Category: हल्द्वानी

  • नीट री एग्जाम :–  नैनीताल पुलिस का कड़ा पहरा,,, एसएसपी ने जारी किए सख्त निर्देश,,।

    नीट री एग्जाम :– नैनीताल पुलिस का कड़ा पहरा,,, एसएसपी ने जारी किए सख्त निर्देश,,।

    हल्द्वानी—   NEET (UG) 2026 पुनर्परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस ने अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था तैयार कर ली है। रविवार, 21 जून को आयोजित होने वाली इस महत्वपूर्ण परीक्षा में किसी भी प्रकार की अनियमितता, नकल या सॉल्वर गैंग की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस प्रशासन ने बहुस्तरीय सुरक्षा कवच तैयार किया है।

    जनपद के हल्द्वानी, लालकुआं, बनभूलपुरा और मुखानी क्षेत्र में स्थित कुल 11 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 4080 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी।

    एसएसपी ने संभाली कमान, ड्यूटीरत पुलिस बल को किया ब्रीफ

    परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने हल्द्वानी कोतवाली सभागार में ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की विशेष ब्रीफिंग ली। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि परीक्षा की गोपनीयता और निष्पक्षता सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

    5 जोन, 11 सेक्टर और भारी सुरक्षा तैनाती

    परीक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल को नोडल अधिकारी बनाया गया है। पूरे परीक्षा क्षेत्र को 5 जोन और 11 सेक्टरों में विभाजित किया गया है।

    केंद्रों के भीतर और बाहर पुलिस, महिला पुलिस, एलआईयू, होमगार्ड और CAPF जवानों की तैनाती की गई है। प्रश्नपत्रों की सुरक्षित आवाजाही के लिए विशेष पुलिस एस्कॉर्ट भी लगाया गया है।

    ब्लूटूथ से लेकर हिडन डिवाइस तक पर नजर

    इस बार परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों और परीक्षा ड्यूटी में लगे कर्मचारियों की भी सघन जांच होगी। DFMD, HHMD और मेटल डिटेक्टर के साथ-साथ टॉर्च के माध्यम से सूक्ष्म ब्लूटूथ और ईयर डिवाइस की भी जांच की जाएगी।

    मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, ईयरफोन, लैपटॉप, टैबलेट, कैलकुलेटर अथवा किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को परीक्षा केंद्र में ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

    जैमर, CCTV और बायोमेट्रिक निगरानी

    सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर सिस्टम सक्रिय रहेगा। साथ ही CCTV कैमरों और बायोमेट्रिक सत्यापन के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जाएगी ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना समाप्त की जा सके।

    सॉल्वर गैंग और नकल माफिया पर शिकंजा

    पुलिस की विशेष टीमें सॉल्वर गैंग, नकल माफिया और परीक्षा से जुड़े किसी भी संगठित नेटवर्क पर लगातार नजर बनाए रखेंगी। एसओजी, साइबर सेल और एलआईयू को विशेष रूप से सक्रिय किया गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फैलने वाली अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं की भी निगरानी की जा रही है।

    100 मीटर दायरे में रहेगा प्रतिबंध

    परीक्षा केंद्रों के आसपास 100 मीटर की परिधि में प्रतिबंधात्मक आदेश लागू रहेंगे। इस क्षेत्र में धरना-प्रदर्शन, लाउडस्पीकर अथवा किसी भी प्रकार की व्यवधानकारी गतिविधि की अनुमति नहीं होगी।

    पुलिस ने होटल, रिजॉर्ट, गेस्ट हाउस, ढाबों, साइबर कैफे और फोटोकॉपी दुकानों की भी सघन जांच के निर्देश दिए हैं। सभी बैरियरों पर रात से ही चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।

    महिला अभ्यर्थियों के लिए विशेष व्यवस्था

    महिला परीक्षार्थियों की गरिमा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए उनकी जांच महिला पुलिस कर्मियों द्वारा पृथक एनक्लोजर में की जाएगी।

    यातायात रहेगा सुचारू

    परीक्षा के दिन अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस, सीपीयू और डायल-112 की टीमें लगातार सक्रिय रहेंगी। सभी सेक्टर अधिकारी सुबह 9 बजे से ही अपने-अपने क्षेत्रों में मोर्चा संभाल लेंगे।

    पुलिस की अपील

    नैनीताल पुलिस ने सभी अभ्यर्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, परीक्षा संबंधी नियमों का पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें। पुलिस का कहना है कि परीक्षा की निष्पक्षता और गोपनीयता बनाए रखने के लिए हर स्तर पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

