Category: हल्द्वानी

  • आयुक्त कुमाऊं मण्डल दीपक रावत की अध्यक्षता में सर्किट हाउस काठगोदाम में मण्डल की लैण्ड फ्रॉड समन्वय समिति की बैठक  हुई ,जिसमे अहम निर्णय लिये  गए और दिये आवश्यक दिशा निर्देश

    आयुक्त कुमाऊं मण्डल दीपक रावत की अध्यक्षता में सर्किट हाउस काठगोदाम में मण्डल की लैण्ड फ्रॉड समन्वय समिति की बैठक हुई ,जिसमे अहम निर्णय लिये गए और दिये आवश्यक दिशा निर्देश

     

    हलद्वानी–  लैण्ड फ्रॉड समन्वय समिति की बैठक में मण्डल के कुल 53 मामले आये जिनमें से जनपद नैनीताल के 45, उधमसिंह नगर के 4, अल्मोडा के 2 तथा बागेश्वर जनपद के कुल 2 मामले लैण्ड फ्रॉड समिति में आये।

     

     

    लैण्ड फ्रॉड समन्वय समिति की बैठक में समिति द्वारा शिकायतकर्ता के पक्ष को भी सुना गया। शिकायतकर्ता के पक्षों को सुनने के पश्चात् समिति द्वारा 13 लैण्ड फ्रॉड केसो पर एफ.आई.आर सम्बन्धित पुलिस थानो में दर्ज कराने के निर्देश दिये।

     

    कुछ शिकायतों में विस्तृत जांच के पश्चात मामलों को भी शीघ्र समाधान कर लिया जायेगा।

     

    आयुक्त श्री रावत ने कहा कि मण्डल में जिन जनपदों में बन्दोबस्ती का कार्य चल रहा है उन स्थानों पर वन विभाग विभागीय भूमि की सीमांकन सूची का मिलान अवश्य कर लें तथा जिन वन क्षेत्रों में पिलर आदि नही लगे है उन स्थानों पर सीमांकन हेतु पिलर लगाये जाएं।

     

    बैठक में आयुक्त ने कहा कि भूमि से सम्बन्धित अतिक्रमण और फ्रॉड के मामलों में किसी तरह की लापरवाही ना बरती जाए और भूमि फ्रॉड मामलों में संलग्न लोगों पर सक्त वैधानिक कार्यवाही करें।

     

    सरकार की जिस भूमि पर अतिक्रमण किया गया है उसको अतिक्रमण मुक्त करें।

    आयुक्त ने कहा कि अधिकतर भूमि पर अतिक्रमण वह प्लाटिंग के मामलों में कुछ प्रोफेशनल भू-माफिया डीलर संलग्न रहते हैं जिस भूमि पर डीलर द्वारा प्लाटिंग की जाती है वह भूमि उसकी होती नही है उस भूमि की रजिस्ट्री भू स्वामी द्वारा की जाती है। डीलर लेन-देन में अभिलेखों के अनुसार कही भी नही होता है। उन्होंने कहा इस प्रकार के प्रकरणों में क्रेता को भूमि क्रय करने से पहले भूमि के अभिलेखों की जांच लेखपाल, राजस्व निरीक्षक, तहसील स्तर करनी आवश्यक है साथ ही यह भी ध्यान दिया जाए कि कही जमीन पर बैंक से लोन तो नही लिया है।

     

    उन्हांने कहा जिस स्थल पर भूमि क्रय कर रहे हैं वह उक्त भूमि खतौनी में है या नही इसकी भी जांच कर लें।

     

    सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करवाने अथवा लोगों को भूमि का विक्रय करवाते समय उस भूमि को लिगलाइज करने हेतु कुछ लोगों द्वारा बार-बार हथकण्डे अपनाते हैं, जो इस प्रकार की भूमि को क्रय करते हैं ऐसे लोगों से सावधान रहें तभी फ्रॉड से बच सकते हैं।

     

