Category: हल्द्वानी

  • केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने केंद्र सरकार के 100 दिन पूरे होने पर बताई सरकार की जन कल्याणकारी उपलब्धियां।

    केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने केंद्र सरकार के 100 दिन पूरे होने पर बताई सरकार की जन कल्याणकारी उपलब्धियां।

    हलद्वानी–केन्द्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री श्री अजय टम्टा ने शुक्रवार को सर्किट हाउस काठगोदाम में सरकार के 100 दिन पूर्ण होने पर प्रेस वार्ता कर केन्द्र सरकार द्वारा आमजनमानस के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे विस्तृत जानकारी दी।

     

    श्री टम्टा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के 100 दिन पूरे होने पर सामाजिक ढॉचे पूर्ण करने हेतु 100 दिनों मे 15 लाख करोड के निवेश पूर्ण कर लिए है। उन्होंने कहा अल्मोडा -बागेश्वर रोड में लगभग 4.50 करोड केे पहले पैकेज का काम शुरू किया है साथ ही काठगोदाम से नैनीताल को टू लेन करने जा रहा है तथा ज्योलिकोट से भवाली कैची बाईपास होते हुए अल्मोडा से रानीखेत पाडूखोला होते हुए कर्णप्रयाग तक तथा अल्मोडा से पनार तक टू लेन किया जायेगा।

     

    वही धारचूला से गुंजी तक टू लेन लगभग उत्तराखण्ड की सभी एनएच की रोड का टू लेन किया जाना है।

     

    श्री टम्टा ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग-09 के 58 किलोमीटर में एक लेन/इंटरमीडिएट लेन से दो लेन चौड़ीकरण का कार्य रू0 384.00 करोड़ की लागत से दिनांक 07.09.2024 को अवार्ड कर दिया गया है।

     

    जिससे लिपुलेख से माउंट कैलाश के दर्शन सुगम हो जायेंगे । चीन बॉर्डर की सीमावर्ती कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा इसके अलावा वहा सामाजिक एवं आर्थिक विकास को भी बढावा मिलेगा और इससे रोजगार में भी वृद्धि होगी। कार्य के निर्माण की अवधि 2 वर्ष रखी गयी है।

     

     

    चारधाम परियोजना के अन्तर्गत केदारनाथ एवं यमुनोत्री को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के सड़क निर्माण के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित उच्चाधिकार प्राप्त समिति (एचपीसी) से दिनांक 12.07.2024 को हरी झंडी मिल गयी है। इससे यमुनोत्री में 25.08 किलोमीटर में 2-लेन चौड़ीकरण का कार्य कराया जा सकेगा तथा केदारनाथ में शेष 13 किलोमीटर को दो लेन में चौड़ा किया जायेगा।

     

    चारधाम परियोजना के अन्तर्गत चम्पावत बाईपास दो लेन पेव्ड शोल्डर सहिल 9.85 किलोमीटर लम्बाई में रु0 307.00 करोड लागत की डीपीआर प्रगति में है।

     

    सुप्रीम कोर्ट के द्वारा गठित ओवरसाइट समिति द्वारा दिनांक 10.07.2024 को इस कार्य की स्वीकृति मिली है। इससे चम्पवात शहर में यातायात भीडभाड से राहत मिलेगी। कार्य की स्वीकृति का लक्ष्य दिसबर 2024 रखा गया है।

     

    चारधाम परियोजना के अन्तर्गत ऋषिकेश बाईपास चार लेन 10.88 किलोमीटर लम्बाई में रू0 1414 करोड लागत की डीपीआर प्रगति में है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित ओवरसाइट समिति दवारा दिनांक 10.07.2024 को स्वीकृति मिली है। इससे ऋषिकेश शहर एव चारधाम यात्रियों को यातायात भीडभाड से राहत मिलेगी। कार्य की स्वीकृति का लक्ष्य दिसंबर 2004 रखा गया है।

     

    चारधाम मार्ग पर हो रहे भूस्खलन क्षेत्रों के उपचार कार्य अवार्ड किये जा चुके है। कार्य पूर्ण करने की अवधि 12 माह से 18 माह रखी गई है।

