Category: हल्द्वानी

  • हल्द्वानी में बीटेक, बीसीए और बीबीए कार्यक्रमों के नए छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया…….

    हल्द्वानी में बीटेक, बीसीए और बीबीए कार्यक्रमों के नए छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया…….

    हल्द्वानी- ग्राफिक एरा हिल विश्वविद्यालय, हल्द्वानी में आज बीटेक, बीसीए और बीबीए कार्यक्रमों के नए छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नए छात्रों को विश्वविद्यालय के परिसर, पाठ्यक्रम, सुविधाओं और संसाधनों से परिचित कराना था। कार्यक्रम का आरंभ विश्वविद्यालय के डायरेक्टर डॉक्टर मनीष कुमार बिष्ट, डीन एकेडमिक्स डॉक्टर एम सी लोहानी और प्रशासनिक अधिकारी डॉक्टर पुरुषोत्तम पंतोला द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

     

    कार्यक्रम के दौरान डीन एकेडमिक्स ने विश्वविद्यालय के इतिहास और मिशन के बारे में बताया। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि वे अपने अध्ययन के साथ-साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भाग लें। कार्यक्रम के दौरान, विश्वविद्यालय के निदेशक डॉक्टर मनीष कुमार बिष्ट ने भी छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने छात्रों को विश्वविद्यालय की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को प्रोत्साहित किया कि वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करें।

     

    जिसके बाद छात्र छात्राओं का ईआरपी रजिस्ट्रेशन किया गया। जिसके पश्चात टीवीएस ड्राइव का आयोजन हुआ। जहां आईस ब्रेकिंग गेम्स का आयोजन हुआ साथ ही छात्रों ने अपने टैलेंट का भी प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में, छात्रों ने विश्वविद्यालय के परिसर का भ्रमण किया।

  • ग्रीन ट्रिब्यूनल(राष्ट्रीय हरित अधिकरण), नई दिल्ली में विचाराधीन प्रकरण के सम्बन्ध में कुमाऊं आयुक्त ने कैंप कार्यालय सभागार में सोमवार को सम्बंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।

    ग्रीन ट्रिब्यूनल(राष्ट्रीय हरित अधिकरण), नई दिल्ली में विचाराधीन प्रकरण के सम्बन्ध में कुमाऊं आयुक्त ने कैंप कार्यालय सभागार में सोमवार को सम्बंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।

    हलद्वानी–मा. ग्रीन ट्रिब्यूनल(राष्ट्रीय हरित अधिकरण), नई दिल्ली में विचाराधीन प्रकरण के सम्बन्ध में कुमाऊं आयुक्त ने कैंप कार्यालय सभागार में सोमवार को सम्बंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।

     

     

    उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण विशेष निकाय है,जो बहु-अनुशासनात्मक मुद्दों से जुड़े पर्यावरणीय विवादों को संभालने के लिए आवश्यक विशेषज्ञता से सम्पूर्ण है।

     

    उन्होंने नियमों, मानकों के विरुद्ध कार्य करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कहा कि ग्रीन ट्रिब्यूनल(राष्ट्रीय हरित अधिकरण) के तहत बिना अनुमति के पेड़ कटाव, भू कटाव, अवैध तरीके के बन रहे होम स्टे या अन्य निर्माण कार्य, घरों-होटलों आदि से निकलने वाला प्रदूषित पानी या सीवर नदी नालों, तालाबों में जाता है।

     

    जिससे पर्यावरण और अन्य समस्याएं उत्पन्न होती है। कहा कि ऐसे लोगों को सूची तैयार करने को कहा, जिससे पर्यावरण को दूषित करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके।

     

    उन्होंने जल निगम और सम्बंधित विभाग के अधिकारियों से पुरानी सीवर लाइन या क्षतिग्रस्त हो गई है, उनका सर्वे करने को कहा जिससे समस्याओं का तत्काल प्रभाव से निस्तारण किया जा सके।

     

    उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से अवैध रूप से पेड़ों में कटान या नुकसान करने वालों पर चालानी कार्रवाही करने को कहा।

     

    साथ ही उन्होंने एडीएम को पहाड़ी इलाकों में बन रहे होम स्टे का सर्वे और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को पंगूट गांव के आस पास अवैध रूप से बन रहे होम स्टे की सूची बनाकर 15 दिन के भीतर रिपोर्ट देने को कहा।साथ ही ग्रीन बैल्ट को नुकसान करने वालों की सूची तैयार कर रिपोर्ट देने निर्देश दिए।