    उन्होंने कहा इस प्रकार के लोग जो इस कृत्य में लिप्त पाये जाते हैं उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही के साथ ही लैण्ड फ्रॉड में एफआईआर दर्ज की जायेगी।

     

    लैण्ड फ्रॉड समन्वय समिति की बैठक में डीआईजी डा0 योगेन्द्र रावत, सीसीएफ कुमाऊ विनय भार्गव, वाईस चेयरमैन अभिषेक रूहेला, अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान, अशोक जोशी के साथ ही समन्वय समिति के सदस्य व जिलाधिकारी बागेश्वर एवं जिलाधिकारी अल्मोड़ा वी0सी0 के माध्यम से उपस्थित थे।

  • हिन्द महासंघ की कार्यकारणी का गठन…….

    हिन्द महासंघ की कार्यकारणी का गठन…….

    हल्द्वानी- हल्द्वानी महानगर मै एक बैठक रामपुर राज पैलेस होटल मै हुई जिसमे विश्व हिन्दू महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राहुल अत्रे  के दुसरा कुमाऊ मंडल कि कार्यकारिणी का विस्तार किया गया जिसमे प्रदेश उपाध्यक्ष भीम सिंह बिष्ट को मनोनीत किया कुमाऊ मंडल प्रभारी कुलदीप सक्सेना को मनोनीत किया गया महिला अध्यक्ष कुमाऊ मंडल अलका सक्सेना जी जिला अध्यक्ष नैनीताल प्रदीप बरगली जिला उपाध्यक्ष सोनू कश्यप जिला अध्यक्ष ऊधम सिंह नगर संजू शर्मा

     

    जिला महामंत्री उधम सिंह नगर राहुल सिंघानिया युवा नगर अध्यक्ष अर्जुन सिंह हल्द्वानी और मंडल अध्यक्ष अलका सक्सेना ने अपनी महिला टीम में निर्मल वर्मा  को जिला अध्यक्ष नैनीताल चंद्र शेजवानी को जिला उपाध्यक्ष नैनीताल शीला राणा को नगर अध्यक्ष मीणा आर्य  को मीडिया प्रभारी का पद प्रदान किया धीरे-धीरे अपनी महिला टीम का गठन करने का आश्वासन भी दिया

     

    इस अवसर पर सपना जी भावना रावत और कई गणमान्य महिला और पुरुषों ने भाग लिया सभी पदाधिकारी को बहुत-बहुत बधाई संगठन आपसे उम्मीद करता है कि आप विश्व हिंदू महासंघ के माध्यम से सनातन को सर्वोच्च पर लेकर जाएंगे एक बार पुणे आप सभी को बहुत-बहुत बधाई।

  • व्यापार मंडल ने नियुक्त किये कुमाऊँ अध्यक्ष और उपाध्यक्ष।

    व्यापार मंडल ने नियुक्त किये कुमाऊँ अध्यक्ष और उपाध्यक्ष।

    हलद्वानी– अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल संपूर्ण भारत के प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड श्री मान विशाल शर्मा जी ने व्यापार मंडल कार्यकारणी का विस्तार करते हुए हल्द्वानी के प्रतिष्ठित व्यापारी एवं समाजसेवी श्रीमान भुवन भट्ट जी को कुमाऊं मंडल अध्यक्ष पद पर एवं जनता पार्वती ट्रांसपोर्ट के निदेशक श्रीमान अनिल बेलवाल जी को कुमाऊं मंडल उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया और साथ ही इन दोनों पद पर नवनियुक्त पदाधिकारी को बधाई देते हुए उनसे आशा भी की व्यापारी हित के लिए वह हमेशा व्यापारियों के साथ खड़े रहेंगे ।

     

