Category: हल्द्वानी

  • अधिवक्ता परिषद देवभूमि का प्रथम प्रांतीय अधिवेशन 27 एवं 28 जून को हल्द्वानी में,,।

    अधिवक्ता परिषद देवभूमि का प्रथम प्रांतीय अधिवेशन 27 एवं 28 जून को हल्द्वानी में,,।

    हल्द्वानी–   अधिवक्ता परिषद देवभूमि का प्रथम प्रांतीय अधिवेशन आगामी 27 एवं 28 जून, 2026 को एफ.टी.आई., हल्द्वानी में आयोजित किया जाएगा।

    अधिवेशन का शुभारंभ 27 जून को प्रातः उद्घाटन सत्र के साथ होगा, जबकि 28 जून को विभिन्न बौद्धिक, संगठनात्मक एवं वैचारिक सत्रों के उपरांत समापन समारोह आयोजित किया जाएगा।

    अधिवक्ता परिषद देवभूमि की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती जानकी सूर्या ने बताया कि इस अधिवेशन में प्रदेश के विभिन्न जनपदों सहित देश के विभिन्न भागों से अधिवक्ता, विधि विशेषज्ञ, विधि शिक्षाविद्, शोधार्थी, विधि के विद्यार्थी एवं न्याय व्यवस्था से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्ति सहभागिता करेंगे।

    उन्होंने कहा कि यह अधिवेशन अधिवक्ता परिषद देवभूमि के संगठनात्मक विस्तार, अधिवक्ताओं के बौद्धिक विकास तथा न्याय व्यवस्था से जुड़े समसामयिक विषयों पर गंभीर मंथन का महत्वपूर्ण अवसर होगा।

    उन्होंने बताया कि अधिवेशन में केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

    इसके अतिरिक्त सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता  एस. डी. अवस्थी, फॉरेन्सिक विभाग के अपर निदेशक सत्यप्रकाश, क्षेत्रीय संगठन मंत्री हरि बोरेकर तथा क्षेत्रीय संयोजक  विपिन कुमार त्यागी सहित अनेक विशिष्ट वक्ता विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त करेंगे।

    विशेष रूप से फॉरेन्सिक विभाग के अपर निदेशक  सत्यप्रकाश अधिवक्ताओं एवं उपस्थित प्रतिभागियों को फॉरेन्सिक विज्ञान, वैज्ञानिक साक्ष्यों के न्यायिक महत्व, अपराध अन्वेषण में आधुनिक तकनीकों के उपयोग तथा न्यायालयीन कार्यवाही में फॉरेन्सिक साक्ष्यों की भूमिका पर विस्तृत जानकारी प्रदान करेंगे। उनके व्याख्यान से अधिवक्तागण एवं अन्य प्रतिभागी आधुनिक फॉरेन्सिक विज्ञान के व्यावहारिक पक्षों से लाभान्वित होंगे।

    अधिवेशन में Law Reforms (विधिक सुधार), Advocates Quality Development (अधिवक्ताओं की गुणवत्ता एवं क्षमता विकास), Law Research (विधिक अनुसंधान) सहित न्यायिक सुधार, अधिवक्ताओं की भूमिका, संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण तथा समाज एवं राष्ट्र के प्रति अधिवक्ताओं के दायित्व जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा एवं विचार-विमर्श किया जाएगा।

    प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती जानकी सूर्या ने बताया कि अधिवेशन की सभी तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। बाहर से आने वाले प्रतिनिधियों के आवास, भोजन, पंजीकरण, परिवहन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रूप से पूर्ण किया जा रहा है।

    उन्होंने प्रदेश के सभी अधिवक्ताओं, विधि के विद्यार्थियों तथा विधि व्यवसाय से जुड़े सभी व्यक्तियों से अधिकाधिक संख्या में अधिवेशन में सहभागिता कर इसे सफल बनाने का आह्वान किया।

    इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती जानकी सूर्या, अनुज शर्मा महामंत्री ,महामंत्री उच्च न्यायालय इकाई  अनिल कुमार जोशी, उपाध्यक्ष (लिटिगेशन) , राजेश कुमार राठौर,  तपन सिंह, विशेष आमंत्रित सदस्य (प्रांत) श्रीमती पुष्पा भट्ट, विशेष आमंत्रित सदस्य (प्रांत)  संजीव कुमार मंडल, हल्द्वानी नगर इकाई के अध्यक्ष पियूष तिवारी, हल्द्वानी नगर इकाई के महामंत्री  चंदन मेहता उपस्थित रहे। प्रेस वार्ता का संचालन अधिवक्ता ललित मोहन जोशी सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी ने किया |

