Category: हल्द्वानी

  • एनसीसी कैंप के बच्चों को नैनीताल पुलिस ने पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ।

    एनसीसी कैंप के बच्चों को नैनीताल पुलिस ने पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ।

    हलद्वानी– निरीक्षक यातायात  शिवराज सिंह बिष्ट कांस्टेबल गोविंद सिंह, कांस्टेबल शेर सिंह कंबोज व पुलिस टीम द्वारा आर्मी कैंप रानीबाग काठगोदाम में NCC के लगभग 300 कैडेटो समेत उपस्थित स्टाफ को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया।

     

    कार्यक्रम में सभी को यातायात नियमों का पालन करने हेतु एवं नशे में/ओवर लोडिंग/ओवर स्पीड वाहन न चलाने/ मोबाइल पर बात करते हुए वाहन न चलाने तथा स्वजनों को भी जागरूक करने की अपील की गई।

     

    हमेशा यातायात नियमों का पालन करने एवं अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया।

     

     

    सभी को उत्तराखंड पुलिस ऐप के ट्रैफिक eyes सुविधा के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

  • आयुक्त साहब ने जन सुनवाई कर निबटाए कई मुद्दे।

    आयुक्त साहब ने जन सुनवाई कर निबटाए कई मुद्दे।

    हलद्वानी– गुरूवार को आयुक्त दीपक रावत ने जनसुनवाई कर भूमि विवाद के मामले में दोनो पक्षों के साथ राजस्व के अधिकारियों को तलब कर विवाद का निपटारा किया।

     

    इस कडी में एक भूमि विवाद में आयुक्त श्री रावत ने दीपक साह को 15 लाख की धनराशि वापस कराने निर्देश दिये। दीपक साह ने आयुक्त को बताया कि एक सप्ताह समय के भीतर ऋचा सिंघल को 15 लाख की धनराशि वापस कर दी जायेगी।

     

    जनसुनवाई में ऋचा सिंघल ने बताया कि वर्ष 2023 में उन्होंने दीपक साह से ऊचापुल जलवायु विहार मे प्लाट क्रय किया था। स्थल पर प्लाट का रकबा नही होने से ऋचा सिंह को चौहदी की पैमाइश से वह भूखण्ड पूर्व में दूसरे व्यक्ति के नाम दर्ज हो चुकी थी।

     

    ऋचा सिंघल की शिकायत पर आयुक्त ने दोनो पक्षों को तलब कर विक्रेता ने अपनी गलती स्वीकारी। जिस पर विक्रेता दीपक साह द्वारा बताया कि 15 लाख की धनराशि एक सप्ताह के भीतर वापस कर दी जायेगी। आयुक्त ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर धनराशि वापस नही करने पर लैंडफ्रॉड एक्ट के तहत कार्यवाही की जायेगी।

     

    जनसुनवाई में कमलेश मेहता ने बताया कि रौशिला क्षेत्र मे उनके द्वारा 34 नाली भूमि क्रय की थी लेकिन मौके पर अन्यत्र व्यक्ति पंकज भटट ने भी उक्त खाते में अपनी भूमि का दावा किया।

     

    जिस पर आयुक्त ने तहसीलदार नैनीताल को मौके पर जाकर पैमाइश कर जांच के पश्चात रिपोर्ट प्रस्तुत कराने के निर्देश दिये ताकि अगली जनसुनवाई में लम्बित समस्या का समाधान हो सके।

  • तहसील दिवस में जनता की समस्याओं का अंबार…..

    तहसील दिवस में जनता की समस्याओं का अंबार…..

