Category: हल्द्वानी

  • उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के दो शिक्षकों ने पूरा किया फैकल्टी मेंटरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम।

    उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के दो शिक्षकों ने पूरा किया फैकल्टी मेंटरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम।

     

    हलद्वानी– हाल ही में भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान (ई.डी.आई.आई), अहमदाबाद ने देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत अपने 6 दिवसीय फैकल्टी मेंटर डेवलपमेंट प्रोग्राम (21-26 जून) का समापन किया।

     

     

    इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में उत्तराखंड के विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालयों से कुल 26 शिक्षकों ने भाग लिया।

     

     

    उच्च शिक्षा विभाग, उत्तराखंड सरकार की पहल के तहत इन शिक्षकों को राज्य के उच्च शिक्षण संस्थानों में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया है।

     

     

    इस कार्यक्रम के तहत डॉ. अखिलेश सिंह और डॉ. आशीष टम्टा, सहायक प्रोफेसर, पर्यटन विभाग, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत 6 दिवसीय फैकल्टी मेंटर डेवलपमेंट कार्यक्रम में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया।

     

     

    इस योजना के तहत प्रतिवर्ष उत्तराखंड के 90 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिए जाने की योजना प्रस्तावित है। इस योजना का यह दूसरा वर्ष है। इस मेंटर डेवलपमेंट कार्यक्रम के तहत साइकोमेट्रिक टेस्ट, मेंटरिंग, डीयूवाई पोर्टल और स्टार्ट-अप अवसर पहचान सहित उद्यमिता से सम्बंधित विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया।

     

     

    देवभूमि उद्यमिता योजना (DUY), उत्तराखंड सरकार के उच्च शिक्षा विभाग की एक पहल है, जिसे भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान (EDII), अहमदाबाद द्वारा समस्त उत्तराखंड राज्य में लागू किया जा रहा है।

     

     

    देवभूमि उद्यमिता योजना का उद्देश्य राज्य भर के युवाओं को उद्यमिता कौशल विकास और स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना है।

     

     

    इस योजना के माध्यम से युवाओं को उद्यमिता कौशल विकसित करने और आत्मनिर्भर बनने के लिए उद्यमिता प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

     

     

    देवभूमि उद्यमिता योजना एक महत्वपूर्ण पहल है जो उत्तराखंड के युवाओं में उद्यमिता और स्वरोजगार के विकास का समर्थन करती है तथा नवाचार को प्रोत्साहित करती है।

     

     

    देवभूमि उद्यमिता योजना का उद्देश्य समग्र और रणनीतिक हस्तक्षेपों के माध्यम से शैक्षणिक परिसरों, ग्रामीण क्षेत्रों और वंचित तथा हाशिए पर पड़े लोगों के बीच उद्यमिता विकास और स्टार्टअप निर्माण मिशन को मजबूत कर राज्य को अपेक्षित उद्यमिता के मार्ग पर ले जाना है।

     

     

    इस कार्यक्रम के दौरान, शिक्षकों ने छात्रों के बीच उद्यमशीलता की मानसिकता को विकसित करने के लिए विस्तृत कार्य योजनाएँ प्रस्तुत की।

     

     

    कार्यक्रम के मुख्य वक्ताओं में डॉ. सुनील शुक्ला, डॉ. सत्य रंजन आचार्य, डॉ. अमित कुमार द्विवेदी, डॉ. पंकज भारती, डॉ. राजीव शर्मा, डॉ. बैशाली मित्रा और श्री स्नेहल देसाई आदि शामिल थे। देवभूमि उद्यमिता योजना का प्रमुख उद्देश्य उद्यमिता और नई शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के कार्यान्वयन के लिए माहौल बनाना और उसे बढ़ावा देना है।

  • हरियाली तीज का किया आयोजन।

    हरियाली तीज का किया आयोजन।

    हलद्वानी–अटल_भारत_सम्मान_फाऊंडेशन उत्तराखंड कुमाऊं टीम द्वारा आज हरियाली तीज मनाई गई।

     

    जिसमें सभी ने विभिन्न   प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

     

    डॉ रिद्धिमा गुप्ता तीज क्वीन चुनी गई ,द्वितीय स्थान पर श्रुति तिवारी एवं तृतीय स्थान पर बीनू जायसवाल रही।।

     

    सभी को समिति की ओर से एक-एक पौधा और मेहंदी भेंट स्वरूप दी गई।

     