    बैठक में सभी पदाधिकारियों ने अधिवेशन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए इसे ऐतिहासिक एवं सफल बनाने का संकल्प व्यक्त किया तथा कार्यकर्ताओं से अपने-अपने दायित्वों का समयबद्ध, अनुशासित एवं पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।

  • हल्द्वानी– इंस्पिरेशन की शिवांगी पांडे ने तुर्की में रचा इतिहास ,,,  वर्ल्ड एबिलिटीस्पोर्ट यूथ गेम्स में जीता गोल्ड।

    हल्द्वानी– इंस्पिरेशन की शिवांगी पांडे ने तुर्की में रचा इतिहास ,,, वर्ल्ड एबिलिटीस्पोर्ट यूथ गेम्स में जीता गोल्ड।

    उत्तराखंड—   नैनीताल जिले की होनहार पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी शिवांगी पांडे ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तराखंड और पूरे देश का नाम रोशन कर दिया है।

    तुर्की के मर्सिन शहर में 14 से 21 जून 2026 तक आयोजित वर्ल्ड एबिलिटीस्पोर्ट यूथ गेम्स 2026 में शिवांगी ने एसएल-4 वर्ग की महिला एकल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया।

    इतना ही नहीं, उन्होंने मिक्स्ड डबल्स प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का एक और शानदार परिचय दिया।

    दुनिया भर के खिलाड़ियों के बीच हुए इस प्रतिष्ठित मुकाबले में शिवांगी ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को पछाड़ा और तिरंगे का मान बढ़ाया। उनकी इस उपलब्धि ने पूरे उत्तराखंड को गौरवान्वित किया है।

    शिवांगी का यह सफर संघर्ष, मेहनत और जुनून की मिसाल है। इससे पहले भी वह युगांडा पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल 2025 में महिला एकल वर्ग में स्वर्ण तथा महिला युगल वर्ग में कांस्य पदक जीत चुकी हैं। वहीं 7वीं राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन चैम्पियनशिप 2026, हैदराबाद में राष्ट्रीय चैम्पियन बनने का गौरव भी उनके नाम है।

    इसके अलावा शिवांगी ने बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड पैरा बैडमिंटन चैम्पियनशिप 2026, बहरीन में भारत का प्रतिनिधित्व किया तथा एशियन यूथ पैरा गेम्स 2025, दुबई में कांस्य पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया।

    राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन ने उन्हें देश की उभरती हुई पैरा बैडमिंटन स्टार के रूप में स्थापित कर दिया है।

    खेल के साथ-साथ शिक्षा में भी शिवांगी ने अपनी प्रतिभा साबित की है। उन्होंने हाल ही में इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी से इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण की है। खेल और पढ़ाई दोनों क्षेत्रों में उनकी सफलता आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

    शिवांगी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुराग माथुर, प्रबंधक दीपक बलूटिया, चेयरपर्सन गीतिका बलूटिया सहित समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

  • नशे के खिलाफ एकजुट हुआ राजपुरा — आंदोलन तेज।

    नशे के खिलाफ एकजुट हुआ राजपुरा — आंदोलन तेज।

    उत्तराखंड—  हल्द्वानी के राजपुरा क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार और युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति के खिलाफ स्थानीय लोगों का आक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है।

    राजपुरा धोबी घाट चौराहे पर सैकड़ों क्षेत्रवासियों ने नशे के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाकर पुलिस प्रशासन से कठोर कार्रवाई की मांग की।

    अभियान में क्षेत्रीय विधायक सुमित ह्रदेश ने सहभागिता करते हुए कहा कि नशा समाज और युवाओं के भविष्य के लिए अभिशाप है। इसके खिलाफ जनजागरूकता और सामाजिक भागीदारी समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

    कांग्रेस जिला महामंत्री मलय बिष्ट और पार्षद प्रतिनिधि हेमंत साहू ने कहा कि नशा तस्करों के हौसले लगातार बुलंद हो रहे हैं, जिससे युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

    अभियान में राजपुरा पुलिस, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। सभी ने राजपुरा को नशामुक्त बनाने और अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार जनजागरण अभियान चलाने का संकल्प लिया।

  • अंधेरे में दीवार फांदकर करता था ऐसी शर्मनाक हरकत,,,, हल्द्वानी पुलिस ने पकड़ा,,, जानिए कौन है ये…