    उनकी नियुक्ति पर प्रदेश एवं जिले के पदाधिकारी ने बधाई देते हुए महानगर अध्यक्ष डिंपल पांडे ,महामंत्री परविंदर सिंह नागपाल ,मुखानी मंडल अध्यक्ष दिगंबर भोजक ,महामंत्री बृजेश जोशी ,प्रदेश सचिव अमित चौहान ,विकास शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण दत्त बडोला, जिला प्रभारी अतुल प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष चंदन बिष्ट, गोपाल सिंह बिष्ट, संजयसिंह ,मुकेश जोशी, विक्रम बरगली ,नफीस अहमद, भूपेंद्र सिंह बिष्ट तमाम पदाधिकारी ने बधाई व शुभकामनाएं दी

  • बाजार में व्यापार मंडल की सुलभ शौचालय बनाने की मांग।

    बाजार में व्यापार मंडल की सुलभ शौचालय बनाने की मांग।

    हलद्वानी–  अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल ने बाजार क्षेत्र मे महिलाओं के लिए शौचालय बनाने की मांग की है।

     

    सोमवार को नगर निगम में प्रदर्शन कर व्यापारियों ने कहा सड़क चौड़ीकरण के लिए शौचालय तोड़ दिए गए है।

     

    जिससे बाजार आने वाले लोगो को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके समाधान के लिए जल्द शौचालय बनाने की मांग की गई।

     

    इस दौरान मंजू शाह डिंपल पांडेय, परविंदर सिंह नागपाल डिंकी, विपुल अग्रवाल, उमेश राणा, मोहम्मद इक़बाल हुसैन, इरशाद हुसैन, दीपक मेहरा मौजूद रहे।

  • फार्मासिस्ट एसोसियन का हुआ गठन , नई कार्यकारणी की हुई घोषणा।

    फार्मासिस्ट एसोसियन का हुआ गठन , नई कार्यकारणी की हुई घोषणा।

    हलद्वानी–  आज हल्द्वानी मे तनिष्क त्यागी प्रदेश अध्यक्ष  के नितृत्व मे  अखिलय भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन और देवभूमि फार्मासिस्ट एसोसिएशन का साथ गठन हुआ।

     

     

    जिसमे काफी संख्या मे फार्मासिस्ट मजूद थे सभी लोगो की सहमति से फार्मासिस्ट एसोसिएशन का प्रदेश अध्यक्ष तनिष्क त्यागी को बनाया गया ।

     

    प्रदेश महासचिव भारत खनका सचिव भारती राठौर सचिव योगेश पाण्डेय उपाध्यक्ष विपिन दसीला वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव बेलवाल कनिष्ठ उपाध्यक्ष कमल बेलवाल जी संरक्षक मजीत खोलिया मीडिया प्रभारी प्रकश पाण्डेय मानस बेलवाल नरेन्द्र पवार हेम लोहनी मनवीर शाह राजेश कुमार सुनील राजभर अखिलेश गहतोड़ी सबको कार्यकारणी सदस्य बनाया गया

  • भवाली रामलीला कमेटी अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन सिंह बिष्ट का 66 वर्षीय आयु में निधन।

    भवाली रामलीला कमेटी अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन सिंह बिष्ट का 66 वर्षीय आयु में निधन।

     

    भवाली– रामलीला कमेटी भवाली के अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन सिंह बिष्ट का 66 वर्ष की आयु में रविवार को निधन हो गया ।

     

    बिष्ट ने कमेटी के अध्यक्ष रहते हुवे अपने 17 सालों का अध्यक्षीय कार्यकाल निर्विवाद रूप से पूरा किया उनके कार्यकाल में भवाली रामलीला वर्षो बाद दुबारा शुरू हुई और नई ऊंचाई और भव्यता पर पहुची ।

     

    वे क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यवसायी भी थे बिष्ट की पत्नी नीमा बिष्ट भवाली नगरपालिका की पूर्व चैयरमेन रह चुकी है।

     

     

    उनके निधन की खबर मिलते ही उनके घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालो का तांता लग गया वे अपने पीछे पत्नी नीमा बेटा अपूर्व व पुत्री आकांक्षा को छोड़ गए है।

