Category: हल्द्वानी

  • नशे के सौदागरों को नैनीताल पुलिस लगातार कर रही है गिरफ्तार…….

    नशे के सौदागरों को नैनीताल पुलिस लगातार कर रही है गिरफ्तार…….

    हल्द्वानी- नशीले इंजेक्शनों के माध्यम से युवाओं की नशों में जहर घोलने वाले युवक को नैनीताल पुलिस की ANTF टीम ने 19 नशीले इंजेक्शनों के साथ किया गिरफ्तार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद को नशामुक्त बनाए जाने हेतु समस्त थाना/ चौकी प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए है। जिसके क्रम में नैनीताल पुलिस द्वारा कड़ी चैकिंग कर लगातार मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है

     

    इसी क्रम में श्री हरबंस सिंह एसपी क्राइम/यातायात नैनीताल व क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में ANTF टीम द्वारा कार्यवाही करते फायर स्टेशन हल्द्वानी से आगे 100 मीटर बाईपास रोड के पास हल्द्वानी से एक व्यक्ति को 19 प्रतिबन्धित नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त संबंध में कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा एफआईआर नं0- 330/2024 धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट बनाम रिजवान मियाँ उर्फ बाबू पुत्र रसीद मियाँ निवासी इन्दिरा नगर काबुल का बगीचा वार्ड नं0-31 बनभूलपुरा नैनीताल पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

    पुलिस टीम-

    उ0नि0 रविन्द्र सिंह राणा

    प्रभारी एएनटीएफ नैनीताल

    कानि0अरविन्द सिंह कार्की

    कानि0 सोनू सिंह –

    कानि0 राजेन्द्र जोशी

    कानि0 नवीन कुमार

  • हल्द्वानी- एमबीपीजी कॉलेज में छात्र-छात्रा के बीच मोबाइल नंबर मांगने को लेकर विवाद हो गया…….

    हल्द्वानी- एमबीपीजी कॉलेज में छात्र-छात्रा के बीच मोबाइल नंबर मांगने को लेकर विवाद हो गया…….

    हल्द्वानी- एमबीपीजी कॉलेज में सोमवार को छात्र-छात्रा के बीच मोबाइल नंबर मांगने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि छात्रा के समर्थकों ने छात्र को थप्पड़ जड़ दिया। प्राध्यापकों ने बीचबचाव कर विवाद शांत कराया। हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित होने से पहले ही छात्र-छात्राओं के समर्थकों के बीच मारपीट हो रही है। सोमवार को छात्र-छात्रा के बीच मोबाइल नंबर मांगने को लेकर विवाद हो गया।

    विवाद इतना बढ़ गया कि छात्रा के समर्थकों ने छात्र को थप्पड़ जड़ दिया। प्राध्यापकों ने बीचबचाव कर विवाद शांत कराया। छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले ही एमबीपीजी में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार सोमवार को एक छात्रा अपने जूनियर कक्षा के विद्यार्थियों से मोबाइल नंबर मांग रही थी। इस बीच एक छात्र ने नंबर देने से मना कर दिया। छात्र ने कह दिया कि मैं नंबर मांगू तो आप दे दोगो।

    छात्रा ने कह दिया कि तुझे तेरे परिवार ने ऐसे संस्कार दिए हैं, तू मुझसे नंबर मांगेगा। इतने में छात्रा और उसके समर्थन में वहां खड़े छात्र भड़क गए और छात्र को थप्पड़ जड़ने के साथ लात-घूसों से पीट दिया। कॉलेज कर्मियों ने दोनों को प्राचार्य कक्ष तक पहुंचाकर विवाद शांत कराया। वहीं, कॉलेज में चुनावी चहल-पहल बढ़ने के बाद कक्षाओं का संचालन भी प्रभावित हो रहा है। प्राचार्य डॉ. एनएस बनकोटी ने कहा कि विवाद को सुलझा दिया गया।

     

  • विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर हलद्वानी में खुला फिजियोथेरेपी सेन्टर।

    विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर हलद्वानी में खुला फिजियोथेरेपी सेन्टर।

    हलद्वानी— विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर स्थान डॉक्टर अंकिता हेल्थ केयर सेंटर आदर्श नगर गली नंबर एक मुखानी कालाढूंगी रोड हल्द्वानी में प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 1:00 तक लैब कोर्प डायग्नोस्टिक सेंटर द्वारा निशुल्क ब्लड शुगर एवं यूरिक एसिड आदि की जांच की गई।

