Category: हल्द्वानी

  • डॉक्टर डे और और चार्टर्ड अकाउंटेंट डे पर लीनसँ क्लब उड़ान द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

    डॉक्टर डे और और चार्टर्ड अकाउंटेंट डे पर लीनसँ क्लब उड़ान द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

    हलद्वानी– डॉक्टर डे और और चार्टर्ड अकाउंटेंट डे पर लीनसँ क्लब उड़ान द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया।

     

    कार्यक्रम में डॉक्टर मोहन तिवारी जी डॉक्टर जय श्री तिवारी जी एवं का चार्टेड अकाउंट अनुज बिरला जी को सम्मानित किया गया।

     

    जिसमें पीएमसी श्रीमती छाया सक्सेना जी। डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट नीरज बोरा एवं जिला कोषाध्यक्ष गीता जी, क्लब अध्यक्ष ममता अग्रवाल ,जनसंपर्क अधिकारी राशि जैन जी, सारिका अग्रवाल, मीतू मित्तल ,सचिन सरला, अग्रवाल रेखा अग्रवाल, राशि जैन, अंकिता,शिवानी, रेखा गोयल, मयूरी, शिल्पा ,सीमा, दुर्गा गुप्ता, कृष्णा नीता, खुशबू अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित थे

  • आज से लागू हुई नई न्याय संहिता, मुख्यमंत्री उत्तराखंड ने ऑनलाइन कार्यक्रम के माध्यम से किया शुभारंभ।

    आज से लागू हुई नई न्याय संहिता, मुख्यमंत्री उत्तराखंड ने ऑनलाइन कार्यक्रम के माध्यम से किया शुभारंभ।

     

    हलद्वानी–आज से देशभर में नये आपराधिक कानूनों के तहत अभियोग पंजीकरण तथा न्यायिक प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।

     

    जिसके लिये पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रत्येक जिले के पुलिस अधिकारी/कार्मिकों को भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम के नये कानूनों/प्रावधानों का प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

     

    जिस क्रम में  प्रहलाद नारायण मीणा, एस0एस0पी0 नैनीताल  द्वारा जनता को इन नये कानूनों के प्रति जागरूक करने के लिये प्रत्येक थाना प्रभारी को अपने-अपने थाना क्षेत्र में जन जागरूकता कार्यक्रम चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

     

     

    जिस आदेश के क्रम में  हरबंस सिंह, एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल(नोडल अधिकारी)  के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा जन जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

     

     

    नए कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आज  पुष्कर सिंह धामी, मा०मुख्यमंत्री जी उत्तराखंड द्वारा श्रीमती राधा रतूड़ी मुख्य सचिव उत्तराखंड  महोदया तथा आभिनव कुमार पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड  महोदय समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारीगण की उपस्थिति में पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड सभागार से  नए कानूनों  का ऑनलाइन माध्यम से सभी जिलों के पुलिस प्रभारी एवम् थानों को सम्मिलित कर शुभारंभ किया गया।

     

     

    साथ ही जनता से रूबरू होकर उन्हें नए कानूनों में जनता की सुविधा के लिए पुलिस अभियोग पंजीकरण की प्रक्रिया के सरलीकरण तथा त्वरित न्यायिक प्रक्रिया के मुख्य बिंदुओं के बारे में अवगत कराया गया।

     

     

    सभी पुलिस कर्मियों तथा न्यायिक प्राधिकारियों को नए कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु शुभकामनाएं भी प्रेषित की गई। अलग अलग जिलों से जुड़े जनता से ऑनलाइन माध्यम से वार्ता भी की गई।

     

     

    एसएसपी नैनीताल समेत अन्य अधिकारी द्वारा भी थाना हल्द्वानी, लालकुआं, मल्लीताल तथा रामनगर से ऑनलाइन जुड़कर मा०मुख्यमंत्री का संबोधन तथा संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।

     