  • डीएम और एसएसपी की मौजूदगी में योग के रंग में रंगें हल्द्वानी लोग,,,।।

    डीएम और एसएसपी की मौजूदगी में योग के रंग में रंगें हल्द्वानी लोग,,,।।

    हल्द्वानी—   12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में भव्य जनपद स्तरीय योग शिविर का आयोजन किया गया। “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल और एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की गरिमामयी उपस्थिति रही।

    आयुष विभाग के विशेषज्ञों के निर्देशन में आयोजित योग सत्र में 350 से अधिक पुलिसकर्मियों, युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर योग को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। योग प्रशिक्षकों ने विभिन्न आसनों, प्राणायाम और ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया तथा तनाव प्रबंधन और बेहतर स्वास्थ्य के लिए योग के महत्व पर प्रकाश डाला।

    इस अवसर पर एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कहा कि आज की व्यस्त और तनावपूर्ण जीवनशैली में योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी लोगों से प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट योग के लिए निकालने की अपील की।

    कार्यक्रम में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों, आयुष विभाग की टीम, स्थानीय नागरिकों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। वहीं एसएसपी के निर्देश पर जनपद के सभी थानों, चौकियों, अग्निशमन इकाइयों और पुलिस लाइंस में भी विशेष योग सत्र आयोजित किए गए।

  • पुलिस की त्वरित कार्यवाही :- चोरी हुई स्कूटी बरामद, अभियुक्त गिरफ्तार,,।

    पुलिस की त्वरित कार्यवाही :- चोरी हुई स्कूटी बरामद, अभियुक्त गिरफ्तार,,।

    हल्द्वानी– हल्द्वानी में दिनांक 15.06.2026 को  मनमीत सिंह सेठी पुत्र मनजीत सिंह सेठी, निवासी ठंडी सड़क, भोटिया पड़ाव चौकी के पीछे, हल्द्वानी, जनपद नैनीताल द्वारा उनकी स्कूटी संख्या UK04AK-5111 चोरी होने के संबंध में कोतवाली हल्द्वानी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

    प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया तथा  मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं  अमित कुमार सैनी क्षेत्राधिकारी, हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में  विजय मेहता प्रभारी निरीक्षक , कोतवाली , हल्द्वानी के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम गठित कर अभियुक्त की तलाश हेतु निर्देशित किया गया।

    गठित पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी एवं सीसीटीवी फुटेजों के आधार पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए दिनांक 19.06.2026 को एमबीपीजी ग्राउंड, हल्द्वानी क्षेत्र से चोरी की गई स्कूटी सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

    गिरफ्तार अभियुक्त विश्वजीत मण्डल पुत्र कृष्णा मण्डल निवासी , खेड़ा, थाना ट्रांजिट कैम्प, जनपद ऊधमसिंहनगर उम्र – 23 वर्ष हैं।

  • सेवा, संवेदना और समर्पण के साथ मनाया गया राहुल गांधी का जन्मदिन,,, कुष्ठ आश्रम में किया फल वितरण।

    सेवा, संवेदना और समर्पण के साथ मनाया गया राहुल गांधी का जन्मदिन,,, कुष्ठ आश्रम में किया फल वितरण।

    हल्द्वानी–  जननेता एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी एवं जिला युवक कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में राजपुरा स्थित कुष्ठ आश्रम में फल वितरण कर उनके स्वस्थ, दीर्घ एवं यशस्वी जीवन की कामना की गई। इस अवसर पर आश्रम के निवासियों के बीच पहुंचकर कांग्रेसजनों ने सेवा, संवेदना और मानवता का संदेश दिया।

    महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि राहुल गांधी आज देश में जनहित, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की सबसे मजबूत आवाज बनकर उभरे हैं।

    उन्होंने सदैव आमजन, किसानों, युवाओं, महिलाओं और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया है। उनका जीवन सेवा और समर्पण की प्रेरणा देता है। उनके जन्मदिवस पर जरूरतमंदों के बीच पहुंचकर सेवा कार्य करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धा और सम्मान है।

    जिला महासचिव मलय बिष्ट ने कहा कि राहुल गांधी ने हमेशा देश के गरीब, वंचित, शोषित, किसान, मजदूर, युवा और कमजोर वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाया है।

    जब-जब जनता के अधिकारों पर आघात हुआ, तब-तब राहुल गांधी निर्भीक होकर उनके साथ खड़े दिखाई दिए। यही कारण है कि आज वे करोड़ों देशवासियों के लिए केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि संघर्ष, साहस और उम्मीद का प्रतीक बन चुके हैं।