     

     

    शिविर में सीनियर फिजियोथैरेपिस्ट डॉ अंकिता चांदना , जनरल फिजिशियन डॉ पीके कुच्चल ,डाइटिशियन ऋतु चांदना ब्यूटी स्किन हेयर कंसलटेंट श्रीमती आकांक्षा चांदना मैनेजिंग डायरेक्टर सुरेखा चांदना ने निशुल्क परामर्श दिया शिविर में लगभग 200 मरीजों की जांच की गई ।

     

     

    सहयोग में देवभूमि फार्मासिस्ट वासुदेव कुटुंब का जनहित फाउंडेशन एवं मरियम कॉलेज के विद्यार्थियों और वोलेंटियर निधि का सहयोग रहा ।

  • राजकीय मेडिकल कालेज में हुआ प्रबुद्ध नागरिक गोष्ठी का आयोजन।

    राजकीय मेडिकल कालेज में हुआ प्रबुद्ध नागरिक गोष्ठी का आयोजन।

    हलद्वानी– रास्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से शुक्रवार को राजकीय मेडिकल काॅलेज के सभागार में प्रबुद्ध नागरिक गोष्ठी आयोजित की गई।

     

     

    गोष्ठी को संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख प्रदीप जी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर का जीवन चरित्र समस्त हिंदू समाज के लिए प्रेरणादायक है। साथ ही उनसे संघर्ष की भी प्रेरणा मिलती है। कहा कि करीब 300 वर्ष पूर्व जब देश इस्लामी हमलों को ‌झेल रहा था तब उन्होंने 100 से अधिक मंदिरों व धर्मशालाओं का निर्माण करवाया।

     

    इतना ही नहीं विधवा सम्मान, दत्तक पुत्र गोद लेने के अधिकार, समपत्ति रखने के अधिकार जैसे नियमों का निर्माण करवाया। इसी के साथ महिला अधिकारों की नींव भी रखी।

     

    अहिल्याबाई ने मंदिरों के निर्माण की जो दृष्टि थी उसी प्रेरणा से आज प्रभु श्रीराम के मंदिर का पुनर्निर्माण हो पाया है। उन्होंने कहा कि भारत एक पुरातन राष्ट्र है और इसके जीवन मूल्य भी स्थानीय न होकर वैश्विक हैं। साथ ही अपनी मानवतावादी दृष्टि के कारण ही भारत विश्वगुरू बना है।

     

    वहीं कहा कि हिंदू संस्कृति समाहित करने और सभी परिस्थितियों में मार्ग निकालने वाली रही हैं।

     

    इस महान संस्कृति को मानने वाले विश्वभर में फैले हुए हैं, लेकिन जहां पर भी हैं उन्होंने वहां शांति का संदेश ही दिया है। कहा कि हमारी संस्कृति और सभ्यता पर तरह-तरह के षडयंत्रकारी हमले कर रहे हैं।

     

     

    ऐसे तत्वों से सचेत रहना होगा और उनका उत्तर भी देना होगा। परिवार प्रबोधन के मूलमंत्र को भी समझना होगा। कहा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सबल एवं संगठित समाज के लिए 99 वर्षों से समाज, संगठन एवं शक्ति जागरण के कार्य में निरंतर लगा हुआ है।

     

     

    इस मौके पर प्रांत संघचालक डा. बहादुर सिंह बिष्ट जी, प्रान्त कार्यवाह दिनेश सेमवाल जी, सह प्रान्त कार्यवाह भूपेंद्र जी, प्रान्त प्रचारक डॉ शैलेंद्र जी, सह प्रान्त प्रचारक चंद्रशेखर जी, क्षेत्र सेवा प्रमुख धनीराम जी, क्षेत्र कार्यकारिणी सदस्य सुशील जी, सह प्रान्त बौद्धिक प्रमुख राजेश जी प्रांत, सह प्रान्त व्यवस्था प्रमुख भगवान सहाय जी, सह प्रान्त प्रचार प्रमुख बृजेश बनकोटी जी, विभाग प्रचारक इन्द्रमोहन जी, विभाग प्रचार प्रमुख उमेश साह जी, जिला संघचालक डा. निलांबर भट्ट जी, जिला कार्यवाह गोधन सिंह धोनी जी, जिला प्रचारक जीतेन्द्र जी, नगर संघचालक विवेक जी, कमलेश त्रिपाठी जी, सूरज जी, श्रुति तिवारी जी, विनीता शाही जी सहित अनेक लोग उपस्थित रहै।

