Category: हल्द्वानी

  • भाजपा ने गिनाई केंद्र सरकार के 100 दिन की उपलब्धियां।

    भाजपा ने गिनाई केंद्र सरकार के 100 दिन की उपलब्धियां।

    हलद्वानी–देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा कुमाऊं संभाग कार्यालय में प्रदेश महामंत्री एवं सेवा पखवाड़ा के प्रदेश संयोजक खिलेंद्र चौधरी ने पत्रकार वार्ता कर नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में प्रथम सौ दिन में किए गए लगभग 15 लाख करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का विवरण प्रस्तुत किया ।

     

     

    प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लक्ष्य आधारित सरकार ने अपने तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिन में 3 लाख करोड़ की सड़क ,रेल , बंदरगाह और हवाई मार्गों पर केंद्रित परियोजनाओं को मंजूरी देकर इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास करने का काम किया है । उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के प्रयासों से महाराष्ट्र वधावन में 76200 करोड़ की लागत से वधावन मेगा पोर्ट को मंजूरी प्रदान की है जो दुनिया के शीर्ष बंदरगाहों में शुमार होगा ।

     

     

    उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लद्दाख को हिमाचल प्रदेश से जोड़ने वाली शिन खुन ला सुरंग की आधारशिला रख कर, 8 नई रेलवे लाइन परियोजनाओं की मंजूरी दी है , वाराणसी में लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विकास को मंजूरी देने के साथ साथ पश्चिमी बंगाल में बागडोगरा और विहार में बिटहा में नए सिविल एनक्लेव को मंजूरी प्रदान की है । बैंगलोर मेट्रो के फेज 3 के विस्तार को मंजूरी दी है ।

     

     

    प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी करते हुए 9.3 करोड़ किसानों को 20000 करोड़ रुपए वितरित किए , वर्ष 2024-25 के खरीफ फसलों के MSP बढ़ाने का काम किया है । जिसका लाभ देश के 12 करोड़ किसानों को मिल सकेगा । कृषि के क्षेत्र में क्रांति लाने के लिए स्टार्ट अप और रूरल इंटरप्राइजेज को सपोर्ट करने के लिए एग्रीस्योर नामक नया फंड लॉन्च किया है । खेती किसानी के लिए मौसम को अनुकूल बनाने के लिए 2000 करोड़ के मिशन मौसम को मंजूरी प्रदान की है ।

     

     

    देश के माध्यम वर्ग को राहत प्रदान करते हुए 7 लाख तक की आय पर टैक्स में राहत प्रदान की है । सरकारी कर्मचारियों को सौगात देते हुए 25 साल सर्विस वाले कर्मचारियों को औसत मूल वेतन का 50% पेंशन, यूनिफाइड पेंशन स्कीम के रूप में मिला करेगी ।

     

    सुरक्षा बलों और उनके परिवार के लिए वन रैंक वन पेंशन योजना का तीसरा संस्करण लागू किया जाएगा।

     

     

    माध्यम वर्ग को और राहत पहुंचाते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3 करोड़ घर स्वीकृत किए हैं जिसमें शहरी योजना के तहत 1करोड़ घर एवं ग्रामीण इलाकों में 2 करोड़ घरोंनका निर्माण स्वीकृत किया है ।
    प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना , पर्यावरण फ्रेंडली सिस्टम तैयार करने के लिए पी एम ई बस सेवा के लिए 3400 करोड़ की ई बसों की खरीद को स्वीकृति प्रदान की है ।

     

     

    नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत 12 इंडस्ट्रियल जोन बनाने की घोषणा की है । जिससे निवेशकों को मिलने वाली बेहतर सुविधाएं से ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बेहतर बनाया जायेगा । छोटे व्यापारियों को बिना गारंटी के ऋण के लिए एम एस एम ई के लिए क्रेडिट गारंटी स्कीम शुरू की गई है ।

     

     