    उनका जन्मदिन समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को याद करने और सेवा का संकल्प लेने का अवसर है।

    युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंजीनियर सुमित कुमार ने कहा कि राहुल गांधी युवाओं की आशाओं और आकांक्षाओं के प्रतीक हैं। उन्होंने हमेशा युवाओं को राजनीति और समाज में सकारात्मक भागीदारी के लिए प्रेरित किया है।

    आज का यह सेवा कार्यक्रम युवाओं के लिए यह संदेश है कि राजनीति का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सम्मान और सहयोग पहुंचाना होना चाहिए। राहुल गांधी के विचारों से प्रेरित होकर युवा कांग्रेस जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाती रहेगी।

    इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने राहुल गांधी के नेतृत्व में न्याय, समानता, भाईचारे और जनसेवा के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी दोहराया तथा उनके स्वस्थ, दीर्घ एवं यशस्वी जीवन की कामना की।

    कार्यक्रम में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष हेमंत बगड़वाल, पार्षद धर्मवीर, हेमंत साहू, जगमोहन बगड़वाल, त्रिलोक बनौली, विजेंद्र चौहान, रेनू तोमर, नेहा, जाकिर हुसैन, कौशलेन्द्र भट्ट, स्वाति जोशी, राजो टंडन, संजय शेखर, कोमल जायसवाल, तलत एहतेशाम, सुजल सचिन, उदित करायत एवं कुशल राजपूत सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • नैनीताल/हल्द्वानी :- 20-21 जून को निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी, रास्ते बदले रहेंगे..।

    नैनीताल/हल्द्वानी :- 20-21 जून को निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी, रास्ते बदले रहेंगे..।

    नैनीताल—   वीकेंड पर बढ़ने वाली पर्यटकों की भीड़ और NEET परीक्षा को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने 20 एवं 21 जून 2026 के लिए हल्द्वानी-काठगोदाम क्षेत्र में विशेष यातायात एवं डायवर्जन प्लान जारी किया है। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य परीक्षा अभ्यर्थियों, स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों को सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराना है।

    पुलिस द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह डायवर्जन प्लान 20 और 21 जून को प्रातः 9:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक प्रभावी रहेगा। वहीं भारी मालवाहक वाहनों का आवागमन सुबह 6:00 बजे से रात 11:00 बजे तक पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।

    पर्वतीय क्षेत्रों से हल्द्वानी आने वाले सभी भारी मालवाहक वाहनों को जनपद सीमा पर ही रोका जाएगा। वहीं जनपद के भीतर से आने वाले भारी वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़ा कराया जाएगा।

    मैदानी क्षेत्रों से पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले भारी वाहनों को गोलापार, खेड़ा चौकी तथा कालाढूंगी रोड स्थित लामाचौड़ क्षेत्र में रोका जाएगा। बरेली रोड से पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले पर्यटक वाहन तीनपानी फ्लाईओवर से गोलापार रोड होते हुए नारीमन तिराहा काठगोदाम के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।

    रुद्रपुर एवं पंतनगर की ओर से आने वाले पर्यटक वाहनों को भी एनएच-109, लालकुआं, तीनपानी फ्लाईओवर और गोलापार मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा। वहीं रामनगर और बाजपुर क्षेत्र से आने वाले वाहन कालाढूंगी-नैनीताल तिराहे से मंगोली मार्ग की ओर भेजे जाएंगे।

    पुलिस प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहन जैसे दूध, सब्जी और ईंधन वाहनों का संचालन भी 20 और 21 जून को दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।

    इसके अलावा 20 और 21 जून को शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक भवाली मस्जिद तिराहा एवं नैनीताल से मैदानी क्षेत्रों की ओर जाने वाले सभी पर्यटक वाहनों को नंबर-1 बैंड और रूसी बाईपास मार्ग से डायवर्ट कर मंगोली होते हुए कालाढूंगी मार्ग पर भेजा जाएगा।

    नैनीताल पुलिस ने सभी पर्यटकों, वाहन चालकों एवं स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले ट्रैफिक प्लान की जानकारी अवश्य प्राप्त करें तथा पुलिस द्वारा निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग करें।

  • बड़ा सड़क हादसा — टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरा, दो लोगों की मौके पर मौत,.।

    बड़ा सड़क हादसा — टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरा, दो लोगों की मौके पर मौत,.।

    नैनीताल–   उत्तराखण्ड में नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग में पर्यटकों से भरा टैम्पो ट्रैवलर खाई में जा गिरा जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

