मंडल प्रभारी।

    अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल का हुआ विस्तार, राजीव लोचन बने कुमाऊँ मंडल प्रभारी।

    हलद्वानी— अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश, जिला, महानगर और मुखानी मंडल कार्यकारिणी का विस्तार प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा के नेतृत्व में एक निजी होटल में संपन्न हुआ।

     

    इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता अनुजकांत अग्रवाल एवं जिला अध्यक्ष डिंपल पांडे, महानगर अध्यक्ष परविंदर सिंह नागपाल ने संयुक्तरूप से पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

     

     

    प्रदेश प्रवक्ता अनुज अग्रवाल ने कहा कि व्यापार मंडल हमारे प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में हल्द्वानी में पहली बार व्यापारियों के हितों के लिए बहुत शीघ्र व्यापारी संवाद चौपाल का आयोजन करने जा रहा है। जिसमें तमाम व्यापारिक समस्याओं का निदान होगा।

     

     

    जिला अध्यक्ष डिंपल पांडे ने अपनी नई कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए बताया कि शीघ्र नैनीताल जिले में कार्यकारिणी गठित की जाएगी और व्यापारी हितों के लिए हम सब मिलकर एक साथ खड़े होंगे।

     

     

    जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष अमित चौहान, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष कल्पना रावत, कुमाऊँ मंडल प्रभारी राजीव लोचन को पदभार सौंपा गया।

     

    इसके अलावा जिला महामंत्री मनोज जोशी, जिला वरिष्ठ सलाहकार देवेन्द्र बंगा, जिला मीडिया प्रभारी लव बक्शी, जिला सचिव घनश्याम रूवाली, जिला उपाध्यक्ष विनोद पाठक को जिला अध्यक्ष डिम्पल पांडे द्वारा पदभार ग्रहण कराया गया।

     

     

    वहीं महानगर अध्यक्ष परमिंदर नागपाल ने महानगर इकाई का विस्तार करते हुए इर्शाद सिद्दिकी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राघवेन्द्र चौहान, असीम और जुहैब अन्वर को सचिव, मयंक गुप्ता और फुरकान खान को कार्यकारिणी सदस्य, अलीम गोल्डन को उपसचिव और शानू खान को उपाध्यक्ष बनाया। साथ ही मुखानी मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी दिगंबर भोजक को सौंपी गई।

     

    जबकि बालम जोशी महामंत्री, दीपक जोशी कोषाध्यक्ष, हैदर अली सचिव, नुसरत वारसी उपाध्यक्ष और अमित चौहान को मुखानी मंडल प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई।

  • SSP NAINITAL के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम को मिली सफलता, फरार मुकेश बोरा को किया गिरफ्तार……

    SSP NAINITAL के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम को मिली सफलता, फरार मुकेश बोरा को किया गिरफ्तार……

    हल्द्वानी- थाना लालकुआँ में वादिनी द्वारा दिनांक 01/09/24 को थाना हाजा तहरीर वावत स्वय को दुग्ध समीति लालकुआ में नियमित तौर पर नौकरी लगाने का झांसा देकर अभियुक्त मुकेश बोरा पुत्र कुशल सिंह बोरा निवासी ग्राम च्यूरी गाड़ पो०व तहसील धारी थाना मुक्तेश्वर जिला नैनीताल द्वारा उसके साथ बलात्कार करना व उसके ड्राईवर कमल बेलवाल द्वारा मुकेश बोरा के खिलाफ पुलिस में शिकायत करने पर वाट्स्प के माध्यम से जान से मारने की धमकी देने विषयक दाखिल की, जिसके आधार पर थाना हाजा पर मुकदमा एफआईआर नम्बर 170/24 धारा 376 (2) (N)/506 IPC पजीकृत हुआ।

     

    उक्त अभियोग महिला सम्बन्धित होने के कारण विवेचना म०उ०नि० वन्दना चौहान के सुपुर्द की गयी। थाना लालकुआँ में पंजीकृत मुकदमा से सम्बन्धित अभियुक्त मुकेश बोरा पुत्र कुशल सिंह बोरा निवासी ग्राम च्यूरी गाड़ पो0व तहसील धारी थाना मुक्तेश्वर जिला नैनीताल की गिरफ्तारी हेतु श्री प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेश के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी प्रकाश चन्द्र के निर्देशन तथा श्री नितीन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में 05 टीमो का गठन किया गया।

     

