Category: हल्द्वानी

  • अकादमिक सत्र जुलाई 2024 की प्रवेश की अंतिम तिथि को बढ़ाकर  15 सितम्बर 2024 किया गया।

    अकादमिक सत्र जुलाई 2024 की प्रवेश की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 15 सितम्बर 2024 किया गया।

     

    हलद्वानी—  आप सभी को अवगत कराना है कि अकादमिक सत्र जुलाई 2024 में ऑनलाइन प्रवेश की अंतिम तिथि विस्तारित कर 15 सितम्बर 2024 कर दी गयी है।

     

     

    कृपया समस्त शिक्षार्थियों का मार्गदर्शन कर प्रवेश करायें एवं अपने अध्‍ययन केन्‍द्र/ विध्याशाखा में अध्‍ययनरत शिक्षार्थियों को आगामी सेमेस्टर/वर्ष में प्रवेश लेने हेतु सूचित करने का कष्ट करें।

  • 1 से 7 सितंबर तक उत्तराखंड ओपेन यूनिवर्सिटी मनाएगी पोषण सप्ताह।

    1 से 7 सितंबर तक उत्तराखंड ओपेन यूनिवर्सिटी मनाएगी पोषण सप्ताह।

     

    हलद्वानी–उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा 1 से 7 सितम्बर, 2024 के मध्य राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का आयोजन किया जाएगा।

     

     

    राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के दौरान विभाग के शिक्षकों द्वारा विडियो व्याख्यान और विश्वविद्यालय के सामुदायिक रेडियो पर रेडियो कार्यक्रमों का प्रसारण किया जायेगा।

     

    पोषण सप्ताह के दौरान गृह विज्ञान विभाग द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से किया जायेगा जिसमे बाह्य विषय विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान दिए जायेंगे।

     

    विभाग द्वारा पोषण सप्ताह के उपलक्ष्य में स्कूली बच्चों को पोषण के प्रति जागरूक करने के लिए विद्यालयों में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी।

     

    साथ ही विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गाँव बसानी एवं देवलचौड़, हल्द्वानी स्थित आँगनबाड़ी केन्द्र में महिलाओं तथा आँगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को पोषण एवं आहार से सम्बंधित जानकारी विभाग द्वारा दी जाएगी।

     

    इसके साथ ही गृह विज्ञान विभाग के शिक्षार्थियों द्वारा पोषण सप्ताह के उपलक्ष्य में अपने क्षेत्रों में कराई गई विभिन्न गतिविधियों की रिपोर्ट का ऑनलाइन प्रस्तुतीकरण किया जायेगा।

  • हल्द्वानी- सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक पर भ्रष्टाचार का केस…..

    हल्द्वानी- सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक पर भ्रष्टाचार का केस…..

    हल्द्वानी- ऊधमसिंह नगर में लंबे समय से जिला सहकारी बैंक के प्रबंधक के रूप में तैनात रहे राकेश कुमार सोनी के खिलाफ विजिलेंस ने हल्द्वानी थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। ऊधमसिंह नगर में लंबे समय से जिला सहकारी बैंक के प्रबंधक के रूप में तैनात रहे राकेश कुमार सोनी के खिलाफ विजिलेंस ने हल्द्वानी थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

    विजिलेंस जांच में आया है कि सोनी की संपत्ति आय से 41.2 प्रतिशत अधिक है। सोनी वर्ष 2021 में सेवानिवृत्त हो गए हैं। बता दें कि राकेश कुमार सोनी जिला सहकारी बैंक में ऊधमसिंह नगर में प्रबंधक के रुप में तैनात थे। आरोप था कि उन्होंने किच्छा, सितारगंज, रुद्रपुर आदि जगह बैंक प्रबंधक रहते हुए खूब संपत्ति अर्जित की।

     

  • उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में उद्यमिता प्रोत्साहन हेतु प्रशिक्षण शिविर का आयोजन।

    उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में उद्यमिता प्रोत्साहन हेतु प्रशिक्षण शिविर का आयोजन।

    हलद्वानी–उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में उद्यमिता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. मनोज कुमार पांडेय रहे, जबकि आयोजन का नेतृत्व और संयोजन डॉ. अखिलेश सिंह ने किया।

     

     