    सभी बहनों ने आपस एक दूसरे को हरियाली तीज की  शुभकामनाएं प्रेषित की।

    कार्यक्रम में  सीमा देवल, शालिनी गुप्ता, कुसुम लता केसरवानी, बीनू जायसवाल, डॉ रिद्धिमा गुप्ता, श्वेता गुप्ता, पूनमअग्रवाल, दीपिका अग्रवाल, प्राची अग्रवाल, अंजुला गुप्ता, मंजू प्रदीप देवल, श्रुति तिवारी,मंजू केशरवानी,
    मालतीकेसरवानी, नीतूकेसरवानी, अर्चनामित्तल, मंजू देवल, आदि उपस्थित रही।

  • नियमो का उलंघन होने पर होगी कार्यवाही –  कुमाऊँ आयुक्त

    नियमो का उलंघन होने पर होगी कार्यवाही – कुमाऊँ आयुक्त

    हलद्वानी–  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने सोमवार को कैपिटल सिनेमा के आस पास के इलाकों का निरीक्षण किया।

     

    निरीक्षण के दौरान उन्होंने कैपिटल सिनेमा के हुए लीज के शर्तों की जानकारी, दस्तावेज और उल्लघंन करने पर होने वाली कार्रवाई की जानकारी प्राप्त की। कहा कि नियमों का उल्लघंन पर कार्रवाई की जाएगी।

     

    आयुक्त ने दुकानों के आवेदन,नक्शे और कैपिटल के हिस्से का निरीक्षण भी किया।

     

     

    उन्होंने कैपिटल सिनेमा के इंट्री और एग्जिट (प्रवेश करें और बाहर निकलें)द्वार का निरीक्षण किया।

     

    एग्जिट द्वार में निरीक्षण के दौरान उन्होंने छत को बेहतर बनाने और विद्युत आदि की बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

     

    साथ ही सिनेमा हाल के अंदर अवैध तरीके से रखे सामनों को जल्द हटाने को कहा ।

     

    उन्होंने सिनेमा हाल के अंदर शर्तो के तहत किसी दुकान या अन्य सामान नहीं रखने के निर्देश दिए। कहा कि ऐसा पाने पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने सिनेमा और अन्य जगहों में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

  • यू ओ यू की योजना बोर्ड की सातवीँ बैठक हुईं सम्पन्न, लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।

    यू ओ यू की योजना बोर्ड की सातवीँ बैठक हुईं सम्पन्न, लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।

    हलद्वानी–  उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की योजना बोर्ड की सातवीँ बैठक शनिवार को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ओ. पी. एस. नेगी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

     

    बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावो पर बोर्ड ने मुहर लगाई।
    रानीखेत क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत गढ़वाल के कुछ अध्ययन केंद्रों को पौड़ी क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत स्थानांतरण करने पर बोर्ड ने सहमति दी।

     

    विश्वविद्यालय मुख्यालय हल्द्वानी में व्यवसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण कौशल विकास केंद्र स्थापित किये जाने पर बात बनी।

     

    अगले सत्र से विश्वविद्यालय में प्रवेश समर्थ पोर्टल से होंगे।
    विश्वविद्यालय की परीक्षा विभाग में उत्तर पुस्तिकाओं के डिजिटल मूल्यांकन के लिए एक कम्प्यूटर लैब की स्थपना की जाएगी।

     

     

    अंतराष्ट्रीय सम्पर्क निदेशालय के तहत अंतराष्ट्रीय विजिटिंग प्रोफेसर फेलोशिप कार्यक्रम के संबंध में विचार किया गया।
    विश्वविद्यालय का सामुदायिक रेडियो केंद्र ‘ हेलो हल्द्वानी’ को डिजिटल व अपग्रेड किया जायेगा।

     

     

    आगामी होने वाली कार्य परिषद की बैठक में ये सभी प्रस्ताव अंतिम अनुमोदन हेतु रखे जायेंगे।

     

     

    बैठक में कुलसचिव प्रो. संजय खत्री, बोर्ड के बाह्य सदस्य आर. सी. बिंजोला, प्रो. पी. एस. बिष्ट, डॉ. बी. एस. कुमार, प्रो. उमेश चंद्र पाण्डेय, डॉ. के. सी. बधानी, विश्वविद्यालय के प्रो. गिरिजा पाण्डेय, प्रो. पी. डी. पंत, डॉ. कमल देवलाल, डॉ. भानु प्रकाश जोशी, बित्त अधिकारी एस. पी. सिंह, परीक्षा नियंतक प्रो. सोमेश कुमार उपस्थित थे।