  • हल्द्वानी- पत्नी और नवजात की मौत के बाद मानसिक तनाव के कारण पति ने कर ली अपनी जीवन लीला समाप्त……

    हल्द्वानी- पत्नी और नवजात की मौत के बाद मानसिक तनाव के कारण पति ने कर ली अपनी जीवन लीला समाप्त……

    हल्द्वानी- पत्नी और नवजात की मौत के बाद मानसिक तनाव के कारण पति ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। यूपी के रामपुर जिले के बिलासपुर थाना क्षेत्र के डोहरिया गांव निवासी साजिद (22) की पत्नी मुस्कान की एक सप्ताह पूर्व प्रसव के दौरान शिशु समेत मौत हो गई थी। मानसिक तनाव के कारण बृहस्पतिवार को साजिद ने जहरीला पदार्थ खा लिया था।

    परिजन उसे एसटीएच लाए जहां रात में इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। परिजन शव को लेकर रामपुर रवाना हो गए हैं। मृतक के पिता सईद अहमद ने बताया कि साजिद कारपेंटर का काम करता था। सितंबर 2023 में उसका निकाह मुस्कान से हुआ था।

    परिवार में पहले बच्चे की खुशियां आनी थी लेकिन प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई जिसके सदमे को साजिद बर्दाश्त नहीं कर सका और उसने भी जहर खाकर जान दे दी। उन्होंने बताया कि साजिद उनके दो बेटों में बड़ा था। मेडिकल चौकी प्रभारी प्रवीण तेवतिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

     

  • पीपल पड़ाव रेंज के अंतर्गत बौर अनुभाग में सागौन के वृक्ष काटने पहुंचे एक दर्जन से अधिक वन तस्करों और वनकर्मियों में फायरिंग…….

    पीपल पड़ाव रेंज के अंतर्गत बौर अनुभाग में सागौन के वृक्ष काटने पहुंचे एक दर्जन से अधिक वन तस्करों और वनकर्मियों में फायरिंग…….

    हल्द्वानी- तराई केंद्रीय वन प्रभाग के पीपल पड़ाव रेंज के अंतर्गत बौर अनुभाग में सागौन के वृक्ष काटने पहुंचे एक दर्जन से अधिक वन तस्करों और वनकर्मियों में फायरिंग हो गई इस घटना में वन क्षेत्राधिकारी रूप नारायण गौतम सहित दो वन कर्मी भी घायल हो गए घटना साम 5:30 बजे की बताई जाती है जब वन कर्मियों को सूचना मिली कि बरसात के समय कुछ वन तस्कर जंगल में अवैध कटान को लेकर जाने वाले हैं जिस पर पीपल पड़ाव रेंज के वन क्षेत्र अधिकारी रूपनारायण गौतम अपने साथियों के साथ नदी से सटे बौर अनुभाग सागौन के प्लाट पर पहुंचे तो करीब एक दर्जन से अधिक वन तस्करों के साथ वनकर्मियों का आमना सामना हो गया

     

    जिस पर वन तस्करों और वन कर्मियों के बीच फायरिंग हुई जिसमें वन क्षेत्र अधिकारी रूप नारायण गौतम फॉरेस्टर कमल सिंह तथा शुभम शर्मा तस्करों की तरफ से की गई फायरिंग में छररे लगने से घायल हो गए इस बीच वन क्षेत्राधिकार रूप नारायण गौतम ने इसकी सूचना तुरंत उपप्रभागीय वनाधिकारी शशि देव को दी इसके बाद वन विभाग की एसओजी टीम ने वहां पहुंचकर वन तस्करों को घेरने का प्रयास किया अपने को घिरा देखकर वन तस्कर तुरंत मौके का फायदा उठाकर फायर करते हुए जंगल में ओझल हो गए।

     