    अंधेरे में दीवार फांदकर करता था ऐसी शर्मनाक हरकत,,,, हल्द्वानी पुलिस ने पकड़ा,,, जानिए कौन है ये…

    उत्तराखंड—  हल्द्वानी में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को चुनौती देने वाली एक शर्मनाक घटना का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

    रात के अंधेरे में घर की दीवार फांदकर महिला के कपड़े चोरी करने वाले विकृत मानसिकता के युवक को हल्द्वानी पुलिस ने दबोच लिया है।

    मामला महेश नगर, नवाबी रोड क्षेत्र का है, जहां एक महिला ने कोतवाली हल्द्वानी में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 19 जून 2026 की रात करीब 3:23 बजे एक अज्ञात व्यक्ति उनके घर की दीवार फांदकर परिसर में घुसा और बाहर सूख रहे महिलाओं के कपड़े चोरी कर फरार हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में गुस्सा भी देखने को मिला।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

    महिला की गरिमा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 209/2026 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपी की तलाश शुरू की गई।

    प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, वायरल वीडियो और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने 24 जून को पंचायतघर रोड स्थित क्रिकेट मैदान के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

    महिला की गरिमा से जुड़े इस संवेदनशील मामले को गंभीरता से लेते हुए हीरानगर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक संजीत राठौड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की।

    हेड कांस्टेबल इसरार नबी, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार और कांस्टेबल दिनेश नगरकोटी ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से जांच की तथा सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का गहन विश्लेषण किया।

    तकनीकी साक्ष्यों और लगातार की गई पड़ताल के आधार पर पुलिस टीम ने विकृत मानसिकता वाले आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

    गिरफ्तार आरोपी की पहचान निकेत सिंह बिष्ट (34 वर्ष), पुत्र खीम सिंह बिष्ट, निवासी समीर विहार फेज-1, कुसुमखेड़ा मुखानी के रूप में हुई है। आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए महिला के सभी कपड़े भी बरामद कर लिए गए हैं।

    पुलिस के अनुसार आरोपी की हरकत न केवल कानूनन अपराध है बल्कि महिलाओं की गरिमा और सामाजिक मर्यादाओं के खिलाफ भी है। पुलिस अब मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

    नैनीताल पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

  • 19 बिंदुओं पर होगा निजी स्कूलों और कोचिंग सेंटर का सेफ्टी ऑडिट,,,, डीएम ने दिए सख्त निर्देश।

    19 बिंदुओं पर होगा निजी स्कूलों और कोचिंग सेंटर का सेफ्टी ऑडिट,,,, डीएम ने दिए सख्त निर्देश।

    नैनीताल/हल्द्वानी—  विद्यार्थियों की सुरक्षा और शैक्षणिक संस्थानों में सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा और महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

    जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर जनपद के सभी निजी विद्यालयों एवं कोचिंग संस्थानों का संयुक्त निरीक्षण और व्यापक सुरक्षा ऑडिट कराया जाएगा।

    देश के विभिन्न हिस्सों में शैक्षणिक संस्थानों में सामने आए अग्निकांडों और अन्य दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा मानकों को लेकर सख्त रुख अपनाया है।

    अब स्कूलों और कोचिंग संस्थानों में अग्नि सुरक्षा, भवन सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, सीसीटीवी निगरानी, विद्युत सुरक्षा और छात्र-छात्राओं की संरक्षा से जुड़े कुल 19 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत जांच की जाएगी।

    जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि पूर्व में होटल, गेस्ट हाउस, मॉल और अन्य सार्वजनिक भवनों के लिए गठित संयुक्त निरीक्षण समितियां अब अपने-अपने क्षेत्राधिकार में संचालित निजी विद्यालयों और कोचिंग संस्थानों का भी सुरक्षा ऑडिट करेंगी।

    निरीक्षण के दौरान संस्थानों की मान्यता, फायर एनओसी, अग्निशमन उपकरणों की कार्यशीलता, भवन की संरचनात्मक मजबूती, आपातकालीन निकास व्यवस्था, आपदा प्रबंधन योजना, मॉक ड्रिल, सीसीटीवी कैमरे, छात्राओं की सुरक्षा, फर्स्ट एड व्यवस्था, पेयजल एवं स्वच्छता सहित अनेक महत्वपूर्ण पहलुओं का परीक्षण किया जाएगा।