     

    सोमवार सुबह भवाली स्थित शिप्रा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा ।

     

    उनके निधन पर सांसद अजय भट्ट विधायक सरिता आर्या भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट मण्डल अध्यक्ष पंकज अद्वेति महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री जिलामहामंत्री नवीन भट्ट प्रकाश आर्या शिवांशु जोशी जुगल मठपाल बालम सिंह मेहरा हरिशंकर कांडपाल संजय जोशी पवन भाकुनी कंचन बेलवाल आशुतोष चंदोला धीरज पढालनी गणेश पंत कंचन साह हिमांशु बिष्ट सचिन गुप्ता मुकेश पलड़िया लवेंद्र क्वीरा मुकेश गुरुरानी दिनेश सांगुड़ी मनोज भट्ट अखिलेश सेमवाल मनीष साह कैलाश सुयाल नीरज रावत उमा पढालनी प्रगति जैन मीना बिष्ट भगवती सुयाल वर्षा आर्या सहित रामलीला कमेटी व भाजपा कार्यकत्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

  • व्यापार मंडल ने किया कार्यकारणी का विस्तार।

    व्यापार मंडल ने किया कार्यकारणी का विस्तार।

    हलद्वानी–अखिल उद्योग व्यापार मंडल संपूर्ण भारत के बैनर तले आज शहर के वरिष्ठ व्यापारी नेताओं द्वारा बैठक के साथ एक भव्य स्वागत कार्यक्रम खंडेलवाल भवन सभागार में आयोजन किया गया।

     

     

    जिसमें शहर के व्यापारी नेताओं के साथ गणमान्य लोग मातृशक्ति ने भी अपनी भागीदारी की गई।

     

    व्यापार मंडल के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा का स्वागत किया गया।प्रदेश अध्यक्ष द्वारा व्यापारियों द्वारा स्वागत कार्यक्रम से गदगद होकर सभी का आभार व्यक्त किया साथ ही विश्वास दिलाया।

     

    व्यापारियों के साथ हमेशा संगठन को भी साफ सुथरा और बेहतर बनाया जाएगा,कोशिश रहेगी कि सभी व्यापार मंडल एक बैनर लेकर एक साथ व्यापारी हितों के लिए कार्य करें, जिसके लिए कई व्यापारी नेताओं ने वरिष्ठ नेताओं के साथ संपर्क करेंगे।

     

    कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए मुखानी मंडल के अध्यक्ष पद पर दिगंबर भोजक को अध्यक्ष एवं मंडल महामंत्री भुवन चंद जोशी को बनाया गया।

     

    चंदन सिंह बिष्ट जिला उपाध्यक्ष,।गोपाल सिंह बिष्ट जिला उपाध्यक्ष, संजय त्यागी प्रदेश सचिव, हाजिर अंसारी जिला संयोजक,।

     

    फुटकर फल व्यापारी नेता हसीन अंसारी को जिला संयोजक, उमेश राणा नगर उपाध्यक्ष, अतुल प्रताप सिंह जिला प्रभारी नैनीताल बनाया।

     

