Category: हल्द्वानी

  • कैम्प कार्यालय में शुरू हुई जनसुनवाई, मौके पर शिकायतों का किया समाधान।

    कैम्प कार्यालय में शुरू हुई जनसुनवाई, मौके पर शिकायतों का किया समाधान।

     

    हल्द्वानी–   कैम्प कार्यालय में आयुक्त दीपक रावत ने बुधवार को जनसुनवाई कर मौके पर शिकायतों का समाधान किया।

     

     

    जन शिकायतों में अधिकांश शिकायतें, भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद व अतिक्रमण, आदि से सम्बन्धित आई।

     

    जनसुनवाई में आयुक्त ने विभागीय अधिकारियों को तलब कर समस्याओं का मौके पर समाधान किया।

     

    आयुक्त द्वारा काफी दिनों के पश्चात जनसुनवाई में आमजनमास की मुख्यतयाः भूमि विवाद की समस्याओं का आयुक्त ने मौके पर समाधान किया गया। काफी लम्बित भूमि विवाद की समस्याओ का समाधान होने पर लोगों द्वारा आयुक्त का आभार व्यक्त किया।

     

    जनसुनवाई में देवकी देवी ग्राम बैजूनिया हल्दू कालाढूगी ने बताया कि उन्होने क्रेता भूमि योगेश चन्द्र से 11 लाख में 27 दिसम्बर 2023 को क्रय की गई थी। विक्रेता के पुत्र एवं पुत्री के धनराशि विवाद के चलते कब्जा नही दिया गया था।

     

    आयुक्त ने उक्त प्रकरण की तहसीलदार कालाढूगी को जाचं कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिये थे। आयुक्त श्री रावत ने तीनों पक्षों को 02 मार्च 2024 को तलब कर 11 लाख की धनराशि पुत्र एवं विक्रेता की माता को बराबर देने के निर्देश दिये।

     

    क्रेता द्वारा 11 लाख की धनराशि का भुगतान कर दिया है तथा कब्जा भी दिला दिया गया है। जिस पर देवकी देवी ने आयुक्त का आभार व्यक्त किया।

     

    जयश्री व सुमन निवासी लालपुर रूद्रपुर ने बताया कि दोनो ने मिलकर अलास्का रेजीडेंसी लालपुर प्लाट क्रय किये थे।

     

    जयश्री ने 133 गज का प्लाट 6 लाख 60 हजार में लिया था धनराशि दे दी गई है लेकिन 3 वर्ष होने के उपरान्त प्लाट रजिस्ट्रेशन प्रबन्धक द्वारा नही की गई।

     

    जिस पर आयुक्त ने अलास्का रेजीडेंसी के प्रबन्धक को तलब किया उनके द्वारा बताया गया कि सोमवार को रजिस्ट्रेशन करा दिया जायेगा तथा सुमन ने 100 गज का प्लाट 3 लाख 50 हजार में लिया था

     

    जिसकी रजिस्ट्री अलास्का प्रबन्ध द्वारा करा दी गई है जिस पर सुमन ने आयुक्त का आभार व्यक्त किया।

  • उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय एवं डी वी एस कॉलेज देहरादून के बीच अकादमिक और शोध के क्षेत्र में मिलकर काम करने को लेकर एक एम ओ यू पर हुए हस्ताक्षर ।

    उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय एवं डी वी एस कॉलेज देहरादून के बीच अकादमिक और शोध के क्षेत्र में मिलकर काम करने को लेकर एक एम ओ यू पर हुए हस्ताक्षर ।

    हल्द्वानी– उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय एवं डी वी एस कॉलेज देहरादून के बीच अकादमिक और शोध के क्षेत्र में मिलकर काम करने को लेकर एक एम ओ यू पर हस्ताक्षर हुए हैँ।

     

    सोमवार को दोनो संस्थानों के मध्य यह सयुंक्त करार हुआ है। सयुंक्त करार पर मुक्त विश्वविद्यालय की तरफ से कुलसचिव प्रो. पी डी पंत तथा डी वी एस कॉलेज की तरफ से कॉलेज के प्राचार्य प्रो. वी पी पाण्डेय ने हस्ताक्षर किये।