    देश के युवाओं को सशक्त बनाने के लिए 2 लाख करोड़ के पी एम पैकेज की घोषणा की गई है जिससे युवाओं में रोजगार और कौशल विकास को बढ़ावा मिलेगा । प्रधानमंत्री का लक्ष्य आगामी 5 साल में 4.1 करोड़ युवाओं को लाभ पहुंचाना है । केंद्र सरकार ने 15000 से अधिक नई नियुक्तियों की घोषणा इस दौरान की है ।

     

     

    देश के प्रधानमंत्री की योजनाओं में हमेशा नारी शक्ति को सशक्त बनाने के प्रयास होते हैं , उसी क्रम में दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत 10 करोड़ से अधिक महिलाओं को संगठित कर उनकी आजीविका , डिजिटल साक्षरता और सामाजिक विकास के लिए 90 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूह बनाए गए हैं । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लखपति दीदी योजना से 1 करोड़ से अधिक लखपति दीदियां प्रति वर्ष 1 लाख से अधिक आय अर्जित कर रही हैं । पर्यटन दीदियों और पर्यटन मित्र के माध्यम से युवाओं को पर्यटन से जोड़ने का कार्य किया है ।

     

     

    प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान के तहत 63000 जनजातीय गांवों का विकास जिससे 5 करोड़ आदिवासियों की सामाजिक आर्थिक स्थिति में सुधार करने का कार्य किया है । सफाई कर्मचारियों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए उनको NAMASTE ( नमस्ते) योजना में शामिल किया गया है । अनुसूचित जाति पिछड़ा वर्ग के लिए आजीविका गतिविधियों के लिए रियायती ऋण तक पहुंच सुनिश्चित की गई है , 405 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में 1.23 लाख विद्यार्थियों का नामांकन हुआ है । 110 विद्यालयों में जनजातीय विद्यार्थियों के लिए स्मार्ट कक्षाएं बनाई गई हैं।

     

     

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयुष्मान भारत योजना का विस्तार करते हुए 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी वृद्ध नागरिकों को 5 लाख तक का मुफ्त बीमा देने का काम किया है जिससे 4.5 करोड़ परिवारों और 6 करोड़ वृद्ध नागरिकों को लाभ होगा । कैंसर से पीड़ित लोगो के आर्थिक बोझ कोंकण करने हेतु 3 कैंसर दवाओं की कस्टम ड्यूटी में छूट दी गई है ।

     

     

    विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र को विकसित करने की मंशा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान एवं मंगल यान की सफलता पर 23 अगस्त को पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया । 10500 करोड़ से विज्ञान धारा योजना एवं 50 हजार करोड़ से राष्ट्रीय अनुसंधान कोष की स्थापना ।

     

     

    औपनिवेशिक युग के आपराधिक कानूनों को बदलने के लिए 1जुलाई 2024 को 3 नए कानून लाए गए ।भारतीय दण्ड संहिता , भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता , भारतीय साक्ष्य अधिनियम ,

     

    अंडमान निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्टब्लेयर का नाम परिवर्तित कर श्री विजयपुरम रख गुलामी की दास्तां मिटाने का काम किया ।लद्दाख में 5 नए जिलों जास्कर , द्रास, शाम , नुब्रा , और चांग थांग का निर्माण किया ।

     

     

    प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व के मानचित्र में शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है ।

     

    राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को फिजी के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ फिजी से सम्मानित किया गया ।

     

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा युद्ध के दौरान रूस एवं यूक्रेन की महत्वपूर्ण यात्राएं कर शांति की पहल की । रूस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल सम्मान से सम्मानित किया गया ।

     

    प्रधानमंत्री के द्वारा इटली में जी -7 शिखर सम्मेलन में भागीदारी की गई । किसी भारतीय प्रधानमंत्री के द्वारा 41 वर्षों के बाद ऑस्ट्रिया और 45 वर्षों के बाद पोलैंड की यात्रा की गई । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पहली बार यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति की बैठक भारत में आयोजित की गई ।