    जानकारी के अनुसार, वाहन संख्या यू.पी.15 एफ.टी.6795 में लगभग 29 लोग सवार थे जो, नैनीताल से कालाढूंगी की तरफ जा रहे थे। ये सभी यात्री मेरठ के बताए जा रहे हैं जो वापस मेरठ को लौट रहे थे, जब उनका टैम्पो ट्रैवलर गहरी खाई में जा गिरा।

    वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद खाई वाले जंगल में पर्यटकों की चीख पुकार मच गई। दुर्घटना की खबर मिलते ही प्रशासन, नैनीताल पुलिस, राहत बचाव टीम और स्थानीय लोग मौके पर पहुँच गए।

    सभी ने मिलकर घायलों को खाई से बाहर निकाला और एम्ब्युलेंस सेवा से हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा। ये भी जानकारी मिली है कि दुर्घटना में दो लोगो की मौत हो गई है। हादसे में दर्जनों सवारियां घायल हो गई हैं, जिन्हें उपचार के लिए ले जाया जा रहा है।

  • कालाढूंगी में सड़क हादसा- स्थानीय लोगों के सहयोग और पुलिस की तत्परता ने  बचाई घायलों की जान,,, एक युवक  की मौत।

    कालाढूंगी में सड़क हादसा- स्थानीय लोगों के सहयोग और पुलिस की तत्परता ने बचाई घायलों की जान,,, एक युवक की मौत।

    हल्द्वानी–   समय करीब 18.10 बजे डायल 112 पर कॉलर नवीन चन्दर खोलिया द्वारा दी गयी सूचना पर पुलिस बल को वन निगम के पास रवाना किया गया। *मौके पर वाहन संख्या UK 04AM 8740 किया सोनेट* जिसे चालक विक्रम रावत निवासी गोलापार चला रहा था।

    जिसमें चालक के अलावा साक्षी पुत्री गिरीश चन्द्र निवासी आरटीओ रोड हल्द्वानी, भावना वालिया पत्नी राजीव वालिया निवासी वार्ड न0-2 कालाढूंगी व *वाहन संख्या UK 04S 2977 ALTO 800* जिसमे शुभम सामन्त पुत्र होशियार सिह सामन्त निवासी रामपुर चकलुवा उम्र 30 वर्ष , कमल मिश्रा पुत्र बी0सी0 मिश्रा उम्र-30 वर्ष निवासी रामपुर चकलुवा,हर्षित अधिकारी पुत्र दान सिह उम्र 31 वर्ष ,नरेन्द्र अधिकारी पुत्र मोहन सिह निवासी गण कमोला सवार थे।

    उक्त दोनो गाडियां वन विभाग के पास आमने-सामने टकरा गयी थी जिसमें शुभम सामन्त को गम्भीर चोटे आयी

    उपरोक्त दोनो वाहनो में सवार व्यक्तियो को स्थानीय व्यक्तियो व राहगीरो के सहयोग से वाहनो से निकालकर प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कालाढूंगी भिजवाया गया।

    जहाँ चिकित्सको द्वारा शुभम सामन्त पुत्र होशियार सिह सामन्त निवासी रामपुर चकलुवा उम्र 30 वर्ष को मृत घोषित किया गया व कमल मिश्रा , हर्षित अधिकारी, नरेन्द्र अधिकारी को प्राथमिक उपचार उपरान्त उच्च उपचार हेतु आपातकालीन सेवा 108 के माध्यम से हल्द्वानी रैफर किया गया है ।

  • भगत सिंह कोश्यारी के जन्म दिवस पर हुआ भव्य भंडारे का आयोजन।

    भगत सिंह कोश्यारी के जन्म दिवस पर हुआ भव्य भंडारे का आयोजन।

    हल्द्वानी—  परम श्रद्धेय पदम् भूषण, पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी  के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में हल्द्वानी नगर निगम के महापौर  गजराज सिंह बिष्ट द्वारा कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के कटघरिया चौराहे पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

    इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रसाद ग्रहण कर आदरणीय भगत सिंह कोश्यारी जी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

    महापौर  गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि “भगत दा का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, जनसेवा और सादगी का अनुपम उदाहरण है। उनका व्यक्तित्व हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।”

    उन्होंने कहा कि “उत्तराखंड के विकास और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने की उनकी सोच सदैव हम सभी को प्रेरित करती रहेगी।”

    महापौर ने आगे कहा कि “हम सभी आदरणीय भगत सिंह कोश्यारी  के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेते हैं।”

    कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य डॉ. छवि कांडपाल, प्रधान दिनेश जोशी, प्रधान मनीष भट्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य राधा सुयाल, पार्षद मनोज भट्ट,  सोसल मीडिया संयोजक श्रुति तिवारी,भाजपा नेता प्रमोद बोरा, कमलनयन जोशी, महेश शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नवीन भट्ट, भाजपा नेता घनश्याम सुयाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