     

    मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिनों में, कुल ₹15 लाख करोड़ के निवेश के साथ कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए, जिनका उद्देश्य कृषि, बुनियादी ढांचे और सामाजिक कल्याण को मजबूत करना है।

     

    पीएम किसान निधि के 17वी किश्त के तहत 9.3 करोड़ से अधिक किसानों को ₹ 220,000 करोड़ वितरित किए गए, जिससे किसानों की वित्तीय स्थिति में सुधार हुआ है।

     

    सत्र 2024-25 के लिए खरीफ फसलों के एम0एस0पी0 में बढ़ोतरी की गई है, जिससे किसानों को लगभग ₹ 2 लाख करोड़ मिलेंगे। इसके साथ ही, खेती को आधुनिक बनाने के लिए डिजिटल कृषि मिशन की योजना बनाई गई है।

     

    नारी शक्ति के सशक्तिकरण के लिए इस साल के बजट में रू0 3 लाख करोड़ आवंटित किए गए है। महिला उद्यमियों के लिए मुद्रा लोन की सीमा रू0 10 लाख से बढ़ाकर रू0 20 लाख कर दी गई है।

     

    स्वास्थ्य क्षेत्र में भी बड़ा कदम उठाते हुए 75,000 नई मेडिकल सीटों की घोषणा की गई है और तीन प्रमुख कैंसर दवाओं पर कस्टम ड्यूटी माफ कर दी गई।

     

    सड़क, रेल, बंदरगाह और हवाई मार्गो की कनेक्टिविटी को मजबूत करने और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए रू0 3 लाख करोड़ की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को मंजूरी दी गई।

     

    सामाजिक कल्याण के लिए, प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान के तहत 63,000 गांवों में आदिवासी समुदाय के रू0 5 करोड़ लोगों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति को सुधारने का लक्ष्य रखा गया है।

     

    देशभर में 405 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में रू0 1.23 लाख से अधिक छात्रों के दाखिले हुए है। । प्रधानमंत्री आवास योजना (पी0एम0ए0वाई) के तहत ₹5.36 लाख करोड़ की सहायता से 3 करोड से अधिक नए घरों का निर्माण किया जाएगा।

     

     

    कर-मुक्त आय की सीमा बढ़ाकर ₹ 7 लाख कर दी गई है, यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यू0पी0एस0) के तहत 23 लाख केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 50 प्रतिशत पेंशन की गारंटी दी गई है और वन रैंक वन पेंशन (ओ0आर0ओ0पी0) योजना का पुनरीक्षण किया गया है।

     

    70 साल से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान भारत योजना के तहत ₹5 लाख सालाना स्वास्थ्य कवर मिलेगा। पीएम सूर्य घर योजना के तहत 3.5 लाख घरों में सौर ऊर्जा प्रणाली स्थापित की गई है।

     

     

    सड़क परिवहन मंत्रालय ने अपने 100 दिनों के कार्यकाल में 8 प्रमुख हाई-स्पीड कॉरिडोर और रिंग रोड परियोजनाओं की शुरुआत की है, जिनमें आगरा-ग्वालियर, खरगपुर-मोरेग्राम, धराड़ मेहसाणा-अहमदाबाद, अयोध्या रिंग रोड, पाथलगांव-गुमला, कानपुर रिग रोड, गुवाहाटी रिंग रोड और नासिक फाटा-खेड एलिवेटेड कॉरिडोर शामिल हैं।

     

    इन परियोजनाओं से देश के विभिन्न हिस्सों में यात्रा समय में 50 प्रतिशत से 60 प्रतिशत तक की कमी आएगी, ट्रैफिक की क्षमता में वृद्धि होगी और लॉजिस्टिक्स लागत में कमी आएगी। साथ ही, इनका उद्देश्य कुल मिलाकर रू0 5 करोड़ से अधिक मानव-दिनों का रोजगार सृजन करना है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा। इन परियोजनाओं से न केवल यात्रा को सुगम बनाया जाएगा, बल्कि औद्योगिक और वाणिज्यिक कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी।

     