     

    विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. पंत ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में अकादमिक और शोध गतिविधियों में गुणवत्ता और इन्हें प्रोत्साहन देने के के लिए दूसरे संस्थानों से अनुबंध किये जाने पर जोर दिया गया है।

     

    उन्होंने कहा कि शिक्षा और शोध में सुधार लाने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय लगातार अन्य संस्थानों से अनुबंध कर रहा है।

     

    उन्होंने कहा कि इसका लाभ राज्य के अन्य शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों और मुक्त विश्वविद्यालय के शिक्षार्थियों को मिलेगा।

  • UKO4  हेल्पिंग हैंड्स ने लगाया रक्तदान शिविर, युवाओं ने किया बड़ी संख्या में रक्तदान।

    UKO4 हेल्पिंग हैंड्स ने लगाया रक्तदान शिविर, युवाओं ने किया बड़ी संख्या में रक्तदान।

     

    हलद्वानी–  UK 04 हेल्पिंग हैंड्स ग्रुप ने आज हल्द्वानी में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया।

     

    जिसमें मधुवन बैंकेट हॉल में दर्जन लोगों ने रक्तदान किया, इस दौरान सीओ हल्द्वानी नितिन लोहानी ने भी रक्तदान कर इस अभियान को सफल बनाया और लोगों से भी बढ़-चढ़कर रक्तदान करने की अपील की ।

     

    UK 04 हेल्पिंग हैंड्स टीम के करन नेगी और योगेश शर्मा ने बताया कि हल्द्वानी शहर कुमाऊं का प्रवेश द्वार है और यहां लगातार ब्लड की कमी देखी जा रही है जिस वजह से दूर दराज के मरीज काफी परेशानियों का सामना कर रहे हैं और कई लोगों को ब्लड की कमी की वजह से अपनी जान भी भी गवानी पड़ी है इसलिए हमारी संस्था ने आज यह रक्तदान शिविर का आयोजन किया है।

     

     

    उन्होंने सभी लोगों से बढ़-चढ़कर इस अभियान से जुड़कर रक्तदान करने की अपील की।

     

    यह रक्तदान शिविर स्वर्गीय बालकिशन देवकी जोशी चैरिटेबल ब्लड बैंक के साथ किया गया।

     

    इस अभियान में भुवन चंद्र तिवारी, योगेंद्र बिष्ट, कमल सिंह धामी, पंकज तिवारी, देवेंद्र नेगी, राजू रावत, राजीव वर्मा, परीक्षित मिश्रा, पंकज शर्मा, नवीन नयाल, देवाशीष नेगी, बृजेश बिष्ट, चेतन नेगी, प्रमोद बिष्ट, श्रुति तिवारी, हेमंत साहू, रजत शर्मा, मनोज कुमार, शीतल भट्ट, हरीश बगडवाल, शुभम टम्टा, गिरधारी पांडे, विवेक पाण्डे, मोहित चौधरी, सिद्धार्थ जोशी, मनीष कुमार, हिमांशु बिष्ट, जगदीश बिष्ट, प्रबप्रीत सिंह सेठी, भैरव देवपा, दीपक आर्या, पंकज नेगी, कमल मेहता, गगन बिष्ट आदि मौजूद रहे।

  • हल्द्वानी एमबीपीजी में छात्रों के बीच हुए विवाद……

    हल्द्वानी एमबीपीजी में छात्रों के बीच हुए विवाद……

    हल्द्वानी- एमबीपीजी कॉलेज में शनिवार को बीए प्रथम सेमेस्टर में 102, बीकॉम में 43, बीएससी पीसीएम ग्रुप में 27, जेडबीसी में 36 विद्यार्थियों को प्रवेश दिए गए। कुल 208 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया। इस बीच प्रवेश फार्म जमा करने के दौरान दो छात्र आपस में भिड़ गए। छात्रों के बीच हुई तकरार मारपीट में बदल गई। माहौल बिगड़ने पर प्राचार्य ने पुलिस-प्रशासन से प्रवेश प्रक्रिया के समाप्त होने तक कॉलेज में पुलिसकर्मी तैनात करने की मांग की है।