    हल्द्वानी- जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार के  निर्देश पर तहसील दिवस का आयोजन किया जाता है लेकिन अब यह तहसील दिवस धीरे-धीरे केवल औपचारिकता बनकर रह गया है हल्द्वानी तहसील में लगे तहसील दिवस में कई विभागों के अधिकारी नहीं आए। बिजली, पानी, एडमिशन, राशन कार्ड सहित नगर निगम की विभिन्न समस्याएं लोगों द्वारा उठाई गई।

     

    इस दौरान बनभूलपुरा क्षेत्र से आए जनप्रतिनिधि सकील सलमानी ने अधिकारियों को जनता की समस्याओं के समाधान करने के बजाय गुमराह करने का आरोप लगाया। वही सिटी मजिस्ट्रेट AP बाजपेई ने बताया कि विभिन्न समस्याओं को मौके पर मौजूद संबंधित विभाग के अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए हैं और जो विभाग के अधिकारी यहां नहीं आए हैं उनके खिलाफ स्पष्टीकरण लेकर जिला अधिकारी को कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा

  • बनभूलपुरा मामले में हाईकोर्ट ने डीएम व एसएसपी से मांगा जवाब…..

    बनभूलपुरा मामले में हाईकोर्ट ने डीएम व एसएसपी से मांगा जवाब…..

    हल्द्वानी- उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा में सरकारी भूमि पर निर्मित मस्जिद और स्कूल हटाने के दौरान हुई घटना में दो लोगों की मौत और घायलों को मुआवजा देने के मामले में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की रिपोर्ट के आधार पर स्वतः संज्ञान लेते हुए जनहित सुनवाई की। मुख्य न्यायधीश रितु बाहरी और न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खण्डपीठ ने नैनीताल की जिलाधिकारी से जवाब पेश करने को कहा है।

     

    न्यायालय ने यह भी बताने को कहा है कि वो अधिकारी कौन थे जिन्होंने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के बावजूद बिजली, पानी और राशन कार्ड जारी किए ? उनके खिलाफ क्या एक्शन लिया गया ? अब जब उन्हें वहां रहते हुए कई दशक हो गए हैं तब उनके आशयाने तोड़े जा रहे हजन। ये कैसी इंसानियत है ? मामले के अनुसार, उच्च न्यायलय ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के 19 फरवरी 2024 के पत्र का स्वतः संज्ञान लिया। इस मामले में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पास घटना के दौरान मृत और घायलों को मुआवजा देने के प्रार्थनापत्र दिए गए थे।

     

    उसमें कहा गया था कि घटना के समय दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी थी, जबकि दो लोगों को गम्भीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना के बाद दोनों मृतकों के परिवारों पर रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया, लिहाजा उनके परिजनों को सरकार की 2020 नियमावली के अंतर्गत मुआजा दिया जाए। गम्भीर रूप से घायल लोगों को भी मुआवजा मिले। खंडपीठ ने नैनीताल के जिलाधकारी और एस.एस.पी.को जवाब देने के निर्देश दिए हैं।

  • हल्द्वानी की सड़कों में संभलकर करें गाड़ी पार्क वर्ना, होगा चालान…….

    हल्द्वानी की सड़कों में संभलकर करें गाड़ी पार्क वर्ना, होगा चालान…….

    हल्द्वानी- शोरूम, शॉपिंग कांप्लेक्स और रेस्टोरेंट के सामने वाहन खड़े हो रहे हैं। इससे सड़क पर अक्सर जाम लग रहा है। इस समस्या से निपटने के लिए परिवहन विभाग ने तैयारी की है। अब परिवहन विभाग ऐसे वाहनों के चालान काटेगा, साथ ही इसकी फोटो खींचकर संस्थान मालिकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम को भी पत्र भेेजेगा। सोमवार को आरटीओ ने सभी प्रवर्तन टीमों को पत्र भेजकर इस संबंध में आदेश दिए हैं।

     