    गठित टीमो द्वारा अभियुक्त के स्थायी पते ग्राम च्यूरी गाड वर्तमान पता- कृष्णा इन्कलेव हिम्मतपुर मल्ला मुखानी तथा अन्य समस्त सम्भावित स्थानो पर दबिश दी गयी। परन्तु अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार अपनी उपस्थिति छिपाये रहा। विवेचक द्वारा दौराने विवेचना पीडिता तथा उसकी पुत्री की 183 बीएनएसएस के बयानो के आधार पर अभियोग में दिनांक 04/09/24 को 93/10 पोक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी। विवेचक व गठित टीमो द्वारा लगातार अभियुक्त मुकेश बोरा उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु दबिश दिये जाने के उपरान्त भी अभियुक्त की गिरफ्तारी न हो पाने के कारण दिनाक-08/09/24 को मा0 न्या० से अभियुक्त के विरुद्ध गैर जमानती वारण्ट तथा दिनाक 09/09/24 को मा0न्या0 से अभियुक्त की गिरफ्तारी सम्भव बनाने हेतु धारा 84 बीएनएसएस के तहत उद्यघोषणा का नोटिस प्राप्त किया गया

     

    तथा सम्पूर्ण क्षेत्र में मुनादी करते हुये अभियुक्त के स्थायी पते च्यूरी गाड़ तथा किराये के आवास पर नोटिस चस्पा कर तामील किया गया। इसके उपरान्त भी अभियुक्त के लगातार फरार चलने व अपनी गिरफ्तारी छिपाने व अपनी चल-अचल सम्पति को खुर्द कर देने की सम्भावने की दृष्टिगत दिनाक 13/09/24 को 85 बीएनएसएस का नोटिस प्राप्त किया गया। नोटिस की तामीली करते हुये दिनाक- 20-09-24 को अभियुक्त मुकेश बोरा उपरोक्त के मूल निवास तथा किराये के आवास से उसकी चल सम्पत्ति की कुर्की की गयी।

     

    इसके अतिरिक्त अभियुक्त मुकेश बोरा को फरार कराने मे सहयोग करने वाले 04 व्यक्तियों  1- आशा रानी पत्नी नन्दन आर्या निवासी ग्राम मल्ली दीनी पो०० पहाडपानी जनपद नैनीताल, 2- सुरेन्द्र सिंह परिहार पुत्र मोहन सिंह परिहार निवासी ग्राम अल्चोना पो०आ० चाफी तहसील नैनीताल जिला नैनीताल, 3- नन्दन प्रसाद आर्या पुत्र गोपाल राम आर्या निवासी ग्राम मल्ली दीनी पो० पहाड़ पानी जिला नैनीताल, व 4- देवेन्द्र सिह चुनोटिया पुत्र कुंवर सिंह चुनोटिया निवासी नौकुचियाताल थाना भीमताल जिला नैनीताल आदि के नामो की बढ़ोत्तरी उक्त अभियोग में करते हुये इनके विरुद्ध धारा 212 IPC (249 BNS) की कार्यवाही की गयी।

     

    अभियुक्त की गिरफ्तारी व पतारसी सुरागरसी में प्रयासरत पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त मुकेश बोरा को मुखबिर व सर्विलांस की सहायता से चाकू चौक थाना व जिला रामपुर, उत्तरप्रदेश के पास लगे अमरुद के ठेले के पास आज दिनाक 25/09/24 को गिरफ्तार किया गया। जिसे वास्ते रिमाण्ड मा० न्या० पेश कराया जा रहा है।

    पुलिस टीमः-

    1- श्री प्रकाश चन्द्र आर्या, पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी

    2- श्री नितिन लोहनी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी

    3- निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल, प्रभारी निरीक्षक लालकुआँ