    दीपक मेहरा नगर सचिव, पारस कुमार नगर उप सचिव, कुलवंत सिंह नागपाल कनिष्ठ उपाध्यक्ष महानगर, हरदीप सिंह नागपाल प्रचार मंत्री, मोहम्मद इकबाल हुसैन नगर उपाध्यक्ष, मोहम्मद आसिफ नारायण सिंह बड़ौदा प्रदेश उपाध्यक्ष, गोपाल सिंह रावत मुख्य संरक्षक, हरिशचंद पांडे मुख्य संरक्षक,मोनिका शर्मा प्रदेश सचिव महिला, शशि सिंह जिला सचिव, मंजूषा मंडल सचिव, गगन ठकराल नगर सचिव, विक्रम बरगली नगर सचिव, संजय त्यागी प्रदेश सचिव, अनुज कांत अग्रवाल को संरक्षक, मुनमुन त्यागी कार्यकारिणी सदस्य, मोनिका गुप्ता कार्यकारिणी सदस्य, विजय त्रिपाठी उपाध्यक्ष, दिया फुलारा कार्यकारिणी सदस्य, अंकित चंदन सचिव, राजेंद्र सिंह चौहान अनुज उपसचिव, जितेंद्र कुमार उपसचिव, दीपा तिवारी नगर उपाध्यक्ष, महिला ज्योति शर्मा महिला सचिव, मनोज कपूर जिला उप सचिव, हितेश भटियानी जिला सचिव, विजय त्रिपाठी जिला सचिव, रविकांत मिश्रा नगर उप सचिव, मन्नू रस्तोगी नगर सचिव, राजेश कांडपाल उप सचिव, कुलवंत सिंह नागपाल, हरदीप सिंह नागपाल प्रचार मंत्री, मोहम्मद इकबाल हुसैन नगर उपाध्यक्ष, मोहम्मद आसिफ, सचिन, मनोज कपूर सचिव, हितेश मटियानी उपसचिव, रविकांत मिश्रा नगर उप सचिव, विजय त्रिपाठी जिला उपाध्यक्ष, नारायण सिंह बड़ौल प्रदेश उपाध्यक्ष, गोपाल सिंह रावत मुख्य संरक्षक, हरीश चंद पांडे मुख्य संरक्षक, मोनिका शर्मा प्रदेश सचिव महिला, शशि सिंह जिला सचिव,मंजू शाह विकास शर्मा प्रदेश सचिव उपाध्यक्ष बनाया।

     

    बैठक में उपस्थित महानगर अध्यक्ष डिंपल पांडे, महामंत्री परविंदर सिंह नागपाल, अतुल गुप्ता, भूपेंद्र बिष्ट, जीवन सिंह कार्की, कैलाश जोशी आदि व्यापारी गण मौजूद रहे।

  • जन सुनवाई, कुमाऊँ कमिश्नर ने मौके पर किया समस्याओं का निस्तारण।

    जन सुनवाई, कुमाऊँ कमिश्नर ने मौके पर किया समस्याओं का निस्तारण।

    हलद्वानी–  कैम्प कार्यालय में आयुक्त दीपक रावत ने शनिवार को जनसुनवाई कर मौके पर शिकायतों का समाधान किया। जन शिकायतों में अधिकांश शिकायतें, भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद व अतिक्रमण, सडक, जलभराव, आपदा राहत, दिव्यांगजनों की आदि से सम्बन्धित आई।

     

    काफी वर्षों से लम्बित भूमि विवाद की समस्याओं में धनराशि व भूमि वापस मिलने पर लोगों द्वारा आयुक्त का आभार व्यक्त किया।

     

    जनसुनवाई में दिव्यांगजनों द्वारा बताया गया कि उत्तराखण्ड परिवहन की बसों में उन्हेंं बैठने के सीट उपलब्ध होने के बावजूद भी सीट नही दी जाती है। आयुक्त ने आर.एम रोडवेज को निर्देश दिये हैं कि दिव्यांगजनों के लिए बस की गेट के पास ही सीट आरक्षित की व्यवस्था हैं। अगर कोई सामान्य यात्री बैठ गया है तो दिव्यांग यात्री के आने पर सीट को खाली करना होगा। दिव्यांजनों को उनकी आरक्षित सीट पर सुविधापूर्वक बैठाना परिचालकों की जिम्मेदारी होगी। इस व्यवस्था में कहीं कोई लापरवाही क्षम्य नही है।

     

    ग्राम पंचायत नाईसेला निवासी राजू ने बताया कि तोक मौना में 14 जुलाई को भारी वर्षा के कारण उनके घर में मलवा आने से रहना मुश्किल हो गया है। उन्होंने आपदा मद से आर्थिक सहायता की मांग की। आयुक्त ने मौके पर उपजिलाधिकारी नैनीताल को जांच कर शीघ्र मुआवजा देने के निर्देश दिये और कहा कि जनपद में कही भी आपदा के कारण लोगों के भवनों, पशुओं का नुकसान हुआ है तो शीघ्र सर्वे कर नियमानुसार मुआवजा राशि मुहैया कराना सुनिश्चित करें।