     

    इस दौरान एसएसपी पीएन मीणा, एडीएम पी आर चौहान,लोनिवि ईई रत्नेश कुमार,यूपीसीएल ईई एसके सहगल,जल संस्थान ईई रमेश सिंह गर्बयाल, जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी आदि मौजूद रहे।

  • नशा मुक्त भारत जनजागरुकता अभियान के अंतर्गत एसएसपी नैनीताल ने स्कूली छात्र छात्राओं को नशे के प्रति किया जागरूक, नशे के विरुद्ध दिलाई शपथ।

    नशा मुक्त भारत जनजागरुकता अभियान के अंतर्गत एसएसपी नैनीताल ने स्कूली छात्र छात्राओं को नशे के प्रति किया जागरूक, नशे के विरुद्ध दिलाई शपथ।

     

    हलद्वानी–भारत सरकार द्वारा संचालित नशा मुक्त भारत अभियान के “विकसित भारत का मंत्र, भारत हो नशे से स्वतन्त्र” थीम के अन्तर्गत दिनांक 12.08.2024 को एसएसपी नैनीताल  प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा अपने अपने क्षेत्रों के विभिन्न स्कूलों में छात्र-छात्राओं व स्टॉफ को मादक पदार्थ के विरूद्ध शपथ दिलाई गई।

     

     

    जागरूकता कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को मादक पदार्थों के दुष्परिणाणों के बारे अवगत कराते हुए जागरूक करते हुए सदैव नशे से दूर रहने हेतु जागरूक किया गया।

     

    मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करते हुए उनसे *बचाव के तरीको* के बारे में जागरूक किया गया।

     

    नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी जागरूक किया गया।
    “नशे के दुष्परिणामों से सचेत” करते हुए बताया गया कि कभी भी जीवन में नशा ना करें तथा अपने आस-पास के लोगों को भी जागरुक कर नशा न करने के लिये प्रेरित करें।

     

    अपने आसपास अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु कहा गया।

    इसके उपरांत सभी को पुलिस हेल्पलाइन नंबर डायल 112, साईबर क्राईम हेल्पलाईन नंबर-1930, महिला हेल्पलाईन नंबर 1090 की जानकारी दी गई और कोई भी समस्या/शिकायत होने पर तत्काल सूचना देने हेतु बताया गया।

  • एक बार फिर, पेडों कटान, यह हैं डायवर्जन प्लान।

    एक बार फिर, पेडों कटान, यह हैं डायवर्जन प्लान।

    हलद्वानी–दिनांक 13/14.08.2024 को नारीमन चौराहे से रेलवे स्टेशन काठगोदाम तक वृक्षों के कटान/विद्युत लाईन कार्य के दौरान यातायात डायवर्जन प्लान का व्योरा कुछ इस तरह है—

     

    यह डायवर्जन प्लान दिनांक 13/14.08.2024 को प्रातः 10:00 बजे से 17:00 बजे तक प्रभावी रहेगा।

     

    1- पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले समस्त प्रकार के वाहन नारीमन तिराहे से डायवर्ट होकर गोला बाईपास रोड का प्रयोग कर अपने गन्तव्य को जायेंगे।

     

     

    2- शहर हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन-

     

    • शनि बाजार से हुए गोला बाईपास रोड का प्रयोग कर अपने गन्तव्य को जायेंगे।

     

    • सिंधी चौराहे से ताज चौराहा होते हुए गोलापुल से गोला बाईपास रोड का प्रयोग कर अपने गन्तव्य को जायेंगे।

     

    • एस०डी०एम० कोर्ट तिराहे से ताज चौराहा होते हुए गोलापुल से गोला बाईपास रोड का प्रयोग कर अपने गन्तव्य को जायेंगे।

     

    • तिकोनिया चौराहे से राजपुरा होते हुए गोल्वा कम्पाउण्ड से ताज चौराहा होते हुए गोलापुल से गोला बाईपास रोड का प्रयोग कर अपने गन्तव्य को जायेंगे।

     

    3- रामपुर रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त वाहन गन्ना सैन्टर से डायवर्ट होकर तीनपानी तिराहे से गोला बाईपास रोड का प्रयोग कर नारीमन तिराहे से अपने गन्तव्य को जायेंगे।