    4- निरीक्षक अरुण सैनी, प्रभारी निरीक्षक रामनगर

    5- उ0नि0 नीरज भाकुनी थानाध्यक्ष- बनभूलपुरा

    6- उ0नि0 सजीत राठौर, एसओजी प्रभारी नैनीताल

    7- उ0नि0 गौरव जोशी, चौकी प्रभारी हल्दूचौड

    8- उ0नि0 अनीश अहमद, थानाध्यक्ष बेतालघाट

    9- उ0नि0 सोमेन्द्र सिंह, चौकी प्रभारी बिन्दुखत्ता

    10-उ0नि0 दिनेश जोशी, चौकी प्रभारी मंगलपड़ाव

    11-उ0नि0 वन्दना चौहान, कोतवाली लालकुओं

    12-हे0कानि० त्रिलोक सिंह रौतेला, कोतवाली लालकुआं

    13-हे0कानि0 ललित श्रीवास्तव, एसओजी हल्द्वानी

    14- कानि0 570 गुरमेज सिंह कोतवाली लालकुआं

    15- कानि0 चन्दन नेगी। एसओजी

    16-कानि0 अनिल शर्मा, कोतवाली लालकुआं

    17-कानि0 अशोक कम्बोज, कोतवाली लालकुआं

    18- कानि0 लक्ष्मण राम, थाना वनभूलपुरा

    19- कानि0 बलबन्त सिंह, थाना मुखानी

    20- कानि0 अनिल गिरी, थाना हल्द्वानी

    पुलिस टीम पुरुस्कृत-

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा उत्साहवर्धन हेतु 2,500 रुपये नगद पुरुस्कार से पुरुस्कृत किया गया है।

  • 17 सदस्य अंडर 19 एवं अंडर 17 बालिका वर्ग ने प्रतिभाग करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया……

    17 सदस्य अंडर 19 एवं अंडर 17 बालिका वर्ग ने प्रतिभाग करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया……

    हल्द्वानी- राज्य स्तरीय विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता वर्ष 2024-2025 जनपद नैनीताल के देहली पब्लिक स्कूल के हल्द्वानी स्थित खेल मैदान मैं पौड़ी गढ़वाल टीम का नेतृत्व व्यायाम शिक्षिका अनीता बिष्ट द्वारा पौड़ी गढ़वाल अंडर 17 बालिका और अंडर 19 बालिका टीम ने फुटबॉल प्रतियोगिता मैं प्रतिभाग किया।

     

    फुटबॉल प्रतियोगिता मैं पौड़ी गढ़वाल की बालिकाओं ने अंडर 19 मैं पांच बालिका एवं अंडर 17 मैं 7 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। अंडर 19 मैं पलक,अमरीन,मैकी, दिव्य सदका, अंडर 17 मैं छाया,मानसी रौतेला, प्रियंका, पवनी, राधिका, अक्षिता रावत,लालपानी स्कूल की सिमरन ने प्रतिभाग किया।इस मौके पर योगम्बर पटवाल, जगमोहन टीम के साथ मौजूद रहे।

  • कुमाऊं का प्रवेश द्वार कहे जाने वाला हल्द्वानी शहर का रेलवे स्टेशन अपनी बदहाली पर बहा रहा आंसू…..

    कुमाऊं का प्रवेश द्वार कहे जाने वाला हल्द्वानी शहर का रेलवे स्टेशन अपनी बदहाली पर बहा रहा आंसू…..

    हल्द्वानी- कुमाऊं का प्रवेश द्वार कहे जाने वाला हल्द्वानी शहर का रेलवे स्टेशन अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। ट्रेन से उतरने से लेकर गेट तक आने तक यात्रियों के स्वागत करते हुए कई बोर्ड लगे हैं, पर सभी बोर्ड जर्जर हालत में या आधे गिर चुके हैं। अब, हल्द्वानी आने पर आपको रेलवे से कोई उम्मीद नहीं होनी चाहिए, आप स्वयं अपना स्वागत कीजिए हल्द्वानी रेलवे स्टेशन इज्जतनगर मंडल में आता है।

     

    नैनीताल, कैंचीधाम, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, मुनस्यारी आदि पर्यटक स्थलों पर जाने के लिए यहां पहुंचने के बाद सैलानी अपनी पहाड़ की यात्रा शुरू करते हैं। अनदेखी के चलते स्टेशन का प्रवेश द्वार अपनी पहचान भूल चुका है। स्टेशन परिसर में प्रवेश के लिए बजरी भरे रास्ते से जाना पड़ता है। प्लेटफार्म पर कुत्तों और बकरियों का कब्जा रहता है। इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह का कहना है कि यहां अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत विकास हो रहा है। जल्द स्टेशन पर सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

    10 जगह टोंटी, 2 वाटरकूलर, पानी सिर्फ एक में
    रेलवे स्टेशन में पीने के पानी की 10 जगह टोंटियां लगीं हैं। इसमें से पानी केवल एक स्थान पर आता है। वहीं प्लेटफार्म नंबर 2 पर दो वाटर कूलर लगे हैं। दोनों में पूरे दिन पानी नहीं आता है। इस वजह से लोगों को मजबूरन बोतलबंद पानी खरीदना पड़ता है।

    बजरी में आम पार्किंग, टाइल्स पर खड़ी होती है जिम्मेदारों की बाइक
    रेलवे स्टेशन के बाहर पूरी मार्ग उखड़ा हुआ है। यहां आने वाले आम लोगों को पार्किंग होती है। वहीं प्लेटफार्म पर जाते समय वेटिंग रूम के बगल में खास लोगों की पार्किंग होती है। यह टाइल्स से बना सुसज्जित स्थान है।