     

    जनसुनवाई में चौफुला चौराहा निवासियों ने आयुक्त को नाले के द्वारा पानी आने से जलभराव की समस्या से अवगत कराया। जिस पर आयुक्त ने कहा कि तात्कालिक कार्य सिचाई विभाग द्वारा शीघ्र प्रारम्भ कराने के निर्देश दिये है। उन्होंनें कहा स्थायी समाधान हेतु 64 लाख की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है सिचाई,एडीबी,लोनिवि को जलभराव के स्थायी समाधान के संयुक्त सर्वे कराने के निर्देश दिये गये है।

     

    आयुक्त कार्यालय में तैनात वीरेन्द्र पाण्डे ने बताया कि भवन निर्माण हेतु उन्होंने बैंक में 12 लाख लोन हेतु आवेदन किया था बैंक द्वारा सभी अभिलेख एवं भवन की जांच की गई लेकिन कई माह गुजरने के पश्चात उन्हें लोन स्वीकृत नही किया गया। आयुक्त ने बैक अधिकारियों को तलब कर भवन निर्माण हेतु लोन देने मे देरी के बारे में पूछा गया। जिस पर बैंक अधिकारियों द्वारा बताया गया कि श्री पाण्डे को 23 जुलाई मंगलवार तक लोन स्वीकृत कर धनराशि जारी कर दी जायेगी।

     

     

    जनसुनवाई में योगेश मिश्रा पूर्व उपनिदेशक सूचना के द्वारा बताया गया कि उनके पैतृक निवास उधमसिंह नगर निगम क्षेत्र में स्थित है पैतृक भवन में उनके भाई द्वारा अवैध कब्जा किया है उन्होंने भवन को अवैध कब्जे से मुक्त कराने का अनुरोध किया।

     

    बसंत पाण्डे गायत्री वेदमाता ट्रस्ट के द्वारा बताया गया कि उनके ट्रस्ट की भूमि का मुआवजा भुगतान नही हुआ।

     

    इंदर बिष्ट निवासी हल्द्वानी ने बताया कि नगर पालिका दुकान नम्बर 137 रामलीला मोहल्ला में उनके पिताजी की दुकान थी लेकिन मृत्यु के पश्चात उस दुकान पर विरेन्द्र सिह ने कब्जा कर लिया है।

     

    खीम सिंह पूर्व सैनिक ने बताया कि विद्युत रीडर मीटर में रीडिंग चैक नही की और अधिक रीडिंग का बिल देने के बारे में बताया। आयुक्त द्वारा जनसुनवाई में अधिकांश समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया।

  • जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुईं  बैठक ।

    जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुईं बैठक ।

    हलद्वानी–  सांसद अजय भटट की अध्यक्षता में शुक्रवार को सर्किट हाउस काठगोदाम में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठकसम्पन्न हुई। सांसद ने बैठक में केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के साथ ही जनपद में बाढ़, जलभराव एवं आपदा राहत कार्यों की जानकारी ली।

     

    बैठक मेंं श्री भटट ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं पर अधिकारी कार्यों को गम्भीरता से लेते हुये त्वरित गति से करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा आम जनता के लिए जो भी प्रोजेक्ट बनाये जाते है उनमें जनप्रतिनिधियों को सूचना भी अवश्य दी जाए।

     

    बैठक में सक्षम अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर सांसद श्री भटट ने नाराजगी व्यक्त की और अनुपस्थित अधिकारियों के स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश जिलाधिकारी को दिये।

     

    उन्हांने कहा जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी जनता की समस्याओं संज्ञान ले एवं त्वरित गति से निदान करें। उन्होंने कहा इसी सामंजस्य के लिए जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) का नाम रखा गया है। उन्होंने कहा कुछ अधिकारी कार्यों मे ढिलाई के साथ ही गलत सूचनायें दे रहे है उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी।

     

    श्री भटट ने जनपद में जलजीवन मिशन के कार्यों पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जेजेएम के तहत पाईप लाइन बिछा दी गई लेकिन सडक पर गडडे भरे नही गये है जिससे बडी दुर्घटना हो सकती है। उन्होने कहा पाईप लाईन बिछाने से पूर्व टैंक निर्माण किया जाए।

     

    सचिव/जिलाधिकारी वंदना ने अधिशासी अभियंता जलसंस्थान/जलनिगम को शीघ्र अनापत्ति प्रमाण पत्र देने के निर्देश दिये ताकि लोनिवि द्वारा सडक कार्य को पूर्ण किया जा सके। जिस पर अधिशासी अभियंता जेजेएम लालकुआं ने बताया कि 16 सडकों का अनापत्ति प्रमाण पत्र तथा ईई ने बताया कि हल्द्वानी की 10 सडकां का प्रमाण पत्र तीन दिनों के भीतर दे दिया जायेगा साथ ही जिन स्थानों पर कार्य पूर्ण होगा उन सडकों का भी प्रमाण पत्र ससमय दे दिया जायेगा।

     

    श्री भटट ने सुशीला तिवारी चिकित्सालय में कैथलैब के निर्माण कार्य में विलम्ब होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्हांने कहा कि कुमाऊं का प्रथम चिकित्यालय है हार्ट सर्जरी के लिए कैथलैब का निर्माण मण्डी समिति द्वारा किया जाना है लेकिन कार्यदायी संस्था मण्डी समिति द्वारा किये गये कार्यां पर उन्होंने असंतोष व्यक्त किया। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यदायी संस्था के द्वारा ससमय कार्य नही किया जा है तो शासन स्तर से कार्यवाही की जायेगी।

     

    जनप्रतिनिधियों द्वारा बताया कि पतलोट डिग्री कालेज का भवन इसी वर्ष बना है लेकिन भवन की छत से पानी आ रहा है जिससे बच्चे को पठन-पाठन में परेशानी हो रही है। जिस पर सचिव/जिलाधिकारी ने डिग्री कालेज मे लीकेज होने की समस्या पर तकनीकी समिति का गठन कर जांच के निर्देश दिये।

     

    जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में आपदा के दौरान जिन परिवारों में जनहानि हुई उन परिवारों को चैक के माध्यम से धनराशि उपलब्ध करा दी गई है।

     

    उन्होंने कहा आपदा के कारण जनपद में जिन क्षेत्रों में भवन, सडक,पेयजल व विद्युत लाईन आदि क्षतिग्रस्त हो गई है आपदा मद से शीघ्र धनराशि आवंटित कर कार्य को पूर्ण किया जा रहा है ताकि आम जनमानस को कोई परेशानी ना हो।

     

    बैठक में सांसद श्री भटट द्वारा दीन दयाल उपाध्याय योजना,प्रधानमंत्री आवास,जल जीवन मिशन,प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, समग्र शिक्षा, मिड डे मील,प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, कौशल विकास, प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना, राष्टीय खाद्य सुरक्षा आदि केन्द्र सरकार द्वारा संचालित आदि योजनाओं के बारे में अधिकारियों से विस्तृत प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली।

     

    बैठक में अध्यक्ष जिला पंचायत बेला तोलिया, विधायक डा0 मोहन सिह बिष्ट,सरिता आर्या,ब्लाक प्रमुख डा0 हरीश बिष्ट,कमलेश कैडा, रेखा रावत, रवि कन्याल,रूपा देवी, विधायक प्रतिनिधि विकास भगत, जीवन सिंह कार्की, ज्येष्ठ प्रमुख आनंद दरम्वाल,सदस्य दिशा देवेन्द्र सिह बिष्ट के साथ ही मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पाण्डे, डीएफओ सीएस जोशी, मुख्य चिकित्साधिकारी श्वेता भण्डारी,आरटीओ नन्द किशोर, एसपी सिटी प्रकाश चन्द्र के साथ ही लोनिवि, पीएमजीएसवाई, विद्युत,जलसंस्थान/जल निगम, वन आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित थे