    इसके साथ ही एसएसपी नैनीताल द्वारा हल्द्वानी मीटिंग हॉल में जनता को नए कानूनों के संबंध में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में श्री हरि विनोद जोशी, पूर्व निदेशक विधि उत्तराखंड, श्री आशीष गुप्ता सहायक अभियोजन अधिकारी तथा श्री प्रताप सिंह नेगी उपनिरीक्षक मास्टर ट्रेनर  द्वारा भी न्याय संहिता से जुड़े विधिक पहलुओं के संबध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान से किया गया।

     

     

    ऑनलाइन संवाद कार्यक्रम में  प्रकाश चंद्र, एसपी सिटी हल्द्वानी, श्री हरबंस सिंह एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल,  उमेश मालिक प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी थाना पुलिस कर्मी, व्यापार मंडल, आशा कार्यकर्ता, सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी, छात्र वर्ग, टैक्सी यूनियन तथा स्थानीय लोगों ने प्रतिभाग किया।

     

     

    साथ ही *मल्लीताल से: श्री सुमित पांडे सीओ नैनीताल, श्री रमेश बोहरा थानाध्यक्ष तल्लीताल समेत पुलिस कर्मी तथा स्थानीय जनता, लालकुआं से: श्रीमती संगीता सीओ लालकुआं तथा श्री दिनेश सिंह फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक लालकुआं समेत पुलिस कर्मी तथा स्थानीय जनता।

     

    रामनगर से: भूपेंद्र सिंह भंडारी सीओ रामनगर  तथा श्री अरुण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक रामनगर समेत पुलिस कर्मी व स्थानीय जनता ने प्रतिभाग किया।

     

    नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार थाने के स्थानीय लोगों, टैक्सी चालकों एवं आगंतुक पर्यटकों को नए आपराधिक कानूनों की जानकारी दी जा रही है। नये कानूनों के सन्दर्भ में नैनीताल पुलिस के जन जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं।

  • प्रथम बार हलद्वानी आगमन पर तथा केंद्रीय राज्यमंत्री बनने पर अजय टमटा का हुआ भव्य स्वागत।

    प्रथम बार हलद्वानी आगमन पर तथा केंद्रीय राज्यमंत्री बनने पर अजय टमटा का हुआ भव्य स्वागत।

    हलद्वानी–  केंद्र सरकार मे सड़क परिवहन एवम् राजमार्ग राज्य मंत्री बनने के बाद प्रथम बार हल्द्वानी आगमन पर माननीय लोकप्रिय सांसद अल्मोडा श्री अजय टम्टा जी का दिनाँक 30-06-2024 (रविवार) को शाम 4:30 बजे कुमाऊँ संभाग कार्यालय हल्द्वानी में स्वागत और अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया.

     

    इस अवसर पर आप सभी सम्मानित पदाधिकारी/ जनप्रतिनिधि/ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

     

    कार्यक्रम प्रताप सिंह बिष्ट जिला अध्यक्ष भाजपा नैनीताल नेतृत्व में संपन्न हुआ । केंद्रीय मंत्री जी का ढोल नगाड़ों फूल मालाओं के साथ भव स्वागत हुआ और कार्यकर्ताओं में मिष्ठान वितरण भी किया गया।

     

    उन्होंने सारे कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता निष्ठावान है और आज भारतीय जनता पार्टी को उत्तराखंड में मजबूती के साथ पांचो सीटों पर जीता है यह हमारे कार्यकर्ताओं की ही मेहनत है ।

     

     

    उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी जी का धन्यवाद देते हुए कहा कि इन 10 सालों में प्रधानमंत्री मोदी जी ने चार धाम को जोड़ने का काम किया है और नितिन गडकरी जी ने टनकपुर से लिपुलेख तक का पार्वती सरोवर तक का काम लगातार चल रहा है यह सब काम माननीय मोदी जी के नेतृत्व में हुए
    उन्होंने कहा कैंची धाम में बाईपास और टनल बनाने की दिशा में भी काम किया जाएगा।