     

     

    प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी ने कहा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चहुमुखी विकास कर रहा है प्रधानमंत्री का लक्ष्य देश को तीसरी आर्थिक शक्ति के रूप।में खड़ा करना है जिस लक्ष्य को वो अपनी ईमानदार नीतियों से अवश्य प्राप्त करेंगे ।

     

    पत्रकार वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट , दर्जा राज्य मंत्री दीपक मेहरा , प्रदेश मीडिया सह प्रभारी चंदन बिष्ट , नवीन भट्ट , रंजन बर्गली ,विनोद मेहरा मौजूद रहे ।

  • पुलिस चैकिंग के दौरान शातिर अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का हुआ पर्दाफाश।

    पुलिस चैकिंग के दौरान शातिर अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का हुआ पर्दाफाश।

    हलद्वानी–अपराधों पर  रोकथाम हेतु लगातार सघन चैकिंग अभियान व अपराधियों की गिरफ्तारी की धड़पकड़ जारी है।

     

    पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री प्रकाश चंद्र, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी के नेतृत्व में बनभूलपुरा पुलिस टीम द्वारा 06 शातिर मोटरसाइकिल चोरो को चोरी की 12 मोटरसाइकिलो के साथ गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

     

    दि0- 11/09/24 को वादी मुकदमा मेराजुद्दीन निवासी आजादनगर ला०न० 02 थाना वनभूलपुरा हल्द्वानी जिला नैनीताल द्वारा थाना हाजा पर आकर तहरीर वावत खुद की मोटरसाईकिल TVS APATCHE संख्या-UK 04 X 0759 रंग सफेद है जो दिनांक 09.09.2024 को घर के बाहर से किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाने विषयक लाकर दाखिल की। तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर मु० FIRNO-176/2024 U/S 303 (2) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था।

     

    अभियोग के सफल निस्तारण हेतु त्वरित कार्यवाही कर थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

     

    जिसकी विवेचना उ0नि0 अनिल कुमार के द्वारा सम्पादित की जा रही है, जिसके क्रम में अभिगणों की सुरागरसी पतारसी करते हुए चैकिंग के दौरान आवला गेट रेलेवे फाटक गौला बाईपास के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगणों का आपराधिक इतिहास ज्ञात किया जा रहा है।

    अभियुक्तगण से विस्तृत पूछताछ किये जाने पर ज्ञात हुआ कि यह एक शातिर अन्तर्राज्यीय चोरों का गिरोह है ।

     

    जो कि जनपद नैनीताल में हल्द्वानी शहर, बनभूलपुरा, मुखानी एंव रामनगर क्षेत्र तथा रूद्रपुर, किच्छा एंव पंतनगर क्षेत्र से भी वाहनों को चोरी करते थे और नशे की पूर्ति के लिए चोरी के वाहनों को बेचने एँव अन्य अपराधों में प्रयुक्त करते थे।

     

    उक्त चोर इतने शातिर हैं कि इनके द्वारा वाहनों पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर अथवा नम्बर प्लेट हटाकर उनका प्रयोग किया जाता था और कई वाहनों के चैसिस नम्बर को खुर्द-बुर्द किया जाता था।

     

    उक्त अभियुक्तगण से की गयी विस्तृत पूछताछ पर इनके द्वारा बताया गया कि चोरी किये गये वाहनों को यह अन्य चोरी के लिए प्रयोग में लाते थे, और चोरी किये गये वाहनों को (more…)

  • प्रधानमंत्री आवास योजना में आवंटित हुए गरीबो को पक्के मकान, हुआ गृह प्रवेश।

    प्रधानमंत्री आवास योजना में आवंटित हुए गरीबो को पक्के मकान, हुआ गृह प्रवेश।

    हलद्वानी–सांसद नैनीताल एवं पूर्व केन्द्र मंत्री श्री अजय भट्ट ने मंगलवार को ब्लॉक कार्यालय हल्द्वानी में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण संचालन योजना केे अर्न्तगत गृह प्रवेश कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

