Category: हल्द्वानी

  • व्यापारियों ने काली पट्टी बाँध कर किया प्रदर्शन, दुकानों पर ध्वस्तीकरण की तलवार,…..

    हल्द्वानी -अखिल एकता उद्योग व्यापार के महानगर अध्यक्ष डिम्पल पाण्डे मुखानी मण्डल अध्यक्ष दिगंबर भोजक के नेतृत्व में संगठन के तमाम पदाधिकारियों ने काली पट्टी बाँध कर प्रदर्शन किया और नगर आयुक्त महोदय को माँग पत्र सौंपा और कहा कि कठगोदाम से मंगलपड़ाव तक सड़क चौड़ीकरण की जद में आने से 101 से अधिक दुकानों पर ध्वस्तीकरण की तलवार लटकी हुई है इस दायरे में जो दुकानें अतिक्रमण की जद में आई मानी जा रही हैं वो यहां पर दशकों से हैं।

     

     

     

    यहां के व्यापारी पीढ़ी दर पीढ़ी इन दुकानों से अपने परिवार की रोजी रोटी अर्जित कर रहे हैं। यहां के प्रभावित दुकानदारों ने अपनी दुकानों को बचाने के लिए हर उचित प्लेटफार्म पर दस्तक दी लेकिन कोई राहत नहीं मिली। पीडब्ल्यूडी और नगर निगम ने इन दुकानों को खाली करने के लिए 23 अगस्त तक की मोहलत दी जिसे बहरहाल निरस्त तो कर दिया गया है लेकिन व्यापारियों को मोहलत सिर्फ आठ दिन की दी गयी है।

     

    हमारी मांग है कि व्यापारी हितों को मद्देनजर रखते हुए प्रभावित व्यापारियों को कारोबार करने के लिए उचित जगह मुहैया कराई जाए। ताकि व्यापारियों को मानसिक व आर्थिक क्षति से कुछ राहत प्रदान की जा सके और वह अपनी और अपने परिवार की आजीविका चला सके प्रदर्शन और माँग पत्र सौंपने में अनुज कांत अग्रवाल ज़िला उपाध्यक्ष अतुल प्रताप सिंह ज़िला महामंत्री अमित चौहान प्रदेश सचिव प्रताप जोशी ज़िला उपाध्यक्ष काजल खत्री महिला ज़िला उपाध्यक्ष कल्पना रावत बालम जोशी संजय बिष्ट मण्डल उपाध्यक्ष इक़बाल हुसैन उपाध्यक्ष नगर इरशाद सिद्दीक़ी सचिव नगर मों आसिफ़ इत्यादि मौजूद रहे

  • उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय एवं सोसायटी आफ पॉल्यूशन एंड एनवायरमेंटल कंजर्वेशन साइंटिस्ट( स्पैक्स) संस्था के बीच हुआ एक समझौता।

    उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय एवं सोसायटी आफ पॉल्यूशन एंड एनवायरमेंटल कंजर्वेशन साइंटिस्ट( स्पैक्स) संस्था के बीच हुआ एक समझौता।

    हलद्वानी–उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी एवं सोसायटी आफ पॉल्यूशन एंड एनवायरमेंटल कंजर्वेशन साइंटिस्ट यानी स्पैक्स संस्था के बीच आज एक समझौत ज्ञान पत्र हस्ताक्षरित किया गया।

     

     

    जिसमें विश्वविद्यालय की ओर से कुल सचिव प्रोफ़ेसर संजय कुमार खत्री एवं संस्था की ओर से दो बृजमोहन शर्मा ने हस्ताक्षर किया।

     

     

    डॉ शर्मा ने कुल सचिव प्रोफेसर संजय खत्री को अवगत कराया की संस्था पर्यावरण विज्ञान विशेष आवश्यकता वाले बच्चों , जल प्रदूषण ई-वेस्ट मैनेजमेंट जल संवर्धन के क्षेत्र में रिस्पेक्ट संस्था कम कर रही है साथ ही साथ विज्ञान को और अधिक लोकप्रिय बनाने के लिए विज्ञान संप्रेषण विषय पर कई तरह की कार्यशाला का आयोजन किया जा चुका है साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में एवं स्वयं सहायता समूह में की महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए स्पेस द्वारा स्थानीय उत्पादों की ब्रांडिंग का प्रशिक्षण भी दिया जाता है।