     

    4- बरेली रोड से अपने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन तीनपानी तिराहे से डायवर्ट होकर गोला बाईपास रोड का प्रयोग कर नारीमन तिराहे से अपने गन्तव्य को जायेंगे।

     

    5- रोडवज / केमू स्टेशन हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाली समस्त रोडवेज / केमू की बसें ताज चौराहे से गोलापुल होते हुए गोला बाईपास रोड को प्रयोग कर नारीमन तिराहे से अपने गन्तव्य को जायेंगे।

     

     

    6- कॉलटैक्स तिराहे से नारीमन तिराहे तक समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

  • नशे के खिलाफ देशव्यापी सामूहिक  प्रतिज्ञा का  किया  गया आयोजन।

    नशे के खिलाफ देशव्यापी सामूहिक प्रतिज्ञा का किया गया आयोजन।

    हलद्वानी–सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार एवं जिलाधिकारी, के निर्देशों के क्रम में जनपद में नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत सोमवार को एम0बी0पी0जी0 कॉलेज, हल्द्वानी के साथ ही जनपद के समस्त कार्यालयों व विद्यालयों में नशे के खिलाफ एक देशव्यापी सामूहिक प्रतिज्ञा का आयोजन किया गया।

     

    कार्यक्रम के दौरान एम0बी0पी0जी0 कॉलेज, के परिसर में एक पेड़ का़ माँ के नाम से पौधारोपण भी किया गया। जनपद में नशा मुक्ति भारत अभियान के कार्यक्रम के तहत लगभग 90 हजार लोगों द्वारा शपथ ली गई।

     

    एम0बी0पी0जी0, कॉलेज हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम में एम0बी0 इण्टर कॉलेज, खालसा इ0का0, व गुरू नानक इ0 कॉलेज, के लगभग 300 छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रतिभाग किया गया।

     

     

    समारोह में 300 छात्र-छात्राओं ने नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर भारत सरकार के लाईव कार्यक्रम को देखा एवं भाषण व नुक्कड नाटक का आयोजन छात्र/छात्राओं के द्वारा किया गया।

     

     

    नशा मुक्त भारत अभियान का मुख्य उददेश्य विकसित भारत का मंत्र, भारत हो नशे से स्वतंत्र करना है।

     

    इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 एच सी पंत ने कहा कि आज जब हम अपना स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं, हम नशा मुक्त भारत अभियान की चौथी वर्षगांठ भी मना रहे हैं।

     

     

    यह पहल एक नशीली दवाओं से मुक्त भारत बनाने की हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता को दर्शाती है। आज नशा मुक्त भारत अभियान 11.22 करोड़ से अधिक लोग प्रेरित हुए है, तथा यह अभियान एक जन आंदोलन के रूप में बदल गया है, जिसे 3.54 लाख से अधिक युवा और 2.35 लाख से अधिक महिलाओं का समर्थन प्राप्त हुआ है।

     

    जिला समाज कल्याण अधिकारी, दिपांकर घिल्डियाल ने उपस्थित समस्त युवाओं से कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की ऊर्जा होते है तथा युवाओं की शक्ति का समाज एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है।

     

    नशामुक्त भारत अभियान में सर्वाधिक संख्या में युवा जुड़े। देश की इस चुनौती को स्वीकार करते हुए हम आज नशामुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत एकजुट होकर प्रतिज्ञा करते है कि न केवल समुदाय, परिवार, मित्र, बल्कि स्वयं को भी नशामुक्त कराएंगे क्योंकि बदलाव की शुरूआत अपने आप से होनी चाहिए।

     

    कार्यक्रम में भारत सरकार से राज्य समन्वयक सुश्री गुंजन शर्मा, जिला विकास अधिकारी, गोपाल गिरी गोस्वामी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ0 के0के0 त्रिपाठी, प्राचार्य डॉ0 बी0एन0 बनकोटी, डॉ0 कोमल शर्मा, जिला समन्वयक नशा मुक्त भारत अभियान, राहुल आर्य, सहायक समाज कल्याण अधिकारी, गोकुल फर्त्याल, सुरेन्द्र धपोला, विनय जोशी के साथ ही विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्रायें उपस्थित थे।