    अपनी सुरक्षा स्वयं करें, आरपीएफ चौकी का गेट बंद है
    रेलवे स्टेशन पर बनी रेलवे सुरक्षा बल की चौकी दिनभर बंद रहती है। अगर कोई घटना हो जाए तो यात्रियों की समस्या सुनने वाला कोई नहीं है। लोग खुद अपनी सतर्कता से यात्राएं कर रहे हैं।

    खुद बीमार प्राथमिक चिकित्सा कक्ष
    स्टेशन पर प्राथमिक चिकित्सा का कमरा बना है। इसके बाहर नि:शुल्क व्हील चेयर, प्राथमिक चिकित्सा के लिए सहायता उपलब्धता लिखा है। परंतु उस कमरे में ताला लगा है। दरवाजे का एक हिस्सा तोड़कर किसी ने होल कर दिया है।

     

  • भाजपा दीन दयाल उपाध्याय जयंती पर हर बूथ पर बनाएगी 100 सदस्य।

    भाजपा दीन दयाल उपाध्याय जयंती पर हर बूथ पर बनाएगी 100 सदस्य।

    देहरादून– भाजपा दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर घर घर अभियान से प्रत्येक बूथ 100 सदस्य बनकर श्रद्धांजलि दी जाएगी।

     

     

    राज्य में संगठन पर्व, जनसहभागिता के साथ पूरे उत्साह से आगे बढ़ रहा है । 2 सितंबर से शुरू हुए पहले चरण में अब तक 8.5 लाख से अधिक लोग पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ले चुके हैं ।

     

     

    सदस्यता अभियान के प्रथम चरण में अंतिम दिन 25 सितंबर को दीनदयाल जयंती के पावन अवसर पर बूथ स्तर पर अभियान जोर शोर से चलाया जाएगा।

     

    इस दिन भाजपा परिवार सभी बूथों पर अपने संस्थापक और प्रेरणास्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। उनके जीवन और योगदान को याद करते हुए कार्यक्रम आयोजित होने हैं, साथ ही उनके कृत्यों को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित की जाएगी।

     

     

    पंडित दीन दयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि देने के लिए पार्टी कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर घर घर संपर्क करेंगे । जिसके लिए कार्यकर्ता अल्पकालीन विस्तारक के रूप में बूथ स्तर पर समय देगा। प्रत्येक बूथ पर घर-घर संपर्क अभियान चलाकर कम से कम 100 सदस्य बनाने का प्रयास किया जाएगा।

     

     

    प्रथम चरण की समाप्ति के बाद 27 सितंबर को मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया जाएगा। उसके बाद 2 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक सदस्यता अभियान के दूसरे चरण को संपन्न किया जाएगा। जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों, जातियों, समूहों, वर्गों के बड़े कार्यक्रम पार्टी के सातों मोर्चों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ।

  • अगर आ रहे हैं हलद्वानी या नैनीताल, तो जाने रुट डाइवर्जन प्लान।

    अगर आ रहे हैं हलद्वानी या नैनीताल, तो जाने रुट डाइवर्जन प्लान।

    हलद्वानी–दिनांक 25.09.2024 को समय प्रातः 08:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक छत्तरपुर-हल्दी रोड, रेलवे स्टेशनों के मध्य रूद्रपुर-हल्द्वानी मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक सं0-104/ए OHE किमी, 53/10-11 के मरम्मत का कार्य होने के कारण ।

     

     

    ◆ शहर हल्द्वानी से रामपुर रोड होते हुए रूद्रपुर की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के दोपहिया / चौपहिया / समस्त प्रकार की रोडवेज/निजी बसें सिंधी चौराहे से डायवर्ट होकर बरेली रोड होते हुए लालकुआ से किच्छा नगला बाईपास होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।

     

    ◆ सुशीला तिवारी अस्पताल की ओर से रामपुर रोड होते हुए रूद्रपुर की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के दोपहिया / चौपहिया / भारी वाहन / समस्त प्रकार की रोडवेज / निजी बसे टीपीनगर / शीतल होटल/गन्ना सेंटर से डायवर्ट होकर लालकुआ से किच्छा नगला बाईपास होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।

     

     

    नोट- यह डायवर्जन प्लान दिनांक 25.09.2024 की समय प्रातः 07:30 बजे से रात्रि 22:30 बजे तक प्रभावी रहेगा।