     

     

    वर्तमान में विश्वविद्यालय से स्पेक्ट संस्था का मो करने का मुख्य उद्देश्य दूरस्थ शिक्षा से शिक्षा के माध्यम से शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को विज्ञान विषय में और अधिक पारंगत बनाने के लिए कार्यशालाओं का आयोजन वी विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गांव में लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्थानीय पारंपरिक वस्तुओं व वैज्ञानिक वस्तुओं का स्वत निर्माण करने का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाना है ।

     

     

    इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर ओम प्रकाश सिंह नेगी ने आशा व्यक्त कि संस्था और विश्वविद्यालय मिलकर राज्य में स्वरोजगार और कौशल विकास के माध्यम से लोगों को स्वावलंबी बनाया जाएगा और साथ ही विशेष आवश्यकता वाले बच्चों व उनके अभिभावकों के लिए वैज्ञानिक गतिविधियों के माध्यम से संप्रेषण विधा को और अधिक विकसित करने का प्रयास करने में सहायता मिलेगी।

     

    विशेष शिक्षा विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ सिद्धार्थ पोखरियाल वानिकी एवं पर्यावरण विभाग से सहायक प्राध्यापक डॉ कृष्ण कुमार टम्टा एवं स्पैक्स संस्था से नीरज उनियाल उपस्थित रहे।

  • 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाने की घोषणा, आखिर क्यों?, जानिए,,

    23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाने की घोषणा, आखिर क्यों?, जानिए,,

    हलद्वानी– 23 अगस्त 2023 को चंद्रयान 3 मिशन का लैंडर “विक्रम” चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरा था।

     

    इस सफलता ने भारत को चंद्रमा की सतह पर उतरने वाला चौथा और चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में उतरने वाला पहला देश बना दिया।

     

    इसरो की इस उल्लेखनीय उपलब्धि ने अंतरिक्ष अन्वेषण के क्षेत्र में भारत का कद और ऊँचा किया।

     

    माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी ने 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी।

     

    इस वर्ष 23 अगस्त पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस है, जिसके अंतर्गत भारत भर के वैज्ञानिक संस्थानों में अंतरिक्ष विज्ञान संबंधी गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं।

     

    नैनीताल स्थित आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) ने 13 अगस्त से 23 अगस्त के बीच नैनीताल और हल्द्वानी के विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों में छात्रों के लिए खगोल विज्ञान एवं अंतरिक्ष विज्ञान पर व्याख्यानों की एक श्रृंखला आयोजित की।

     

    इस श्रृंखला में खगोल विज्ञान के महत्व, आदित्य L1 मिशन, सूर्य एवं सौर मौसम, एस्ट्रोसैट जैसी अंतरिक्ष दूरबीनों इत्यादि विषयों पर एरीज के वैज्ञानिकों ने छात्रों से चर्चा की।

     

     

    जानकारी देते हुए वैज्ञानिक डा वीरेंद्र यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस को मनाने के लिए 23 अगस्त को एरीज के मनोरा चोटी परिसर में भी कई गतिविधियाँ आयोजित की गई हैं।

     

    इनमें जवाहर नवोदय विद्यालय सुयालबाड़ी के विद्यार्थी प्रत्यक्ष रूप से तथा सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर वैज्ञानिकों से चर्चा करेंगे।

     

    इसका लाइव प्रसारण 11 बजे से एरीज के यूट्यूब चैनल पर भी किया जाएगा। आम जनता के लिए दोपहर 2 बजे से 4 बजे के बीच खगोल विज्ञान एवं अंतरिक्ष विज्ञान पर विडिओ की स्क्रीनिंग और पोस्टर प्रदर्शनी भी चलाई जाएगी, जो सभी के लिए नि:शुल्क रूप से खुले हैं।