  • भाजपा ने आज हलद्वानी में निकाली तिरंगा यात्रा।

    भाजपा ने आज हलद्वानी में निकाली तिरंगा यात्रा।

    हलद्वानी– आज हलद्वानी में भारतीय जनता पार्टी ने विगत वर्षों की तरह भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया,।

     

    सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और प्रदेश और जिले के पदाधिकारियों ने इस यात्रा में भाग लिया, इस यात्रा की ज़िम्मेदारी भाजपा युवा मोर्चा, नैनिताल ने संभाली।

     

    बड़ी संख्या में युवा भाजपा कार्यकर्ता  स्कूटी और मोटरसाइकिल से सड़कों पर तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाते हुए रैली में शामिल हुए।

     

    रैली H.N intercollege  से शुरु होकर शहीद पार्क ,नैनीताल रोड,हलद्वानी  जाकर समाप्त हुई। रैली में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता के साथ वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए। रैली  की शुरुआत प्रदेश महामंत्री  राजेंद्र बिष्ट जी ने की,साथ मे प्रदेश कार्यालय सचिव कस्तूभा नंद जोशी उपस्थित रहे।

     

    साथ मे युवा मोर्चा अध्यक्ष कार्तिक हरबोला, जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, जिला महामंत्री नवीन भट्ट,रंजन बरगली, नगर मंडल अध्यक्ष प्रताप रेकवाल, कनिष्क ढींगरा, विसु शर्मा, दिनेश खुल्बे, प्रतिभा जोशी,  विजय लक्ष्मी, कल्पना वोरा, पूनम जोशी, रेनू टंडन, कामायनी मिश्रा, गीता जोशी, रतनेश शाह, संजय पांडे, श्रुति तिवारी इत्यादी बड़ी संख्या में शामिल हुए।।

  • सारथी फाउंडेशन की एक महत्वपूर्ण बैठक का हुआ आयोजन।

    सारथी फाउंडेशन की एक महत्वपूर्ण बैठक का हुआ आयोजन।

    हलद्वानी–आज दिनांक 11अगस्त 2024 दिन रविवार को सारथी फाउंडेशन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक मां जगदम्बा बैंक्विट हाल मुखानी रोड ,हलद्वानी में आयोजित की गई।

     

    जिसमें वर्षभर किये गये कार्यकालपों एवं संस्था का पूरा लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। साथ ही वर्ष 24-25 मै किये जाने वाले क्रिया कलापों पर विस्तार से चर्चा की गयी। साथ ही सारथी फाउंडेशन समिति की नयी कार्यकारिणी गठित की गयी जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर नवीन पंत एवं सचिव पद पर ज्ञानेंद्र जोशी को मनोनीत किया गया।

     

    साथ ही साथ अन्य कार्यकारिणी सदस्यों मै उपाध्यक्ष हेमा जोशी,संयुक्त सचिव गीता बेलवाल,जयप्रकाश,बबिता टकवाल,मीडिया केतन जायसवाल,विधि सलाहकार आर पी पांडे, को चुना गया। इसके साथ संरक्षक के रूप मै योगेश पांडे,गिरीश लोहनी,जाकिर हुसैन,सुमित्रा प्रसाद,प्रदीप सबरवाल को चुना गया।

     

    आज के कार्यक्रम मै नवीन पंत,ज्ञानेंद्र जोशी,योगेश पांडे,सुमित्रा प्रसाद,गिरीश लोहनी, उमेश सैनी,राजेश पंत,जयप्रकाश, दीक्षा पंत पांडे,केतन जायसवाल,पूजा पंत,हेमा जोशी,मीना साही,मंजू सनवाल,गीता बेलवाल,रंजना जोशी,बबिता टकवाल,रामा जोशी,भावना पांडे,शीला भट्ट,शीला राणा,भावना जोशी,तारा बिष्ट,प्रदीप सबरवाल,आर पी पांडे,आनंद आर्य,संतोष गौड़ आदि उपस्थित रहे।

  • अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल ने अपने नए पदाधिकारियों को सौपी जिम्मेदारियां।

    अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल ने अपने नए पदाधिकारियों को सौपी जिम्मेदारियां।

