Category: हल्द्वानी

  • होली ग्राउंड में भक्त प्रहलाद की मूर्ति खंडित करने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में….. 

    होली ग्राउंड में भक्त प्रहलाद की मूर्ति खंडित करने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में….. 

    हल्द्वानी। होली ग्राउंड स्थित भक्त प्रहलाद की मूर्ति खंडित होने का मामला अब सुलझ गया है। गणपति विसर्जन के बाद मूर्ति गिरने की वजह से हुए इस हादसे के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। हिंदू संगठनों ने बीती रात को जोरदार प्रदर्शन किया, जिसे पुलिस की कार्रवाई के बाद शांत किया गया। पुलिस की जांच में पाया गया कि यह घटना टेंट उतारते समय हुई, जब ठेकेदार के कर्मचारी सोनू कुमार यादव से मूर्ति गलती से गिर गई। इस बात की पुष्टि सीसीटीवी फुटेज से हुई।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी सोनू को हिरासत में ले लिया। प्रारंभ में हिंदू संगठनों ने आरोपी की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की थी, जिसके तहत कोतवाली में हनुमान चालीसा का पाठ भी आयोजित किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के बाद, संगठन ने अपना आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की। हल्द्वानी  पुलिस का कहना है कि इलाके में अब शांति है और सभी पक्षों से संयम बनाए रखने की अपील की गई है।

  • हल्द्वानी- पूरे शहर की गुल बिजली से लोग परेशान…….

    हल्द्वानी- पूरे शहर की गुल बिजली से लोग परेशान…….

    हल्द्वानी- शहर और ग्रामीण इलाकों में सोमवार दिन के समय कंप्लेन रोस्टिंग ने लोगों को रुलाया, वहीं शाम सवा सात बजे से इमरजेंसी रोस्टिंग के चलते पूरे हल्द्वानी में ब्लैकआउट रहा। रात करीब आठ बजे बिजली आने पर लोगों ने राहत की सांस ली।

     

    विद्युत संबंधी शिकायतों के निवारण के चलते उर्जा निगम शटडाउन ले रहा है। इस कारण दिन में आठ से 10 बार बिजली आ-जा रही है। कंप्लेन रोस्टिंग के कारण हर दिन तीन से चार घंटे बिजली गुल हो रही है। भीषण गर्मी के साथ बार-बार बिजली गुल होने से नलकूपों का संचालन भी प्रभावित रहा।

     

    चांदनी चौक घुड़दौड़ा निवासी ललित पंत ने बताया कि अघोषित बिजली कटौती से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। देवलचौड़ निवासी हरेंद्र सिंह का कहना है कि अप्रैल से लगातार बिजली संकट बना हुआ है।

     

    साथ ही कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। ईई ग्रामीण बेगराज सिंह ने बताया कि बिजली संबंधी शिकायतों के निवारण के लिए रोस्टिंग हो रही है। सोमवार शाम को इमरजेंसी रोस्टिंग के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।

  • प्रदर्शनकारियों ने पेयजल की समस्या का समाधान नहीं होने पर दी उग्र आंदोलन की चेतावनी…..

    प्रदर्शनकारियों ने पेयजल की समस्या का समाधान नहीं होने पर दी उग्र आंदोलन की चेतावनी…..

    हल्द्वानी- लंबे समय से पेयजल संकट झेल रहे वसंत विहार और पीपलपोखरा के लोगों ने सोमवार को जल संस्थान कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और अधिशासी अभियंता का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने पेयजल की समस्या का समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। निवर्तमान पार्षद नीमा भट्ट के नेतृत्व में जल संस्थान के ईई का घेराव करने पहुंचे वसंत विहार के लोगों का कहना है कि गौला नदी से जुड़ी पेयजल लाइनों में पिछले 10 दिनों से पानी नहीं आ रहा है।

     

    ईई आरएस लोशाली ने बताया कि सिल्ट के कारण जलशोधन कार्य प्रभावित होने से अंतिम छोर के इलाकों में पानी नहीं पहुंच रहा है। वसंत विहार में 250 मीटर के इलाके में नई पाइपलाइन बिछाने के लिए एई रविंद्र कुमार ने स्थलीय निरीक्षण किया। इसका प्रस्ताव स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। गौला नदी से पानी की आपूर्ति प्रभावित होने पर छोटी मुखानी के ट्यूबवेल से नई पाइपलाइन के जरिए पेयजल आपूर्ति सुचारु की जा सकेगी। घेराव करने वालों में गोविंद पंत, जानकी पांडे, हेम पांडे, चारू पांडे, ललित पंत आदि मौजूद रहे।