     

    ज्योलिकोट, भवाली से लेकर खैरना और पांडुखाल तक सड़क को जोड़कर मानसखंड की प्रोजेक्ट को पूरा करेंगे, ताकि केदारखंड तक सड़क जुड़ी हो, उन्होंने बताया काशीपुर से रामनगर को फोरलेन से जोड़ा जाएगा।

     

    दो महीने बाद देहरादून से दिल्ली का सफर 2 घंटे में पूरा किया जाएगा। इसकी भी शुरुआत हो जाएगी, सड़के सुरक्षित हो इसको लेकर उनका मंत्रालय हर संभव प्रयास कर रहा है,

     

    कार्यक्रम में मौजूद रहे प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, नैनीताल विधायक सरिता आर्या, जिला पंचायत अध्यक्ष बैला तोलिया,जिला सह प्रभारी विवेक सक्सेना, प्रदेश कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल, प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल, प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत,पूर्व प्रदेश मंन्डी अध्यक्ष गजराज सिंह बिष्ट,जिला महामंत्री रंजन बर्गली,व नवीन भट्ट मंडल अध्यक्ष प्रताप रैकवाल,व किशोर जोशी, संजय पांडे, प्रतिभा जोशी, विष्णु सक्सेना, जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी श्रुति तिवारी, राशि जैन, सुमित्रा प्रसाद, गीता जोशी, रुक्मिणी बिष्ट, रतनेश शाह, मोहन पाठक आदि लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

  • कैम्प कार्यालय में आयुक्त दीपक रावत ने शनिवार को जनसुनवाई कर मौके पर शिकायतों का किया समाधान ।

    कैम्प कार्यालय में आयुक्त दीपक रावत ने शनिवार को जनसुनवाई कर मौके पर शिकायतों का किया समाधान ।

    हलद्वानी–कैम्प कार्यालय में आयुक्त दीपक रावत ने शनिवार को जनसुनवाई कर मौके पर शिकायतों का समाधान किय। जन शिकायतों में अधिकांश शिकायतें, भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद व अतिक्रमण, सडक आदि से सम्बन्धित आई।

     

    जनसुनवाई में आमजनमास की मुख्यतयाः भूमि विवाद, सडक, अतिक्रमण,राशन कार्ड, ब्याज पर धनराशि देने आदि की समस्याओं का आयुक्त ने मौके पर समाधान किया गया। काफी समय से लम्बित भूमि विवाद की समस्याओ का समाधान होने व धनराशि वापस मिलने पर लोगों द्वारा आयुक्त का आभार व्यक्त किया।

     

    जनसुनवाई में कुछ समस्यायें धनराशि को ब्याज में देने के सम्बन्ध में आई।

     

    आयुक्त ने कहा कि ब्याज में धनराशि देना और उसके पश्चात प्रताडित करना घोर अपराध है। उन्होंने कहा जो लोग ब्याज में पैसे देने का कृत्य करते है उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

     

    उन्होंने कहा जिन लोगों के पास साहूकार का लाईसेंस है उनको छोडकर अगर कोई व्यक्ति इस प्रकार के व्यापार में लिप्त पाया जाता है तो उनके खिलाफ पुलिस द्वारा कार्यवाही की जायेगी।

     

    विकास खण्ड रामगढ ग्राम हृवेली पम्पिग योजना में जलसंस्थान द्वारा जलजीवन मिशन के अन्तर्गत कार्य किया जा रहा है ग्रामवासियों ने कहा कि योजना में कार्य काफी धीमी गति से हो रहा है और दो माह से कार्य नही हुआ है। जिस पर आयुक्त ने जलसंस्थान के मुख्य अधिकारियों को प्रत्येक सोमवार को कार्यालय में तलब कर सप्ताह की प्रगति रिपोर्ट फोटोग्राफ के साथ प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।

     