    हलद्वानी– दिनांक 11/08/2024को बालाजी होटल में प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते अखिल एकता उधोग व्यापार मंडल प्रदेश पदाधिकारियों कुमाऊं मंडल पदाधिकारियों व जिला पदाधिकारियों व मंडल पदाधिकारियों के नवनियुक्त जिम्मेदारी को दिया गया ।

     

     

    कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा जी ने कहा की लगातार प्रदेश व कुमाऊं व मंडल में लगातार व्यापारी भाई अखिल एकता उधोग व्यापार मंडल के कार्यों से प्रभावित होकर संगठन में जुड़ रहे हैं ।

     

    संगठन उत्तराखंड में लगातार गठन का कार्यक्रम चल रहा है, व्यापारी हितों को ध्यान में रखते हुए संगठन में समाजिक क्षेत्रों में जुड़े सक्रिय चेहरों जिम्मेदारी दी जा रही है।

     

     

    कुमाऊं मंडल प्रभारी भुवन भट्ट ने कहा की व्यापारियों के परेशानियों के समाधान और व्यापारियों के मूलभूत जरूरतों उनके छोटी छोटी परेशानियों के लिए व्यापार मंडल उनके कंधों से कंधा मिलाकर काम करने के लिए लगातार प्रयास रत है।

     

     

    नये दायत्व में प्रदेश के महामंत्री पद का दायित्व मिलने पर व्यापारी का सम्बोधन करते हुए लाखन निकलटिया जी ने कहा की हमको व्यापारी भाईयो की समस्याओं के लिए गहराइयों से चिंतन आवश्यकता है । उन्होंने कहा की बहुत शीघ्र संगठन का विस्तार किया जाएगा।

     

     

    प्रदेश के नये दायित्व में प्रदेश प्रभारी उत्तराखंड श्रीमती कल्पना बौरा ने कहा की व्यापार में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो महिलाओं आज हर क्षेत्र में आगे है महिलाओं को व्यापार संगठन का जो मुझे दायित्व मिला है प्रदेश में महिलाओं के लिए हर परेशानी में अखिल एकता उधोग व्यापार मंडल महिलाओं के साथ खड़ा रहेगा।

     

     

    पिथौरागढ़ से नव दायित्व कुमाऊं मंडल महामंत्री के दायत्व में जुड़े भास्कर पेटशाली जी कहा की वंचित व्यापारियों को संगठन से जोड़ा जायेगा, उत्तराखंड के दूरस्थ क्षेत्रों के व्यापारियों परेशानी का समाधान और उत्तराखंड सभी व्यापारी एक मंच पर आकर आपस में एक-दूसरे को सहयोग प्रदान करेंगे।

     

     

    कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नवीन दायित्वो धारियों को मनोनीत किया, लाखन निकलटिया प्रदेश महामंत्री, कल्पना बौरा प्रदेश प्रभारी उत्तराखंड, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र सिंह खनी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेन्द्र मेहरा,भास्कर पेटशाली कुमाऊं मंडल महामंत्री, कुमाऊं संगठन मंत्री सूरज प्रकाश लाम्बा, जिला उपाध्यक्ष प्रताप जोशी , जिला सचिव संजय सिंह शाही, उपाध्यक्ष सुनील जोशी, मीडिया प्रभारी मुखानी मंडल विरेन्द्र मेहरा, कार्यकारिणी सदस्य मंडल मुखानी शंकर सिंह भंडारी, कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र सिंह बिष्ट, कार्यकारिणी सदस्य मंडल मुखानी राजू जोशी, मंडल कार्यकारिणी सदस्य धीरज जोशी,कार्यक्रम में मौजूद रहे प्रदेश सचिव संजय त्यागी, नगर अध्यक्ष डिंपल पाण्डे,मुखानी मंडल अध्यक्ष दिगंबर भोजक, उपाध्यक्ष चंदन बिष्ट,महामंत्री बालम जोशी, सचिव कैलाश बिष्ट, मंडल मुखानी युवा मोर्चा अध्यक्ष रोहित कर्मयाल , युवा महामंत्री हिमांशु जोशी आदि लोग मौजूद रहे मंच संचालन किया कुमाऊं मंडल अध्यक्ष भुवन भट्ट ने किया।

     

    कार्यक्रम में माल्यार्पण व मिष्ठान वितरण हुआ व्यापारियों को नये संगठन से अखिल एकता उधोग व्यापार मंडल में आस बड़ी।