     

    श्री भट्ट ने बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी के जन्म दिवस के अवसर पर आज पूरे देश में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जो झुग्गी,झोपडी में रहने वाले परिवारों का आज सपना पूरा हुआ है। उन्होंने कहा जनपद में इस कार्यक्रम के तहत 695 प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत है जबकि 568 आवास की चाबी इस कार्यक्रम के माध्यम से लाभार्थियों को सौप दी गई है।

     

    उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि 1 लाख 75 हजार परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अन्तर्गत निर्मित पक्के घर पूरे भारत में सौंपे गये है।

     

    उन्होंने कहा प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत बनाए जा रहे घरों के निर्माण में तकरीबन 125 दिनों का समय लगता है लेकिन कोरोना काल में यह रिकॉर्ड 45 से 60 दिनों की अवधि में तैयार हुए हैं।

     

     

    उन्होंने कहा कि प्रवासी मजदूरों ने अपने गांव में वापस आकर ना केवल अपने परिवारों का पूरा ख्याल रखा बल्कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान का पूरा लाभ उठाते हुए अपने गरीब भाइयों के लिए घर बनाने का काम भी किया।

     

    उन्होंने कहा आज से 2 अक्टूबर 2024 तक स्वच्छता पखवडा दिवस के रूप में मनाया जायेगा। उन्होंने कहा स्वच्छता की तरफ बढाया गया कदम पूरे भारत देश को स्वच्छ बनाने में मदद करेगा।

     

    इस दौरान सांसद निधि से ब्लाक कार्यालय हल्द्वानी में सौन्दर्यकरण हेतु 5 लाख की धनराशि की घोषणा की।

     

    कार्यक्रम में अध्यक्ष जिला पंचायत बेला तोलिया, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, निर्वतमान मेयर डॉ0 जोगेन्द्रर सिंह रौतेला, ब्लाक प्रमुख रूपा देवी, रंजन बर्गली, दीपक पाण्डे, संासद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, कमलेश जोशी, नवीन भट्ट, भुबन प्रसाद के साथ जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी, खण्ड विकास अधिकारी आरसी जोशी आदि मौजूद रहे।

  • यू ओ यू के बीएड  की परीक्षा हुई संपन्न।

    यू ओ यू के बीएड की परीक्षा हुई संपन्न।

    हलद्वानी– उत्‍तराखण्‍ड मुक्‍त वि0वि0 द्वारा B.Ed (ODL) एवं B.Ed. (Special) की प्रवेश परीक्षा दो परीक्षा केन्‍द्रों एम0बी0पी0जी0का0, हल्‍द्वानी एवं श्री गुरूराम राय पी0जी0का0, देहरादून में आयोजित कराई गई।

     

     

    परीक्षा केन्‍द्र हल्‍द्वानी में B.Ed (ODL) में 784 परीक्षार्थी उपस्थित एवं 268 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे तथा देहरादून में 1011 परीक्षार्थी उपस्थित एवं 404 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

     

     

    परीक्षा केन्‍द्र हल्‍द्वानी में B.Ed (Sep.) में 255 परीक्षार्थी उपस्थित एवं 120 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे तथा देहरादून में 628 परीक्षार्थी उपस्थित एवं 226 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

     

     

    वि0वि0 के कुलपति प्रो0 ओ0पी0एस0 नेगी द्वारा हल्‍द्वानी परीक्षा केन्‍द्र का औचक निरीक्षण किया गया। परीक्षा नियंत्रक प्रो0 सोमेश कुमार द्वारा बताया गया कि परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित कराई गई थी तथा दोनों पालियों में परीक्षाएं सुचारू एवं शान्तिपूर्ण रूप से सम्‍पादित हुई।

  • गौला पुल का हिस्सा बहा, स्टेडियम को खतरा…….