     

    इस कार्यक्रम का उद्देश्य अंतरिक्ष अन्वेषण में भारत की उपलब्धियों से लोगों को अवगत कराना है जिससे भावी पीढ़ियों को भी प्रेरित किया जा सके।

  • जाने कल का क्या है ट्रैफिक डाइवर्जन प्लान।

    जाने कल का क्या है ट्रैफिक डाइवर्जन प्लान।

    हलद्वानी– दिनांक 21.8.2024 को कुसुमखेड़ा तिराहा से हनुमान मंदिर तक वृक्ष कटान व विद्युत लाइन कार्य के दौरान यातायात डायवजर्न प्लान इस प्रकार रहेगा।

    यह डायवर्जन प्लान प्रातः 10:00  बजे से शाम 5  बजे तक प्रभावी रहेगा ।

     

    1- शहर हल्द्वानी से कालाढूंगी की ओर जाने वाले समस्त वाहन कुसुमखेड़ा तिराहा से ऊंचापुल से कटघरिया होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

     

    2- कालाढूंगी से हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त वाहन लामाचौड़ तिराहा से फतेहपुर रोड होते हुए कटघरिया से ऊंचा पुल होते हुए शहर की ओर आएंगे।

     

    3- कमलुवागांजा रोड /आरटीओ रोड से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त वाहन-

    – हनुमान मंदिर तिराहा से ऊंचा पुल होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

    हनुमान मंदिर तिराहा से आरटीओ रोड से गैस गोदाम रोड होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

    4- शहर हल्द्वानी से आरटीओ रोड/कमलुवागांजा रोड को जाने वाले समस्त वाहन –

    सेंट्रल अस्पताल तिराहा से गैस गोदाम रोड से आरटीओ रोड होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

    कुसुमखेड़ा तिराहा से ऊंचा पुल के पीछे वाले कट से हनुमान मंदिर तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

     

    कुसुमखेड़ा तिराहा से हनुमान मंदिर तिराहा और हनुमान मंदिर तिराहा से कुसुमखेड़ा तिराहा तक समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

  • गायत्री नगर शिवालिक विहार में देवखडी नाले के पानी से नुकसान का जायजा लेते हुए जिलाधिकारी वंदना ने कहा कि क्षेत्र के लगभग 300 से 400 लोगो के घरों में मलवा आने के कारण नुकसान हुआ है, उन्हें हर सम्भव मदद दी जायेगी।

    गायत्री नगर शिवालिक विहार में देवखडी नाले के पानी से नुकसान का जायजा लेते हुए जिलाधिकारी वंदना ने कहा कि क्षेत्र के लगभग 300 से 400 लोगो के घरों में मलवा आने के कारण नुकसान हुआ है, उन्हें हर सम्भव मदद दी जायेगी।

    हलद्वानी–   जिलाधिकारी ने अनेकों घरों का स्थलीय निरीक्षण कर स्थानीय लोगों से मुलाकात  की और कहा कि जिन लोगों के घरों का नुकसान हुआ है, प्रशासन द्वारा तत्काल सहायता राशि मौके पर दी जा रही है।

     

    उन्होंने कहा नगर निगम निगम के कार्मिको द्वारा लोगो के घरों और सड़कों से मलवा आदि निकालने का कार्य भी किया जा रहा है।

     

    उन्होंने आम पानी नाले, बरेला आम नाले के कैचमेंट से लेकर आबादी तक दीर्घकालीन सुरक्षा कार्य का प्रस्ताव एक सप्ताह में तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए ।

     

    सिंचाई, वन विभाग, और UUSDA की तकनीकी टीम नाले के स्थाई ट्रीटमेंट के लिए चल रहे सर्वे को एक सप्ताह में पूर्ण करेगी।

     