    अमर उजाला ने सोमवार को बड़े मॉल, रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकानों के आगे खड़े वाहनों से लग रहा है जाम शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसमें उल्लेख किया गया था कि नो पार्किंग जोन चिह्नित होने के बाद भी वाहन सड़कों पर खड़े हो रहे हैं। आरटीओ (प्रशासन) संदीप सैनी ने इस समस्या का संज्ञान लिया। उन्होंने प्रवर्तन टीमों को निर्देशित किया है कि वे कांप्लेक्स, मिठाई की दुकानों के आगे सड़क पर खड़े वाहनों का चालान करने की कार्रवाई करें। साथ ही इसकी फोटो भी खींचे।

     

    कहा कि इसके बाद रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी जिसमें ऐसे शोरूम और संस्थान मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करने की संस्तुति भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि उनकी टीम प्रतिदिन चालान काट रही है। ऑपरेटर्स के साथ कल होगी बैठक नैनीताल रोड के दोनों ओर बस और वाहन खड़े किए जा रहे हैं। जब परिवहन विभाग की टीम ने इनका सर्वे किया तो पाया गया कि केएमओयू, प्राइवेट और स्कूल की बसें सड़क किनारे खड़ी हो रही हैं।

     

    आरटीओ ने बताया कि बुधवार को इन सभी ऑपरेटर्स के साथ एक बैठक की जाएगी। इसमें सिटी मजिस्ट्रेट और पुलिस के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। बैठक में नैनीताल रोड को भारी वाहनों की पार्किंग से मुक्त रखने पर वार्ता की जाएगी।

  • पत्रकार कल्याण कोष की राशि बढ़ाकर की दुगनी।

    पत्रकार कल्याण कोष की राशि बढ़ाकर की दुगनी।

     

    हलद्वानी– प्रदेश सह मीडिया प्रभारी चंदन बिष्ट ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आज सूचना निदेशालय में सूचना विभाग की समीक्षा बैठक में पत्रकार कल्याण कोष के लिए काॅरपस फंड की धनराशि 5 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़ करने ,पत्रकारों के लिए ग्रुप इंश्योरेंस लागू करने की व्यवस्था करने एवं तहसील स्तर तक के पत्रकारों को मान्यता प्रदान करने की घोषणा करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया है।

     

    मीडिया में बयान जारी करते हुए चंदन बिष्ट ने कहा कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी माध्यम से पंहुचाने के लिए सूचना तंत्र को मजबूत करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं ।

     

     

    सूचना विभाग द्वारा विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए सरकार के महत्वपूर्ण कार्यों को मीडिया के माध्यम से जन सामान्य तक पहुंचाया जाएगा ।

     

     

    मुख्यमंत्री ने विकास पुस्तिका डिजिटल रूप में भी प्रस्तुत करने को सूचना विभाग से कहा है । फिल्म निर्माताओं को राज्य में फिल्म निर्माण के लिए निरंतर प्रोत्साहित किया जाए और उन्हें हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इससे स्थानीय स्तर पर लोगों की आजीविका में भी वृद्धि होगी।

     

     

    तकनीक के दौर में प्रिन्ट, इलेक्ट्रानिक माध्यमों के साथ ही सोशल मीडिया और यूट्यूब माध्यमों का भी अधिकाधिक प्रयोग सुनिश्चित किया जाए।

     

     

    कार्यों में तेजी लाने के लिए सूचना विभाग द्वारा ई-फाइलिंग प्रणाली का पूर्ण उपयोग किया जाए। जनपदों में सूचना तंत्र को मजबूत किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि सूचना तंत्र राज्य के पर्वतीय जनपदों में भी मजबूत हो। इसके लिए विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को जनपदों का नोडल अधिकारी बनाया जाए। यह निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रिंग रोड स्थित सूचना भवन में सूचना विभाग की लगभग 05 घण्टे की समीक्षा के दौरान दिये।

     

     

    मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि सरकार और जनता के बीच समन्वय बनाने के लिए सरकार के चेहरे के रूप में सूचना विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। विभाग द्वारा सुनिश्चित किया जाए कि मीडिया और विभिन्न प्रचार माध्यमों से जनता को सरल भाषा में सरकार के कार्यों और योजनाओं की जानकारी पहुंचे ।