    सड़क परिवहन मंत्रालय की प्रमुख उपलब्धियों में रू0 5,000 करोड़ की लागत से 215 किमी की नई परियोजनाओं की स्वीकृति दी गई है, जिनमें कर्नाटक, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, और राजस्थान में बाईपास और सड़कों का विस्तार शामिल है।

     

    इसके अलावा, 219 किमी हाई-स्पीड कॉरिडोर संचालन के लिए तैयार हैं, जिससे देश में हाई-स्पीड कॉरिडोर की कुल लंबाई 2,357 किमी0 हो गई है। ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (जी0एन0एस0एस0) के तहत बैरियर-फ्री टोलिंग के लिए पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया है।

     

     

    सडक दुर्घटना पीड़ितों के लिए कैशलेस उपचार योजना असम और चंडीगढ़ में पायलट रूप में लागू है। स्वचालित यातायात प्रबंधन प्रणाली (ए0टी0एम0एस0) को 428 किमी राष्ट्रीय राजमार्गो पर लागू किया गया है और अगले 5 वर्षों में इसे सभी हाई-स्पीड कॉरिडोर पर लागू करने की योजना है।
    ब्लैकस्पॉट्स में सुधार, वाहन स्क्रैपिंग नीति के तहत 46,000 वाहन स्क्रैप किए गए, और आर0टी0ओ0 की 12 सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया गया है, जिससे नागरिकों को सुविधाजनक और पारदर्शी सेवाएं मिल रही है।

     

     

    श्री टम्टा ने कहा कि इन सभी परियोजनाओं के माध्यम से हम न केवल यात्रा के समय को कम कर रहे हैं, बल्कि सम्पूर्ण देश में रोजगार के लाखों अवसर भी प्रदान कर रहे है। यह सब प्रधानमंत्री जी के नए भारत के सपने को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

     

    हमारे इन 100 दिनों की उपलब्धियां देश को बेहतर भविष्य की ओर ले जाने की ओर बढ़ रही हैं।

  • शैक्षिक विकास के लिए यू ओ यू करेगा अंतराष्ट्रीय करार।

    शैक्षिक विकास के लिए यू ओ यू करेगा अंतराष्ट्रीय करार।

    हलद्वानी–उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू), और यूनिवर्सिटी टेरबुका (यूटी), इंडोनेशिया के बीच शैक्षिक, शोध व नवाचार के क्षेत्र में सहयोग के लिए एक करार किया जाना है। करार को लेकर ज़ूम के माध्यम से एक ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई।

     

    बैठक का प्राथमिक उद्देश्य अकादमिक सहयोग के रास्ते तलाशना, एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) के निर्माण पर चर्चा करना और संयुक्त अनुसंधान, संकाय और छात्र विनिमय कार्यक्रमों और ऑनलाइन शिक्षण संसाधनों के विकास सहित सहयोग के संभावित क्षेत्रों की पहचान करना था। जैसे कि मैसिव ओपन ऑनलाइन कोर्स (MOOC) और ओपन एजुकेशनल रिसोर्सेज (OER)।

     

     

    बैठक की शुरुआत यूओयू में कंप्यूटर विज्ञान के निदेशक और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के प्रभारी डॉ. जीतेंद्र पांडे के स्वागत भाषण से हुई, जिन्होंने सहयोग के महत्व पर जोर दिया और भविष्य की साझेदारी के बारे में आशावाद व्यक्त किया।

     

     

    यूओयू के कुलपति प्रोफेसर ओ पी एस नेगी ने यूनिवर्सिटी टेरबुका के साथ सहयोग करने के अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए परिचयात्मक टिप्पणी दी।

     

    उन्होंने आज के वैश्वीकृत शिक्षा क्षेत्र में साझेदारी के महत्व पर प्रकाश डाला और रिश्तों को बढ़ावा देने के लिए यूओयू की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया जो दोनों संस्थानों की शैक्षणिक और अनुसंधान क्षमताओं को बढ़ाएगा।

     

    प्रो. नेगी ने ऐसे सहयोगों के माध्यम से, विशेष रूप से दूरस्थ शिक्षा के क्षेत्र में, अपने वैश्विक पदचिह्न का विस्तार करने के यूओयू के दृष्टिकोण को रेखांकित किया।