  • SIR ने पकड़ी रफ्तार ,,, डोर टू डोर पहुंच रही निर्वाचन टीम,,।

    SIR ने पकड़ी रफ्तार ,,, डोर टू डोर पहुंच रही निर्वाचन टीम,,।

    नैनीताल—   जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों के क्रम में वर्तमान में संचालित स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) हाउस-टू-हाउस अभियान के तहत आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय गोजाजाली तथा राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोजाजाली के बीएलओ के साथ क्षेत्र में घर-घर जाकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।

    अभियान के दौरान सुनीता पाल, दीपा कपिल एवं सुनीता भोज उपस्थित रहीं। टीम ने क्षेत्र के मतदाताओं से सीधे संपर्क स्थापित कर उन्हें गणना प्रपत्र की महत्ता एवं निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान की। साथ ही मतदाताओं से फीडबैक लेकर उनकी समस्याओं और सुझावों को भी जाना गया।

    इस दौरान मतदाताओं को जागरूक किया गया कि वे गणना प्रपत्र में सभी आवश्यक जानकारियां सही एवं पूर्ण रूप से भरकर निर्धारित समय के भीतर अपनी फोटोग्राफ सहित संबंधित बीएलओ को उपलब्ध कराएं, ताकि मतदाता सूची का अद्यतन कार्य सुचारू रूप से पूरा किया जा सके।

    जानकारी दी गई कि बीएलओ द्वारा 8 जून से 7 जुलाई तक हाउस-टू-हाउस विजिट का कार्य किया जा रहा है। अभियान के पहले 10 दिनों में गणना प्रपत्रों का वितरण किया जा रहा है, जबकि इसके बाद प्राप्त भरे हुए प्रपत्रों को मोबाइल ऐप के माध्यम से डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।

    अभियान के दौरान क्षेत्रवासियों से अपील की गई कि वे निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करें और एक सशक्त, पारदर्शी एवं मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

  • नीम करौली बाबा के स्थापना दिवस पर भव्य भंडारा,,, 5000 से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद।

    नीम करौली बाबा के स्थापना दिवस पर भव्य भंडारा,,, 5000 से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद।

    हल्द्वानी—  नीम करौली बाबा जी के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर *सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल, उत्तराखंड* एवं *सवर्ण शक्ति संगठन, उत्तराखंड* के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को कुसमखेड़ा चौराहा, हल्द्वानी में द्वितीय वार्षिक भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।

    दोपहर 11 बजे से शाम 5 बजे तक चला यह अन्न-सेवा महोत्सव भक्ति और सेवा का अनुपम उदाहरण बना। दूर-दराज से पहुंचे 5000 से अधिक श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर बाबा जी का आशीर्वाद लिया और श्रद्धा भाव से प्रसाद ग्रहण किया।

    गर्मी को देखते हुए भक्तों के लिए ठंडे शर्बत की भी विशेष व्यवस्था की गई थी, जिसे श्रद्धालुओं ने खूब सराहा।

    “सेवा ही धर्म, एकता ही बल” के संदेश के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में स्वयंसेवकों और दानदाताओं ने पूरे उत्साह से सेवा की। गर्म-गर्म हलवा, पूड़ी, सब्जी और ठंडा शर्बत श्रद्धालुओं को प्रेमपूर्वक परोसे गए। पंडाल में भजन-कीर्तन और जयकारों की गूंज से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

    आयोजकों ने कहा कि बाबा नीम करौली की शिक्षाएं आज भी समाज को एकता, प्रेम और निस्वार्थ सेवा की प्रेरणा देती हैं। “एकता में शक्ति, सेवा में भक्ति” के भाव से ही समाज सशक्त बनता है।

    कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक भुवन भट्ट, तरूण वानखेड़े, प्रताप जोशी, संजय त्यागी, तेज सिंह कार्की, सुरेंद्र नरोला,संजय बिष्ट, सीमा बत्रा, ज्योति अवस्थी, प्रभा खनका, अनिता जोशी, कंचन रौतेला, बबिता जोशी, मंजू भट्ट, तरनजीत कौर, बबिता हलदार, संजय बौरा, अंकित बिष्ट,दिनेश तिवाड़ी, राजेंद्र शर्मा, विनोद जोशी, जितेन्द्र कपिल,पप्पू पाल,शंकर दत्त पोखरिया सहित अनेक पदाधिकारियों, दानदाताओं और भक्तों का सराहनीय सहयोग रहा।