     

    एमबीपीजी कॉलेज में शनिवार को प्रवेश के दौरान हुई झड़प के बीच दोनों छात्र एक-दूसरे पर आरोप लगाने लगे। छात्रों के बीच हुए विवाद को देख दाखिले के लिए पहुंचे कुछ छात्र-छात्राएं खिसक गए। सुरक्षा गार्ड के बाद दखल के बाद मामला शांत हुआ। इस दौरान छात्राओं ने कॉलेज का माहौल खराब करने वालों पर कार्रवाई की मांग उठाई। एमबीपीजी महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया में सुरक्षा व्यवस्था और छात्रों के हंगामे, प्रदर्शन, तालाबंदी आदि की आशंका को देखते हुए प्राचार्य ने पुलिस-प्रशासन से चार पुलिसकर्मियों की मांग की।

     

    हालांकि उन्होंने कॉलेज परिसर में शनिवार को किसी भी प्रकार की मारपीट से इनकार किया है। बताया कि स्नातक प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रकिया शुरू हो चुकी है। शनिवार को बीकॉम की वरीयता सूची में चयनित उन विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया जिन्होंने इंटरमीडिएट में 65 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। बीए में 70 प्रतिशत से अधिक अंक वाले विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया। 10 जून से प्रथम मेरिट लिस्ट में शामिल सभी विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। वहीं, इंदिरा प्रियदर्शिनी महिला महाविद्यालय में शनिवार को बीए में 43, बीकॉम में 12, बीकॉम ऑनर्स में 10, बीएससी पीसीएम ग्रुप में 25 और जेडबीसी वर्ग में 33 छात्राओं को प्रवेश मिला।

     

  • योग दिवस पर उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में होंगी विभिन्न प्रतियोगिता।

    योग दिवस पर उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में होंगी विभिन्न प्रतियोगिता।

    हल्द्वानी–उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के योग विभाग द्वारा विश्व योग दिवास के अवसर पर 15 से 21 जून 2024 तक विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है

     

     

    जिसमें निबंध लेखन प्रतियोगिता, योग प्रश्नोत्तरी (Yoga-Quiz) प्रतियोगिता, योग विषय से सम्‍बन्धित राष्‍ट्रीय वेबिनार, पोस्टर प्रतियोगिता, योगासन प्रतियोगिता तथा योग दिवस के उपलक्ष्‍य में प्रोटोकॉल के अनुरूप सामूहिक योगाभ्‍यास आदि कराया जायेगा ।

     

     

    विभिन्न स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाण-पत्र दिया किया जाएगा ।

     

     

    तथा अन्य सभी प्रतिभागियों को भी प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा ।

     

    उपर्युक्‍त प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने हेतु इच्‍छुक प्रतिभागी 14 जून 2024 तक अपना पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें । प्रतियोगिता हेतु 8193885983, 9759270207 इन नम्‍बरों के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं ।

  • उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में जल्द शुरू होगा मानवाधिकार पर परास्नातक कार्यक्रम।

    उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में जल्द शुरू होगा मानवाधिकार पर परास्नातक कार्यक्रम।

     

    हल्द्वानी–   मानवाधिकार और अंतरराष्ट्रीय विधि विभाग की बोर्ड ऑफ स्टडीज की बैठक में मानवाधिकार पर दो वर्षीय परास्नातक कार्यक्रम के पाठ्यक्रम को संस्तुति प्रदान की गई।

     

     

    बैठक में कुमाऊं विश्वविद्यालय राजनीतिशास्त्र विभाग से प्रो. नीता बोरा शर्मा, एस. एस. जीना विश्वविद्यालय विधि विभाग से प्रो.डी के भट्ट, एच.एन.बी. गड़वाल विश्वविद्यालय के पूर्व प्राचार्य और और हिमालयन विश्वविद्यालय देहरादून के पूर्व कुलपति प्रो जे.पी.पौचौरी ,उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय मानवाधिकार विभाग के हेड ऑफ स्कूल डॉ. कमल देवलाल और विभाग के समन्वयक
    डॉ. दीपांकुर जोशी ने प्रतिभाग किया