    गायत्री नगर के आन्तरिक कालोनियों मे छोटे नाले और गुल पर अतिक्रमण की शिकायत पर उपजिलाधिकारी को नालों पर अतिक्रमण का सर्वे करने के निर्देश दिये ताकि नाले के प्रवाह को सुचारू रूप से संचालित कर पानी के रूकावट को दूर किया जा सके।

     

    जिलाधिकारी द्वारा आमपानी, बरेला आम और देवखडी नाले के मुहाने पर तीन नालों (आमपाली, दुरगडी एवं बरेलाआम) नाले जो देवखडी नाले में मिलते है का स्थलीय निरीक्षण भी किया।

     

     

    वर्तमान में वन विभाग द्वारा तात्कालिक कार्य किये जा रहे है जिलाधिकारी ने वन महकमे के अधिकारी को तत्काल एक अतिरिक्त पोकलैंड लगाने के निर्देश दिये और दीवार बनाने के तात्कालिक कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया।

     

     

    उन्होंने देवखडी नाले के स्थायी समाधान हेतु एडीबी के प्रोजेक्ट मैनेजर कुलदीप सिंह से स्टीमेट शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिये ताकि नाले के स्थायी समाधान हेतु कार्य प्रारम्भ हो सके।

     

    उन्होंने कहा बुधवार को तकनीकी टीम के साथ ही सिचाई, वन एवं एडीबी संयुक्त सर्वे कर स्थायी समाधान हो सके इसके लिए एक सप्ताह के भीतर डीपीआर प्रस्तुत करने के निर्देश मौके पर दिये। उन्होने कहा तकनीकी टीम द्वारा देवखडी नाले के जंगल के अन्दर जाकर सर्वे भी किया जायेगा तथा नाले के ऊपर चैकडैम के साथ साथ नाले को चैनलाईज किया जायेगा जिससे नाले के प्रवाह को सुरक्षित निकास दिया जा सकेगा।

     

    निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, ,उपजिलाधिकारी ,पारितोष वर्मा, मिश्रा,एडीबी प्रोजेक्ट मैनेजर कुलदीप सिह,रेंजर ख्याली राम, तहसीलदार सचिन कुमार सिंचाई,नगर निगम के साथ ही निवर्तमान मेयर डा0 जोगेन्द्रर पाल सिंह रौतला व स्थानीय लोग उपस्थित थे।

  • रक्षाबंधन के पावन पर्व को मनाने डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल पुलिस, डॉक्टर बहनों से बंधवाई राखियां……

    रक्षाबंधन के पावन पर्व को मनाने डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल पुलिस, डॉक्टर बहनों से बंधवाई राखियां……

    हल्द्वानी_रक्षाबंधन के पर्व को मनाने STH  पहुंची पुलिस, बंधवाई डॉक्टर बहनों से राखियां, उपहार भेंट कर बहनों दिया सुरक्षा का भरोसा पूरे देश में बहन-भाई के अटूट प्रेम, स्नेह व विश्वास का प्रतीक पावन पर्व रक्षाबंधन मनाया जा रहा है। जिसके सकुशल आयोजन के लिए प्रह्लाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल द्वारा जिलेभर में भारी मात्रा में पुलिस कर्मियो को तैनात कर सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी अधिकारियों/कर्मियों द्वारा हर स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है। आज रक्षाबंधन के पावन पर्व को मनाने नैनीताल पुलिस के एसपी सिटी हल्द्वानी प्रकाश चंद्र तथा सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी  पुलिस बल समेत हल्द्वानी के डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे।

     

    वहां सभी पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर तथा नर्सों को रक्षाबंधन की बधाई दी। साथ ही वहां मौजूद डॉक्टर बहनों ने पुलिस कर्मियों को राखी बांधी। पुलिस द्वारा बहनों को उपहार भेंट कर सुरक्षा का भरोसा दिया और महिला सुरक्षा के लिए संकल्पबद्ध होकर कार्य करने के लिए अस्वस्त किया। इसके अतिरिक्त हल्द्वानी शहर में जगह–जगह पर तैनात महिला पुलिस कर्मियो के साथ भी रक्षाबंधन का त्योहार मानकर उनसे रखी बंधवाकर उपहार भेंट किए।

     

    एसएसपी नैनीताल के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस महिला सुरक्षा के लिए संकल्पबद्ध है। माताओं और बहनों की सुरक्षा को बाधित करने वालों के विरुद्ध नैनीताल पुलिस द्वारा कठोर से कठोर कार्यवाही की जाएगी।

  • भारतीय मजदूर संघ की बैठक का हुआ आयोजन, रक्खी यह मांगे..