    उन्होंने कहा जो ठेकेदार कार्य नही कर रहे है उन्हें तुरन्त हटाया जाए। उन्होने कहा भीमताल, रामगढ व बेतालघाट ब्लाक में जेजेएम के कार्यो में प्रगति धीमी है, मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये है कि जहां कार्य में ढिलाई बरती जा रही है वहा पर कार्यवाही की जायेगी।

     

    जनसुनवाई में नवल गुप्ता निवासी हल्द्वानी ने मकान खरीदने के एवज में विनेश कुमार को एडवांस मे 1लाख 21 हजार की टोकन मनी दी थी। विनेश कुमार द्वारा मकान भी नही दिया गया और ना ही धनराशि नवल गुप्ता को वापस दी गई।

     

    आयुक्त ने दोनो को कार्यालय में तलब कर नवल गुप्ता को 1 लाख 21 हजार की धनराशि चैक के माध्यम से वापस दिलाई। जिस पर नवल गुप्ता ने आयुक्त का आभार व्यक्त किया।

    जनसुनवाई में दिनेश सिंह रावत कोश्याकुटौली कहा कि उनके ग्राम में पेयजल लाईन क्षतिग्रस्त होने के कारण लगभग 30 परिवार पेयजल की समस्या से ग्रसित है। उन्होंने पेयजल लाईन को ठीक कराने का अनुरोध किया। जिस आयुक्त ने जलसंस्थान को शीध पेयजल लाईन सुचारू करने निर्देश दिये।

     

    इसके साथ ही जनसुनवाई में बृजेश सिंह बिष्ट बडी मुखानी ने बताया कि भवाली रोड जाखिया में उनकी भूमि पर लोगों द्वारा अतिक्रमण कर दिया है।

     

    उन्होंने भूमि अतिक्रमण मुक्त कराने का अनुरोध किया, शोभा भटट निवासी शीशमहल ने राशनकार्ड बनाने का अनुरोध किया,कमला देवी निवासी हल्दूचौड ने पैत्रिक भूमि में नाम दर्ज कराने का अनुरोध किया,अनीशा बेगम निवासी सितारगंज ने खाते में दर्ज हिस्से की भूमि दिलाने का अनुरोध किया, जेके पुरम निवासियों ने मण्डी समिति द्वारा बनाई गई सडक गुणवत्ता युक्त न बनाने पर सडक ठीक कराने का अनुरोध किया।

     

    आयुक्त द्वारा जनसुनवाई में अधिकांश शिकायतों का विभागीय अधिकारियों व शिकायतकर्ता के साथ वार्ता कर निस्तारण किया।

  • एक सात साल के बच्चे को तेंदुए ने बनाया अपना निवाला, इस हालत में मिला शव…….

    एक सात साल के बच्चे को तेंदुए ने बनाया अपना निवाला, इस हालत में मिला शव…….

    हल्द्वानी- हल्द्वानी में तेंदुए ने निर्मला कॉन्वेंट स्कूल के पास रेलवे पटरी की तरफ रहने वाले एक सात साल के बच्चे शिवा को अपना निवाला बना दिया है। आज सुबह शिवा का शव जंगल के पास मिला। हल्द्वानी में बीती देर रात वन प्रभाग में तेंदुए ने निर्मला कॉन्वेंट स्कूल के पास रेलवे पटरी की तरफ रहने वाले एक सात साल के बच्चे शिवा को अपना निवाला बना दिया है। शिवा अपनी दादी के साथ घर से बाहर निकला था, इस दौरान घात लगाकर बैठा तेंदुआ बच्चे को उठाकर ले गया।

    इसके बाद स्थानीय लोगों ने वन विभाग और प्रशासन को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने ने रात भर चलाया अभियान चलाया, बृहस्पतिवार सुबह छह बजे मिली जंगल में शिवा का शव मिला है। तेंदुआ शव को धड़ से ऊपर पूरा खा गया था। 

     

     