     

    उधर, फतेहपुर पीपलपोखरा नंबर एक और दो के ग्रामीणों का कहना था कि जल संस्थान की लाइनों में पानी नहीं आ रहा है। जल जीवन मिशन के तहत अब तक पेयजल कनेक्शन नहीं दिए गए हैं। इस कारण क्षेत्र में 150 परिवार पानी का संकट झेल रहे हैं। स्थानीय मनोज पंत ने बताया कि जल संस्थान कभी-कभी टैंकर भेजता है, उसमें भी तीन से चार बाल्टी पानी ही मिलता है।

  • हिंदी दिवस पर यू ओ यु में हुआ कार्यक्रम, हिंदी सर्वस्पर्शी भाषा है – प्रोफ़ेसर ओम प्रकाश सिंह नेगी

    हिंदी दिवस पर यू ओ यु में हुआ कार्यक्रम, हिंदी सर्वस्पर्शी भाषा है – प्रोफ़ेसर ओम प्रकाश सिंह नेगी

    हलद्वानी–आज दिनांक 23 /09/2024 को हिंदी एवं अन्य भारतीय भाषाएँ विभाग, मानविकी विद्याशाखा, उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी द्वारा हिंदी पखवाड़ा के अवसर पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

     

     

    कार्यक्रम की शुरुआत हिंदी में हस्ताक्षर अभियान के साथ की गयी | तदुपरांत “हिंदी भाषा : चेतना और संवेदना” बिषय पर व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ मंगलाचरण एवं दीप प्रज्ज्वलन से किया गया।

     

    कार्यक्रम के अध्यक्ष कुलपति प्रोफ़ेसर ओ पी एस नेगी जी रहे। उन्होंने अपने उद्वोधन में कहा कि भाषा सर्वस्पर्श की भाषा है। भाषा चेतना एवं संवेदना की जागृति है। हिंदी भाषा में देश को जोड़ने की क्षमता है | इसलिए आज के दिन हमें गर्व का अनुभव होना चाहिए|

     

     

    मुख्य अतिथि प्रो दिनेश चमोला जी ने हिंदी साहित्य के विविध उदाहरण के माध्यम से हिंदी भाषा की साम्वेगिक स्थिति से अवगत कराया | प्रो चमोला ने हिंदी भाषा की ताकत लोक को माना | अतिथियों का स्वागत निदेशक प्रोफेसर रेनू प्रकाश जी ने किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि हिंदी दैनिक दिनचर्या के लिए आवश्यक है। हमें हिंदी को व्यावहारिक रूप में जानना होगा।

     

    इस अवसर पर कार्यक्रम में विशिष्ट वक्ता के रूप में डॉ. मृत्युंजय जी, सीएसडीएस नई  दिल्ली ने बताया कि हिंदी भाषा चेतना की भाषा है। हिंदी सिनेमा एवं रेडियो का अभिन्न योगदान रहा, हिंदी को स्थापित करने में।

     

     

    इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. रविकांत जी, सीएसडीएस, नई  दिल्ली ने बताया कि भाषा संस्कृति का संचार है। आलोचना के बिना ज्ञान नहीं पनपता।

     

     

    कार्यक्रम के सह संयोजन डॉ. शशांक शुक्ल  जी ने  कहा कि चेतना का प्रभाव ही भाषा है। संवेदना को भाषा ही विस्तार देती है | हिंदी जातीय चेतना की भाषा है| इस अवसर पर पुरस्कार वितरण का भी आयोजन किया गया। जिसमें डॉ. कांता प्रसाद को प्रथम, डॉ. मेधा पंत को द्वितीय, दीप्ति कमल को तृतीय पुरस्कार दिया गया।

     

    इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सभी निदेशक गण, प्राध्यापक, प्रशासनिक अधिकारी, कुलसचिव, तथा डॉ राजेंद्र केड़ा, डॉ. गोपाल दत्त भट्ट, राजेंद्र सिंह क्वीरा, डॉ. नंदन कुमार तिवारी,  डॉ प्रमोद जोशी, डॉ. प्रभाकर पुरोहित, द्विजेश उपाध्याय, जगमोहन परगाई, भाग्यश्री, अरविंद भट्ट, राहुल पंत, डॉ सुधीर नौटियाल, रेनू भट्ट,  सहित 100 से अधिक लोग मौजूद रहे।

  • सड़क हादसे में एक महिला की टूट गई रीढ़ की हड्डी, चालक फरार…..