    भारतीय मजदूर संघ की बैठक का हुआ आयोजन, रक्खी यह मांगे..

    हलद्वानी– भारतीय मजदूर संघ नैनीताल के समस्त पदाधिकारियों की बैठक जो भारतीय मजदूर संघ उत्तराखंड के आह्वाहन पर किया गया , जिसका आदेश जिला प्रभारी BMS के द्वारा दिया गया था,

     

    उंतरांचल आंगनबाडी कर्मचारी संघ कर्मचारी संगठन के द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाडीयों ने अपनी अपनी तरफ से समस्याये प्रदेश बी एम एस के सम्मुख के सम्मुख रखी गयी,

     

    सर्वप्रथम BMS जिला मंत्री के द्वारा आंगनबाडी कर्मचारी संगठन की जिला मंत्री (श्रीमती अंजू सागर) को जिले की समस्याएं बताने को आमंत्रित किया गया ,उनके द्वारा समस्याओं से अवगत कराया गया,

     

    इसी क्रम को जारी रखते हुए जिला संयुक्त मंत्री व ब्लॉक मंत्री ,प्रदेश कोषाध्यक्ष, पूर्व प्रदेश मंत्री नीरु , ब्लॉक अध्यक्ष शिवानी, ब्लॉक अध्यक्ष गीता मेहरा,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा समस्यायें रखी गई इन सभी समस्याओं को विस्तार रुप वर्तमान ब्लॉक संरक्षक बी एम एस सदस्य गीता बिष्ट द्वारा सम्पूर्ण समस्याओं को विस्तार पूर्वक सबके समक्ष रखा गया ,
    समस्याएं :-

     

    1-राजकीय कर्मचारी घोषित किया जाए , मानदेय मे व्रिद्धि की जाए।

    2-विभागीय योजना का लाभ ,

    3-सुपरवाईजर के पदों पर 100% नियुक्ति आंगनबाडी से की जाय,जीओ जारी किया जाए,

    4- सेवानिवृति के उपरान्त पैंशन व्यवस्था की जाए,

    5-अन्य विभागीय कार्यो हेतु बुलाये जाने पर TA का भुगतान किया जाए,

    6-सहायिकाओं की नियुक्ति जब तक नही होती तब तक कुक्ड फुड मे रेडीमेड खाने की व्यवस्था की जाय,जिससे बच्चों की गतिविधियों मे गुणवत्ता लाई जा सके ,व अन्य स्कूल मे पलायन रोका जाए,

    7-नंदागौरा इंटर पास का कार्य अतिशीघ्र इंटर कॉलेजों को सौपा जाये,

    8-प्रधानमंत्री मातृ बंदना योजना का कार्य अतिशीघ्र स्वस्थ विभाग में आशा बहिनों को दे दिया जाय,इस योजना मे सारा कार्य,(टीकाकरण,मां की आई डी,बच्चे की आई डी) सबकुछ स्वास्थ्य विभाग का है जो हमें ससयय उपलब्ध नहीं कराये जाते हैं जिससे लाभार्थियों को लाभ से वंचित रहना पडेगा,

    9-फोन के कार्य मे व रजिस्टर के कार्य मे अन्तर रहता हैं

    10-गेहूं चावल को सरकारी सस्ते गल्ले मे आगनवाड़ी की निगरानी मे घर के राशन के साथ मे ही दे दिया जाय इससे समय की बचत होगी, ढुलान भी आंगनबाडीयों को दिया जाए।