    गौला पुल का हिस्सा बहा, स्टेडियम को खतरा…….

    हल्द्वानी- हल्द्वानी से कुमाऊं को जोड़ने वाला गौला पुल लगातार तेज बहाव के चलते खतरे में आ गया है पुल का एक बड़ा हिस्सा नदी में समा गया है और यह पुल न सिर्फ पिथौरागढ़, चंपावत, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिले को जोड़ता है बल्कि नेपाल बॉर्डर को भी जोड़ने वाला एकमात्र पुल है। फिलहाल पुल का एक हिस्सा टूटने से अनिश्चितकालीन के लिए आवागमन बंद कर दिया गया है।

     

    साथ ही रेलवे लाइन को भी अब बड़ा खतरा हो गया है लगातार वहां भूस्खलन हो रहा है इसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम के पास भी भू कटाव हो रहा है जिससे स्टेडियम को खतरा बना हुआ है। जहां एनएचएआई और स्थानीय प्रशासन रेलवे और सिंचाई विभाग व वन विभाग के अधिकारियों ने मौके का संयुक्त निरीक्षण किया इसके साथ ही सांसद अजय भट्ट ने भी गौला पुल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जल्द से जल्द सुरक्षा कार्य करने के निर्देश दिए,

     

    उन्होंने कहा कि पानी का बहाव कम नहीं हुआ है लिहाजा पुल का एक हिस्सा लगातार गिर रहा है इसको देखते हुए अनिश्चितकालीन के लिए यह पुल बंद कर दिया गया है फिलहाल एक्सपर्ट एजेंसी द्वारा निरीक्षण के बाद पानी कम होने पर इस पुल के रिपेयरिंग का काम शुरू होगा ।

     

  • हल्द्वानी- बारिश में पलटा वाहन नहर में गिरे तीन लोग, चालक की मौत…..

    हल्द्वानी- बारिश में पलटा वाहन नहर में गिरे तीन लोग, चालक की मौत…..

    हल्द्वानी- बारिश में ई-रिक्शा पलटकर नहर की ओर झुक गया। इससे उसमें सवार चालक समेत तीन लोग नहर में जा गिरे। हादसे में पानी के बहाव में बहने से ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। बरेली रोड पर मंडी चौकी के पास ई-रिक्शा पलटकर नहर की ओर झुक गया। इससे उसमें सवार चालक समेत तीन लोग नहर में जा गिरे।

    हादसे में पानी के बहाव में बहने से ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस के मुताबिक गोरापड़ाव के हरिपुर शिवदत्त निवासी रवि आर्या (27) पुत्र ललित मोहन ई-रिक्शा चलाता था। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे रवि अपने दोस्त प्रदीप और अभिषेक के साथ ई-रिक्शा से मंडी चौराहे से शनि बाजार की तरफ जा रहा था।

    मंडी चौकी के पास ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर नहर की ओर झूल गया और उसमें सवार तीनों युवक नहर में जा गिरे। अभिषेक और प्रदीप को स्थानीय दुकानदारों ने किसी तरह नहर से बाहर निकाला लेकिन रवि तेज बहाव में बह गया। तीन पानी के पास नाले उसका शव बरामद हुआ। मंडी चौकी प्रभारी विजय मेहता ने शव को मोर्चरी भिजवाकर परिजनों को सूचना दी। परिजनों के मुताबिक रवि की दो साल पहले ही शादी हुई थी।

    उसकी मौत से पत्नी पूजा और अन्य परिजनों का रो-रोककर बुरा हाल है। इधर सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, एसडीएम परितोष वर्मा और तहसीलदार सचिन कुमार ने मोर्चरी में पहुंचकर मृतक के परिजनों को ढाढ़स बंधाया। 

     

  • हल्द्वानी- काठगोदाम पुलिस ने मुक्तेश्वर निवासी ठेकेदार को तीन किलो चरस के साथ पकड़ा……