    उप प्रभागीय वनाधिकारी शशि देव ने बताया कि एक माह पूर्व में भी यह वन तस्करों से वन विभाग का आमना-सामना हुआ था जिनकी तहरीर दी गई थी उन्होंने बताया कि इस घटना में सगत सिंह उर्फ संगी तथा कुलदीप गैंग के साथ आमना सामना हुआ था वन विभाग लगातार इनकी टोह में था लेकिन आज एक बार फिर यहां तस्करों के साथ आमना सामना हुआ है फिलहाल अभी वन कर्मियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है जो खतरे से बाहर है अलबत्ता वन विभाग पुलिस में इन वन तस्करों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है

  • इन भवनों में रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम होगा अनिवार्य।

    इन भवनों में रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम होगा अनिवार्य।

    हलद्वानी–वर्षाकाल के पानी को बहने से रोककर भविष्य के उपयोग के लिए रेन वाटर हार्वेसि्ंटिंग नितांत आवश्यक है।

     

    इसके लिए जनपद के प्राधिकरण क्षेत्र के सभी निजी एवं व्यवसायिक भवन जो 400 स्क्वायर मीटर व उससे अधिक क्षेत्रफल मे बने हुए है उन्हें रेन वाटर हार्वेसि्ंटग सिस्टम अनिवार्य रूप से बनाना होगा।

     

    जिलाधिकारी ने जनपद के सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये है कि रेन वाटर हार्वेसि्ंटग हेतु अपने-अपने विकास खण्डों में एक गांव को मॉडल गांव बनाया जाए।

     

    जिसमें प्रत्येक घर में क्षमता के अनुसार छोटे रेन वाटर हार्वेसि्ंटग सिस्टम हो। जनपद के सरकारी कार्यालयों में भी रेन वॉटर हार्वेस्टिंग चरणबद्ध रूप से बनवाई जाए, हल्द्वानी स्थित सरकारी कार्यालयों के लिए प्रथम चरण में जिला योजना से बजट की व्यवस्था कर वर्षा जल संग्रहण हेतु रिचार्ज पिट बनाए जाएं ।

     

     

    उन्होंने जल संस्थान को निर्देशित किया कि जो व्यवसायिक संस्थान अधिक जल उपयोग करते हैं और रेन वाटर हार्वेसि्ंटग सिस्टम नहीं करते बनाया है, तो उन्हें नोटिस दिए जाएं और अनुपालन न करने पर जलसंयोजन विच्छेदित किये जांए।

     

    उन्होंने कहा वर्तमान में भूजल का दोहन काफी मात्रा में करने से जलस्तर काफी कम हो रहा है इसलिए सभी नागरिको को इस बारे में जागरूक होना होगा तथा सभी को अपने आवासीय भवनों के साथ ही व्यवसायिक भवनों में भी रेन वाटर हार्वेसि्ंटग सिस्टम बनाना आवश्यक है।

     

     

    जिलाधिकारी वंदना सिंह ने शुक्रवार को कैंप कार्यालय हल्द्वानी में स्प्रिंग एंड रिवर रिजुवीनेशन अथॉरिटी (SARRA) से सम्बद्ध विभिन्न तकनीकी संस्थानों के साथ जिला कार्यकारी समिति की बैठक की।

     

    डीएम ने कहा कि सारा का एक उद्देश्य हैं कि निर्माणदायी संस्थाओं द्वारा क्षेत्र में योजनाओं का निर्माण किया जा रहा है, उन भौतिक संरचनाओं में जल संरक्षण के कार्य को प्राथमिकता से किया जाए।

     

    इससे सभी विभागों में पर्यावरण सरंक्षण के प्रति कार्य संस्कृति विकसित होगी और हम सतत विकास की दिशा में अग्रसर हो सके। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की योजनाओं को जनभागीदारी के बिना सफल बनाया जाना नामुमकिन है, इसलिए योजनाओं के क्रियान्वयन में जनभागीदारी आवश्यक रूप से सुनिश्चित की जाए।

     

     

    बैठक के दौरान उप निदेशक वाटरशेड डा एस के उपाध्याय ने बताया कि सारा के अंतर्गत 10 विभागों द्वारा 08 करोड़ 59लाख की डीपीआर तैयार कर दी गई है जिसमे 62 क्रिटिकल वाटर सोर्स, 35 रिचार्ज शाफ्ट,17 रिचार्ज पिट, 28 स्त्रोतों के सुधारीकरण के कार्य किए जाने है।

     

     

    अमृत सरोवर के तहत कैंचीधाम के निकट शिप्रा नदी और सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की खाली पड़ी भूमि पर जल संवर्धन सरंक्षण हेतु बड़े जलाशयों के कार्य भी किए जाने है।