     

    डॉ. दीपांकुर जोशी ने बताया कि उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय देश के चुनिंदा विश्वविद्यालयों में शामिल हो जाएगा जो मानवाधिकार पर परास्नातक कार्यक्रम संचालित कर रहे हैं।

     

    प्रदेश और देशभर के लाखों विधार्थी इस कार्यक्रम के संचालित होने से लाभान्वित होंगे। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो ओ. पी. एस. नेगी ने कार्यक्रम के जल्दी ही प्रारंभ होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विभाग को बधाई दी है।

  • मोदी जी के नेतृत्व में फिर से विकास की राह पर दौड़ेगा देश।

    मोदी जी के नेतृत्व में फिर से विकास की राह पर दौड़ेगा देश।

     

    हलद्वानी–   लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना के बाद एनडीए गंठबंधन की सरकार बनने जा रही है।

     

    भाजपा जिला मीडिया प्रभारी भुवन भट्ट ने बताया कि नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट पर जनता ने फिर से विश्वास किया और यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत किए हैं।

     

     

    उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने एक बार फिर भारी बहुमत से जीत दर्ज की है।

     

     

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। भाजपा मीडिया प्रभारी भुवन भट्ट ने बताया कि हमारे लोकप्रिय प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी को देश की जनता के माध्यम से तीसरी बार सेवा करने का अवसर मिला है।

     

     

    वही नैनीताल लोकसभा सीट से सांसद बने अजय भट्ट की जीत पर बोलते हुए भुवन भट्ट ने बताया कि नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय सीट की जनता को उम्मीद है सांसद अजय भट्ट क्षेत्र की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे और पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ करेंगे।

     

    मीडिया प्रभारी भुवन भट्ट ने राज्य की धामी सरकार की योजनाओं को भी नैनीताल लोकसभा की प्रचंड जीत का आधार माना।

     

     

    उन्होंने कहा कि राज्य की धामी सरकार का ध्यान विकास, बेहतर शिक्षा, पर्यटन, सुरक्षा और समाज के सभी वर्गों के उत्थान पर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की पुष्कर धामी सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर दिया है।

     

    भुवन भट्ट ने बताया राज्य और केंद्र की सरकार में नेतृत्व क्षमता और सरकार की नीतियों पर जनता का विश्वास कायम है। अब देश एक नई ऊर्जा और नए उत्साह के साथ विकास की ओर अग्रसर होने को तैयार है।

  • लगातार बढ़ रही बिजली की मांग और लोड की समस्या को दूर करने के लिए जल्द बनेंगे तीन नए बिजली घर…..

    लगातार बढ़ रही बिजली की मांग और लोड की समस्या को दूर करने के लिए जल्द बनेंगे तीन नए बिजली घर…..

    हल्द्वानी- लगातार बढ़ रही बिजली की मांग और लोड की समस्या को दूर करने के लिए ऊर्जा निगम शहर के ग्रामीण क्षेत्र में 33 केवी के तीन नए बिजली घर बनाने जा रहा है। इससे लगभग 70 हजार की आबादी को राहत मिलेगी। विभाग ने जिलाधिकारी की संस्तुति पर प्रस्ताव शासन को भेजा है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक इन दिनों कमलुवागांजा बिजली घर पर अधिक लोड है। इससे जुड़े उपभोक्ताओं के कनेक्शनों में लोड बढ़ने से बार-बार ट्रिपिंग की समस्या हो रही है।

     

    इसे दूर करने के लिए विभाग शहर के ग्रामीण क्षेत्र में तीन नए बिजली घर बनाने जा रहा है। ऊर्जा निगम विद्युत वितरण खंड (ग्रामीण) के अधीन 33 केवी के तीन नए सबस्टेशन बनाने की तैयारी कर रहा है। इसमें विभाग ने आरटीओ रोड रेशमबाग की सरकारी भूमि पर तीन बीघा जमीन का चयन किया है। दूसरे बिजलीघर के लिए जयपुर पाडली में खाली पड़ी राजस्व विभाग की जमीन का चयन किया गया है।

     

    तीसरे बिजली घर के लिए डहरिया जज फार्म के पास आईटीआई की खाली पड़ी जमीन को चयनित किया है। सूत्रों के अनुसार तीनों ही स्थानों पर भूमि आवंटन के लिए राजस्व विभाग, रेशम विभाग और आईटीआई प्रशिक्षण केंद्र को पत्र भेजा गया है। इसकी स्वीकृति मिलने पर नए बिजली घर बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।

     

    नए बिजली घरों से टीपीनगर और कमलुवागांजा का लोड होगा कम
    रेशमबाग और जयपुर पाडली क्षेत्र में वर्तमान में कमलुवागांजा 33 केवी बिजली घर से सप्लाई मिलती है। डहरिया आईटीआई क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट नगर के 33 केवी के बिजली घर से आपूर्ति होती है। विभागीय सूत्रों के अनुसार तीनों बिजली घराें के बनने से ट्रांसपोर्ट नगर और कमलुवागांजा सबस्टेशनों पर लोड कम होगा। तीन नए बिजली घरों का प्रस्ताव ऊर्जा निगम मुख्यालय को भेजा गया है भूमि चयनित कर संबंधित विभागों से भी पत्राचार किया गया है। भूूमि उपलब्ध होते ही नए बिजली घरों का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। –

  • हल्द्वानी- गर्मी में बिजली कटौती से हल्द्वानी के लोग परेशान…..

    हल्द्वानी- गर्मी में बिजली कटौती से हल्द्वानी के लोग परेशान…..

    हल्द्वानी- हल्द्वानी में सुबह से रात तक बार-बार गुल होती रही बिजली से सोमवार को भी उपभोक्ता परेशान रहे। गर्मी में परेशान हो रहे लोगों का कहना था कि बार-बार बिजली जाने से उनके उपकरणों के खराब होने का भी खतरा है। हल्द्वानी में सुबह से रात तक बार-बार गुल होती रही बिजली से सोमवार को भी उपभोक्ता परेशान रहे। विभाग के अधिकारी बिजली गुल रहने की बात को नकारते रहे।

    इस दौरान गर्मी में परेशान हो रहे लोगों का कहना था कि बार-बार बिजली जाने से उनके उपकरणों के खराब होने का भी खतरा है। सीएम पुष्कर सिंह धामी की ओर से जनता तक निर्बाध बिजली पहुंचाने के आदेशों को ऊर्जा निगम के अधिकारी मान नहीं रहे हैं। लाइनों में हो रहे ओवरलोड को कम करने के लिए विभाग दिन भर अलग-अलग इलाकों की बिजली काट रहा है। इससे उपभोक्ताओं को गर्मी और उमस झेलने को मजबूर होना पड़ रहा है। सोमवार को भी दिन में 33 केवी बिजलीघर से केडी उपसंस्थान से जुड़े फीडरों में लोड बढ़ गया।

    इस दौरान राजपुरा, महिला अस्पताल, रामपुर रोड, मंगल पड़ाव, इंदिरानगर और कमलुवागांजा में लोड कम करने के लिए विभाग शटडाउन लेता रहा। पूरे डेढ़ घंटे तक अलग-अलग फीडरों पर रात आठ बजे से सप्लाई रात नौ बजे तक सुचारु हो पाई। ग्रामीण इलाकों में भी बार-बार बिजली गुल होती रही।

     

    178 मेगावाट पहुंची मई में मांग
    वर्तमान में शहर की पांच लाख की आबादी में शहर और ग्रामीण को मिलाकर एक लाख कनेक्शन हैं। लालकुआं से रानीबाग तक 14 बिजलीघरों में मई में मांग 178 मेगावाट पहुंच गई है। अप्रैल में मांग 146 मेगावाट थी। विभाग इसके लिए ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ा रहा है। ईई (टाउन) प्रदीप कुमार बिष्ट ने बताया कि बाजार क्षेत्र दिन-भर कहीं भी बिजली गुल होने की शिकायत नहीं मिली। ईई (ग्रामीण) डीडी पांगती ने बताया कि मौसम खराब होने के दौरान लाइन ट्रिप होने की समस्या को देखते हुए सप्लाई थोड़ी देर के लिए बंद की गई।