    हल्द्वानी- काठगोदाम पुलिस ने मुक्तेश्वर निवासी ठेकेदार को तीन किलो चरस के साथ पकड़ा……

    हल्द्वानी- काठगोदाम पुलिस ने गौलापार के पास चेकिंग के दौरान कार की स्टेपनी और दरवाजे के भीतर तीन किलो चरस छिपाकर ला रहे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। हल्द्वानी में नशे के सौदागर पुलिस से बचने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। काठगोदाम पुलिस ने गौलापार के पास चेकिंग के दौरान कार की स्टेपनी और दरवाजे के भीतर तीन किलो चरस छिपाकर ला रहे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

    आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। बुधवार को पुलिस बहुउद्देश्यीय भवन में मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी पीएन मीणा ने बताया कि मंगलवार को काठगोदाम पुलिस खेड़ा तिराहा गौलापार के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान गौला पुल से आ रहे कार चालक ने पुलिस को देखकर ब्रेक मारे और कार को मोड़कर भागने लगा। इस बीच कुंवरपुर तिराहे की तरफ से ट्रक आने की वजह से कार चालक को ब्रेक लगाने पड़े और पुलिस ने उसे धर दबोचा। कार की तलाशी लेने पर शराब की आधी बोतल मिली।

    शक होने पर कार की डिग्गी में रखी स्टेपनी को खोला गया तो उसमें से चरस निकली। पुलिस ने कार के दरवाजे खुलवाए तो उसके अंदर भी चरस बरामद हुई। पुलिस ने मुक्तेश्वर निवासी नंदन सिंह को 3.014 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पेशे से ठेकेदार है और देवीधुरा से चरस खरीदकर ला रहा था। आरोपी पहाड़ से चरस लाकर मैदान में सप्लाई करता था। पुलिस ने कार को सीज कर दिया है।

     

  • वार्ड नंबर 58 तल्ली हल्द्वानी के लोग सड़क और नालियों की समस्या से परेशान……..

    वार्ड नंबर 58 तल्ली हल्द्वानी के लोग सड़क और नालियों की समस्या से परेशान……..

    हल्द्वानी- हल्द्वानी नगर निगम के वार्ड नंबर 58 तल्ली हल्द्वानी के लोग सड़क और नालियों की समस्या से परेशान हैं। पांच साल पूर्व हुए चुनाव में जन-प्रतिनिधियों ने लोगों की समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी भी वार्ड में समस्या जस की तस बनी हुई हैं। हाल यह है कि लोगों को सिलिंडर भराने के लिए खुद चलकर आना पड़ रहा हैं। वार्ड संख्या 58 में पानी की निकासी ना होने से सड़कों पर जलभराव हो जाता है।

     

    इससे आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। वार्ड स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी की सड़कों की स्थिति बेहाल हैं। गड्ढें वाली बेहाल सड़क होने के कारण सिलिंडर की गाड़ी लोगों के घरों तक नहीं पहुंच रही है। ऐसे में लोगों को खुद ही गली के बाहर आकर सिलिंडर लादकर ले जाना पड़ रहा हैं।

     

    स्थानीय लोगों का कहना है कि चुनाव के बाद पार्षद वार्ड में झांकने तक नहीं आते हैं। वार्ड में कई जगह पर स्ट्रीट लाईट भी खराब पड़ी है, जिसे ठीक नहीं कराया गया। वार्ड के लोगों ने बताया कि पूर्व में कुछ घरों में पानी के बड़े हुए बिल आए थे। इसका समाधान भी अब तक नहीं हुआ।

     

  • महिला से दुष्कर्म और पॉक्सो के आरोपी मुकेश बोरा के घर पहुंची पुलिस ढोल बजाकर मुनादी…….

    महिला से दुष्कर्म और पॉक्सो के आरोपी मुकेश बोरा के घर पहुंची पुलिस ढोल बजाकर मुनादी…….