     

     

    प्रदेश सह मीडिया प्रभारी चंदन बिष्ट ने जानकारी देते हुए कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी , सूचना अधिकारी एवं अन्य जिला स्तर के अधिकारियों को मीडिया के साथ बेहतर समन्वय बनाने के निर्देश दिए हैं।

     

     

    जिससे सरकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक आसानी से पहुचाई जा सके । साथ ही जनहित में सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और कार्यों की सक्सेस स्टोरी नियमित मीडिया संस्थानों को प्रकाशन के लिए उपलब्ध कराई जाए । प्रदेश के मैदानी एवं पर्वतीय जिलों में मजबूत सूचना तंत्र विकसित किया जाए ।

  • बेहतर सामंजस्य के लिए किया कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री ने संवाद, जानी जमीनी हकीकत।

    बेहतर सामंजस्य के लिए किया कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री ने संवाद, जानी जमीनी हकीकत।

    हलद्वानी–   प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सर्किट हाउस काठगोदाम में कार्यकर्ता संवाद आयोजित कर कार्यकर्ताओ से सुझाव एवं समस्याओं को सुना ।

     

     

     

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आम जनता एवं सरकार के मध्य बेहतर सामंजस्य बना रहे ,सरकार की योजनाएं आमजन तक पहुंचे और आमजन की समस्याएं सरकार तक पहुंचे इसके लिए नैनीताल जिले के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता के साथ संवाद कार्यक्रम स्थापित किया ।

     

     

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कार्यकर्ताओ की समस्याओं को गंभीरता से लेने एवं उनका त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए ।

     

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यकर्ताओ को आश्वस्त करते हुए कहा वो विधानसभावार कार्यकर्ताओ के साथ टिफिन बैठक आयोजित कर आगामी समय में भी उनसे अपना संवाद कायम रखेंगे ।

     

     

    काठगोदाम सर्किट हाउस में आयोजित कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नैनीताल जिले के समस्त मंडल एवं दूरस्थ क्षेत्रों से आए कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों से उनकी समस्याओं एवं सुझावों को तसल्ली से सुना और उनका समाधान कर कार्यकर्ताओ को संतुष्ट किया ।

     

     

    मुख्यमंत्री के साथ सीधा संवाद करने को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह दिखाई दिया , मंडल पदाधिकारी , जिला पदाधिकारी ,प्रदेश पदाधिकारी ,विधायक ,दर्जा मंत्री ,समेत भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओ ने संवाद सम्मेलन में हिस्सा लिया ।

     

    कार्यकर्ताओ ने अपने अपने क्षेत्र की सड़क निर्माण , बिजली बिल की खामियां , अवैध खनन , जल भराव , पार्किंग , कानून व्यवस्था , कैंची धाम जाम की समस्या , फिटनेस सेंटर अव्यवस्था ,एथेनॉल प्लांट , ड्रग्स माफिया, गौला मजदूरों की समस्या , प्राकृतिक आपदा मुआवजा जैसी समस्याओं समेत जल जीवन मिशन प्रगति एवं प्रधानमंत्री आवास योजना लाभार्थियों की समस्याओं को मुख्यमंत्री के सम्मुख रखा ।

     

     

    इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा नैनीताल जिले में किए जा रहे विकास कार्य , भवाली में जाम से निपटने के लिए पार्किंग ,कैंची धाम के लिए बायपास निर्माण , काठगोदाम हिल स्टेशन ,शीशमहल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट , समान नागरिकता कानून , जमरानी बांध , हल्द्वानी शहर के चौराहों के चौड़ीकरण समेत तमाम विकास कार्यों में तेजी से काम करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया ।

     

     

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यकर्ताओ से संवाद के दौरान जिला स्तर के अधिकारियों को कार्यकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से लेने एवं उनका समाधान करने के निर्देश दिए ।