     

     

    यूनिवर्सिटी टेरबुका (यूटी) के रिसर्च, इनोवेशन, पार्टनरशिप और बिजनेस के वाइस डायरेक्टर डॉ. रहमत बुदिमन ने अपना परिचय देते हुए कहा कि यूओयू के साथ सार्थक साझेदारी स्थापित करने के लिए उनका विश्‍वविद्यालय अति उत्‍साहित है।

     

    उन्होंने दोनों संस्थानों के बीच तालमेल के बारे में बात की, विशेष रूप से दूरस्थ शिक्षा के क्षेत्र में, और कैसे दोनों विचारों, संसाधनों और विशेषज्ञता के आदान-प्रदान से पारस्परिक रूप से लाभान्वित हो सकते हैं।

     

    डॉ. बुदिमन ने दूरस्थ शिक्षा और प्रौद्योगिकी-संचालित शिक्षा में यूटी की ताकत पर जोर दिया, जो यूओयू के अपने दृष्टिकोण के अनुरूप है।

     

    यूटी, इंडोनेशिया में साझेदारी और अंतर्राष्ट्रीय मामलों के उपनिदेशालय के प्रमुख श्री फौजी रहमान कोसासिह ने यूनिवर्सिटी टेरबुका का एक विस्‍तृत परिचय प्रस्तुत किया, जिसमें दूरस्थ शिक्षा में इसकी ताकत और शिक्षण और सीखने के लिए इसके अभिनव दृष्टिकोण पर ध्यान केंद्रित किया गया।

     

    इसके बाद गहन चर्चा हुई, जिसके दौरान दोनों संस्थानों ने सहयोग के लिए कई प्रमुख क्षेत्रों की पहचान की। इनमें संयुक्त अनुसंधान पहल शामिल हैं, विशेष रूप से मुक्त और दूरस्थ शिक्षा (ओडीएल) और शैक्षिक प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में, एमओओसी और ओईआर का विकास, संकाय और छात्र आदान-प्रदान, और संयुक्त सेमिनार और सम्मेलनों का संगठन। दोनों पक्ष अनुसंधान और शैक्षणिक कौशल में सुधार लाने के उद्देश्य से संकाय विकास कार्यक्रमों के लिए अवसर पैदा करने पर सहमत हुए।

     

    समझौता ज्ञापन (एमओयू) के मसौदे पर चर्चा की गई, जिसमें यूओयू प्रारंभिक मसौदा तैयार करने और अक्टूबर 2024 के अंत तक यूटी को भेजने पर सहमत हुआ। यूटी मसौदे की समीक्षा करेगा और दो सप्ताह के भीतर प्रतिक्रिया प्रदान करेगा। इस बात पर सहमति हुई कि समझौता ज्ञापन को अंतिम रूप देने और हस्ताक्षर करने के लिए नवंबर 2024 के मध्य में एक अनुवर्ती बैठक होगी। ऑनलाइन बैठक में विश्वविद्यालय के कुलसचिव खैमराज भट्ट भी मौजूद रहे।

  • हल्द्वानी में गैस सिलेंडर फटने से हिम्मतपुर मल्ला में झोपड़ी लगी आग…..

    हल्द्वानी में गैस सिलेंडर फटने से हिम्मतपुर मल्ला में झोपड़ी लगी आग…..

    हल्द्वानी- हल्द्वानी में गैस सिलेंडर फटने से हिम्मतपुर मल्ला में झोपड़ी जल गई है,जिसके चलते एक महिला भी झुलस गई है जिसे तत्काल सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, मामला हिम्मतपुर मल्ला क्षेत्र का है, जहां पर एक झोपड़ी में में रखा सिलेंडर अचानक फट गया जिसके चलते महिला भी झुलस गई है

     

    हालांकि उसकी स्थिति सामान्य है लेकिन उसे इलाज के लिए सुशीला तिवारी में भर्ती कराया गया है बताया जा रहा है कि झोपड़ी बटाईदार की है जो खेत में बटाईदारी का काम करता है सूचना मिलने के बाद मौके पर पटवारी भी पहुंच गए हैं तहसीलदार सचिन कुमार ने कहा कि पीड़ित को सहायता मुहैया कराई जाने के प्रयास किया जा रहे हैं।

  • हल्द्वानी- गौला नदी में बाढ़ की वजह बन रहे मलबे का पहाड़ हटाया जाएगा…..