    सड़क हादसे में एक महिला की टूट गई रीढ़ की हड्डी, चालक फरार…..

    हल्द्वानी- सड़क हादसे में एक महिला की रीढ़ की हड्डी टूट गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। पीड़िता का बेटा मामले में थाने से लेकर एसएसपी तक के चक्कर काटता रहा, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। मामले में आठ महीने बाद मुखानी पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया।

     

    न्यायालय द्वितीय न्यायिक मजिस्ट्रेट को दिए शिकायती पत्र में त्रिपुरांचल कॉलोनी नवाबी रोड निवासी बसंत बल्लभ जोशी ने पीडी कालोनी बिठौरिया नंबर एक निवासी हिमांशु मेवाड़ी पर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पिछले वर्ष 27 दिसंबर को उनकी मां श्यामा गार्डन के पास सब्जी खरीदने गईं थी। तभी सामने से आए तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

     

    उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने बताया कि उनकी रीढ़ टूट गई है। तीमारदारी में लगे होने की वजह से बसंत ने इस वर्ष 15 जनवरी को मुखानी पुलिस को तहरीर दी और 19 अप्रैल को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ई-मेल पर शिकायत दर्ज कराई। बसंत को बयान के लिए बुलाया भी गया, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

  • हल्द्वानी- युवक की पिटाई से आक्रोश,हल्द्वानी से खनस्यू तक उबाल…..

    हल्द्वानी- युवक की पिटाई से आक्रोश,हल्द्वानी से खनस्यू तक उबाल…..

    हल्द्वानी- युवक के साथ बर्बरता से मारपीट करने वाले दरोगा और सिपाही की बर्खास्तगी की मांग को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों ने रविवार को बहुउद्देशीय भवन का घेराव किया। उन्होंने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। खनस्यूं थाने में युवक के साथ बर्बरता से मारपीट करने वाले दरोगा और सिपाही की बर्खास्तगी की मांग को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों ने रविवार को बहुउद्देशीय भवन का घेराव किया। उन्होंने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एसपी क्राइम ने आक्रोशित लोगों को जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए।

    उधर, मारपीट के आरोपी दरोगा को एसएसपी शनिवार को लाइन हाजिर कर चुके हैं। खनस्यूं थाने के दरोगा और सिपाही पर ग्राम पंचायत टांडा निवासी मनमोहन शर्मा के साथ मारपीट का आरोप है। इससे गुस्साए ग्रामीण रविवार को पुलिस बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानी पहुंचे। पूर्व छात्रसंघ कोषाध्यक्ष दीपक मेवाड़ी ने पुलिस पर तानाशाही का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने कहा कि गांव के मनमोहन सिंह ने फेरी वाले से सत्यापन और आधार कार्ड को लेकर पूछताछ की थी लेकिन इससे दरोगा बौखला गए।

    उन्होंने थाने में सिपाही के साथ मिलकर युवक को बेरहमी से पीटा। ग्रामीण आरोपी दरोगा और सिपाही को बर्खास्त करने की मांग पर अड़े रहे। एसपी क्राइम हरबंस सिंह ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में विवेक मिश्रा, अमन बिष्ट, योगेश कुमार, चंदन मेवाड़ी, लक्की मेवाड़ी, मदन गौनिया, पंकज चौहान, प्रिंस मिश्रा रहे। वहीं, कांग्रेसी नेता हरीश पनेरू ने पीड़ित युवक और ग्रामीणों के साथ खनस्यूं थाने में धरना-प्रदर्शन कर आरोपी दरोगा और सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर निलंबित करने की मांग की।

    कांग्रेस नेता हरीश पनेरू ने कहा कि पुलिस-प्रशासन अपराधियों को संरक्षण देने का काम कर रहा है और स्थानीय लोगों के साथ मारपीट कर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। पनेरू ने आरोप लगाया कि पुलिस स्थानीय लोगों से भवन निर्माण के लिए खनन सामग्री ले जाने पर वूसली करती है। इस दौरान त्रिलोचन सुयाल, किशोर पलड़िया, लाल सिंह चिलवाल, हरीश सुयाल, दीपक दुर्गापाल आदि मौजूद रहे। उधर भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने शिकायत पर एसएसपी ने दोषी दरोगा को लाइनहाजिर कर दिया है। कहा कि ग्रामीणों के साथ बदसलूकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

  • हल्द्वानी गौला पुल लेकर कांग्रेसियों का धरना…..

