Category: हल्द्वानी

  • यू ओ यू को मिले नए कुलसचिव , किया कार्यभार ग्रहण।

    यू ओ यू को मिले नए कुलसचिव , किया कार्यभार ग्रहण।

    हलद्वानी–उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के नए कुलसचिव के रूप में खेमराज भट्ट ने मंगलवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

     

    पूर्व में भी खेमराज भट्ट उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में सहायक कुलसचिव के पद पर कार्यरत रहे हैं।

     

    कार्यभार ग्रहण करते हुए उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय उनके लिए उनका अपना परिवार है, और वह अपने परिवार के पास वापस लौट कर बहुत खुश हैं।

     

    उन्होंने कहा कि यहाँ पर उनकी सेवाओं के पहले के दौर के पश्चात अब जब वह यहाँ पर लौट कर आएं हैं तब से अब तक विश्वविद्यालय ने काफी तरक्की की है।

     

    उन्होंने कहा कि अब वह बतौर कुलसचिव यहाँ पर पुनः लौट कर आये हैं तो इस संस्थान को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का पूरा प्रयास करेंगे।

     

    उनका कहना है कि वे मुक्त और दूरस्थ शिक्षा से जुड़े इस संस्थान को इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की तर्ज पर विकसित करने का काम करेंगे, जिस हेतु वे विश्वविद्यालय स्टाफ के साथ मिल कर कार्य करेंगे।

     

    विश्वविद्यालय के सभी अधिकारी व कर्मचारियों ने कुलसचिव का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

     

     

    इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अकादमिक निदेशक प्रो. पी डी पंत, पूर्व कुलसचिव प्रो. संजय सिंह खत्री, उप कुलसचिव नरेंद्र लाल, सहायक कुलसचिव भूपेंद्र नयाल, दीपक कुमार, विक्रांत्र कुमार, अभिषेक बाजपेई, विमल चौहान, मनमोहन त्रिपाठी, भरत नैनवाल आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

  • हल्द्वानी- बाइक सवार बदमाशों ने महिला की चेन छीनी, कोतवाली से 200 मीटर दूर घटना को दिया अंजाम…..

    हल्द्वानी- बाइक सवार बदमाशों ने महिला की चेन छीनी, कोतवाली से 200 मीटर दूर घटना को दिया अंजाम…..

    हल्द्वानी- हल्द्वानी में कोतवाली से मात्र 200 मीटर की दूरी पर बाइक सवार बदमाश एक महिला के गले से चेन छीनकर फरार हो गए। घटना मंगलवार सुबह 6: 30 बजे की है।

     

    पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से अपराधियों की तलाश में जुटी है। परिजनों ने पुलिस को पत्र लिखकर मदद की गुहार और बदमाशों को पकड़ने की अपील की है।

  • हल्द्वानी में ब्याज माफिया एक्टिव…..

    हल्द्वानी में ब्याज माफिया एक्टिव…..

    हल्द्वानी- कुमाऊं कमिश्नर के जनता दरबार में बड़ी संख्या में ब्याज माफियाओं के एक के बाद एक कारनामे खुल रहे हैं। शिकायतकर्ताओं द्वारा ब्याज पर रकम दिए जाने के एवज में ब्लैंक चेक लिए जाने और उनका दुरुपयोग किए जाने की शिकायतें आई हैं, जिस पर कुमाऊं कमिश्नर ने संज्ञान लेते हुए पुलिस को भी कई मामलों में कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

     

    इसके अलावा कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कहा है कि लगातार ब्याज माफिया लोगों को उनकी मजबूरी में पैसा देकर उसका गलत फायदा उठा रहे हैं उन्होंने लोगों से अपील की है की कभी भी मुसीबत में किसी से पैसा उधार भी लेना पड़ जाए तो उसका रिकॉर्ड जरूर रखना चाहिए यही नहीं साहूकारा लाइसेंस वाले अगर ब्याज में पैसा दे रहे हैं

     

    तो उनको दिए जाने वाला चेक भरा हुआ होना चाहिए ब्लैंक चेक से लगातार दुरुपयोग हो रहे हैं । उन्होंने कहा कि जो अवैध ब्याज माफिया हैं उनके खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

  • हल्द्वानी हिंसा के मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक की जमानत पर हाईकोर्ट से बड़ी ख़बर..