    प्रशासन ने विशेष रूप से अधिक छात्र संख्या वाले विद्यालयों और कोचिंग संस्थानों को प्राथमिकता सूची में रखा है। साथ ही संस्थानों को निरीक्षण के दौरान सभी आवश्यक दस्तावेज और अभिलेख प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

    जिलाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जहां कमियां पाई जाएंगी वहां सुधारात्मक निर्देश जारी किए जाएंगे, जबकि गंभीर अनियमितताओं की स्थिति में नियमानुसार कानूनी एवं प्रशासनिक कार्रवाई की संस्तुति भी की जाएगी।

    सभी गठित समितियों को निर्देश दिए गए हैं कि निरीक्षण पूर्ण होने के बाद 15 दिनों के भीतर विस्तृत संयुक्त रिपोर्ट जिला प्रशासन को उपलब्ध कराई जाए।

    संस्थान के संचालन हेतु सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी मान्यता, पंजीकरण एवं अनुमति पत्रों की जांच।

    अग्निशमन विभाग द्वारा निर्गत अग्नि अनापत्ति प्रमाण पत्र (फायर एनओसी) की उपलब्धता, वैधता एवं उसके अनुपालन की समीक्षा।

    अग्निशामक यंत्र, फायर अलार्म, स्मोक डिटेक्टर, स्प्रिंकलर प्रणाली, हाइड्रेंट तथा आपातकालीन निकास व्यवस्था की उपलब्धता एवं कार्यशीलता का परीक्षण।

    भवन की संरचनात्मक सुरक्षा, भवन उपयोग की स्वीकृत क्षमता तथा वास्तविक छात्र संख्या का परीक्षण।

    विद्युत वायरिंग, विद्युत उपकरणों, डीजी सेट, इन्वर्टर, गैस भंडारण एवं अन्य संभावित अग्नि जोखिम कारकों की जांच।

    कक्षाओं, गलियारों, सीढ़ियों एवं निकास मार्गों की पर्याप्त चौड़ाई तथा अवरोध मुक्त स्थिति का परीक्षण।

    छात्र-छात्राओं की संख्या के अनुरूप सुरक्षित बैठने की व्यवस्था, कक्ष क्षमता तथा आवश्यकता से अधिक भीड़भाड़ की स्थिति का आकलन।

    संस्थान में आपदा प्रबंधन योजना (डिजास्टर मैनेजमेंट प्लान), निकासी मानचित्र (इवैक्यूएशन प्लान) तथा आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली की उपलब्धता की जांच।

    विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए नियमित मॉक ड्रिल आयोजित किए जाने तथा कार्मिकों को अग्निशामक यंत्रों के प्रयोग का प्रशिक्षण दिए जाने की स्थिति का परीक्षण।

    विद्यार्थियों की उपस्थिति पंजिका, अभिभावकों के संपर्क विवरण तथा आपातकालीन सूचना तंत्र की उपलब्धता की समीक्षा।

    सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता तथा प्रवेश-निकास नियंत्रण व्यवस्था का परीक्षण।

    छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक सुरक्षा उपाय, पृथक शौचालय, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था तथा शिकायत निवारण तंत्र की उपलब्धता की जांच।

    दिव्यांग एवं विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों हेतु सुगम एवं सुरक्षित निकासी व्यवस्था का परीक्षण।

    प्राथमिक उपचार पेटी (फर्स्ट एड बॉक्स), चिकित्सकीय आपातकालीन सहायता तथा निकटतम स्वास्थ्य संस्थान से समन्वय व्यवस्था की उपलब्धता की समीक्षा।

    स्वच्छ पेयजल, शौचालयों की पर्याप्तता, साफ-सफाई एवं स्वास्थ्यकर वातावरण का परीक्षण।

    विद्यालय वाहनों एवं परिवहन व्यवस्था (जहां लागू हो) के संबंध में निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुपालन की जांच।

    राहत एवं बचाव वाहनों की संस्थान तक निर्बाध पहुंच की स्थिति का परीक्षण।

    जनसुरक्षा के लिए तात्कालिक खतरा उत्पन्न करने वाली गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई हेतु संस्तुति।

    सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित अधिनियमों एवं नियमों के अंतर्गत विधिक एवं प्रशासनिक कार्रवाई की संस्तुति।

    जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि अधिक छात्र संख्या वाले निजी विद्यालयों एवं कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

    निरीक्षण के समय संबंधित संस्थानों को समस्त अभिलेख, अनुमतियां एवं आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा।