    हल्द्वानी गौला पुल लेकर कांग्रेसियों का धरना…..

    हल्द्वानी- हल्द्वानी गौला पुल की एप्रोच रोड विगत दिनों बरसात में बह जाने के बाद से पुल में आवागमन बंद है। जिस वजह से गौलापार, चोरगलिया, खटीमा, टनकपुर सहित पर्वतीय इलाकों की तरफ हल्द्वानी से बाईपास होकर जाने वाला पूरा यातायात बाधित है। कांग्रेस तथा अन्य सामाजिक संगठन पूर्व में दो बार प्रशासन को पुल के जल्द खोले जाने और वैकल्पिक मार्ग बनाए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन दे चुके हैं । बावजूद इसके अभी भी पुल का स्थलीय निरीक्षण ही हो रहा है।

     

    इन्ही के मद्देनजर आज कांग्रेस ने गौलापार, गौला पुल के पास चौराहे में विशाल धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। धरना प्रदर्शन में जहां कांग्रेस के सारे दिग्गज एक साथ धरने पर बैठे हैं। धरना प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी नेताओं ने प्रशासन, NHAI और सरकार पर आरोप लगाए हैं कि जब पिछली बार 9 करोड़ 65 लख रुपए से गौला पुल में एप्रोच रोड का कार्य हुआ तो आखिर वह इस बार कैसे पानी में बह गया। उसकी जांच होनी चाहिए।

     

    इसके अलावा जल्द से जल्द इस पुल को खोले जाने की मांग करते हुए कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि गौलापार से हल्द्वानी आने के लिए अब गरीब लोगों को तीन गुना से ज्यादा किराया वहन करना पड़ रहा है। यही हाल काश्तकारों का है जिनको अपनी सब्जी मंडी में ले जाने के लिए पैदावार की लागत का सारा पैसा ढूलान में ही खर्च करना पड़ रहा है। (more…)

  • गौला पर क्षेत्रवासी जिला मजिस्ट्रेट से मिले, कही अपनी व्यथा,,,

    गौला पर क्षेत्रवासी जिला मजिस्ट्रेट से मिले, कही अपनी व्यथा,,,

    हलद्वानी—शनिवार को गौलापार चोरगलिया के क्षेत्रवास और जनप्रतिनिधि डीएम वंदना सिंह से कैंप में मिले।

     

    उन्होंने डीएम से गौलापुल को जोड़ने वाले एप्रोच रोड को ठीक कराने के साथ ही अस्थाई वैकल्पिक मार्ग को जल्द से जल्द तैयार कराने की बात रखी।

     

     

    डीएम ने आश्वस्त किया कि विभाग को निर्देशित कर दिया है कि जल्द से जल्द एप्रोच रोड तैयार की जाए।विभाग पूर्णतः प्रयासरत है ।

     

     

    बीते दिनों हुई बरसात से गौला नदी उफान में आ गई थी। जिससे चोरगलिया _ गौलापार और सितारगंज को जाने वाली पुल की एप्रोच रोड बह जाने से क्षेत्रवासी को 15 से 20 किमी दूरी अधिक तय करनी पड़ रही है।

  • सदस्यता अभियान को धार देने हलद्वानी पहुचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष।

    सदस्यता अभियान को धार देने हलद्वानी पहुचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष।

    हलद्वानी–भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आज हल्द्वानी एवं कालाढूंगी विधानसभा के हल्द्वानी बिठोरिया मंडल में सदस्यता अभियान की बैठकें आयोजित की ।

     

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट उत्तराखंड राज्य की प्रत्येक विधान सभा में बैठक आयोजित कर अधिक से अधिक संख्या में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता के लिए कार्यकर्ताओ में जोश भरने का काम कर रहे हैं ।

     

    प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है भारतीय जनता पार्टी अकेली ऐसी पार्टी है जो अपने प्रत्येक संगठन के चुनाव से पूर्व आम जनता के बीच जाकर सदस्यता अभियान चलाकर अपनी पार्टी के प्रति निष्ठा अभिव्यक्त करने की आजादी प्रदान करती है ।