    हल्द्वानी हिंसा के मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक की जमानत पर हाईकोर्ट से बड़ी ख़बर..

    हल्द्वानी- उत्तराखंड उच्च न्यायालय की खंडपीठ में होगी अब हल्द्वानी दंगों के प्रमुख आरोपी अब्दुल मलिक की जमानत अर्जी पर सुनवाई। एकलपीठ ने मैंटेबिलिटी को लेकर दायर याचिका को सोमवार को खारिज कर दिया। शुक्रवार को इस मामले में निर्णय शुरक्षित रख लिया था। आरोपी की ओर से शेषन कोर्ट के आदेश को उच्च न्यायालय में चुनौती दी गयी। न्यायमूर्ति रवीन्द्र मैठाणी की एकलपीठ में इस मामले में सुनवाई हुई। आरोपी की ओर से सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने पैरवी की, लेकिन जमानत पर सुनवाई से पहले सहायक सरकारी अधिवक्ता (ए.जी.ए.)मनीषा सिंह राणा की ओर से याचिका की मेंटेनेबिलिटी पर सवाल उठाया गया।

     

    उन्होंने आरोपी पर यू.ए.पी.ए.जैसे गंभीर मामले दर्ज होने और एन.आई.ए.एक्ट में शेषन कोर्ट को विशेष कोर्ट के अधिकार प्राप्त हैं और शेषन कोर्ट के आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट की खण्डपीठ में चुनौती देने की बात कही। कहा कि इसी अपराध से जुड़े अन्य मामलों की सुनवाई खण्डपीठ में हो रही है। इसका विरोध करते हुए आरोपी की ओर से कहा गया कि शेषन कोर्ट स्पेशल कोर्ट नहीं है, इसलिये एकलपीठ अपील पर सुनवाई कर सकती है। आगे यह भी कहा गया कि इस मामले में रेगुलर पुलिस जाँच कर रही है।

     

    खण्डपीठ उन मामलों में सुनवाई करती है जिसमे एन.आई.ए.और स्पेशल कोर्ट ने सुनवाई की हो। यहाँ मामले की सुनवाई के बाद सेशन कोर्ट जमानत प्रार्थनापत्र खारीज कर दिया गया है, इसलिए एकलपीठ को मामले की सुनवाई का अधिकार है। अदालत ने अपने निर्णय में सरकार के तर्क को सही ठहराते हुए कहा कि शेषन कोर्ट के आदेश को डबल बेंच में ही चुनौती दी जा सकती है।

     

  • हल्द्वानी- गंभीर आरोप, चरित्र की तरह दागदार रहा दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा का कार्यकाल…..

    हल्द्वानी- गंभीर आरोप, चरित्र की तरह दागदार रहा दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा का कार्यकाल…..

    हल्द्वानी- नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लालकुआं साढ़े पांच सालों से चर्चाओं में है। इस दौरान दुग्ध संघ में जमकर घोटाले सामने आए। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत की जांच में पश्मीना रजाई, कंबल घोटाला, अधोमानक और मिलावटी दूध की शिकायतें सही पाई गईं थीं। दुष्कर्म मामले के आरोपी भाजपा नेता मुकेश बोरा साढ़े पांच साल से नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ में अध्यक्ष के पद पर कार्यरत है। साथ ही वह दो साल से यूसीडीएफ के प्रशासक पद पर कार्यरत थे।

     

    नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लालकुआं के पूर्व जीएम निर्भय नारायण सिंह के खिलाफ जनवरी 2024 में शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू हुई थी। उन पर दुग्ध संघ में टेंडर वितरण, सूचना प्रकाशन, कंबल खरीद और कमेटी के दक्षिण भारत भ्रमण के दौरान दुग्ध संघ की कमाई के लाखों रुपये अनावश्यक तौर पर खर्च करके लाखों का घोटाला करने का आरोप था।

  • देवभूमि फार्मासिस्ट एसोसिएशन एवं अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने नैनीताल की जिला की कार्यकारिणी एवं नगर की कार्यकारिणी का हुआ गठन।

    देवभूमि फार्मासिस्ट एसोसिएशन एवं अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने नैनीताल की जिला की कार्यकारिणी एवं नगर की कार्यकारिणी का हुआ गठन।