  • हल्द्वानी – जूता शोरूम में धधकी आग, माशा शूज़ में लाखों का नुकसान..।

    हल्द्वानी – जूता शोरूम में धधकी आग, माशा शूज़ में लाखों का नुकसान..।

    नैनीताल–  हल्द्वानी शहर में मंगलवार की रात एक और बड़े अग्निकांड ने व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी। शहर के व्यस्ततम बाजार मीरा मार्ग स्थित “माशा शूज़” शोरूम में देर रात अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात करीब 10 बजे दुकान बंद होने के बाद आसपास के लोगों ने शटर के भीतर से घना धुआं निकलता देखा। देखते ही देखते बाजार में हड़कंप मच गया और घटना की सूचना तत्काल फायर सर्विस को दी गई।

    सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर कर्मियों की तत्परता के चलते आग को आसपास की दुकानों और प्रतिष्ठानों तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

    बताया जा रहा है कि यह दुकान सुमेर सिद्दीकी पुत्र मतीन सिद्दीकी की है। आग की चपेट में आने से दुकान का अधिकांश सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है, जबकि प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है।

    घटना की गंभीरता को देखते हुए देर रात एसडीएम मोनिका भी मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। राहत की बात यह रही कि इस अग्निकांड में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

    गौरतलब है कि इसी दिन हल्द्वानी में चार घंटे के भीतर आग की यह दूसरी बड़ी घटना थी। इससे पहले हीरानगर स्थित केवीएम स्कूल में भी आग लगने की घटना सामने आई थी।

  • हल्द्वानी : KVM स्कूल में लगी भीषण आग , तीन बसें भी आई चपेट में..।

    हल्द्वानी : KVM स्कूल में लगी भीषण आग , तीन बसें भी आई चपेट में..।

    हल्द्वानी–   शहर के मुखानी क्षेत्र स्थित KVM स्कूल परिसर में मंगलवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब केवीएम स्कूल बिल्डिंग में अचानक भीषण आग भड़क उठी।

    शाम करीब 7 बजे लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और स्कूल की बहुमंजिला इमारत धू-धूकर जलने लगी। आग की ऊंची-ऊंची लपटें और आसमान में उठता धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे पूरे इलाके में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

    बताया जा रहा है आग की चपेट में स्कूल परिसर में खड़ी तीन बसें भी आ गईं हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां और पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

    दमकल कर्मियों ने आग की भयावहता को देखते हुए मोर्चा संभाला और लगातार पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उन्हें दूर-दूर से देखा जा सकता था। घटना के समय स्कूल परिसर में किसी व्यक्ति के फंसे होने की सूचना नहीं मिली है, जिससे एक बड़ी जनहानि टल गई।

    फिलहाल प्रशासन, पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं तथा आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

  • हल्द्वानी–1200 दुकानदारों की चिंता मेयर तक पहुंची…।

    हल्द्वानी–1200 दुकानदारों की चिंता मेयर तक पहुंची…।

    हल्द्वानी—   नगर निगम की दुकानों में वर्षों से कारोबार कर रहे व्यापारियों ने प्रस्तावित किराया वृद्धि के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर दी है।

    रविवार को संयुक्त व्यापारी प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने मेयर गजराज बिष्ट से मुलाकात कर नगर निगम की करीब 1200 दुकानों के व्यापारियों की समस्याओं और चिंताओं को उनके समक्ष रखा।

    व्यापारी नेताओं ने कहा कि नगर निगम के नियमों के अनुसार प्रत्येक पांच वर्ष में 12.50 प्रतिशत किराया वृद्धि का प्रावधान है, लेकिन वर्ष 2026 से किराए में पांच गुना तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव व्यापारियों के लिए गंभीर संकट खड़ा कर सकता है।

    उनका कहना था कि कोविड-19 महामारी और लंबे समय से जारी बाजार की मंदी के चलते व्यापारी वर्ग पहले ही आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहा है। ऐसे में अचानक की गई भारी किराया वृद्धि उनके व्यवसाय और परिवारों के पालन-पोषण पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है।

    प्रतिनिधिमंडल ने मेयर से किराया वृद्धि के प्रस्ताव को वापस लेने और व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए व्यावहारिक समाधान निकालने की मांग की। इस दौरान व्यापारियों ने कहा कि बाजार की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए निर्णय लिया जाना आवश्यक है, ताकि व्यापारिक गतिविधियों पर नकारात्मक असर न पड़े।

    मेयर गजराज बिष्ट ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वस्त किया कि नगर निगम और व्यापारियों के हितों के बीच संतुलन बनाते हुए विश्वास और संवाद के आधार पर उचित निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी पक्षों की भावनाओं और आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर जिम्मेदारी के साथ कार्य किया जाएगा।

    बैठक में संयुक्त व्यापारी प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों में गोविंद सिंह बगड़वाल, पंकज कपूर, योगेश शर्मा, दलजीत सिंह दल्ली, राजीव जायसवाल (सांसद प्रतिनिधि), वीरेंद्र गुप्ता, मुकेश ढींगरा, देवेश अग्रवाल, प्रेम चौधरी, मनीष वर्मा, संदीप सक्सेना, जसपाल मालदार, डब्बू तिवारी, अनुज देवल, रवींद्र बाली, उमेश कनवाल, सचिन कुमार, वीरेंद्र बिष्ट, रविंद्र वर्मा, रामप्रसाद, कुन्दन बिष्ट, हितेश शर्मा, ज्ञान प्रकाश सहित अनेक व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद रहे।

  • महापौर गजराज बिष्ट की अध्यक्षता में कार्यकारणी समिति की बैठक हुई सम्पन्न।

    महापौर गजराज बिष्ट की अध्यक्षता में कार्यकारणी समिति की बैठक हुई सम्पन्न।

    हल्द्वानी—   नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम में महापौर गजराज बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित कार्यकारणी समिति की बैठक संपन्न की गयी।
    बैठक का मुख्य प्रस्ताव निगम की आय को बढ़ाना रहा जिससे नगर का चहुमुखी विकास किया जा सके एवं नगरवासियों को बेहतर सुविधा प्रदान की जा सके।
    बैठक में निगम की दुकानों के नामांतरण विरासतन प्रस्तावों का निस्तारण कर कार्यकारिणी के माध्यम से स्वीकृत किया गया।
    बैठक में पार्षद चन्द्रप्रकाश, राजेंद्र कुमार, विद्या देवी, निर्मला तिवारी, हेमन्त शर्मा, सलीम सैफी, प्रमोद पंत, हरगोविन्द सिंह, सहित निगम के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • नगर निगम की दुकानों का किराया वृद्धि का मामला पहुंचा महापौर तक,,।

    नगर निगम की दुकानों का किराया वृद्धि का मामला पहुंचा महापौर तक,,।

    हल्द्वानी–  नगर निगम की दुकानों की किराया वृद्धि में बढ़ोतरी को कम किए जाने को लेकर आज व्यापारी नगर निगम के महापौर गजराज बिष्ट से नगर निगम कार्यालय में मुलाकात की

    वरिष्ठ व्यापारी नेता पंकज कपूर और वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि वर्तमान में कारोबार की स्थिति बहुत दयनीय हैं, व्यापारी वर्ग त्राहि त्राहि कर रहा हैं, ऐसे में निगम द्वारा जो किराया वृद्धि को लेकर  व्यापारी वर्ग में अपने भविष्य की चिंताएं सताने लगी हैं।

    देवेश अग्रवाल और योगेश शर्मा ने कहा कि महापौर भी व्यापारियों के बीच से हैं, वह सभी वस्तुस्थिति को भली भांति जानते हैं, अतः व्यापारियों की पीड़ा को समझते हुए अपना निर्णय लेंगे , क्योंकि मेयर साहब बहुत दयालु हैं। वो आमजन की पीड़ा को अपनी पीड़ा समझते हैं,

    सभी व्यापारियों ने एक स्वर में कहा कि मेयर साहब हमारे दर्द को भौ महसूस करे अन्यथा व्यापारी वर्ग कर्ज में डूब जाएगा।

    व्यापारियों की मांग पर मेयर गजराज बिष्ट ने आश्वासन दिया कि व्यापारियों के साथ अवश्य न्याय किया जाएगा और कोई गलत निर्णय नहीं लिया जाएगा*

    मेयर से मिलने वाले व्यापारी नेताओं में प्रमुख रूप से पंकज कपूर वीरेंद्र गुप्ता देवेश अग्रवाल योगेश शर्मा गोविंद बगड़वाल राजीव जायसवाल दलजीत दल्ली कुंदन बिष्ट मुकेश ढींगरा जसपाल मालदार बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट जसपाल मालदार राजू आनंद अवनीश राजपाल संदीप सक्सेना उपेंद्र कनवाल गुरु प्रसाद प्रसाद कश्यप रविंद वर्मा कनिष्क धींगरा रामप्रसाद कश्यप आदि कई दर्जन व्यापारी उपस्थित थे