     

     

    डीएम ने लघु सिंचाई, सिंचाई, पेयजल निगम, वन विभाग को जल्द से जल्द इन कार्यों को शुरू करने के निर्देश दिए। कहा की इन स्वीकृत डीपीआर में सारा और विभागीय योजना से कार्य किए जाएंगे। 50 प्रतिशत की धनराशि विभागीय मद से और अवशेष 50 प्रतिशत का कार्य सारा के तहत अनुमोदित किया जाना है।

     

     

    सारा के अंर्तगत जिले के 08 ब्लॉकों में 47142 के सापेक्ष 22607 खंती, 142 के सापेक्ष 57 रिचार्ज पिट, 104 चाल _खाल के सापेक्ष 89 स्थलों में ही निर्माण किया गया है।

     

    लक्ष्य के सापेक्ष न्यून प्रगति होने होने पर सीडीओ ने बताया की मौके पर कार्य हो चुका है किन्तु रिपोर्टिंग पूरी नहीं की है। डीएम ने समस्त बीडीओ को 10 दिन के भीतर ग्राम पंचायतों में कार्य को पूर्ण करने और डीडीओ को प्रत्येक ब्लॉक की रिपोर्टिंग ठीक करने के निर्देश दिए।

     

     

    बैठक में नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, डीएफओ रामनगर दिगंत नायक, ईई जल संस्थान रवि शंकर लोशली, सिंचाई दिनेश सिंह रावत सहित समस्त बीडीओ और अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

  • बालिकाओं द्वारा असुरक्षित स्थानों के चिन्हीकरण विषय में कार्यशाला का हुआ आयोजन।

    बालिकाओं द्वारा असुरक्षित स्थानों के चिन्हीकरण विषय में कार्यशाला का हुआ आयोजन।

    हलद्वानी–  जेल रोड चैराहा, हल्द्वानी में महिला एवम बाल विकास विभाग नैनीताल द्वारा जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत बालिकाओं द्वारा असुरक्षित स्थानों के चिन्हीकरण विषय में कार्यशाला आयोजित की गई।

     

    कार्यशाला में जनपद के विभिन्न विभाग पुलिस, स्वास्थ, शिक्षा एवम परिवीक्षा विभाग से आए हुए अधिकारियों द्वारा बालिकाओं से उनकी समस्याओं के बारे में चर्चा की गई।

     

     

    अपर निदेशक, प्रशिक्षण ऋचा सिंह एवम बाल विकास अधिकारी, शिल्पा जोशी द्वारा बालिकाओं से ऐसे स्थानों के बारे में पूछा गया जहां पर वह असुरक्षित महसूस करती हैं।

     

     

    बालिकाओं द्वारा हल्द्वानी में विभिन्न स्थानों को चिन्हित किया गया जिसमें हीरानगर का योगा पार्क, बागजाला वाला रास्ता, गौलापार, त्रिमूर्ति मंदिर के पास, कमलुआगांजा, लालडांठ चैराहा, 03 नंबर फार्म, डहरिया, जवाहरनगर, अम्बेडकरनगर, शनि बाजार, समता आश्रम गली, आदि।

     

     

    बालिकाओं द्वारा स्वयं के साथ हुई घटनाओं का विवरण दिया गया, उनके द्वारा बताया गया की स्कूल की छुट्टी के समय गेट के पास लड़के खड़े होकर छेड़खानी करते हैं और घर तक पीछा करते हैं और ऑटो वाले जबरदस्ती बैठाने के लिए भीड़ लगा लेते हैं। साथ ही असुरक्षित महसूस किए जाने की कई और वजह भी बताई गई जैसे युवक झुंड बना कर खड़े रहते हैं, शराब या नशे का सेवन करते हैं, गाड़ी स्पीड से चलाते हैं और आते जाते लड़कियों को छेड़ते हैं।

     

     

    कार्यशाला मे बालिकाओं ने कुछ सुझाव भी पेश किए जैसे स्कूलों के आसपास छुट्टी के समय पुलिस की गश्त, ऑटो चालक एवम ईदृरिक्शा चालक का सत्यापन, ऑटो या रिक्शा स्टैंड पर एवम अन्य चिन्हित स्थानों पर पेट्रोलिंग आदि।

     

    इस कार्यशाला में चिन्हित स्थानों एवम कारणों के साथ समिति अपनी रिपोर्ट प्रेषित करेगी जिससे संबंधित विभाग को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया जाएगा।

     

    कार्यक्रम में डा. आयुषी ने महिला स्वास्थ संबंधी, पुलिस विभाग से एएसआई. ज्योति कोरंगा ने महिला हेल्पलाइन ऐप और जिला प्रोबेशन कार्यालय से तबस्सुम ने हेल्पलाइन के बारे में की जानकारी दी। शिक्षा विभाग से यशोदा शाह द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया।

     

     

    कार्यक्रमों का उद्देश्य भय मुक्त वातावरण को बनाना है जहां बालिकाएं स्वयं को असुरक्षित ना महसूस करें और विश्वास के साथ कहीं भी आ जा सके, उन्हें आने-जाने में भय ना लगे और जिस भी क्षेत्र में छेड़छाड़ या बच्चियों को असुरक्षा महसूस हुई है। उनमे शीघ्र कार्यवाही की जायेगी। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या एवम शिक्षिकायें,सुपरवाईजर सुशीला ग्वाल उपस्थित रहे।

  • सदस्यता अभियान की हुई शुरुआत, अंतिम छोर पर खडे आदमी तक पहुचाये पार्टी के विचार- अजय भट्ट

    सदस्यता अभियान की हुई शुरुआत, अंतिम छोर पर खडे आदमी तक पहुचाये पार्टी के विचार- अजय भट्ट

    हलद्वानी—आज़ भारतीय जनता पार्टी सम्भाग कार्यालय हल्द्वानी में बुधवार को माननीय नैनीताल व ऊधम सिंह नगर सांसद अजय भट्ट जी द्वारासदस्यता अभियान के लिए नैनीताल ऊधम सिंह नगर सांसद अजय भट्ट जी ने कहा कि भाजपा सदस्यता अभियान के तहत राज्य के हर वर्ग और व्यक्ति से जुड़ने का प्रयास करेगी।

     

     

    उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान पार्टी का संगठन पर्व है। इसके तहत हम सभी मिलकर पार्टी के परिवार को मजबूत और सशक्त बनाने का काम करेंगे।

     

     

    उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी लोकतांत्रित पार्टी का सदस्य होना सौभाग्य की बात है।

     

    बुधवार को हल्द्वानी सम्भाग कार्यालय में पार्टी के संगठन पर्व के अवसर पर बोलते हुए अजय भट्ट जी ने कहा कि अभियान के तहत घर – घर जाकर लोगों को पार्टी के सिद्धांतों के बारे में बताया जाएगा।

     

    उन्होंने कहा कि भाजपा देश की सबसे लोकतांत्रित और जीवंत पार्टी है। इसके 18 करोड़ सदस्य हैं जो संविधान के अनुरूप फिर से सदस्यता लेंगे।

     

    उन्होंने कहा कि पार्टी की परिपाटी के अनुसार प्रत्येक सदस्य अपने परिवार की तरह है और यहां भाई भतीजावाद, जातिवाद, संप्रदायवाद, क्षेत्रवाद के लिए कोई जगह नही है।

     

    उन्होंने कहा कि भाजपा में देश समाज के लिए खड़े होने वाले छोटे छोटे कार्यकर्ताओं का सम्मान होता है। जिसका सबसे जीता जागता उदाहरण में स्वयं हूं। उन्होंने आह्वान किया कि सदस्यता अभियान में राज्य नए कीर्तिमान स्थापित करे।

     

     

    अजय भट्ट जी ने आज़ नैनीताल विधायक कालाढूंगी रामनगर हल्द्वानी निवर्तमान मेयर जिला पंचायत सदस्य व सभी पदाधिकारी को मिस्ड कॉल के जरिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई।

     

     

    इसके साथ ही राज्य में पार्टी के संगठन पर्व की शुरूआत हो गई है। अजय भट्ट जी ने बताया कि बुधवार से नैनीताल जिले में सदस्यता अभियान की शुरूआत की गई है।

     

    नैनीताल ऊधम सिंह नगर सांसद अजय भट्ट ने कहा कि सदस्यता अभियान के तहत पार्टी का लक्ष्य राज्य के एक एक व्यक्ति तक पहुंचना है।

     

    उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य हर घर और व्यक्ति तक पार्टी के विचारों को पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि इस दौरान होने वाले पार्टी के सभी सामाजिक, सेवा भाव और स्वच्छता के कार्यक्रमों से भी जनता को जोड़ा जाएगा।

     

    कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत , विधायक मोहन सिंह बिष्ट, प्रदेश दर्ज़ा राज्य मंत्री सुरेश भट्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष बैला तोलिया, दर्ज़ा राज्य मंत्री दिनेश आर्या, सदस्यता अभियान प्रमुख नैनीताल खिमानन्द शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी निवर्तमान मैयर जोगेन्दरपाल रौतेला,को भी जिला महामंत्री रंजन बर्गली व नवीन भट्ट, मीडिया प्रभारी भुवन भट्ट, लाखन निकलटिया, नितिन राणा, प्रतिभा जोशी आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं को सदस्यता दिलाकर सदस्यता कार्ड सौंपा गया ।

  • सारथी फाउंडेशन मनाया तृतीय वार्षिक उत्सव।

    सारथी फाउंडेशन मनाया तृतीय वार्षिक उत्सव।

    हलद्वानी—आज सारथी फाउंडेशन समिति के स्थापना दिवस का तृतीय वार्षिकोत्सव माँ जगदम्बा बैंक्विट हाल मुख़ानी रोड पर बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूम धाम से रंगारंग,सांस्कृतिक, संदेशात्मक कार्यक्रम एवं कई विशिष्ट लोगों को समाज हित में सामाजिक क्षेत्रों के लिए कार्य करने वाले लोगो को संस्था द्वारा सम्मान देकर पुरस्कृत कर पुरूस्कार वितरण के साथ संपन्न हुआ।

     

     

    *सारथी फाउंडेशन समिति के तृतीय वार्षिकोत्सव को संस्था के अध्यक्ष नवीन पंत सचिव ज्ञानेंद्र जोशी ,संस्था अतिथि के रुप मे समाजसेवी योगेश जोशी, निर्वतमान मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, हल्द्वानी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष किशोर पन्त, देवभूमि व्यापार मंडल के अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया,।

     

     

    सफल संचालन सांस्कृतिक कार्यक्रम संयोजिका दीक्षा पन्त पांडे ने किया।

    साथ ही नैनी महिला जागृति समिति नैनीताल मंजू रौतेला एवं उनकी टीम की महिलाओं द्वारा दीप प्रज्वलन में हमारे कुमाऊूनी संस्कृति के सगुना आखर का सुंदर गायन किया।

     

    तत्पश्चात सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत शुभनाद संगीत विधालय के छात्र, छात्राओ द्वारा सुंदर मनमोहक गायन वादन किया गया,और फिर संस्था के अध्यक्ष नवीन पन्त,सचिव ज्ञानेंद्र जोशी एवं संस्था पदाधिकारियो सदस्यों द्वारा अतिथियों का स्वागत बैच, पटके और बुके स्मृति चिन्ह के साथ किया गया।

     

     

    अपने अध्यक्षीय सम्बोधन मै संस्था के अध्यक्ष नवीन् पन्त द्वारा उपस्थित सभी आये हुए सम्मानित अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्था को दिये गये तीन वर्षों के सहयोग साथ के लिए आभार प्रकट किया गया और साथ ही साथ संस्था के तीन वर्ष पूर्ण होने एवं संस्था के चौथे वर्ष में प्रवेश करने के लिए सभी का अभिनंदन धन्यवाद दिया ,और सभी अतिथियों से पुनः सारथी के लिए आशिर्वाद मांगा, और कहा कि संस्था को आप सभी के सहयोग से इन तीन वर्षों मै इतना कार्य करने का मौका मिला है कि संस्था ने शहर मै ईमानदारी मेहनत से एक सफल प्रयास कर अपना मुकाम हाशिल किया है

     

    इसके लिए आप सभी बधाई के पात्र है,और आशा करता हूँ कि आप सब लोगों का स्नेह प्रेम लगातार इसी तरह से संस्था को मिलता रहेगा जिससे संस्था बड़े से बड़ा काम कर समाज हित जनहित में सारथी की भूमिका अदा कर सकती है वहीं सारथी की सफलता होगी।

     

     

    तत्पश्चात संस्था के सचिव ज्ञानेंद्र जोशी द्वारा संस्था के द्वारा वर्षभर मै किये गये कार्यों का लेखा जोखा पेश किया।

     

     

    इसके पश्चात संस्था अध्यक्ष नवीन पन्त द्वारा श्री सीताराम गोपाल गौधाम समिति हल्दीखाल दमुआदूंगा को गौचारे हेतु भुवन भगत जी को संस्था का चेक भैंट किया गया।

    सम्मान समारोह के क्रम मै हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संस्था ने शहर के सभी सरकारी स्कूलों मै 10 की कक्षा मै स्कूल स्तर पर प्रथम एवं द्वितीय छात्र,छात्राओं को मेधावी छात्र के रूप मै सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किये,।

     

     

    इसी सिलसिले मै शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या मै कुछ शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए भी सम्मानित किया गया।

    साथ ही संस्था ने इस वर्ष शहर मै स्वरोजगार कर अपने परिवार का पालन पोषण करने वाली लगभग 15 स्वालंबी महिलाओं का चयन किया जो ई रिक्शा एवं ऑटो चलाती है उनको सम्मानित करने का कार्य सारथी फाउंडेशन समिति ने किया जिससे इन्हें प्रोत्साहन मिल सके और नारी शक्ति प्रभावशाली बन सके।

     

    इसके साथ ही साथ भवाली के डॉक्टर गणेश पंत जी जिन्होंने अपने जीवन मै 18000 गरीब लोगों का निशुल्क नेत्र आपरेशन कर इलाज किया है उन्हें भी संस्था द्वारा सम्मानित किया गया, पर्यावरण क्षेत्र से जय जननी जय भारत के नैनीताल निवासी मनोज शाह जगाती को भी सम्मानित किया गया ।

     

    सरस्वती संगीत समिति की रिया फुलारा एवं उनकी टीम द्वारा पर्यावरण संरक्षण जनजागरण अभियान को लेकर पर्यावरण को लेकर नृत्य नाटिका की मनमोहक सुंदर प्रस्तुति दी गई।

     

     

    कार्यक्रम में विशेष उपस्थित सामाजिक संस्थाओं में इनरव्हील क्लब, संकल्प सिद्धी, साथी हाथ बढ़ाना, वैश्य महासभा, पुर्नवा,रवी रोटी बैंक,मोनिग वाकर क्लब, एक समाज श्रेष्ठ समाज, देवभूमि व्यापार मंडल, प्राचीन शिव मंदिर कमेटी,सोहार्द जन सेवा समिति, प्रत्रकार संगठन, प्रांतीय व्यापार मंडल, ट्रान्सपोर्ट नगर एसोसिएशन विशेष आकर्षण प्रस्तुति में भूमिका जोशी द्वारा कत्थक नृत्य, तेजस्विनी भट्ट द्वारा एकल नृत्य,मानसी जोशी द्वारा कत्थक नृत्य, मंजू रौतेला टीम द्वारा कुमाऊं का झोड़ा की मनमोहक सुंदर प्रस्तुति, नेहा पन्त निकिता मोर्या मानसी नेगी उज्जवल बिष्ट आकांक्षा कुमारी द्वारा कुमाऊंनी नृत्य की जबरदस्त सुंदर प्रस्तुति दी गई।

     

     

    कार्यक्रम के अंत मै सभी सांस्कृतिक, संदेशात्मक कार्यक्रम मै सम्मिलित बच्चों को आये हुए सभी ग्रुपो को भी सारथी फाउंडेशन समिति पदाधिकारियों एवं अतिथियों द्वारा पुरुस्कृत कर सभी का सम्मान किया गया।

     

    आजके कार्यक्रम में नवीन पंत,ज्ञानेंद्र जोशी,सुमित्रा प्रसाद,योगेश पांडे,गिरीश लोहनी,जाकिर हुसैन,आर पी पांडे,केतन जायसवाल, दीक्ष्या पंत पांडे,हेमा जोशी,मंजू सनवाल,पूजा पंत,भावना जोशी,शीला भट्ट,वर्षा टंडन, रंजना जोशी,गीता बेलवाल,भावना पांडे, बबिता टकवाल,सोना तिवारी,शीला राणा,कमला जोशी,मीना साही,मोनिका कोठरी,शीला भट्ट,तारा बिष्ट,जयप्रकाश,संतोष गौड़ आदि उपस्थित रहे।