  • हल्द्वानी- नैनीताल सीट से अजय भट्ट आगे, कांग्रेस के प्रकाश जोशी पीछे, किसके सिर सजेगा जीत का ताज……

    हल्द्वानी- नैनीताल सीट से अजय भट्ट आगे, कांग्रेस के प्रकाश जोशी पीछे, किसके सिर सजेगा जीत का ताज……

    हल्द्वानी- नैनीताल लोकसभा सीट पर शुरुआती चुनावी रुझान में भाजपा आगे चल रही है। यहां बीजेपी के अजय भट्ट, कांग्रेस उम्मीदवार से आगे चल रहे हैं।  नैनीताल लोकसभा सीट पर शुरुआती चुनावी रुझान में भाजपा आगे चल रही है। यहां बीजेपी के अजय भट्ट, कांग्रेस उम्मीदवार से आगे चल रहे हैं। नैनीताल लोकसभा सीट के लिए मंगलवार को होने वाली मतगणना का भाजपा व कांग्रेस समेत सभी दस प्रत्याशियों और उनके समर्थकों को बेसब्री से इंतजार है।

    मंगलवार दोपहर बाद तक इस बात का फैसला हो जाएगा कि नैनीताल ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट में सांसद का ताज किसके सिर पर सजेगा। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय सीट के लिए प्रथम चरण में 19 अप्रैल को मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई थी। इस सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट, कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी, बसपा के अख्तर अली, यूकेडी के शिव सिंह समेत दस उम्मीदवार मैदान में थे। मतदाताओं ने किसके भाग्य का उदय किया है, यह आज साफ हो जाएगा।

    नैनीताल-यूएसनगर सीट पर वोटिंग का ब्योरा

    वर्ष         मत प्रतिशत
    2004         48.87
    2009         58.65
    2014         68.00
    2019         68.83
    2024        61.75

    भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट का कहना है कि पूरे देश में भाजपा के पक्ष में माहौल बना हुआ है। देश का वातावरण मोदीमय है। उन्होंने कहा कि नैनीताल-ऊधमसिंह नगर की जनता उन्हें भारी मतों से चुनाव जितवा रही है। कहा कि प्रदेश की पांचों सीटों पर भाजपा भारी मतों से चुनाव जीत रही है। जनता नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने जा रही है। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट के लिए 19 अप्रैल को हुए मतदान के बाद आज एमबीपीजी कालेज में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। जिला निर्वाचन आयोग की ओर से मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

     

    सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना सिंह की मौजूदगी में मतगणना कार्मिकों का विधानसभावार रेंडमाइजेशन (एलॉटमेंट) किया गया। नैनीताल जिले के पोस्टल बैलेट की गणना ऊधमसिंह नगर में होगी। लोकसभा चुनाव के नोडल अधिकारी विशाल मिश्रा और सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी फिंचा राम चौहान ने बताया कि मतगणना के लिए छह विधानसभाओं में 84 टेबल लगाई जाएंगी। प्रत्येक विधानसभा में 14 टेबल होंगी। मतगणना के लिए 378 कार्मिकों को ड्यूटी पर लगाया है। इसमें 144 मतगणना माइक्रोआब्जर्वर, 114 मतगणना सुपरवाइजर और 120 मतगणना सहायक शामिल हैं।

     

    हर विधानसभा में 47 कार्मिक मतगणना के लिए तैनात किए हैं। 96 कार्मिक रिजर्व में रखे गए हैं। इधर, सोमवार को अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के लिए नियुक्त किए गए तीनों प्रेक्षकों गगनदीप सिंह बरार, राजू मोगाविरा और महेश विश्वास ने एमबीपीजी कॉलेज का निरीक्षण कर मतगणना की तैयारियों का जायजा लिया।उन्होंने कार्मिकों को मतगणना कार्य में सावधानी बरतते हुए अपने कार्यों को अंजाम देने के निर्देश दिए।