  • धरा स्वस्थ, तो समाज स्वस्थ, एक पेड़ माँ के नाम, कार्यक्रम का हुआ आगाज।

    धरा स्वस्थ, तो समाज स्वस्थ, एक पेड़ माँ के नाम, कार्यक्रम का हुआ आगाज।

     

    हलद्वानी– भारतीय जनता पार्टी लामाचौड़ मंडल के शक्ति केंद्र भगवानपुर तल्ला स्थित प्रगतिशील कालोनी नियर प्राइमरी स्कूल के पास पार्क में एक वृक्ष माँ के नाम योजना के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

     

     

    कार्यक्रम का शुभारंम भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार जी द्वारा पौधरोपण कर किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहाँ कि आज पुरा विश्व पर्यावरण कि समस्या से जूझ रहा है और विकास की आंधी में जंगल कम हों रहे है।

     

     

    आज हम सभी को धरा को संरक्षित कर अधिक से अधिक पौधे लगाने की आवश्यकता है। पर्यावरण संरक्षण के लिये प्रत्येक भाजपा कार्यकर्त्ता एक वृक्ष माँ के नाम लगाकर उसको संरक्षित भी करेगा।

     

    इस मौक़े पर वक्ताओं ने कहाँ कि उत्तराखंड प्राचीन काल से ही पर्यावरण संरक्षण के लिये कार्य कर रहा है और प्रतिवर्ष हरेला पर्व के रूप में पौधरोपण किया जाता है। इस वर्ष सभी को एक वृक्ष माँ के नाम लगाने को प्रेरित किया जायेगा। कार्यक्रम में विभिन्न फलदार पौधे लगाये गये।

     

    कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मे जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट,जी ने कहा हमें संकल्प लेना होगा हर व्यक्ति हर कार्यकर्ता एक पेड़ अवश्य लगाएं जिससे हमें पर्यावरण को शुद्ध करे हमारी धरा हरी भरी रहें और हम अपने बच्चों को भी इस ओर प्रेरित करें जिससे आगे आने वाली पीढ़ी भी जागरूक होकर यह क्रम लगातार चलता रहे,

     

    प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट जी ने कहा हरेला पर्व हमारी संस्कृति से जुड़ा है हमारे पूर्वजों से यह परिपाटी चली आ रही है हमें और हमारे संगठन को मजबूती से इस कार्यक्रम को बढ़ाते हुए समाज को जागरूक करना है जो हमारे पर्यावरण को लिए अति महत्वपूर्ण है हमारे हर कार्यकर्ता एक पेड़ अवश्य लगाएं

     

     

    कार्यक्रम में मंडी समिति अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू प्रदेश सह कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, जिला महामंत्री रंजन बर्गली, नवीन भट्ट जिला उपाध्यक्ष प्रतिभा जोशी, लाखन निकलटिया जिला मीडिया प्रभारी भुवन भट्ट, दिनेश खुल्पे धीरज पाण्डेय, सुरेश गौड़कमल नयन जोशी, शशांक रावत,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कार्तिक हरबोला, मोहन पाठक,मोहन पाल, महेश शर्मा, महबूब अली प्रदीप जनौटी आदि आदि मौजूद रहे।

    कार्यक्रम का समापन मंडल अध्यक्ष धीरज पाण्डे द्बारा किया गया

    भारतीय जनता पार्टी संगठन के द्वारा ग्रामीण जनता व कार्यकर्ताओं को सैकड़ों फलदार वृक्ष वितरित किए गए