    इसके साथ ही प्रभारी जोशी जी द्वारा कहा गया जल्द ही जिला सम्मेलन किया जाए पूर्णकालिक महामंत्री शेखरानंद ने संगठन मे संगठित होकर कार्य करें कहां गया जिला अध्यक्ष द्वारा कहा गया सभी लोगों की समस्याओं को मै आगे लेकर जाऊंगा ,

     

    जिला मंत्री व प्रदेश प्रभारी मदन सिंह गैडा जी न विरेंद्र खंकरियाल ने हित मे किये जाने वाले कार्यो मे हर सम्भव उपस्थित ब्लॉक , बेतालघाट, भीमताल, हल्दुवानी, थे बैठक मे रोडवेज,व शिक्षा विभाग से भी उपस्थित रहे

  • बहनों का सम्मान कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

    बहनों का सम्मान कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

    हलद्वानी– अभिनव भारत संस्था द्वारा क्रिस्टल गार्डन रामपुर रोड में आयोजित बहनों के सम्मान कार्यक्रम में संयोजक कौस्तुभानंद जोशी जी की नेतृत्व में रक्षाबंधन की पावन पर्व पर 501 बहनों का सम्मान किया गया।

     

    सर्वप्रथम शहीदों की वीरांगनाओ के साथ मिलकर कौस्तुभानंद जोशी द्वारा दीप प्रजल्लवन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया उसके उपरांत 501महिलाओ को क्रम वार सम्मानित किया गया

     

    कार्यक्रम के माध्य में वीरांगना बहनों समाज सेवी बहनों द्वारा कौश्तुभानंद जोशी को रक्षा सूत्र बाधा गया।

     

     

    कार्यक्रम संयोजक कौस्तुभानंद जोशी जी ने कहा की महिला मातृशक्ति को हमें आगे लाना चाहिए और उनके विकास और नये कार्यों व आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम करने चाहिए।

     

    कार्यक्रम में कुमाऊ का परंपरागत गीत छोलिया नृत्य की प्रस्तुति की गई नूपुर कला केंद्र द्वारा गणेश वंदना कुमाऊनी झोडा चाचरी देशभक्ति के मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया ।

     

     

    कार्यक्रम में विधायक नैनीताल सरीता आर्या जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद ,जया कर्नाटक विमला सागुडी ,शांति जीना बहनों रेणु जोशी, श्रुति तिवारी, प्रतिभा जोशी, नीमा अग्रवाल आदी लोग प्रमुख से उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन पूनम जोशी व वंदना पंत जी द्वारा किया गया।

  • रक्षाबंधन आते ही अभी से ट्रेन फुल, 100 तक पहुंची वेटिंग; घर जाने के लिए करनी पड़ेगी जद्दोजहद…..

    रक्षाबंधन आते ही अभी से ट्रेन फुल, 100 तक पहुंची वेटिंग; घर जाने के लिए करनी पड़ेगी जद्दोजहद…..

    हल्द्वानी- त्योहारो के सीजन आते ही काठगोदाम रेलवे स्टेशन से चलने वाली नियमित ट्रेनें पैक हो गई हैं। काठगोदाम से दिल्ली, देहरादून, लखनऊ आदि दिशा में जाने वाली ट्रेनों में 100 तक की वेटिंग पहुंच गई है। स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन को लेकर काठगोदाम से दिल्ली, हावड़ा, लखनऊ वाली ट्रेनों में सीटें फुल हो गई हैं। हालांकि, आरएसी (रिजर्वेशन अगेंस्ट कैंसिलेशन) के तहत कुछ ट्रेनों में टिकट मिलने की उम्मीद हैं।

     