    हल्द्वानी- महिला से दुष्कर्म और उसकी बेटी से छेड़छाड़ के मामले में धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपित दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है.पॉक्सो कोर्ट से घर जमानती वारंट जारी होने के बाद से पकड़ने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है. पुलिस ने फरार चल रहे बोरा पर शिकंजा और कस दिया है. पुलिस अब बोरा की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी में है.इसके लिए कोर्ट कोर्ट की आदेश पर पुलिस ने धारा 82 के तहत की नोटिस से अनुमति गई है।

    अनुमति मिलने के बाद पुलिस बोरा के नाम 82 का नोटिस जारी कर मुनादी कराएगी। एक सितंबर को लालकुआं थाने में एक महिला कर्मी ने मुकेश बोरा के खिलाफ दुष्कर्म संबंधी शिकायत की थी। पुलिस ने मामले में बोरा और उसके चालक कमल बेलवाल पर केस दर्ज कर लिया था। इसके दो दिन बाद ही पुलिस ने दुष्कर्म पीड़िता की बेटी के बयान के आधार पर बोरा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ा दी थी। पॉक्सो की धारा बढ़ाने के हफ्तेभर बाद भी पुलिस मुकेश बोरा और उसके चालक को पकड़ नहीं सकी है।

     

    बोरा को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने दो टीमें गठित कर कई जगह छापेमारी की और कई लोगों को पूछताछ के लिए भी हिरासत में लिया है लेकिन आरोपी बोरा पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया संपत्ति कुर्क करने संबंधी कार्रवाई कर रही है। बताया जाता है कि पुलिस ने कोर्ट में 82 के नोटिस की अर्जी लगाने से पहले की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बुधवार को पुलिस न्यायालय में अर्जी लगा सकती है। कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद सपंति कुर्क करने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

  • लोक कल्याण के लिए जैन मंदिर में हुई पुष्प दंत भगवान की पूजा,108 कलशों से हुआ अभिषेक।

    लोक कल्याण के लिए जैन मंदिर में हुई पुष्प दंत भगवान की पूजा,108 कलशों से हुआ अभिषेक।

    हलद्वानी— श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर रेलवे बाजार में विगत 3 दिन से चल रहे पर्युषण पर्व के पावन अवसर पर चतुर्थ दिवस उत्तम शौच के दिन मंदिर जी में देवाधिदेव श्री 1008 पुष्पदंत भगवान के मोक्षकल्याणक पर्व के अवसर पर मंदिर जी में सुबह श्री जी के मस्तक पर 108 कलशों से अभिषेक और शांतिधारा की गई ।

     

     

    तत्पश्चात पुष्पदंत भगवान को निर्वाण लाडू समर्पित किया गया ।

     

    सांगानेर जयपुर से पधारे विद्वत श्री कुशाल जी जैन शास्त्री ने बताया कि इन 108 मंत्रो में बड़ा अतिशय है यह मंत्र पूज्य सुधासागर जी महाराज की अमूल्य निधिया है जिसका सकारात्मक प्रभाव हमारे जीवन में पड़ता है।

     

     

     

    सायं कालीन प्रवचन में भैया जी ने बताया की आज हमें हमारे अंदर छिपे लोभ भाव को नष्ट करके उत्तम शौच धर्म को स्वीकार करके सत्य धर्म की प्राप्ति करनी है ।

     

     

    भैया जी ने बताया कि आज वर्तमान समय में मनुष्य के अंदर तृष्णा भाव बढ़ता जा रहा है और संतुष्ट भाव घटता जा रहा है तो यः उत्तम शौच धर्म हमारे लोभ भाव को खत्म करके मोक्ष मार्ग में आगे बढ़ता है।

     

     

    प्रवचन के पश्चात मंदिर जी में संगीतमय कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिस्मे लोगो ने भाग लेकर आनंद लाभ प्राप्त किया ।