    हलद्वानी–देवभूमि फार्मासिस्ट एसोसिएशन एवं अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने नैनीताल की जिला की कार्यकारिणी एवं नगर की कार्यकारिणी का हुआ गठन ।

     

    हेम लोहनी जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता मे कार्यक्रम सम्पन हुआ।

     

    जिला अध्यक्ष – लोहनी,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष -सूरज कोरंगा ,जिला उपाध्यक्ष-हेमन्त नगरकोटी ,जिला महासचिव -मानस बेलवाल ,जिला सचिव- नरेश मेवारी,जिला सचिव- कमलेश टम्टा,जिला सचिव-राजु चुफाल, जिला कोषाध्यक्ष -कमलेश नेगी ,जिला प्रभारी-कमल बिनवाल, संग्रक्षक -मुकेश रावत,संग्रक्षक-नीरज ततराड़ी,नगर अध्यक्ष -जय बेलवाल,नगर उपाध्यक्ष -हरिश भट्ट, नगर महासचिव -रोहित, नगर सचिव -संजय जोशी, नगर कोषाध्यक्ष -हर्षवर्धन पांडे।

     

    इस दौरान उधम सिंह नगर जिलाध्यक्ष राजेश कुमार,जिला कोषाध्यक्ष -सुनील राजभर,जिला महासचिव-अज़म अंसारी जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवम गंगवार उपस्थित रहे।

     

    इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष तनिष्क त्यागी ,प्रदेश कोषाध्यक्ष -सूरज कुमार, प्रदेश महासचिव योगेश पंडे ,प्रदेश संरक्षक-नरेन्द्र पंवार ,प्रदेश सचिव गौरव बेलवाल,भारत खनका भारती राठौर आदि मौजूद रहे।

  • बंगाल डॉक्टर रेप केस के विरोध में निकली विशाल जनआक्रोश रैली।

    बंगाल डॉक्टर रेप केस के विरोध में निकली विशाल जनआक्रोश रैली।

    हलद्वानी—आज मोमिता रैप व हर जगह महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और हत्याकांड और अन्य महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में से मुखानी से शहीद पार्क तक एक रैली का आयोजन किया गया।

     

     

    जिसमें अखिल एकता व्यापार मंडल (उत्तराखंड)व वसुधैव कुटुंबकम जनहित फाऊंडेशन,व देवभूमि फार्मासिस्ट ऐसोसिएशन उत्तराखंड के समस्त पदाधिकारियों ने बड़ चड कर हिस्सा लिया और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में एक जुट हो कर गुनहगारों को कठोरतम दंड देने की अवाज उठाई।

     

     

    जिसमें मुख्यत: कार्यक्रम संयोजक कुमाऊं मंडल अध्यक्ष भुवन भट्ट व संजय त्यागी के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।

     

    कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा, अनुज कांत अग्रवाल, संजय त्यागी, अतुल गुप्ता, अमित चौहान, नगर अध्यक्ष डिम्पल पांडे, प्रदीप जोशी, चंदन सिंह बिष्ट, मुखानी मंडल महामंत्री बालम जोशी, दीपक जोशी, युवा मोर्चा अध्यक्ष रोहित कर्मयाल, राहुल जोशी, वासुदेव कुटुम्बकम अध्यक्ष दीपा जोशी, डॉ भावना गुप्ता, आकांक्षा, नीतू त्यागी, रजनी पांडे, सुमन रावत, तनिष्क त्यागी, देव, शिवानी कांडपाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष मेघा जोशी, ज्योति अवस्थी,काजल खत्री, ज्योति अवस्थि, राशि जैन ,मंजू शाह,श्रुति  तिवारी,  योगिता बनोला, अंजली और मीडिया प्रभारी लव बक्शी महिलाओं ने युवाओं ने बढ़-चढ़कर पैदल पद यात्रा में भाग लेकर महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर आवाज उठाई।

  • उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी की शिक्षार्थी गुंजन खोनियाल बनी सहायक आयुक्त राज्य कर (वित्त विभाग)।

    उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी की शिक्षार्थी गुंजन खोनियाल बनी सहायक आयुक्त राज्य कर (वित्त विभाग)।