    सूचना मिलने पर एसडीएम परितोष वर्मा और तहसीलदार सचिन कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को परिजन को मुआवजा संबंधी कार्रवाई के निर्देश दिया। वन विभाग अब तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाएगा। आसपास गस्त भी की जाएगी।

  • जिला सह- सोशल मीडिया प्रभारी ने विधायक के समक्ष उठाया गोलज्यू देव कॉलोनी में विद्युतपोल ना लगे होने का मुद्दा, हुई त्वरित कार्यवाही।

    जिला सह- सोशल मीडिया प्रभारी ने विधायक के समक्ष उठाया गोलज्यू देव कॉलोनी में विद्युतपोल ना लगे होने का मुद्दा, हुई त्वरित कार्यवाही।

    हल्द्वानी–हल्द्वानी में पंचायत घर चौराहे के पास कालीपुर रोड पर चांदनीचौक घुड़दौड़ा में पड़ने वाली एक कॉलोनी गोलज्यू देव विहार में विद्युत पोल नही लगे हैं, जबकि आस पास की सभी कॉलोनी में विद्युत पोल लग चुके हैं , इससे कॉलोनी वासी काफी समय से प्रयास के रहे थे परन्तु विधुत विभाग में सुनवाई नही हो पाने के कारण निराश हो चुके थे।

    जब यह समस्या श्रुति तिवारी, जो कि भाजपा की जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी है, के संज्ञान में आई ,तो उन्होंने क्षेत्रीय विधायक श्री बंसीधर भगत जी के समक्ष इस मुद्दे को उठाया।

    विधायक  श्री बंसीधर भगत जी हमेशा की तरह जानता का हित देखते हुए एक्सिक्यूटिव इंजीनियर, विधुत हीरानगर को  फोनकर समस्या को शीघ्र सुलझाने को कहा, तथा पत्रावली भी  विधुत आफिस में भिजवा दी।

     

    क्षेत्र की जनता ने विधायक जी धन्यवाद किया,  एग्जीक्यूटिव इंजीनियर साहब ने भी शीघ्र सर्वे करवाकर समस्या  का हल करने का आश्वासन दिया।

  • यू ओ यू की विद्या परिषद की 29 वीँ बैठक सम्पन्न ।

    यू ओ यू की विद्या परिषद की 29 वीँ बैठक सम्पन्न ।

     

    हल्द्वानी— उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय की विद्यापरिषद की 29 वीँ बैठक बुधबार को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ओ. पी. सिंह नेगी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

     

    बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर मुहर लगी। सर्व प्रथम विद्यापरिषद की 28 वी बैठक की कार्यवृत्त पर अनुमोदना दिया गया। इसके अलावा सहायक प्राध्यापक (ए सी ) के सेवा विस्तार हेतु सीका द्वारा बनाये गए मानकों पर अनुमोदन दिया गया।

     

    यू जी सी नियमानुसार अब दूरस्थ शिक्षा में अध्ययनरत छात्रों के लिए ए बी सी आई डी के साथ डेब आई डी बनाना भी अनिवार्य होगा, जिसे बैठक में अनुमोदित किया गया।

     

    अकादमिक कैलेंडर 2024-25 को अनुमोदन दिया गया।
    जिन प्रोग्राम का शुल्क 10 हजार से अधिक है उसे वार्षिक में नहीं बल्कि सेमेस्टर में बाँट के जमा करा सकते हैँ, जिससे छात्रों पर एक साथ भार नहीं पड़ेगा।

     

    विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की कैस (पदोन्नति) के लिए जारी अधिसूचना को अंगिकृत किया गया, जिसमें यू जी सी विनिमय 2010 के आधार पर भी शिक्षकों की पदोन्नति की जा सकती है।

     

    पत्रकारिता एवं मिडिया विभाग के सहायक प्राध्यापक भूपेन सिंह की समाजशास्त्र में प्राप्त पी एच डी की उपाधि को भी पत्रकारिता एवं जनसंचार में पी एच डी कराने के लिए मान लिया गया है।