     

    मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कार्यकर्ताओ के साथ संवाद को सार्थक बताते हुए कहा आगामी दिनों में भी कार्यकर्ताओ के साथ संवाद कार्यक्रम जारी रखते हुए विधानसभा वार टिफिन बैठक आयोजित कर कार्यकर्ताओ की समस्याओं सुनेगे । ठीक इसी तरह ग्रामसभा वार भी कार्यकर्ताओ के साथ संवाद कायम किया जायेगा ।

     

     

    कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ,प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट , विधायक मोहन सिंह बिष्ट , बंशीधर भगत , सरिता आर्या , राम सिंह कैड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया , अध्यक्ष मंडी परिषद अनिल कपूर डब्बू , जोगेंद्र रौतेला , सुरेश भट्ट ,दीपक मेहरा, दिनेश आर्या , प्रकाश हरबोला , मजहर नवाब, प्रदीप बिष्ट , चंदन बिष्ट ,साकेत अग्रवाल , शशांक रावत , जिला महामंत्री रंजन बर्गली , रेनू अधिकारी , भावना मेहरा , कौस्तुबानंद जोशी , शांति मेहरा , अजय राजोर  ,श्रुति तिवारी ,प्रतिभा जोशी समेत जिला नैनीताल के भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

  • भ्रष्टाचार में डूबीं कांग्रेस जनता को भ्रम में ना डालें – जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट

    भ्रष्टाचार में डूबीं कांग्रेस जनता को भ्रम में ना डालें – जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट

     

    हलद्वानी—  नैनीताल जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने बताया की कांग्रेस अपने शासनकाल में उत्तराखंड के लिए कुछ नहीं किया ,केवल धन बटोरने व जनता को छलने का काम किया है , कांग्रेस आपसी झगड़ों व भ्रष्टाचार में उत्तराखंड को पिछे करने का काम कांग्रेस ने किया है ,

     

     

    इसलिए जनता ने इन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया है , उत्तराखंड विकास के लिए केन्द्र और राज्य सरकार निरन्तर अग्रसर है ।

     

    प्रताप बिष्ट ने कहा जनता कांग्रेस के छलावे को जान चुकी है यह केवल मीडिया की हेडलाइन बनने व जनता के बिच झूठ परोसने का काम ना करें।

     

     

    उन्होंने कहा पिछले कई वर्षों कांग्रेस की सरकारें रही पर उत्तराखंड कै भविष्य के बारे में कभी कांग्रेस ने नहीं सोचा।
    भारतीय जनता पार्टी लगातार उत्तराखंड के विकास के लिए अग्रणी है सड़कों का जाल बिछाया है ।

     

    उत्तराखंड की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए यहां के लिए सरकार लगातार काम कर रही है प्रदेश के मुख्यमंत्री स्वयं कामों की लगातार समीक्षा कर रहे हैं, कांग्रेस अपने दोहरे चरित्र को छोड़ दें जनता उनको माफ नहीं करेगी ।
    कांग्रेस के नेताओं को धरातल की जानकारी है नहीं हवा हवाई बातों से बाज आयें !

     

     

    उन्होंने बताया कि नैनीताल जनपद में प्राथमिकताएं से जो काम हो रहे हैं नैनीताल नगर के ड्रेनेज व्यवस्था, हल्द्वानी नगर की ड्रेनेज व्यवस्था, रामनगर की ड्रेनेज व्यवस्था, हल्द्वानी नगर की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था, नैनीताल नगर की सीवर व्यवस्था, नैनीताल नगर के प्रवेश द्वार तल्ली ताल का ट्रैफिक प्लान, नैनीताल नगर में बढ़ते वाहनों के दबाओ की दृष्टि के सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को लागू किया गया जाना, वह रूषि बाईपास से परिवहन ,कैंची धाम हेतु वैकल्पिक मार्ग रामनगर से होते हुए ,नैनीताल तथा हल्द्वानी में सड़कों का चौड़ीकरण नैनीताल भीमताल आदि झीलों का सौंदरीकरण ,हल्द्वानी रिंग रोड हल्द्वानी फ्लाइओवर ,हल्द्वानी फुट ओवर ब्रिज ,हल्द्वानी बस अड्डा भीमताल पार्किंग, विजयपुर पहाड़ पानी और काठगोदाम से हेडाखान रोडका और रोपवे , भवाली से खैरना NH, मेट्रोपोल पार्किंग कैंट बोर्ड की भूमि पर पार्किंग, गौशालाएं रामनगर हल्द्वानी भवाली, जनपद से प्राधिकरण द्वारा SAS के अंतर्गत भेजेगा औवसंरचना परियोजनाएं, हल्द्वानी नैनीताल रोड स्थित पार्कों का सौंदरीकरण, सड़क चौड़ीकरण ,पेड़ों का प्रत्यारोपण रूसी बाईपास पर स्थाई सरफेस पार्किंग ,मछली वन नहर चोरगलियां ,बिंदुखत्ता राजस्व गांव , जमरानी बांध विस्थापन योजना, कैंची धाम से भवानी तक विनिमित्र क्षेत्र बनाया जाना यह सारी योजनाएं सुचारू रूप से चल रही है कांग्रेस इसमें भ्रम की स्थिति पैदा ना करें।

     

     

    प्रताप बिष्ट ने कहा कि कांग्रेस के नेता जिस प्रकार सरकार के प्रति नफ़रत व झूठ फैलाने का काम कर रहे हैं यह अति निंदनीय है कांग्रेस का यह चरित्र ठीक नहीं है।

     

    उन्होंने बताया लगातार शहर में सड़क चौड़ीकरण का काम किया जा रहा है आपदा में प्रवाहित क्षेत्र को दौरा कर उनके निदान के लिए मुख्यमंत्री जी इन कामों को खुद देख रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी का संगठन भी तत्पर लगा हुआ है कांग्रेस प्रपंचों को छोड़ उन्हें अपने गिरेबान में झांके

  • उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की बी. एस. सी. वानिकी विषय की प्रयोगात्मक कार्यशाला शुरू।

    उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की बी. एस. सी. वानिकी विषय की प्रयोगात्मक कार्यशाला शुरू।

     

    हलद्वानी– उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की बी. एस. सी. वानिकी विषय की प्रयोगात्मक कार्यशाला आज दिनांक 02 अगस्त 2024 को यहाँ तीन पानी बाईपास स्थित विश्वविद्यालय मुख्यालय के विज्ञान भवन में प्रारम्भ हो गई।

     

     

    कार्यशाला उद्धघाटन सत्र में प्रो. पी. डी. पंत निदेशक भौमिकी एवं पर्यावरण विज्ञान द्वारा सभी स्वागत करते हुए प्रयोगात्मक कार्यशाला के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।

     

     

    इस दौरान डॉ. बीना तिवारी फुलारा सहायक प्राध्यापक वानिकी एवं पर्यावरण विज्ञान विभाग द्वारा कार्यशाला की रूपरेखा प्रस्तुत की।

     

    उन्होंने कहा कि कार्यशाला के दौरान शिक्षार्थियों को वानिकी के विभिन्न प्रयोगात्मक एवं व्यव्हारिक जानकारी दी जाएगी तथा एक शैक्षणिक भ्रमण भी आयोजित किया जायेगा, जिससे शिक्षार्थियों को पर्यावरण विषय की व्यवहारिक क्षमता भी विकसित हो सके।

     

    कार्यशाला के अंतिम दिवस शिक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा ली जाएगी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कृष्ण कुमार टम्टा सहायक प्राध्यापक वानिकी एवं पर्यावरण विज्ञान विभाग द्वारा किया गया। इस कार्यशाला को संचालित करने में डॉ. नेहा तिवारी, डॉ. प्रीती पंत, प्रवीण, अतुल, मोनिका का विशेष सहयोग रहा।

  • कुमाऊं कमिश्नर का बेस हॉस्पिटल में औचक निरीक्षण, मिली खामियां, दिए आवश्यक निर्देश।

    कुमाऊं कमिश्नर का बेस हॉस्पिटल में औचक निरीक्षण, मिली खामियां, दिए आवश्यक निर्देश।

    हलद्वानी–  आयुक्त दीपक रावत ने शुक्रवार को डायलिसिस केन्द्र के निरीक्षण के दौरान चिकित्सक के अनुपस्थित रहने पर एक माह का सीसीटीवी फुटेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिये, ताकि यह पता चल सके कि चिकित्सक कब केन्द्र में आ रहे है।

     

     

    निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने पाया कि डायलिसिस केन्द्र में 25 बैड पर मराजों की डायलिसिस की जाती है लेकिन बैड की स्थिति काफी खराब होने पर आयुक्त ने केन्द्र संचालक को एक सप्ताह के भीतर मरीजों के बैड ठीक कराने के निर्देश दिये साथ ही प्रमुख अधीक्षक बेस को मानिटरिंग कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिये।

     

    वर्तमान में डायलिसिस केन्द्र में प्रतिदिन लगभग 70 लोगों की डायलसिस की जाती है।

     

     

    आयुक्त ने प्रमुख अधीक्षक बेस को निर्देश दिये कि डायलिसिस सेंटर की व्यवस्थाओं में कोई भी कमी है तो उसकी लिखित सूचना महानिदेशक स्वास्थ्य के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों को देना सुनिश्चित करें ताकि डायलिसिस केन्द्र की व्यवस्थाओं में सुधार किया जा सके।

     

    बेस चिकित्सालय निरीक्षण के दौरान मौके पर तीनों गेटों पर सुरक्षा कर्मी नदारत पाये गये और बुलाने के पश्चात काफी देर के बार उपस्थित हुये जो सुरक्षा मानकों के अनुसार ड्रेस में भी नही पाये गये।

     

     

    जिस पर आयुक्त ने कडी आपत्ति जताई और प्रमुख अधीक्षक को सुरक्षा कर्मियों की नियमित मानिटरिंग के साथ ही सुरक्षा कर्मी के ड्रैस कोड को भी चैक करने के निर्देश दिये।

     

     

    इसके पश्चात आयुक्त द्वारा अटल आयुष्मान कक्ष का निरीक्षण किया गया। आयुक्त ने आयुष्मान के कक्ष के निरीक्षण के दौरान कहा कि सभी लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाय।

     

    उन्होंने कहा जिन लोगों के अभिलेख में कोई त्रुटि है तो उनका निस्तारण आयुष्मान कार्ड बनाये जांए। प्रमुख अधीक्षक बेस के कार्यालय के निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने कहा कि मुख्यालय के साथ ही अन्य कार्यालयों मे सभी प्रकार के पत्राचार ई-मेल के माध्यम से किये जाएं।

     

     

    निरीक्षण के दौरान बेस चिकित्सालय गेट के निकट आई लैंस ऑप्टिकल की दुकान द्वारा नाले व गेट पर अतिक्रमण कर टिन शैड बना दिया है जिस पर आयुक्त ने सायं 5 बजे तक टिन शैड हटाने के निर्देश दिये।

     

     

    इसके पश्चात श्री रावत ने केएमवीएन पार्किग के निकट सडक के निरीक्षण के दौरान लोगों द्वारा सडक पर वाहनों को पार्क किया था जिस पर उन्होंने चालान की कार्यवाही करने के निर्देश सीओ को दिये।

     

    निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, सचिव विकास प्राधिकरण बीएन शुक्ल, सहायक नगर आयुक्त तुषार सैनी आदि उपस्थित थे।