     

    उन्होंने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 2 सितंबर को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर भाजपा सरकार के प्रति अपनी निष्ठा अभिव्यक्त की है । देश और प्रदेश में भाजपा सरकार के कुशल कार्यकाल का परिणाम विगत वर्षों की तुलना में इस बार का सदस्यता अभियान साबित करेगा ।

     

     

    गौरतलब है भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट प्रदेश भर की सभी 70 विधानसभाओं मैं जाकर सदस्यता अभियान को गति देने का काम कर रहे हैं।

     

    कल उधामसिंह नगर में बैठकें आयोजित आज हल्द्वानी पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने हल्द्वानी विधानसभा एवं कालाढूंगी विधानसभा की बैठकें आयोजित कर कार्यकर्ताओ में आम जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार की कार्यशैली के आधार पर आम जनता को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाने की बृहद योजना का गुरु मंत्र दिया ।

     

     

    भाजपा कुमाऊं संभाग कार्यालय में हल्द्वानी विधानसभा की बैठक आयोजित कर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बूथ स्तर से प्रदेश स्तर के कार्यकर्ताओ के साथ बैठक आयोजित कर सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक आम जनता को पार्टी की सदस्यता दिलाने को कहा ।

     

    वही कालाढूंगी विधानसभा की हरिपुर नायक स्थित निजी बैंक्वेट हॉल में आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के ऐतिहासिक निर्णयों को लेकर आम जनता के बीच जाकर उनको भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाने का आग्रह किया ।

     

    उन्होंने कहा विश्व की सबसे अधिक सदस्यता वाली राजनीतिक पार्टी इस वर्ष अपना ही विगत वर्षों का रिकॉर्ड तोड कर नया कीर्तिमान स्थापित करेगी । उसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को अपनी पूरी ऊर्जा के साथ आने वाले दिनों में आम जनता के बीच जाकर सदस्यता अभियान को गति प्रदान करनी है ।

     

     

    इस दौरान बैठकों में मौजूद प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को आश्वस्त करते हुए कहा प्रदेश भर में जिला नैनीताल सर्वाधिक सदस्यता करवाने वाला जिला साबित होगा ।

     

     

    इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट , मंडल अध्यक्ष प्रताप रैकवाल , सुरेश गौड़ , प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट , जिला सह प्रभारी विवेक सक्सेना , प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत , प्रदेश सह कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल , प्रदेश मीडिया सह प्रभारी चंदन बिष्ट , जिला महामंत्री रंजन बर्गली, सदस्यता अभियान जिला प्रभारी खीमा शर्मा , विजय मनराल , उत्तराखंड मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू , जोगेंद्र रौतेला , बिन्देस गुप्ता, आनन्द दर्मवाल, अजय राजौर, मजहर नबाब, भावना मेहरा, प्रकाश हरबोला, राशि जैन, प्रतिभा जोशी, मधुकर क्षोत्रिय पंकज अधिकारी समेत मंडल , जिला एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहे ।

  • सलाखों के पीछे होगा मुकेश बोरा- भाजपा अध्यक्ष……

    सलाखों के पीछे होगा मुकेश बोरा- भाजपा अध्यक्ष……

    हल्द्वानी- हल्द्वानी पहुंचे बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बीजेपी की सदस्यता अभियान को लेकर एक बैठक की, हल्द्वानी के बीजेपी कार्यालय में बैठक आयोजित की गई भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा 25 सितंबर तक बीजेपी का प्रथम चरण में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश में संगठन के अनुरूप 19 जिले हैं और सभी जिलों के एक-एक मंडल में जाकर वह सदस्यता अभियान की समीक्षा करेंगे और इस बार प्रथम चरण में 30 लाख लोगों की बीजेपी में सदस्यता का लक्ष्य रखा गया है।

     

    वही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने नैनीताल दुग्ध संघ के पूर्व अध्यक्ष मुकेश बोरा के मामले में कहा भाजपा का कोई भी बड़ा नेता मुकेश बोरा को नहीं बचा रहा है। मामला न्यायालय में चल रहा है, न्यायालय के आदेश से ही मुकेश बोरा के घर में कुर्की हुई है, तो वही मुकेश बोरा को भी जल्द पुलिस जल्द जेल के सलाखों के पीछे भेजेगी।