  • आपातकाल पर भाजपा युथ ने आयोजित की विचार गोष्ठी।

    आपातकाल पर भाजपा युथ ने आयोजित की विचार गोष्ठी।

     

    हल्द्वानी–  जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री बलराज पासी ने कहा कि जो कांग्रेस आज संसद में संविधान की दुहाई दे रही है वो भूल गयी है अपनी पुरानी करतूतो को जब भारतीय लोकतंत्र और राजनीति के सबसे दुःखद और काले अध्याय की जननी है .. जिसे हम आपातकाल के रूप में जानते हैं.. कैसे कांग्रेस की दादी ने एक रात में लाखों कार्यकर्ताओं को बंदी बना दिया गया और हज़ारों कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गयी..

     

     

    इस मौके पर भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत ने कहा आपातकाल के दौरान कांग्रेस के कुकृत्य को आज के हर युवा को जानना भी चाहिए और उस पर विचार भी करना चाहिये कि क्या मंजर रहा होगा उस वक्त जब एक रात में विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में आपातकाल लगा कर लोगों को उनके मूल अधिकारों से वंचित कर दिया गया था…

     

     

    इस मौके पर जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने कहा कि आज का युवा पढ़ा लिखा है बीते चुनाव में कांग्रेस द्वारा संविधान को खत्म करने की बात का पुनः भाजपा सरकार को केंद्र में स्थापित कर कांग्रेस मुहँ तोड़ जवाब दिया..

     

     

    इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही लोकतंत्र की रक्षक है जो कांग्रेस द्वारा किये गये हर कुकृत्य का मुहँ तोड़ जवाब देती है.. आपातकाल के दौरान अपनी जान की आहुति देने वाले हर कार्यकर्ता को नमन है .. आपातकाल हमारे लोकतंत्र पर काला दाग है जिसे हर भारतीय ना कभी भुला था ना कभी भूलेगा…

     

     

    इस मौके पर आपातकाल में जेल जाने वाले लोकतंत्र प्रहरियों को सम्मानित किया.

     

    मंच का संचालन कार्यक्रम संयोजक हरिमोहन अरोड़ा और नीरज बिष्ट ने किया

     

    इस मौके पर राज्य मंत्री अनिल कपूर, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल जी, प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत , रंजन बर्गली, मोहन पाल , गौरव जोशी, हिमांशु मिश्रा, प्रताप रैक्वाल, प्रतिभा जोशी, अलका जीना, विजयालक्ष्मी चौहान, किशोर जोशी, कुलदीप कुल्याल, कनिष्क ढींगरा, उदित चौधरी, विशु शर्मा  श्रुति तिवारी , प्रतिभा जोशी, पूनम जोशी, राशि जैन सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे..।।

  • एडीबी के द्वारा शहर में लगभग 2200 करोड से संचालित पेयजल आपूर्ति, सीवरेज योजना, वर्षा जल प्रबन्धन योजना, तथा बहुउददेशीय योजनाओं के सम्बन्ध में प्रगति की समीक्षा की ।

    एडीबी के द्वारा शहर में लगभग 2200 करोड से संचालित पेयजल आपूर्ति, सीवरेज योजना, वर्षा जल प्रबन्धन योजना, तथा बहुउददेशीय योजनाओं के सम्बन्ध में प्रगति की समीक्षा की ।

     

    हल्द्वानी–  एशियन विकास बैंक (एडीबी) सहायतित एकीकृत शहरी अवसंरचना विकास परियोजना की प्रगति की बैठक सचिव, महिला सशक्तिकरण, बाल विकास,राजस्व परिषद एवं उत्तराखण्ड अर्बन सैक्टर डेपलमेंट एजेन्सी चन्द्रेश कुमार की अध्यक्षता में उत्तराखण्ड अर्बन सैक्टर डेपलमेंट कार्यालय कमलुवागांजा रोड हल्द्वानी में हुई।