    हलद्वानी–उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की एम.एस. सी. पर्यावरण विज्ञान की शिक्षार्थी गुंजन खोनियाल के यूकेपीएससी (पी.सी.एस.)- 2021 की परीक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात सहायक आयुक्त राज्य कर (वित्त विभाग) के पद पर नियुक्त होने पर उनके परिजनों एवं विश्वविद्यालय के गुरूजनों ने खुशी जताई है।

     

    मूल रूप से गौचर (चमोली) निवासी गुंजन ने कक्षा 10वीं और 12वीं की शिक्षा उन्होंने सरस्वती विद्या मंदिर गौचर (चमोली)से हासिल की। इसके पश्चात बी.एस.सी. हेमवती नन्दन बहुगुणा विश्वविद्यालय श्रीनगर गढ़वाल से तथा एम.एस.सी. की पढ़ाई उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी से पर्यावरण विज्ञान विषय से की है।

     

    गुंजन ने अपने पहले ही प्रयास में यह परीक्षा उत्तीर्ण की है। अब उनको सहायक आयुक्त राज्य कर (वित्त विभाग) के पद पर नियुक्ति मिलेगी। गुंजन के पिता विनोद खोनियाल एक शिक्षक हैं तथा माता सीमा खोनियाल ग्रहणी हैं।

     

    गुंजन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया है।

     

    गुंजन की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ओ. पी. एस. नेगी, पर्यावरण विज्ञान विद्याशाखा के निदेशक प्रो. पी.डी.पंत, कुलसचिव डॉ. संजय खत्री, समन्वयक पर्यावरण विज्ञान डॉ. एच. सी. जोशी, डॉ. बीना तिवारी फुलारा, डॉ. कृष्ण कुमार टम्टा, डॉ. नेहा तिवारी, डॉ. प्रीति पंत, डॉ. दीप्ति नेगी, डॉ. खष्टी डसीला एवं विश्वविद्यालय परिवार ने खुशी व्यक्त करते हुए गुंजन को बधाई दी है।

  • दस हजार के लालच में गवां दिए साढ़े सोलह लाख रुपये, ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    दस हजार के लालच में गवां दिए साढ़े सोलह लाख रुपये, ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    हल्द्वानी- फ्रेंड्स कॉलोनी तल्ली हल्द्वानी निवासी कमल गोयल को कमीशन का लालच देकर साइबर ठगों ने 16.37 लाख रुपये ठग लिए। साइबर ठगों ने फ्रेंड्स कॉलोनी तल्ली हल्द्वानी निवासी कमल गोयल को कमीशन का लालच देकर 16.37 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने एक कंपनी का फर्जी प्रतिनिधि बनकर पहले कमल के खाते में रुपये डाले और झांसे में लेकर उससे लाखों रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करवा लिए। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया है।

    पुलिस के अनुसार कमल गोयल ने दी तहरीर में बताया कि 15 मई 2024 को अज्ञात व्यक्ति ने उसे एक कंपनी के ग्रुप में जोड़ दिया। इस ग्रुप में प्रोड्क्टस लाइक करने पर कमीशन देने का प्रलोभन दिया गया। 19 जून को उसे ऑनलाइन काम करने को कहा गया। इसमें विवरण भरने पर दो बार में 3000 और 5000 डलवाए और उसी दिन उसके खाते में 10,400 रुपये वापस आ गए। इस पर साइबर ठगों ने उससे 20 जून को चार बार में 3000, 4000, 36,000 और 88,000 रुपये ट्रांसफर करा लिए।

    इसके बाद रुपये रिकवर करने के लिए कमल से अलग-अलग बैंकों से 3,46,000 रुपये, 1,54,000 रुपये, 5,26,000 रुपये, 4,80,000 रुपये डलवाये। इसके बाद जीती हुई धनराशि निकालने के लिए 4,47,100 रुपये टैक्स जमा करने की बात कही तो कमल को धोखाधड़ी का अंदेशा हुआ। कमल ने 25 मई को साइबर अपराध शाखा हल्द्वानी में शिकायत दर्ज कराई। कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • हल्द्वानी- पहले दिन सौ से अधिक भवनों पर लगाए निशान, घरों में लाल निशान लगते देख चिंतित दिखे लोग……