    हल्द्वानी- गौला नदी में बाढ़ की वजह बन रहे मलबे का पहाड़ हटाया जाएगा…..

    हल्द्वानी- गौला नदी में बाढ़ की वजह बन रहे मलबे का पहाड़ हटाया जाएगा। गौलापार स्टेडियम के सुरक्षा कार्यों के लिए बुधवार को देहरादून में हुई बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कुमाऊं कमिश्नर, जिला प्रशासन, वन निगम, खान विभाग, वन विभाग, सिंचाई विभाग को संयुक्त रूप से सर्वे कर कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। अमर उजाला ने 16 सितंबर के अंक में गौला में मलबे का पहाड़ दे रहा आपदा के जख्म शीर्षक से खबर प्रकाशित कर बताया था

     

    कि नदी के बीच जमा मलबा नदी के बहाव को अवरुद्ध कर स्टेडियम, गौला पुल, चोरगलिया सड़क और रेलवे के सुरक्षा कार्यों को नुकसान पहुंचा रहा है। अमर उजाला में प्रकाशित खबर का शासन ने संज्ञान लिया है। मुख्य सचिव ने गौला नदी में बाढ़ की वजह बन रहे मलबे को हटाने के लिए त्वरित योजना बनाने के लिए निर्देशित किया है। इसके तहत संबंधित विभाग मिलकर नदी में जमा मलबे का चिन्हीकरण करते हुए नदी को चैनलाइज करने की योजना बनाएंगे।

     

    मलबे को हटाने के साथ ही बाढ़ सुरक्षा और चैनलाइजेशन के कार्यों में तेजी से कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में सचिव आपदा विनोद कुमार सुमन, मुख्य अभियंता सिंचाई संजय शुक्ल, अधीक्षण अभियंता एमके खरे आदि मौजूद रहे।

     

  • हल्द्वानी- आईआईटी रुड़की टीम ने गौला पुल का जायजा लिया, रिटर्निंग वॉल बनाने पर मंथन…..

    हल्द्वानी- आईआईटी रुड़की टीम ने गौला पुल का जायजा लिया, रिटर्निंग वॉल बनाने पर मंथन…..

    हल्द्वानी- गौला पुल की एप्रोच रोड के स्थायी समाधान के लिए बुधवार को आईआईटी रुड़की की टीम ने निरीक्षण किया। टीम ने काठगोदाम से बनभूलपुरा तक गौला नदी के बहाव की जानकारी ली। टीम की रिपोर्ट के आधार पर पुल को बचाने के कार्य होंगे। एनएचएआई ने साल 2021 में साढ़े नौ करोड़ से फिर एप्रोच रोड बनाई थी। पर यह कार्य भी बीते शुक्रवार रात की आपदा में बह गया। एनएचएआई अब समस्या का स्थायी समाधान खोज रही है।

     

    बुधवार को आईआईटी रुड़की की टीम और एनएचएआई के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से गौला नदी का निरीक्षण किया। आईआईटी टीम ने एनएचएआई को रेलवे स्टेशन से लेकर डाउन स्ट्रीम में पुल के बाद करीब 200 मीटर तक सर्वे कराने के लिए कहा। इसके साथ ही टीम ने गौला नदी के बहाव, कटाव, क्षेत्रफल आदि बारीकियां जानीं।

     

    अब आईआईटी टीम इस पर एक रिपोर्ट तैयार करेगी। रिपोर्ट आने के बाद एनएचएआई के अधिकारी अपनी कार्ययोजना बनाएंगे। फिलहाल पांच पोकलेन गौला नदी को चैनलाइज करने का कार्य कर रही हैं। नदी का बहाव स्टेडियम की तरफ करने के बाद एनएचएआई ने मैपिंग का कार्य भी शुरू कर दिया है।

  • हलद्वानी में दिगंबर जैन मंदिर से निकली श्रीजी की भव्य रथ यात्रा।

    हलद्वानी में दिगंबर जैन मंदिर से निकली श्रीजी की भव्य रथ यात्रा।

    हलद्वानी–श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में विगत दिनो से चल रहे पर्युषण पर्व के समापन अवसर पर क्षमावाणी पर्व के पावन अवसर पर समाज में बड़े हि धुमधाम से क्षमावाणी पर्व मनाया गया।

     

    इस अवसर पर सुबह 7 बजे श्री जी का अभिषेक किया गया और अभिषेक के पश्चात श्री जी की भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया गया।

     

     

    इस अवसर पर आदिनाथ भगवान को सम्पूर्ण नगर में रथ के द्वारा घुमांया गया एवं शाम को श्री जी की 108 दीपकों से महाआरती की गई सांगानेर जयपुर से पधारे विद्वत श्री कुशाल जी जैन शास्त्री ने सायंकालीन प्रवचन में बताया ,कि क्षमा वीरो का भूषण है क्षमा के बिना हमारे 10 धर्म अधूरे हैं ।

     

     

    भैया जी ने कहा श्री जी की रथ यात्रा में जो भी शामिल होते हैं वो लोग बड़ी ही बिरले होते हैं भगवान की रथ यात्रा में जो सौधर्म इंद्र पद की प्राप्ति करते हैं वो एक भवावतारी होते है और इस बार समाज ने हल्द्वानी में इतिहास रचा और पुरा पर्युषण सानंद संपन्न हुआ आज हल्द्वानी में रथ यात्रा के समय एक ऐसा विषय देखने को मिला की एक स्वान ने पुरी रथ यात्रा में यात्रियों के साथ-साथ श्री जी की वंदना की और लगभग 4 किलोमीटर की यात्रा में वह बिना खाए पिए चला और उसने मंदिर जी के दर्शन किए।

     

    प्रवचन के पश्चात मंदिर जी के प्रांगण में प्रश्नुत्तर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया कार्यक्रम में लोगो ने भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त किया इस अवसर पर समाज के श्रावक और श्राविकागण उपस्तिथ थे।

  • स्कूटी की डिग्गी से कर रहा था चरस की तस्करी, SOG/हल्द्वानी पुलिस की पैनी नज़र में 2.407 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार, स्कूटी सीज

    स्कूटी की डिग्गी से कर रहा था चरस की तस्करी, SOG/हल्द्वानी पुलिस की पैनी नज़र में 2.407 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार, स्कूटी सीज

    हल्द्वानी- मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखंड महोदय द्वारा चलाये जा रहे “ड्रग फ्री देवभूमि मिशन-2025″ अभियान को सार्थक करने हेतु श्री प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा जनपद में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से बचाने हेतु चप्पे-चप्पे पर सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं

     

    श्री प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी, श्री हरबंस सिंह एसपी क्राइम/यातायात नैनीताल के निर्देशन एवम श्री नितिन लोहनी सीओ सिटी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में  एसओजी प्रभारी श्री संजीत राठौर एवम कोतवाली पुलिस टीम द्वारा नशे के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए चौकी मण्डी क्षेत्रान्तर्गत अर्जुनपुर जाने वाले रास्ते पर दिनांक- 17/09/2024 को चैकिंग के दौरान स्कूटी एक्टिवा नम्बर DL-12SM-3273 को चैक किया गया तो स्कूटी की डिग्गी से अवैध 2.407 kg चरस बरामद हुई,

     

    चालक को गिरफ्तार कर थाना हल्द्वानी में  एफआईआर न0 336/24 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट बनाम जोगा सिंह पंजीकृत किया गया है। पूछताछ पर अभियुक्त ने बताया कि बरामद चरस की डिलिवरी किसी व्यक्ति को देनी थी जिसको अभियुक्त का साथी कुंदन रौतेला पुत्र गंगा सिंह निवासी कैमू पोस्ट गोगिना बागेश्वर जानता है, चरस कहां से आयी थी इसके बारे में कुंदन रौतेला को जानकारी होना बताया। कुंदन रौतेला की तलाश की जा रही है।