     

    बैठक में एडीबी के द्वारा शहर में लगभग 2200 करोड से संचालित पेयजल आपूर्ति, सीवरेज योजना, वर्षा जल प्रबन्धन योजना, तथा बहुउददेशीय योजनाओं के सम्बन्ध में प्रगति की समीक्षा क गई।

     

    इस अवसर पर सचिव चन्द्रेश कुमार के द्वारा उत्तराखण्ड अर्बन सेक्टर डेपलपमेंट एजेन्सी के कार्यालय का उद्घाटन भी किया गया।

     

    बैठक में प्रोजेक्ट मैनेजर कुलदीप सिंह ने बताया कि एडीबी के अन्तर्गत शहर में पेयजल आपूर्ति योजना 1136.54 करोड की लागत से पेयजल आपूर्ति हेतु 23 वार्डों में ओवर हैड टैंक, पाइप लाईनां के साथ ही 8 नये ट्यूबवैल का निर्माण किया जाना है साथ ही योजना के अन्तर्गत 14 नये पेयजल टैंक सतही जलाशय का निर्माण तथा 25 विद्यमान पेयजल टैंको की मरम्मत एवं सुदृढीकरण किया जाना है।

     

    शहर में सीवरेज योजना में 660.80 करोड लागत से 17 वार्डों में सीवरेज कार्यो के साथ ही 10.50 एमएलडी ट्रीटमेंट प्लान्ट का निर्माण भी किया जायेगा।

     

    वर्षाकाल में जल प्रबन्धन योजना के अन्तर्गत सडक किनारे नालों (ड्रेन्स) के साथ ही प्रभावित रकसिया नाले का आउटफाल प्रेमपुर लोसज्ञानी में कार्य प्रारम्भ कर दिया है। इस की प्रोजेक्ट की कुल लम्बाई 1500 मीटर है वर्तमान में तीन स्थानों पर कार्य किया जा रहा है। रकसिया नाले को 3 से 4 मीटर भूमिगत कर नाले के ऊपर सडक मार्ग का निर्माण किया जा रहा है।

     

    उन्होंने बताया कि 275 करोड की लागत से शहर में बहुउददेशीय भवन, प्रशासनिक भवन एवं बस अडडा हेतु ड्राफ्ट डीपीआर शासन स्तर को प्रेषित की जा चुकी है।

     

    उन्होने बताया कि तहसील परिसर में विद्यमान कार्यालयों के अतिरिक्त अन्य कार्यालय भी एकीकृत भवन में स्थापना किये जायेंगे। बहुउउदेशीय भवन में 450 वाहनों की पार्किंग व्यवस्था, 500 व्यक्तियों की क्षमता के सामुदायिक हॉल, प्रेस क्लब, लाईब्रेरी, वरिष्ठ नागरिकों हेतु सामुदायिक हॉल की व्यवस्था भी की जायेगी।

     

    इसके साथ ही बस अडडे से 18 बसों की क्षमता के सिटी बस अडडे का निर्माण भी किया जायेगा।

     

    बैठक में नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, उप कार्यक्रम निदेशक विनय मिश्रा, प्रोजेक्ट मैनेजर राजीव कुमार, प्रोजेक्ट इंजीनियर नीरज उपाध्याय तहसीलदार सचिन कुमार के साथ ही एडीबी के अधिकारी उपस्थित थे।

    बैठक के पश्चात सचिव चन्द्रेश कुमार ने पटवाडांगर में लगभग 35 करोड की लागत से बने 7.5 एमएलडी सीवरेज प्लांट का भी निरीक्षण गया।

  • भाजपा ने याद किया श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान।

    भाजपा ने याद किया श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान।

    हल्द्वानी–  भारतीय जनता पार्टी ने आज जनसंघ के संस्थापक सदस्य डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के स्मृति दिवस को प्रत्येक बूथ ,मंडल एवं जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर उनके बलिदान को याद किया ।