  • व्यापारियों के हिंतो को सुरक्षित करने के लिए हुआ विशाल व्यापारी सम्मेलन।

    व्यापारियों के हिंतो को सुरक्षित करने के लिए हुआ विशाल व्यापारी सम्मेलन।

    हलद्वानी–    अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल का व्यापारी सम्मेलन रुद्राक्ष बैंकट हॉल में प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा, सह प्रभारी उत्तराखंड अतुल गुप्ता की नेतृत्व में संपन्न हुआ।

     

    जिसमें मुख्य अतिथि उत्तराखंड प्रभारी करण सिंह यादव जी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विमलेश यादव जी मोरध्वज जिला अध्यक्ष संम्भल यूपी ज्ञान प्रकाश सिंह उपाध्यक्ष विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रेनू अधिकारी राज्य आंदोलनकारी ललित जोशी जी वरिष्ठ व्यापारी नेता सौरभ भट्ट मटर गली व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष दलजीत सिंह दल्ली हाई कोर्ट के एडवोकेट बिदेश गुप्ता जी जयसवाल समाज से गंगा जयसवाल राजेंद्र प्रसाद जायसवाल,केलाश जोशी मंडी अध्यक्ष हल्द्वानी चौसनी समाज से डॉ राजीव गुप्ता योगेश गुप्ता संस्था के मुख्य संरक्षक हरीश पांडे जी की गरिमा में उपस्थिति रही।

     

    संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा ने कहा कि पहली बार व्यापारी हित में उत्तराखंड में 15 अगस्त की एक शाम व्यापारियों के नाम होगी ।

     

    जिसमें अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल की व्यापारी को और हर व्यापारी बीमा से सुरक्षित करने की घोषणा की जाएगी साथ ही आज मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष के पत्र के माध्यम से उत्तराखंड प्रदेश के अध्यक्ष विशाल शर्मा को तीन पत्रों द्वारा व्यापारी हित के कार्यों के लिए पत्र दिया ।

     

    जिसे उत्तराखंड सरकार में व्यापारी हित के लिए कार्य करने होंगे कार्यक्रम को सफल बनाने में विशाल शर्मा जी द्वारा सभी का आभार जताया ,जिसमें शहर के सम्मानित व्यापारी बंधु,गणमन्य व्यक्ति, मातृशक्ति मौजूद सभी मीडिया कर्मियों का आभार व्यक्त किया।

     

    उत्तराखंड सहप्रभारी अतुल गुप्ता ने कहा की जैसा हमारी प्राथमिकता सबसे पहले व्यापारी हित में सभी व्यापार संगठनों को एक मंच पर लाने का रहेगा इस मौके पर नगर अध्यक्ष शत्रुघ्न ,डिंपल पांडे ,महामंत्री परविंदर सिंह नागपाल द्वारा कहा गया व्यापारी हित में कई कार्य हमें करने हैं जिस जिम्मेदारी के साथ हमारे ऊपर विश्वास किया जाता है हम उसे पर खरा उतर कर व्यापारियों के लिए कार्य करें ।

     

    ग्रामीण नगर अध्यक्ष दिगंबर भोजक व महामंत्री बालम सिंह जोशी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में में होने वाले किसी भी व्यापारी को कोई भी परेशानी होती है तो उनके साथ हम खड़े होकर उसकी समस्या का निदान करेंगे।

     

     

    कार्यक्रम की अध्यक्षता कुमाऊं मंडल अध्यक्ष भुवन भट जी ने की कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री अतुल प्रताप सिंह प्रदेश संगठन मंत्री भूपेश बिष्ट महिला नगर अध्यक्ष मंजू जोशी प्रदेश सचिव मोनिका शर्मा काजल खत्री शाह ज्योति अवस्थी योगिता बनोला मंडल अध्यक्ष भुवन भट्ट प्रदेश सचिव संजय त्यागी जी नारायण बडोला,बसंत सनवाल,हरिमोहन अरोड़ा,विक्रम बरगली,संजय त्यागी,विपुल अग्रवाल,जहीर अंसारी,अमित चौहान,अनिल बेलवाल, चंदन बिष्ट, हर स्वरूप पाल, राजेश खडकवाल,कौस्तुभ चंदोला, मंजू शाह,
    नफीस अहमद,हाशिम अंसारी,लाइक अहमद,अशोक कश्यप,हितेश मटियाड,राजकुमार आनंद, आदि कार्यक्रम का संचालन अक्षरा शर्मा ने किया

  • हल्द्वानी जिले में अवैध कच्ची शराब कारोबारियों के खिलाफ आबकारी विभाग ने अभियान छेड़ा, अवैध कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार…….

    हल्द्वानी जिले में अवैध कच्ची शराब कारोबारियों के खिलाफ आबकारी विभाग ने अभियान छेड़ा, अवैध कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार…….

    हल्द्वानी- हल्द्वानी जिले में अवैध कच्ची शराब कारोबारियों के खिलाफ आबकारी विभाग ने अभियान छेड़ा हुआ है। इसी क्रम में बीती देर रात आबकारी विभाग की टीम ने गौलापार स्थित बागजाला में छापेमारी करते हुए एक शराब तस्कर को अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।पकड़ा गया शराब तस्कर लम्बे समय से क्षेत्र में शराब का कारोबार कर रहा था जिसकी आबकारी विभाग को लगातार शिकायत मिल रही थी। आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है

     

    बताते चले कि जिला आबकारी निरीक्षक धीरेन्द्र बिष्ट के नेतृत्व में आबकारी टीम द्वारा शराब तस्करों की लगातार धरपकड़ की जा रही हैं। जिसके तहत विभाग ने लगभग 317 वोल्ट लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर आधा दर्जन से अधिक आरोपियों गिरफ्तार कर जेल भेजा है वही उक्त मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों की धरपकड़ जारी है। इसी अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम ने बीती देर रात गौलापार स्थित बागजाला में छापेमारी करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है पकड़े गए तस्कर ने अपना नाम चन्दनं सिंह पुत्र किशन सिंह निवासी देवलतल्ला बागजाला थाना काठगोदाम बताया।

     

    आरोपी के पास से 18 पाउच व भारी मात्रा में प्लास्टिक की पंन्नियां बरामद हुईं हैं। आरोपी के खिलाफ लम्बे समय से शराब बेचने की शिकायत मिल रही थी। इधर आबकारी निरीक्षक धीरेन्द्र बिष्ट ने बताया कि जिले में अवैध कच्ची शराब का कारोबार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे कारोबारियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। इधर टीम में जिला आबकारी निरीक्षक धीरेन्द्र बिष्ट, आन्नद दोसार,संजय कुमार, महेश लोहनी आदि मौजूद रहे।

  • कमिश्नर साहब के छापे में फिटनेस सेंटर मिला अनफिट।

    कमिश्नर साहब के छापे में फिटनेस सेंटर मिला अनफिट।

    हलद्वानी– परिवहन विभाग उत्तराखण्ड द्वारा स्वचालित परीक्षण स्टेशन (फिटनेंस सेंटर) हरीपुरा फुटकुआ निरीक्षण के दौरान आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि मेन गेट के प्रवेश द्वार से केवल स्टाफ, वाहन स्वामी/वाहन चालक जो वाहन का फिटनेस कराने आते हैं उनको ही प्रवेश दिया जाए। फिटनेस सेंटर मे संदिग्ध व्यक्ति दलाली करते पाया जाता है तो सम्बन्धित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी।

     

    वाहन फिटनेस कराने आये वाहन स्वामियों से कतिपय संदिग्ध व्यक्ति द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक की वसूली करने पर आयुक्त दीपक रावत ने कडी नाराजगी व्यक्त की, आरटीओ को फिटनेस सेंटर का नियमित चैकिंग करने के निर्देश दिये।

     

    दीपक रावत ने निरीक्षण के दौरान फिटनेस सेंटर मे चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरा, तथा मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार कार्यालय भ्रष्टाचार मुक्त (1064) के साईन बोर्ड भी विभिन्न स्थानों पर लगाने के निर्देश दिये।

     

    उन्होंने फिटनेस सेंटर लगे बोर्ड में गाडियों की फिटनेस में कितनी धनराशि ली जा रही है स्पष्ट रूप से लिखने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा जो भी वाहन स्वामी फिटनेस सेंटर में फिटनेस हेतु आते उन्हें फिटनेस की धनराशि का अवलोकन स्पष्ट हो सके।

     

     

    उन्होंने कहा फिटनेस सेंटर का कोई भी कर्मचारी एजेन्टों की दलाली मे संलिप्त पाया जाता है उस कर्मचारी के साथ ही एजेन्ट के खिलाफ सम्बंधित व्यक्ति के नामएफआईआर दर्ज की जायेगी। उन्हांने कहा फिटनेस सेंटर पब्लिक के कार्यों के लिए है पब्लिक के कार्य नही होने पर सम्बन्धित के खिलाफ दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।

     

    फिटनेस सेंटर के समीप एचएस फिलिंग स्टेशन में कुछ लोगों द्वारा बताया गया कि फोटोस्टेट हेतु फिलिंग स्टेशन में प्रतिकापी 10 रूपये का चार्ज लिया जाता है। मौके पर आयुक्त द्वारा तीन लोगों की धनराशि शुल्क वापस कराई और फिलिंग स्टेशन के कार्यालय में कामर्शियल फोटो स्टेट सेंटर खोलने पर नियमावली के तहत पूर्ति अधिकारी को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये साथ ही अग्नि शमन अधिकारी को अग्नि शमन यंत्रों के भी जांच के निर्देश दिये।

     

    निरीक्षण के दौरान ट्रांसपोर्टरों द्वारा बताया गया कि फिटनेस सेंटर में दलालों का आवागमन काफी रहता है और फिटनेस सेंटर के कर्मचारियों के साथ इनकी मिलीभगत रहती है। लोगो द्वारा बताया गया कि बुकिंग काउन्टर में धनराशि जमा कराने के पश्चात उनसे अतिरिक्त धनराशि की मांग की जाती है।

     

    जिस पर आयुक्त ने फिटनेस सेंटर के मैनेजर अनुज को फटकार लगाई और कहा कि भविष्य में इस प्रकार का कृत्य पाया जाने पर एफआईआर दर्ज की जायेगी।

     

    निरीक्षण के दौरान कुछ ट्रान्सपोर्टरों द्वारा बताया गया कि धनराशि देने पर वाहन बिना फिटनेस के पास हो जाते है जिस पर आयुक्त ने हैरानी जताई और आरटीओ सैनी को नियमित चैकिंग करने निर्देश दिये।

     

    आयुक्त ने सीसीटीवी कैमरे के एक माह के डाटा का अवलोकन कर कौन-कौन व्यक्ति लगातार फिटनेस सेंटर मे आ रहा है और किन कर्मचारियों से मुलाकात कर रहा है इसका अवलोकन कर सम्बन्धित संदिग्ध व्यक्ति एवं कर्मचारियों को कार्यालय में तलब करने के निर्देश दिये।

     

    आयुक्त द्वारा मौके पर वाहन का फिटनेस चैकिंग सिस्टम का अवलोकन भी किया गया।
    इस अवसर पर आरटीओ संदीप सैनी के साथ ही परिवहन विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

  • आम और खास , एक साथ , हुआ जन मिलन कार्यक्रम।

    आम और खास , एक साथ , हुआ जन मिलन कार्यक्रम।

    हलद्वानी– हल्द्वानी शहर में स्वयंसेवी संगठनों शुभ मंगलम सोशल एंड वेलफेयर सोसाइटी ,और अभिनव भारत जैसे समाजिक संगठनों केमाध्यम से सेवा कर चुके अब भाजपा के देहरादून में कार्यालय प्रभारी कौस्तुभनंद जोशी आमजन से मिलने के उद्देश्य से आज एक आम खास साथ-साथ नाम से एक कार्यक्रम में सबसे मिलते हुए समरसता के भाव से सभी आये लोगो से मिले।

     

     

    उन्होंने इस कार्यक्रम में सभी राजनीतिक दलों व्यापारियों युवाओं महिलाओं को आमंत्रित किया जिससे समाज में सभी लोगों को राजनैतिक व्यापारी सोशल सोसाइटी समाज में जनता के कामों मैं सहभागिता करने वाले लोगों परिचय कर समाज में हमारी कैसे भागीदारी हो यह लगा कि वह अपनी राजनीतिक से उपर उठकर समाज समाजीक समभाव कैसे आये समाज से में ऐसे कार्यक्रम समाज में होते रहें यही भावनाओं से यह कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई जिससे समाज में हमारी भागीदारी व परिचय हो यह कार्यक्रम आयोजित किया।

     

     

    आम खास पार्टी में महिलाओं ने दिखाई बड़ी भागीदारी रही
    गुरुवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता और समाजसेवी कौस्तुबानंद जोशी द्वारा आयोजित आम और खास पार्टी में भाजपा के सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। आम और खास पार्टी में समाजिक संगठनों नैताओ ने जबरदस्त भागीदारी की ,

     

    यह कार्यक्रम हरेले पर्व के उपलक्ष में सफल हुआ,

    कौस्तुभानंद जोशी ने कहा की यह केवल जन मिलन कार्यक्रम है। हमारा समाज से इससे जुडने के अवसर प्राप्त होते हैउन्होंने कहा कि वह पार्टी के सिपाही हैं लेकिन यह आमजन खास कार्यक्रम गैर राजनीतिक है।

     

    यह आम की मिठास के साथ जनता से संवाद और जनता समाजिक संगठनों से मिलने का दुःख सुख में भागीदार बनने का जनभावनाओं को समझने का कार्यक्रम है।

     

    उन्होंने कहा की हरेला पर्व पर हम चाहते हैं हमारा शहर हरा भरा रहे आज हमारे संगठन द्वारा डेढ़ सौ फल के वृक्षों को वितरित किया गया है हमारा प्रयास है यह कार्य हम लोगों के संगठन द्वारा निरंतर जारी रहेगा।

     

    हालांकि उ इस कार्यक्रम में जिले भर से भाजपा के कई विधायक अन्य दलों के नेता व व्यापरिक संगठनों के एडवोकेट वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता सहित कई कांग्रेस के नेता भी दिखाई दिए।

     

    कार्यक्रम में बहुत से सांस्कृतिक संस्थाओ द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए,

     

    मंच संचालन जितेन्द्र मेहता व मधुकर बनौला ने किया,

     

    आम खास पार्टी में दशहरा, चौसा और लंगड़ा आम का आनंद लेने के लिए नैनीताल विधायक सरिता आर्या, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी,प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, मीडिया प्रभारी चंदन बिष्ट, भुवन भट्ट, जिला महामंत्री रंजन बरगली, रत्नेश साह , अमित चौधरी,दिप्ती चुफाल, मुन्नी बिष्ट, कंचन उप्रेती, चंदन बिष्ट,वन्दना पंत, संदीप कुकसाल, कामयानी मिश्रा, विजय लक्ष्मी चौहान,
    दायित्व धारी दीपक मेहरा, प्रवक्ता ध्रुव रौतेला, दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा,पूर्व मंडी परिषद अध्यक्ष गजराज बिष्ट प्रकाश हरबोला, जिला महामंत्री नवीन भट्ट, कार्यक्रम का संचालन कर रहे जितेंद्र मेहता, अनुसूचित मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य, विजय बिष्ट, शंकर कोरंगा, विजय मनराल, दिनेश खुलवे, दीपक जोशी, दिग्विजय भट्ट,एडवोकेट विजय लक्ष्मी चौहान, दीप्ति चुफाल,शांति जीना, रेवती कांडपाल,सुमित्रा प्रसाद , जिला सोशल मिडिया प्रभारी संजय पांडे , श्रुति तिवारी सहित  दर्जनों नेता और सैकड़ो पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

  • अखिल एकता व्यापार मंडल के नवनियुक्त  पदाधिकारियों का हुआ जबदस्त स्वागत।

    अखिल एकता व्यापार मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ जबदस्त स्वागत।

    हलद्वानी–   मंडल मुखानी में,अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता मुखानी मंडल के अध्यक्ष दिगंबर भोजक ने की मंच में आसीन रहे प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा व कुमाऊं मंडल अध्यक्ष भुवन भट्ट, हल्द्वानी शहर अध्यक्ष डिंपल पांडे, महामंत्री परविंदर नागपाल , भूपेंद्र बिष्ट, अमित चौहान ,सत्येंद्र त्यागी, ज्यौतिअवस्थि,अतुल प्रताप सिंह,विशाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश में अन्य व्यापार मंडल भी हैं, लेकिन हम व्यापारियों के प्रत्येक हित का ध्यान रखेंगे और पूरे उत्तराखंड में यह पहला व्यापार मंडल हमारे कार्यों से जाना जायेगा।

     

    केवल फोटो खिंचवाने के लिए संगठन में पद न लें कार्य करके दिखाएं।

    प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा ने कहा की आज जो  हम संगठन की बुनियाद रख रहे हैं वह व्यापारियों के हितों के लिए अति आवश्यक है ।

     

    आज उत्तराखंड में बहुत सारे व्यापारी संगठन हैं। लेकिन व्यापारियों के हितों के लिए व्यापारी की आज आर्थिक जरूरत के लिए कौन सा संगठन कम कर रहा है। हम हर संभव प्रयास करेंगे और हमारा संगठन लगातार छोटे व्यापारियों तक पहुंचाने की कोशिश करेगा, और व्यापारियों को हर समस्याओं के निदान या परेशानी में या उनकी कोई आर्थिक परेशानी हो उसमें उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर हम लोग साथ खड़े रहेंगे।

     

    संगठन तो बनते रहते हैं मगर अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड में एक मिसाल कायम करेगा।

     

    कुमाऊं मंडल अध्यक्ष भुवन भट्ट ने कहा हम सभी व्यापारियों से आह्वान करते हैं कि एक मंच के नीचे आ जाएं और एकता कि मिसाल कायम कर प्रदेश और देश में उत्तराखंड व्यापार संगठन को ऊंचाइयों पर पहुंचाएगे।

     

    छोटे व्यापारियों के लिए हम काम करें ,व्यापारियों की आवाज को दबाया ना जाए,हम सब संगठित होकर व्यापारियों की रीड़ का काम करेंगे और व्यापारियों के परेशानियों में उनके साथ खड़े रहेंगे।  और उनको और उनका मनोबल बढ़ाएंगे,  और उनकी आर्थिक मदद मैं उनके लिए हर संभव प्रयास करेंगे ।

     

     

    शहर अध्यक्ष डिम्पल पाण्डे ने कहा कि व्यापारियों के मूलभूत जरूरतों के लिए जूझना ना पड़े प्रशासन व्यापारियों के हितों के लिए काम करें, व्यापारी टैक्स भरते हैं उनकी छोटी-छोटी ज़रूरतें जरूर रहते हुए पूरी हो।

     

    इधर व्यापार मंडल के मुखानी मंडल अध्यक्ष दिगम्बर भोजक ने कहा हमारे नवनियुक्त मुखानी मंडल मुखानी से लामाचौड़ तक व्यापारियों के समस्याओं के लिए अग्रसर रहेंगे और नयी उर्जा के साथ काम करेंगे।

    मंच का संचालन प्रदेश सह प्रभारी अतुल गुप्ता जी ने किया।

     

    कार्यक्रम में सदस्यता ग्रहण व मिष्ठान वितरण हुआ प्रवक्ता मुकेश जोशी,उपाध्यक्ष संजय बिष्ट, कैलाश बिष्ट, अर्जुन सिंह महामंत्री बालम जोशी, सचिव कैलाश बिष्ट, अर्जुन सिंह अर्जुन लटवाल,दीपक जोशी, वीरेन्द्र रावत ,पवन बिष्ट । उपसचिव कुन्दन गैड़ा, विरेन्द्र पाल नेगी, अंकित बिष्ट। नागेन्द्र, रोहित,दिपक भट्ट,देवेश तड़ागी, सत्यवीर, आदि 50 व्यापरी भाईयो को अखिल एकता उधोग व्यापार मंडल में नये दायित्व दिये गये।

    प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा व कुमाऊं मंडल अध्यक्ष भुवन भट्ट द्वारा मनोनीत किए गए। इन्होंने व्यापारियों के हित में कार्य करने की बात दोहराई है।

    मौजूद रहे व्यापारी गोपाल सिंह बिष्ट,भय्यू कपिल,गगन अरोड़ा, विक्रम बर्गली, राघवेन्द्र सिंह चौहान, अमित त्यागी, सतीश खुल्बे,अजय डंगवाल ,दिपक, रोहित जोशी हर स्वरूप पाल, विरेंद्र सिंह नेगी,नरेश कपिल, विरेन्द्र सिंह, अमित मोर्या रावत, इकबाल अंसारी, रोहित कर्मयाल, देवेन्द्र मौर्य, कुलवंत सिंह, कुन्दन सिंह, राजेंद्र सिंह बिष्ट, चंदन बिष्ट, हरिओम, आदि लोग मौजूद रहे।

  • हल्द्वानी– बनभूलपुरा रेलवे मामले में सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी……

    हल्द्वानी– बनभूलपुरा रेलवे मामले में सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी……

    हल्द्वानी- में रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण हटाए जाने के नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई, पूरे मामले में जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस एएस ओका की बेंच सुनवाई कर रही है सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह बिल्कुल ठीक है कि रेलवे लाइन के पास अतिक्रमण नहीं दिया जा सकता। लेकिन उनके लिए पुनर्वास और अधिकारों पर तो गैर करना होगा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अचानक इतनी सख्त कार्यवाही कैसे कर सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कई सवाल करते हुए नैनीताल हाईकोर्ट के 1 सप्ताह के नोटिस में अतिक्रमण खाली करने के आदेश पर अगले आदेशों तक अंतरिम रोक लगा दी।

    हल्द्वानी– अतिक्रमण मामले में अदालत की टिप्पणी

    कितनी जमीन रेलवे की, कितनी राज्य सरकार की ? – SC
    इस मामले को मानवीय नजरिए से भी देखना होगा
    अगली सुनवाई सात फ़रवरी को होगी

    सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जमीन खरीद-फरोख्त का सवाल है।

    सात दिन में 50 हजार लोगों को इस तरह से नहीं हटाया जा सकता।

    पुनर्वास की व्यवस्था क्या है।

    भूमि की प्रकृति क्या रही है

    इन सवालों पर जवाब दें रेलवे

    • रेलवे अतिक्रमण पर हजारों लोगों को राहत, ऐसे पहुंची खुशी की खबर

    हल्द्वानी में रेलवे के अतिक्रमण मामले में जैसे ही सुप्रीम कोर्ट से स्टे मिलने की खबर बनभूलपुरा पहुंची तो सुबह से दुआएं कर रहे लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। सुप्रीम कोर्ट ने नैनीताल हाईकोर्ट के 1 सप्ताह के नोटिस पर अतिक्रमण हटाए जाने के आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी है और अगली सुनवाई के लिए 7 फरवरी की तारीख मुकर्रर की है जैसे ही यह खबर गफूर बस्ती और बनभूलपुरा क्षेत्र के हजारों लोगों तक पहुंची तो उन्होंने अल्लाह ताला का हल्द्वानी धन्यवाद दिया

    और सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह उनकी जीत की शुरुआत है क्योंकि वह कई दशकों से इस जमीन पर रह रहे हैं और आज रेलवे उसे अपनी बता रहा है बनभूलपुरा के महिलाएं बुजुर्ग सुबह से ही सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के दौरान फैसला उनके हक में आने की इबादत करते हुए दुआ मांग रहे थे। वही वनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले में आज सुबह से लगातार दुआएं चल रहीं हैं

    महिलाएं और पुरूष लगातार दुआएं कर रहे हैं कि फैसला उनके हक में आये। एन्टी caa आंदोलन का प्रमुख चेहरा रहीं उजमा परवीन भी लोगो के बीच पहुची और उन्होंने साफ तौर पर कहा एक राजनीतिक षड्यंत्र के तहत यह सब घटनाक्रम घटा है लेकिन उम्मीद है सब अच्छा होगा..लोगों की दुआएं जरूर कबूल होंगी।

     

     

    हल्द्वानी रेलवे ट्रैक के पास अतिक्रमण हटाने का मामला

    सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी ” सबसे बड़ी बात यह है कि जो वहां रह रहे वो भी इंसान हैं, और वे    दशकों से रह रहे हैं…

    अदालतें निर्दयी नहीं हो सकतीं

    अदालतों को भी संतुलन बनाए रखने की ज़रूरत है और राज्य को भी कुछ करने की ज़रूरत है

    रेलवे ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है

    अगर आप लोगों को बेदखल करना चाहते हैं तो नोटिस जारी करें;

    जनहित याचिका के सहारे क्यों? इसका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता”

    वही रेलवे की तरफ से कहा गया की वो बंदे भारत वहां चलाना चाहते है

    इसको लेकर प्लेटफॉर्म को बढ़ा करने की जरूरत है

    इसके अलावा ट्रैक पर पानी भर जाता है

    उतराखंड सरकार कानूी रुप से हकदार लोगों का पुनर्वास कर सकती है

    दरअसल पिछले साल जनवरी में हल्द्वानी में नियोजित बेदखली अभियान से संबंधित मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने अतिक्रमण हटाने पर रोक लगा दी थी

    मामले की सुनवाई जारी

    सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम रेलवे की बात के समझ रहे है लेकिन इसमें बेलेंस करने की जरूरत हैं

    हम बस ये जानना चाहते है की पुनर्वास को लेकर क्या योजना है?

    ये बताया जाए कि कितनी जमीन रेलवे को चाहिए और पुनर्वास की क्या योजना है

    SC: रेलवे ने रिकॉर्ड पर कहा है कि उन्हें अपनी ज़मीनों के बारे में जानकारी नहीं है। आगे बढ़ने का एक रास्ता है…हमें आगे बढ़ने का रास्ता खोजना होगा

    सुनवाई जारी

    SC ने अपने आदेश में कहा इस मामले में जल्द करवाई की जरूरत है- 4365 घर है वहां पर – ⁠50 हजार लोग वहा रह रहे है- ⁠सुनवाई के दौरान हमें कुछ वीडियो और फोटो दिए गए- ⁠कई परिवार वाला कई सालों से रह रहे हैं

    SC: ये पुनर्वास योजना ऐसी हो जिसमें सब सहमत हो।

    SC: जो परिवार प्रभावित है उनकी तुरंत पहचान होनी चाहिए।