    हल्द्वानी- पहले दिन सौ से अधिक भवनों पर लगाए निशान, घरों में लाल निशान लगते देख चिंतित दिखे लोग……

    हल्द्वानी- बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण वाली जमीन पर बने मकानों और परिवारों का डोर टू डोर सर्वे शुरू कर दिया है। रेलवे और विभिन्न सरकारी विभागों की छह टीमें सर्वे के कार्य में लगाई गई हैं। जमीन पर हुए अतिक्रमण का रेलवे की ओर से नक्शा उपलब्ध कराने के बाद प्रशासन ने शुक्रवार से बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण वाली जमीन पर बने मकानों और परिवारों का डोर टू डोर सर्वे शुरू कर दिया है। रेलवे और विभिन्न सरकारी विभागों की छह टीमें सर्वे के कार्य में लगाई गई हैं। संबंधित टीमें अतिक्रमण वाली जमीन पर बनाए गए मकानों को लाल निशान लगाकर चिह्नित कर रही है।

     

    टीमों ने पहले दिन 100 से अधिक भवनों पर निशान लगाए। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी, एसडीएम परितोष वर्मा और तहसीलदार सचिन कुमार के नेतृत्व में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को लेकर गठित की गईं छह टीमें वार्ड नंबर 32 में इंदिरा नगर पश्चिमी पहुंचीं। यहां डोर टू डोर सर्वे का काम शुरू किया गया। सर्वे शुरू होते ही बनभूलपुरा क्षेत्र के लोग भी बड़ी संख्या में टीमों के इर्द-गिर्द नजर आए। टीमों ने अतिक्रमण वाले भवनों में लाल निशान लगाने शुरू किए। अधिकारियों के मुताबिक सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक टीमें मकान और परिवार का डाटा जुटाती रहीं। किसी टीम ने 15 तो किसी टीम ने 20 घरों में लाल निशान लगाए। शाम तक 100 से ज्यादा भवनों पर लाल निशान लगाए जा चुके थे।

     

    इस दौरान सभी छह टीमों ने अतिक्रमण वाली जमीन में बने मकान, उनमें रह रहे परिवार, परिवारों में मौजूद लोगों के नाम और उम्र के साथ साथ मकान के मालिकाना हक संबंधी दस्तावेज, क्रय करने की दशा में विक्रेता का नाम, बिजली-पानी के बिल आदि को लेकर जानकारी जुटाई। अधिकारियों ने बताया कि अभी केवल उस भूमि का सर्वे हो रहा है जिसका रेलवे पूर्व में डिजिटल सर्वे करा चुका है। इस सर्वे के बाद नक्शे के आधार पर अतिक्रमण वाली शेष भूमि का भी सर्वे कराया जाएगा। सर्वे के दौरान नागरिक और रेलवे पुलिस भी मौजूद रही।  रेलवे की जमीन पर हुए अतिक्रमण का मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। पिछले दिनों हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट ने रेलवे के अधिकारियों से पूछा था कि उन्हें रेलवे की योजनाओं के विस्तार के लिए तात्कालिक रूप से कितनी जमीन की जरूरत है? कोर्ट ने सरकार और रेलवे को अतिक्रमण वाली जमीन पर रह रहे लोगों के विस्थापन की योजना भी तैयार करने के निर्देश दिए थे।

     

    सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने बताया कि कोर्ट के निर्देश के बाद रेलवे ने अपनी जरूरत के मुताबिक अतिक्रमण वाली जमीन का डिजिटल सर्वे कराया था। यह सर्वे पूरा होने के बाद रेलवे ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन से इस जमीन पर मौजूद भवनों और वहां रह रहे परिवारों की संख्या पता कराने की मांग की थी। उन्होंने बताया कि इस सर्वे से पता चलेगा कि उक्त जमीन पर कितने भवन हैं और कितने परिवार रह रहे हैं। उसके बाद ही कोर्ट के निर्देश के बाद मामले में आगे की कार्यवाही की जाएगी। सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को रेलवे की जमीन पर काबिज लोगों के पुनर्वास की योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, शुक्रवार को जब अलग-अलग टीमें अतिक्रमण वाली जमीन पर बने मकानों पर लाल निशान लगा रही थीं तो भवन स्वामी भविष्य को लेकर चिंतित भी नजर आए।