    कार्यक्रम में छात्रों को उद्यमिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि कैसे उद्यमिता के माध्यम से वे न केवल अपने भविष्य का निर्माण कर सकते हैं बल्कि अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर प्रदान कर सकते हैं।

     

    डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने अपने वक्तव्य में विभिन्न व्यवसायिक अवसरों और स्थानीय उत्पादों के महत्व पर भी चर्चा की। उन्होंने गंगाजल, पर्यटन, और अन्य संभावित क्षेत्रों में उद्यमिता के अवसरों को विस्तार से समझाया।

     

     

    डॉ. अखिलेश सिंह, जो हाल ही में अहमदाबाद स्थित उद्यमिता विकास संस्थान (EDII) से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं, ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि “उद्यमिता विकास का एक सशक्त माध्यम है जो न केवल व्यक्तिगत विकास में सहायक है, बल्कि सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन लाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।” उन्होंने आगे कहा कि EDII में प्राप्त प्रशिक्षण ने उन्हें उद्यमिता के नए आयामों को समझने और उसे छात्रों के साथ साझा करने में मदद की है।

     

     

    इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के साथ-साथ विश्वविद्यालय के कई प्राध्यापक भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर छात्रों ने भी अपने विचार और अनुभव साझा किए, जिससे कार्यक्रम का महत्व और भी बढ़ गया।

     

     

    कार्यक्रम के अंत में, डॉ. अखिलेश सिंह ने सभी उपस्थित छात्रों और अतिथियों का धन्यवाद किया ।

  • हल्द्वानी बनभूलपुरा:युवक ने गोला पुल से कूद कर दी जान परिजनों मे कोहराम।

    हल्द्वानी बनभूलपुरा:युवक ने गोला पुल से कूद कर दी जान परिजनों मे कोहराम।

    हलद्वानी– हल्द्वानी के गोला पुल से एक युवक ने छलांग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

     

    घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। युवक को बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

     

     

    युवक की मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। आपको बता दें मृतक युवक की पहचान आदिल (22), पुत्र इकबाल, निवासी लाइन नंबर 17, आज़ाद नगर के रूप में हुई है।

     

     

    आदिल हल्द्वानी के मटर गली में अपने चाचा की कपड़ों की दुकान में काम करता था। घटना के बाद से युवक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।,1

     

    सूत्रों के अनुसार, आज सुबह भी एक अन्य युवक ने गोला पुल से छलांग लगाई थी, लेकिन वह पानी में गिर गया।

     

    उसे तुरंत रेस्क्यू कर पुलिस द्वारा सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ  उसका उपचार चल रहा है।

  • अखिल एकता उधोग व्यापार मंडल के द्वारा हल्द्वानी नगर में सड़क चौड़ी करण की व्यवस्था से पीड़ित व्यापारियों के  विस्थापन के समर्थन में निकाली विशाल रैली ।

    अखिल एकता उधोग व्यापार मंडल के द्वारा हल्द्वानी नगर में सड़क चौड़ी करण की व्यवस्था से पीड़ित व्यापारियों के विस्थापन के समर्थन में निकाली विशाल रैली ।

    हलद्वानी– हल्द्वानी नगर में सड़क चौड़ी करण की व्यवस्था से व्यापारी वर्ग पीड़ित है लगभग 101 दुकान दारो के भवन हटाने की शासन द्वारा लागू की कार्यप्रणाली न्याय उचित नहीं हैं।

     

     

    इन दुकानदारों का विस्थापन किया जाए और इनको उचित मुआवजा मिले और साथ ही हल्द्वानी ट्रैफिक की व्यवस्था को देखते हुए हल्द्वानी रिंग रोड का कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाए,

     

    ताकि समस्त कुमाऊं के पहाड़ से व्यापारियों का आगमन व्यवस्थित तरीके से हो जिससे कारोबार में वृद्धि हो।

     

    महोदय आपसे निवेदन है कि प्रदेश सरकार व्यापारी हित के लिए हमारी इन मांगों को शीघ्र गौर कर पूरा करने का प्रयास करेंगे ।

     

    प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा ने कहा प्रदेश सरकार बार बार व्यापारी को परेशान कर उनके कारोबार को प्रभावित कर रही है जिन व्यापारियों के भवन चौड़ीकरण की जड़ में स्वस्थ हो रहे हैं उनको विस्थापित किया जाए उनको सही मुआवजा मिले।

     

     

    कुमाऊं मंडल अध्यक्ष भुवन भट्ट ने कहा की व्यापारियों के साथ छल ठीक नहीं प्रसासन अपनी मंशा को जाहिर करें 100से बैठे व्यापारियों को परेशान करना उचित नहीं।

     

     

    शहर अध्यक्ष डिंपल पाण्डे ने कहा अगर प्रसासन नहीं सुनेगा तो हम मुख्यमंत्री के पास व्यापारियों की मांगों को लेकर जायेंगे।

     

     

    प्रदेश सह प्रभारी अतुल गुप्ता ने कहा व्यापारी एकजुट है आने वाले समय में आंदोलन को और गति मिलेगी ।

     

     

    जिला उपाध्यक्ष अनुज अग्रवाल ने कहा की व्यापारी टेक्स भर्ता है आज व्यापारी अपने आप को ही ठगा सा महसूस कर रहा है । आंदोलन के लिए आगे हमें बाध्य होना पड़ेगा।

     

     

    आज सांकेतिक रैली में व्यापारी वर्ग व्यापारियों महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भागदारी निभाई सैकड़ों लोग रैली में शामिल हुए हल्द्वानी मंगल पड़ाव से अम्बेडकर पार्क से होते हुए एस डीएम कार्यालय पहुंचकर अपना ज्ञापन तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री जी को प्रेषित किया गया।

     

    प्रदेश सहसंयोजक जीवन करती प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कैलाश जोशी नारायण बड़ौदा अमित चौहान गौरव पेंट महानगर अध्यक्ष डिंपल पांडे महामंत्री परविंदर सिंह नागपाल प्रदेश संगठन मंत्री भूपेश बिष्ट प्रभारी अतुल गुप्ता जिला महामंत्री अतुल प्रताप सिंह महिला नगर अध्यक्ष मेघा जोशी काजल खत्री अंजलि तड़ागी मंजू शाह ज्योति अवस्थी ज्योति अवस्थी संजय त्यागी चंदन बिष्ट दिगंबर भोजन मंडल अध्यक्ष कैलाश बिष्ट प्रताप जोशी नरेंद्र खनि संजय बिष्ट गोपाल सिंह बिस्ट बालम जोशी सतीश चंद्र नुसरत वारसी ,लव बक्शी , रोहित कर्मयाल, हिमांशु जोशी आदि उपस्थित रहे।

  • उच्च शिक्षा ले रहे छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर, अगली कक्षा में प्रवेश के लिए नहीं भरना पड़ेगा फॉर्म…..

    उच्च शिक्षा ले रहे छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर, अगली कक्षा में प्रवेश के लिए नहीं भरना पड़ेगा फॉर्म…..

    हल्द्वानी- उच्च शिक्षा ले रहे छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें अगले सेमेस्टर में प्रवेश लेने के लिए बार-बार फार्म भरने की जरूरत नहीं होगी। प्रवेश समिति के समक्ष मार्कशीट पेश करने और ऑनलाइन फीस भरने के बाद विद्यार्थियों को नए सेमेस्टर में प्रवेश मिल जाएगा। उच्च शिक्षा विभाग समर्थ पोर्टल को अपग्रेड कर रहा है। समर्थ पोर्टल ने ऑटो प्रमोट फॉर द नेक्स्ट सेमेस्टर फीचर अपडेट किया है। अब यूजी और पीजी में प्रवेश लेने वाले छात्रों को सिर्फ प्रथम सेमेस्टर में ही प्रवेश फॉर्म भरना होगा।

     

    इसके बाद परीक्षा पास करने पर विद्यार्थी खुद ही अगले सेमेस्टर के लिए प्रमोट हो जाएंगे। अब तक छात्र-छात्राओं को पास होने के बाद दोबारा पंजीकरण कर ऑनलाइन फार्म भरना पड़ता था। अब उन्हें एडमिशन समिति को पास हुई मार्कशीट दिखाकर फीस जमा करनी होगी। इसके बाद उसे अगले समेस्टर में आसानी से प्रवेश मिल जाएगा। फेल होने पर छात्र समर्थ पोर्टल से ही बैक फार्म भरेंगे।

  • छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर, 27 अगस्त से खुलेगा समर्थ पोर्टल, वंचितो को मिलेगा लाभ……

    छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर, 27 अगस्त से खुलेगा समर्थ पोर्टल, वंचितो को मिलेगा लाभ……

    हल्द्वानी- उच्च शिक्षा में प्रवेश नहीं ले पाए छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। 27 अगस्त को समर्थ पोर्टल खुलने पर प्रवेश से वंचित छात्र-छात्राएं पंजीकरण कराकर दाखिला ले सकते हैं। प्रदेशभर में कई छात्र-छात्राएं स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश नहीं ले पाए थे। वे समर्थ पोर्टल खोलने के लिए आंदोलन कर रहे थे। छात्र-छात्राओं की मांग और समस्या को देखते हुए

     

    स्नातक और स्नातकोत्तर में प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए 27 अगस्त से पांच सितंबर तक समर्थ पोर्टल खोला जाएगा। फीस जमा करने की अंतिम तिथि 10 सितंबर होगी। एमबीपीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एनएस बनकोटी ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया महाविद्यालयों में कक्षा संचालन के बाद द्वितीय पाली में दोपहर 12:30 बजे के बाद होगी। उन्होंने प्रवेश प्रक्रिया से वंचित छात्र-छात्राओं से शीघ्र प्रवेश लेने की अपील की है।

  • हल्द्वानी- आठ वर्षीय मासूम बच्चे के साथ दुष्कर्म, पॉक्सो में मुकदमा दर्ज…..

    हल्द्वानी- आठ वर्षीय मासूम बच्चे के साथ दुष्कर्म, पॉक्सो में मुकदमा दर्ज…..

    हल्द्वानी- हल्द्वानी के काठगोदाम थाना क्षेत्र में आठ वर्षीय मासूम बच्चे के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म करने वाले नाबालिग पर पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जुवेनाइल जस्टिस (जेजे) बोर्ड के सामने पेश करने के बाद बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार काठगोदाम क्षेत्र निवासी आठ वर्षीय किशोर शनिवार को घर में था। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला 17.9 वर्षीय किशोर उसे घोड़े चराने के बहाने गौला नदी की ओर ले गया। आरोपी ने वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

     

    पीड़ित किशोर जब घर पहुंचा तो उसने मां को मामले की जानकारी दी। इस पर जब मां ने देखा तो प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था। परिजन किशोर को लेकर काठगोदाम थाना पहुंचे। इसके बाद हुए मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि रविवार को आरोपी को पकड़कर जेजे बोर्ड के सामने पेश किया गया।

     

    यहां से उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है। उधर रविवार रात परिजनों ने आरोपी किशोर के परिजनों पर धमकाने का आरोप लगाया और काठगोदाम पुलिस से शिकायत की। एसओ विमल मिश्रा ने बताया कि आरोपी किशोर के परिजनों को फटकार लगाई गई है।

  • “संगठन पर्व सदस्यता” कार्यक्रम के निमित्त आयोजित हुई कार्यशाला।

    “संगठन पर्व सदस्यता” कार्यक्रम के निमित्त आयोजित हुई कार्यशाला।

    हलद्वानी–भारतीय जनता पार्टी जिला नैनीताल की संगठन पर्व सदस्यता के निमित आयोजित जिला कार्यशाला आजदिनांक 23-08-2024 दिन शुक्रवार को दोपहर में 1:00 बजे से स्थान- फूलदेही बैंक्वेट हॉल कमलुवागाँजा रोड़ हल्द्वानी में कार्यशाला सम्पन्न हुई ।

     

    इस बैठक में सभी प्रदेश पदाधिकारी /प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष व महामंत्री प्रदेश प्रकोष्ठ व विभागो के संयोजक, सह सयोजक सभी जिला पदाधिकारी एवम जिले के मोर्चो के अध्यक्ष महामंत्री , जिला व मंडल सदस्यता अभियान समिति के सयोजक, सह सयोजक एवम सदस्य मंडल अध्यक्ष/ एवम महामंत्री जिले में निवास करने वाले माननीय सांसदगण , पूर्व विधायक प्रत्याक्षी जिले में निवास करने वाले दायित्वधारी जिला पंचायत सदस्य सहकारी समितियों के अध्यक्ष ,ब्लाक प्रमुख, ज्येष्ठ प्रमुख, कनिष्क प्रमुख, नगर निगम एवम नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदेश स्तरीय सहकारी समितियों के निदेशक एवम राज्य स्तरीय बोर्डो के सदस्य कार्यशाला में उपस्थित रहे ।

     

     

    कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रताप बिष्ट जी ने की कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री खिलेन्द्र चौधरी, संगठन की रूपरेखा विवेक सक्सेना, कार्यक्रम के प्रदेश सदस्यता प्रमुख सह प्रदीप बिष्ट, जिला सदस्यता प्रमुख खीमानंद शर्मा, जिला सह सदस्यता प्रमुख विजय मनराल, जिला सदस्य प्रतिभा जोशी, जिला पंचायत अध्यक्ष बैला तोलिया, निवर्तमान मैयर जोगेन्दरपाल रौतेला, दर्ज़ा धारी मंत्री दिनेश आर्या रंजन बर्गली व नवीन भट्ट , प्रकाश आर्य जी द्वारा कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर आरम्भ हुआ ।

     

     

    मुख्य अतिथि व वक्ता प्रदेश महामंत्री खिलेन्द्र चौधरी जी ने कहा संगठन सर्वोपरी है संगठन की सदस्यता अभियान पर्व आरम्भ हो रहा है सभी लोग लोगों को भारतीय जनता पार्टी है जोड़ने को प्रेरित करें व हर कार्यकर्ता सदस्यता अभियान के लिए अग्रसर हो जाये, हमें सर्व ग्राही सर्व स्पर्शी शक्ति केन्द्र व बूथ लेवल तक सदस्यता अभियान की टीम गठित हो और अधिक से अधिक पार्टी को मजबूत करने की दिशा में कार्यकर्ता जुट जाएं ।

     

     

    और प्रतियेक कार्यकर्ता इस कार्य में जुट जाएं। कार्यक्रम मोदी जी द्वारा 1सितबंर से 8800002024 मिस कॉल करके अपनी पहली सदस्यता अभियान का शुभारंभ करेंगे जो लगातार 30 सितंबर तक चलेगा उसके उपरांत 16अक्टूबर से सक्रिय सदस्य बनाने का अभियान शुरू होगा ।

     

     

    जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने कहा की कार्यकर्ताओं को संकल्प लेकर सदस्यता अभियान में जुट जाना चाहिए सभी मंडलो में कार्यशाला 28ता तक सम्पन्न हो जानी चाहिए जिससे अभियान को जल्दी गति मिलेगी और सदस्यता अभियान समय पूर्वक सफल होगा।

     

    नैनीताल सह प्रभारी विवेक सक्सेना जी वृत लेते हुए कहा की सदस्यता अभियान के मंडलों की कार्यसमिति के लक्ष्य को सम्पूर्ण करने तथा उन्होंने हर कार्यकर्ता से सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए मंडल अध्यक्ष को टोली टीम बनाकर कार्यक्रम सफल बनाने का आह्वान किया।

     

    पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने कहा की पार्टी के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए पार्टी की सदस्यता अभियान को घर घर पहुंचाने का आह्वान किया।

     

    खीमानंद शर्मा ने कहा की अभियान को नमो एप क्यूआर कोड व मिस कॉल द्वारा सभी पदाधिकारि सदस्य बना सकते हैं और अभियान को समय पर सफल बनाएं।

     

    मंच संचालन सह संयोजक विजय मनराल जी द्वारा किया गया
    कार्यक्रम में मौजूद थे पूर्व उत्तराखंड मंडी अध्यक्ष गजराज सिंह बिष्ट, पूर्व दर्ज़ा धारी प्रकाश हरबोला,दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बौरा, पंचायत उपाध्यक्ष आनन्द दरमवाल, प्रमोद तोलिया, जिला पंचायत सदस्य कमलेश केडा,संजय वर्मा, चंदन बिष्ट, सचिन साह,नवीन भट्ट रंजन बर्गली भुवन भट्ट, लाखन निकलटिया, रमेश सुयाल, रूचि गिरी,नितिन राणा, विनीत अग्रवाल, प्रमोद बौरा, बहादुर नदगली, योगेश रजवार, अमित चौधरी, संजय पांडे, रत्नेश साह , विनोद तिवारी, मोहन पाठक,महेश खुल्वे,मनिष अग्रवाल, संजय शर्मा,माया रावत, अल्का जीना, चम्पा नेगी, श्रुति तिवारी, प्रतिभा जोशी, आदि उपस्थित रहे।