    काठगोदाम से वाया लखनऊ हावड़ा जाने वाली बाघ एक्सप्रेस में 15 अगस्त को स्लीपर क्लास में 99 वेटिंग, 16 अगस्त को 85, 17 अगस्त को 158, 18 अगस्त को 112, 19 अगस्त को 67 और 20 अगस्त को 56 रिजर्वेशन वेटिंग हैं। इसके अलावा काठगोदाम से दिल्ली रूट पर नियमित चलने वाली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में 15 अगस्त को द्वितीय श्रेणी में 37 वेटिंग, 16 अगस्त को 27 वेटिंग, 17 अगस्त को 69, 18 अगस्त को 125, और 19 अगस्त को 98 वेटिंग है

     

    जबकि रानीखेत एक्सप्रेस में 15 अगस्त को 93 वेटिंग, 16 अगस्त को 103, 17 अगस्त को 134, 18 अगस्त को 120 और 19 अगस्त को 132 वेटिंग लगी हुई हैं। इन ट्रेनों के एसी कोच में भी 40 से 50 के बीच वेटिंग चल रही है। इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि त्योहार के चलते ट्रेनों में भीड़ अधिक है।

  • अखिल एकता व्यापार मंडल द्वारा  व्यापारियों के हित मे किये जायेंगे ऐसे कार्य, जो बनेंगे मिसाल।

    अखिल एकता व्यापार मंडल द्वारा व्यापारियों के हित मे किये जायेंगे ऐसे कार्य, जो बनेंगे मिसाल।

    हलद्वानी– अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आज दो नहरिया स्थित k 11 होटल में प्रेस वार्ता आयोजित की गई 15 अगस्त को हल्द्वानी में श्री गणपति बैंकट हॉल जगदंबा नगर मेंआजादी उत्सव के मौके पर एक शाम व्यापारियों के नाम आयोजन होने जा रहा है ।

     

    जिसके बारे में चर्चा करते हुए विस्तार से प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा ने बताया की हल्द्वानी में व्यापारियों के लिए पहली बार सम्मान समारोह आयोजित होने जा रहा है एवं व्यापारियों के लिए हेल्थ इंश्योरेंस बीमा पॉलिसी का भी शुभारंभ किया जाएगा साथ ही बॉलीवुड के कलाकार मनोज वर्मा एवं अजीज खान द्वारा देशभक्ति गाने गाए जाएंगे प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि कल मुख्य अतिथि के संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव जायसवाल जी उपस्थित होंगे और संगठन के बारे में एवं व्यापारी हित के लिए कई घोषणा करेंगे।

     

     

    कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए आज प्रदेश अध्यक्ष पंडित विशाल शर्मा ने मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष जीवन सिंह कार्की पूर्व स्वर्गीय मंत्री डॉ इंद्रा हृदयेश के जनप्रतिनिधि रहे संगठन की सदस्यता दिलवाते हुए संगठन के सहसंयोजक उत्तराखंड पद की जिम्मेदारी दी एवं नीरज प्रभात गर्ग को प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक पाठक प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजय अवध बिहारी शर्मा को प्रदेश सचिव मजीद अली को कार्यकारिणी सदस्य विद्यासागर को नगर कार्यकारिणी सदस्य घनश्याम कृष्णा रुवाली को जिला उपाध्यक्ष नैनीताल मनोनीत किया गया प्रेस वार्ता में उपस्थित महिला प्रदेश प्रभारी श्रीमती कल्पना बोरा प्रदेश महामंत्री लाखन निगलटीया प्रदेश सह प्रभारी अतुल गुप्ता कुमाऊं मंडल अध्यक्ष भवन भट्ट जिला उपाध्यक्ष अनुज कांत अग्रवाल महानगर अध्यक्ष डिंपल पांडे महामंत्री परविंदर सिंह नागपाल जिला उपाध्यक्ष चंदन बिष्ट मंडल अध्यक्ष दिगंबर भोजक महामंत्री बालम जोशी प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण दत्त बडोला प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कैलाश जोशी दीप्ति चौफाल गोपाल रावत कैलाश बिष्ट महानगर उपाध्यक्ष शशि सिंह मुख्य सलाहकार एडवोकेट बिदेश गुप्ता आदि पदाधिकारी उपस्थित थे