    गिरफ्तारी-

    जोगा सिंह पुत्र स्व० प्रेम सिंह नि० ग्राम नामिक थाना नाचनी जिला पिथौरागढ हॉल गोरापडाव हल्द्वानी जिला नैनीताल उम्र 32 वर्ष

    बरामदगी-

    1- चरस 2.407 kg

    2-चरस तस्करी में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी DL-12SM-3273

    पुलिस टीम-

    1- उ0नि0 संजीत राठौड़ प्रभारी (एसओजी)

    2- उ0नि0 श्याम सिंह चौकी मण्डी थाना हल्द्वानी

    3- हे0का0 ललित श्रीवास्तव, (एसओजी)

    4- कानि0 चन्दन नेगी (एसओजी)

    5- कानि0 अमर सिंह चौकी मण्डी

  • हलद्वानी आगमन पर भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी बॉबी सिंह धामी का  भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने किया स्वागत।

    हलद्वानी आगमन पर भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी बॉबी सिंह धामी का भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने किया स्वागत।

    हलद्वानी–भारतीय पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ी आज बॉबी सिंह धामी एंटवर्प,बेल्जियम में आयोजित हुई एफ आई एच प्रो लीग और ओलंपिक कैंप के पश्चात हल्द्वानी पहुचे अंतराष्ट्रीय हॉकी खिलाडी बॉबी सिंह धामी का भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट,प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत ने पटका पहना कर भाजपा कार्यालय मे स्वागत और अभिनन्दन किया।

     

    इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने बॉबी धामी के उज्जवल जीवन की कामना की और कहा की उत्तराखंड बनने के बाद बॉबी धामी पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने भारतीय सीनियर हॉकी टीम में जगह बनाई।यह प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है, उनका चयन प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को आगे बड़ने की प्रेरणा देगा।

     

    इस अवसर पर भाजपा प्रवक्ता और पूर्व राष्ट्रीय खिलाडी विकास भगत ने कहा की उत्तराखंड के सामान्य से परिवार से निकलकर भारतीय पुरुष हॉकी टीम में जगह बनाना और अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारतीय टीम में जगह बनाना यह पूरे प्रदेश के लिए गौरवान्वित करने वाले पल हैं।

     

     

    उनके हॉकी कोच वर्तमान में उप जिला क्रीड़ा अधिकारी नैनीताल वरुण बेलवाल ने बताया कि बॉबी धामी बहुत ही प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं जो मैच के दौरान अनुशासित रहकर पूर्ण मानसिक सजगता से तकनीकी कौशल का प्रयोग करते हैं, बॉबी सीनियर टीम से ऑस्ट्रेलिया दौरे में पदार्पण कर चुके हैं और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार गोल किया गया।

     

     

    इससे पूर्व जून लुसाने, स्विट्जरलैंड में आयोजित एफ आई एच 5’s में भारतीय पुरुष टीम के सदस्य रहकर स्वर्ण पदक प्राप्त कर चुके हैं और 2021 और 2023 जूनियर वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के उप कप्तान रहते हुए प्रतिभाग कर चुके हैं।

     

     

    वर्तमान में बॉबी धामी एफ सी आई में कार्यरत हैं और भारतीय सीनियर पुरुष हॉकी टीम के बंगलुरु में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण शिविर हेतु चयनित हैं, यह राष्ट्रीय शिविर दिनांक 1 अक्टूबर से प्रारंभ होगा, जिसमें से चयनित टीम जर्मनी के विरुद्ध आयोजित टेस्ट सीरीज में प्रतिभाग करेगी।

     

    इस अवसर पर किशोर जोशी,चंद्र प्रकाश तिवारी,विष्णु सक्सेना,त्रिलोक जीना, सुरेश पाण्डेय,गौरव जोशी, तरुण बिष्ट,निर्मल चमयाल, हिमांशु चौरसिया,सहित सभी उपस्थित रहे.!

  • कैबिनेट मंत्री  सतपाल महाराज ने उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को किया सम्मानित…..

    कैबिनेट मंत्री  सतपाल महाराज ने उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को किया सम्मानित…..

    हल्द्वानी- 17 सितंबर 2024-  उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री  सतपाल महाराज जी ने उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया। यह सम्मान समारोह  देहरादून में आयोजित किया गया इस प्रतिष्ठित आइकन अवार्ड में माननीय कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल जी महाराज द्वारा भरत कुकरेती जी, फ़िल्मस्टार हेमंत पांडे, हिमानी शिवपुरी, उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक श्री नरेंद्र सिंह नेगी , लेखक गोपाल दत्त, आरटी रियल्टर्स और स्टोनेवाला के एमडी करन महाजन सहित अन्य लोगों को सम्मानित किया गया।

     

    उत्तराखंड आइकॉन अवार्ड्स 2024 के तहत “उत्कृष्ट उद्योग निर्माण” में अपना योगदान देने हेतु कुमाऊँ में सबसे तेजी से बढ़ती निर्माण कंपनी आरटी रियलटर्स के करन महाजन  को माननीय कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज जी ने देहरादून में “ उत्तराखंड आइकॉन अवार्ड” से सम्मानित किया करन महाजन ने अपनी 7 वर्षों की कड़ी मेहनत से कंपनी को एक नई ऊँचाई पर पहुँचाया है। आरटी रियलटर्स ने हल्द्वानी और उसके आसपास के क्षेत्रों में अपने उत्कृष्ट निर्माण कार्यों के माध्यम से एक मजबूत पहचान बनाई है।

     

    करन महाजन द्वारा “स्टोन वाला” नाम से एक टाइल शोरूम भी संचालित किया जाता है ,जोकि हिन्दवेयर इटेलियन कलेक्शन टाइल्स, ग्रेनाइट,सैनेटरी प्रोड़क्स और मार्बल बिक्री में स्पेशलाइज्ड़ है करन महाजन की यह सफलतम कहानी उत्तराखंड के हर युवा के लिए प्रेरणा का स्रोत है। यह दिखाती है कि यदि दृष्टिकोण स्पष्ट हो, मेहनत करने की लगन हो तो किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

  • हल्द्वानी- अंतरराज्यीय ऑटोलिफ्टर गैंग का खुलासा, जंगल से बरामद कीं चोरी की 12 बाइकें…….

    हल्द्वानी- अंतरराज्यीय ऑटोलिफ्टर गैंग का खुलासा, जंगल से बरामद कीं चोरी की 12 बाइकें…….

    हल्द्वानी- बनभूलपुरा पुलिस ने अंतरराज्यीय ऑटोलिफ्टर गैंग के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर चोरी की 12 बाइकें बरामद की हैं। गिरोह ने हल्द्वानी, मोटाहल्दू, रामनगर, किच्छा, रुद्रपुर और बिलासपुर क्षेत्र से बाइकें चुराई हैं। वे दो बाइकें हाल ही में कटवा चुके हैं। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने टीम को ढाई हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

     

    पुलिस बहुउद्देश्यीय भवन में मंगलवार को एसपी सिटी प्रकाश चंद्र और सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि 09, 11 और 16 सितंबर को बनभूलपुरा क्षेत्र से तीन और मंगलपड़ाव से एक बाइक चोरी हुई थी। पुलिस ने चारों मामलों में मुकदमा दर्ज किया था। सोमवार शाम बनभूलपुरा पुलिस बरेली रोड पर आंवला चौकी गेट स्थित रेलवे फाटक के पास चेकिंग कर रही थी।

     

    इस बीच बाइक सवार युवकों को पकड़ा। इनकी निशानदेही पर हल्द्वानी के ट्रंचिंग ग्राउंड के जंगल में छुपाई गई 12 बाइकें बरामद कीं। आरोपियों ने कुछ समय पहले रुद्रपुर व हल्द्वानी के मेडिकल चौकी क्षेत्र से चुराई गईं दो बाइकें कटवाने की बात स्वीकारी। पांच आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और बनभूलपुरा, हल्द्वानी, मुखानी, रामनगर, रुद्रपुर, विलासपुर, किच्छा व पंतनगर क्षेत्र से बाइकें चोरी कर चुके हैं।