  • युवा व्यापारियों को सम्मानित कर मुखानी मण्डल का किया गठन।

    युवा व्यापारियों को सम्मानित कर मुखानी मण्डल का किया गठन।

    हलद्वानी– आज दिनांक 10/08/2024को हरिकृपा वेंकट हॉल में अखिल एकता उधोग व्यापार मंडल द्वारा मुखानी मंडल में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

     

    जिसमें नव युवा व्यापारियों का स्वागत व मुखानी युवा मंडल का गठन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता दिगम्बर भोजक जी ने की कार्यक्रम में युवा इकाई का गठन किया गया।

     

     

    इस मौके पर व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा, कुमाऊं मंडल अध्यक्ष भुवन भट्ट, हल्द्वानी शहर अध्यक्ष डिम्पल पाण्डे, जिला उपाध्यक्ष चंदन बिष्ट, मंडल उपाध्यक्ष संजय बिष्ट, मंडल सचिव बालम बिष्ट, मौजूद रहे
    मंच संचालन विशाल जोशी ने किया।।

     

    प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा ने कहा की आज व्यापारियों को युवा शक्ति की जरूरत है युवाओं से ही भविष्य में व्यापारियों के लिए उनके हितों के लिए आगे आना पड़ेगा।

     

     

    कुमाऊं अध्यक्ष भुवन भट्ट ने कहा की युवा शक्ति युवाओं का जोश व्यापारियों के मूलभूत जरूरतों के समय उनके हितों के लिए उपयोगी है युवाओं को रोजगार का बढ़ावा मिलना चाहिए यह हमारी रिड का काम करेंगे,।

     

    मंडल अध्यक्ष दिगंबर भोजक ने कहा मुखानी मंडल के व्यापारियों के लिए हमारा व्यापारी संगठन सदैव उनके साथ खड़ा है हमें युवाओं की जरूरत है , हम व्यापारियों के लिए लगातार चाहे बड़े व्यापारी या छोटे तबके का व्यापारी सबकी आवाज बनकर उनकी समस्याओं का हल करेंगे।

     

    युवा व्यापारियों को नव दायित्व से नवाजा गया युवा अध्यक्ष रोहित कर्मयाल, महामंत्री राहुल जोशी, हर्षित जोशी, उपाध्यक्ष मोहित राणा, उपाध्यक्ष हिमांशु जोशी, सचिव मनरूप सिंह, उपाध्यक्ष राहुल अधिकारी, सचिव गोविन्द सिंह दानू, सचिव विनोद काण्डपाल, मंत्री अजय पडलिया, मंत्री अजय बौरा,मौहित चंद्र, संजय, आशुतोष परगाई आदि लोगों ने अखिल एकता उधोग व्यापार मंडल द्वारा कार्यक्रम संपन्न हुआ।

  • बांग्लादेश में तख्ता पलट के बाद अल्पसंख्यक हिन्दुओ पर हो रहे अत्याचार और धार्मिक स्थलो को जलाए जाने पर हिंदुओं ने दर्ज किया जबदस्त विरोध,भेजा राष्ट्रपति को ज्ञापन।

    बांग्लादेश में तख्ता पलट के बाद अल्पसंख्यक हिन्दुओ पर हो रहे अत्याचार और धार्मिक स्थलो को जलाए जाने पर हिंदुओं ने दर्ज किया जबदस्त विरोध,भेजा राष्ट्रपति को ज्ञापन।

    हलद्वानी–  बांग्लादेश में इस्लामिक कट्टरपंथीओ द्वारा हिन्दुओ की निर्मम हत्या तथा हिन्दू मंदिर तोड़ने जलाने के विरोध में  दंगाइयों का पुतला दहन किया।

     

    हलद्वानी तहसील में जबदस्त नारेबाजी के बीच हिन्दुओ पर बांग्लादेश में हो रहे अत्याचारों और हत्याओं पर हिन्दुओ संगठनों ने जबरदस्त विरोध दर्ज किया, दिख रही नाराजगी के बीच जेहादियों के खिलाफ नारेबाजी के बाद पुतला दहन किया गया।

     

     

    सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति भारत सरकार को ज्ञापन भेजा गया, ज्ञापन में बांग्लादेशी हिन्दुओ को रक्षा सुरक्षा प्रदान करने हेतु निवेदन किया गया । इस प्रदर्शन में बडी संख्या में लोग उपस्थित रहे।