     

    बिठोरिया मंडल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार , जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ,कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत मौजूद रहे ।

     

     

    बूथ अध्यक्ष विक्रम देवपा की अध्यक्षता में बिठोरिया मंडल में श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति दिवस मनाया गया । इस दौरान एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई । जिसमें मुख्यवक्ता के रूप में पहुंचे प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा “जहां हुए बलिदान मुखर्जी वो कश्मीर हमारा है वो सारा का सारा है ”

     

    ऐसी प्रेरणा देने वाले जनसंघ के संस्थापक सदस्य श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को देश समाज के लिए अपना जीवन न्यौछावर करने की प्रेरणा लेने को कहा ,

     

    महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने कहा एक देश एक निशान एक संविधान की मांग को लेकर उन्होंने तात्कालिन नेहरू सरकार को चुनौती दी तथा अपने दृढ़ निश्चय पर अटल रहे।

     

     

    अपने संकल्प को पूरा करने के लिये वे 1953 में बिना परमिट लिये जम्मू कश्मीर की यात्रा पर निकल पड़े। वहाँ पहुँचते ही उन्हें गिरफ्तार कर नज़रबन्द कर लिया गया। 23 जून 1953 को रहस्यमय परिस्थितियों में उनकी मृत्यु हो गयी।

     

    आज देश की नरेंद्र मोदी सरकार ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के कश्मीर से धारा 370 हटाने के सपने को पूरा करने का काम किया है ।

     

    इतना ही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पाक अधिकृत कश्मीर की जनता भी आज हिंदुस्तान में शामिल होने की मांग करने लगा है ।

     

    स्मृति दिवस पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने कहा डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी ने बंगाल के विभाजन के समय हिंदू बहुल क्षेत्रों को भारत में शामिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. हमारे देश के लिए डॉ मुखर्जी की प्रासंगिकता आज भी बनी हुई है. उनके विचार आज भी भारतीय जनता पार्टी और अन्य राष्ट्रवादी संगठनों में प्रतिबिंबित होते हैं.

     

     

    जिलाध्यक प्रताप बिष्ट ने गोष्ठी में शामिल कार्यकर्ताओ को श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति दिवस पर संबोधित करते हुए कहा मुखर्जी जम्मू कश्मीर को भारत का पूर्ण और अभिन्न अंग बनाना चाहते थे। उस समय जम्मू कश्मीर का अलग झण्डा और अलग संविधान था।

     

    वहाँ का मुख्यमन्त्री अर्थात् प्रधानमन्त्री कहलाता था। संसद में अपने भाषण में डॉ॰ मुखर्जी ने धारा-370 को समाप्त करने की भी जोरदार वकालत की। अगस्त 1952 में जम्मू की विशाल रैली में उन्होंने अपना संकल्प व्यक्त किया था कि या तो मैं आपको भारतीय संविधान प्राप्त कराऊँगा या फिर इस उद्देश्य की पूर्ति के लिये अपना जीवन बलिदान कर दूँगा ।

     

    मुखर्जी के सपने को साकार करने काम देश की केंद्र एवं राज्य सरकार ईमानदारी से कर रही है ।

     

    इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, महामंत्री संगठन अजेय कुमार , विधायक बंशीधर भगत , जिला महामंत्री रंजन बरगली , मंडल अध्यक्ष सुरेश गौड़ , बूथ अध्यक्ष विक्रम देवपा , महामंत्री दीपक सनवाल , दीपक बिष्ट ,कार्यक्रम संयोजक विनोद कुमार गौला , प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा महेंद्र नेगी , दिगंबर भोजक , नरेश खुल्वे ,दयाल पांडे , कंचन उप्रेती ,श्रुति तिवारी, प्रतिभा जोशी, पूनम जोशी, राशि जैन, संजय त्यागी, संजय पांडे ,समेत भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे ।